UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi राजनीति सम्बन्धी निबन्ध

UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi राजनीति सम्बन्धी निबन्ध are part of UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi. Here we have given UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi राजनीति सम्बन्धी निबन्ध.

Board UP Board
Textbook NCERT
Class Class 11
Subject Samanya Hindi
Chapter Name राजनीति सम्बन्धी निबन्ध
Category UP Board Solutions

UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi राजनीति सम्बन्धी निबन्ध

भारत में लोकतन्त्र की सफलता

सम्बद्ध शीर्षक

  • भारतीय लोकतन्त्र और राजनीतिक दल
  • भारत में लोकतन्त्र : सफल अथवा असफल
  • भारत में प्रजातन्त्र का भविष्य
  • भारत में लोकतन्त्र

UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi राजनीति सम्बन्धी निबन्ध img-1
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi राजनीति सम्बन्धी निबन्ध img-2
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi राजनीति सम्बन्धी निबन्ध img-3
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi राजनीति सम्बन्धी निबन्ध img-4
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi राजनीति सम्बन्धी निबन्ध img-5
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi राजनीति सम्बन्धी निबन्ध img-6
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi राजनीति सम्बन्धी निबन्ध img-7
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi राजनीति सम्बन्धी निबन्ध img-8
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi राजनीति सम्बन्धी निबन्ध img-9
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi राजनीति सम्बन्धी निबन्ध img-10
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi राजनीति सम्बन्धी निबन्ध img-11

लोकतन्त्र और समाचार-पत्र

सम्बद्ध शीर्षक

  • आज के युग में समाचार-पत्रों का महत्त्व
  • समाचार-पत्र और वर्तमान जीवन
  • समाचार-पत्रों की उपयोगिता

प्रमुख विचार-बिन्दु

  1. प्रस्तावना,
  2. लोकतन्त्र में समाचार-पत्रों की भूमिका
    (क) राजनीतिक भूमिका;
    (ख) सामाजिक भूमिका;
    (ग) आर्थिक भूमिका,
  3. समाचार-पत्रों के लाभ
    (क) शिक्षा के प्रसार में सहायक;
    (ख) साहित्यिक उन्नति;
    (ग) व्यापार में सहायक;
    (घ) मनोरंजन के साधन,
  4. समाचार-पत्रों से हानियाँ,
  5. उपसंहार

प्रस्तावना-‘लोकतन्त्र’ का अर्थ है ‘लोक का तन्त्र’ अर्थात् ‘जनता द्वारा शासन’। भूतपूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन के शब्दों में, “लोकतन्त्र जनता का, जनता के लिए, जनता द्वारा शासन है” (Democracy is the government of the people, for the people, by the people)। इस प्रकार लोकतन्त्र में जनता ही सर्वेसर्वा होती है, अर्थात् अपनी भाग्यविधाता आप होती है। सारा जनसमुदाय प्रत्यक्ष रूप से शासन नहीं कर सकता, इसलिए वह एक निश्चित संख्या में अपने प्रतिनिधि चुनकर भेजता है, जो पारस्परिक सहयोग से देश के लिए हितकारी कानून बनाते हैं। इस प्रकार किसी देश एवं उसमें रहने वाले जनसमुदाय की उन्नति या अवनति उसके द्वारा चुने गये प्रतिनिधियों की योग्यता एवं प्रामाणिकता पर निर्भर करती है। अत: लोकतन्त्र में यह नितान्त वांछनीय है कि प्रतिनिधियों का चुनाव बहुत सोच-समझकर उनकी क्षमता के आधार पर किया जाए। इसके लिए जनता का शिक्षित और ज्वलन्त देशभक्ति से सम्पन्न होना नितान्त आवश्यक है।

दुर्भाग्यवश हमारे देश की अधिकांश जमता अशिक्षित या अर्द्ध-शिक्षित है, इसीलिए उसे लोकतन्त्र की आवश्यकताओं की दृष्टि से यथासम्भव शिक्षित करना प्राथमिक आवश्यकता है। इसकी पूर्ति के दायित्व के गुरुतर भार को सर्वाधिक कुशलता से उठाने की क्षमता एकमात्र समाचार-पत्रों में ही है, क्योंकि समाचारपत्र प्रतिदिन धनी–निर्धन सभी तक पहुंचते हैं।

लोकतन्त्र में समाचार-पत्रों की भूमिका–लोकतन्त्र में समाचार-पत्रों की सबसे महत्त्वपूर्ण भूमिका जनता को शिक्षित करने में है। इस भूमिका पर निम्नलिखित तीन दृष्टियों से विचार किया जा सकता है

(क) राजनीतिक भूमिको–लोकतन्त्र में निर्वाचन का सर्वाधिक महत्त्व है; क्योंकि उसी पर देश को भविष्य निर्भर करता है। समाचार-पत्र विभिन्न राजनीतिक दलों की घोषित नीतियों, उनके द्वारा चुनाव में पार्टी-टिकट पर खड़े किये गये प्रत्याशियों या निर्दलीय रूप में खड़े व्यक्तियों की योग्यता एवं पृष्ठभूमि का विस्तृत परिचय, चुनाव की प्रणाली एवं प्रक्रिया आदि का विवरण तथा विभिन्न नेताओं और प्रत्याशियों के भाषण आदि देकर जनता को शिक्षित करते हैं। इससे मतदाताओं को योग्य प्रत्याशी के चयन में सुविधा होती है।

सरकार बन जाने पर उसके कार्यकलाप एवं विरोधी दलों द्वारा उसकी समय-समय पर की जाने वाली आलोचनाओं, शासन की गतिविधियों एवं उसके द्वारा उठाये गये कदमों के औचित्य-अनौचित्य का पता समाचार-पत्रों के द्वारा चलता रहता है। साथ ही सम्पादक के नाम पत्रों, अग्रलेखों एवं देश के विभिन्न अंचलों में बसे प्रबुद्धजनों के मन्तव्यों से सरकारी गतिविधियों के विषय में जनता की प्रतिक्रिया का पता चलता है, जिससे स्वस्थ जनमत का विकास होता है और जनता सरकार पर दबाव डालकर उसे गलत कार्य करने से रोकती है। यदि सरकार लोक-विरोधी कार्य करती है तो मतदाता उसे अगले चुनाव में अपदस्थ करने का निर्णय ले सकते हैं। इससे शासक-वर्ग लोकमत की अवहेलना करने का साहस नहीं कर पाता।

जनता शान्तिपूर्ण प्रदर्शनों, आन्दोलनों एवं स्मरण-पत्रों द्वारा भी सरकार को अपने मत से अवगत कराकर उसकी देश्ले या समाज-विरोधी गतिविधियों का विरोध करती है या अपनी उचित माँगें मनवाने के लिए दबाव डालती है। इस सबके समाचार भी समाचार-पत्रों में बराबर छपते रहते हैं, जिससे माँग के पक्ष या विपक्ष में जनमत के अधिक सुसंगठित होने में सुविधा होती है।

इसके अतिरिक्त समाचार-पत्रों में देश-विदेश की घटनाएँ एवं अपने देश पर पड़ने वाले उसके सम्भावित प्रभावों आदि का विवरण भी छपता रहता है, जिससे जनता को विश्व के विभिन्न देशों की आन्तरिक और बाह्य स्थिति तथा अपने देश के प्रति उनके मैत्री या शत्रुतापूर्ण रवैये की जानकारी भी मिलती रहती है। दैनन्दिन समाचारों के अतिरिक्त समाचार-पत्रों में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय घटनाचक्र के विषय में सुयोग्य विद्वानों के समीक्षात्मक लेख, परिचर्चा आदि भी छपते रहते हैं, जिससे जनता को विभिन्न घटनाओं को सही परिप्रेक्ष्य में देखने की दिशा मिलती है।

विज्ञजनों के अनुसार लोकतन्त्र की सफलता जनता की सतत जागरूकता पर निर्भर रहती है। यदि जनता अपने चुने प्रतिनिधियों पर प्रत्येक समय कड़ी नजर नहीं रखती तो शासकों के स्वेच्छाचारी या निरंकुश हो जाने की आशंका उत्पन्न हो जाती है। अमेरिकी राष्ट्रपति निक्सन की वाटरगेट काण्ड में लिप्तता को उजागर करने का श्रेय यदि वहाँ के राष्ट्रनिष्ठ समाचार-पत्रों को है तो निक्सन को उसके पद से अविलम्ब हटवाने का श्रेय वहाँ की सतत जागरूक जनता को। ऐसे ही देश में लोकतन्त्र सफल होता है।

किन्तु भारत में लोकतन्त्र एक मजाक बनकर रह गया है। इसका एक कारण तो यह है कि यहाँ के समाचार-पत्र अपना दायित्व पूर्ण निष्ठा से नहीं निभा पाते। जो थोड़े-बहुत स्वतन्त्र विचारों के राष्ट्रनिष्ठ पत्र हैं। भी, वे सरकार द्वारा बुरी तरह नियन्त्रित और प्रताड़ित हैं। जब तक समाचार-पत्र निर्भीकतापूर्वक शासक-दल की राष्ट्रघातक नीतियों का भण्डाफोड़ नहीं करेंगे, जनता को यह नहीं सिखाएँगे कि लोकतन्त्र में राष्ट्र ही सर्वोपरि होता है, व्यक्ति नहीं; तब तक लोकतन्त्र सफल नहीं हो सकता और सत्ताधारी स्वेच्छाचारी बनते रहेंगे। समाचार-पत्रों के माध्यम से भारत की अधिकतर अशिक्षित जनता को इस सम्बन्ध में जागरूक बनाकर ही उसे लोकतन्त्र में सफल बनाया जा सकता है।

(ख) सामाजिक भूमिका-समाचार-पत्रों की सामाजिक भूमिका भी कम महत्त्वपूर्ण नहीं है। समाज में व्याप्त कुरीतियों, कुप्रथाओं, अन्धविश्वासों एवं पाखण्डों का भण्डाफोड़ कर समाचार-पत्र इन बुराइयों को उखाड़ फेंकने की प्रेरणा देकर समाज-सुधार का पथ प्रशस्त करते हैं। इस प्रकार वे विभिन्न प्रकार के अपराधों में संलग्न व्यक्तियों के कारनामे उजागर कर एक ओर जनता को सावधान करते हैं तो दूसरी ओर सरकार द्वारा उनकी रोकथाम में भी सहायक सिद्ध होते हैं। इसी प्रकार बाल-विवाह, दहेज-प्रथा, भ्रष्टाचार, शोषण, अनाचार, अत्याचार आदि के विरुद्ध प्रबल जनमत जगाने में भी समाचार-पत्रों की भूमिका उल्लेखनीय रही है।

(ग) आर्थिक भूमिका-समाचार-पत्र देश के अर्थतन्त्र को पुष्ट करने में पर्याप्त सहयोग देते हैं। इसके लिए दैनिक समाचार-पत्रों में एक पृष्ठ व्यापार से सम्बन्धित होता है। आयात-निर्यात के समाचार अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार की वृद्धि में सहायक होते हैं। अनेके जीवनोपयोगी वस्तुओं के विज्ञापन एवं पते भी समाचार-पत्रों में प्रकाशित होते हैं, जिनसे क्रेता-विक्रेता दोनों को लाभ प्राप्त होता है। सरकार की आर्थिक नीतियों या प्रस्तावित कानूनों आदि की पूर्वसूचना देकर समाचार-पत्र जनता को उनका समर्थन या विरोध करने या संशोधन कराने की प्रेरणा देते हैं। इस प्रकार समाचार-पत्र सरकार, व्यापारी वर्ग एवं जनता के मध्य आर्थिक समाचारों के वाहक एवं समीक्षक के रूप में देश के आर्थिक ढाँचे को सुदृढ़ बनाने में बहुत महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

समाचार-पत्रों के लाभ-समाचार-पत्रों से मुख्य रूप से निम्नलिखित लाभ होते हैं

(क) शिक्षा के प्रसार में सहायक-समाचार-पत्रों में समाचार के अतिरिक्त ऐसे गहन विषयों पर प्रकाश डाला जाता है, जिनके अध्ययन से हमें ज्ञान-विज्ञान से सम्बद्ध अनेक बातें मालूम होती रहती हैं। अल्प शिक्षित लोगों के ज्ञान को बढ़ाने में समाचार-पत्रों का विशेष योगदान होता है। समाचार-पत्रों द्वारा सर्वसाधारण के बीच भी शिक्षा के प्रसार में अधिक सहायता मिलती है। उच्च शिक्षा प्राप्त व्यक्तियों को भी समाचार-पत्रों में नित्य नये-नये तत्त्वों, नये-नये विचारों और आविष्कारों की अनेक तथ्ययुक्त बातें पढ़ने को मिलती हैं, जिनसे उन्हें अपने ज्ञान-विस्तार का सुअवसर प्राप्त होता है।

(ख) साहित्यिक उन्नति–समाचार-पत्रों के प्रकाशन से साहित्यिक क्षेत्र में भी बहुत विकास हुआ है। आज समाचारपत्रों में विशेष रूप से साप्ताहिक और मासिक पत्रिकाओं में अनेक कहानियाँ, निबन्ध, महापुरुषों की जीवनी, लेख, एकांकी व नाटक प्रकाशित होते हैं, जिनसे साहित्य की उन्नति में पर्याप्त सहायता मिलती है।

(ग) व्यापार में सहायक-व्यापारिक उन्नति में भी समाचार-पत्र बहुत सहायक होते हैं। समाचार-पत्रों में अनेक वस्तुओं के विज्ञापन छपते हैं, जिनसे उनको प्रचार होता है और बाजार में उनकी माँग बढ़ती है।

(घ) मनोरंजन के साधन–समाचार-पत्र मनोरंजन का भी अच्छा साधन हैं। समाचार-पत्रों से हम विश्राम के समय कविताएँ, निबन्ध और कहानियाँ पढ़कर अपना मनोरंजन करते हैं।

समाचार-पत्रों से हानियाँ–समाचार-पत्र जब व्यापक देशहित को भुलाकर किसी राजनीतिक दल, पूँजीपति, सम्प्रदाय विशेष या सरकार के हाथ का खिलौना बन जाते हैं तो उनसे भयंकर हानि होती है। क्योंकि प्रतिदिन लाखों लोगों तक पहुँचने के कारण ये प्रचार का सबसे प्रबल साधन हैं। ऐसे समाचार-पत्रों में जो समाचार या सूचनाएँ प्रकाशित होती हैं, वे मुख्यत: अपने स्वामी की स्वार्थ-सिद्धि को दृष्टि में रखने से पक्षपातपूर्ण और संकुचित होती हैं। बहुत-से समाचार-पत्र अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए झूठी अफवाहें, निराधार एवं सनसनीपूर्ण समाचार, अभिनेत्रियों और मॉडल गर्ल्स के अश्लील चित्र प्रकाशित कर अनैतिकता को प्रोत्साहित करते हैं। इतिहास इस बात का साक्षी है कि देश में बहुत-से दंगे-झगड़े और साम्प्रदायिक उपद्रव समाचार-पत्रों द्वारा ही प्रोत्साहित किये गये। इस प्रकार के जातिगत, साम्प्रदायिक एवं प्रादेशिक विचार राष्ट्रीय एकता में बाधक सिद्ध होते हैं। कुछ समाचार-पत्र यदि सरकारी नीतियों का विवेचन कर जनता को वस्तुस्थिति से अनभिज्ञ रखकर देश की बड़ा अहित करते हैं तो कुछ सरकार की सही नीतियों की भी अन्यायपूर्ण आलोचना कर जनता को भ्रमित करते हैं।

उपसंहार–वर्तमान युग में समाचार-पत्रों का महत्त्व असन्दिग्ध है। वे यदि देशहित को सर्वोपरि मानकर निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता का आदर्श अपनाएँ तो देश का महान् उपकार कर सकते हैं। समाचार-पत्रों को लोकतन्त्र के चार शक्ति-स्तम्भों में से एक माना गया है। समाचार-पत्र लोगों को कूप-मण्डूकता से उबारकर जागरूक बनाते हैं, जनमत का निर्माण करते हैं। निष्पक्ष समाचार-पत्र राष्ट्र के आर्थिक आधार को पुष्ट करने के साथ-साथ सामाजिक बुराइयों का उन्मूलन करते हैं। वे न केवल देश के जनमत, अपितु विश्व-जनमत तक को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं। सच तो यह है कि समाचार-पत्र लोकतन्त्र के सतत सजग प्रहरी हैं। उनके बिना आज स्वस्थ लोकतन्त्र की कल्पना तक नहीं की जा सकती।

आरक्षण की नीति एवं राजनीति

सम्बद्ध शीर्षक

  • आरक्षण : वरदान या अभिशाप

UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi राजनीति सम्बन्धी निबन्ध img-12
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi राजनीति सम्बन्धी निबन्ध img-13
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi राजनीति सम्बन्धी निबन्ध img-14

अनुच्छेद 335 में संघ या राज्य की गतिविधियों से सम्बन्धित किसी पद या सेवा में नियुक्ति में प्रशासनिक कार्यकुशलता बनाये रखने के साथ-साथ अनुसूचित जातियों/जनजातियों के सदस्यों के दावों का लगातार ध्यान रखने की व्यवस्था है।

UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi राजनीति सम्बन्धी निबन्ध img-15
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi राजनीति सम्बन्धी निबन्ध img-16
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi राजनीति सम्बन्धी निबन्ध img-17

इस स्वाभाविक और नैसर्गिक सद्गचाई को न मण्डल आयोग की सिफारिशें लागू करने वालों ने समझना चाहा और न ही संविधान के 104वें संशोधन के अनुसार काम करने का दावा करने वाले वर्तमान में समझना चाह रहे हैं।

UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi राजनीति सम्बन्धी निबन्ध img-18

यही समान भागीदारी हमें जोड़ेगी, मजबूत बनाएगी। आवश्यकता आरक्षण को सम्पूर्णत: नकारने की नहीं, उसे विवेकपूर्ण बनाने और सभी पक्षों द्वारा सीमित अवधि के साधन के रूप में स्वीकारने की है।
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi राजनीति सम्बन्धी निबन्ध img-19

We hope the UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi राजनीति सम्बन्धी निबन्ध help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi राजनीति सम्बन्धी निबन्ध, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi गद्य-साहित्य विकास मिश्रित बहुविकल्पीय प्रश्न

UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi गद्य-साहित्य विकास मिश्रित बहुविकल्पीय प्रश्न are part of UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi. Here we have given UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi गद्य-साहित्य विकास मिश्रित बहुविकल्पीय प्रश्न.

Board UP Board
Textbook NCERT
Class Class 11
Subject Samanya Hindi
Chapter Chapter 4
Chapter Name गद्य-साहित्य विकास मिश्रित बहुविकल्पीय प्रश्न
Number of Questions 69
Category UP Board Solutions

UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi गद्य-साहित्य विकास मिश्रित बहुविकल्पीय प्रश्न

उचित विकल्प का चयन कीजिए

प्रश्न 1.
‘साहित्यालोचन’ और ‘हिन्दी साहित्य निर्माता’ इनकी प्रमुख रचनाएँ हैं
(क) जयशंकर प्रसाद
(ख) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
(ग) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
(घ) श्यामसुन्दर दास
उत्तर:
(घ) श्यामसुन्दर दास

प्रश्न 2.
‘काशी नागरी प्रचारिणी सभा’ की स्थापना में इनका सराहनीय योगदान रहा है
या
‘काशी नागरी प्रचारिणी सभा’ की स्थापना किसने की ?
(क) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
(ख) जयशंकर प्रसाद
(ग) श्यामसुन्दर दास
(घ) डॉ० सम्पूर्णानन्द
उत्तर:
(ग) श्यामसुन्दर दास

प्रश्न 3.
निम्नलिखित में से कौन द्विवेदीयुगीन गद्य लेखक/लेखिका हैं ?
(क) महादेवी वर्मा
(ख) श्यामसुन्दर दास
(ग) यशपाल
(घ) भगवतीचरण वर्मा
उत्तर:
(ख) श्यामसुन्दर दास

प्रश्न 4.
‘रूपक रहस्य’ के लेखक कौन हैं ? यह किस विधा की रचना है ?
(क) वियोगी हरि-नाटक
(ख) रामचन्द्र शुक्ल-निबन्ध
(ग) श्यामसुन्दर दास-आलोचना
(घ) प्रतापनारायण मिश्र-निबन्ध
उत्तर:
(ग) श्यामसुन्दर दास-आलोचना

प्रश्न 5.
श्यामसुन्दर दास द्वारा किस पत्रिका का सम्पादन किया गया ?
(क) हिन्दी प्रदीप
(ख) माधुरी
(ग) इन्दु
(घ) नागरी प्रचारिणी पत्रिका
उत्तर:
(घ) नागरी प्रचारिणी पत्रिका

प्रश्न 6.
‘नासिकेतोपाख्यान’शीर्षक से श्यामसुन्दर दास के अतिरिक्त किस लेखक ने गद्य-रचना की है?
(क) हजारीप्रसाद द्विवेदी
(ख) सदल मिश्र
(ग) रामचन्द्र शुक्ल
(घ) महावीरप्रसाद द्विवेदी
उत्तर:
(ख) सदल मिश्र

प्रश्न 7.
श्यामसुन्दर दास का जन्म-काल है-..
(क) सन् 1875 ई०
(ख) सन् 1884 ई०
(ग) सन् 1892 ई०
(घ) सन् 1907 ई०
उत्तर:
(क) सन् 1875 ई०

प्रश्न 8.
मुंशी प्रेमचन्द का जन्म-काल है
(क) 1870 ई
(ख) 1875 ई०
(ग) 1880 ई०
(घ) 1879 ई०
उत्तर:
(ग) 1880 ई०

प्रश्न 9.
सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन का जन्म-काल है
(क) 1892 ई०
(ख) 1907 ई०
(ग) 1911 ई०
(घ) 1920 ई०
उत्तर:
(ग) 1911 ई०

प्रश्न 10.
इनके द्वारा ‘भारत कला भवन’ नाम के एक विशाल संग्रहालय की स्थापना की गयी
(क) रामचन्द्र शुक्ल
(ख) श्यामसुन्दर दास
(ग) डॉ० सम्पूर्णानन्द
(घ) राय कृष्णदास
उत्तर:
(घ) राय कृष्णदास

प्रश्न 11.
इन्होंने हिन्दी में गद्यगीत विधा का प्रवर्तन किया
(क) हरिशंकर परसाई
(ख) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
(ग) महावीरप्रसाद द्विवेदी
(घ) राय कृष्णदास
उत्तर:
(घ) राय कृष्णदास

प्रश्न 12.
‘भारत की चित्रकला’ तथा ‘ भारतीय मूर्तिकला’ इनके प्रामाणिक ग्रन्थ हैं
(क) डॉ० सम्पूर्णानन्द
(ख) राहुल सांकृत्यायन
(ग) महादेवी वर्मा
(घ) राय कृष्णदास
उत्तर:
(घ) राय कृष्णदास

प्रश्न 13.
‘साधना’ नामक गद्यगीतों के संग्रह के रचयिता कौन हैं ?
(क) वृन्दावनलाल वर्मा
(ख) मोहन राकेश
(ग) राय कृष्णदास
(घ) विनय मोहन शर्मा
उत्तर:
(ग) राय कृष्णदास

प्रश्न 14.
राय कृष्णदास का लेखन-युग है
(क) भारतेन्दु युग
(ख) द्विवेदी युग
(ग) छायावाद युग
(घ) छायावादोत्तर युग
उत्तर:
(ग) छायावाद युग

प्रश्न 15.
प्रेमचन्दोत्तर युग के श्रेष्ठ कथाकार के रूप में जाने जाते हैं
(क) सरदार पूर्णसिंह
(ख) वासुदेवशरण अग्रवाल
(ग) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
(घ) जैनेन्द्र कुमार
उत्तर:
(घ) जैनेन्द्र कुमार

प्रश्न 16.
जैनेन्द्र कुमार की कौन-सी रचना उपन्यास नहीं है ?
(क) कल्याणी
(ख) जयवर्धन
(ग) मुक्तिबोध
(घ) वातायन
उत्तर:
(घ) वातायन

प्रश्न 17.
निम्नलिखित रचनाओं में से कौन-सी रचना नाटक है?
(क) मजदूरी और प्रेम
(ख) रस-मीमांसा
(ग) पाप और प्रकाश
(घ) भारत की एकता
उत्तर:
(ग) पाप और प्रकाश

प्रश्न 18.
जैनेन्द्र कुमार द्वारा रचित निबन्ध-संग्रह है
(क) पृथिवी-पुत्र और वाग्धारा
(ख) पूर्वोदय और प्रस्तुत प्रश्न
(ग) कुली
(घ) पथ के साथी
उत्तर:
(ख) पूर्वोदय और प्रस्तुत प्रश्न

प्रश्न 19.
‘त्यागपत्र’ किस लेखक की उपन्यास-विधा की रचना है ?
(क) प्रेमचन्द
(ख) यशपाल
(ग) जैनेन्द्र कुमार
(घ) मोहन राकेश
उत्तर:
(ग) जैनेन्द्र कुमार

प्रश्न 20.
‘साहित्य का श्रेय और प्रेय’ किस विधा की रचना है ?
(क) कहानी
(ख) आलोचना
(ग) निबन्ध
(घ) संस्मरण
उत्तर:
(ग) निबन्ध

प्रश्न 21.
‘अज्ञेय’ का वास्तविक नाम (पूरा नाम) है
(क) रामवृक्ष बेनीपुरी
(ख) हजारीप्रसाद द्विवेदी
(ग) कन्हैयालाल मिश्र
(घ) सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन
उत्तर:
(घ) सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन

प्रश्न 22.
‘विशाल भारत’, ‘सैनिक’, ‘प्रतीक’, ‘वाक्’ तथा ‘दिनमान’ पत्र-पत्रिकाओं का सम्पादन किया—
(क) आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी ने
(ख) कन्हैयालाल मिश्र ‘प्रभाकर’ ने
(ग) रामवृक्ष बेनीपुरी ने
(घ) सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन ‘अज्ञेय’ ने
उत्तर:
(घ) सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन ‘अज्ञेय’ ने

प्रश्न 23.
‘उत्तर प्रियदर्शी’ नाटक के लेखक हैं
(क) मोहन राकेश
(ख) कन्हैयालाल मिश्र ‘प्रभाकर’
(ग) रामवृक्ष बेनीपुरी
(घ) सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन ‘अज्ञेय’
उत्तर:
(घ) सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन ‘अज्ञेय’

प्रश्न 24.
‘अरे यायावर रहेगा याद’ किस विधा की रचना है ?
(क) उपन्यास
(ख) नाटक
(ग) कहानी
(घ) यात्रा-साहित्य
उत्तर:
(घ) यात्रा-साहित्य

प्रश्न 25.
अज्ञेय जी द्वारा रचित निम्नलिखित में से कौन-सी रचना निबन्ध-विधा की रचना नहीं है ?
(क) विपथगा
(ख) आत्मनेपद
(ग) त्रिशंकु
(घ) लिखि कागद कोरे
उत्तर:
(घ) लिखि कागद कोरे

प्रश्न 26.
इन्होंने भाषा सम्बन्धी विविध प्रयोग किये और शैली के क्षेत्र में भी नये प्रतिमान स्थापित किये
(क) स० .ही० वात्स्यायन ‘अज्ञेय’
(ख) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
(ग) डॉ० सम्पूर्णानन्द
(घ) श्रीराम शर्मा
उत्तर:
(क) स० .ही० वात्स्यायन ‘अज्ञेय’

प्रश्न 27.
अज्ञेय जी को ज्ञानपीठ पुरस्कार से किस रचना के लिए सम्मानित किया गया था ?
(क) जयदल
(ख) कितनी नावों में कितनी बार
(ग) एक बूंद सहसा उछली
(घ) अरी ओ करुणा प्रभामय
उत्तर:
(ख) कितनी नावों में कितनी बार

प्रश्न 28.
‘सन्नाटा’ के रचनाकार हैं
(क) महावीरप्रसाद द्विवेदी
(ख) राय कृष्णदास
(ग) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
(घ) स० ही० वात्स्यायन ‘अज्ञेय
उत्तर:
(घ) स० ही० वात्स्यायन ‘अज्ञेय

प्रश्न 29.
‘हरिऔध’ का पूरा नाम क्या है ?
(क) मैथिलीशरण गुप्त
(ख) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
(ग) अयोध्यासिंह उपाध्याय
(घ) सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन
उत्तर:
(ग) अयोध्यासिंह उपाध्याय

प्रश्न 30.
‘कामायनी’ की रचना-विधा क्या है ?
(क) खण्डकाव्य
(ख) नाटिका
(ग) उपन्यास
(घ) महाकाव्य
उत्तर:
(घ) महाकाव्य

प्रश्न 31.
‘भाषा योग-वाशिष्ठ’ के रचयिता हैं
(क) रामप्रसाद निरंजनी
(ख) सदासुख मुंशीलाल ‘नियाज’
(ग) सदल मिश्र
(घ) इंशा अल्ला खाँ
उत्तर:
(क) रामप्रसाद निरंजनी

प्रश्न 32.
डॉ० रघुवीर सिंह का लेखन-युग है
(क) छायावाद युग
(ख) द्विवेदी युग
(ग) भारतेन्दु युग
(घ) छायावादोत्तर युग
उत्तर:
(ख) द्विवेदी युग

प्रश्न 33.
द्विवेदी युग का ख्याति प्राप्त तिलिस्मी उपन्यास है
(क) आत्मदाह
(ख) गबन
(ग) नूतन ब्रह्मचारी
(घ) चन्द्रकान्ता सन्तति
उत्तर:
(घ) चन्द्रकान्ता सन्तति

प्रश्न 34.
‘भारतेन्दु युग’ की कालावधि मानी जाती है।
(क) 1900 से 1922 ई०
(ख) 1919 से 1938 ई०
(ग) 1868 से 1900 ई०
(घ) 1868 ई० तक।
उत्तर:
(ग) 1868 से 1900 ई०

प्रश्न 35.
‘द्विवेदी युग’ की कालावधि मानी जाती है
(क) 1900 से 1922 ई०
(ख) 1919 से 1938 ई०
(ग) 1868 से 1900 ई०
(घ) 1938 ई० से अब तक
उत्तर:
(क) 1900 से 1922 ई०

प्रश्न 36.
तितली’ उपन्यास के रचनाकार हैं
(क) हजारीप्रसाद द्विवेदी
(ख) प्रेमचन्द
(ग) महावीरप्रसाद द्विवेदी
(घ) जयशंकर प्रसाद
उत्तर:
(घ) जयशंकर प्रसाद

प्रश्न 37.
‘शुक्ल युग’ ( छायावाद युग) की कालावधि मानी जाती है,
(क) 1900 से 1922 ई०
(ख) 1919 से 1938 ई०
(ग) 1938 से 1947 ई०
(घ) 1947 ई० से अब तक
उत्तर:
(ख) 1919 से 1938 ई०

प्रश्न 38.
‘शुक्लोत्तर युग’ ( छायावादोत्तर युग) की कालावधि मानी जाती है
(क) 1900 से 1922 ई०
(ख) 1919 से 1938 ई०
(ग) 1938 से 1947 ई०
(घ) 1947 ई० से अब तक
उत्तर:
(ग) 1938 से 1947 ई०

प्रश्न 39.
‘द्विवेदी युग’ और ‘छायावादी युग’ दोनों युगों में लेखन-कार्य करने वाले लेखक-द्वय हैं
(क) महावीरप्रसाद द्विवेदी व गुलाबराय
(ख) प्रतापनारायण मिश्र व प्रेमचन्द
(ग) गुलाबराय व जयशंकर प्रसाद
(घ) जयशंकर प्रसाद व जैनेन्द्र कुमार
उत्तर:
(ग) गुलाबराय व जयशंकर प्रसाद

प्रश्न 40.
‘छायावाद युग’ और ‘छायावादोत्तर युग’ दोनों युगों में अपनी रचनाधर्मिता से हिन्दी साहित्य में विशेष योगदान करने वाले लेखक हैं
(क) आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी
(ख) स० ही० वात्स्यायन ‘अज्ञेय
(ग) जयशंकर प्रसाद
(घ) डॉ० नगेन्द्र
उत्तर:
(क) आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी

प्रश्न 41.
किस युग की रचनाएँ मार्क्सवाद से सर्वाधिक प्रभावित हुई हैं ?
(क) छायावादी युग
(ख) छायावादोत्तर युग
(ग) शुक्ल युग
(घ) द्विवेदी युग
उत्तर:
(ख) छायावादोत्तर युग

प्रश्न 42.
गद्य की विधा जो नहीं है
(क) निबन्ध
(ख) आलोचना
(ग) उपन्यास
(घ) गद्यकाव्य
उत्तर:
(घ) गद्यकाव्य

प्रश्न 43.
हिन्दी की गद्य और पद्य विधाओं में समान रूप से लिखने वाले विद्वान् हैं
(क) मैथिलीशरण गुप्त
(ख) विष्णु प्रभाकर
(ग) जयशंकर प्रसाद
(घ) तीनों में से कोई नहीं
उत्तर:
(ग) जयशंकर प्रसाद

प्रश्न 44.
छायावादी युग के लेखक कौन नहीं हैं ?
(क) वियोगी हेरि
(ख) भगवतीचरण वर्मा
(ग) नन्ददुलारे वाजपेयी
(घ) डॉ० रघुवीर सिंह
उत्तर:
(ख) भगवतीचरण वर्मा

प्रश्न 45.
निम्नलिखित में से कौन-सा साहित्यकार छायावादी नहीं है ?
(क) जयशंकर प्रसाद
(ख) रामधारी सिंह दिनकर
(ग) सुमित्रानन्दन पन्त
(घ) महादेवी वर्मा
उत्तर:
(ख) रामधारी सिंह दिनकर

प्रश्न 46.
संस्कृति के चार अध्याय’ किस युग की रचना है ?
(क) भारतेन्दु युग
(ख) द्विवेदी युग
(ग) छायावादोत्तर युग
(घ) छायावाद युग
उत्तर:
(ग) छायावादोत्तर युग

प्रश्न 47.
हमीर हठ’ किस प्रकार की रचना है ?
(क) निबन्ध
(ख) कथा-साहित्य
(ग) आलोचना
(घ) इतिहास
उत्तर:
(घ) इतिहास

प्रश्न 48.
‘खड़ी बोली’ गद्य के विकास का प्रारम्भिक युग कौन-सा है ?
(क) द्विवेदी युग
(ख) छायावाद युग
(ग) भारतेन्दु युग
(घ) छायावादोत्तर युग
उत्तर:
(ग) भारतेन्दु युग

प्रश्न 49.
निम्नलिखित में से किस निबन्धकार को ललित निबन्धकार माना जाता है ?
(क) कुबेरनाथ राय
(ख) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
(ग) सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन ‘अज्ञेय’
(घ) सरदार पूर्णसिंह
उत्तर:
(क) कुबेरनाथ राय

प्रश्न 50.
निम्नलिखित में असत्य कथन है
(क) गद्य व्याकरण सम्मत वाक्यबद्ध रचना है।
(ख) गद्य प्रधानतया विचार, तर्क चिन्तन एवं विश्लेषण प्रधान होता है।
(ग) गद्य में लय, यति एवं गति आदि को महत्त्व होता है।
(घ) आज का युग गद्य प्रधान है
उत्तर:
(ग) गद्य में लय, यति एवं गति आदि को महत्त्व होता है।

प्रश्न 51.
कौन-सा युग हिन्दी गद्य के उत्कर्ष का सूर्योदय-काल था ?
(क) भारतेन्दु युग
(ख) द्विवेदी युग
(ग) छायावाद युग
(घ) छायावादोत्तर युग
उत्तर:
(ख) द्विवेदी युग

प्रश्न 52.
छायावादोत्तर युग के लेखक नहीं
(क) भीष्म साहनी
(ख) सर्वेश्वर दयाल सक्सेना
(ग) वासुदेवशरण अग्रवाल
(घ) बालकृष्ण भट्ट
उत्तर:
(घ) बालकृष्ण भट्ट

प्रश्न 53.
‘द्विवेदी पत्रावली’ के संकलनकर्ता हैं
(क) बैजनाथ सिंह
(ख) बनारसी दास चतुर्वेदी
(ग) पद्मसिंह शर्मा
(घ) वियोगी हरि
उत्तर:
(क) बैजनाथ सिंह

प्रश्न 54.
हिन्दी साहित्य के आधुनिक काले को गद्य काल की संज्ञा किसने दी ?
(क) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
(ख) महावीरप्रसाद द्विवेदी
(ग) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
(घ) बाबू श्यामसुन्दर दास
उत्तर:
(ग) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल

प्रश्न 55.
‘बड़ों के प्रेरणादायक पत्र’ पत्र संकलन किसने प्रकाशित कराया ?
(क) बैजनाथ सिंह
(ख) बनारसीदास चतुर्वेदी
(ग) वियोगी हरि
(घ) हरिवंशराय बच्चन
उत्तर:
(ग) वियोगी हरि

प्रश्न 56.
‘नूतन ब्रह्मचारी’ किस विधा की रचना है ?
(क) नाटक
(ख) उपन्यास
(ग) जीवनी
(घ) आलोचना
उत्तर:
(ख) उपन्यास

प्रश्न 57.
‘हिन्दी प्रगतिशील लेखक संघ’ का प्रथम अधिवेशन हुआया प्रेमचन्द की अध्यक्षता में प्रगतिशील लेखक संघ’ का अधिवेशन हुआ
(क) सन् 1932 में
(ख) सन् 1936 में
(ग) सन् 1938 में
(घ) सन् 1940 में
उत्तर:
(क) सन् 1932 में

प्रश्न 58.
प्रारम्भिक गद्य लेखकों में दो राजाओं में से एक हैं
(क) सदासुख लाल
(ख) सदल मिश्र
(ग) शिवप्रसाद सितारेहिन्द
(घ) लल्लूलाल
उत्तर:
(ग) शिवप्रसाद सितारेहिन्द

प्रश्न 59.
‘दि मैड मैन’ का ‘पगला’ नाम से हिन्दी में अनुवाद किया है–
(क) वासुदेवशरण अग्रवाल ने
(ख) रायकृष्ण दास ने
(ग) डॉ० सम्पूर्णानन्द ने
(घ) जी० सुन्दर रेड्डी ने
उत्तर:
(ख) रायकृष्ण दास ने

प्रश्न 60.
निम्नलिखित में से सदल मिश्र की रचना है–
(क) सनी केतकी की कहानी
(ख) नासिकेतोपाख्यान
(ग) राजा भोज का सपना
(घ) सत्यार्थ प्रकाश
उत्तर:
(ख) नासिकेतोपाख्यान

प्रश्न 61.
कौन-सी रचना धर्मवीर भारती की है ?
(क) अफ्मिा
(ख) अपरा
(ग) अन्धा-युग
(घ) अर्चना
उत्तर:
(ग) अन्धा-युग

प्रश्न 62.
‘भारत-भारती’ की रचना-विधा है
(क) कहानी
(ख) उपन्यास
(ग) नाटक
(घ) काव्य
उत्तर:
(घ) काव्य

प्रश्न 63.
निम्नलिखित में असत्य कथन है
(क) हजारीप्रसाद द्विवेदी निबन्धकार एवं उपन्यासकार हैं।
(ख) महावीरप्रसाद द्विवेदी ‘सरस्वती’ पत्रिका के सम्पादक थे।
(ग) रामचन्द्र शुक्ल ‘हिन्दी साहित्य का इतिहास’ ग्रन्थ के लेखक हैं।
(घ) प्रतापनारायण मिश्र ‘हिन्दी प्रदीप’ के सम्पादक थे।
उत्तर:
(घ) प्रतापनारायण मिश्र ‘हिन्दी प्रदीप’ के सम्पादक थे।

प्रश्न 64.
‘खड़ी बोली गद्य’ की प्रथम रचना है
(क) कविवचन सुधा
(ख) गोरा बादल की कथा
(ग) कामायनी
(घ) चिदम्बरा
उत्तर:
(ख) गोरा बादल की कथा

प्रश्न 65.
‘त्यागपत्र’ विधा की दृष्टि से रचना है
(क) कहानी
(ख) निबन्ध
(ग) उपन्यास
(घ) नाटक
उत्तर:
(ग) उपन्यास

प्रश्न 66.
‘अतिचार’ रचना के सम्पादक हैं
(क) बालमुकुन्द गुप्त
(ख) मुनि जिनविजय
(ग) किशोरीलाल गोस्वामी
(घ) नाभादास
उत्तर:
(ख) मुनि जिनविजय

प्रश्न 67.
श्रृंगार-रस-मंडन’ के रचनाकार हैं
(क) नाभादास
(ख) चतुर्भुज दास
(ग) बिट्ठलनाथ
(घ) ज्योतिरीश्वर ठाकुर
उत्तर:
(ग) बिट्ठलनाथ

प्रश्न 68.
‘राधाकृष्णदास’ लेखक थे–
(क) भारतेन्दु युग के
(ख) द्विवेदी युग के
(ग) छायावाद युग के
(घ) छायावादोत्तर युग के
उत्तर:
(क) भारतेन्दु युग के

प्रश्न 69.
‘हिन्दी साहित्य का इतिहास’ के लेखक हैं
(क) हजारीप्रसाद द्विवेदी
(ख) रामचन्द्र शुक्ल
(ग) डॉ० नगेन्द्र
(घ) डॉ० रामकुमार वर्मा
उत्तर:
(ख) रामचन्द्र शुक्ल

We hope the UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi गद्य-साहित्य विकास मिश्रित बहुविकल्पीय प्रश्न help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi गद्य-साहित्य विकास मिश्रित बहुविकल्पीय प्रश्न, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi विज्ञान सम्बन्धी निबन्ध

UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi विज्ञान सम्बन्धी निबन्ध are part of UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi. Here we have given UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi विज्ञान सम्बन्धी निबन्ध.

Board UP Board
Textbook NCERT
Class Class 11
Subject Samanya Hindi
Chapter Name विज्ञान सम्बन्धी निबन्ध
Category UP Board Solutions

UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi विज्ञान सम्बन्धी निबन्ध

विज्ञान : वरदान या अभिशाप

सम्बद्ध शीर्षक

  • विज्ञान और समाज
  • विज्ञान के बढ़ते चरण
  • विज्ञान के चमत्कार
  • विज्ञान लाभ एवं हानि
  • विज्ञान की देन
  • वैज्ञानिक प्रगति और मानव-जीवन
  • विज्ञान का कल्याणकारी स्वरूप
  • विज्ञान का रचनात्मक स्वरूप

UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi विज्ञान सम्बन्धी निबन्ध img-1
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi विज्ञान सम्बन्धी निबन्ध img-2
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi विज्ञान सम्बन्धी निबन्ध img-3
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi विज्ञान सम्बन्धी निबन्ध img-4
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi विज्ञान सम्बन्धी निबन्ध img-5
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi विज्ञान सम्बन्धी निबन्ध img-6
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi विज्ञान सम्बन्धी निबन्ध img-7
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi विज्ञान सम्बन्धी निबन्ध img-8
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi विज्ञान सम्बन्धी निबन्ध img-9

कम्प्यूटर : आधुनिक यन्त्र-मानव

सम्बद्ध शीर्षक

  • कम्प्यूटर के प्रयोग से लाभ तथा हानि
  • कम्प्यूटर की उपयोगिता
  • कम्प्यूटर का महत्त्व
  • कम्प्यूटर की आत्मकथा
  • भारत में कम्प्यूटर का महत्त्व

प्रमुख विचार-बिन्दु

  1. प्रस्तावेला : कम्प्यूटर क्या है ?
  2. कम्प्यूटर के उपयोग
  3. कम्प्यूटर तकनीक से हानियाँ
  4. कम्प्यूटर और मानवे-मस्तिष्क
  5. उपसंहार

UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi विज्ञान सम्बन्धी निबन्ध img-10
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi विज्ञान सम्बन्धी निबन्ध img-11
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi विज्ञान सम्बन्धी निबन्ध img-12
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi विज्ञान सम्बन्धी निबन्ध img-13
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi विज्ञान सम्बन्धी निबन्ध img-14
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi विज्ञान सम्बन्धी निबन्ध img-15
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi विज्ञान सम्बन्धी निबन्ध img-16

इण्टरनेट

सम्बद्ध शीर्षक

  • इण्टरनेट का विकास और उपलब्ध सेवाएँ
  • भारत में इण्टरनेट का विकास’
  • सूचना प्रौद्योगिकी और मानव-कल्याण

UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi विज्ञान सम्बन्धी निबन्ध img-17
इतिहास और विकास–इण्टरनेट का इतिहास पेचीदा है। इसका पहला दृष्टान्त सन् 1962 ई० में मैसाचुसेट्स टेक्नोलॉजी संस्थान के जे० सी० आर० लिकप्लाइडर द्वारा लिखे गये कई ज्ञापनों के रूप में सामने आया था। उन्होंने कम्प्यूटर की ऐसी विश्वव्यापी अन्तर्सम्बन्धित श्रृंखला की कल्पना की थी जिसके जरिये वर्तमान इण्टरनेट की तरह ही आँकड़ों और कार्यक्रमों को तत्काल प्राप्त किया जा सकता था। इस प्रकार के नेटवर्क में सहायक बनी तकनीकी सफलता पहली बार इसी संस्थान के लियोनार्ड क्लिनरोक ने सुझायी थी। उनकी यह सूझ पैकेट स्विचिंग नाम की नयी टेक्नोलॉजी थी जो सामान्य टेलीफोन प्रणाली में प्रयुक्त सर्किट स्विचिंग टेक्नोलॉजी से मिलती-जुलती थी। पैकेट स्विचिंग उस पत्र पेटी की तरह थी, जिसका इस्तेमाल चाहे जितने लोग कर सकते थे। इसके जरिये दुनिया में कम्प्यूटर अन्य कम्प्यूटरों से जुड़े बिना भी एक-दूसरे से संवाद कायम कर सकते थे।

UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi विज्ञान सम्बन्धी निबन्ध img-18
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi विज्ञान सम्बन्धी निबन्ध img-19
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi विज्ञान सम्बन्धी निबन्ध img-20
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi विज्ञान सम्बन्धी निबन्ध img-21
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi विज्ञान सम्बन्धी निबन्ध img-22
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi विज्ञान सम्बन्धी निबन्ध img-23
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi विज्ञान सम्बन्धी निबन्ध img-24

भारत की वैज्ञानिक प्रगति

सम्बद्ध शीर्षक

  • भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियाँ
  • भारतीय विज्ञान की देने

UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi विज्ञान सम्बन्धी निबन्ध img-25
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi विज्ञान सम्बन्धी निबन्ध img-26
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi विज्ञान सम्बन्धी निबन्ध img-27
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi विज्ञान सम्बन्धी निबन्ध img-28
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi विज्ञान सम्बन्धी निबन्ध img-29
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi विज्ञान सम्बन्धी निबन्ध img-30
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi विज्ञान सम्बन्धी निबन्ध img-31
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi विज्ञान सम्बन्धी निबन्ध img-32
We hope the UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi विज्ञान सम्बन्धी निबन्ध help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi विज्ञान सम्बन्धी निबन्ध, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi साहित्यिक निबन्ध

UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi साहित्यिक निबन्ध are part of UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi. Here we have given UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi साहित्यिक निबन्ध.

Board UP Board
Textbook NCERT
Class Class 11
Subject Samanya Hindi
Chapter Name साहित्यिक निबन्ध
Category UP Board Solutions

UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi साहित्यिक निबन्ध

साहित्य और समाज

सम्बद्ध शीर्षक

  • साहित्य समाज का दर्पण है।
  • साहित्य और मानव-जीवन
  • साहित्य समाज की अभिव्यक्ति है।
  • साहित्य और जीवन

UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi साहित्यिक निबन्ध img-1
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi साहित्यिक निबन्ध img-2
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi साहित्यिक निबन्ध img-3
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi साहित्यिक निबन्ध img-4
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi साहित्यिक निबन्ध img-5
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi साहित्यिक निबन्ध img-6
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi साहित्यिक निबन्ध img-7
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi साहित्यिक निबन्ध img-8

मेरा प्रिय ग्रन्थ  (श्रीरामचरितमानस)

सम्बद्ध शीर्षक

  • मेरी प्रिय पुस्तक
  • हिन्दी की सर्वाधिक लोकप्रिय, अमर साहित्यिक कृति

UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi साहित्यिक निबन्ध img-9
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi साहित्यिक निबन्ध img-10
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi साहित्यिक निबन्ध img-11
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi साहित्यिक निबन्ध img-12
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi साहित्यिक निबन्ध img-13
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi साहित्यिक निबन्ध img-14
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi साहित्यिक निबन्ध img-15
We hope the UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi साहित्यिक निबन्ध help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi साहित्यिक निबन्ध, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi सफाई हेतु सम्बन्धित अधिकारी को प्रार्थना-पत्र

UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi सफाई हेतु सम्बन्धित अधिकारी को प्रार्थना-पत्र are part of UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi. Here we have given UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi सफाई हेतु सम्बन्धित अधिकारी को प्रार्थना-पत्र.

Board UP Board
Textbook NCERT
Class Class 11
Subject Samanya Hindi
Chapter Name सफाई हेतु सम्बन्धित अधिकारी को प्रार्थना-पत्र
Number of Questions 7
Category UP Board Solutions

UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi सफाई हेतु सम्बन्धित अधिकारी को प्रार्थना-पत्र

प्रश्न 1.
अपने क्षेत्र में मच्छरों के प्रकोप का वर्णन करते हुए उचित कार्यवाही के लिए स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र लिखिए।
या
अपने क्षेत्र में मलेरिया फैलने की सम्भावना को देखते हुए स्वास्थ्य अधिकारी को एक पत्र लिखिए।
या
अपने मुहल्ले में वर्षा के कारण उत्पन्न हुई जल-भराव की समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट कराने के लिए नगरपालिका अधिकारी/जिलाधिकारी को पत्र लिखिए।
या
नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी को अपने मुहल्ले में विद्यमान गन्दगी के विषय में एक पत्र लिखिए।
या
नगर की स्वच्छता हेतु नगरपालिका अध्यक्ष को आवेदन देते हुए उनका ध्यान गन्दगी से होने वाली बीमारियों की ओर आकृष्ट कीजिए।
या
ग्राम प्रधान की ओर से अपने जनपद के जिलाधिकारी को एक पत्र लिखिए, जिसमें गाँव की सफाई व्यवस्था हेतु अनुरोध किया गया हो।
या
अपने ग्राम प्रधान को एक पत्र लिखकर गाँव की सफाई हेतु अनुरोध कीजिए।
या
अपने नगर में बाढ़ एवं घनघोर वर्षा के बाद गम्दगी के कारण फैलने वाले संक्रामक रोगों की आशंका को दृष्टिगत करते हुए रोकथाम के उपायों हेतु जिलाधिकारी को एक पत्र लिखिए।
उत्तर:
सेवा में,
स्वास्थ्य अधिकारी,
…………………… नगर निगम।
……………… नगर।

विषय-मच्छरों का बढ़ता हुआ प्रकोप।

महोदय,
मैं आपका ध्यान बढ़ते हुए मच्छरों के प्रकोप की ओर आकर्षित करना चाहता हूँ। मैं सुभाष नगर क्षेत्र का निवासी हूँ। पूरे सुभाष नगर क्षेत्र में आजकल मच्छरों का भयंकर आतंक छाया हुआ है। दिन हो या रात, मच्छरों के झुंड सदा घूमते नज़र आ जाते हैं। रात को तो वे सोना दूभर कर देते हैं। जब सुबह उठते हैं। तो बच्चों के मुँह लाल-लाल दानों से भरे होते हैं। मच्छरों के कारण घर-घर में मलेरिया फैला हुआ है। प्रायः सभी घरों में कोई-न-कोई मलेरिया का रोगी मिल जाएगा। इन मच्छरों के कारण स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर पड़ा है।

हमारे क्षेत्र में मच्छरों की अधिकता का बड़ा कारण है-पानी के जमे हुए तालाब और गली-मुहल्लों में फैली चौड़ी-चौड़ी खुली नालियाँ। उन कच्ची नालियों को व्यवस्थित करने की कोई व्यवस्था नहीं हुई है। मुहल्ले के जमादार सफाई की ओर ध्यान नहीं देते, इसलिए नालियों में सदा मल जमा पड़ा रहता है। लोग अपने घरों के गन्दे जेल को बाहर यूँ ही बिखरा देते हैं, जिससे मार्गों के गड्ढे भर जाते हैं। हमने कई बार निवेदन किया है कि मारे क्षेत्र के तालाब को भरवा दिया जाए, जिससे मच्छरों का मुख्य अड्डा समाप्त हो जाए, किन्तु इस ओर कभी ध्यान नहीं दिया गया।

इस बार अत्यधिक वर्षा के कारण जगह-जगह जल का जमाव हो गया है। सभी जगह कीचड़, मल और बदबूदार जले का प्रकोप है। अतः मैं पुन: सुभाष नगर के निवासियों की ओर से आपसे अनुरोध करता हूँ कि मच्छरों को समाप्त करने के लिए सार्वजनिक रूप से क्षेत्र में मच्छरनाशक दवाई छिड़कवाने की व्यवस्था की जाए। मलेरिया से बचने के लिए कुनीन बाँटने तथा पूरे क्षेत्र की सफाई के व्यापक प्रबन्ध किये जाएँ। आशा है आप शीघ्र कार्यवाही करेंगे।

धन्यवाद सहित।

भवदीय
क ख ग
मंत्री, मुहल्ला सुधार समिति
सुभाष नगर।

दिनांक : 19 जुलाई, 2016

प्रश्न 2.
दिल्ली नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी को एक पत्र लिखकर उनसे अपने मुहल्ले की सफाई कराने का अनुरोध कीजिए।
या
अपने क्षेत्र की गन्दगी की ओर ध्यान आकर्षित कस्ते हुए स्वास्थ्य अधिकारी/ उपजिलाधिकारी को एक पत्र लिखिए।
या
अपने गली-मुहल्ले की नालियों की समुचित सफाई के लिए नगरपालिका के अध्यक्ष को एक पत्र लिखिए।
या
नगर की सफाई हेतु नगरपालिका को एक पत्र लिखिए।
उत्तर:
सेवा में,
स्वास्थ्य अधिकारी,
दिल्ली नगर निगम,
दिल्ली।

विषय-मुहल्ले की सफाई कराने हेतु प्रार्थना-पत्र।

श्रीमान,
हम आपका ध्यान मुहल्ले की सफाई सम्बन्धी दुरवस्था की ओर खींचना चाहते हैं। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि हमारे मुहल्ले की सफाई हेतु नगर निगम का कोई सफाई कर्मचारी गत दस दिनों से काम पर नहीं आ रहा है। घरों की सफाई करने वाले कर्मचारियों ने भी मुहल्ले में स्थान-स्थान पर गन्दगी और कूड़े-कर्कट के ढेर लगा दिये हैं। इसका कारण सम्भवतः यह भी है कि आसपास कूड़ा-करकट तथा गन्दगी डालने के लिए कोई निश्चित स्थान नहीं है।

आज स्थिति यह है कि मुहल्ले का वातावरणं अत्यन्त दूषित तथा दुर्गन्धमय हो गया है। मुहल्ले से गुजरते हुए नाक बन्द कर लेनी पड़ती है। चारों ओर मक्खियों की भिनभिनाहट है। रोगों के कीटाणु प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। नालियों की सफाई न होने के कारण मच्छरों का प्रकोप इस सीमा तक बढ़ गया है कि दिन का चैन और रात की नींद हराम हो गयी है।

वर्षा पाँच-सात दिनों में प्रारम्भ होनी सम्भावित है। यथासमय मुहल्ले की सफाई न होने पर मुहल्ले की दुरवस्था का अनुमान लगाना कठिन है। अतः आपसे हम मुहल्ले वालों का निवेदन है कि आप यथाशीघ्र मुहल्ले का निरीक्षण करें तथा सफाई का नियमित प्रबन्ध करवाएँ, अन्यथा मुहल्ला निवासियों के स्वास्थ्य पर उसका कुप्रभाव पड़ने की आशंका है।

आपकी ओर से उचित कार्यवाही के लिए हम प्रतीक्षारत हैं।

दिनांक : 5 जून, 2017

प्रार्थी
…………………………….. नगर
ब्लॉक-डी के निवासी।

प्रश्न 3.
आपके नगर में प्रदूषित पानी पीने से दस्त व हैजे के रोगी बढ़ रहे हैं। नगरपालिका के स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र लिखकर स्थिति से अवगत कराएँ।
उत्तर:
सेवा में,
स्वास्थ्य अधिक्रारी,
कटनी नगरपालिका, कटनी।

विषय-प्रदूषित पानी से महामारी की आशंका।

महोदय,
पिछले कुछ समय से हमारे क्षेत्र में पीने का शुद्ध पानी नहीं आ रहा है। पानी का स्वाद भी कुछ बदला हुआ-सा है। इस पानी को पीने से लोगों को कई तरह के रोगों का सामना करना पड़ रहा है तथा दस्त व हैजे की आम शिकायत बनी हुई है। पानी को ध्यान से देखने पर पता चलता है कि इसका रंग कुछ मटमैला-सा है। हमारे क्षेत्र से एक सीवरेज पाइप भी गुज़रती है। इस बात की सम्भावना है कि पानी की पाइप में सीवरेज का गन्दा पानी मिल रहा हो। लोगों को पीने के पानी के लिए इसी पाइप लाइन का सहारा लेना पड़ता है। अगर इसी तरह प्रदूषित जल की आपूर्ति होती रही तो किसी महामारी की समस्या खड़ी हो सकती है। बीमारों की निरन्तर बढ़ती संख्या चिन्ता का कारण है। आपसे अनुरोध है कि हमारे क्षेत्र की पानी के पाइप लाइन की जाँच करवाएँ तथा उसे अति शीघ्र ठीक करवाएँ।
आशा है, आप हमारी समस्या को गम्भीरता से लेंगे।
धन्यवाद !
दिनांक : 10 जून, 2017

भवदीय
असलम, रहीम, रहमान,
कादिर, मनीष, कल्पना

प्रश्न 4.
अपने क्षेत्र में व्याप्त गन्दगी के कारण उत्पन्न डेंगू व मलेरिया जैसी भयंकर बीमारियों की जानकारी किसी दैनिक पत्र के सम्पादक को देते हुए पत्र लिखिए।
या
स्वास्थ्य विभाग द्वारा आपके क्षेत्र की गन्दगी की ओर कोई ध्यान न दिये जाने पर किसी दैनिक पत्र के सम्पादक को पत्र लिखिए।
उत्तर:

राकेश शुक्ला
प्रधान
‘मेरा मेरठ : स्वच्छ मेरठ
जागृति विहार, मेरठ
दिनांक : 19 सितम्बर, 2017

श्रीमान सम्पादक महोदय,
दैनिक जागरण,
मोहकमपुर, दिल्ली रोड
मेरठ-250 002

विषय-क्षेत्र की गन्दगी से उत्पन्न समस्याओं तथा स्वास्थ्य विभाग की उपेक्षा के सम्बन्ध में।

महोदय,
आपके लोकप्रिय समाचार-पत्र के माध्यम से मैं मेरठ प्रशासन तथा उसके वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान मेरठ के नगरीय क्षेत्र मलियाना, कासमपुर, तारापुरी, ब्रह्मपुरी में व्याप्त गन्दगी तथा इसके दुष्प्रभाव की ओर आकृष्ट करना चाहता हूँ। आपसे अनुरोध है कि मेरे इस पत्र को ‘जनवाणी’ शीर्षक स्तम्भ में प्रकाशित करने का कष्ट करें। ये सभी ऐसे क्षेत्र हैं जहाँ मध्यम तथा निम्न आय वर्ग एवं गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोग रहते हैं। ये चारों ही क्षेत्र प्रत्येक स्तर पर उपेक्षित रहे हैं। इस बार वर्षा की अधिकता के कारण इन क्षेत्रों में स्थान-स्थान पर पानी भर गया है तथा इनके पास बहने वाला नाला भी पानी से भर गया है। पानी के इस भराव के कारण चारों ओर गन्दगी तथा दुर्गन्ध व्याप्त हो गयी है तथा मच्छरों के पनपने के कारण मलेरिया और डेंगू फैल रही है। आये दिन इन रोगों से ग्रस्त रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है। खेद का विषय है कि अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराये जाने पर भी उनकी ओर से इस समस्या के समाधान के लिए गम्भीरतापूर्वक कोई प्रयास नहीं किये गये। प्रशासन की इस उपेक्षा के कारण इन क्षेत्रों में रहने वाले निवासियों को अपने स्वास्थ्य को लेकर चिन्तित होना स्वाभाविक है।।

अपनी संस्था की ओर से मेरा नगर के उच्च पदाधिकारियों तथा नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह है कि इससे पूर्व कि स्थिति अत्यन्त भयावह होकर अनियन्त्रित हो जाए, इस समस्या को अत्यन्त गम्भीरता से लेते हुए तत्काल इसके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाये जाएँ।

सधन्यवाद!
दिनांक : ……………

भवदीय
राकेश शुक्ला

प्रश्न 5.
शुल्क मुक्ति हेतु अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य को एक आवेदन-पत्र लिखिए।
उत्तर:
सेवा में,
श्रीयुत् प्रधानाचार्य,
जवाहर पब्लिक स्कूल,
जनकपुरी, दिल्ली-18
मान्यवर महोदय,
सविनय निवेदन यह है कि मैं आपके विद्यालय का कक्षा 12 (B) का विद्यार्थी हूँ। मेरे पिताजी अपने छोटे से व्यवसाय द्वारा बड़ी कठिनाई से परिवार का पालन-पोषण करते हैं। कमरतोड़ महँगाई के कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। घर में प्रायः आवश्यक वस्तुओं का अभाव रहता है। मेरे 4 भाई-बहन विभिन्न स्कूलों में पढ़ रहे हैं, उनकी पढ़ाई-लिखाई आदि के खर्चे का मानसिक बोझ पिताजी के सिर पर सदा रहता है।

मैं अपनी कक्षा का परिश्रमी छात्र हूँ और कक्षा में सदा प्रथम स्थान प्राप्त करता रहा हूँ। खेलकूद में भी मेरी अच्छी रुचि है। मैं सीनयर ग्रुप फुटबॉल का कप्तान भी हूँ।

अतः आपसे निवेदन है कि मुझे विद्यालय शुल्क से पूर्ण मुक्ति प्रदान करें, जिससे मैं अध्ययनरत रहकर अपने भविष्य को सँवार सकें। मेरे अभिभावक आपके अत्यन्त आभारी रहेंगे।

आपका आज्ञाकारी शिष्य
सतीश शर्मा
कक्षा-12 (B)

दिनांक : ……………

प्रश्न 6.
बिजली-समस्या के निराकरण हेतु अपने जिले के बिजली विभाग को एक शिकायती पत्र लिखिए।
उत्तर:
सेवा में,
बिजली विभाग,
मेरठ

विषय–बिजली की अनियमित आपूर्ति

मान्यवर,
हम जैन नगर कालोनी के निवासी आपका ध्यान बिजली समस्या की ओर आकर्षित कराना चाहते हैं। पानी तथा अन्य कार्यों के लिए बिजली की सर्वाधिक आवश्यकता ग्रीष्म काल में ही होती है और हम सब अप्रैल के प्रारम्भ से ही अनुभव कर रहे हैं कि भरपूर गर्मी प्रारम्भ होने से पूर्व ही बिजली की आपूर्ति कम हो गई है। बिजली जीवन की मूलभूत आवश्यकता है। कोई भी लोकप्रिय सरकार इसकी उपेक्षा नहीं करती।।

हमारी कालोनी में बिजली आपूर्ति प्रारम्भ और बन्द होने का कोई समय भी निर्धारित नहीं है। हमारी कालोनी से एक प्रतिनिधि मण्डल इस सम्बन्ध में बिजली आपूर्ति अधिकारी से भी मिला था और उन्होंने एक सप्ताह में बिजली-आपूर्ति बढ़ाने का वचन दिया था। खेद है कि आज तीन सप्ताह व्यतीत हो जाने पर भी कोई कार्यवाही इस सम्बन्ध में नहीं हुई है।

इस स्थिति में आपसे हमारा निवेदन है कि कृपया हमारी समस्या की ओर ध्यान दें और इसका शीघ्र समाधान करायें। यदि बिजली-आपूर्ति तुरन्त बढ़ाना सम्भव नहीं हो तो कम से कम उसका समय तो निर्धारित किया जा सकता है।
शीघ्र कार्यवाही की आशा में।

हम हैं आपके जैन नगर निवासी
(1) ………………………….
(2) …………………………
(3) …………………………
(4) …………………………

दिनांक : ………………………

प्रश्न 7.
किसी संसाचार-पत्र के सम्पादक को अपने मुहल्ले में लाउडस्पीकर के कारण पढ़ाई में आने वाले व्यवेधान की ओर अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करते हुए पत्र लिखिए।
उत्तर:
सेवा में,
सम्पादक महोदय,
दैनिक जागरण, मेरठ।।

विषय–परीक्षा के समय लाउडस्पीकर आदि पर रोक।

मान्यवर,
निवेदन यह है कि प्रायः सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों की परीक्षाओं का आयोजन मार्च और अप्रैल माह में होता है। विद्यार्थी अपने भविष्य को दाँव पर लगाने के लिए बड़ी लगन व उत्साह से अध्ययनरत रहते हैं। थोड़ी-सी अशान्ति और शोरगुल से वे अधीर और आतुर हो उठते हैं। परीक्षा : की तैयारी के समय वे एकान्त, शान्त व एकाग्रचित रहना चाहते हैं।

देखा गया है कि उक्त दोनों महीनों में वातावरण बड़ा अस्थिर व अशान्त रहता है। विवाह-लग्नों की धूम के कारण लाउडस्पीकर और वाद्य-यन्त्रों का शोर मच जाता है। बैण्ड-बाजों की कर्कश ध्वनि मानो पागलै-सा बना देती है। विद्यार्थी अपना सिर थाम लेते हैं। फलस्वरूप झगड़े और फिसाद खड़े हो जाते हैं।

इस वर्ष भी मार्च और अप्रैल महीनों में बहुत शादियाँ हैं। अत: प्रशासन को शीर्ष सतर्क और सावधान होकर लाउडस्पीकर और वाद्य-यन्त्रों पर प्रतिबन्ध लगा देना चाहिए, अन्यथा गत वर्ष की तरह हिंसा की वारदातें पुनर्जीवित हो सकती हैं।

जिला प्रशासन से हमारा अनुरोध है कि परीक्षा की इन अमूल्य घड़ियों में शोरगुल व बैण्ड-बाजों की कर्कश कटु ध्वनि पर प्रतिबन्ध लगा दें और विवाह-लग्न के अवसर पर धीमा संगीत रखने के आदेश जारी किये जाएँ।

मोहन लाल गुप्त
अध्यक्ष,
भारतीय विद्यार्थी परिषद्
मेरठ।।

दिनांक : …………………

We hope the UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi सफाई हेतु सम्बन्धित अधिकारी को प्रार्थना-पत्र help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi सफाई हेतु सम्बन्धित अधिकारी को प्रार्थना-पत्र, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.