UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi छन्द

UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi छन्द are part of UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi. Here we have given UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi छन्द.

Board UP Board
Textbook NCERT
Class Class 11
Subject Samanya Hindi
Chapter Chapter 3
Chapter Name छन्द
Number of Questions 3
Category UP Board Solutions

UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi छन्द

UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi छन्द img-1
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi छन्द img-2
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi छन्द img-3
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi छन्द img-4
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi छन्द img-5
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi छन्द img-6
4. कुण्डलिया
लक्षण (परिभाषा)-कुण्डलिया एक विषम मात्रिक छन्द है जो छ: चरणों का होता है। दोहे और रोले को क्रम से मिलाने पर कुण्डलिया बन जाता है। इसके प्रत्येक चरण में 24 मात्राएँ होती हैं। प्रथम चरण के प्रथम शब्द की अन्तिम चरण के अन्तिम शब्द के रूप में तथा द्वितीय चरण के अन्तिम अर्द्ध-चरण की तृतीय चरण के प्रारम्भिक अर्द्ध-चरण के रूप में आवृत्ति होती है; यथा—

UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi छन्द img-7

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
नीचे लिखे पद्यों में निहित छन्द का नाम और परिभाषा (लक्षण) लिखिए
(क) बरबस लिये उठाइ उर, लायहु कृपानिधान ।
भरत राम को मिलनि लखि, बिसरे सबहि अपान ||
(ख) अब मया दिस्टि करि, नाह निठुर! घर आउ ।
मंदिर, ऊजर होत है, नव कै आड़ बसाउ ।।
(ग) नील सरोरुह स्याम, तरुन अरुन बारिज नयन |
करउ सो मम उर धाम, सदा छीर सागर सयन ।।
(घ) राम नाम मनि दीप धरि, जीह देहरी द्वार।।
तुलसी भीतर बाहिरौ, जो चाहसि उजियार ।।
(ङ) मंगल सगुन होहिं सब काहू। फरकहिं सुखद बिलोचन बाहू ।।
भरतहिं सहित समाज उछाहू। मिलिहहिं रामु मिटहि दुख दाह ।।
(च) निरखि सिद्ध साधक अनुरागे। सहज सनेह सराहन लागे ।।
होत न भूतल भाउ भरत को। अचर सचर चर अचर करत को ।।
(छ) राम सैल सोभा निरखि, भरत हुदन अति प्रेम् ।।
तापस तप फलु पाह जिमि, सुखी सिख नेम् ।।
(ज) सकल मलिन मन दीन दुखारी ।।
देखीं सानु आन अनुसारी ।।
(झ) समुझि मातु करजब सकुचाही। करत कुतरक कोटि मन माही।
रामु लखनु सिय सुनि मन जाऊँ। उठि जनि अनत जाहिं ताजिठाऊँ।।
(ञ) मंगल भवन अमंगलहारी। उमा सहित जेहिं जपत पुरारी ।।
उत्तर:
(क) दोहा
(ख) दोहा
(ग) सोरठा
(घ) दोहा
(ङ) चौपाई
(च) चौपाई
(छ) दोहा
(ज) चौपाई
(झ) चौपाई
(ज) चौपाई।
[संकेत–छन्दों की परिभाषा (लक्षण) के लिए ‘छन्द’ प्रकरण के अन्तर्गत सम्बन्धित छन्द का अध्ययन करें।]

प्रश्न 2.
निम्नलिखित में कौन-सा छन्द है ? मात्राओं की गणना करके अपने कथन की पुष्टि कीजिए- :
(i) नील सरोरुह स्याम, तरुन अरुन वारिज नयन |
करहु सो मम उर धाम, सदाछीर सागर सयन ||
(ii) जून होत जग जनम भरत को। सकल धरम धुर धरनि धरत को।
(iii) मो सम दीन न दीन हित, तुम समान रघुवीर ।
अस बिचारि रघुबंस मनि, हरहु बिषम भवभीर ।।
(iv) यह वर माँगउ कृपा निकेता
बसहुँ हृदय श्री अनुज समेता ।।
(v) मंत्री गुरु अरु बैद जो, प्रिय बोलहिं भय आस ।।
राज, धरम, तन तीनि कर, होई बेगिही नास ।।
(vi) करौ कुबत जग कुटिलता, तर्जी न दीन दयाल ।
दुःखी होहुगे सरल हिय, बसत त्रिभंगीलाल ।।
(vii) श्री गुरु चरन सरोज रज, निज मन मुकुर सुधारि ।
बरनउ रघुवर, विमल जस, जो दायक फल चारि ।।
(vii) सुनि केवट के बैन, प्रेम लपेटे अटपटे ।
बिहँसे करुणा ऐन, चितै जानकी लखन तन ।।
(ix) रकत दुरा आँसू गरा, हाड़ भएउ सब संख।
धनि सारस होइ गरि मुई, पीउ समेटहि पंख
(x) बतरस-लालच लाल की, मुरली धरी लुकाय ।
सिह करै भौहनि हँसै, दैन कहें नटि जाय ।।
उत्तर:
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi छन्द img-8
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi छन्द img-9

प्रश्न 3.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
(क) सोरठा, दोहा और चौपाई छन्दों में से किसी एक का उदाहरण लिखकर उसका लक्षण बताई।
(ख) दोहा और सोरठा का अन्तर स्पष्ट करते हुए सोरठा का उदाहरण प्रस्तुत कीजिए।

We hope the UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi छन्द help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi छन्द, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi परिचयात्मक निबन्ध

UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi परिचयात्मक निबन्ध are part of UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi. Here we have given UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi परिचयात्मक निबन्ध.

Board UP Board
Textbook NCERT
Class Class 11
Subject Samanya Hindi
Chapter Name परिचयात्मक निबन्ध
Category UP Board Solutions

UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi परिचयात्मक निबन्ध

एक महापुरुष की जीवनी (राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी)

सम्बद्ध शीर्षक

  • मेरा प्रिय राजनेता
  • मेरा आदर्श पुरुष
  • वर्तमान युग में गाँधीवाद की प्रासंगिकता
  • हमारे आदर्श महापुरुष

UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi परिचयात्मक निबन्ध img-1
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi परिचयात्मक निबन्ध img-2
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi परिचयात्मक निबन्ध img-3
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi परिचयात्मक निबन्ध img-4
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi परिचयात्मक निबन्ध img-5
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi परिचयात्मक निबन्ध img-6
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi परिचयात्मक निबन्ध img-7
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi परिचयात्मक निबन्ध img-8
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi परिचयात्मक निबन्ध img-9

मेरे प्रिय कवि : तुलसीदास

सम्बद्ध शीर्षक

  • तुलसी का समन्वयवाद
  • हमारे आदर्श कवि : तुलसीदास
  • रामकाव्यधारा के प्रमुख कवि : तुलसीदास
  • लोकनायक तुलसीदास
  • कविता लसी पा तुलसी की कला

UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi परिचयात्मक निबन्ध img-10
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi परिचयात्मक निबन्ध img-11
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi परिचयात्मक निबन्ध img-12
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi परिचयात्मक निबन्ध img-13
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi परिचयात्मक निबन्ध img-14
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi परिचयात्मक निबन्ध img-15
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi परिचयात्मक निबन्ध img-16
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi परिचयात्मक निबन्ध img-17

मेरे प्रिय साहित्यकार  (जयशंकर प्रसाद)

सम्बद्ध शीर्षक

  • अपना (मेरा) प्रिय कवि
  • मेरा प्रिय लेखक
  • मेरे प्रिय कहानीकार

UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi परिचयात्मक निबन्ध img-18
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi परिचयात्मक निबन्ध img-19
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi परिचयात्मक निबन्ध img-20
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi परिचयात्मक निबन्ध img-21
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi परिचयात्मक निबन्ध img-22
UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi परिचयात्मक निबन्ध img-23
We hope the UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi परिचयात्मक निबन्ध help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi परिचयात्मक निबन्ध, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 11 Geography: Fundamentals of Physical Geography Chapter 14 Movements of Ocean Water

UP Board Solutions for Class 11 Geography: Fundamentals of Physical Geography Chapter 14 Movements of Ocean Water (महासागरीय जल संचलन)

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 11 Geography. Here we have given UP Board Solutions for Class 11 Geography: Fundamentals of Physical Geography Chapter 14 Movements of Ocean Water (महासागरीय जल संचलन)

पाठ्य-पुस्तक के प्रश्नोत्तर

1. बहुवैकल्पिक प्रश्न
प्रश्न (i) महासागरीय जल की ऊपर व नीचे की गति किससे सम्बन्धित है?
(क) ज्वार ।
(ख) तरंग
(ग) धाराएँ।
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(क) ज्वार।

प्रश्न (ii) वृहत ज्वार आने को क्या कारण है?
(क) सूर्य और चन्द्रमा का पृथ्वी पर एक ही दिशा में गुरुत्वाकर्षण बल
(ख) सूर्य और चन्द्रमा द्वारा एक-दूसरे की विपरीत दिशा से पृथ्वी पर गुरुत्वाकर्षण बल
(ग) तट रेखा का दन्तुरित होना |
(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं ।
उत्तर-(क) सूर्य और चन्द्रमा का पृथ्वी पर एक ही दिशा में गुरुत्वाकर्षण बल।।

प्रश्न (iii) पृथ्वी तथा चन्द्रमा की न्यूनतम दूरी कब होती है?
(क) अपसौर
(ख) उपसौर
(ग) उपभू ।
(घ) अपभू
उत्तर-(ग) उपभू।

प्रश्न (iv) पृथ्वी उपसौर की स्थिति कब होती है?
(क) अक्टूबर
(ख) जुलाई ।
(ग) सितम्बर
(घ) जनवरी
उत्तर-(घ) जनवरी।।

2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए
प्रश्न (i) तरंगें क्या हैं?
उत्तर-तरंगें वास्तव में ऊर्जा हैं जल नहीं, जो महासागरीय सतह के आर-पार गति करती हैं। समुद्र का जल पवनों के चलने से ऊपर उठता एवं गिरता हुआ प्रतीत होता है। हवाओं के प्रभाव से यह जल लहरदार आकृतियों में दिखाई देता है। इसलिए इनको तरंगें या लहरें (waves) कहते हैं।

प्रश्न (ii) महासागरीय तरंगें ऊर्जा कहाँ से प्राप्त करती हैं?
उत्तर-तरंगें ऊर्जा वायु से प्राप्त करती हैं। वायु के कारण ही तरंगें महासागर में गति करती हैं तथा ऊर्जा को तट रेखा पर निर्मुक्त करती हैं।

प्रश्न (iii) ज्वार-भाटा क्या है?
उत्तर-चन्द्रमा एवं सूर्य के गुरुत्वाकर्षण के प्रभाव से समुद्रतल में निश्चित समय पर आने वाले परिवर्तन को ‘ज्वार-भाटा’ कहा जाता है। ज्वार’ सागर के जल के ऊपर उठने की प्रक्रिया है अर्थात् जब सागरीय जल सूर्य एवं चन्द्रमा की आकर्षण शक्ति द्वारा एकत्रित होकर तीव्रता से ऊपर उठता है तो उसे ज्वार’ कहते हैं। जिन स्थानों से जल खिंचकर आता है वहाँ जल का तल नीचा हो जाता है, जिसे ‘भटा’ कहा जाता है।

प्रश्न (iv) ज्वार-भाटा उत्पन्न होने के क्या कारण हैं? .
उत्तर-ज्वार-भाटा, चन्द्रमा एवं सूर्य की गुरुत्वाकर्षण शक्ति का परिणाम है। इसके अतिरिक्त ज्वार-भाटा की उत्पत्ति के लिए अपकेन्द्रीय बल भी उत्तरदायी है जो गुरुत्वाकर्षण शक्ति को संतुलित करता है। अतः गुरुत्वाकर्षण बल और अपकेन्द्रीय बल दोनों मिलकर पृथ्वी पर दो महत्त्वपूर्ण ज्वार-भाटाओं को उत्पन्न करते हैं। चन्द्रमा की ओर वाले पृथ्वी के भाग पर एक ज्वार-भाटा उत्पन्न होता है, जब विपरीत भौग पर चन्द्रमा का गुरुत्वीय आकर्षण बल उसकी दूरी के कारण कम होता है, तब अपकेन्द्रीय बल दूसरी तरफ ज्वार उत्पन्न करता है (चित्र 14.1)।
UP Board Solutions for Class 11 Geography Fundamentals of Physical Geography Chapter 14 Movements of Ocean Water (महासागरीय जल संचलन) img 1

प्रश्न (v) ज्वार-भाटा नौसंचालन से कैसे सम्बन्धित है? ।
उत्तर-ज्वार-भाटा नौसंचालन एवं मछुआरों को उनके कार्य में सहयोग प्रदान करता है। नौसंचालन में ज्वारीय प्रवाह अत्यधिक सहयोगी होता है। विशेषकर ज्वारनदमुख के भीतर जहाँ प्रवेशद्वार पर छिछले रोधिका होते हैं वहाँ पर ज्वार-भाटा से जल की आपूर्ति हो जाने पर नौका संचालन अत्यन्त सरल हो जाता है। अत: उथले समुद्रों में दीर्घ ज्वार से जहाज बन्दरगाह तक आ जाते हैं और भाटे के समय चले जाते हैं।

3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए
प्रश्न (1) जलधाराएँ तापमान को कैसे प्रभावित करती हैं? उत्तर-पश्चिमी यूरोप के तटीय क्षेत्रों के तापमान को ये किस प्रकार प्रभावित करती हैं?
उत्तर-जलधाराएँ किसी प्रदेश की जलवायु एवं विशेषकर तापमान को बहुत प्रभावित करती हैं। जिस प्रकार की जलवायु होगी वैसा ही प्रभाव उस क्षेत्र पर भी पड़ता है। गर्म जलधाराएँ जिस क्षेत्र में प्रभावित होती हैं उस क्षेत्र के तापमान में वृद्धि हो जाती है और ठण्डी जलधाराएँ उस क्षेत्र के तापमान को कम कर देती हैं। यह प्रभाव पश्चिमी यूरोप तथा उत्तरी-पूर्वी एशिया में विशेष रूप से देखा जा सकता है जहाँ क्रमशः गल्फस्ट्रीम एवं क्यूरोसिवो जलधाराएँ तापमान में परिवर्तन उत्पन्न करने के लिए उत्तरदायी मानी जाती हैं। उत्तरी अन्ध महासागर में यूरोप का पश्चिमी तट उत्तर अटलाण्टिक ड्रिफ्ट के गर्म जल के प्रभाव से जाड़ों में यूरेशिया के भीतरी भागों व कनाडा के पूर्वी तट की अपेक्षा लगभग 10° से 15° सेल्सियस तर्क अधिक गर्म रहता है। इसी कारण नॉर्वे का तट व्यापार के लिए जाड़ों में भी खुला रहता है, जबकि उन्हीं अक्षांशों में स्थित साइबेरिया का तट हिम से जम जाता है।

प्रश्न (ii) जलधाराएँ कैसे उत्पन्न होती हैं?
या जलधाराओं की उत्पत्ति के क्या कारण हैं? वर्णन कीजिए।
उत्तर-महासागरीय जलधाराओं की उत्पत्ति के निम्नलिखित कारण हैं
1. तापमान की भिन्नता-सागरीय जल के तापमान में क्षैतिज एवं लम्बवत् भिन्नताएँ पाई जाती हैं। जल निम्न तापमान के कारण ठण्डा होकर नीचे बैठ जाता है, जिस कारण विषुवत रेखीय क्षेत्रों से जल ध्रुवों की ओर प्रवाहित होने लगता है। उत्तरी एवं दक्षिणी विषुवत्रेखीय जलधाराएँ इसी प्रकार की हैं।

2. लवणता की भिन्नता-महासागरीय जल की लवणता में पर्याप्त भिन्नता पाई जाती है। लवणता की भिन्नता से सागरीय जल का घनत्व भी परिवर्तित हो जाता है। उत्तरी एवं दक्षिणी ध्रुवों से जल कम घनत्व या कम लवणता वाले भागों से विषुवत् रेखा की ओर प्रवाहित होने लगता है। इस प्रकार सागरीय जल में लवणता के घनत्व में भिन्नता के कारण जलधाराओं की उत्पत्ति हो जाती है। हिन्द महासागर के जल को लाल सागर की ओर प्रवाह इसका उत्तम उदाहरण है।

3. प्रचलित पवनों का प्रभाव-प्रचलित पवनें वर्षेभर नियमित रूप से प्रवाहित होती हैं और ये अपने मार्ग में पड़ने वाली जलराशि को पवन की दिशा के अनुकूल धकेलती हुई चलती हैं जिससे जलराशि प्रवाहित होने लगती है। उदाहरण के लिए-पछुआ पवनों के प्रभाव से क्यूरोसिवो व गल्फस्ट्रीम की धाराओं को गति व दिशा मिलती है (चित्र 14.2)।

4. वाष्पीकरण व वर्षा-पृथ्वी तल पर वाष्पीकरण व वर्षा में पर्याप्त भिन्नता पाई जाती है। जहाँ वाष्पीकरण अधिक होता है वहाँ सागर तल नीचा हो जाता है; अत: उच्च-तल के क्षेत्रों से सागरीय जल निम्न जल-तल की ओर प्रवाहित होने लगता है जिससे जलधाराओं की उत्पत्ति हो जाती है। ठीक इसी प्रकार अधिक वर्षा वाले क्षेत्रों में सागरीय जल-तल में वृद्धि हो जाती है। ऐसे क्षेत्रों से जल निम्न वर्षा तथा निम्न जल-तल वाले भागों की ओर एक धारा के रूप में प्रवाहित होने लगता है।

5. पृथ्वी की दैनिक गति-पृथ्वी अपने अक्ष पर तीव्र गति से घूमती हुई सूर्य के सम्मुख लगभग 24 घण्टे में एक चक्कर पूरा कर लेती है। पृथ्वी की घूर्णन गति के कारण सागरीय जल उत्तरी गोलार्द्ध में दाईं ओर तथा दक्षिणी गोलार्द्ध में बाईं ओर घूम जाता है। पृथ्वी की घूर्णन गति का प्रभाव जलधाराओं के प्रवाह एवं उनकी गति पर भी पड़ता है।

इसके अतिरिक्त वायुभारे की भिन्नता, ऋतु परिवर्तन, समुद्रतटीय आकृति आदि ऐसे कारक हैं जो महासागरों में जलधाराओं की उत्पत्ति में सहायक होते हैं।

परीक्षोपयोगी प्रश्नोत्तर

बहुविकल्पीय प्रश्न
प्रश्न 1. निम्नलिखित में से कौन-सी समुद्री धारा गर्म धारा है?
(क) कनारी
(ख) पेरू
(ग) क्यूराइल
(घ) क्यूरोसिवो
उत्तर-(घ) क्यूरोसिवो।

प्रश्न 2. निम्नलिखित में से कौन-सी समुद्री धारा गर्म धारा नहीं है?
(क) ब्राजील
(ख) गल्फस्ट्रीम
(ग) कनारी
(घ) क्यूरोसिवो
उत्तर-(ग) कनारी।

प्रश्न 3. निम्नलिखित में से कौन-सी महासागरीय ठण्डी धारा है?
(क) कैलीफोर्नियन
(ख) क्यूरोसिवो ।
(ग) क्यूराइल
(घ) गल्फस्ट्रीम
उत्तर-(ग) क्यूराइल।

प्रश्न 4. निम्नलिखित में से कौन एक उत्तरी अंध महासागर की धारा है?
(क) बेंगुएला धारा
(ख) फाकलैण्ड धारा
(ग) लैब्रेडोर धारा ।
(घ) अगुलहास धारा
उत्तर-(ग) लैब्रेडोर धारा।

प्रश्न 5. निम्नलिखित में से कौन गर्म समुद्री धारा है?
(क) लैब्रेडोर धारा
(ख) ब्राजील धारा
(ग) कैलीफोर्निया धारा ।
(घ) पश्चिम ऑस्ट्रेलिया धारा
उत्तर-(घ) पश्चिम ऑस्ट्रेलिया धारा।।

प्रश्न 6. निम्नलिखित में से कौन-सी समुद्री धारा ठण्डी धारा है?
(क) ब्राजील धारा
(ख) हम्बोल्ट (पेरू) धारा
(ग) क्यूरोसिवो धारा
(घ) गल्फस्ट्रीम
उत्तर-(ख) हम्बोल्ट (पेरू) धारा।

प्रश्न 7. निम्नलिखित में से कौन-सी एक गर्म महासागरीय धारा है।
(क) कैलीफोर्निया
(ख) कनारी
(ग) ब्राजील ।
(घ) बंगुएला
उत्तर-(ग) ब्राजील।

प्रश्न 8. निम्नलिखित में से कौन एक ठण्डी धारा है?
(क) ब्राजील ।
(ख) क्यूराइल
(ग) गल्फस्ट्रीम
(घ) क्यूरोसिवो
उत्तर-(ख)क्यूराइल।

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. महासागरीय मग्नतट से आप क्या समझते हैं?
उत्तर-यह समुद्र के नितल का अति मन्द ढालयुक्त भाग है, जो महाद्वीप के चारों ओर फैला हुआ है।

प्रश्न 2. महासागरीय जल की लवणता को समझाइए।
उत्तर-सागरीय जल में लवणों की उपस्थिति से उत्पन्न खारेपन को महासागरीय जल की लवणता कहा जाता है।

प्रश्न 3. महासागरीय जलधाराएँ क्या हैं?
उत्तर-जब सागरों एवं महासागरों का जल नियमित रूप से एक निश्चित दिशा में प्रवाहित होने लगता है तो उसे महासागरीय जलधारा कहते हैं। जलधाराएँ सागरों में उसी प्रकार प्रवाहित होती हैं, जैसे स्थलीय भागों में नदियाँ एवं नाले।

प्रश्न 4. महासागरीय जलधारा के दो प्रभाव लिखिए।
उत्तर-महासागरीय जलधारा के दो प्रभाव निम्नलिखित हैं

  • महासागरीय जलधाराओं का निकटवर्ती क्षेत्र की जलवायु पर व्यापक प्रभाव पड़ना।
  • ठण्डी एवं गर्म जलधाराओं के सम्मिश्रण से मत्स्य क्षेत्रों का विकास।

प्रश्न 5. उत्तरी अन्ध महासागर की धाराओं के नाम लिखिए।
उत्तर-उत्तरी अन्ध महासागर की धाराओं में उत्तरी विषुवतीय धारा, गल्फस्ट्रीम धारा, उत्तरी अटलाण्टिक ड्रिफ्ट, लैब्रेडोर धारा और कनारी धारा प्रमुख हैं।

प्रश्न 6. सारंगैसो सागर कहाँ है? इसका यह नाम क्यों पड़ा है?
उत्तर-सारगैसो सागर उत्तरी अन्ध महासागर में स्थित है। इस क्षेत्र की धाराएँ एक चक्र के रूप में घूमती हैं। इस स्थिर व शान्त जल क्षेत्र में अनेक प्रकार की घास-फूस भी एकत्र हो जाती है जिसमें सारगैसो घास की अधिकता होने के कारण इसे सारगैसो सागर कहा जाता है।

प्रश्न 7. हिन्द महासागर की धाराओं के नाम लिखिए।
उत्तर-1. दक्षिणी भूमध्यरेखीय जलधारा, 2. मौजाम्बिक जलधारा, 3. अगुलहास जलधारा, 4. पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया की धारा, 5. मेष्मकालीन मानसून प्रवाह एवं उत्तर-पूर्वी मानसून प्रवाह आदि हिन्द महासागर की धाराएँ हैं।

प्रश्न 8. प्रशान्त महासागर तथा अन्ध महासागर की एक-एक ठण्डी एवं गर्म जलधारा का आर्थिक महत्त्व बतलाइए।
उत्तर-न्यूफाउण्डलैण्ड के समीप अन्ध महासागर की गर्म गल्फस्ट्रीम तथा लैब्रेडोर की ठण्डी धारा एवं जापाने तट पर प्रशान्त महासागर की क्यूरोसिवो गर्म और क्यूराइल ठण्डी धाराओं के मिलने से घना कुहरा उत्पन्न होता है। ये क्षेत्र संसार के सबसे महत्त्वपूर्ण मत्स्य आखेट क्षेत्र के रूप में विकसित हैं।

प्रश्न 9. पृथ्वी के सागर तल पर प्रतिदिन दो बार ज्वार-भाटा क्यों आता है।
उत्तर-पृथ्वी के सागर तल पर प्रतिदिन दो बार ज्वार-भाटा आने का प्रमुख कारण मुरुत्वाकर्षण शक्ति एवं पृथ्वी के अपकेन्द्रीय बल का प्रभाव है।

प्रश्न 10. दीर्घ ज्वार क्या है? यह पूर्णिमा और अमावस्या को ही क्यों आता है?
या वृहत् ज्वार की व्याख्या कीजिए।
उत्तर-जब सागरीय ज्वार की ऊँचाई औसत ज्वार से 20% अधिक होती है जो उसे दीर्घ ज्वार कहते हैं। यह पूर्णिमा और अमावस्या को इसलिए आता है क्योंकि इन तिथियों में सूर्य व चन्द्रमा की संयुक्त शक्ति पृथ्वी पर अपना सर्वाधिक प्रभाव डालती है।

प्रश्न 11. अर्द्ध-दैनिक ज्वार-भाटा किसे कहते हैं?
उत्तर-जब कहीं दिन में दो बार ज्वार-भाटा आता है तो उसे अर्द्ध-दैनिक ज्वार-भाटा कहते हैं। यह प्रति 12 घण्टे 26 मिनट पश्चात् आता है।

प्रश्न 12. तरंग की गति कैसे निर्धारित होती है?
उत्तर-तरंग की गति उसके दैर्घ्य तथा आवर्तकाल से सम्बन्धित है और निम्नलिखित सूत्र से ज्ञात की जा सकती है
UP Board Solutions for Class 11 Geography Fundamentals of Physical Geography Chapter 14 Movements of Ocean Water (महासागरीय जल संचलन) img 3

प्रश्न 13. ऊँचाई एवं आवृत्ति के आधार पर ज्वार-भाटा का वर्गीकरण कीजिए।
उत्तर-ऊँचाई के आधार पर-1. वृहत् ज्वार, 2. निम्न ज्वार।।
आवृत्ति के आधार पर—

  1. अर्द्ध-दैनिक ज्वार,
  2. दैनिक ज्वार,
  3. मिश्रित ज्वार।

प्रश्न 14. उन तीन आकर्षण शक्तियों को बताइए जो ज्वार के निर्माण में योगदान करती हैं?
उत्तर-ज्वार के निर्माण में योगदान देने वाली तीन आकर्षण शक्तियाँ निम्नलिखित हैं1. चन्द्रमा की आकर्षण शक्ति, 2. सूर्य की आकर्षण शक्ति, 3. पृथ्वी की आकर्षण शक्ति।

प्रश्न 15. महासागरीय जल की तीन गतियाँ कौन-सी हैं?
उत्तर-महासागरीय जल की तीन गतियाँ निम्नलिखित हैं

  • तरंग,
  • धाराएँ,
  • ज्वार-भाटा।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. महासागरीय धाराओं के तटवर्ती भागों पर क्या प्रभाव होते हैं?
उत्तर-महासागरीय धाराएँ अपने स्वभाव के अनुसार तटवर्ती भागों की जलवायु मत्स्याखेट तथा व्यापार को प्रभावित करती हैं-

1. जलवायु पर प्रभाव- ठण्डी धाराएँ तटवर्ती भागों की जलवायु को शुष्क बना देती हैं, क्योंकि इनके ऊपर से बहकर आने वाली पवनें शुष्क तथा शीतल होती हैं, जो वर्षा नहीं करा पातीं। यही कारण है कि बेग्युला की धारा, पीरू की धारा, कनारी की धारा, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया की धारा तथा कैलीफोर्निया की धारा के तटवर्ती भागों की जलवायु शुष्क मरुस्थली होती है। विश्व के विशाल
मरुस्थल इन्हीं धाराओं के कारण उष्ण तथा शुष्क हैं।

2. मत्स्याखेट पर प्रभाव-जहाँ गर्म तथा ठण्डी धाराएँ परस्पर मिलती हैं वहाँ सघन कोहरा पैदा होता है। यह दशा मछलियों के विकास के लिए उत्तम होती है तथा वहाँ मछली पकड़ने का कार्य बड़े पैमाने पर होता है। जापान के निकट गर्म क्यूरोसिवो तथा ठण्डी ओयाशियो की धारा और न्यूफाउण्डलैण्ड के निकट गर्म गल्फस्ट्रीम और ठण्डी लैब्रेडोर धाराओं के मिलने से यही दशा पैदा
होती है। ये क्षेत्र मत्स्याखेट के लिए उत्तम हैं।

3. व्यापार पर प्रभाव-उत्तरी गोलार्द्ध में उच्च अक्षांशों में जहाँ तटों के निकट गर्म धाराएँ बहती हैं, वे तट शीतकाल में भी हिमाच्छादित नहीं होते; अत: व्यापार के लिए खुले रहते हैं। उदाहरणार्थ-पश्चिमी यूरोप के तट गर्म उत्तरी अटलांटिक ड्रिफ्ट के कारण व्यापार के लिए वर्ष-भर खुले रहते हैं, जबकि उन्हीं अक्षांशों में स्थित साइबेरिया (रूस) के पूर्वी तट शीतकाल में जम जाते हैं।

प्रश्न 2. महासागरीय जलधारा एवं ज्वार-भाटे में अन्तर बताइए।
उत्तर-महासागरीय जलधाराएँ एवं ज्वार-भाटे दोनों ही महासागरीय गतियाँ हैं, किन्तु ज्वार-भाटा एक स्थानीय तथा अल्पकालिक गति है जिसमें सागर या महासागर तटों पर निश्चिंत समय पर दिन में दो बार सागरीय जल चढ़ता एवं उतरता रहता है। इनकी उत्पत्ति पृथ्वी पर चन्द्रमा तथा सूर्य की आकर्षण शक्ति के कारण होती है।

ज्वार-भाटों के विपरीत महासागरीय जलधाराओं में जल का संचलन (गतिं) निरन्तर होता रहता है। इनमें जले का प्रवाह एक निश्चित दिशा में होता है। इनकी उत्पत्ति पृथ्वी के घूर्णन (परिभ्रमण), प्रचलित पवनों, तापमानों एवं लवणता की भिन्नताओं तथा तटरेखा की आकृति के कारण होती है।

प्रश्न 3. किसी स्थान पर प्रतिदिन निश्चित समय पर ज्वार-भाटा क्यों नहीं आते हैं?
उत्तर-ज्वार प्रत्येक स्थान पर 24 घण्टे में दो बार आता है। लेकिन ज्वार आने का समय नियमित रूप से एक ही नहीं रहता है। इसका मुख्य कारण यह है कि पृथ्वी 24 घण्टे में अपनी कक्षा पर एक चक्कर पूरा करती है। पृथ्वी अपना यह चक्कर पश्चिम से पूर्व की ओर लगाती है। चन्द्रमा भी अपनी धुरी पर घूमते हुए पृथ्वी को चक्कर लगाता है; अत: चन्द्रमा अगले एक दिन में अपने निश्चित ज्वार केन्द्र से कुछ आगे बढ़ जाता है। इस कारण ज्वार केन्द्र को चन्द्रमा के इस नवीन केन्द्र के ठीक नीचे तक या चन्द्रमा के सामने पहुँचने में 52 मिनट का समय अधिक लगता है। इस प्रकार प्रति अगले दिन ज्वार केन्द्र को चन्द्रमा के सामने आने में कुल 24 घण्टे 52 मिनट लगते हैं। इसी कारण अगला ज्वार ठीक 12 घण्टे बाद न आकर 12 घण्टे 26 मिनट बादं आता है। यह 26 मिनट की देरी प्रतिदिन होती रहती है, जो कि ज्वार आने के प्रत्येक समय में परिवर्तन सिद्ध करती है। यही स्थिति ज्वार केन्द्र के विपरीत भाग में रहती है, जहाँ ज्वार 12 घण्टे 26 मिनट पश्चात् आता है।

प्रश्न 4. लघु तथा दीर्घ ज्वार में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-लघु ज्वार-यह ज्वार कृष्ण पक्ष एवं शुक्ल पक्ष की सप्तमी और अष्टमी तिथियों में सूर्य और चन्द्रमा के पृथ्वी के साथ समकोणीय स्थिति में आने के कारण आता है। इस समकोणीय स्थिति के द्वारा सूर्य और चन्द्रमा पृथ्वी के महासागरीय जल को अनेक दिशाओं में आकर्षित करते हैं। इस कारण महासागरों में ज्वार की ऊँचाई अन्य तिथियों की अपेक्षा कम रह जाती है। दीर्घ

ज्वार-यह ज्वार पूर्णिमा एवं अमावस्या के दिन सूर्य, पृथ्वी एवं चन्द्रमा के एक सीध में स्थित होने के कारण आता है। इस स्थिति के कारण ज्वार की ऊँचाई अन्य दिनों की अपेक्षा बीस प्रतिशत अधिक हो जाती है।

प्रश्न 5. महासागरीय धाराएँ कितने प्रकार की होती हैं?
उत्तर-महासागरीय धाराएँ गति तथा तापमान के आधार पर दो वर्गों में विभाजित की जाती हैं
1. गति के आधार पर-गति के आधार पर महासागरीय धाराएँ दो प्रकार की होती हैं
(i) स्ट्रीम-तीव्र गति से प्रवाहित होने वाली धारा स्ट्रीम कहलाती है। उत्तरी अन्ध महासागर की गल्फस्ट्रीम इसका मुख्य उदाहरण है।
(ii) इिफ्ट-वे महासागरीय धाराएँ जो धीमी गति से प्रवाहित होती हैं उन्हें ड्रिफ्ट या अपवाह कहते हैं। ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण में पश्चिमी अपवाह इसका एक अच्छा उदाहरण है।

2. तापमान के आधार पर-तापमान के आधार पर महासागरीय धाराएँ दो प्रकार की होती हैं
(i) गर्म धाराएँ-वे महासागरीय धाराएँ जिनका जल गर्म होता है, उन्हें गर्म जलधाराएँ कहते हैं। गल्फस्ट्रीम तथा क्यूरोसिवो आदि इसी प्रकार की जलधाराएँ हैं।
(ii) ठण्डी जलधाराएँ-वे महासागरीय जलधाराएँ जिनका जल ठण्डा होता है उनको ठण्डी | जलधारा कहते हैं। लैब्रेडोर, क्यूराइल आदि इसी प्रकार की धाराएँ हैं।

प्रश्न 6. ज्वार प्रतिदिन 50 मिनट विलम्ब से क्यों आता है?
या दो ज्वारों के बीच ठीक बारह घण्टे का अन्तर क्यों नहीं होता है?
उत्तर-ज्वार 24 घण्टे में प्रत्येक स्थान पर प्राय: दो बार आता है, परन्तु यह निश्चित रूप से एक ही समय पर नहीं आता है। इसका प्रमुख कारण यह है कि पृथ्वी 24 घण्टे में अपना पूरा एक चक्कर पश्चिम से पूरब दिशा में घूर्णन करते हुए लगाती है। चन्द्रमा भी अपने अक्ष पर घूर्णन करते हुए पृथ्वी का चक्कर लगाता है। पृथ्वी की इस परिभ्रमण गति से ज्वार पश्चिम से पूरब की ओर बढ़ता है। इस ज्वार केन्द्र के एक पूरे चक्कर के बाद भी चन्द्रमा अपनी गति से कुछ आगे निकल जाता है जिसका प्रमुख कारण पृथ्वी का परिक्रमण है। इस प्रकार ज्वार केन्द्र को चन्द्रमा के केन्द्र तक या चन्द्रमा के समक्ष पहुँचने में 52 मिनट का समय और लग जाता है। इस ज्वार केन्द्र को पुनः चन्द्रमा के समक्ष आने में कुल 24 घण्टे 52 मिनट लगते हैं। इसी कारण ज्वार ठीक 12 घण्टे बाद न आकर 12 घण्टे 26 मिनट के बाद आता है तथा यह 26 मिनट की देरी प्रतिदिन होती रहती है, जो कि ज्वार आने के प्रत्येक समय में परिवर्तन सिद्ध करती है। ऐसी ही स्थिति ज्वार केन्द्र के विपरीत भागों में रहती है।

प्रश्न 7. ज्वार-भाटा के लाभ तथा तटीय क्षेत्रों पर इसका प्रभाव बतलाइए।
उत्तर-ज्वार-भाटा का प्रभाव नौका-परिवहन पर अत्यधिक पड़ता है। ज्वार द्वारा कुछ नदियाँ बड़े जलयानों के चलाने योग्य बन जाती हैं। हुगली तथा टेम्स नदियाँ ज्वारीय धाराओं के कारण ही नाव योग्य हो सकी हैं तथा कोलकाता व लन्दन महत्त्वपूर्ण पत्तन बन सके हैं। इसी कारण ये दोनों पतन नदी पत्तन कुहलाते हैं। ज्वारीय ऊर्जा को भी आज महत्त्वपूर्ण समझा जाने लगा है। ज्वर के द्वारा समुद्रतटीय नगरों के कूड़ा-करकट व गन्दगी के ढेर प्रतिदिन बहकर समुद्र में चले जाते हैं। ज्वार-भाटा का तटीय भागों में प्रभाव व्यापक स्तर पर दिखाई देता है। ज्वार के समय मछलियाँ व अनेक मूल्यवान पदार्थ समुद्री किनारे पर आ जाते हैं, जहाँ किनारे उथले हैं वहाँ नौकाएँ तट पर आसानी से पहुँच जाती हैं। इस प्रकार ज्वार-भाटा का समीपवर्ती जन-जीवन पर पर्याप्त प्रभाव पड़ता है।

प्रश्न 8. उत्तर-पश्चिी यूरोप के तटीय क्षेत्रों को उत्तरी अटलाण्टिक प्रवाह से प्राप्त दो प्रमुख लाभों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर-1. उत्तरी अटलाण्टिके प्रवाह के परिणामस्वरूप गर्म जल प्रवाहमान रहता है तथा तटीय भाग अधिक गर्म बने रहते हैं। अत: उत्तर-पश्चिमी यूरोप का तटीय क्षेत्र जलयानों के लिए वर्षभर खुला रहता है।

2. गर्म तथा ठण्डी जलधाराओं के मिलन-स्थल पर कुहरा अधिक पड़ता है। ऐसे स्थान मत्स्य उत्पादन के लिए उर्वर होते हैं। उत्तरी अटलाण्टिक प्रवाह के कारण उत्तर-पश्चिमी यूरोप के तटीय क्षेत्र मत्स्य उत्पादन में विश्व में प्रमुख स्थान बनाए हुए हैं।

प्रश्न 9. ज्वार-भाटा क्या है। इसके समय और ऊँचाई में विभिन्नता की विवेचना कीजिए।
उत्तर-सागर एवं महासागरीय जल की गतियों में ज्वार-भाटा अत्यन्त महत्त्वपूर्ण गति है, क्योंकि चन्द्रमा एवं सूर्य के आकर्षण से उत्पन्न ज्वारीय तरंगें नियमित रूप से ऊपर उठतीं तथा नीचे गिरती हैं, इससे सागर का जल आगे-पीछे होता रहता है। सागरीय जल सूर्य और चन्द्रमा की आकर्षण शक्ति द्वारा एकत्रित होकर जब तीव्रता से ऊपर उठता है तो उसे ज्वार कहते हैं। जिन स्थानों से जल खिंचकर आता है वहाँ जल का तल नीचा हो जाता है, जो भाटा कहलाता है।

ज्वार एवं भाटी के मध्य सागरीय जल सतह का अन्तर ज्वार-परिसर कहलाता है। खुले सागरों में जल की गति अधिक होने पर यह मात्र एक या दो फुट होता है, परन्तु उथले सागरों एवं खाड़ियों में स्थल के घर्षण के कारण ज्वार का अन्तर अधिक पाया जाता है। ब्रिटेन की टेम्स नदी के मुहाने पर 23 फुट का अन्तर देखा गया है, जबकि कनाडा की फण्डी खाड़ी में 70 फुट का अन्तर पाया गया है। इसके अतिरिक्त विभिन्न स्थानों पर ज्वार-भाटा की ऊँचाई में भी भिन्नता पाई जाती है। ज्वार की ऊँचाई पर तट रेखा का प्रभाव पड़ता है। उदाहरण के लिए झीलों में ज्वार की ऊँचाई केवल कुछ इंच ही होती है। भूमध्य सागर एवं बाल्टिक सागर में भी केवल 2 फुट ऊँचे ज्वार आते हैं। यही नहीं, विभिन्न स्थानों पर ज्वार-भाटा आने का समय भी भिन्न-भिन्न होता है। इसी कारण ज्वार की अवधि भी प्रत्येक स्थान पर भिन्न-भिन्न हो जाती है।

प्रश्न 10. महासागरीय जलधाराओं के मानव-जीवन पर पड़ने वाले किन्हीं दो प्रभावों का वर्णन कीजिए।
उत्तर-महासागरीय जलधाराओं का निकटवर्ती क्षेत्रों के मानव-जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इसके दो प्रभाव निम्नलिखित हैं—

1. ठण्डी एवं गर्म जलधाराओं के मिलने से धुन्ध एवं कुहरा उत्पन्न होता है जो मत्स्य व्यवसाय के लिए आदर्श भौगोलिक सुविधाएँ प्रदान करता है। इस प्रकार तटवर्ती क्षेत्रों में मानव के आर्थिक व्यवसाय का विकास होता है। उदाहरण के लिए–गल्फस्ट्रीम की गर्म जलधारा तथा लैब्रेडोर की ठण्डी जलधाराओं से न्यूफाउण्डलैण्ड के समीप ग्राण्ड बैंक मछली पकड़ने के प्रमुख केन्द्र के रूप
में विकसित हुआ है।

2. महासागरीय धाराओं का निकटवर्ती क्षेत्रों की जलवायु, वर्षा, व्यापार एवं कृषि पर गहरा एवं व्यापक प्रभाव पड़ता है। उदाहरण के लिए-जापान के पश्चिमी तट पर प्रवाहित गर्म क्यूरोसिवों धारा की सुशिमा शाखा के कारण तापमान पूर्वी तट की अपेक्षा अधिक रहता है तथा यहाँ कृषि कार्य के लिए उपयुक्त जलवायु-दशाएँ उपलब्ध हो जाती हैं।

प्रश्न 11. तरंगों की मुख्य विशेषताएँ बतलाइए।
या तरंगों के सम्बन्ध में प्रमुख तथ्यों का विवरण दीजिए।
उत्तर-तरंगों के सम्बन्ध में निम्नलिखित तथ्य या विशेषताएँ महत्त्वपूर्ण हैं

  1. तरंग-शिखर एवं गर्त-एक तरंग के उच्चतम एवं निम्नतम बिन्दुओं को क्रमशः तरंग का शिखर एवं गर्त कहा जाता है।
  2. तरंग की ऊँचाई-तरंग की गति के अधःस्थल से शिखर के ऊपरी भाग तक की ऊर्ध्वाधर दूरी तरंग की ऊँचाई होती है (चित्र 14.3)।
  3. तरंग आयाम-तरंग की ऊँचाई का आधा उसका आयाम कहलाता है।
  4. तरंग काल-तरंग काल एक निश्चित बिन्दु से गुजरने वाले दो लगातार शिखरों या गर्तों के बीच का समयान्तराल है।
  5. तरंगदैर्ध्य-दो लगातार शिखरों या गर्ती के बीच की क्षैतिज दूरी तरंगदैर्ध्य कहलाती है।
  6. तरंग गति-जल के माध्यम से तरंग की गति करने की दर को तरंग गति कहते हैं। इसे नॉट में मापा जाता है।
  7. तरंग आकृति-एक सेकण्ड के समय अन्तराल में दिए गए बिन्दु से गुजरने वाली तरंगों की संख्या तरंग आवृत्ति कहलाती है।
    UP Board Solutions for Class 11 Geography Fundamentals of Physical Geography Chapter 14 Movements of Ocean Water (महासागरीय जल संचलन) img 4

प्रश्न 12. तरंगें कैसे निर्मित होती हैं? इनके मुख्य प्रकार बताईए।
उत्तर-तरंगें महासागरीय जल में दोलन गति की प्रतीके हैं। इनसे समुद्री धरातल निरन्तर ऊपर उठता और नीचे धंसता रहता है। मुख्य रूप से तरंगों का निर्माण पवनों से होता है। समुद्र की सतह पर जब पवन दाब और घर्षण के रूप में अपनी ऊर्जा का प्रयोग करता है तबै तरंगें उत्पन्न होती हैं। पवन द्वारा निर्मित ये तरंगें निम्नलिखित तीन प्रकार की होती हैं

  • सी-ये जटिल और परिवर्तनशील स्वभाव की तरंगें हैं। ये अस्त-व्यस्त तरंगी रूपरेखा का निर्माण करती हैं।
  • स्वेल-ये नियमित तरंगें हैं जो समान ऊँचाई और आवर्तकाल के साथ एक निश्चित रूप में | प्रवाहित होती हैं।
  • सर्फ-तटीय क्षेत्रों में इन टूटती हुई तरंगों को सर्फ (फोनिल लहर) कहते हैं।

प्रश्न 13. महासागरीय धाराएँ क्या हैं? इनकी मुख्य विशेषताएँ बताइए।
उत्तर-जब सागरों एवं महासागरों का जल नियमित रूप से एक निश्चित दिशा में प्रवाहित होने लगता है तो उसे महासागरीय जलधारा कहते हैं। जलधाराएँ सागरों में उसी प्रकार प्रवाहित होती हैं जैसे स्थलीय भागों में नदियाँ एवं नाले। जलधाराओं को सागरीय नदियाँ भी कह सकते हैं। सामान्यत: धाराओं की गति 2 से 10 किमी प्रति घण्टा तक ऑकी गई है। गति एवं विस्तार आदि की दृष्टि से जलधाराओं को ड्रिफ्ट, धारा एव स्ट्रीम आदि नामों से पुकारा जाता है। जलधाराएँ ठण्डी एवं गर्म दोनों प्रकार की ह्येती हैं अर्थात् जो जलधाराएँ। ध्रुवों की ओर से प्रवाहित होती हैं, वे ठण्डी जलधाराएँ कहलाती हैं, जबकि विषुवत् रेखा से प्रवाहित होने वाली जलधाराएँ गर्म जल की धाराएँ कहलाती हैं।

प्रश्न 14. दक्षिणी प्रशान्त महासागर की प्रमुख जलधाराओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर-दक्षिणी प्रशान्त महासागर की जलधाराएँ
दक्षिणी प्रशान्त महासागर की प्रमुख जलधाराएँ निम्नलिखित हैं
1. पीरू जलधारा-अण्टार्कटिक प्रवाह दक्षिणी अमेरिका के दक्षिणी भाग से टकराकर केपहार्न अन्तरीप के निकट उततर की ओर को मुड़ जाता है। पीरू के तट पर पहुँचने के कारण इसे पीरू की धारा के नाम से पुकारते हैं। यह धारा उत्तर की ओर दक्षिणी विषुवत् धारा से जा मिलती है। यह एक शीतल जलधारा है जिसे सर्वप्रथम हम्बोल्ट नाम के नाविक ने देखा था; अतः उनके नाम
पर इसे हम्बोल्ट की धारा भी कहा जाता है।

2. दक्षिणी विषुवत्रखीय धारा-यह एक उष्ण जलधारा है जिसकी उत्पत्ति दक्षिणी गोलार्द्ध की दक्षिणी-पूर्व सन्मार्गी पवनों के कारण होती है। यह विषुवत् रेखा के दक्षिण में 3° से 10° अक्षांशों के मध्य प्रवाहित होती है। यह धारा दक्षिणी अमेरिका के पश्चिमी तटों से होती हुई ऑस्ट्रेलिया तक पहुँचती है। न्यूगिनी तट के निकट यह दो शाखाओं में बँट जाती है। यह धारा 1,300 किमी की दूरी तक प्रवाहित होती है।

3. पूर्वी ऑस्ट्रेलियन धारा-न्यूगिनी तट के निकट दक्षिणी विषुवत्रेखीय धारा दो शाखाओं में विभक्त हो जाती है। इसकी जो शाखा ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर प्रवाहित होती है उसे पूर्वी ऑस्ट्रेलियन गर्म जलधारा अथवा न्यूसाउथ की धारा के नाम से पुकारते हैं।

4. अण्टार्कटिक-प्रवाह-यह एक ठण्डी जलधारा है जिसकी उत्पत्ति अण्टार्कटिक महासागरीय भागों में होती है। यह धारा पछुवा पवनों के प्रभाव से पश्चिम से पूर्व की ओर प्रवाहित होती है। यह धारा बहुत मन्द गति से प्रवाहित होती है।

प्रश्न 15. अन्ध महासागर एवं प्रशान्त महासागर की जलधाराओं का समीपवर्ती क्षेत्र की जलवायु पर प्रभाव बताइए।
उत्तर- अन्ध महासागर की धाराओं का समीपवर्ती क्षेत्रों की जलवायु पर प्रभाव
उत्तरी अन्ध महासागर में यूरोप का पश्चिमी तट उत्तर अटलाण्टिक ड्रिफ्ट के गर्म जल के प्रभाव से जाड़ों में यूरेशिया के भीतरी भागों व कनाडा के पूर्वी तट की अपेक्षा लगभग 10° से 15° सेल्सियस तक अधिक गर्म रहता है। इसी कारण नॉर्वे का तट व्यापार के लिए जाड़ों में भी खुला रहता है, जबकि उन्हीं अक्षांशों में स्थित साइबेरिया का तट हिम से जम जाता है। कनारी (उत्तर) और बेंगुला (दक्षिण) की ठण्डी धाराओं के कारण पश्चिमी अफ्रीका के उष्ण मरुस्थलीय तटों पर भीतरी भागों की अपेक्षा अधिक आर्द्रता रहँती है। जहाँ कहीं ठण्डी या गर्म जलधाराएँ मिलती हैं, वहाँ कुहरा अधिक पड़ता है। ऐसे क्षेत्र मत्स्य उत्पादन के लिए उत्तम होते हैं, क्योंकि इस प्रकार की जलवायु में मछलियों का भोज्य पदार्थ-प्लेंकटन अधिक मात्रा में उत्पन्न होता है।

समीपवर्ती क्षेत्रों की जलवायु पर प्रशान्त महासागर की धाराओं का प्रभाव ।
प्रशान्त महासागर की सभी धाराएँ अपने निकटवर्ती क्षेत्रों की जलवायु पर गहरा प्रभाव डालती हैं। जापान के तट पर ठण्डी एवं गर्म जलधाराओं के मिलने से धुन्ध एवं कुहरा उत्पन्न हो जाता है जिससे यहाँ भारी मात्रा में मछलियाँ पकड़ी जाती हैं। इसके अतिरिक्त इन जलधाराओं का निकटवर्ती क्षेत्रों की जलवायु, वर्षा, व्यापार, कृषि एवं सागरीय जीव-जन्तुओं पर भी गहरा एवं व्यापक प्रभाव पड़ता है। उदाहरण के लिए-जापान के पश्चिमी तट पर प्रवाहित गर्म क्यूरोसिवो धारा की सुशिमा शाखा के कारण तापमान पूर्वी तट की अपेक्षा अधिक रहता है जबकि पश्चिमी तट साइबेरिया से आने वाली अति ठण्डी पवनों के लिए भी खुला रहता है। गर्म अलास्का धारा के कारण अलास्को का तट भीलरी भागों की अपेक्षा जाड़ों में अधिक उष्ण रहता है। ठण्डी कैलीफोर्निया धारा भी गर्मियों में उत्तरी अमेरिका के पश्चिमतटीय भागों की जलवायु को शीतल कर देती है, जबकि भीतरी मरुस्थलीय भागों में उच्च ताप पाया जाता है। ||

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. सागरीय धाराएँ किन्हें कहते हैं? प्रशान्त महासागर की धाराओं का वर्णन कीजिए।
या महासागरीय जलधाराएँ क्या हैं? इनकी उत्पत्ति के कारणों की सोदाहरण विवेचना कीजिए।
या उत्तरी प्रशान्त महासागर की प्रमुख जलधाराओं का वर्णन कीजिए तथा उनमें से किसी एक धारा के समीपवर्ती क्षेत्र की जलवायु पर प्रभाव बताइए।
या टिप्पणी लिखिए—(क) उत्तरी प्रशान्त महासागर की प्रमुख धाराएँ। (ख) क्यूरोसिवो जलधारा।।
उत्तर-सागरीय धाराएँ
जिस प्रकार धरातल पर नदियाँ प्रवाहित होती हैं, उसी प्रकार सागरों एवं महासागरों में धाराएँ एक विशाल जलराशि के साथ एक दिशा में प्रवाहित होती हैं। ये धाराएँ अधिक शक्तिशाली एवं प्रभावशाली होती हैं। ये धाराएँ महासागरों के ऊपरी तल पर ही नहीं, अपितु सागरों की निश्चित गहराई में भी एक निश्चित दिशा में प्रवाहित होती हैं। कुछ धाराएँ महाद्वीपीय तट के किनारे-किनारे प्रवाहित होती हैं, जबकि कुछ सागरों के बीचों-बीच प्रवाहित होती हैं, जिन्हें सागरीय धाराओं के नाम से जाना जाता है।

धाराओं की उत्पत्ति के कारण
1. तापमान की भिन्नता-सागरीय जल के तापमान में क्षैतिज एवं लम्बवत् भिन्नता पायी जाती है। भूमध्यरेखीय क्षेत्रों में अधिक गर्मी के कारण समुद्री जल गर्म हो जाता है, जबकि उच्च एवं ध्रुवीय क्षेत्रों में जल निम्न तापमान के कारण ठण्डा होकर नीचे बैठ जाता है, जिस कारण भूमध्यरेखीय क्षेत्रों का जल ध्रुवों की तरफ प्रवाहित होने लगता है। उत्तरी एवं दक्षिणी भूमध्यरेखीय धाराएँ इसी प्रकार की धाराएँ हैं।

2. लवणता की भिन्नता-महासागरीय जल में लवणता में पर्याप्त भिन्नता पायी जाती है। लवणता की भिन्नता से सागरीय जल का घनत्व परिवर्तित हो जाता है। उत्तरी कम घनत्व वाले भागों या कम लवणता वाले भागों से जल अधिक लवणता वाले जलीय भागों की ओर प्रवाहित होने लगता है, जिससे जलधाराओं की उत्पत्ति हो जाती है। हिन्द महासागर में लाल सागर की तरफ इसका प्रवाह उत्तम उदाहरण है।

3. प्रचलित पवनों का प्रभाव-प्रचलित पवनें वर्ष-भर नियमित रूप से प्रवाहित होती हैं और ये पवनें अपने मार्ग में पड़ने वाली जलराशि को पवन की दिशा के अनुकूल धकेलती हैं और जलराशि प्रवाहित होने लगती है। पछुवा हवाओं के प्रभाव से क्यूरोसिवो व गल्फस्ट्रीम की धाराओं को गति |व दिशा मिलती है।

4. वाष्पीकरण व वर्षा-पृथ्वीतल पर वाष्पीकरण वे वर्षा में पर्याप्त भिन्नता पायी जाती है। जहाँ वाष्पीकरण अधिक होता है वहाँ सागरतल नीचा हो जाता है; अत: उच्च तल के क्षेत्रों से सागरीय जल प्रवाहित होने लगता है और जलधाराओं का निर्माण हो जाता है। ठीक इसी प्रकार अधिक वर्षा के क्षेत्रों में सागर जल-तल में वृद्धि हो जाती है और ऐसे क्षेत्रों में जल निम्न वर्षा वाले तथा निम्न जल-तल वाले भागों की तरफ एक धारा के रूप में बहने लगता है।

5. पृथ्वी की दैनिक गति-पृथ्वी अपनी कीली पर तीव्र गति से घूमती हुई 24 घण्टे में एक पूरा चक्कर लगा लेती है। पृथ्वी की घूर्णन गति के कारण ही सागरीय जल उत्तरी गोलार्द्ध में दाहिनी ओर तथा दक्षिणी गोलार्द्ध में बायीं ओर घूम जाता है। पृथ्वी की घूर्णन गति को प्रभाव जलधाराओं के प्रवाह एवं गति पर पड़ता है।।

इसके अलावा वायुभार की भिन्नता, ऋतु-परिवर्तन, समुद्रतटीय आकृति आदि ऐसे कारक हैं जो महासागरों में जलधाराओं की उत्पत्ति में सहायक होते हैं।

प्रशान्त महासागर की धाराएँ

प्रशान्त महासागर की प्राकृतिक संरचना तथा जल-तल की स्थिति में परिवर्तन के कारण इन धाराओं की दिशा एवं गति में भी परिवर्तन होता रहता है। प्रशान्त महासागर की धाराओं का विवरण निम्नलिखित है

1. उत्तरी भूमध्यरेखीय गर्म धारा-इस जलधारा की उत्पत्ति उत्तरी एवं दक्षिणी अमेरिका महाद्वीपों के मिलन-स्थल पर पश्चिमी दिशा से होती है। यह जलधारा इस तट के पश्चिम की ओर चलकर सम्पूर्ण महासागर से होती हुई फिलीपाइन द्वीप समूह से टकराती है तथा उत्तर की ओर मुड़ जाती है। यहाँ पर इसकी दो शाखाएँ हो जाती हैं–पहली शाखा दक्षिण की ओर मुड़कर अपनी दिशा पूर्व की ओर मोड़ लेती है, जिसे प्रति-भूमध्यरेखीय धारा के नाम से पुकारते हैं। दूसरी शाखा उत्तर की ओर ताईवान द्वीप पर पहुँचती है तथा यही शाखा आगे की ओर क्यूरोसिवो की धारा बन जाती है। शीत ऋतु में इसकी दक्षिणी सीमा 5° उत्तरी अक्षांश तथा ग्रीष्म ऋतु में 10° उत्तरी अक्षांश पर स्थिर रहती है।

2. दक्षिणी भूमध्यरेखीय गर्म धारा-दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप के पश्चिमी भाग में लगभग 3°से 10° दक्षिणी अक्षांशों के मध्य यह धारा पश्चिम की ओर प्रवाहित होती है। इसकी गति तीव्र एवं मन्द होती रहती है। इस धारा की औसत गति 30 किमी प्रतिदिन है, परन्तु कभी-कभी यह 150 किमी प्रतिदिन की गति से भी प्रवाहित होती है। पश्चिम की ओर प्रवाहित होती हुई यह जलधारा ऑस्ट्रेलिया के उत्तर में न्यूगिनी तट से टकराती है, तो दो भागों में विभाजित हो जाती है। पहली शाखा उत्तर की ओर प्रति-भूमध्यरेखीय धारा से मिल जाती है तथा इसकी दिशा में पूर्व की ओर परिवर्तन हो जाता है। दूसरी शाखा ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी भाग में दक्षिण की ओर प्रवाहित होती हुई पुनः अपनी दिशा पूरब की ओर मोड़ लेती है।

3. प्रति-भूमध्यरेखीय धारा-जिस प्रकार उत्तरी तथा दक्षिणी हिन्द महासागर में प्रति- भूमध्यरेखीय धारा की स्थिति है, उसी प्रकार उत्तरी तथा दक्षिणी प्रशान्त महासागर के मध्य प्रति- भूमध्यरेखीय धारा प्रवाहित होती है। यह धारा दो कारणों से चलती है—पहला कारण पूरब से पश्चिम की ओर बहती हुई उत्तरी तथा दक्षिणी भूमध्यरेखीय धारा। जब यह फिलीपाइन द्वीप समूह तथा न्यूगिनी द्वीप से टकराती है तो अपने दायीं-बायीं ओर घूम जाती है। अन्दर की ओर दोनों जलधाराओं का जल प्रति- भूमध्यरेखीय धारा को जन्म देता है। यह धारा पश्चिम से पूरब की ओर प्रवाहित होती है। इस धारा के प्रवाह का दूसरा कारण पश्चिम से पूरब की ओर प्रवाहित होने वाली व्यापारिक हवाओं द्वारा एकत्रित जल को पूरब की ओर सामान्य ढाल से प्रवाहित कराना है तथा इसका पनामा की खाड़ी में प्रवेश कर जाना है।।

4. क्यूरोसिवो धारा-गर्म जल की यह धारा अपने विकास तथा गति में एक परिपक्व धारा है। इसमें अनेक धाराएँ मिली हुई हैं। इसका प्रवाह क्षेत्र ताईवाने द्वीप से लेकर बेरिंग जलडमरूमध्य तक है। इसकी निम्नलिखित शाखाएँ हैं

(i) क्यूरोसिवो की गर्म जलधारा-यह उत्तरी भूमध्यरेखीय गर्म धारा का ही सिलसिला है। जो उत्तर की ओर मुड़ते ही क्यूरोसिवो धारा के नाम से जानी जाती है। इसका प्रवाह क्षेत्र | ताईवान द्वीप से रियूक्यू द्वीप तक है।

(ii) क्यूरोसिव प्रसरण-जापान के पूर्वी तट पर 35° उत्तरी अक्षांश के समीप क्यूरोसिवो धारा अपने जल का दो भागों में प्रसरण कर देती है। इसका कारण पृथ्वी की परिभ्रमण गति तथा पछुवी हवाओं का प्रवाहित होना है। इसकी पहली शाखा पूरब की ओर चली जाती है। तथा दूसरी उत्तर-पूर्व की ओर तट का अनुसरण करते हुए आगे की ओर बढ़ जाती है। लगभग 55° उत्तरी अक्षांश पर जापान के होकैडो द्वीप के पूर्वी तट पर, दूसरी शाखा उत्तर की ओर से आने वाली क्यूराइल की ठण्डी धारा से टकराकर पूर्व की ओर मुड़ जाती है। ठण्डी एवं गर्म जलधाराओं के मिलन से यहाँ पर भारी कोहरा पड़ता रहता है।

(iii) उत्तरी प्रशान्त महासागरीय प्रवाह-पछुवा पवनों के प्रभाव एवं क्यूरोसिवो धारा के बहने के साथ यह धारा पूर्व की ओर प्रवाहित होती है तथा 150° पूर्वी देशान्तर के समीप अपनी गति के कारण इसके जल का कुछ भाग दक्षिण की ओर मुड़ जाता है तथा इससे एक धारा निर्मित होती है। यह धारा उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के पश्चिमी तट से टकराकर दो भागों में बँट जाती है—पहली शाखा दक्षिण की ओर कैलीफोर्निया की धारा के नौम से जानी जाती है। इसकी दूसरी शाखा पुनः दो शाखाओं में बँटकर बेरिंग सागर तथा अलास्का की खाड़ी में विलीन हो जाती है।

(iv) सुशिमा धारा-क्यूरोसिवो की गर्म जलधारा की यह उपशाखा जापान के दक्षिण में शिकोकू द्वीप से टकराती है जिससे इसका कुछ जल दक्षिण में स्थित जापान सागर में प्रवेश कर जाता है, जिसे सुशिमा धारा के नाम से पुकारा जाता है।

(v) प्रति-क्यूरोसिवो धारा-यह एक छोटी उपधारा है, जो क्यूरोसिवो के उत्तर-पूर्व से पश्चिम की ओर प्रवाहित होती है। इसकी स्थिति उत्तरी अमेरिका तथा हवाई द्वीप के मध्य में है।

5. क्यूराइल की ठण्डी जलधारा-ठण्डे जल की यह धारा ओयाशियो के नाम से भी जानी जाती है। आर्कटिक महासागर से बहता हुआ जलबेरिंग सागर से प्रवाहित होकर दक्षिण की ओर जाता है। जापान के उत्तर में 50° उत्तरी अक्षांश के समीप दक्षिण से प्रवाहित गर्म क्यूरोसिवो की धारा से टकराकर इसका प्रवाह पूरब की ओर हो जाता है तथा कुछ जल जापान तट के सहारे-सहारे दक्षिण की ओर प्रवाहित हो जाता है।

6. कैलीफोर्निया धारा-ठण्डे जल की यह धारा कैलीफोर्निया खाड़ी की धारा के नाम से भी जानी जाती है। यह उत्तरी प्रशान्त महासागरीय धारा का अग्रभाग है। इस जलधारा पर उत्तर-पश्चिम तथा दक्षिण की ओर से प्रवाहित व्यापारिक पवनों का अधिक प्रभाव पड़ता है। कैलीफोर्निया खाड़ी के सहारे- सहारे यह उत्तर-दक्षिण प्रवाहित होती है तथा दक्षिण की ओर उत्तरी भूमध्यरेखीय धारा में मिल जाती है।

7. अलास्का की धारा-उत्तरी प्रशान्त महासागरीय प्रवाह की एक शाखा उत्तरी अमेरिकी पश्चिमी तट पर प्रवाहित होती हुई अलास्का की खाड़ी में चली जाती है, जिसे अलास्का की ठण्डी जलधारा के नाम से जाना जाता है।

8. पीरू धारा-यह धारा दक्षिण प्रशान्त महासागर में दक्षिणी अमेरिका के पश्चिमी तट पर दक्षिण से उत्तर की ओर प्रवाहित होने वाली ठण्डे जल की मुख्य धारा है। पीरू तट से प्रवाहित होने के कारण इसका नाम पीरू धारा पड़ा। इसे हम्बोल्ट धारा भी कहते हैं। इसकी औसत गति 27 किमी प्रतिदिन है। यह 150 किमी की चौड़ाई में प्रवाहित होती है।

9. पूर्वी ऑस्ट्रेलियन धारा-यह दक्षिणी भूमध्यरेखीय धारा का अग्रभाग है, जो ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर उत्तर से दक्षिण की ओर प्रवाहित होती है। यह एक गर्म जल की धारा है जो यहाँ के तापमान को ऊँचा बनाये रखने में सहायक है। 40° दक्षिणी अक्षांश पर पछुवा पवनों तथा पृथ्वी के परिभ्रमण गति के कारण यह धारा पूरब की ओर मुड़ जाती है जो आगे चलकर दक्षिणी अमेरिका के पश्चिमी तट तक पहुँच जाती है।

10. पछुवा-पवन-प्रवाह-दक्षिणी प्रशान्त महासागर में पछुवा हवाओं के प्रभाव से यह धारा पश्चिम से पूरब की ओर अधिक विस्तार के साथ गरजती हुई प्रवाहित होती है, जिसे पछुवा-पवन-प्रवाह के नाम से जाना जाता है। लगभग 45° दक्षिणी अक्षांश पूरब की ओर इसकी दो शाखाएँ हो जाती हैं—पहली हार्न अन्तरीप से होकर अन्ध महासागर में प्रवेश कर जाती है तथा दूसरी उत्तर की ओर प्रवाहित होती हुई पीरू की ठण्डी जलधारा से मिल जाती है।

जलवायु पर प्रभाव–प्रशान्त महासागर की सभी धाराएँ अपने निकटवर्ती क्षेत्रों की जलवायु पर गहरा प्रभाव डालती हैं। जापान के तट पर ठण्डी एवं गर्म जलधाराओं के मिलने से धुन्ध एवं कोहरा उत्पन्न होता है, जिससे यहाँ पर भारी मात्रा में मछलियाँ पकड़ी जाती हैं। इसके लिए जलधाराएँ ही उत्तरदायी हैं। इसके अतिरिक्त इन जलधाराओं का निकटवर्ती क्षेत्रों की जलवायु, वर्षा, व्यापार, कृषि एवं सांगरीय जीव-जन्तुओं पर भी गहरा एवं व्यापक प्रभाव पड़ता है। उदाहरण के लिए, जापान के पश्चिमी तट पर बहने वाली गर्म क्यूरोसिवो धारा की सुशिमा शाखा द्वारा ताप पूर्वी तट की अपेक्षा ऊँचे रहते हैं, जबकि पश्चिमी तट साइबेरिया से आने वाली अति ठण्डी हवाओं के लिए भी खुला है। गर्म अलास्का धौरा के कारण अलास्का का तट भीतरी भागों की अपेक्षा जाड़ों में गर्म रहता है। ठण्डी कैलीफोर्निया धारा भी गर्मियों में तटीय भागों की जलवायु को शीतले कर देती है, जबकि भीतरी मरुस्थलीय भाग में उच्च ताप पाया जाता है।

प्रश्न 2. अन्ध महासागर की प्रमुख जलधाराओं का वर्णन कीजिए तथानिकटवर्ती क्षेत्र पर उनका प्रभाव स्पष्ट कीजिए।
या दक्षिणी अन्ध महासागरीय धाराओं का वर्णन कीजिए तथा तटवर्ती जलवायु पर उनके प्रभाव की विवेचना कीजिए।
या उत्तरीय प्रशान्त महासागर की धाराओं का वर्णन कीजिए।
या टिप्पणी लिखिए–गल्फस्ट्रीम। ।
या अटलाण्टिक महासागर की धाराओं का वर्णन कीजिए।
या उत्तरीय अन्ध महासागर की किन्हीं दो धाराओं का तटीय जलवायु पर प्रभाव का वर्णन कीजिए।
उत्तर-अन्ध महासागर की प्रमुख जलधाराएँ
अन्ध महासागर का जल एक निश्चित प्रणाली के अनुरूप प्रवाहित होता है जो निश्चित क्रम वाली जलधाराओं को जन्म देता है। अन्ध महासागर में उत्तरी तथा दक्षिणी जलधाराओं का पृथक्-पृथक् क्रम पाया जाता है। अतः अन्ध महासागर की प्रमुख जलधाराओं का वर्गीकरण निम्नलिखित प्रकार से किया जा सकता है

(अ) उत्तरी अन्ध महासागर की जलधाराएँ
उत्तरी अन्ध महासागर की प्रमुख जलधाराएँ निम्नलिखित हैं

1. उत्तरी विषुवतरेखीय धारा-विषुवत् रेखा के उत्तरी भाग में उत्तरी-पूर्वी व्यापारिक पवनों के कारण जो गर्म जलधारा पूर्व से पश्चिम की ओर बहती है, उत्तरी विषुवत्रेखीय जलधारा कहलाती है। यह जल-धारा 0° अक्षांश से 10° अक्षांशों के मध्य प्रवाहित होती है। पश्चिमी द्वीप समूह के निकट यह धारा तट से टकराकर दो शाखाओं में बँट जाती है। इसकी एक शाखा उत्तर की ओर अमेरिका के तट के सहारे प्रवाहित होने लगती है जिसे एण्टिलीज धारा कहा जाता है। इसकी दूसरी शाखा कैरेबियन सागर में प्रवेश करके आगे जाकर यूकाटन चैनल में सम्मिलित हो जाती है।

2. गल्फस्ट्रीम-मल्फस्ट्रीम नामक गर्म जलधारा की उत्पत्ति मैक्सिको की खाड़ी से होती है। अतः इसे खाड़ी धारा या गल्फस्ट्रीम की संज्ञा दी गयी है। यह धारा 20° उत्तरी अक्षांश से 60° उत्तरी अक्षांशों के मध्य बहती है। इस धारा का तापमान 28° सेग्रे तथा गति 5 किमी प्रति घण्टा है। यह 1 किमी गहरी तथा 48 किमी चौड़ी है। यह खाड़ी से आगे उत्तरी अमेरिका के पूर्वी तट के सहारे-सहारे बहकर फ्लोरिडा तथा एण्टिलीज की धाराओं का सहयोग लेकर आगे बढ़ती है। न्यूफाउण्डलैण्ड तट के निकट इसका संगम लैब्रेडोर की ठण्डी जलधारा से होने के कारण घना कोहरा उत्पन्न होता है। पछुवा पवनों के प्रभाव के कारण यह धारा कई उपशाखाओं में बँट जाती है। इस धारा की एक शाखा पूर्व की ओर बहकर सारगैसो सागर में विलीन हो जाती है। इसका कुछ भाग उत्तरी-पश्चिमी यूरोप से टकरा कर कनारी की धारा में जुड़ जाता है। उत्तरी अटलाण्टिक ड्रिफ्ट इसका ही अगला भाग़ है। आइसलैण्ड एवं इंग्लैण्ड के मध्य पहुँचकर गल्फस्ट्रीम का रूप समाप्त हो जाता है।

3. कनारी की धारा-यह एक ठण्डी ज्ञलधारा है जो अफ्रीका के तट के सहारे मेडीरा से केपवर्डे तक प्रवाहित होती है। व्यापारिक पवनें इस धारा को दिशा और गति प्रदान करती हैं। ये पवनें इस धारा का रुख सारगैसो सागर की ओर को कर देती हैं। सागर की तली को शीतल जल ऊपर आकर कनारी की धारा के रूप में बहने लगता है।

4. लैब्रेडोर की धारा-यह भी शीतल जलधारा है जो ग्रीनलैण्ड के उत्तर-पश्चिम में बैफीन की खाड़ी एवं डेविस जलडमरूमध्य से दक्षिण की ओर लैब्रेडोर के तट के सहारे-सहारे बहती है। न्यूफाउण्डलैण्ड के तट के निकट यह गल्फस्ट्रीम धारा से मिल जाती है और घना कोहरा उत्पन्न करती है।

5. पूर्वी ग्रीनलैण्ड धारा-यह एक ठण्डी जलधारा है जो ग्रीनलैण्ड के उत्तरी-पूर्वी तट पर ध्रुवीय पवनों के प्रवाह से उत्तर-पूर्व दिशा की ओर बहती है। उत्तरी अटलाण्टिक ड्रिफ्ट इसमें आकर मिल
जाती है।

6. सारगैसो सागर-उत्तरी अटलाण्टिक महासागर के मध्य में जलधाराओं का एक गोलाकार क्रम बन जाता है, जिसके मध्य में शान्त जल पाया जाता है। शान्त जल का यह क्षेत्र सारगैसो नाम से पुकारा जाता है। इस भाग में सारगैसो नामक घास एकत्र हो जाने के फलस्वरूप भी इसे सारगैसो का नाम दिया गया है। इस सागरीय क्षेत्र का विस्तार 11,000 वर्ग किमी है। इस प्रकार का विचित्र सागर विश्व में अन्यत्र कहीं नहीं पाया जाता।

(ब) दक्षिणी अन्ध ( अटलाण्टिक) महासागर की जलधाराएँ
दक्षिणी अन्ध (अटलाण्टिक) महासागर की प्रमुख जलधाराएँ निम्नलिखित हैं

1. दक्षिणी विषुवतरेखीय धारा-उत्तरी विषुवत्रेखीय जलधारा के समानान्तर 0° दक्षिण से 20° दक्षिणी अक्षांशों के मध्य दक्षिणी-पूर्वी पवनों के कारण जो धारा जन्म लेती है, उसे दक्षिणी विषुवत्रेखीय धारा कहा जाता है। यह धारा विषुवत् रेखा के सहारे पूर्व से पश्चिम की ओर बहती है। दक्षिणी अमेरिका के सैनॉक अन्तरीप के निकट इस रेखा के दो भाग हो जाते हैं। इनमें से एक शाखा उत्तरी विषुवत्रेखीय धारा में मिल जाती है, जबकि दूसरी शाखा दक्षिण की ओर ब्राजील तट के सहारे बह निकलती है।

2. विपरीत विषुवत्रखीय धारा-उत्तरी एवं दक्षिणी विषुवत्रेखीय धाराओं के बीच विपरीत दिशा में जो धारा प्रवाहित होती है, उसे विपरीत विषुवत्रेखीय धारा कहते हैं।

3. ब्राजील की धारा-यह एक गर्म जलधारा है जो सैनरॉक अन्तरीप के निकट दक्षिण में ब्राजील तट के सहारे 40°दक्षिणी अक्षांशों तक प्रवाहित होती है। आगे चलकर यह पछुवा हवाओं के प्रभाव से पूर्व की ओर को मुड़ जाती है। यहाँ यह फाकलैण्ड की ठण्डी जलधारा से मिलकर कोहरा उत्पन्न करती है।

4. फाकलैण्ड धारा-फाकलैण्ड के उत्तर में बहने वाली ठण्डी धारा फाकलैण्ड धारा कहलाती है। यह धारा अपने साथ ध्रुवीय क्षेत्र से हिमखण्ड एवं हिमशिलाएँ बहाकर लाती है। बाद में यह ब्राजील धारा में मिलकर कोहरा उत्पन्न करती है।

5. दक्षिणी अटलाण्टिक ड्रिफ्ट-यह एक शीतल जलधारा है जो पछुवा पवनों से प्रभावित होकर दक्षिणी अफ्रीका के पश्चिमी तट की ओर अग्रसर होती है।

6. अण्टार्कटिक ड्रिफ्ट या पश्चिमी पवन प्रवाह-पृथ्वी की घूर्णन गति के कारण पछुवा पवनों के | प्रभाव से जो ठण्डी धारा जन्म लेती है उसे अण्टार्कटिक ड्रिफ्ट कहते हैं। यह शीतल जलधारा सम्पूर्ण भूमण्डल का परिभ्रमण करती है।

7. बेंग्युला धारा-दक्षिणी अटलाण्टिक ड्रिफ्ट पूर्व की ओर बहकर अफ्रीका के दक्षिणी- पश्चिमी तट से टकराकर उत्तर की ओर तट के सहारे बहकर बेंग्युला धारा बन जाती है, उत्तर में गिनी की खाड़ी से बहती हुई यह धारी दक्षिणी विषुवत्रेखीय धारा से मिलकर आगे बढ़ जाती है।

जलवायु पर प्रभाव-अन्ध महासागर की धाराएँ अपने निकटवर्ती क्षेत्रों की जलवायु पर विशेष प्रभाव डालती हैं। ये गल्फस्ट्रीम न्यूफाउण्डलैण्ड के निकट कोहरा उत्पन्न करती हैं। इसकी उष्णता के प्रभाव से ही उत्तरी-पश्चिमी यूरोप के तटवर्ती भागों में आकर्षक समशीतोष्ण जलवायु रहती है तथा यह तट वर्ष-भर जलयानों के आवागमन के लिए खुला रहता है, जबकि उन्हीं अक्षांशों में स्थित साइबेरिया का तट शीतलता के कारण जम जाता है। ब्राजील की गर्म जलधारा और फाकलैण्ड की शीतल जलधाराएँ। मिलकर कोहरा उत्पन्न कर देती हैं।

प्रश्न 3. ज्वार-भाटा किसे कहते हैं? ज्वार-भाटे के प्रकार बताइए।
या महासागरीय ज्वार-भाटा के कारणों की विवेचना कीजिए तथा तटीय क्षेत्रों के आर्थिक जीवन पर उनके प्रभावों का विश्लेषण कीजिए।
या टिप्पणी लिखिए-लघु ज्वार।।
या दीर्घ ज्वार आने का कारण बताइए। या ज्वार-भाटा क्या है तथा उसकी उत्पत्ति कैसे होती है? उसके प्रमुख प्रकारों का वर्णन कीजिए।
या ज्वार की उत्पत्ति की विवेचना कीजिए तथा मानव-जीवन पर इसके पड़ने वाले प्रभाव का वर्णन कीजिए।
उत्तर-ज्वार-भाटा (Tides)–महासागरीय जल की अस्थिर गतियों में ज्वार-भाटा का विशेष महत्त्व है। सागरीय जल के उभार या उठाव को ज्वार (tide) तथा जल के नीचे होने को भाटा (ebb) कहते हैं। इससे समुद्र-तल निरन्तर घटता-बढ़ता अथवा उद्वेलित होता रहता है और जल आगे-पीछे होता रहता है। इन सागरीय गतियों के कारण समुद्र-तल में सदैव परिवर्तन होता रहता है। इसके अतिरिक्त सागरीय तरंगें, लहरें, धाराएँ आदि भी ज्वार-भाटे में सहायक होती हैं। ज्वार-भाटा की मुख्य विशेषता है कि सूर्य एवं चन्द्रमा की आकर्षण शक्ति द्वारा सागर का जल ऊपर उठता है एवं नीचे गिरता है। सागरीय जल का तरंगों के रूप में आगे बढ़ना ज्वार कहलाता है। यदि इन तरंगों द्वारा उठे जलं का तल सर्वाधिक होता है तो उसे उच्च ज्वार कहते हैं। इसके उपरान्त वही तरंगें पीछे की ओर हटकर निम्न जल-तल का निर्माण करती हैं, इसे भाटा अथवा निम्न ज्वार कहते हैं। इस प्रकार सूर्य एवं चन्द्रमा की आकर्षण शक्तियाँ जल-तल को नित्य-प्रति क्रमश: ऊपर-नीचे करती रहती हैं, जिसे ज्वार-भाटा कहते हैं।

ज्वार-भाटा प्रतिदिन दो बार आता है, अर्थात् दो बार सागर का जल ऊपर उठता है एवं दो बार नीचे उतरता है। ज्वार-भाटे के समय नदियों के जल-तल में भी परिवर्तन आता रहता है। जब सागर में ज्वार का समय होता है तो नदियों की जल-धारा का तल ऊपर उठ जाता है। इसके विपरीत भाटा के समय नदियों की धारा का जल-तल नीचे की ओर होकर बड़ी तीव्र गति से बहने लगता है। समुद्रों एवं नदियों के जल-तल के ऊपर चढ़ने एवं नीचे गिरने के मध्य समय में बहुत कम अन्तर होता है। अतः सागरीय ज्वार-भाटा तथा इससे सम्बन्धित सभी क्रियाओं का सम्बन्ध सूर्य तथा चन्द्रमा की पारस्परिक आकर्षण शक्ति ही है।

ज्वार-भाटे की उत्पत्ति के कारण
हम जानते हैं कि सौर-परिवार के सदस्य परस्पर आकर्षण में बँधे हुए हैं। पृथ्वीतल पर सूर्य एवं चन्द्रमा दोनों की ही आकर्षण शक्ति का प्रभाव पड़ता है। चन्द्रमा की अपेक्षा सूर्य पृथ्वी से बहुत दूर है। अत: पृथ्वीतल पर उसकी आकर्षण शक्ति चन्द्रमा की आकर्षण शक्ति की लगभग आधी (5/11) है। अतः स्पष्ट है कि ज्वार-भाटे की उत्पत्ति में सूर्य की अपेक्षा चन्द्रमा की आकर्षण शक्ति का विशेष प्रभाव पड़ता है। परन्तु दोनों का संयुक्त प्रभाव ज्वार को विशालता प्रदान करता है। ज्वार-भाटा उत्पन्न होने की प्रक्रिया को समझने के लिए हमें निम्नलिखित तथ्यों की ओर ध्यान देना चाहिए

  1. ज्वार-भाटा उत्पन्न करने वाले दो बल गुरुत्वाकर्षण बल और अपकेन्द्र बल हैं।
  2. गुरुत्वाकर्षण बल चन्द्रमा, सूर्य और पृथ्वी की पारस्परिक क्रिया है। चन्द्रमा और सूर्य का गुरुत्वाकर्षण पृथ्वी की निकट दिशा में सबसे अधिक, पृथ्वी के केन्द्र पर उससे कम और पृथ्वी के । दूसरी ओर अर्थात् अधिकतम दूरी पर सबसे कम होता है।
  3. अपकेन्द्र बल पृथ्वी के घूर्णन से उत्पन्न होता है जो पृथ्वी के सभी भागों में समान होता है और | गुरुत्वाकर्षण बल की विपरीत दिशा में कार्य करता है। यह बल पृथ्वी के केन्द्र पर गुरुत्वाकर्षण बल के बराबर ही होता है।
  4. पृथ्वी की निकट दिशा पर गुरुत्वाकर्षण बल की अपकेन्द्र बल से अधिकता के कारण ज्वार उत्पन्न | होता है तथा पृथ्वी के दूसरी ओर उसी समय ज्वार की उत्पत्ति अपकेन्द्र बल की गुरुत्वाकर्षण बल से अधिकता के कारण होती है।
  5. इस प्रकार पृथ्वी के प्रत्येक भाग में प्रतिदिन दो बार ज्वार उठते हैं। जिन दो स्थानों से जल क्षैतिज गति करता हुआ ज्वार के स्थानों को चला जाता है उन स्थानों पर भाटे आते हैं। अत: प्रत्येक स्थान पर प्रतिदिन दो ज्वार उठते हैं और दो भाटे आते हैं।

ज्वार-भाटा के प्रकार

चन्द्रमा तथा पृथ्वी की गतियों के कारण सागरों तथा महासागरों में ज्वार-भाटा आता है। इन पर महासागरों के विशाल आकार का भी प्रभाव पड़ता है। विषुवत् रेखा तथा उसके आस-पास के सागरीय क्षेत्रों में ज्वार-भाटा का प्रभाव अधिक रहता है। यहाँ दो बार उच्च ज्वार तथा दो बार निम्न ज्वार का क्रम जारी रहता है, जब कि ध्रुवों के समीपवर्ती भागों में एक बार उच्च ज्वार तथा एक बार निम्न ज्वार ही उठता है। अध्ययन की सुविधा हेतु ज्वार-भाटी को निम्नलिखित भागों में बाँटा जा सकता है

1. वृहत् अथवा दीर्घ ज्वार- ज्वार-भाटा की उत्पत्ति में चन्द्रमा की विशेष भूमिका रहती है, परन्तु सूर्य का भी विशेष प्रभाव अंकित किया जाता है। सूर्य, पृथ्वी एवं चन्द्रमा एक-दूसरे को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इसीलिए चन्द्रमा के आकर्षण के अतिरिक्त सूर्य भी सम्पूर्ण महासागरीय जल को अपनी ओर आकर्षित करता है। सूर्य द्वारा पृथ्वी के आकर्षण का प्रभाव इसलिए भी कम दिखाई पड़ता है, क्योंकि सूर्य चन्द्रमा की अपेक्षा पृथ्वी से अधिक दूर स्थित है। सूर्य की आकर्षण शक्ति को प्रभाव उस समय अधिक दिखाई पड़ता है जब उसके सहयोग से चन्द्रमा महासागरों में उच्च ज्वार उत्पन्न करता है।
UP Board Solutions for Class 11 Geography Fundamentals of Physical Geography Chapter 14 Movements of Ocean Water (महासागरीय जल संचलन) img 5

उच्च ज्वार का निर्माण उस समय होता है जब सूर्य, पृथ्वी एवं चन्द्रमा तीनों एक सीध में स्थित होते हैं। यह स्थिति पूर्णिमा एवं अमावस्या के दिन होती है। पूर्णिमा तथा अमावस्या के दिन वृहत् ज्वार की ऊँचाई अन्य दिनों की अपेक्षा 20 प्रतिशत अधिक होती है। इस प्रकार की दशा माह में दो बार उत्पन्न होती है। इसे ही वृहत् अथवा दीर्घ-ज्वार कहते हैं।

2. लघु ज्वार-यह ज्वार पूर्णिमा तथा अमावस्या के अतिरिक्त तिथियों में आता है। सूर्य से पृथ्वी और चन्द्रमा की स्थिति सदैव परिवर्तित होती रहती है। कृष्णपक्ष एवं शुक्लपक्ष की सप्तमी और अष्टमी तिथियों में सूर्य और चन्द्रमा पृथ्वी के साथ समकोणीय स्थिति उत्पन्न करते हैं। इस समकोणीय स्थिति के द्वारा सूर्य और चन्द्रमा पृथ्वी के महासागरीय जल को अनेक दशाओं में आकर्षित करते हैं। इसीलिए महासागरों में ज्वार की ऊँचाई अन्य तिथियों की अपेक्षा कम रह जाती है, जिसे लघु ज्वार कहते हैं। औसत रूप से ज्वार अपनी ऊँचाई में इन्हीं तिथियों में 20 प्रतिशत कम रहता है।
UP Board Solutions for Class 11 Geography Fundamentals of Physical Geography Chapter 14 Movements of Ocean Water (महासागरीय जल संचलन) img 6

3. उच्च तथा निम्न ज्वार-चन्द्रमा अपने अण्डाकार पथ पर पृथ्वी की परिक्रमा करता है। इस अण्डाकार पथ पर परिभ्रमण करता हुआ चन्द्रमा पृथ्वी से निकटतम दूरी अर्थात् 3,56,000 किमी पर आ जाता है तो इस स्थिति को निम्न ज्वार कहते हैं। इस समय चन्द्रमा की ज्वार उत्पादक शक्ति औसत रूप में सर्वाधिक होती है जो उच्च ज्वार उत्पन्न करती है। इसके विपरीत, जब चन्द्रमा पृथ्वी से अधिकतम दूरी अर्थात् 4,07,000 किमी पर स्थित होता है। तो वह उच्च ज्वार कहलाता है। चन्द्रमा की अधिकतम दूरी होने पर इसका ज्वार उत्पादक बल निम्नतम रह जाता है। इससे ज्वार की स्थिति भी न्यूनतम रह जाती है। इस ज्वार की ऊँचाई औसत ज्वार की अपेक्षा 20 प्रतिशत कम रह जाती है।

4. अयनवृत्तीय या भूमध्यरेखीय ज्वार-जिस प्रकार सूर्य अपनी परिभ्रमण गति में उत्तरायण एवं दक्षिणायण होता है, उसी प्रकार चन्द्रमा भी अपनी इस गति के कारण उत्तरायण एवं दक्षिणायण होता रहता है, परन्तु चन्द्रमा की यह स्थिति 294 दिन में पूर्ण होती है। जब चन्द्रमा का झुकाव उत्तरायण में होता है तो चन्द्र-किरणें कर्क रेखा के समीप सीधी तथा लम्बवत् पड़ती हैं जो उच्च ज्वार में वृद्धि कर देती हैं। यह ज्वार पश्चिम दिशा की ओर अधिक बढ़ता है। यही स्थिति चन्द्र-किरणों के दक्षिणायण होने पर मकर रेखा पर होती है। इस प्रकार कर्क एवं मकर रेखाओं पर उत्पन्न होने वाले ज्वार को अयनवृत्तीय ज्वार कहते हैं। चन्द्रमा की किरणें विषुवत् रेखा पर प्रत्येक माह लम्बवत् होने के कारण ज्वार की दैनिक असमानता समाप्त हो जाती है। इसी कारण दो उच्च ज्वार तथा दो निम्न ज्वार की ऊँचाइयाँ बराबर हो जाती हैं, जिसे भूमध्यरेखीय ज्वार कहते हैं।

5. दैनिक ज्वार-भाटा-दैनिक ज्वार-भाटा प्रत्येक दिन एक ही स्थान पर एक ज्वार एवं एक भाटा के रूप में आता है। प्रत्येक ज्वार में सदैव 52 मिनट का अन्तर रहता है। दैनिक ज्वार-भाटा को सूर्य, पृथ्वी तथा चन्द्रमा की स्थिर गतियाँ समयानुसार प्रभावित करती रहती हैं। दैनिक ज्वार-भाटा 24 घण्टे बाद आता है।

6. अर्द्ध-दैनिक ज्वार-भाटा-एक दिन में एक ही स्थान पर दो बार आने वाले ज्वार-भाटा को अर्द्ध-दैनिक ज्वार-भाटा कहते हैं। यह ज्वार प्रत्येक दिन 24 घण्टे 26 मिनट बाद आता है। इस ज्वार-भाटा में जल का उठना एवं गिरना क्रमशः समान रहता है।

7. मिश्रित ज्वार-भाटा-इस ज्वार में अर्द्ध-दैनिक ज्वार-भाटा की समान ऊँचाइयों में अन्तर आ जाता है। कुछ विद्वानों ने दैनिक तथा अर्द्ध-दैनिक ज्वार-भाटा की ऊँचाइयों में अन्तर को मिश्रित ज्वार-भाटा कहा है।

ज्वार-भाटे के प्रभाव

ज्वार-भाटे का प्रभाव नौका-परिवहन पर अत्यधिकं पड़ता है। ज्वार द्वारा कुछ नदियाँ बड़े जलयानों के चलाने योग्य बन जाती हैं। हुगली तथा टेम्स नदियाँ ज्वारीय धाराओं के कारण ही नाव्य हो सकी हैं तथा कोलकाता व लन्दन महत्त्वपूर्ण पत्तन बन सके हैं। ज्वारीय ऊर्जा को भी आज महत्त्वपूर्ण समझा जाने लगा है। ज्वार के द्वारा समुद्रतटीय नगरों के कूड़े व गन्दगी के ढेर बहकर समुद्र में चले जाते हैं।

We hope the UP Board Solutions for Class 11 Geography: Fundamentals of Physical Geography Chapter 14 Movements of Ocean Water (महासागरीय जल संचलन) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 11 Geography: Fundamentals of Physical Geography Chapter 14 Movements of Ocean Water (महासागरीय जल संचलन), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 11 Geography: Fundamentals of Physical Geography Chapter 9 Solar Radiation, Heat Balance and Temperature

UP Board Solutions for Class 11 Geography: Fundamentals of Physical Geography Chapter 9 Solar Radiation, Heat Balance and Temperature (सौर विकिरण, ऊष्मा संतुलन एवं तापमान)

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 11 Geography. Here we have given UP Board Solutions for Class 11 Geography: Fundamentals of Physical Geography Chapter 9 Solar Radiation, Heat Balance and Temperature (सौर विकिरण, ऊष्मा संतुलन एवं तापमान)

पाठ्य-पुस्तक के प्रश्नोत्तर

1. बहुवैकल्पिक प्रश्न
प्रश्न (i) निम्न में से किस अक्षांश पर 21 जून की दोपहर सूर्य की किरणें सीधी पड़ती हैं?
(क) विषुवत् वृत्त पर
(ख) 23.5° उ०
(ग) 66.5° द०
(घ)66.5° उ०
उत्तर-(ख) 23.5° उ०।

प्रश्न (ii) निम्न में से किस शहर में दिन ज्यादा लम्बा होता है?
(क) तिरुवनन्तपुरम
(ख) हैदराबाद
(ग) चण्डीगढ़
(घ) नागपुर
उत्तर-(ग) चण्डीगढ़।

प्रश्न (iii) निम्नलिखित में से किस प्रक्रिया द्वारा वायुमण्डल मुख्यतः गर्म होता है?
(क) लघु तरंगदैर्घ्य वाले सौर विकिरण से
(ख) लम्बी तरंगदैर्घ्य वाले स्थलीय विकिरण से
(ग) परावर्तित सौर विकिरण से।
(घ) प्रकीर्णित सौर विकिरण से।
उत्तर-(ख) लम्बी तरंगदैर्घ्य वाले स्थलीय विकिरण से।।

प्रश्न (iv) निम्न पदों को उसके उचित विवरण के साथ मिलाएँ
1. सूर्यातप (अ) सबसे कोष्ण और सबसे शीत महीनों के मध्य तापमान का अन्तर
2. एल्बिडो (ब) समान तापमान वाले स्थानों को जोड़ने वाली रेखा।
3. समताप रेखा (स) आने वाला सौर विकिरण ।
4. वार्षिक तापान्तर (द) किसी वस्तु के द्वारा परावर्तित दृश्य प्रकाश का प्रतिशत।
उत्तर-(1) (स), 2. (द) 3. (ब), 4. (अ)।।

प्रश्न (v) पृथ्वी के विषुवत वृत्तीय क्षेत्रों की अपेक्षा उत्तरी गोलार्द्ध के उपोष्ण कटिबन्धीय क्षेत्रों का तापमान अधिकतम होता है, इसका मुख्य कारण है
(क) विषुवतीय क्षेत्रों की अपेक्षा उपोष्ण कटिबन्धीय क्षेत्रों में कम बादल होते हैं।
(ख) उपोष्ण कटिबन्धीय क्षेत्रों में गर्मी के दिनों की लम्बाई विषुवत्तीय क्षेत्रों से ज्यादा होती है।
(ग) उपोष्ण कटिबन्धीय क्षेत्रों में ग्रीनहाउस प्रभाव’ विषुवतीय क्षेत्रों की अपेक्षा ज्यादा होता है।
(घ) उपोष्ण कटिबन्धीय क्षेत्र विषुवतीय क्षेत्रों की अपेक्षा महासागरीय क्षेत्रों के ज्यादा करीब है।
उत्तर—(क) विषुवतीय क्षेत्रों की अपेक्षा उपोष्ण कटिबन्धीय क्षेत्रों में कम बादल होते हैं।

2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए
प्रश्न (i) पृथ्वी पर तापमान का असमान वितरण किस प्रकार जलवायु और मौसम को प्रभावित करता है?
उत्तर-पृथ्वी पर कुछ स्थान शीत जलवायु वाले हैं तथा कुछ स्थान उष्ण मरुस्थलीय हैं जबकि कुछ शीतोष्ण जलवायु के अन्तर्गत सम्मिलित हैं। वास्तव में इसका मुख्य कारण पृथ्वी पर तापमान का असमान वितरण है। इतना ही नहीं पृथ्वी के उच्च पर्वतीय भागों में हिम के रूप में वर्षा होती है और मैदानी भागों में जल के रूप में। इसका कारण भी यही है क्योंकि उच्च पर्वतीय भागों पर तापमान कम और मैदानी भागों में तापमान अधिक रहता है। अत: पृथ्वी पर तापमान का असमान वितरण जलवायु और मौसम को सबसे अधिक प्रभावित करता है। जहाँ तापमान अधिक पाया जाता है वहाँ उष्ण जलवायु मिलती है किन्तु जहाँ तापमान निम्न रहता है वहाँ शीत जलवायु रहती है। वस्तुत: तापमान जलवायु व मौसम का निर्धारक तत्त्व है, इसीलिए पृथ्वी के सभी स्थान तापमान भिन्नता के कारण असमान जलवायु प्रदेशों के रूप में पहचाने जाते हैं।

प्रश्न (ii) वे कौन-से कारक हैं जो पृथ्वी पर तापमान के वितरण को प्रभावित करते हैं?
उत्तर-पृथ्वी पर तापमान वितरण में पर्याप्त असमानताएँ मिलती हैं। इस असमानता के प्रमुख कारक निम्नलिखित हैं। 1. अक्षांश, 2. समुद्रतल से ऊँचाई, 3. समुद्रतल से दूरी, 4. पवनों की दिशा, 5. स्थानीय कारक।

प्रश्न (iii) भारत में मई में तापमाने सर्वाधिक होता है, लेकिन उत्तर अयनांत के बाद तापमान अधिकतम नहीं होता। क्यों?
उत्तर-भारत में मुख्य रूप से मार्च के बाद गर्मी ऋतु प्रारम्भ हो जाती है। मई एवं जून देश में प्रचण्ड गर्मी के महीने होते हैं, इनमें भी मई मौसम में अधिक तापमान अंकित किया जाता है। किन्तु उत्तर अयनांत के बाद तापमान में गिरावट आरम्भ हो जाती है, क्योंकि दिन की अवधि में परिवर्तन आ जाता है।

प्रश्न (iv) साइबेरिया के मैदान में वार्षिक तापान्तर सर्वाधिक होता है। क्यों?
उत्तर-साइबेरिया के मैदान में वार्षिक तापान्तर सर्वाधिक होता है। इसका मुख्य कारण यहाँ जलवायु पर समुद्री धाराओं का विशेष प्रभाव है। इस भाग में कोष्ण महासागरीय धारा गल्फस्ट्रीम तथा उत्तरी अटलांटिक महासागरीय ड्रिफ्ट की उपस्थिति से उत्तरी अन्ध महासागर अधिक गर्म हो जाता है जो यूरेशिया के मैदानी भागों के तापमान में परिवर्तन कर देता है। इसलिए साइबेरिया के मैदानी भाग जो अन्ध महासागर के अधिक निकट हैं वहाँ वार्षिक तापान्तर अधिक पाया जाता है।

3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए
प्रश्न (1) अक्षांश और पृथ्वी के अक्ष का झुकाव किस प्रकार पृथ्वी की सतह पर प्राप्त होने वाली विकिरण की मात्रा को प्रभावित करते हैं?
उत्तर-पृथ्वी पर सूर्यातप की प्राप्ति अक्षांश और पृथ्वी के अक्ष के झुकाव द्वारा निर्धारित होती है। पृथ्वी का अक्ष सूर्य के चारों ओर परिक्रमण की समतल कक्षा से [latex s=2]66\frac { { 1 }^{ o } }{ 2 } [/latex] का कोण बनाता है, इसके कारण सभी अक्षांशों पर सूर्य की किरणों का नति कोण समान नहीं होता है। यह कोण उच्च अक्षांशों अर्थात् ध्रुवों पर कम होता है तथा निम्न अक्षांशों अर्थात् भूमध्य रेखा पर अधिक होता है। यही कारण है कि भूमध्य रेखा से ध्रुवों की ओर उत्तरी एवं दक्षिणी अक्षांशों पर तापमान कम होता जाता है। चित्र 9.1 को देखने से स्पष्ट होता है कि ध्रुवों पर सूर्य की किरणें तिरछी पड़ने से वह अधिक क्षेत्र परे फैलती हैं; अतः इन किरणों को पृथ्वी का अधिक स्थान घेरना पड़ता है, इसलिए कम ताप की प्राप्ति होती है जबकि भूमध्यरेखा पर सूर्य की किरणें सीधी पड़ती हैं। इन किरणों का घनत्व कम क्षेत्र को अधिक तापमान प्रदान करता है। अतः पृथ्वी का गोलाकार स्वरूप, उसका अपने अक्ष पर झुकाव और अक्षांश ऐसे तथ्य हैं जो पृथ्वी की सतह पर प्राप्त होने वाली विकिरणों की मात्रा से प्रभावित होते हैं और पृथ्वी के तापमान वितरण में असमानता उत्पन्न करते हैं।

UP Board Solutions for Class 11 Geography Fundamentals of Physical Geography Chapter 9 Solar Radiation, Heat Balance and Temperature (सौर विimg 1

प्रश्न (ii) पृथ्वी और वायुमण्डल किस प्रकार ताप को सन्तुलित करते हैं? इसकी व्याख्या करें।
उत्तर–वास्तव में पृथ्वी तापमान (ऊष्मा) का न तो संचय करती है न ही ह्रास, बल्कि यह अपने तापमान को स्थिर रखती है। ऐसा तभी सम्भव है, जब सूर्य विकिरण द्वारा सूर्यातप के रूप में प्राप्त उष्मा एवं पार्थिव विकिरण द्वारा अन्तरिक्ष में संचलित ताप बराबर हो। चित्र 9.2 से स्पष्ट है कि यदि यह मान लें कि वायुमण्डल की ऊपरी सतह पर प्राप्त सूर्यातप 100 प्रतिशत है तो 100 इकाइयों में से 35 इकाइयाँ पृथ्वी के धरातल पर पहुँचने से पहले ही अन्तरिक्ष में परावर्तित हो जाती हैं। शेष 65 इकाइयाँ अवशोषित होती हैं। इनमें 14 वायुमण्डल में तथा 51 पृथ्वी के धरातल को प्राप्त होती हैं। पृथ्वी द्वारा अवशोषित ये 51 इकाइयाँ पुनः पार्थिव विकिरण के रूप में लौटा दी जाती हैं। इनमें से 17 इकाइयाँ तो सीधे अन्तरिक्ष में चली जाती हैं और 34 इकाइयाँ वायुमण्डल द्वारा अवशोषित होती हैं। (देखिए चित्र 9.2 अ) (6 इकाइयाँ स्वयं वायुमण्डल द्वारा, 9 इकाइयाँ संवहन द्वारा और 19 इकाइयाँ संघनन की गुप्त उष्मा के रूप में चित्र 9.2 ब) वायुमण्डल द्वारा 48 इकाइयों का अवशोषण होता है। इनमें 14 इकाइयाँ सूर्यापत की ओर 34 इकाइयाँ पार्थिव विकिरण की होती हैं। वायुमण्डल विकिरण द्वारा इनको भी अन्तरिक्ष में वापस लौटा देता है। अतः पृथ्वी के धरातल तथा वायुमण्डल से अन्तरिक्ष में वापस लौटने वाली विकिरण की इकाइयाँ क्रमश: 17 और 48 हैं, जिनका योग 65 होता है (चित्र 9.2 ब)। वापस लौटने वाली ये इकाइयाँ उन 65 इकाइयों को सन्तुलन कर देती हैं जो सूर्य से प्राप्त होती हैं। यही पृथ्वी का 100 इकाइयों का ऊष्मा बजट है।
UP Board Solutions for Class 11 Geography Fundamentals of Physical Geography Chapter 9 Solar Radiation, Heat Balance and Temperature (सौर विimg 2
यही कारण है कि पृथ्वी पर ऊष्मा के इतने बड़े स्थानान्तरण के होते हुए भी उष्मा सन्तुलन बना रहता है। इसीलिए पृथ्वी न तो बहुत गर्म होती है न ही अधिक ठण्डी, बल्कि मानव एवं जीव-जंतुओं के अनुकूल तापमान रखती है।

प्रश्न (iii) जनवरी में पृथ्वी के उत्तरी और दक्षिणी गोलार्द्ध के बीच तापमान के विश्वव्यापी वितरण की तुलना करें।
उत्तर-जनवरी में पृथ्वी के उत्तरी और दक्षिणी गोलार्द्ध के बीच तापमान के विश्वव्यापी वितरण की तुलना जनवरी के भू-पृष्ठीय वायु तापक्रम समदाब रेखा मानचित्र 9.3 द्वारा स्पष्टत: समझी जा सकती है। इस समय उत्तरी गोलार्द्ध में समदाब रेखाएं महासागरों की ओर तथा दक्षिणी गोलार्द्ध में महाद्वीपों की ओर विचलित हो जाती हैं। मानचित्र से स्पष्ट है कि भूमध्य रेखा से उत्तरी गोलार्द्ध की ओर तापमान तेजी से घटते हुए उत्तरी अटलाण्टिक महासागर में शून्य तक तथा इसके बाद उत्तर की ओर -25° तक पहुँच जाता है। इसका मुख्य कारण कोष्ण महासागरीय धारा गल्फस्ट्रीम तथा उत्तरी अटलाण्टिक महासागरीय ड्रिफ्ट की उपस्थिति है, इसके कारण उत्तरी अन्ध महासागर गर्म हो जाता है। अत: यहाँ तापमान उत्तरी ध्रुव की अपेक्षा अधिक ही रहता है, जबकि इसके उत्तर की ओर जाने पर तापमान -25° से भी अधिक गिर जाता है।
UP Board Solutions for Class 11 Geography Fundamentals of Physical Geography Chapter 9 Solar Radiation, Heat Balance and Temperature (सौर विimg 3
दक्षिणी गोलार्द्ध इस समय उत्तरी गोलार्द्ध की अपेक्षा अधिक गर्म रहता है। मानचित्र 9.3 पर अंकित समदाब रेखाओं से स्पष्ट है कि यहाँ दक्षिणी अमेरिका, अफ्रीका तथा ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के मध्य भाग पर 20° एवं 30° समदाब रेखाएँ प्रवाहित होती हैं। केवल दक्षिण की ओर जाने पर इस गोलार्द्ध में तापमान गिरता है। फिर भी यहाँ दक्षिणी भाग का तापमान 10°C के आस-पास ही रहता है। जबकि उत्तरी गोलार्द्ध में तापमान हिमांक बिन्दु से भी नीचे पहुँच जाता है।

परीक्षोपयोगी प्रश्नोत्तर

बहुविकल्पीय प्रश्न
प्रश्न 1. विषुवत रेखा पर सूर्य की किरणें पड़ती हैं|
(क) तिरछी
(ख) लम्बवत्
(ग) समानान्तर
(घ) इनमें से किसी प्रकार की नहीं
उत्तर-(ख) लम्बवत्।

प्रश्न 2. ध्रुवीय प्रदेशों में तापमान बहुत ही कम होता है, इसका कारण है
(क) सूर्य की किरणों का लम्बवत् पड़ना ।
(ख) सूर्योदय न होना
(ग) सूर्य की किरणों का तिरछा पड़ना
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(ग) सूर्य की किरणों का तिरछा पड़ना।

प्रश्न 3. पृथ्वी की सूर्य से लगभग दूरी है
(क) 24.96 करोड़ किमी
(ख) 19.46 करोड़ किमी
(ग) 14.69 करोड़ किमी
(घ) 14.96 करोड़ किमी
उत्तर-(घ) 14.96 करोड़ किमी।

प्रश्न 4. तापमान को नापते हैं
(क) फारेनहाइट से
(ख) सेण्टीग्रेड से
(ग) रियूमर से
(घ) इन सभी से
उत्तर-(घ) इन सभी से।।

प्रश्न 5. उत्तरी तथा दक्षिणी गोलार्द्ध में तापमान में अन्तर पाया जाता है, क्योंकि
(क) वर्षा में अन्तर है।
(ख) जल तथा स्थल के वितरण में असमानता है।
(ग), वाष्पीकरण की दर में अन्तर
(घ) सूर्यातप का वितरण असमान है।
उत्तर-(घ) सूर्यातप का वितरण असमान है।

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. सूर्यामिताप या सूर्यातप से क्या तात्पर्य है?
उत्तर-पृथ्वी को प्राप्त होने वाले सूर्य के ताप को सूर्यातप कहते हैं।

प्रश्न 2. पृथ्वी तक सूर्य का प्रकाश पहुँचने में कितना समय लगता है?
उत्तर-सूर्य से पृथ्वीतल तक प्रकाश पहुँचने में 8 मिनट 22 सेकण्ड का समय लगता है।

प्रश्न 3. सूर्यातप को प्रभावित करने वाले दो प्रमुख कारकों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर-1. सूर्य की किरणों का सापेक्ष तिरछापन तथा 2. सूर्य में प्रकाश की अवधि।

प्रश्न 4. धरातल पर तापमानों के क्षैतिज वितरण को प्रभावित करने वाले दो कारकों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर-

  • अक्षांशीय स्थिति तथा
  • समुद्रतल से ऊँचाई।

प्रश्न 5. भूमण्डल पर तापीय कटिबन्धों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर-

  • उष्ण कटिबन्ध,
  • शीतोष्ण कटिबन्ध एवं
  • शीत कटिबन्ध।

प्रश्न 6. तापमान की सामान्य ह्रास दर से आप क्या समझते हैं?
उत्तर-औसत रूप से वायुमण्डल में प्रति 165 मीटर की ऊँचाई पर 1°C तापमान कम हो जाता है, जिसे तापमान की सामान्य ह्रास दर कहते हैं।

प्रश्न 7. तापमान विलोम क्या है?
या तापमान की विलोमता से आप क्या समझते हैं?
उत्तर-ऐसी अवस्था जिसमें धरातल के निकट कम तापमान तथा ऊपर अधिक तापमान हो, उसे ताप की विलोमता कहते हैं।

प्रश्न 8. ताप की विलोमता के लिए दो आवश्यक दशाओं का उल्लेख कीजिए।
उत्तर-

  • लम्बी रातें तथा
  • मेघरहित आकाश।

प्रश्न 9. तापमान विलोमता के लिए प्रमुख अनुकूल दशा क्या होनी चाहिए?
उत्तर-तापमान विलोमता मुख्यतः अन्तरापर्वतीय घाटियों में उत्पन्न होती है, क्योंकि यहाँ जाड़े की ठण्डी । रातों में आकाश साफ तथा वायु शुष्क एवं शान्त होती है।

प्रश्न 10. समताप रेखाओं से क्या अभिप्राय है? ।
उत्तर-समताप रेखाएँ वे कल्पित रेखाएँ हैं जो मानचित्र पर समान तापमान वाले स्थानों को मिलाकर खींची जाती हैं।

प्रश्न 11. पार्थिव विकिरण का क्या अर्थ है?
उत्तर-सूर्यातप का पृथ्वी की सतह से होने वाले विकिरण को पार्थिव विकिरण कहते हैं। यह विकिरण लम्बी तरंगों के रूप में होता है। इसी विकिरण प्रक्रिया द्वारा वायुमण्डल नीचे से ऊपर की ओर गर्म होता है।

प्रश्न 12. सूर्य की तिरछी किरणों का पृथ्वी पर क्या परिणाम होता है?
उत्तर-पृथ्वी पर सूर्य की तिरछी किरणें शीत और शीतोष्ण कटिबन्ध पर पड़ती हैं। इन किरणों के कारण दोनों कटिबन्धों पर ग्रीष्म एवं शीत ऋतु के दौरान ताप की अधिक भिन्नताएँ पाई जाती हैं अर्थात् कम ताप प्राप्त होता है।

प्रश्न 13. पृथ्वी पर तापमान वितरण में भूमि के ढाल का प्रभाव बताइए।
उत्तर-स्थलाकृतियों के जो ढाल सूर्य की किरणों के सम्मुख पड़ते हैं, उन पर ताप अपेक्षाकृत अधिक पाया जाता है। इसी कारण उत्तरी गोलार्द्ध में पर्वतों के दक्षिणी ढालों पर, उत्तरी ढालों की अपेक्षा अधिक तापमान पाया जाता है।

प्रश्न 14, पृथ्वी के तापमान को प्रभावित करने वाली वायुदाब घटनाओं का उल्लेख कीजिए।
उत्तर-तूफान, आँधी, बादल, वर्षा, ओस, कुहरा, तुषार व हिमपात आदि सभी परोक्ष एवं अपरोक्ष रूप से तापमान को प्रभावित करते हैं। मेघों का आवरण सूर्य की किरणों को धरातल तक पहुँचने एवं पार्थिव ऊष्मा के पुनः विकिरण में अवरोध पैदा करता है जिससे तापमान प्रभावित होता है।

प्रश्न 15. तापान्तर क्या है?
उत्तर-अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान के अन्तर को ‘तापान्तर’ कहते हैं। यह दो प्रकार का होता है—(1) दैनिक तापान्तर तथा (2) वार्षिक तापान्तर।

प्रश्न 16. पृथ्वी का एल्बिडो किसे कहते हैं?
उत्तर-पृथ्वी के धरातल पर पहुँचने से पहले ही विकिरण की परावर्तित मात्रा को पृथ्वी का एल्बिडो कहते हैं। यह परावर्तित मात्रा 49 इकाई के रूप में होती है।

प्रश्न 17, क्या कारण है कि तापमान उत्तुंगता बढ़ने के साथ घटता है?
उत्तर-उत्तुंगता या ऊँचाई (Altitude) बढ़ने के साथ तापमान वास्तव में घटता है। हम जानते हैं कि वायुमण्डल पार्थिव विकिरण द्वारा नीचे की परतों में पहले गर्म होता है। यही कारण है कि समुद्र तल के स्थानों पर तापमान अधिक तथा ऊँचे भाग में स्थित स्थानों पर तापमान कम होता है।

प्रश्न 18. समताप रेखाओं की दिशा अधिकतर पूर्व-पश्चिम क्यों रहती है?
उत्तर-जनवरी तथा जुलाई माह के समताप मानचित्रों के अध्ययन से ज्ञात होता है कि समताप रेखाओं की दिशा मुख्यतः पूर्व-पश्चिम होती है, क्योंकि समान अक्षांशों पर स्थित अनेक स्थानों पर तापमान समान पाया जाता है। अतः जब इन समान तापमान वाले स्थानों को मिलाकर रेखाएँ खींची जाती हैं तो उन रेखाओं की दिशा पूर्व-पश्चिम की ओर होती है।

प्रश्न 19. निम्नलिखित के लिए एक उपयुक्त शब्द चुनिए
(i) समान तापमान वाले स्थानों को जोड़ने वाली रेखा,
(ii) लघु तरंगों में सूर्य से आने वाला विकिरण,
(iii) ऊष्मा का आने वाला एवं जाने वाला तापान्तर,
(iv) सूर्य की किरणों का कोण जब वे पृथ्वी पर आती हैं।
उत्तर-(i) समताप रेखा, (i) सूर्यातप, (ii) ऊष्मा सन्तुलन, (iv) आपतन कोण।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. सूर्यातप एवं भौमिक विकिरण में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-सूर्यातप–सूर्य से पृथ्वी तक पहुँचने वाली विकिरण ऊर्जा को सूर्यातप कहते हैं। यह ऊर्जा लघु तरंगों के रूप में सूर्य से पृथ्वी पर पहुँचती है। यह पृथ्वी पर ऊर्जा का मुख्य स्रोत है। यहाँ होने वाली अधिकांश भौतिक एवं जैविक घटनाएँ इसी ऊर्जा से नियन्त्रित होती हैं।

भौमिक विकिरण-पृथ्वी द्वारा विकिरित ऊर्जा को भौमिक या पार्थिव विकिरण कहते हैं। वायुमण्डल भौमिक विकिरण द्वारा ही गर्म होता है। यह प्रक्रिया लम्बी तरंगों द्वारा पूरी होती है।

प्रश्न 2. अभिवहन तथा संवहन की तुलनात्मक व्याख्या कीजिए।
उत्तर-अभिवहन–अभिवहन ऊष्मा का क्षैतिज दिशा में स्थानान्तरण है। इस प्रक्रिया में जब ठण्डे प्रदेशों में गर्म वायुराशि जाती है तो उनको गर्म कर देती है। इससे ऊष्मा का संचार निम्न अक्षांशीय क्षेत्रों से उच्च अक्षांशीय क्षेत्रों में भी होता है। इसके अतिरिक्त वायु द्वारा संचालित समुद्री धाराएँ भी उष्ण कटिबन्धों से ध्रुवीय क्षेत्रों में ऊष्मा का संचार करती हैं।

संवहन-जब पृथ्वी को स्पर्श करके वायु के कणगर्म होते हैं तो वह हल्के होकर ऊपर उठते हैं और फिर ऊपर से ठण्डे होकर नीचे आते हैं। इस प्रक्रिया से संवहन धाराएँ उत्पन्न हो जाती हैं। इन धाराओं की प्रकृति गैसीय या तरल पदार्थों में जाने की होती है। इससे ऊष्मा का संचार होता है जो संवहन कहलाता है।

प्रश्न 3. यान्त्रिक प्रतिलोमन क्या है? इसकी उत्पत्ति के क्या कारण हैं?
उत्तर-यह प्रतिलोमन धरातल से ऊपर वायुमण्डल में होता है। इसकी उत्पत्ति मूलतः वायुमण्डल में वायु के ऊपर-नीचे (लम्बवत्) गतिशील होने से होती है। इसकी उत्पत्ति में निम्न दो प्रक्रियाएँ महत्त्वपूर्ण हैं—(अ) कभी-कभी नीचे की गर्म वायु तीव्र गति से ऊपर उठ जाती है तथा ऊपर की ठण्डी व भारी वायु नीचे धरातल की ओर आ जाती है और प्रतिलोमन की दशा पैदा करी देती है। (ब) मध्य अक्षांशों चक्रवातों के कारण भी यान्त्रिक प्रतिलोमन की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

प्रश्न 4. लम्बवत तापमान या तापमान विलोमता की क्या आर्थिक उपयोगिता है?
उत्तर-वस्तुतः तापमान का लम्बवत् वितरण एवं तापमान की विलोम दशाएँ वायुमण्डलीय देशाओं और आर्थिक दृष्टि से क्शेिष महत्त्व रखती हैं। मेघों का स्वरूप, वर्षा की मात्रा, वायुमण्डल की दृश्यता आदि पर तापमान विलोमता का स्पष्ट प्रभाव पड़ता है। पर्वतीय ढालों पर कृषि तथा मानव बसाव की आदर्श दशाएँ भी तापमान विलोमता के कारण ही उत्पन्न होती हैं। तापमान विलोमती के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में एक ही ऋतु में विभिन्न प्रकार की कृषि उपजें उत्पन्न होती हैं। जो वर्तमान में आर्थिक दृष्टि से विशेष महत्त्वपूर्ण है। अतः लम्बवत् तापमान की असमानताएँ प्राकृतिक और आर्थिक दोनों दृष्टियों से उपयोगी हैं।

प्रश्न 5. सूर्यातप पर टिप्पणी लिखिए।
उत्तर-‘सूर्यातप’ अंग्रेजी भाषा के Insolation शब्द का हिन्दी रूपान्तरण है। Insolation से तात्पर्य In Coming Solar Radiation है। वास्तव में, सूर्य से निरन्तर तरंगों के रूप में ताप शक्ति प्रसारित होती रहती है। यही ताप शक्ति धरातल तक पहुँचकर उसे ऊष्मा प्रदान करती है। सूर्य से प्राप्त होने वाली यही ऊर्जा सूर्यातप कहलाती है। सूर्यातप विद्युत चुम्बकीय तरंगों द्वारा वायुमण्डल की 32,000 किमी मोटी परत को पार कर लघु तरंगों के रूप में धरातल पर आती हैं, जिसे सौर विकिरण (Solar Radiation) की प्रक्रिया कहते हैं। अत: वायुमण्डल अधिकतर सीधे सूर्य की किरणों से ऊष्मा प्राप्त नहीं कर पाता है। वह इन किरणों से केवल 19% ताप ही जल-वाष्प एवं धूलकणों के माध्यम से प्राप्त कर पाता है। वस्तुत: गर्म होती हुई पृथ्वी को स्पर्श करके ही वायुमण्डल गर्म हो जाता है, जिसे वायुमण्डल का परोक्ष रूप से गर्म होना कहते हैं।

प्रश्न 6. पृथ्वी पर तापमान वितरण को प्रदर्शित करने के लिए अक्षांश रेखाओं की भाँति समदाब रेखाओं का उपयोग क्यों किया जाता है?
उत्तर-वायुमण्डल एवं भूपटल पर ताप एवं ऊर्जा का प्रधान स्रोत सूर्य है। पृथ्वी पर तापमान की मात्रा सर्वत्र एक-समान नहीं पाई जाती है। भूमण्डल पर ताप का क्षैतिज वितरण प्रदर्शित करने के लिए विषुवत् रेखा को आधार माना जाता है। धरातल पर तापमान का क्षैतिज वितरण समताप रेखाओं (Isotherms) द्वारा प्रकट किया जाता है। समताप रेखाएँ वे काल्पनिक रेखाएँ होती हैं जो मानचित्रों में समान ताप वाले स्थानों को मिलाते हुए खींची जाती हैं। इन रेखाओं के सिरों पर तापमान सेल्सियस या फारेनहाइट में अंकित कर दिया जाता है। ये रेखाएँ किसी स्थान-विशेष पर केवल औसत तापमान को ही प्रकट करती हैं। भूपटल पर तापमान का क्षैतिज वितरण दिखाने के लिए इन्हीं रेखाओं के आधार पर मानचित्र बनाए जाते हैं। हम जानते हैं कि पृथ्वी अपने क्षैतिज अक्ष पर लम्बवत् अक्ष से [latex s=2]23\frac { 1^{ o } }{ 2 } [/latex] झुकी हुई है। इसी झुकाव तथा दैनिक गति के कारण पृथ्वी की सूर्य से सापेक्ष दूरियाँ परिवर्तित होती रहती हैं। अतः भूमध्य रेखा से उत्तर एवं दक्षिण की ओर की दूरी बढ़ने के साथ-साथ तापमान में उत्तरोत्तर कमी आती जाती है। यही कारण है कि ताप कटिबन्यों को अक्षांश रेखाओं की भाँति निर्धारित किया जाता है।

प्रश्न 7. दक्षिणी गोलार्द्ध की अपेक्षा उत्तरी गोलार्द्ध में समताप रेखाएँ अधिक अनियमित क्यों होती
उत्तर-हम जानते हैं कि उत्तरी गोलार्द्ध में महाद्वीप अधिक हैं तथा दक्षिणी गोलार्द्ध में महासागर अधिक है। महाद्वीप या स्थलखण्ड शीघ्र गर्म होते हैं तथा शीघ्र ही ठण्डे हो जाते हैं। इसके विपरीत महासागर देर से गर्म होते हैं और देर में ही ठण्ड़े होते हैं। इसलिए समताप रेखाएँ महाद्वीपों की अपेक्षा महासागरों की ओर अधिक नियमित रहती हैं। यही कारण है कि उत्तरी गोलार्द्ध की अपेक्षा दक्षिणी गोलार्द्ध में तापमान परिवर्तन बहुत कम रहता है और उत्तरी गोलार्द्ध में समताप रेखाओं की अनियमितता बनी रहती है।

प्रश्न 8. पृथ्वी की सतह पर कुल ऊष्मा बजट में भिन्नता क्यों होती है?
या पृथ्वी के कुछ क्षेत्रों में ताप अतिरेक क्यों पाया जाता है?
उत्तर-पृथ्वी की सतह पर प्राप्त विकिरण की मात्रा में भिन्नता पाई जाती है। वास्तव में पृथ्वी के कुछ भागों में विकिरण सन्तुलन में अधिशेष (Surplus) पाया जाता है, जबकि कुछ भागों में ऋणात्मक सन्तुलन होता है। चित्र 9.4 से स्पष्ट है कि शुद्ध विकिरण में अधिशेष 40° उत्तरी एवं दक्षिणी अक्षांशों में अधिक है, परन्तु ध्रुवों के पास इसमें कमी (Deficit) है। ऐसा उष्ण कटिबन्ध ताप संचयन के कारण बहुत अधिक गर्म नहीं होता और न के कारण है। फलस्वरूप उष्ण कटिबन्ध ताप संचयन के कारण बहुत अधिक गर्म नहीं होता और न ही उच्च अक्षांश ताप की अत्यधिक कमी के कारण पूरी तरह जमे हुए हैं। इस प्रकार पृथ्वी के उष्ण कटिबन्ध एवं शीत कटिबन्ध में मानव एवं जीव-जन्तु के लिए तापमान लगभग अनुकूल बना रहता है।
UP Board Solutions for Class 11 Geography Fundamentals of Physical Geography Chapter 9 Solar Radiation, Heat Balance and Temperature (सौर विimg 4

प्रश्न 9. तापमान के ऊध्र्वाधर वितरण से आप क्या समझते हैं?
या तापमान की सामान्य ह्रास दर का क्या अर्थ है?
उत्तर-तापमान का ऊर्ध्वाधर अध्ययन एक महत्त्वपूर्ण विषय है। सामान्यतः ऊँचाई के साथ-साथ तापमान कम होता जाता है। तापमान में इस गिरावट की दर एक डिग्री सेल्सियस प्रति 165 मीटर है। इसे सामान्य ह्रास दर कहते हैं। इस प्रकार ऊध्र्वाधर तापमान की सबसे बड़ी विशेषता है ऊँचाई के साथ-साथ तापमान में होने वाली कमी। किन्तु इसमें ऊँचाई के साथ तापमान घटने की कोई समान गति नहीं होती है। यह मौसम, स्थिति एवं दिन की अवधि के अनुसार कम व अधिक होता रहता है, परन्तु औसतन प्रति किमी की ऊँचाई पर 6.5 सेल्सियस कम होता है। सन् 1899 ई० में टेसेराइन व 1902 ई० में आसमन (Asman) नामक वैज्ञानिकों ने बताया है कि लगभग 12 किमी की ऊँचाई पर तापमान कम होना प्रायः रुक जाता है। फिर भी तापमान के ऊध्र्वाधर वितरण में यह एक मान्य तथ्य है कि वायुमण्डल की सबसे निचली परत (क्षोभमण्डल) जो धरातले के सम्पर्क में रहती हैं, सबसे अधिक गर्म होती है। यहीं से वायु की अन्य परतें गर्म होनी शुरू होती हैं। अतः हम जैसे-जैसे वायुमण्डल में ऊपर आते हैं। तापमान क्रमशः घटता जाता है।

प्रश्न 10. तापमान विलोमता के क्या कारण हैं? वर्णन कीजिए।
या तापमान विलोमता उत्पन्न करने वाली दशाओं का उल्लेख कीजिए।
उत्तर-तापमान की विलोमता में निम्नलिखित करण/दशाएँ सहायक होती हैं
1. लम्बी रात्रि-रात्रि के समय वायुमण्डल से ताप का विकिरण होता है तथा धीरे-धीरे वायुमण्डल ठण्डा होता रहता है। रात्रि जितनी लम्बी होगी, विकिरण भी उतना ही अधिक होगा। रात्रि के अन्तिम पहर में पृथ्वी तल का तापमान वायुमण्डल की अपेक्षा कम हो जाता है। इस प्रकार ऊपरी वायुमण्डल में ताप अधिक तथा धरातल के निकटवर्ती भागों मे ताप कम हो जाता है। फलतः विलोमता की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

2. स्वच्छ वायुमण्डल-रात्रि के समय जब आकाश अपेक्षाकृत अधिक स्वच्छ रहता है तो धरातल से विकिरित तापमान को वह नहीं रोक पाता जिससे विकिरित ताप शीघ्र ही वायुमण्डल में नष्ट हो जाता है। इस प्रकार लगातार विकिरण से धरातल ठण्डा होता जाता है, जबकि वायुमण्डल के उच्च भागों में अधिक तापमान पाया जाता है।

3. शीतल एवं शुष्क वायु-शीतल एवं शुष्क वायु में पृथ्वी से विकिरित ताप को ग्रहण करने की अधिक क्षमता होती है अतः धरातल ठण्डा ही रहता है, जबकि पृथ्वी से विकिरित तापमान ऊपरी भागों में एकत्रित हो जाती है तथा वायुमण्डल का ऊपरी भाग अधिक गर्म हो जाता है। इससे । विलोमता की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

4. शान्त वायु-जिन क्षेत्रों में रात्रि को वायु शान्त पाई जाती है, वहाँ धरातल से तापमान के विकिरण की प्रक्रिया निरन्तर होती रहने के कारण धरातल शीघ्र ही ठण्डी हो जाता है। फलतः धरातल के निकटवर्ती भाग में वायु की परतें भी शीतल हो जाती हैं। इसके साथ ही वायुमण्डल के ऊपरी भागों में ताप के एकत्रीकरण द्वारा तापमान बढ़ जाता है। इस प्रकार विलोमता की स्थिति पैदा हो जाती है।

5. हिमाच्छादित प्रदेश-जिन शीतप्रधान क्षेत्रों में हिम जमी रहती है, वहाँ धरातल पर निम्न तापमान पाए जाते हैं। क्योंकि हिम सूर्य की किरणों को शीघ्र की परावर्तित कर देती है। इस प्रकार धरातल तापमान ग्रहण नहीं कर पाता तथा ने ही गर्म हो पाता है। अत: ताप विलोमता की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

प्रश्न 11. वायुमण्डल किस प्रकार गर्म होता है? विकिरण की इस प्रक्रिया के कारण एवं महत्त्व बताइए।
उत्तर-सूर्य द्वारा विकिरित सौर ऊर्जा को सूर्यापत कहते हैं। पृथ्वी पर यह लघु तरंगों के रूप में आता है। पृथ्वी द्वारा विकिरित ऊर्जा ही भौमिक या पार्थिव विकिरण कहलाती है। वायुमण्डल पार्थिव विकिरण एवं शोषित विकिरण द्वारा गर्म होता है, किन्तु इसके गर्म होने में पार्थिव या भौतिक विकिरण का विशेष योगदान होता है। इसका मुख्य कारण निम्नलिखित है-

वायुमण्डल लघु तरंगों को अवशोषित नहीं कर पाता। फिर भी वायुमण्डल को बहुत कम ऊर्जा प्राप्त होती है। किन्तु लम्बी तरंगों को वायुमण्डल शीघ्र अवशोषित कर लेता है, क्योंकि वायुमण्डल में व्याप्त गैस, जलवाष्प, कार्बन डाइऑक्साइड अधिक ऊष्मा ग्रहण करने में सहयोग प्रदान करते हैं। इससे वायुमण्डल की निचली परतें ऊपरी परतों की अपेक्षा अधिक गर्म होती हैं।

प्रश्न 12. समपात रेखाओं के खिसकने की प्रवृत्ति किस ओर होती है-स्थल की ओर या जल की ओर? व्याख्या कीजिए।
उत्तर-उत्तरी गोलार्द्ध में जनवरी की समताप रेखाएँ ध्रुवों पर महासागरों की ओर तथा भूमध्य रेखा पर महाद्वीपों की ओर झुकी हुई होती है। जबकि दक्षिणी गोलार्द्ध में इनकी प्रवृत्ति विपरीत होती है अर्थात् भूमध्यरेखा पर महासागरों की ओर तथा ध्रुवों पर महाद्वीपों की ओर जुलाई महीने में समपात रेखाओं की प्रवृत्ति स्थल से समुद्र पर करते हुए भूमध्यरेखा की ओर तथा स्थलखण्ड को पार करते हुए ध्रुवों की ओर होती है। अतः तापमान प्रवणता ग्रीष्म ऋतु में शीत ऋतु की अपेक्षा मन्द होती है।

इस प्रकार समताप रेखाएँ उत्तरी गोलार्द्ध की अपेक्षा दक्षिणी गोलार्द्ध में अधिक नियमित होती हैं। वस्तुत: समताप रेखाओं की प्रवृत्ति अधिकतर स्थलखण्ड की ओर खिसकने की होती है क्योंकि स्थल का स्वभाव ऊष्मा को शीघ्रता से ग्रहण करने का होता है जबकि सागर या जलीय क्षेत्र देर में ऊष्मा ग्रहण करते हैं तथा देर में ही ठण्डे होते हैं। अतः ग्रीष्मकाल में समदाब रेखाएँ ध्रुवों की ओर तथा शीतकाल में भूमध्य रेखा की ओर खिसकती हैं।

प्रश्न 13. तापमान असंगति क्या है? यह कितने प्रकार की होती है? ।
उत्तर-तापमान असंगति-समुद्र तल से विभिन्न स्थलों की ऊँचाई, जल एवं स्थल की विषमता, प्रचलित पवन तथा समुद्री धाराओं के कारण एक ही अक्षांश पर स्थित विभिन्न स्थानों के तापमान में अन्तर पाया जाता है। किसी स्थान के औसत तापमान और उस अक्षांश के औसत तापमान के अन्तर को ‘तापमान असंगति’ कहते हैं। यह तापमान के औसत से विचलन की मात्रा और दिशा को प्रदर्शित करती है। तापमान असंगति उत्तरी गोलार्द्ध में अधिकतम तथा दक्षिणी गोलार्द्ध में न्यूनतम पाई जाती है। तापमाने असंगति के प्रकार–तापमान असंगति दो प्रकार की होती है-(i) ऋणात्मक तथा (ii) धनात्मक।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. तापमान के क्षैतिज वितरण को प्रभावित करने वाले कारकों की व्याख्या कीजिए तथा पृथ्वी
को ताप कटिबन्धों में विभाजित कीजिए। |
या तापमान के क्षैतिज वितरण को प्रभावित करने वाले कारकों की विवेचना कीजिए।
या भूमण्डल को प्रमुख ताप कटिबन्धों में विभक्त कर वर्णन कीजिए।
उत्तर- वायुमण्डल के तापमान को प्रभावित करने वाले कारक
धरातल पर तापमान का वितरण जलवायु को निर्धारित करता है। इसके अतिरिक्त वनस्पति, जीव-जन्तुओं एवं मानव तथा उसके क्रियाकलाप तापमान द्वारा प्रभावित होते हैं। वायुमण्डल का ताप निम्नलिखित कारकों द्वारा प्रभावित होता है

1. अक्षांशीय स्थिति-सूर्यातप अक्षांशीय स्थिति पर निर्भर करता है। विषुवत् रेखा पर सूर्यातप की . “अधिकतम मात्रा होती है। विषुवत् रेखा से उच्च अक्षांशों (उत्तर एवं दक्षिण) की ओर बढ़ने पर। ताप में कमी होती जाती है, क्योंकि सूर्य की किरणों के सापेक्ष तिरछेपन का प्रभाव पड़ता है। विषुवत् रेखा से ध्रुवों की ओर औसत तापमान क्रमशः घटता जाता है, परन्तु अधिकतम तापमान विषुवत् रेखा पर न होकर कर्क रेखा (ग्रीष्म ऋतु) तथा मकर रेखा (शीत ऋतु) पर होता है, क्योंकि सूर्य की स्थिति उत्तरायण एवं दक्षिणायण क्रमश: 6-6 माह में बदलती रहती है।

2. समुद्र-तल से ऊँचाई-समुद्र तल से लम्बवत् दूरी बढ़ने के साथ-साथ ताप में कमी होती जाती है। धरातल के समीप वाली वायु सबसे अधिक गर्म होती है तथा इसकी परतें भी मोटी होती हैं, जबकि ऊँचाई में वृद्धि के साथ-साथ वायु की परतें हल्की होती चली जाती हैं तथा वायु का तापमान भी कम होता जाता है। समुद्र-तल से प्रति 165 मीटर की ऊँचाई पर 1° सेग्रे ताप में कमी होती जाती है, जिस कारण उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात होता है।

3. थल एवं जल का वितरण-स्थल की यह प्रकृति होती है कि वे सूर्यातप के प्रभाव से शीघ्र ही गर्म हो जाते हैं तथा शीघ्र ही ठण्डे हो जाते हैं। इसके विपरीत जल क्षेत्र देर से गर्म एवं देर से ही ठण्डे होते हैं। इसी कारण धरातलीय ताप में भिन्नता पायी जाती है। जल के प्रभाव से उनके निकटवर्ती भागों की जलवायु समकारी होने की प्रवृत्ति रखती है, जबकि महाद्वीपों के आन्तरिक भागों में थल की अधिकता के कारण जलवायु में विषमता उत्पन्न हो जाती है।

4. समुद्र से दूरी-समुद्रतटीय भागों का तापमान समान रहता है, क्योंकि इन भागों में दैनिक तापान्तर बहुत ही कम होता है, परन्तु जैसे-जैसे सागरीय तटों से स्थल भागों की दूरी बढ़ती जाती है, | तापान्तर भी बढ़ता जाता है।

5. सागरीय धाराएँ-विषुवत् रेखा से ध्रुवों की ओर गर्म जलधाराएँ प्रवाहित होती हैं, जो शीतोष्ण एवं शीत कटिबन्धीय प्रदेशों के तटीय भागों के तापमान में वृद्धि कर देती हैं। इसके विपरीत ध्रुवीय प्रदेशों से विषुवतीय प्रदेशों की ओर शीतल जलधाराएँ प्रवाहित होती हैं, जो उष्ण कटिबन्ध के तटीय प्रदेशों के तापमान में कमी कर देती हैं। दो विपरीत धाराओं के मिलने से कोहरे की उत्पत्ति होती है।

6. प्रचलित पवनें-निम्न अक्षांशों से उच्च अक्षांशों की ओर प्रवाहित उष्ण पवनें तापमान को बढ़ा देती हैं, जबकि ध्रुवों की ओर से प्रवाहित पवनें निम्न अक्षांशों के तापमान में कमी कर देती हैं। प्रचलित पवनों के कारण ही जलधाराओं का प्रभाव तटवर्ती क्षेत्रों तक पहुँचता है। जल भागों से स्थल भागों की ओर प्रवाहित पवनें तापान्तर में कमी कर देती हैं। इसी प्रकार चक्रवातों के आगमन के समय तापमान बढ़ जाता है तथा समाप्ति पर घट जाता है।

7. धरातलीय विषमता-सामान्य रूप से किसी स्थान के तापमान पर धरातल के ढाल तथा उसकी प्रकृति का प्रभाव पड़ता है। हिमाच्छादित प्रदेशों में सूर्यातप के परावर्तन के कारण तापमान कम हो जाता है। मरुस्थलीय भागों में बलुई मिट्टी के द्वारा ताप का अधिक अवशोषण करने के फलस्वरूप तापमान में एकाएक वृद्धि हो जाती है। पर्वतीय भागों के जो ढाल सूर्य की किरणों के सामने पड़ते हैं, वे अधिक सूर्यातप ग्रहण कर लेते हैं। शीतल पवनों के मार्ग में पर्वतीय अवरोध आ जाने के कारण यह किसी प्रदेश के तापमान को कम करने से रोकता है।

8. मिट्टी की प्रकृति-अधिक गहरे रंग की मिट्टियाँ ताप का अधिक अवशोषण कर लेती हैं जिससे तापमान में वृद्धि हो जाती है। इसके विपरीत हल्के रंग की मिट्टियाँ कम मात्रा में ताप का अवशोषण करती हैं, जिससे तापमान में वृद्धि नहीं हो पाती। काली मिट्टी के प्रदेशों में 8 से 14 प्रतिशत तक ताप का परावर्तन हो जाता है। बालू-प्रधान क्षेत्रों में चीका मिट्टी की अपेक्षा ताप का अधिक अवशोषण होता है।

9. मेघाच्छादन-सूर्य की किरणों को पृथ्वी तक पहुँचने में बादलों द्वारा बाधा उत्पन्न होती है, क्योंकि ये ताप को परावर्तित कर देते हैं। बादलरहित क्षेत्रों में तापमान अधिक होता है। ऐसे प्रदेशों में जहाँ पर हर समय बादल छाये रहते हैं, तापमान अधिक नहीं हो पाता है।

तापमान का क्षैतिजीय वितरण

सामान्य रूप से धरातल पर तापमान का वितरण समताप रेखाओं (Isotherms) द्वारा प्रदर्शित किया। जाता है। समुद्र-तल से समान तापमान वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखाओं को ‘समताप रेखा’ कहा जाता है। ये रेखाएँ पूर्व से पश्चिम दिशा में मानचित्रों पर निर्मित की जाती हैं, जो प्रायः अक्षांश रेखाओं के समानान्तर ही होती हैं। इससे स्पष्ट होता है कि तापमान के क्षैतिजीय वितरण पर अक्षांशों का सबसे अधिक प्रभाव पड़ता है। स्थल एवं जलखण्डों के मिलन-स्थलों पर समताप रेखाओं में झुकाव आ जाता है। इसका प्रमुख कारण जल एवं थल भागों के गर्म एवं ठण्डा होने की प्रकृति में पर्याप्त अन्तर होना है। दक्षिणी गोलार्द्ध में जल की अधिकता के कारण समताप रेखाएँ दूर-दूर तथा सपाट होती हैं। इसके विपरीत उत्तरी गोलार्द्ध में थल भाग की अधिकता के कारण समताप रेखाएँ पास-पास तथा तापमान की भिन्नता के कारण अधिक झुकाव वाली होती हैं। समताप रेखाएँ समीप होने से तापमान की तीव्रता को. प्रकट करती हैं।

तापमान को प्रादेशिक वितरण भी क्षैतिजीय वितरण को ही प्रकट करता है। ताप वितरण की समानता तथा उनकी विशेषताओं को आधार मानकर सम्पूर्ण ग्लोब को कुछ मण्डलों में विभाजित कर लिया जाता है। इन मण्डलों का विभाजन तथा सीमांकन अक्षांशीय आधार पर किया जाता है। इस आधार पर ग्लोब को निम्नलिखित तीन कटिबन्धों में विभाजित किया जा सकता है
UP Board Solutions for Class 11 Geography Fundamentals of Physical Geography Chapter 9 Solar Radiation, Heat Balance and Temperature (सौर विimg 5
1. उष्ण कटिबन्ध
पृथ्वी की घूर्णन गति के कारण कर्क तथा मकर रेखाओं (23 1/2%° उत्तरी एवं 23 1/2° दक्षिणी अक्षांश) के मध्य सूर्य की किरणें वर्ष में दो बार लम्बवत् चमकती हैं। इसीलिए भूमध्य रेखा के आस-पास वाले भागों में उच्चतम तापमान रहने के कारण शीत ऋतु नाममात्र को भी नहीं होती, जबकि कर्क तथा मकर रेखाओं के समीपवर्ती भागों में ग्रीष्म एवं शीत ऋतुएँ क्रमशः आरम्भ हो जाती हैं। अत: विषुवत् रेखा के समीप दोनों ओर शीत ऋतु रहित इस कटिबन्ध को उष्ण कटिबन्ध

2. शीतोष्ण कटिबन्ध ।
इस कटिबन्ध का विस्तार 23 1/2° से.66 1/2%° उत्तरी एवं दक्षिणी अक्षांशों (ध्रुव वृत्तों) के मध्य है। यहाँ पर सूर्य की किरणों के सापेक्ष तिरछापन प्रारम्भ हो जाता है। इस कटिबन्ध में दिन तथा रात की अवधि ऋतु के अनुसार घटती-बढ़ती रहती है, परन्तु यह अवधि 24 घण्टे से अधिक नहीं हो पाती है। तापमान में घट-बढ़ के कारण ही इसे शीतोष्ण कटिबन्ध कहते हैं। स्थिति के अनुसार इसे निम्नलिखित दो भागों में बाँटा जा सकता है

(अ) उत्तरी शीतोष्ण कटिबन्ध-इस कटिबन्ध का विस्तार कर्क रेखा से उत्तरी ध्रुव वृत्त तक है। सूर्य की उत्तरायण स्थिति में उत्तरी गोलार्द्ध में ग्रीष्म ऋतु होती है। इसी कारण यहाँ ग्रीष्म तथा शीतकाल : का तापान्तर भी अधिक होता है।

(ब) दक्षिणी शीतोष्ण कटिबन्ध-इस कटिबन्ध का विस्तार मकर रेखा से दक्षिणी ध्रुव वृत्त तक है। सूर्य की दक्षिणायण स्थिति में दक्षिणी गोलार्द्ध में ग्रीष्म ऋतु हो जाती है; अत: ऋतुओं के क्रमशः परिवर्तन के कारण ग्रीष्म एवं शीतकाल में तापान्तर अधिक होता है।

3. शीत कटिबन्ध
इस कटिबन्ध का विस्तार दोनों गोलार्डो में 66 1/2° से उत्तरी एवं दक्षिणी ध्रुव केन्द्रों तक है। इन क्षेत्रों में सूर्य की किरणों के सापेक्ष तिरछेपन का व्यापक प्रभाव पड़ता है जिससे औसत तापमान निम्न रहता है। दिन-रात की अवधि 24 घण्टे से अधिक हो जाती है। ध्रुवों पर छ: महीने के दिन तथा क्रमशः छः महीने की रातें होती हैं। सूर्य की किरणें कभी भी लम्बवत् नहीं चमकती हैं। इसीलिए यह कटिबन्ध हिम से ढका रहता है। इसे दो निम्नलिखित भागों में बाँटा जा सकता है

(अ) उत्तरी शीत कटिबन्ध-इस कटिबन्ध का विस्तार उत्तरी ध्रुव वृत्त से उत्तरी ध्रुव तक है। यहाँ पर कठोर शीत पड़ती है तथा वर्ष भर ये भाग हिम से ढके रहते हैं।
(ब) दक्षिणी शीत कटिबन्ध-इस ताप कटिबन्ध का विस्तार दक्षिणी ध्रुव वृत्त से दक्षिणी ध्रुव तक है। सूर्य की किरणों के सापेक्ष तिरछेपन के कारण छ: माह के दिन तथा छ: माह की रातें होती हैं। यह कटिबन्ध सदैव बर्फ से ढका रहता है। यहाँ पर कठोर शीत पड़ती है।

प्रश्न 2. ताप की विलोमता या व्युत्क्रमण से आप क्या समझते हैं? यह कितने प्रकार की होती है?
या वायुमण्डल में तापमान विलोम का वर्णन कीजिए।
उत्तर-तापमान का विलोम अथवा ताप का व्युत्क्रमण
वायुमण्डल में ऊँचाई के अनुसार तापमान कम होता जाता है। ऐसा मुख्य रूप से 8 किमी से 18 किमी की ऊँचाई तक ही होता है। सामान्य रूप से प्रति किमी की ऊँचाई पर 65° सेग्रे ताप कम हो जाता है, परन्तु कुछ विशेष परिस्थितियों में तापमान घटने के स्थान पर बढ़ जाता है, जिसे ऋणात्मक ताप-पतन दर (Negative Lapse Rate of Temperature) कहते हैं। इससे तापमान की ऊर्ध्वाधर प्रवणता बदल जाती है। इस अवस्था में वायु की गर्म परतें ऊपर पहुँच जाती हैं तथा शीतल परतें नीचे आ जाती हैं। तापमान की इस दशा को तापमान का विलोम या तापमान का प्रतिलोमन अथवा ताप का व्युत्क्रमण कहा जाता है।
UP Board Solutions for Class 11 Geography Fundamentals of Physical Geography Chapter 9 Solar Radiation, Heat Balance and Temperature (सौर विimg 6
ताप का यह प्रतिलोमन धरातल के निकट भी हो सकता है तथा ऊँचाई पर भी। परन्तु धरातल के निकट होने वाला प्रतिलोमन अस्थायी होता है, जबकि ऊँचाई पर होने वाला प्रविंलोमन स्थायी होता है; क्योंकि अधिक ऊँचाई पर वायु की परतों को ठण्डा होने में अधिक समय लग जाता है। तापीय प्रतिलोमन ध्रुवीय प्रदेशों, हिमाच्छादित प्रदेशों एवं घाटियों में अधिक होता है। गर्म एवं ठण्डी धाराओं के मिलन-स्थल पर भी इस प्रकार की अवस्थाएँ उत्पन्न हो जाती हैं। तापमान के सम्बन्ध में ट्रिवार्था ने कहा है कि “ऐसी अवस्था जिसमें शीत-प्रधान वायु धरातल के चित्र निकट व उष्ण वायु ऊपर पायी जाती है, तापमान का व्युत्क्रमण कहलाता है।”

तापीय विलोमता के प्रकार

ताप की विलोमता के निम्नलिखित प्रकार हैं
1. धरातलीय विलोमता (Surface Inversion)-इस प्रकार की ताप विलोमता पृथ्वी के विकिरण द्वारा अधिक ऊर्जा के प्रवाहित होने से होती है। विपरीत अर्थात् शीतल एवं उष्ण वायुराशियों के आगमन से भी धरातलीय विलोमता उत्पन्न हो जाती है।

2. उच्च धरातलीय विलोमता (Upper Surface Inversion)-धरातल से कुछ ऊँचाई पर वायु-राशियों के अवतलन से इस प्रकार की विलोमता उत्पन्न होती है। यह प्रतिचक्रवातों पर निर्भर करता है। वायु की उष्ण परतें ऊपर तथा शीतल परतें नीचे हो जाती हैं। इससे वायुमण्डल में स्थिरता आ जाती है।

वायुमण्डल की ओजोन परत के ऊपर सर्वाधिक ताप तथा निचली परत में कम ताप मिलता है। यह भी उच्च धरातलीय विलोमता का उदाहरण है।

3. वाताग्री विलोमता (Frontal Inversion)-जब उष्ण एवं शीत प्रधान वायुराशियाँ पास-पास होती हैं, तो उष्ण वायु शीतल वायु के ऊपर फैल जाती है। जिस ओर इन वायुराशियों का ढालें होता है, उसे वाताग्र (Front) कहते हैं। तापक्रम एवं आर्द्रता के कारण यह विलोमता उत्पन्न होती है।

तापीय विलोमता का महत्त्व

मानव तथा आर्थिक विकास पर तापीय विलोमती का प्रभाव महत्त्वपूर्ण है। इसके द्वारा मौसम तथा जलवायु दोनों ही प्रभावित होते हैं। मेघों की बनावट, वर्षा तथा वायुमण्डल की पारदर्शकता पर इसका विशेष प्रभाव पड़ता है। इससे कोहरे की उत्पत्ति होती है। गर्म एवं ठण्डी धाराओं के मिलने से भी कोहरे की उत्पत्ति होती है। यह मछली व्यवसाय के लिए भी उपयोगी है। कहीं-कहीं पर कोहरा फसलों के लिए लाभदायक होता है। कोहरे के कारण अरब में यमन की पहाड़ियों पर कहवे की खेती सम्भव हो पायी है, क्योंकि यह सूर्य की किरणों के तीक्ष्ण प्रभाव को कम कर देता है, परन्तु कोहरे के प्रभाव से फसलों को सूर्य का प्रकाश नहीं मिल पाता, जिससे नाइट्रोजन की कमी हो जाती है तथा फसलें पीली पड़ जाती हैं। पहाड़ी ढालों पर फलों की खेती में ताप का व्युत्क्रमण सहायक होता है।

We hope the UP Board Solutions for Class 11 Geography: Fundamentals of Physical Geography Chapter 9 Solar Radiation, Heat Balance and Temperature (सौर विकिरण, ऊष्मा संतुलन एवं तापमान) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 11 Geography: Fundamentals of Physical Geography Chapter 9 Solar Radiation, Heat Balance and Temperature (सौर विकिरण, ऊष्मा संतुलन एवं तापमान), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 11 Geography: Fundamentals of Physical Geography Chapter 13 Water

UP Board Solutions for Class 11 Geography: Fundamentals of Physical Geography Chapter 13 Water (महासागरीय जल)

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 11 Geography. Here we have given UP Board Solutions for Class 11 Geography: Fundamentals of Physical Geography Chapter 13 Water (महासागरीय जल)

पाठ्य-पुस्तक के प्रश्नोत्तर

1. बहुवैकल्पिक प्रश्न
प्रश्न (i) उस तत्त्व की पहचान करें जो जलीय चक्र का भाग नहीं है-
(क) वाष्पीकरण
(ख) वर्षण
(ग) जलयोजन
(घ) संघनन
उत्तर-(ग) जलयोजन।।

प्रश्न (i) महाद्वीपीय ढाल की औसत गहराई निम्नलिखित के बीच होती है|
(क) 2-20 मीटर ।
(ख) 20-200 मीटर
(ग) 200-2,000 मीटर ।
(घ) 2,000-20,000 मीटर
उत्तर-(ख) 20-200 मीटर।

प्रश्न (ii) निम्नलिखित में से कौन-सी लघु उच्चावच आकृति महासागरों में नहीं पाई जाती है?
(क) समुद्री टोला ।
(ख) महासागरीय गभीर
(ग) प्रवालद्वीप ।
(घ) निमग्न द्वीप
उत्तर-(ग) प्रवालद्वीप।

प्रश्न (iv) लवणता को प्रति समुद्री जल में घुले हुए नमक (ग्राम) की मात्रा से व्यक्त किया जाता है
(क) 10 ग्राम
(ख) 100 ग्राम
(ग) 1,000 ग्राम
(घ) 10,000 ग्राम
उत्तर-(ग) 1,000 ग्राम

प्रश्न (v) निम्न में से कौन-सा सबसे छोटा महासागर है?
(क) हिन्द महासागर
(ख) अटलाण्टिक महासागर
(ग) आर्कटिक महासागर ।
(घ) प्रशान्त महासागर
उत्तर-(ग) आर्कटिक महासागर।

2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए
प्रश्न (i) हम पृथ्वी को नीला ग्रह क्यों कहते हैं?
उत्तर-जल हमारे सौरमण्डल का दुर्लभ पदार्थ है। सौरमण्डल में पृथ्वी ग्रह के अतिरिक्त अन्यत्र कहीं जल नहीं है। इस दृष्टि से पृथ्वी के जीवन सौभाग्यशाली हैं कि यह एक जलीय ग्रह है, अन्यथा पृथ्वी पर जीव-जन्तुओं का अस्तित्व ही नहीं होता। वस्तुतः सौभाग्य से पृथ्वी के धरातल पर जल की प्रचुर आपूर्ति है। इसीलिए पृथ्वी को नीला ग्रह कहा जाता है।

प्रश्न (ii) महाद्वीपीय सीमान्त क्या होता है?
उत्तर-महाद्वीपीय सीमान्त वह क्षेत्र है जहाँ महासागर महाद्वीपों से मिलते हैं। प्रत्येक महाद्वीप का सीमान्त उथले समुद्रों तथा खाड़ियों से घिरा होता है। इसकी ढाल प्रवणता अत्यन्त कम होती है, जिसका औसत लगभग 1 डिग्री या इससे भी कम हो सकता है।

प्रश्न (ii) विभिन्न महासागरों के सबसे गहरे गर्गों की सूची बनाइए।
उत्तर-महासागरीय गर्त महासागरों के सबसे गहरे भाग होते हैं। अभी तक महासागरों में लगभग 57 गर्ते की खोज की गई है जिसमें सबसे अधिक गर्त प्रशान्त महासागर में स्थित है। प्रमुख महासागरीय गर्गों की संख्या इस प्रकार है1. प्रशान्त महासागर 32, 2. अटलाण्टिक महासागर 19, 3. हिन्द महासागर 6.

प्रश्न (iv) ताप प्रवणता क्या है?
उत्तर-महासागरीय गहराई में जहाँ तापमान में तीव्र कमी आती है उसे ताप प्रवणता कहते हैं। ऐसा अनुमान है कि जल के कुल आयतन का लगभग 90 प्रतिशत गहरे महासागर में ताप प्रवणता के नीचे पाया जाता है। इस क्षेत्र में तापमान 0° सेल्सियस पहुँच जाता है।

प्रश्न (v) समुद्र में नीचे जाने पर आप ताप की किन परतों का सामना करेंगे? गहराई के साथ तापमान में भिन्नता क्यों आती है?
उत्तर-महासागर की सतह से विभिन्न गहराई तक जल के तापमान के आधार पर कई परतें मिलती हैं। सामान्यतः मध्य एवं निम्न अक्षांशों में ऐसी हीं निम्नलिखित तीन ताप परतें मिलती हैं-

  • गर्म महासागरीय जल की सबसे ऊपरी परत जो लगभग 500 मीटर मोटी होती है, का तापमान 20°C से 25°C के बीच होता है।
  • ताप प्रवणता परतं जो पहली परत के नीचे स्थित होती है, में गहराई बढ़ने के साथ तापमान में तीव्र | गिरावट आती है।
  • बहुत अधिक ठण्डी परत जो गम्भीर महासागरीय तली तक विस्तृत होती है।

महासागरों में उच्च तापमान प्रायः उसकी ऊपरी सतह पर ही पाया जाता है, क्योंकि महासागर का यह भाग प्रत्यक्ष रूप से सूर्य की ऊष्मा प्राप्त करता है। इसके साथ गहराई पर जाने में सूर्य का ताप कम प्राप्त होता है, इसलिए सागरीय जल के तापमान में गहराई बढ़ने के साथ-साथ भिन्नताएँ मिलती हैं।

प्रश्न (vi) समुद्री जल की लवणता क्या है?
उत्तर-महासागरीय जल के खारेपन अथवा उसमें स्थित लवण की मात्रा को ही महासागरीय लवणता कहते हैं। महासागरीय जल की औसत लवणता लगभग 35 प्रति हजार अर्थात् 1000 ग्राम समुद्री जल में 35 ग्राम लवण पाया जाता है।

3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए
प्रश्न (i) जलीय चक्र के विभिन्न तत्त्व किस प्रकार अन्तर-सम्बन्धित है?
उत्तर–जल एक चक्र के रूप में महासागर से धरातल पर और धरातल से महासागर तक चलने वाली पक्रिया है। यह चक्र पृथ्वी पर, पृथ्वी के नीचे तथा ऊपर वायुमण्डल में जल के संचलन की व्यवस्था करता है। पृथ्वी पर जलचक्र करोड़ों वर्षों से कार्यरत है और आगे भी पृथ्वी पर जब तक जीवन है, यह चक्र सक्रिय रहेगा। सभी प्रकार के जीव इसी जलचक्र पर निर्भर हैं। जलचक्र से सम्बन्धित तत्त्व, जो परस्पर अन्तर-सम्बन्धित पक्रिया में जलचक्र को सक्रिय रखते हैं, निम्नलिखित हैं-

1. वाष्पीकरण-वाष्पीकरण जलचक्र का सबसे महत्त्वपूर्ण घटक है। महासागर से वायुमण्डल का परिसंचलन इसी प्रक्रिया द्वारा सम्पन्न होता है। इस प्रक्रिया में सौर ताप से जल गर्म होकर वाष्प के रूप में वायुमण्डल में जाता है।

2. संघनन-जल के गैसीय अवस्था से द्रवीय अवस्था में परिवर्तन को संघनन कहते हैं। जलचक्र में संघनन का कार्य वायुमण्डल में सम्पन्न होता है। इसी प्रक्रिया में महासागर का जल वायुमण्डल से धरातल पर पहुँचता है।

3. अवक्षेपण-इस प्रक्रिया में वायुमण्डले की जलवाष्प जल-बूंदों में जलवृष्टि के रूप में पृथ्वी पर आती है।

इस प्रकार वाष्पीकरण, संघनन एवं अवक्षेपण तत्त्वों द्वारा जलचक्र की प्रक्रिया सतत् चलती रहती है। (चित्र 13.1)।
UP Board Solutions for Class 11 Geography Fundamentals of Physical Geography Chapter 13 Water (महासागरीय जल) img 1

प्रश्न (ii) महासागरों के तापमान वितरण को प्रभावित करने वाले कारकों को परीक्षण कीजिए।
उत्तर-महासागरीय जल के तापमान वितरण को प्रभावित करने वाले कारक निम्नलिखित हैं
1. अक्षांश-ध्रुवों की ओर सौर विकिरण की मात्रा घटने के कारण महासागरों के सतही जल का तापमान विषुवत् वृत्त से ध्रुवों की ओर घटता जाता है।

2. स्थल तथा जल का असमान वितरण-उत्तरी गोलार्द्ध के महासागर दक्षिणी गोलार्द्ध के महासागरों की अपेक्षा स्थल के बहुत बड़े भाग से सम्बद्ध हैं। इसलिए उत्तरी गोलार्द्ध दक्षिणी | गोलार्द्ध की अपेक्षा अधिक ऊष्मा ग्रहण करता है।

3. प्रचलित हवाएँ-स्थलों की ओर से महासागरों की ओर चलने वाली हवाएँ समुद्री सतह के गर्म जल को तट से दूर धकेल देती हैं जिसके परिणामस्वरूप नीचे का ठण्डा जल ऊपर की ओर आ
जाता है। परिणामस्वरूप इस प्रक्रिया से समुद्र के तापमान में वृद्धि हो जाती है।

4. महासागरीय धाराएँ-गर्म समुद्री धाराएँ ठण्डे क्षेत्रों के जल का तापमान बढ़ा देती हैं, जबकि ठण्डी धाराएँ गर्म समुद्री क्षेत्रों के जल का तापमान कम कर देती हैं। उदाहरण के लिए-गल्फ-स्ट्रीम गर्म जलधारा यूरोप के पश्चिमी तट के जल का तापमान बढ़ा देती है। इसके विपरीत लेब्रेडोर की ठण्डी जलधारा उत्तरी अमेरिका के उत्तरी-पूर्वी तट के तापमान को कम कर देती है।

परीक्षोपयोगी प्रश्नोत्तर

बहुविकल्पीय प्रश्न
प्रश्न 1. निम्नलिखित में से कौन महासागरीय तली में सबसे ऊपर स्थित होता है?
(क) महाद्वीपीय मग्नतट
(ख) महाद्वीपीय मग्नढाल
(ग) महासागरीय द्रोणी
(घ) महासागरीय गर्त
उत्तर-(क) महाद्वीपीय मग्नतट।

प्रश्न 2. निम्नलिखित में विश्व का सर्वाधिक लवणता वाला सागर कौन-सा है?
(क) मृत सागर ।
(ख) बाल्टिक सागर
(ग) काला सागर
(घ) अजोव सागर
उत्तर-(क) मृत सागर।

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. महासागरीय मग्न तट से आप क्या समझते हैं?
उत्तर-यह समुद्र के नितल का अति मन्द ढालयुक्त भाग है, जो महाद्वीप के चारों ओर फैला हुआ है।

प्रश्न 2. महासागरीय जल की लवणता को समझाइए।
उत्तर-सागरीय जल में लवणों की उपस्थिति से उत्पन्न खारेपन को महासागरीय जल की लवणता कहा जाता है।

प्रश्न 3. महासागरों के तलीय उच्चावच का रेखाचित्र बनाइए।
उत्तर-
UP Board Solutions for Class 11 Geography Fundamentals of Physical Geography Chapter 13 Water (महासागरीय जल) img 2

प्रश्न 4. विश्व के महासागरीय गत का वितरण लिखिए।
उतर-विश्व के लगभग 7% भाग पर, महासागरीय गर्गों का विस्तार है। कुल 57 गर्गों में से 32 प्रशान्त महासागर में, 19 अटलाण्टिक महासागर में और 6 हिन्द महासागर में स्थित हैं। मेरियाना (प्रशान्त महासागर) नाम का महासागरीय गर्त लगभग 11 किमी गहरा है जो विश्व का सर्वाधिक गहरा महासागरीय गर्त है।

प्रश्न 5. विश्व के किस भाग में महाद्वीपीय मग्नतट की अनुपस्थिति मिलती है?
उतर-विश्व में दक्षिणी अमेरिका के पश्चिमी तट पर महाद्वीपीय मग्नतट लगभग अनुपस्थित मिलते हैं।

प्रश्न 6. महासागरीय जल के तापमान वितरण की प्रमुख विशेषता क्या है?
उत्तर-महासागरीय जल के तापमान वितरण में क्षेत्रीय विविधता पाई जाती है। भूमध्यरेखा के समीप महासागरीय जल सबसे अधिक गर्म और ध्रुवों की ओर क्रमशः ठण्डा होता जाता है।

प्रश्न 7. विश्व के सर्वाधिक लवणता वाले क्षेत्र बतलाइए।
उत्तर-विश्व में सर्वाधिक लवणता वाले क्षेत्र आयनमण्डल में पाए जाते हैं। अटलाण्टिक महासागर में आयनमण्डलों के समीप लवणता लगभग 37 प्रति हजार है। स्थल से घिरे समुद्रों में संयुक्त राज्य अमेरिका की ग्रेट साल्ट लेक में 220, मृत सागर में 240 तथा तुर्की की वान झील में 330 प्रति हजार लवणती सबसे अधिक है।

प्रश्न 8. विश्व के समुद्रों की औसत लवणता मात्रा कितनी है?
उत्तर-समुद्र के एक हजार ग्राम जल में औसत 35 ग्राम लवण घोल के रूफ़ में विद्यमान हैं। इस प्रकार विश्व के समुद्री जल की औसत लवणता 35 प्रति हजार (35%) है।

प्रश्न 9. विश्व के कम एवं अधिक लवणता वाले क्षेत्रों के नाम लिखिए।
उत्तर-विश्व के कम और अधिक लवणता वाले क्षेत्र निम्नानुसार हैं

  • भूमध्य रेखा पर कम लवणता,
  • व्यापारिक पवनों के क्षेत्रों (आयनमण्डल) के समीप कम लवणता,
  • पछुआ पवनों के क्षेत्रों में कम लवणता,
  • ध्रुवीय प्रदेशों में कम लवणता।

प्रश्न 10. सागरीय मैदानों का विस्तार कहाँ मिलता है?
उत्तर-सागरीय मैदानों का विस्तार 20° उत्तरी अक्षांश से 60° दक्षिणी अक्षांशों के मध्य अधिक पाया जाता है। महासागरों के विचार से प्रशान्त महासागर में सागरीय मैदान अधिक मिलते हैं।

प्रश्न 11. महाद्वीपीय ढालों की उत्पत्ति कैसे हुई है?
उत्तर-महासागरीय ढाल महासागरीय तल का एक सँकरा भाग होता है। इनकी उत्पत्ति महाद्वीपों के किनारे मुड़ने तथा अवसादों की मोटी परत एकत्रित होने के फलस्वरूप हुई है।

प्रश्न 12. विश्व के प्रसिद्ध महासागरीय पठार का नाम व स्थिति लिखिए।
उत्तर-विश्व का प्रसिद्ध महासागरीय पठार अटलाण्डिटक महासागर के मध्य में स्थित मध्य अटलाण्टिक कटक’ है। इसके अतिरिक्त पूर्वी प्रशान्त महासागर में स्थित ‘एल्बटरॉस पठार’ भी सागरीय पठार का अच्छा उदाहरण है।

प्रश्न 13. महासागरीय जल की लवणता समझाइए।
उत्तर-सागरीय जल के भाग तथा उसमें घुले हुए पदार्थों के भार के अनुपात को लवणता कहते हैं। एक किग्रा समुद्री जल में घुले हुए ठोस पदार्थों की मात्रा ही लवणता है। सामान्यतया महाद्वीपीय जल में प्रति हजार ग्राम में 35 ग्राम लवणता पाई जाती है (35%)।

प्रश्न 14. पृथ्वी के कितने भाग पर जल पाया जाता है?
उत्तर-पृथ्वी के 71% भाग पर जल पाया जाता है।

प्रश्न 15. समुद्र विज्ञान से आप क्या समझते हैं?
उत्तर-समुद्र विज्ञान वह विज्ञान है जिसमें समुद्र के जल, जलधारा, ज्वारभाटा तथा अन्य सम्बन्धित तथ्यों का अध्ययन किया जाता है।

प्रश्न 16. प्रमुख महासागरों के नाम लिखिए।
उत्तर-प्रमुख महासागरों के नाम निम्नलिखित हैं–

  1. प्रशान्त महासागर,
  2. अटलाण्टिक महासागर,
  3. हिन्द महासागर,
  4. आर्कटिक महासागर,
  5. दक्षिणी हिम महासागर।।

प्रश्न17. विश्व का सबसे बड़ा महासागर एवं सबसे गहरा गर्त कौन-सा है?
उत्तर-विश्व का सबसे बड़ा महासागर प्रशान्त महासागर एवं सबसे गहरा गर्त मेरियाना (11,033 मीटर) है जो प्रशान्त महासागर में स्थित है। |

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. महासागरीय तलीय उच्चावच पर प्रकाश डालिए तथा इसकी लपरेखा स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-महासागरीय तल
महासागरों की तली को धरातल अत्यन्त विषम होता है। भूपटल की भाँति सागरीय तली में भी पर्वत, पठार, मैदान, गर्त आदि पाए जाते हैं, जिन्हें महासागरीय उच्चावच कहते हैं। पृथ्वी के ऊँचे भागों की अपेक्षा महासागर कहीं अधिक गहरे हैं। महासागरों की गहराई पर प्रकाश डालते हुए प्रो० जॉन मूरे ने लिखा है-“3,500 मीटर से अधिक ऊँचा भाग समस्त भूमण्डल का मात्र 1% है, जबकि समुद्रों में 3,500 मीटर से अधिक गहरे भाग 46% हैं। वस्तुतः महासागरीय नितल का अधिकांश भाग 3 किमी से 6 किमी तक गहरा है।

महासागरीय तल की रूपरेखा

महासागरीय नितल को उच्चावच की दृष्टि से निम्नलिखित भागों में वर्गीकृत किया जा सकता है

  1. महाद्वीपीय मग्नतट (Continental Shelf),
  2. महाद्वीपीय ढाल (Continental Slope),
  3. गहन सागरीय मैदान (Deep Sea Plains),
  4. महासागरीय पठार (Oceanic Plateaus),
  5. महासागरीय गर्त (Oceanic Deeps)।

प्रश्न 2. महाद्वीपीय मग्नतट का क्या अर्थ है? इनकी मुख्य विशेषताएँ बतलाइए।
उत्तर-महाद्वीपीय मग्नतट महासागरों व महाद्वीपों के मिलन-स्थल होते हैं। इसका ढाल 1° से 3° तक, गहराई 200 मीटर तक तथा चौड़ाई कुछ किमी से 1,000 किमी तक होती है। विश्व में सबसे अधिक मग्नतट अन्ध महासागर में विद्यमान हैं। महाद्वीपीय मग्नतटों की मुख्य विशेषताएँ निम्नांकित हैं–

  • पृथ्वी पर महासागरों के कुल क्षेत्रफल का लगभग 7.5 से 8.5% भाग महाद्वीपीय मग्नतट के रूप में अवस्थित है।
  • महाद्वीपीय मग्नतट समुद्री खाद्य पदार्थों की उपलब्धता, मत्स्य आखेट और खनिज तेल एवं गैस उत्पादन के प्रमुख क्षेत्र होते हैं।
  • महाद्वीपीय मग्नतट मत्स्य उत्पादन के अनुकूल क्षेत्र होते हैं। विश्व के विशालतम मत्स्य संग्रहण क्षेत्र डॉगर बैंक और ग्राण्ड बैंक इन्हीं तटों पर स्थित मिलते हैं।
  • ये तट प्रकाश और गर्मी की उपस्थिति के कारण जल-जीवों तथा सागरीय वनस्पति के विपुल । भण्डार होते हैं।

प्रश्न 3. महासागरीय लवणता वितरण की विभिन्नता के दो महत्त्वपूर्ण कारणों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर-महासागरों में लवणता वितरण की भिन्नता के दो महत्त्वपूर्ण कारण निम्नांकित हैं
1: स्वच्छ जल की आपूर्ति-महासागरों में स्वच्छ जल की आपूर्ति जितनी अधिक मात्रा में होती है, लवणता उतनी ही कम होती है। इसीलिए भूमध्य रेखा के निकट वर्षा की अधिकता के कारण | लवणता कम तथा आयन रेखाओं के निकट कम वर्षा होने के कारण लवणता अधिक मिलती है।

2. वाष्पीकरण की मात्रा एवं तीव्रता-वाष्पीकरण की मात्रा की अधिकता के कारण लवणता की मात्रा में वृद्धि होती है। कर्क व मकर रेखाओं के निकट निर्मल आकाश व प्रखर सूर्य की किरणों के कारण वाष्पीकरण की मात्रा अधिक रहती है। इसी कारण लाल सागर में लवणता 40% मिलती है।

प्रश्न 4. अन्ध महासागर एवं प्रशान्त महासागर की तापमान विभिन्नताओं पर प्रकाश डालिए।
उत्तर-अन्ध महासागर-अन्ध महासागर में गर्म एवं ठण्डी धाराओं का प्रभाव समताप रेखाओं के वितरण पर विशेष रूप से षड़ता है। उत्तरी अन्ध महासागर में समताप रेखाएँ पश्चिम की ओर परस्पर मिलती हैं, जबकि उत्तर-पूर्व में समताप रेखाएँ दूर-दूर स्थित हैं। मध्यवर्ती अन्ध महासागर में समताप रेखाओं का वितरण बड़ा ही असंयमित है, क्योंकि यहाँ सागर एवं मौसम की दिशा अनिश्चित रहती है।

प्रशान्त महासागर-प्रशान्त महासागर में समताप रेखाएँ प्रायः अक्षांश रेखाओं के समानान्तर मिलती हैं, क्योंकि यह महासागर आकार में सबसे बड़ा है, जिससे स्थलीय क्षेत्रों एवं पवनों का विशेष प्रभाव यहाँ नहीं पड़ता है। यहाँ विषुवत् रेखा के समीपवर्ती भागों में तापमान 25° सेल्सियस पाया जाता है जो घटते-घटते 60° उत्तरी एवं दक्षिणी अक्षांशों के समीपवर्ती भागों में हिमांक बिन्दु के समीप पहुँच जाता है। दक्षिणी प्रशान्त महासागर में स्थलखण्ड की कमी के कारण समताप रेखाएँ लगभग पूर्व-पश्चिम दिशा में ही विस्तृत मिलती हैं।

प्रश्न 5. महासागरीय उच्चावच की दो आकृतियों-मध्य महासागरीय कटक एवं समुद्री टीला का वर्णन कीजिए।
उत्तर-1. मध्य महासागरीय कटक-मध्य महासागरीय कटक पर्वतों की दो श्रृंखलाओं से बनी आकृति है जो एक विशाल अवनमन द्वारा अलग होती है। इन पर्वत श्रृंखलाओं के शिखर की ऊँचाई 2,500 मीटर तक हो सकती है। किन्तु इनमें से कुछ समुद्र की सतह तक भी पहुँच जाती हैं; जैसे—आइसलैण्ड, जो मध्य अटलाण्टिक कटक का एक भाग है।

2. समुद्री टीला-ये नुकीले शिखरों वाले सागरीय पर्वत हैं। ये पर्वत या टीले महासागरीय सतह तक | नहीं पहुँच पाते हैं। इनकी उत्पत्ति ज्वालामुखी द्वारा होती है। इनकी ऊँचाई प्रायः 3,000 से 4,500 मीटर के आसपास होती है।

प्रश्न 6. प्रशान्त महासागर के उच्चावच की तुलना हिन्द महासागर के उच्चावच से कीजिए।
उत्तर- प्रशान्त महासागर एवं हिन्द महासागर के उच्चावच की तुलना
UP Board Solutions for Class 11 Geography Fundamentals of Physical Geography Chapter 13 Water (महासागरीय जल) img 3

प्रश्न 7, थर्मोक्लाइन तथा होलोक्लाइन में अन्तर बताइए।
उत्तर-थर्मोक्लाइन-थर्मोक्लाइन होलोक्लाइन के नीचे होती है। यहाँ लवणता की मात्रा बहुत कम पाई जाती है। इसकी मात्रा 34.6 तथा 34.9 प्रतिशत तक होती है। इसी को थर्मोक्लाइन क्षेत्र कहा जाता है।
होलोक्लाइन-इसकी स्थिति ऊपरी सतह पर उथले धरातल पर होती है। यहाँ उच्च लवणता पाई जाती है। इसके बाद लवणता कम होती जाती है।

प्रश्न 8. महासागरीय जल के तापमान के क्षैतिज वितरण का वर्णन कीजिए।
उत्तर-महासागरीय जल के तापमान का क्षैतिज वितरण
महासागरीय जल के तापमान का क्षैतिज वितरण पर भूमध्य-रेखा का विशेष प्रभाव पड़ता है प्रायः विषुवत् रेखा से ध्रुवों की ओर प्रत्येक अक्षांश पर औसत रूप से 1/2°C ताप कम हो जाता है, परन्तु दक्षिणी गोलार्द्ध में महासागरीय जल का तापमान उत्तरी गोलार्द्ध की अपेक्षा कम पाया जाता है। महासागरीय जल के तापमान का क्षैतिज वितरण मानचित्रों में समताप रेखाओं (Isotherms) द्वारा प्रदर्शित किया जा सकता है। हिन्द महासागर में 15°C की समताप रेखा अधिकतम तापमान के प्रदेशों को घेरती है (चित्र 13.3)। महासागरों के उत्तर-पश्चिमी भागों में समताप रेखाएँ देशान्तर रेखाओं के लगभग समान्तर हैं। मध्यवर्ती अन्ध महासागर में समताप रेखाएँ बड़ी ही असंयमित हैं, क्योंकि यहाँ मौसम की दशाएँ अनिश्चित रहती हैं। भूमध्यसागर में अन्ध महासागर की अपेक्षा तापमान उच्च रहता है। इसके विपरीत बाल्टिक सागर एवं हडसन नदी की खाड़ी में तापमान कम रहता है। कैरिबियन सागर में तापमान उच्च रहता है, क्योंकि व्यापारिक पवनें इस सागर की ओर चलती हैं।
UP Board Solutions for Class 11 Geography Fundamentals of Physical Geography Chapter 13 Water (महासागरीय जल) img 4
प्रशान्त महासागर में समताप रेखाएँ प्रायः अक्षांश रेखाओं के समानान्तर मिलती हैं। किन्तु दक्षिणी प्रशान्त महासागर में स्थलखण्ड की कमी के कारण समस्राप रेखाएँ लगभग पूर्व-पश्चिम दिशा में ही विस्तृत मिलती हैं। ॥

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. महासागरों के तल के विन्यास का वर्णन कीजिए।
या महासागरों के सामान्य तलीय उच्चावच का वर्णन कीजिए।
या महाद्वीपीय मग्ल ढाल क्या है?
उत्तर-महासागरीय तल-पृथ्वीतल के 70.8% भाग पर जल का विस्तार मिलती है। जल का यह भण्डार स्थिर है। लगभग 29.2% भाग पर स्थलमण्डल का विस्तार पाया जाता है। यदि सागरों एवं महासागरों के सम्पूर्ण जल को स्थल पर फैला दिया जाए तो पृथ्वीतल पर तीन किमी गहरा सागर हिलोरें लेने लगेगा। इस प्रकार उत्तरी गोलार्द्ध में थल भाग (75%) की अधिकता के कारण उसे स्थल गोलार्द्ध एवं दक्षिणी गोलार्द्ध में जल के आधिक्य (90%) के कारण उसे जल गोलार्द्ध कहा जाता है।

पृथ्वीतल पर यह जल महासागरों, सागरों, खाड़ियों एवं झीलों आदि से मिलता है। प्रशान्त, अन्ध, हिन्द, आर्कटिक एवं अण्टार्कटिका–पाँच महासागर तथा भूमध्य, उत्तरी मलय, कैलीफोर्निया, लाल तथा अण्डमान आदि प्रमुख सागर हैं। फारस, हड़सन, मैक्सिको तथा बंगाल की खाड़ियाँ महत्त्वपूर्ण स्थान रखती हैं। झीलें सागरीय तटों के समीप तथा महाद्वीपों के आन्तरिक भागों में स्थित हैं। सुपीरियर, मिशीगन, घूरन, इरी, ओण्टेरिया, विक्टोरिया, बाल्कश, मानसरोवर आदि मुख्य झीलें हैं। महासागरों की औसत गहराई 3,800 मीटर है।

आधुनिक वैज्ञानिक युग में यन्त्रों, उपकरणों एवं गोताखोरों द्वारा सागरों एवं महासागरों की तली के उच्चावचों के विषय में पर्याप्त जानकारी प्राप्त हुई है। अब तो महासागरों की तली के मानचित्र भी बना लिये गये हैं। पश्चिमी प्रशान्त महासागर की गहराई सबसे अधिक अर्थात् 11.9 किमी है।

महासागरीय तली का विन्यास–महासागरीय तली के विन्यास को जानने के लिए निम्नलिखित बातों का ज्ञान होना अति आवश्यक है
(अ) सागरतल की गहराई एवं (ब) उस स्थान पर जलयान की स्थिति।
सागरतलों की जानकारी के लिए वैज्ञानिकों ने ध्वनि-तरंगों की प्रतिध्वनि विधि को खोज निकाला है। सागरों की गहराई जलयानों में लगे स्वचालित यन्त्रों द्वारा एक ग्राफ पर स्वयं ही अंकित होती रहती है। इस प्रक्रिया में जलयान के निचले भाग द्वारा जल में ध्वनि-तंरगें उत्पन्न की जाती हैं, जो सागरों की तली से टकराकर वापस लौटती हैं। इससे पता चलता है कि सागरीय तल सपाट नहीं है। इसमें बहुत-से पर्वत, पहाड़ियाँ, खाइयाँ एवं समतल मैदान मिलते हैं। ये खाइयाँ इतनी गहरी होती हैं कि इसमें विश्व के सबसे ऊँचे पर्वत ‘एवरेस्ट’ की चोटी भी समा सकती है। सागरों एवं महासागरों में विभिन्न स्थलाकृतियाँ देखने को मिलती हैं, जिनका विवरण निम्नवत् है

1. महाद्वीपीय मग्न तट-सागरों एवं महासागरों में अथाह जलराशि होती है जिससे यह आस-पास के तटीय भागों में फैल जाती है। अत: महाद्वीपों या स्थलों के वे भाग जो जलमग्न होते हैं, महाद्वीपीय मग्न तट कहलाते हैं। इन भागों में जल छिछला होता है तथा गहराई भी 200 फैदम तक होती है। इनका ढाल स्थल से सागर की ओर होता है।

महाद्वीपीय मग्न तट की तली सभी भागों में समान नहीं होती, इनमें गड्ढे, टीले, घाटियाँ आदि पाये जाते हैं। कहीं-कहीं पर इनका तल कठोर शैलों द्वारा निर्मित होता है। कुछ भागों में बालू एवं कीचड़ के जमाव भी मिलते हैं। इनमें कुछ भाग ऊपर उठ जाते हैं, जो सागरीय जल के द्वीप के समान दिखाई पड़ते हैं। महाद्वीपीय मग्न तट कहीं पर ऊँचे उठ रहे हैं और कहीं पर नीचे धंस रहे हैं। इन पर अपरदन कारकों द्वारा अवसादों का निर्माण होता रहता है। सूर्य के प्रकाश के कारण महाद्वीपीय मग्न तट पर वनस्पति तथा जन्तु जीवित रहते हैं। ये क्षेत्र महत्त्वपूर्ण मत्स्य उत्पादक क्षेत्रों के रूप में विकसित हो गये हैं।

2. महाद्वीपीय मग्न ढाल-महाद्वीपीय मग्न् तट के किनारे पर जब ढाल अचानक ही तेज हो जाता है। तो उसे महाद्वीपीय मग्न ढाल कहते हैं। यह ढाल 35 से 61 मीटर प्रति किमी होता है। इसका एक सिरा मग्न तट से जुड़ा होता है तथा दूसरा सिरा समुद्री फर्श से मिल जाता है।
UP Board Solutions for Class 11 Geography Fundamentals of Physical Geography Chapter 13 Water (महासागरीय जल) img 5

3. गहरे सागरीय बेसिन-सागरों एवं महासागरों का 2/3 भाग गहरे बेसिन या फर्श द्वारा निर्मित है। इसकी लम्बाई 37 से 43 किमी तक होती है। यहाँ लम्बी पहाड़ियाँ, पठार, ज्वालामुखी, पर्वत शिखर आदि स्थलाकृतियाँ पायी जाती हैं। सागरीय जल में ये पहाड़ियाँ द्वीप की भाँति दिखाई देती हैं। इस प्रकार की स्थलाकृतियाँ प्रशान्त महासागर में देखने को मिलती हैं।

4. सागरीय गर्त-सागरीय तली में स्थित लम्बे, सँकरे एवं गहरे स्थल-स्वरूप को सागरीय गर्त कहते हैं। प्रशान्त महासागर एवं कैरेबियन सागर में यह गर्त अधिक पाये जाते हैं। इनकी गहराई 7 से 9 किमी तक होती है। पर्वत-निर्माणकारी घटनाओं द्वारा इन सागरीय गतें की उत्पत्ति होती है।

5. अन्तःसागरीय गम्भीर खड्ड-महाद्वीपीय मग्न तट और मग्न ढालों पर ‘वी’-आकार के तीव्र ढाल वाली दीवारों के साथ बने गड्ढों को अन्त:सागरीय गम्भीर खड्ड कहते हैं। सागरों में ये खड्ड नदियों के मुहानों के पास होते हैं। इनकी गहराई 2 से 3 किमी तक होती है।

6. सागरीय पर्वत-सागरीय फर्श पर ऊँची परन्तु शीर्षयुक्त जलमग्न स्थलाकृति को सागरीय पर्वत कहते हैं। इनका आकार शंकु की भाँति होता है। अलास्का खाड़ी में इस प्रकार के अनेक पर्वत देखे जा सकते हैं।

7. सागरीय कटक-सागरीय भागों में फैली लम्बी एवं सँकरे आकार की जलमग्न पर्वत-श्रेणियाँ सागरीय कटक कहलाती हैं। अन्ध महासागर में इस प्रकार की अनेक़ स्थलाकृतियाँ मिलती हैं। प्रशान्त महासागर में ये कटक नहीं मिलतीं। हिन्द महासागर में इनका विस्तार उत्तर-दक्षिण दिशा में है।

प्रश्न 2. महासागरों में लवणता के असमान वितरण का वर्णन कीजिए तथा उसके कारणों की विवेचना कीजिए।
या महासागरीय लवणता से आप क्या समझते हैं? उसके वितरण को प्रभावित करने वाले चार कारकों की व्याख्या कीजिए।
उत्तर-महासागरीय जल की लवणता–सम्पूर्ण ग्लोब के 70.8% भाग पर जलमण्डल का विस्तार है। परन्तु सागरों एवं महासागरों का यह जल पीने-योग्य नहीं होता, क्योंकि इसमें अनेक लवणों का मिश्रण रहता है। सागरीय जल में लवणों की उपस्थिति से उत्पन्न खारेपन को महासागरीय जल की लवणता कहा जाता है। खारेपन की यह मात्रा उन सभी खनिजों से मिलती है जो इनके जल में स्वतन्त्र रूप से एक निश्चित अनुपात में मिलते रहते हैं। भिन्न-भिन्न सागरों एवं महासागरों में लवणता की मात्रा में भिन्नता पायी जाती है। यह लवणता प्रति 1000 ग्राम जल में घुले हुए नमक द्वारा प्रकट की जाती है। उदाहरण के लिए, यदि 1,000 ग्राम जल में 21 ग्राम नमक है तो इस जल की लवणता 21 प्रति सहस्र होगी।
UP Board Solutions for Class 11 Geography Fundamentals of Physical Geography Chapter 13 Water (महासागरीय जल) img 6
भूमि पर प्रवाहित होता हुआ जल अर्थात् नदियाँ प्रतिवर्ष 16 करोड़ टन खनिज पदार्थ बहाकर सागरों एवं महासागरों के गर्भ में जमा करती हैं। इस जल में कार्बोनेट, सोडियम तथा सिलिकेट आदि लवणों की अधिकता होती है। इस जल में 35 ग्राम नमक प्रति 1,000 ग्राम होता है। सागरों एवं महासागरों के जल का । खारापन अधिक होता है, क्योंकि इनके जल का मैग्नीशियम सल्फेट वाष्पीकरण होता रहता है जिससे इनमें नमक की मात्रा की वृद्धि होती रहती है। सागरीय जल में सल्फेट तथा क्लोराइड आदि लवण अधिक मिलते हैं। अतः इस जल की लवणता का मूल कारण नदियों का जल, जल का – वाष्पीकरण अधिक मात्रा में होना, समुद्री जल-जीव एवं रासायनिक क्रियाओं को होना है।

लवणता की रचना—यह अनुमान लगाया गया है कि सागरों एवं महासागरों के जल में लवणता की मात्रा 50 लाख अरब टन है। सामान्य रूप से प्रति 1,000 ग्राम जल में लवणता की औसत मात्रा 35 ग्राम है; अर्थात् 3.5 प्रतिशत नमक है। इन लवणों में सोडियम क्लोराइड सबसे अधिक होता है। प्रति 1,000 ग्राम सागरीय जल में विभिन्न लवणों की मात्रा संलग्न तालिका के अनुसार है।।

सागरीय जल में लवणों का अनुपात सभी स्थानों पर एकजैसा मिलता है, परन्तु उनकी मात्रा में परिवर्तन हो सकता है। इसका प्रमुख कारण सागरीय जलधाराओं का एक स्थान से दूसरे स्थान पर प्रवाहित होते रहना है। इसी कारण यह अनुपात सदैव स्थिर रहता है।

सागरीय जल की लवणता में भिन्नता के कारण ।

सागरों एवं महासागरों के जल की लवणता में भिन्नता के निम्नलिखित कारण हैं
1. स्वच्छ जल की पूर्ति–जलाशयों में स्वच्छ जल की पूर्ति लवणता की मात्रा को कम कर देती है। उदाहरण के लिए, विषुवत् रेखा के समीपवर्ती भागों में स्वच्छ जले की पूर्ति के कारण सागरीय लवणता कम पायी जाती है। इसके विपरीत उपोष्ण तथा शीतोष्ण कटिबन्धीय भागों के सागरों तथा महासागरों में स्वच्छ जल की कमी के कारण लवणता अधिक पायी जाती है। इसी कारण भूमध्यसागरीय जल में लवणता की मात्रा अधिक पायी जाती है।

2. वाष्पीकरण-वाष्पीकरण क्रिया में जल का बहुत-सा भाग वाष्प बनकर वायुमण्डल में मिल जाता है। इससे सागरीय जल की लवणता में वृद्धि हो जाती है। वाष्पीकरण की अधिकता उच्च ताप, शुष्क वायु, वायु की तेज गति एवं आकाश की स्वच्छता पर निर्भर करती है। उष्ण कटिबन्ध में इस प्रकार की दशाएँ पायी जाती हैं, जिससे इन प्रदेशों में स्थित सागरों में लवणता की मात्रा भी। अधिक मिलती है। इसके विपरीत ध्रुवीय प्रदेशों में निम्न तापमान एवं वाष्पीकरण की कैमी के कारण लवणता कम पायी जाती है।

3. पवनों की प्रकृति-पवनों की तीव्रता एवं शुष्कता जल के अधिक वाष्पीकरण में सहायक होती है; अतः ऐसे क्षेत्रों में सागरीय लवणता भी अधिक मिलती है। यही कारण है कि कर्क एवं मकर रेखाओं के समीपवर्ती सागरीय भागों में लवणता की अधिकता पायी जाती है।

4. सागरीय धाराएँ-समुद्र-तल की ऊपरी सतह में नीचे की सतह की अपेक्षा अधिक लवणता होती है। सागरों में जो धाराएँ प्रवाहित होती हैं, वे ऊपरी सतह के जल को बहा ले जाती हैं, जिससे उस स्थान की लवणता कम हो जाती है। ऊपरी सतह का यह जल जिन भागों में पहुँचता है, वहाँ सागरीय जल की लवणता में वृद्धि कर देता है।

5. जल-जीवों की उपस्थिति-महासागरीय जीव भी लवणता को प्रभावित करते हैं। जिन सागरीय भागों में स्वच्छ एवं मृदु जल होता है, उसमें सिलिको एवं कैल्सियम कार्बोनेट की अधिकता होती है, परन्तु इस जल में उत्पन्न इन तत्त्वों का शोषण जल-जीवों द्वारा कर लिया जाता है, जिससे सागरीय जल की लवणता में वृद्धि हो जाती है।

लवणता का वितरण ।

यदि हम ग्लोब पर स्थित जलाशयों का अध्ययन करें तो पता चलता है कि सबसे कम सागरीय खारापन ध्रुवीय प्रदेशों में मिलता है। इसके विपरीत संबसे अधिक खारापन कर्क एवं मकर रेखाओं के निकटवर्ती सागरीय भागों में पाया जाता है। इसका मुख्य कारण उच्च ताप, कम वर्षा, स्वच्छ आकाश, गर्म शुष्क एवं तीव्र वायु प्रवाह है। सागरीय लवणता का वितरण निम्नलिखित है

1. महासागरीय लवणता-कर्क एवं मकर रेखाओं के समीपवर्ती भागों में लवणता की मात्रा सबसे अधिक अर्थात् 3.6 प्रतिशत है। इनसे आगे ध्रुवों की ओर लवणता की मात्रा कम होती जाती है। भूमध्य रेखा पर लवणता की मात्रा 3.4 प्रतिशत है, जिसका कारण स्वच्छ जल की प्राप्ति का होना है। ध्रुवीय प्रदेशों में लवणता की मात्रा 3.0 प्रतिशत रह जाती है या इससे भी कम मिलती है, जिसका प्रमुख कारण ताप में कमी, वाष्पीकरण का कम होना तथा हिम द्वारा शुद्ध जल की प्राप्ति का होते रहना है।

सागरों में सबसे अधिक लवणता सारगैसो सागर (उत्तरी अटलांटिक महासागर) में है, जहाँ पर इसकी मात्रा 3.8 प्रतिशत है। इसका कारण उच्च ताप, कम वर्षा, आकाश की स्वच्छता, उष्ण एवं शुष्क पवनों का प्रवाहित होना तथा सूर्य की किरणों की तीव्रता का होना है। वाष्पीकरण की तीव्रता सागरीय जल के खारेपन में वृद्धि करती रहती है।।

2. सागरीय लवणता-सागरीय लवणता महासागरों से भिन्न होती है। इन सागरों का सम्बन्ध खाड़ियों तथा जलडमरूमध्य द्वारा महासागरों में होता है। भूमध्ये सागर में सबसे अधिक लवणता 3.9% है। स्वेज नहर के समीप यह मात्रा बढ़कर 4.1% हो जाती है। फारस की खाड़ी में 4.8% लवणता की मात्रा मिलती है। इसका मुख्य कारण वर्षा का अभाव, स्वच्छ जल की कमी, उच्च ताप एवं वाष्पीकरण की तीव्रता का होना है। काला सागर में लवणता की मात्रा 1.8% है। उत्तरी ध्रुव के निकटवर्ती भागों में लवणता और भी कम हो जाती है; जैसे—-बाल्टिक सागर में 1.5%,
बोथानिया की खाड़ी में 0.8% तथा फिनलैएड की खाड़ी में केवल 0.2% रह जाती है।

3. आन्तरिक जलाशयों में लवणता-इस वर्ग में आन्तरिक सागर एवं झीलें सम्मिलित हैं। विश्व में लवणता की सबसे अधिक मात्रा जोर्डन के समीप मृत सागर में 23.8% है। इसका प्रमुख कारण उच्च तापमान, अत्यधिक वाष्पीकरण तथा शुष्क एवं उष्ण पवनों का प्रवाहित होना है। कैस्पियन,सागर के दक्षिणी भाग में काराबुगा खाड़ी में लवणता 17.0% तथा उत्तरी भाग में केवल 1.4% है। इसका प्रमुख कारण कैस्पियन सागर के उत्तरी भाग में यूराल तथा वोल्गा नदियों द्वारा स्वच्छ जल की पूर्ति करते रहना है। झीलों में सर्वाधिक लवणता की मात्रा तुर्की की वान झील में 33.0% है। उत्तरी अमेरिका महाद्वीप की महान झीलों में भी लवणता की मात्रा अधिक मिलती है, जहाँ पर सुपीरियर झील में यह मात्रा 22.0% है।

इस प्रकार उपर्युक्त विवरण से स्पष्ट है कि उच्च ताप, वर्षा का अभाव, अत्यधिक वाष्पीकरण, उष्ण एवं शुष्क पवनों का प्रवाह, स्वच्छ जल की आपूर्ति का पूर्ण अभाव तथा स्वच्छ एवं स्पष्ट आकाश आदि तथ्य सागरीय लवणता को प्रभावित करते हैं।

प्रश्न 3. महासागरीय जल के तापमान के लम्बवत वितरण की विशेषताओं की विवेचना कीजिए।
उत्तर- महासागरीय जल के तापमान का लम्बवत् वितरण
महासागरीय जल के तापमान का प्रमुख स्रोत सूर्य है। इसके अतिरिक्त भूगर्भ का ताप, जल को आपसी दबाव भी ताप प्रदान करते हैं। वायुमण्डल की भाँति जलमण्डल में गति के कारण ताप के वितरण में भिन्नता मिलती है। महासागरीय ताप वितरण की विशेषताओं को विवरण निम्नलिखित है–
UP Board Solutions for Class 11 Geography Fundamentals of Physical Geography Chapter 13 Water (महासागरीय जल) img 7
महासागरीय जल अधिकतम ताप सूर्य से प्राप्त करता है जिस कारण सागरों की ऊपरी परत का जल सर्वाधिक ताप ग्रहण करता है। और गहराई के साथ जल में ताप की उपस्थिति कम होती जाती है, परन्तु तापमान की ह्रास दर सभी गहराइयों पर एक-सी है नहीं होती है। प्राय: 2,000 मीटर की गहराई तक तापमान तेजी से घटता है। 180 मीटर की गहराई का 16° सेल्सियस तापमान है। 2,000 मीटर की गहराई पर घटकर केवल 2° सेल्सियस रह जाता है, परन्तु 4,000 मीटर की गहराई तक केवल 0.4° सेल्सियस ही घटता है तथा वहाँ 1.6° सेल्सियस ताप पाया जाता है। ऐसा अनुमान है कि आयतन की दृष्टि से लगभग 85% महासागरीय जल का तापमान 2 से 4° सेल्सियस के मध्य रहता है (चित्र 13.5)।।

महासागरों में तोप के लम्बवत् वितरण पर जलमग्न अवरोधों का बड़ा प्रभाव पड़ता है। ये अवरोध महासागरों के ताप में विभिन्नताएँ पैदा करते हैं। उदाहरण के लिए लाल सागर में 2,100 मीटर की गहराई पर भी 21° सेल्सियस ताप पाया जाता है, जबकि हिन्द महासागर में इस गहराई पर केवल 2° सेल्सियस ताप पाया जाता है। वस्तुत: जलमग्न अवरोधों के कारण ही महासागरीय जल के लम्बवत् ताप वितरण में अन्तर पाया जाता है; क्योंकि ये अवरोध जल का मिश्रण नहीं होने देते हैं।

We hope the UP Board Solutions for Class 11 Geography: Fundamentals of Physical Geography Chapter 13 Water (महासागरीय जल) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 11 Geography: Fundamentals of Physical Geography Chapter 13 Water (महासागरीय जल), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.