UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 14 मुगलकालीन समाज एवं संस्कृति

UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 14 मुगलकालीन समाज एवं संस्कृति

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 History. Here we have given UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 14 मुगलकालीन समाज एवं संस्कृति.

मुगलकालीन समाज एवं संस्कृति

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) मुगल कालीन प्रसिद्ध (UPBoardSolutions.com) गायक का नाम लिखिए?
उत्तर
मुगल काल के प्रसिद्ध गायक तानसेन थे।

UP Board Solutions

(ख) मुगलों के समय फारसी और हिन्दी साहित्य में क्या विकास हुआ?
उत्तर
फारसी साहित्य – मुगल सम्राट साहित्य प्रेमी एवं (UPBoardSolutions.com) विद्वान थे, जैसे- बाबर ने तुर्की तथा जहाँगीर ने फारसी भाषा में अपनी आत्मकथा लिखी। अबुल फजल ने ‘आइने अकबरी’ लिखा। हुमायूँ की बहन गुलबदन बेगम ने उस समय की प्रसिद्ध घटनाओं का विस्तृत ब्योरा लिखा है। अब्दुल हमीद लाहौरी ने शाहजहाँ तथा खफी खाँ ने मुंतखाब उल-लुबाब में औरंगजेब के शासनकाल का वर्णन किया है। अकबर ने अथर्ववेद, रामायण, महाभारत, भगवद्गीता आदि ग्रन्थों का फारसी में अनुवाद कराया। शाहजहाँ के पुत्र दाराशिकोह ने उपनिषद् का फारसी में अनुवाद किया।

हिन्दी साहित्य – इस काल में तुलसीदास ने श्रीरामचरितमानस तथा सूरदास ने सूरसागर नामक पुस्तक लिखी थी। हिन्दी के अन्य कवि केशव, भूषण, मलिक मुहम्मद् जायसी, रहीम, रसखान और बिहारी आदि थे।

(ग) मुगलकालीन स्थापत्य कला पर प्रकाश डालिए।
उत्तर
मुगलकालीन स्थापत्य कला – मुगल शासक स्थापत्य कला के (UPBoardSolutions.com) महान निर्माता थे। मुगल स्थापत्य कला का आधार फारसी शैली था। अकबर काल में हिन्दू-मुसलिम शैली का मिश्रण हुआ। उद्यान मुगल स्थापत्य का अविभाज्य अंग बन गया। बाबर कलात्मक स्वभाव का शासक था। उसने पानीपत के काबुली बाग की मसजिद और संभल की जामा मसजिद बनवाई।।

अकबर का काल शान्ति का काल था। अकबर ने आगरा, इलाहाबाद, फतेहपुर सीकरी, लाहौर आदि में इमारतों को बनवाया, जिसमें बुलन्द दरवाजा, शेख सलीम का मकबरा, जोधाबाई का महल, पंचमहल आदि मुख्य हैं। शाहजहाँ ने ताजमहल, दिल्ली का लालकिला, जामा मसजिद और आगरे का दीवाने-आम बनवाए। औरंगजेब ने दिल्ली की मोती मसजिद का निर्माण कराया।

UP Board Solutions

(घ) मुगलकाल में सामाजिक सांस्कृतिक समन्वय के विषय पर (UPBoardSolutions.com) संक्षेप में लिखिए।
उत्तर
मुगलकालीन सामाजिक-सांस्कृतिक समन्वय- मुगलकालीन सामाजिक सांस्कृतिक समन्वय में भक्ति और सूफी संतों का बड़ा प्रभाव पड़ा। बाबर ने सहिष्णुता और सद्भावना के बीज बोए। हुमायूँ का हिन्दुओं के साथ अच्छा सम्बन्ध रहा। हिन्दू-मुसलिम एकता अकबर काल में सशक्त हुई। अकबर ने प्रशासन में सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व लिया। उसने प्रजा को धार्मिक स्वतन्त्रता देकर सौहार्दपूर्ण वातावरण का निर्माण किया। जहाँगीर ने अकबर की नीति अपनाई। वह प्रजा का हितैषी था।

औरंगजेब की धार्मिक नीति राजनैतिक परिस्थितियों का फल (UPBoardSolutions.com) था। उसके राज्य में हिन्दू मनसबदारों की संख्या अकबर के समय से ज्यादा थी।

सूफी संतों और भक्तिमार्गियों ने भी हिन्दू-मुसलिम सन्निकटता में वृद्धि की। इन संतों में गुरुनानक, मलूकदास, दादू दयाल और रज्जबदास मुख्य थे, जिन्होंने हिन्दू-मुसलिम एकता पर बल दिया।

(ङ) शाहजहाँ कालीन प्रमुख इमारतों का वर्णन कीजिए।
उत्तर
शाहजहाँ कालीन प्रमुख इमारतें – आगरा का ताजमहल, दिल्ली का लालकिला, जामा मसजिद, दीवाने आम, दीवाने खास (दिल्ली) हैं।

(च) दारा शिकोह द्वारा फारसी में अनूदित पुस्तकों का नाम (UPBoardSolutions.com) बताइए।
उत्तर
उपनिषद् और भगवद्गीता।।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
सही जोड़े मिलाइए-
उत्तर
UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 14 मुगलकालीन समाज एवं संस्कृति img-1

UP Board Solutions

प्रश्न 3.
नीचे दी गयी तालिका में उन मुगल शासकों के नाम लिखिए जिनके सिक्के गोल, चौकौर अथवा दोनों तरह के थे।
उत्तर
UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 14 मुगलकालीन समाज एवं संस्कृति img-2

प्रोजेक्ट कार्य – नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 14 मुगलकालीन समाज एवं संस्कृति help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 14 मुगलकालीन समाज एवं संस्कृति, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

Leave a Comment