UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 3 बया हमारी चिड़िया रानी

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 3 बया हमारी चिड़िया रानी

बया हमारी चिड़िया रानी शब्दार्थ

आँगन = मकान के भीतर खुला बड़ा हिस्सा
बिखरे = फैले हुए
फुदक-फुदक = उछल-उछलकर
सखी = सहेली
जानी-पहचानी = अपनी-सी

चिड़िया रानी ……………………………….. पी लो पानी।

अर्थ – अरी चिड़िया रानी, हमारे पास आकर बैठो और कहानी सुनो। तुम हमारे आँगन में आकर बिखरे दाने चुनकर खाओ। तुम फुदक-फुदककर कूदो और नाचो। यदि तुम्हें प्यास लगे, तो पानी पी लो।

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 3 बया हमारी चिड़िया रानी

सखी-सहेली …………………………………….. जानी-पहचानी।

अर्थ – हे चिड़िया रानी, तुम हमारी सखी-सहेली बन जाओ और हमारे साथ रहकर गीत सुनाओ। तुम पहले से जानी-पहचानी (घरेलू चिड़िया) हो, इसलिए मुझे भी उड़ना सिखा दो।

बया हमारी चिड़िया रानी अभ्यास

प्रश्न १.
बताओ
(क) तुमने किस-किस रंग की चिड़िया देखी है?
उत्तर:
हमने काले, सफेद, हरे, नीले, लाल, भूरे, धूसर आदि रंगों की चिड़ियाँ, देखी हैं।

(ख) चिड़िया क्या-क्या खाती है?
उत्तर:
चिड़िया बिखरे दाने खाती है।

(ग) चिड़िया ऐसा क्या करती है, जो हम नहीं कर सकते?
उत्तर:
चिड़िया उड़ सकती है, हम नहीं उड़ सकते।

प्रश्न २.
छाँटकर लिखो चिड़िया से कौन बड़ा है, कौन छोटाबिल्ली, चींटी, बकरी, मच्छर, चूहा, मक्खी, गाय, भैंस, तितली, लोमड़ी, मधुमक्खी, कुत्ता। उत्तर:
छोटा – बड़ा
चींटी, मच्छर – बिल्ली, बकरी,
मक्खी, तितली – गाय, भैंस
मधुमक्खी, चूहा – कुत्ता, लोमड़ी

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 3 बया हमारी चिड़िया रानी

प्रश्न ३.
पाठ में ‘ई’ तथा ‘ओ’ की मात्रा वाले जो शब्द आए हैं, उन्हें लिखो, जैसे- रानी, आओ।
उत्तर:
रानी – पी
सखी – पानी
गीत – जानी
आओ – बैठो
सुनो – जाओ
नाचो – खाओ

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav

Leave a Comment