UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 37 प्रमुख खिलाड़ी (महान व्यक्तित्व)

UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 37 प्रमुख खिलाड़ी (महान व्यक्तित्व)

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Hindi . Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 37 प्रमुख खिलाड़ी (महान व्यक्तित्व).

पाठ का सारांश

मेजर ध्यानचन्द-हॉकी में भारत को पहचान दिलाने में मेजर ध्यानचन्द का विशेष योगदान है। इनकी बचपन से ही खेलों में रुचि थी। सन् 1922 ई० में ये सेना में भर्ती हुए। चार वर्ष बाद भारतीय हॉकी टीम के साथ न्यूजीलैंड जाकर इन्होंने अपने खेल से सबको प्रभावित किया। सन् 1928 ई० ये ओलम्पिक खेलों में भाग लेने एम्सटर्डम पहुँचे। वहाँ सब टीमों को हराकर भारत ने पहला स्वर्ण पदक जीता। यह एक गौरव का विषय था। । सन् 1936 ई० में बलिन ओलम्पिक में मेजर ध्यानचन्द के नेतृत्व में भारतीय टीम ने और भी ज्यादा शानदार प्रदर्शन किया। इस खेल को हिटलर ने भी देखा था। मेजर ध्यानचन्द (UPBoardSolutions.com) भारतवर्ष, भारतीय फौज और हॉकी की सेवा में आजीवन समर्पित रहे।
मेजर ध्यानचन्द के जन्मदिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। संन् 1956 ई० में इन्हें ‘पद्मभूषण’ उपाधि से सम्मानित किया गया। 3 दिसम्बर, सन् 1979 को इनका निधन हो गया। इनको नाम खेल जगत् में सदैव अमर रहेगा। इनकी स्मृति में झाँसी स्थित एक स्टेडियम का नाम ‘मेजर ध्यानचन्द स्टेडियम’ रखा गया। । सुनील गावस्कर- सुनील मनोहर गावस्कर का जन्म सन् 1949 ई० में मुम्बई में हुआ। इनकी शिक्षा सेंट जेवियर्स हाईस्कूल एवं मुम्बई विश्वविद्यालय में हुई। इनके टेस्ट जीवन की शुरुआत
सन् 1971 में वेस्टइंडीज दौरे से हुई।

UP Board Solutions

सुनील गावस्कर:
ने एक कैलेंडर वर्ष में 1000 रन चार बार बनाए। सुनील गावस्कर ने सन् 1983 ई० में वेस्टइंडीज के विरुद्ध बिना आउट हुए 239 रन बनाए, यह उनके टेस्ट जीवन का सबसे बड़ी पारी थी।
इन्होंने टेस्ट मैचों में 125 टेस्ट मैच, 214 पारियों में खेले और 10122 रन बनाए। इनमें 34 शतक और 45 अर्द्धशतक हैं। इनका रन औसत 51.12 रन था। इन्होंने 108 कैच भी लिये।।
सुनील गावस्कर ने अपने खेल जीवन में भारतीय टीम का (UPBoardSolutions.com) नेतृत्व कप्तान के रूप में किया। ये एक खिलाड़ी ही नहीं वरन् एक कुशल लेखक भी हैं। इनकी प्रसिद्ध पुस्तक ‘सनिडेज़’ है। एक महान बल्लेबाज के रूप में ये जीते जी किंवदन्ती बन चुके हैं। इन्हें ‘लिटिल-मास्टर’ के नाम से भी जाना जाता है।

UP Board Solutions

अभ्यास-प्रश्न

प्रश्न 1:
ओलम्पिक खेलों में भारत को प्रथम स्वर्णपदक किस खेल में मला? इस पदक को प्राप्त करने वाले प्रमुख खिलाड़ी के विषय में लिखिए।
उत्तर:
ओलम्पिक खेलों में भारत को प्रथम स्वर्णपदक हाकी में मिला। इस पदक को प्राप्त करने वाला प्रमुख खिलाड़ी ‘मेजर ध्यानचन्द’ है। बचपन से ही खेलों में इनकी विशेष रुचि थी। सन् 1922 में ये सेना में भर्ती हो गए जिनके चार वर्ष (UPBoardSolutions.com) बाद ये हॉकी टीम के साथ न्यूजीलैंड गए। सन् 1928 ई० में एम्सटर्डम में होने वाले ओलम्पिक खेलों में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता।

प्रश्न 2:
सुनील गावस्कर को 10,000 रन पूरे करने में किस प्रकार सफलता मिली?
उत्तर:
सुनील गावस्कर ने अपने 10,000 रन संयम, दृढ़ता, गम्भीरता, एकाग्रता और साहस से पूरे किए।

UP Board Solutions

प्रश्न 3:
कौन से खेल में आपकी सर्वाधिक रुचि है और क्यों?
नोट- विद्यार्थी स्वयं लिखें। (UPBoardSolutions.com)

प्रश्न 4:
सही मिलान कीजिए
UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 37 प्रमुख खिलाड़ी (महान व्यक्तित्व) image- 1

प्रश्न 5:
सही विकल्प चुनकर (✓) का चिह्न लगइए (चिह्न लगाकर)
दैनिक जीवन में खेलकूद का बहुत महत्व है, क्योंकि

(क) इससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ती है।
(ख) इससे धान मिलता है ।
(ग) यात्रा का सुख मिलता है।
(घ) इससे जीवन में अनुशासन (UPBoardSolutions.com) आता है और शारीरिक विकास होता है।

UP Board Solutions

प्रश्न 6:
एक महान खिलाड़ी बनने के लिए किन-किन विशेषताओं का होना आवश्यक है? अपने विचार लिखिए।
उत्तर:
एक महान खिलाड़ी बनने के लिए खिलाड़ी में संयम, दृढ़ता, गम्भीरता, एकाग्रता, सहयोग और साहस आदि विशेषताएँ होनी चाहिए।

योग्यता विस्तार:
नोट- विद्यार्थी अपने शिक्षक/शिक्षिका की (UPBoardSolutions.com) सहायता से स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 37 प्रमुख खिलाड़ी (महान व्यक्तित्व) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 37 प्रमुख खिलाड़ी (महान व्यक्तित्व) drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

Leave a Comment