UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 38 जमशेद जी नसरवान जी टाटा (महान व्यक्तिव)

UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 38 जमशेद जी नसरवान जी टाटा (महान व्यक्तिव)

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Hindi. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 38 जमशेद जी नसरवान जी टाटा (महान व्यक्तिव)

पाठ को सारांश

जमशेद जी नसरवान जी टाटा ने भारत के औद्योगिक विकास में महत्त्वपूर्ण योगदान किया। इनका जन्म गुजरात के पारसी परिवार में 3 मार्च, सन 1839 ई० को हुआ। इनकी प्रारम्भिक शिक्षा मुम्बई में हुई। आगे की पढाई एलिफिंस्टन कॉलेज में पूरी की। पढ़ाई के दौरान इनका विवाह हीराबाई से हुआ। सन 1856 ई० में इनके पुत्र दोराब जी का जन्म हुआ।

शिक्षा के बाद कुछ दिन वकालत करके इन्होंने उसे छोड़ दिया और अपने पैतृक व्यवसाय व्यापार में रुचि ली। इन्होंने हाँगकाँग और शंघाई जैसे नगरों में अपने व्यापार की शाखाएँ खोलीं। इन्होंने चीन में व्यापार (UPBoardSolutions.com) और अर्थव्यवस्था का अध्ययन किया। इन्होंने चार वर्षों तक लंदन जाकर लंकाशायर और मैनचेस्टर नगरों की यात्रा की, जो वस्त्र उद्योग के केन्द्र थे। वहाँ वस्त्र उद्योग सम्बन्धी समस्याओं का अध्ययन किया।

स्वदेश लौटकर इन्होंने अपना मकान और निजी सम्पत्ति बेचकर कर्ज की अदायगी की और व्यापारियों का विश्वास व अपनी साख बढ़ाई। इससे भावी प्रगति के द्वार खुल गए। जमशेद जी भारत में मैनचेस्टर और लंकाशायर जैसी उन्नत किस्म की मिलें स्थापित करना चाहते थे। इन्होंने देखा कि अँग्रेज भारत से सस्ती खरीदी कपास से बने कपड़ों को भारत में लाकर ऊँचे दाम पर बेच रहे हैं। इससे इन्हें दुख हुआ।

जनवरी 1877 ई० में इन्होंने नागपुर में इंप्रेस मिल की स्थापना की। कपड़ा मिल के स्थापना के बाद सन 1880 ई० में इन्होंने इस्पात उद्योग स्थापित करना चाहा। इस बड़े उद्योग की स्वीकृति अँग्रेज सरकार ने (UPBoardSolutions.com) मुश्किल से दी। जब भूगर्भ विशेषज्ञों का खनिज सर्वेक्षण चल रहा था; तभी इनका निधन हो गया। इनके पुत्रों ने अधूरा कार्य पूरा किया और सन 1911 ई० में लोहा और इस्पात कारखाना की स्थापना के साथ ही टाटा का महान स्वप्न पूरा हुआ। साकची (जमशेदपुर) में टाटा आयरन एण्ड स्टील कारखाना स्थापित हुआ।

UP Board Solutions

अभ्यास

प्रश्न 1.
जमशेद जी ने चीन और इंगलैंड की यात्रा क्यों की?
उत्तर :
जमशेद जी ने चीन और इंगलैड की यात्रा व्यापार और अर्थव्यवस्था का अध्ययन करने के लिए की।

प्रश्न 2.
जमशेद जी की स्वदेशी मिल की स्थापना का क्या उद्देश्य था?
उत्तर :
जमशेद जी की ‘स्वदेशी मिल’ की स्थापना का उद्देश्य था- देशप्रेम की भावना। वे देश के कच्चे माल का उपयोग देश में ही करना चाहते थे।

प्रश्न 3.
जमशेद जी ने मुख्यतः किन उद्योगों की स्थापना की?
उत्तर :
जमशेद जी ने नागपुर में इंप्रेस नाम की सूती वस्त्र की मिल खोली। (UPBoardSolutions.com) इसके बाद इस्पात उद्योग की स्थापना जमशेदपुर में की।

UP Board Solutions

प्रश्न 4.
सही (✓) अथवा गलत (✗) का चिह्न लगाइए (चिह्न लगाकर) –

(क) जमशेद जी का जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ था। (✗)
(ख) नसरवान जी अपना व्यवसाय विदेशों में फैलाना चाहते थे। (✓)
(ग) जमशेद जी की व्यवसाय में रुचि नहीं थी। (✗)
(घ) लंकाशायर और मैनचेस्टर वस्त्र उद्योग के मुख्य केन्द्र थे। (✓)

प्रश्न 5.
समूह से अलग शब्द को छाँटिए (समूह से अलग शब्द को छाँटकर) –

(क) व्यापार, बिक्री, विदेश, बाजार
(ख) प्लास्टिक, कपास, रेशम, ऊन
(ग) लंकाशायर, मेनचेस्टर, नागपुर, जमशेदपुर

उत्तर :

(क) विदेश।
(ख) प्लास्टिक।
(ग) जमशेदपुर।

प्रश्न 6.
सही जोड़े बनाइए (सही जोड़े बनाकर) –
UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 38 जमशेद जी नसरवान जी टाटा (महान व्यक्तिव) 1

प्रश्न 7.
अपने गाँव/नगर के किसी उद्योग के बारे में लिखिए।

UP Board Solutions

नोट विद्यार्थी अपने शिक्षक/शिक्षिक की सहायता से स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 38 जमशेद जी नसरवान जी टाटा (महान व्यक्तिव) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 38 जमशेद जी नसरवान जी टाटा (महान व्यक्तिव), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

Leave a Comment