UP Board Solutions for Class 8 Civics Chapter 4 नागरिक सुरक्षा

UP Board Solutions for Class 8 Civics Chapter 4 नागरिक सुरक्षा

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 8 Civics. Here we have given UP Board Solutions for Class 8 Civics Chapter 4 नागरिक सुरक्षा.

नागरिक सुरक्षा

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(क) हवाई हमले से बचने के क्या उपाय हैं?
उत्तर
हवाई हमला होने पर जनता को 2-3 मिनट पहले सायरन द्वारा सूचना दी जाती है। इससे बचने के निम्नलिखित उपाय हैं

  1. सुरक्षित स्थानों पर छिपने से 65 प्रतिशत तक बचाव हो सकता है।
  2. खुले में पेट के बल लेटने पर 50 प्रतिशत तक बचाव हो सकता है।
  3. निचले स्थान, नाले या खाई में शरण लेने पर 35 प्रतिशत तक बचाव हो सकता है।
  4. पक्के मकानों में 90 प्रतिशत (UPBoardSolutions.com) बचाव होता है।
  5. गृह में शरण लेने पर 95 प्रतिशत बचाव होता है। अत: उक्त विधियों से उपरोक्त, छिपकर बचाव किया जा सकता है।

UP Board Solutions

(ख) हवाई हमले से अपने घर को बचाने के लिए ब्लैक आउट करना क्यों आवश्यक है?
उत्तर
शत्रु द्वारा रात्रि में हवाई हमला करने की स्थिति में ब्लैक आउट किया जाता है। इसमें ऐसे उपाय किए जाते हैं, जिससे शत्रु भ्रमित हो जाए और लक्ष्य न पहचान सके।
ब्लैक आउट के समय बचाव के उपाय निम्नलिखित हैं

1. प्रकाश पर प्रतिबन्ध- दो स्तरों पर यह प्रतिबन्ध लगाया जाता है।

(i) प्रथम स्तर पर-

  1. हवाई हमले की सम्भावना पर मकानों की खिड़की, दरवाजे व रोशनदानों के शीशे काले रंग से रंग दिए जाते हैं।
  2. विज्ञापन बोर्डों व विद्युत खम्भों की लाइट बन्द कर दी जाती है।

(ii) द्वितीय स्तर पर-

  1. हमला निश्चित होने पर पूरा अन्धेरा कर दिया जाता है।
  2. यह पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी होती है।

2. केमाप्लाजिंग व कंसीलमेन्ट (आकार गोपन व छद्मावरण)- शत्रु बम गिराने के लिए लक्ष्य पहचानने की कोशिश करता है। इसलिए लक्ष्य को पेंट कराना, हरे पत्तों व टहनियों से ढकना जरूरी होता है। इससे पायलट भ्रमित हो जाता है।

UP Board Solutions

(ग) नागरिक सुरक्षा संगठन का क्या उद्देश्य है?
उत्तर
द्वितीय विश्व युद्ध के बाद हुई जान-माल को हानि को देखते हुए प्रत्येक देश ने अपने यहाँ नागरिक सुरक्षा संगठन की स्थापना की। इस संगठन के मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित हैं

  1. हवाई आक्रमणों से जन-धन की हानि को कम करना।।
  2. औद्योगिक/कृषि क्षेत्र में उत्पादन बनाए (UPBoardSolutions.com) रखना।
  3. प्राकृतिक आपदाओं के समय राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग करना।
  4. शान्तिकाल में अधिकारियों एवं स्वयं सेवकों को प्रशिक्षित करना।
  5. सामाजिक व जन कल्याणकारी कार्य जैसे–पल्स पोलियो व महामारी की रोकथाम के लिए टीकाकरण आदि में सहयोग प्रदान करना।

(घ) आग लगने पर किस तरह से बचाव करना चाहिए?
उत्तर
आग लगने पर निम्नलिखित कार्य करके बचाव करना चाहिए-

  1. आग लगने पर सीधे पानी डालकर बुझाना चाहिए।
  2. ज्वलनशील पदार्थ (पेट्रोल, डीजल आदि) में आग लगने पर हवा से सम्पर्क हटा देना चाहिए।
  3. गैस से आग लगने पर जूट की बोरी से ढककर आग बुझानी चाहिए।
  4. गैस के रेगुलेटर नॉब को बन्द कर देना चाहिए तथा घर के खिड़की दरवाजे खोल देने चाहिए।
  5. बिजली से लगी आग पर पानी नहीं डालना चाहिए बल्कि बुझाने से पहले मेन स्विच से बिजली काट देनी चाहिए।
  6. शरीर में आग लगने पर शरीर को कम्बल से ढंक देना चाहिए।

(ङ) रसोई गैस से आग लगने पर बचाव के कौन-कौन से तरीके अपनाएंगे?
उत्तर
रसोई गैस से आग लगने पर जूट की बोरी से ढककर आग बुझाना चाहिए। जल्दी से गैस सिलिंडर का नॉब बन्द करके बाहर निकाल देना चाहिए।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
उत्तर
(क) नागरिक सुरक्षा संगठन प्राकृतिक आपदाओं के समय सुरक्षा कार्य में सहयोग करता है।
(ख) हवाई हमला बन्द हो जाने पर हरे रंग की प्रकाश दिखाया जाता है।
(ग) रात्रि में हवाई हमले के समय दुश्मन को भ्रमित करने के लिए ब्लैक आउट किया जाता है।
(घ) पेट्रोल से लगी आग को फोम टाइप अग्नि शामक यंत्र से बुझाया जाता है।
(ङ) गैस की आग बुझाने के लिए जूट की बोरी का प्रयोग करते हैं।

प्रश्न 3.
निम्न कथनों में जो सही हों उनके आगे (✓) का चिह्न और जो गलत हों उनके आगे (✗) का चिह्न लगाइए-
उत्तर
UP Board Solutions for Class 8 Civics Chapter 4 नागरिक सुरक्षा img-1

प्रश्न 4.
मिलान कीजिए-
उत्तर
UP Board Solutions for Class 8 Civics Chapter 4 नागरिक सुरक्षा img-2

प्रोजेक्ट वर्क-
विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 8 Civics Chapter 4 नागरिक सुरक्षा help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 8 Civics Chapter 4 नागरिक सुरक्षा, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

Leave a Comment