UP Board Class 5 EVS Model Paper हमारा परिवेश

UP Board Class 5 EVS Model Paper हमारा परिवेश

अर्धवार्षिक परीक्षा प्रश्न-पत्र
विषय – परिवेश (हमारा परिवेश)
कक्षा – 5

समय : 2:30 घंटे

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न १.
सौर मंडल का सबसे छोटा ग्रह कौन-सा है?
उत्तर:
बुध।

प्रश्न २.
क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व में भारत का कौन-सा स्थान है?
उत्तर:
सातवाँ।

प्रश्न ३.
पृथ्वी के बीचों-बीच कौन-सी रेखा है?
उत्तर”
भूमध्य रेखा।

UP Board Class 5 EVS Model Paper हमारा परिवेश

प्रश्न ४.
एवरेस्ट पर सबसे पहले चढ़ने वाले दो लोगों के नाम बताइए।
उत्तर:
तेनजिंग नॉर्गे और एडमंड हिलेरी।

प्रश्न ५.
‘वंदेमातरम’ गीत की रचना किसने की?
उत्तर:
बंकिम चंद्र चटर्जी।

प्रश्न ६.
संविधान में नागरिकों को कितने मौलिक अधिकार दिए गए हैं?
उत्तर:
छह।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न ७.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(क) भारत के पूर्व में …………….. देश है।
(ख) चारों ओर जल से घिरे भूमि के छोटे भाग को …………….. कहते हैं।
(ग) राजा राममोहन राय ने …………….. की शिक्षा का प्रसार किया।
उत्तर:
(क) म्यांमार
(ख) द्वीप
(ग) विज्ञान

प्रश्न ८.
सही के सामने (✓) तथा गलत के सामने (✗) का चिह्न लगाइए
(क) पृथ्वी सौर मंडल का सबसे बड़ा ग्रह है।
(ख) भूमध्य रेखा पर सूर्य की किरणें सीधी पड़ती हैं।
(ग) स्वामी दयानंद सरस्वती ने एंग्लो वैदिक स्कूलों की स्थापना की।
उत्तर:
(क) ✗
(ख) ✓
(ग) ✓

प्रश्न ९.
भारतीय व्यापारी अंग्रेजों से क्यों नाराज थे?
उत्तर:
अंग्रेज़ों ने भारतीय व्यापारियों के कारखानों पर रोक लगाई तथा उन्हें अपने देश में भी आजादी से व्यापार नहीं करने दिया।

UP Board Class 5 EVS Model Paper हमारा परिवेश

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न १०.
इंग्लैंड की सरकार ने भारत के शासन को सीधा अपने हाथों में क्यों ले लिया?
उत्तर:
विद्रोह के बाद ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन की जड़ें हिल गई। इस कारण इंग्लैंड की सरकार ने भारत में कंपनी का राज्य खत्म कर दिया और शासन सीधा अपने हाथों में ले लिया।

प्रश्न ११.
सम जलवायु और विषम जलवायु में क्या अंतर है?
उत्तर:
सम जलवायु वाले मौसम में सर्दी और गर्मी की स्थिति लगभग एक जैसी होती है अर्थात इस प्रकार की जलवायु में न अधिक सर्दी पड़ती है और न अधिक गर्मी पड़ती है। विषम जलवायु इसके विपरीत होती है। जाड़ों में अधिक जाड़ा, गर्मियों में अधिक गर्मी, कभी वर्षा, कभी सूखा, कभी बाढ़ और लू चलने वाला मौसम विषम जलवायु कहलाता है।

प्रश्न १२.
आप जहाँ रहते हैं, उस भाग में और मरुस्थल में क्या-क्या अंतर है?
उत्तर:
मरुस्थल – मरुस्थल में सूखे क्षेत्र हैं। यहाँ पानी की कमी है, चारों ओर रेत ही रेत हैं, नदियाँ नहीं हैं, कृषि क्षेत्र नहीं है। आबादी न के बराबर है। कुल मिलाकर जीवन दुष्कर है।
हमारे यहाँ – हरियाली, नदियाँ, मैदान और कृषि क्षेत्र हैं। आबादी का घनत्व है। जीवन – सुखी है।

वार्षिक परीक्षा प्रश्न-पत्र
विषय – परिवेश (हमारा परिवेश)
कक्षा – 5

समय : 2:30 घंटे

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न १.
भारत में कितने प्रतिशत व्यक्ति खेती पर निर्भर हैं?
उत्त:
७१ प्रतिशत

प्रश्न २.
गेहूं की फसल के लिए कौन-सी मिट्टी सबसे उपयुक्त होती है?
उत्तर:
दोमट।

प्रश्न ३.
जमीन से हमें कौन-कौन से खनिज प्राप्त होते हैं?
उत्तर:
लोहा, सोना, कोयला, मिट्टी का तेल आदि।

UP Board Class 5 EVS Model Paper हमारा परिवेश

प्रश्न ४.
साँची का बौद्ध स्तूप किसने बनवाया था?
उत्तर:
सम्राट अशोक ने।

प्रश्न ५.
पूर्ण स्वराज्य की माँग किस वर्ष की गई?
उत्तर:
१९३०

प्रश्न ६.
देश का सबसे बड़ा पद कौन-सा है?
उत्तर:
राष्ट्रपति का पद।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न ७.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(क) लोहा, कोयला, पेट्रोल आदि को …………….. पदार्थ कहते हैं।
(ख) ………….. राज्य में समुद्र के किनारे स्थित महाबलीपुरम में रथ मंदिर है।
(ग) भारत छोड़ो आंदोलन सन् …………….. में चलाया गया।
उत्तर:
(क) खनिज
(ख) तमिलनाडु
(ग) १९४२

प्रश्न ८.
सही के सामने (✓) तथा गलत के सामने (✗) का चिह्न लगाइए –
(क) चावल व गन्ना की फसल के लिए चिकनी मिट्टी उपयोगी होती है। (  )
(ख) जेवियर चर्च वाराणसी में स्थित है। (  )
(ग) स्वदेशी आंदोलन के कारण देश में खादी वस्त्रों का उपयोग बढ़ गया। ( )
उत्तर:
(क) ✓
(ख) ✗
(ग) ✓

प्रश्न ९.
कोयले का उपयोग आप किन-किन कार्यों में कर सकते हैं? सोचिए और लिखिए।
उत्तर:
अँगीठी जलाकर खाना पकाने, कपड़ों के प्रेस करने और ईंधन के रूप में प्रयोग कर सकते हैं। जैसे – भटे में ईंट पकाने आदि में कोयला प्रयुक्त होता है।

UP Board Class 5 EVS Model Paper हमारा परिवेश

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न १०.
देश की एकता और सुरक्षा के लिए हमारे क्या कर्तव्य हैं?
उत्तर:
देश की एकता और सुरक्षा के लिए हम सब को सदैव सतर्क रहना चाहिए। अफवाहों से बचना चाहिए और पुलिस व प्रशासन को सहयोग देना चाहिए। राष्ट्रीय संपत्ति की सुरक्षा करनी चाहिए।

प्रश्न ११.
क्रांतिकारी हथियार लेकर अंग्रेजों से लड़ने की बात क्यों करते थे?
उत्तर:
क्रांतिकारी हथियार लेकर अंग्रेज़ों से लड़ने की बात इसलिए करते थे, क्योंकि अंग्रेज़ भारत की जनता पर अत्याचार कर रहे थे और उन्हें सिर्फ माँगने से आजादी नहीं मिल सकती थी।

प्रश्न १२.
संयुक्त राष्ट्र के कौन-कौन से अंग हैं?
उत्तर:
महासभा, सुरक्षा परिषद्, आर्थिक और सामाजिक परिषद्, न्यासी परिषद्, अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय तथा सचिवालय संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्य अंग हैं।

UP Board Class 5 Model Papers

Leave a Comment