UP Board Class 7 Geography Model Paper भूगोल : पृथ्वी और हमारा जीवन

UP Board Class 7 Geography Model Paper are part of UP Board Class 7 Model Papers. Here we have given UP Board Class 7 Geography Model Paper.

Board UP Board
Class Class 7
Subject Geography
Model Paper Paper 1
Category UP Board Model Papers

UP Board Class 7 Geography Model Paper भूगोल : पृथ्वी और हमारा जीवन

सत्र-परीक्षा प्रश्न पत्र
कक्षा-7
विषय-सामाजिक अध्ययन
पृथ्वी और हमारा जीवन

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
पृथ्वी की ऊपरी परत को क्या कहते हैं?
उत्तर:
पृथ्वी की सबसे ऊपरी परत को भूपर्पटी कहते हैं।

प्रश्न 2.
पृथ्वी का सूखा भाग क्या कहलाता है?
उत्तर:
पृथ्वी का सूखा भाग स्थलमण्डल कहलाता है।

प्रश्न 3.
पृथ्वी अभी तक अन्दर से कैसी है?
उत्तर:
पृथ्वी अभी तक अन्दर से गर्म है।

प्रश्न 4.
भूपर्पटी की सबसे ऊपरी परत को क्या कहते हैं?
उत्तर:
सियाल।

प्रश्न 5.
‘आग्नेय’ किस लैटिन शब्द का रूपांतरण है?
उत्तर:
‘इग्निस’

प्रश्न 6.
भूकम्प किसे कहते हैं?
उत्तर:
जब पृथ्वी की सतह पर अचानक कंपन होता है, तब उसे भूकंप कहते हैं।

प्रश्न 7.
सुषुप्त ज्वालामुखी का एक उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
सुषुप्त ज्वालामुखी का उदाहरण – जापान का फ्यूजीयामा ज्वालामुखी।

प्रश्न 8.
करोड़ों वर्ष पूर्व पृथ्वी पर पाए जाने वाले एकमात्र महाद्वीप का क्या नाम था?
उत्तर:
पैन्जिया महाद्वीप।

प्रश्न 9.
गॉर्ज किसे कहते हैं?
उत्तर:
पर्वतीय क्षेत्रों में गहरी, सँकरी घाटी को गॉर्ज कहते हैं।

प्रश्न 10.
अपक्षय क्या है?
उत्तर:
चट्टानों के अपने स्थान पर टूटने-फूटने की क्रिया अपक्षय कहलाती हैं।

प्रश्न 11.
हिमनद किसे कहते हैं?
उत्तर:
ऊँचे पर्वतों पर बड़े बर्फ के खण्ड का ढाल पर खिसकना हिमनद कहलाता है।

प्रश्न 12.
विसर्प किसे कहते हैं?
उत्तर:
जहाँ बहती हुई नदी मोड़ बनाती है, उस स्थान को विसर्प कहते हैं।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 13.
मोड़दार पर्वत का निर्माण कैसे होता है?
उत्तर:
जब आन्तरिक बल आमने सामने कार्य करता है, तब दबाव की क्रिया होती है। इससे धरातल में मोड़ पड़ जाते हैं और मोड़दार (वलित) पर्वतों का निर्माण होता है।

प्रश्न 14.
अपरदन से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
जब प्रवाहित जल, पवन, समुद्री लहरें, हिमानी आदि शक्तियाँ चट्टानों में तोड़-फोड़ करती हैं। तथा परिवहन द्वारा उन्हें दूसरी जगह ले जाती हैं तो इस क्रिया को अपरदन कहते हैं।

प्रश्न 15.
‘भृगु’ क्या है?
उत्तर:
समुद्र की लहरों के तट पर बार-बार टकराने से तट का निचला भाग कट जाता है लेकिन तट का ऊपरी भाग खड़ा रह जाता है या समुद्र की ओर झुक जाता है, जिसे भृगु कहते हैं।

प्रश्न 16.
परतवार शैलों का निर्माण कैसे होता है? परतदार शैलों की विशेषताएँ बताइए।
उत्तर:
परतदार शैलों का निर्माण अवसादों या मलबा जमा होने के कारण होता है। शैलों के छोटे-छोटे कणों को पवन, बहता पानी या हिमानियाँ अपने साथ उठाकर या बहाकर ले जाते हैं और उन्हें समुद्र-तल या भू-भाग पर परतों में जमा करते हैं। इन जमी परतों की मोटाई हजारों मीटर होती है।
परतदार शैलों की विशेषताएँ

  •  परतदार शैल का निर्माण चट्टान चूर्ण तथा जीवावशेषों एवं वनस्पतियों के एकत्रीकरण से होता है। अतः परतदार शैल में जीवाश्म पाए   जाते हैं।
  •  परतदार शैलों में परतें पाई जाती हैं, परन्तु ये शैल रवेदार नहीं होते हैं।
  •  परतदार शैल प्रायः मुलायम होती है, जैसे चीका मिट्टी, पंक, परन्तु कुछ चट्टानें कड़ी भी होती हैं, जैसे बलुआ पत्थर।
  •  परतदार चट्टानों में खनिज तेल, कोयला एवं अन्य प्रकार के बहुमूल्य खनिज पाए जाते हैं।

प्रश्न 17.
‘मैग्मा’ या ‘लावा’ किसे कहते हैं?
उत्तर:
पृथ्वी के भीतर क्रस्ट के निचले भाग में लाल, गर्म, तरल चट्टान पाई जाती हैं, जिसे मैग्मा या लावा कहते हैं।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 18.
भौतिक अपक्षय और रासायनिक अपक्षय में क्या अंतर है?
उत्तर:

  •  भौतिक अपक्षय (Physical weathering)- चट्टानें दिन में सूर्य की गर्मी से गर्म होकर
    फैल जाती हैं और रात में तापमान कम होने के कारण सिकुड़ जाती हैं। इससे चट्टानें ध रे-धीरे कमजोर पड़ने लगती हैं और टूट जाती     हैं, जैसे जलती लालटेन के शीशे पर पानी की छीटें पड़ने पर शीशा चटक जाता है। इससे चट्टानें छोटे-छोटे कणों में टूटकर बिखरने         लगती हैं। हवा भी अपने प्रभाव से चट्टानों को तोड़ोड़ देती है। चट्टानों के इस प्रकार टूटने को ‘भौतिक अपक्षय’ कहते हैं।
  •  रासायनिक अपक्षय (Chemical weathering)- चट्टानों में अनेक प्रकार के खनिजों का सम्मिश्रण पाया जाता है। पानी के सम्पर्क से       इन तत्वों में परिवर्तन होता रहता है। इस परिवर्तन से शैल (चट्टान) के बन्धन ढीले पड़ जाते हैं और रासायनिक प्रक्रिया से चट्टानें टूटने     लगती हैं। इस प्रक्रिया को ‘रासायनिक अपक्षय’ कहते हैं। जैसे- वर्षा ऋतु में लोहे में जंग लग जाता है, बाद में यह जंग लोहे की परत को ढीला करके अलग कर देता है।

प्रश्न 19.
निक्षेपण क्या होता है?
उत्तर:
निक्षेपण अपरदन का परिणाम होता है। ढाल में कमी के कारण जब अपरदन के कारकों के वेग में कमी आ जाती हैं तो उनके द्वारा बहाकर लाए जा रहे मलबे का किसी स्थान पर एकत्रीकरण, निक्षेपण कहलाता है।

प्रश्न 20.
पर्वत एवं पहाड़ी में क्या अंतर है? पर्वतों के विभिन्न प्रकार एवं उनके उदाहरण लिखें।
उत्तर:
सामान्यत: आस-पास के धरातल से ऊँची स्थलाकृतियों को पर्वत कहते हैं तथा उससे कम ऊँचाई वाले स्थलाकृतियों को पहाड़ी कहते हैं। उत्पत्ति के अनुसार पर्वत मुख्यत: तीन प्रकार के होते हैं

  •  वलित या मोड़दार पर्वत- जब चट्टानों में पृथ्वी की आंतरिक शक्तियों के कारण मोड़ या वलन पड़ जाता है, तो उसे वलित मोड़दार पर्वत   कहते हैं। हिमालय, आल्प्स, एटलस, रॉकीज आदि इसके उदाहरण हैं।
  •  खण्ड या अंश पर्वत- विशालकाय चयनी खंडों में भ्रंश या दरार पड़ने पर खण्ड या अंश पर्वत का निर्माण होता है। वास्जेस, ब्लैक   फॉरेस्ट, सिएरा नेवादा आदि अंश पर्वत के उदाहरण हैं।
  •  ज्वालामुखी पर्वत- ज्वालामुखी के चारों ओर लावा एकत्र होने से शंकु के आकर की आकृति बनती है, जिसे ज्वालामुखी पर्वत कहते हैं। मोना, लोवा, चिम्बोराजों, क्रोकतोआ, विसूवियस आदि पर्वत इसके उदाहरण हैं।

अर्धवार्षिक परीक्षा प्रश्न-पत्र
कक्षा-7
विषय-सामाजिक अध्ययन
पृथ्वी और हमारा जीवन

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
उत्तरी पश्चिमी यूरोप में बन्दरगाह वर्ष भर क्यों खुले रहते हैं? ।
उत्तर:
गर्म हवाओं के प्रभाव के कारण उत्तर-पश्चिमी यूरोप में बन्दरगाह वर्ष भर खुले रहते हैं।

प्रश्न 2.
महासागरीय जल की गतियों का नाम बताइए।
उत्तर:
महासागरीय जल की गतियाँ-

  •  लहरें
  •  ज्वार-भाटा
  •  धाराएँ
  •  सुनामी

पश्न 3.
‘गर्म धारा’ किसे कहते हैं?
उत्तर:
जो धाराएँ भूमध्य रेखा (गर्म क्षेत्र) से ध्रुवों (ठण्डे क्षेत्र) की ओर चलती हैं, उनका जल गर्म होता है। अतः उन्हें गर्म धारा कहते हैं।

प्रश्न 4.
‘आइसबर्ग’ किसे कहते हैं?
उत्तर:
सागर में तैरते हुए बर्फ के विशाल खण्डों को आइसबर्ग कहते हैं।

प्रश्न 5.
लहरें कैसे बनती हैं?
उत्तर:
लहरें समुद्र की सतह पर पवनों द्वारा जल को ढकेले जाने की प्रक्रिया के कारण बनती हैं।

प्रश्न 6.
महासागरीय धाराएँ किसे कहते हैं?
उत्तर:
महासागरों की सतह पर एक निश्चित दिशा में निरन्तर बहने वाली जल सरिताएँ महासागरीय धाराएँ कहलाती हैं।

प्रश्न 7.
ज्वार-भाटा किसे कहते हैं?
उत्तर:
समुद्री जल स्तर का प्रतिदिन निश्चित अन्तराल पर दो बार चढ़ना और उतरना ज्वार-भाटा कहलाता है।

प्रश्न 8.
सूर्यातप किसे कहते हैं?
उत्तर:
पृथ्वी को प्राप्त होने वाली सौर विकिरण को सूर्यातप कहते हैं।

प्रश्न 9.
विक्षेपण किसे कहते हैं?
उत्तर:
वायु के अपने मार्ग से विचलित होने की प्रक्रिया को विक्षेपण कहते हैं।

प्रश्न 10.
बैरोमीटर क्या है?
उत्तर:
वायुदाब को मापने वाले यन्त्र को बैरोमीटर कहते हैं।

प्रश्न 11.
तापमान किसे कहते हैं?
उत्तर:
वायु की गरमाहट (ऊष्मा) या ठण्डेपन की मात्रा को तापमान कहते हैं।

प्रश्न 12.
पवन क्या है?
उत्तर:
पृथ्वी के धरातल के निकट वायु की क्षैतिज गति पवन कहलाती है।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 13.
पूर्णमासी और अमावस्या को दीर्घ ज्वार आता है, क्यों?
उत्तर:
पूर्णमासी और अमावस्या को पृथ्वी, सूर्य और चन्द्रमा परिक्रमा के दौरान एक सीध में होते हैं जिससे सूर्य एवं चन्द्रमा की आकर्षण शक्ति का प्रभाव पृथ्वी पर पड़ता है और दीर्घ ज्वार आता है।

प्रश्न 14.
प्रशान्त महासागर की पाँच प्रमुख धाराओं के नाम बताइए।
उत्तर:

  •  क्यूराइल की धारा
  •  क्यारोशियू की धारा
  •  उत्तर विषुवती रेखीय धारा
  •  दक्षिण विषुवती रेखीय धारा
  •  पीरू की धारा

प्रश्न 15.
सुनामी लहरें क्या हैं? सुनामी का क्या अर्थ है?
उत्तर:
सुनामी लहरें महासागरीय जल की एक गति हैं। ‘सुनामी’ जापानी शब्द है जिसका अर्थ होता है विनाशकारी लहरें, जो भूकम्प द्वारा उत्पन्न होती हैं। यह तटीय भागों पर विनाश करती हैं।

प्रश्न 16.
अनियतवाही हुवा किसे कहते हैं?
उत्तर:
जो हवाएँ परिवर्तन के अनुसार अपनी दिशा बदलती रहती हैं, उन्हें अनियतवाही हवाएँ कहते हैं। जैसे- मानसूनी हवा।

प्रश्न 17.
लेब्रोडोर की धारा क्या है?
उत्तर:
लेब्रोडोर की धारा एक ठण्डी धारा हैं जो उत्तरी ध्रुव सागर से प्रारम्भ होकर न्यूफाउण्डलैंड के पास गल्फस्ट्रीम से मिलती है। यह कनाडा के लेडोर पठार के पूर्वी तट के किनारे से बहती है। अत: इसे लेब्रोडोर की धारा के नाम से जाना जाता है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 18.
चक्रवाते और प्रतिचक्रवात में क्या अंतर है?
उत्तर:
वायुमण्डल में स्थानीय दशाओं के कारण भंवर उत्पन्न हो जाते हैं जो भयंकर झंझावातों का रूप धारण कर लेते हैं, इन्हें चक्रवात कहते हैं। ये विभिन्न आकार के होते हैं। इनका आकार 80 कि.मी. से 300 कि.मी. तक होता है। चक्रवातों में पवनें बाहर से केन्द्र की ओर चलती हैं। प्रतिचक्रवात में वायु की दिशा चक्रवात के विपरीत होती है। इसमें केन्द्र में उच्चवायुदाब रहता है और बाहर की ओर वायुदाब क्रमशः कम होता जाता है। इसमें पवन की गति धीमी पड़ जाती है। मौसम सामान्य हो जाता है। प्रतिचक्रवात की उपस्थिति, चक्रवात की समाप्ति का सूचक है।

प्रश्न 19.
ज्वार-भाटा किसे कहते हैं? वृहद् ज्वार और लघु ज्वार का निर्माण कैसे और कब होता
उत्तर:
सूर्य तथा चन्द्रमा की आकर्षण शक्तियों के कारण सागरीय जल के ऊपर उठकर आगे बढ़ने को ‘ज्वार’ तथा सागरीय जल के नीचे गिरकर पीछे लौटने को ‘भाटा’ कहते हैं। परिक्रमा करते हुए जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा तीनों एक सीध में आ जाते हैं तो सूर्य और चन्द्रमा की सम्मिलित आकर्षण शक्ति का प्रभाव पृथ्वी पर पड़ता है। अत: उस समय सबसे अधिक ऊँचे ज्वार आते हैं जिन्हें दीर्घ ज्वार कहते हैं। यह स्थिति महीने में दो बार पूर्णमासी तथा अमावस्या को होती है।

इसके विपरीत, जब सूर्य, पृथ्वी और चन्द्रमा मिलकर समकोण बनाते हैं तो सूर्य और चंद्रमा के आकर्षण बल एक-दूसरे के विपरीत कार्य करते हैं, जिसके कारण निम्न या लघु ज्वार आता है। यह स्थिति प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष एवं शुक्ल पक्ष की सप्तमी-अष्टमी को होती है।

वार्षिक परीक्षा प्रश्न-पत्र
कक्षा-7
विषय-सामाजिक अध्ययन
पृथ्वी और हमारा जीवन

अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
प्राकृतिक प्रदेशों के विभाजन का आधार क्या है?
उत्तर:
विश्व के प्राकृतिक प्रदेशों के विभाजन का आधार जलवायुमानव जीवन, रहन-सहन, वनस्पति तथा पर्यावरण है।

प्रश्न 2.
हमें प्रकृति से क्या-क्या प्राप्त होता है?
उत्तर:
हमें प्रकृति से जल, वायु, वनस्पतियाँ, जीव, जन्तु, मिट्टी आदि प्राप्त होते हैं।

प्रश्न 3.
जलवायु किसे कहते हैं?
उत्तर:
वर्षा, तापमान, आर्द्रता, वायुदाब इत्यादि के दीर्घकालीन सम्मिलित रूप को जलवायु कहते हैं।

प्रश्न 4.
नीजार्ड क्या है?
उत्तर:
टुण्ड्रा प्रदेश में चलने वाली बर्फीली हवाओं को लीजार्ड कहते हैं।

प्रश्न 5.
उत्तरी ध्रुव पर पहुँचने वाले पहले व्यक्ति कौन थे?
उत्तुर:
रॉबर्ट पियरे, उत्तरी ध्रुव पर पहुँचने वाले पहले व्यक्ति थे।

प्रश्न 6.
सम्पूर्ण पृथ्वी का क्षेत्रफल कितना है?
उत्तर:
सम्पूर्ण पृथ्वी का क्षेत्रफल 51 करोड़ वर्ग किमी. है।

प्रश्न 7.
दिन-रात होने के क्या कारण हैं?
उत्तर:
पृथ्वी के अपनी धुरी पर घूमने के कारण ही दिन-रात होते हैं।

प्रश्न 8.
भूमध्यरेखीय प्रदेश में पूरे साल वर्षा क्यों होती है?
उत्तर:
भूमध्यरेखीय प्रदेश में अमेजन घाटी में पूरे साल तापमान अधिक और एकसमान रहता है। इसलिए इस क्षेत्र में वर्षा भी खूब होती है।

प्रश्न 9.
गिनी तट को ‘श्वेत निवासियों की कब्र’ क्यों कहा जाता है?
उत्तर:
गिनी तट को बीमारियों के कारण ‘श्वेत निवासियों की कब्र’ कहा जाता है।

प्रश्न 10.
कुनैन किस वृक्ष की छाल से बनाया जाता है।
उत्तर:
कुनैन, सिनकोना वृक्ष की छाल से बनाया जाता है।

प्रश्न 11.
‘सैन्ड-ड्यून’ क्या है?
उत्तर:
मरुस्थल में पाए जाने वाले बालू के टीलों को ‘सैन्ड ड्यून’ कहते हैं।

प्रश्न 12.
टण्डा प्रदेश में कौन-कौन से जीव-जन्तु पाए जाते हैं?
उत्तर:
टुण्ड्रा प्रदेश में रेडियर, ध्रुवीय भालू, आर्कटिक लोमड़ी, केरिबू आदि जीव-जन्तु पाए जाते हैं।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 13.
विषुवतीय प्रदेश का विस्तार किन-किन महाद्वीपों में है?
उत्तर:
विषुवतीय प्रदेश का विस्तार दक्षिण अमेरिका की अमेजन घाटी व उत्तरी-पश्चिमी तट, अफ्रीका की कांगो घाटी, गिनी तट व पूर्वी एशिया के पूर्वी द्वीप समूह क्षेत्र तक है।

प्रश्न 14.
निम्नलिखित के सही जोड़े बनाइए –
UP Board Class 7 Geography Model Paper भूगोल पृथ्वी और हमारा जीवन 1
उत्तर:
(i) ग
(ii) घ
(iii) क
(iv) ख

प्रश्न 15.
विषुवतीय प्रदेश के लोगों का जीवन सुधारने के क्या प्रयास किए जा रहे हैं?
उत्तर:
विषुवतीय प्रदेश खनिजों में धनी है। अत: यहाँ बॉक्साइट, निकेल, टिन आदि खनिजों को निकालने के लिए मशीनें लगाई गई हैं। अनाज उगाने के लिए बड़े-बड़े फार्म बनाए जा रहे हैं।

प्रश्न 16.
सदाबहार वनों की विशेषता लिखिए।
उत्तर:
विषुवतीय प्रदेश में गर्मी व वर्षा होने के कारण सदाबहार वन पाए जाते हैं। ये वन हमेशा हरे-भरे रहते हैं तथा इतने घने व ऊँचे होते हैं कि सूर्य की किरणें पृथ्वी की सतह तक नहीं पहुँच पाती हैं।

प्रश्न 17.
उष्ण कटिबंधीय सवाना प्रदेश का विस्तार कहाँ से कहाँ तक है? यहाँ किस प्रकार की वनस्पति एवं कैसे जीव-जंतु पाए जाते हैं?
उत्तर:
उष्ण कटिबंधीय सवाना प्रदेश का विस्तार उत्तरी व दक्षिणी गोलार्द्ध में 5 से 20 अक्षांशों के बीच महाद्वीपों के भीतरी भागों में पाया जाता है। वर्ष के अधिकांश महीने शुष्क होने के कारण 3 मीटर तक लंबी, मोटी कड़ी घास, यहाँ की विशेष प्रकार की वनस्पति है। इन घासों में सबसे महत्वपूर्ण हाथी-घास है, जिसका आकार गुच्छेदार होता है। इसे पार्कलैण्ड या बुश वेल्ड कहते हैं। इसके अलावा सवाना में कुछ पतझड़ वृक्ष भी पाए जाते हैं। जिनकी ऊँचाई काफी कम होती हैं। यहाँ जेब्रा, जिराफ, गैंडा, हाथी जैसे शाकाहारी जन्तु खूब पाए जाते हैं, साथ ही चीता, शेर जैसे मांसाहारी जन्तु भी बड़ी संख्या में पाए जाते है। सवाना प्रदेश में शतुर्मुर्ग, गेमबर्ड, गैजेल्स और न उड़ने वाला पक्षी एमू भी पाया जाता है।

प्रश्न 18.
सुनामी क्या है तथा यह तरंग से किस प्रकार भिन्न है ?
उत्तर:
सुनामी महासागरीय जल की एक गति है। सुनामी जापानी शब्द है जिसका अर्थ होता है विनाशकारी लहरें। जल की सतह से टकराकर पवनें उसे विभिन्न स्थानों से उठा देती हैं जिससे मोड़ों के रूप में जल ऊपर-नीचे होता है, इन्हें तरंगें कहते हैं। तरंगें समुद्र की सतह पर पवनों द्वारा जले को ढकेले जाने की प्रक्रिया के कारण उत्पन्न होती हैं। जबकि सुनामी लहरें समुद्र की तलहटी में भूकंप आने से उत्पन्न होती हैं।

प्रश्न 19.
टैगा प्रदेश की जलवायु के विषय में सविस्तार लिखिए।
उत्तर:
टैगा प्रदेश की जलवायु विषम है। शीतऋतु लंबी कठोर और ठंडी होती है। शीत ऋतु में बर्फीली आँधियाँ चलती है। नदियाँ और जलाशय 6-7 माह बर्फ से ढके रहते हैं। इस प्रदेश में शंक्वाकार वन पाए जाते है। इन वनों के वृक्ष लम्बे, सीधे, पतले और नुकीली पत्तियों वाले होते हैं। ये वन सदैव हरे-भरे रहते हैं। वर्ष के अधिकांश समय धरातल पर स्थाई रूप से बर्फ जमे रहने और कम वर्षा के कारण यहाँ मिट्टी का विकास नहीं हो पाता, जिस कारण यहाँ की मिट्टी पथरीली है। यह मिट्टी कृषि की दृष्टि सक अनुपजाऊ है।

प्रश्न 20.
टुण्ड्रा प्रदेश की प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर:
टुण्ड्रा प्रदेश की प्रमुख विशेषताएँ निम्नांकित हैं–

  •  टुण्ड्रा प्रदेश आर्कटिक महासागर का एक हिस्सा है जो पूरे साल बर्फ से ढका रहता है।
  •  यह एक ऐसा क्षेत्र है जहाँ कई महीने लगातार रात रहती है और कई महीने लगातार दिन।
  •  इस क्षेत्र में मुख्य रूप से बोनी झाड़ियाँ, घास, लाइकेन, काई और दलदली पौधे उगते हैं। विश्व के कुछ टुण्ड्रा प्रदेशों में छितरे हुए वृक्ष   भी पाये जाते हैं। उत्तरी अमेरिका के टुण्ड्रा निवासियों को ‘एस्किमो’ तथा यूरेशिया के टुण्ड्रा निवासियों
    को ‘लैप्स’, ‘फिन’ या ‘याकूत’ कहा जाता है।
  •  टुण्ड्रा प्रदेश में उगने वाले वृक्षों की बढ़ोतरी कम तापमान और अपेक्षाकृत छोटे मौसम के कारण प्रभावित होती है।
  •  इस क्षेत्र के निवासी लैप, सैमोयेद तथा एस्किमो, अपने भोजन में मछली के अतिरिक्त रेनडीयर के मांस तथा दूध का उपयोग करते हैं।
  •  इस इलाके में रेनडीयर, कैरिबो, ध्रुवीय भालू, लोमड़ी मस्क बैल तथा खरगोश आदि स्थानीय जीव पाये जाते हैं। यहाँ सील, ह्वेल और   वालरस आदि जीव हैं। ग्रीष्म में अनेक प्रकार के पक्षी भी यहाँ पाए जाते हैं।

We hope the UP Board Class 7 Geography Model Paper, help you. If you have any query regarding UP Board Class 7 Geography Model Paper, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

Leave a Comment