UP Board Class 5 Hindi Model Paper हिंदी : कलरव

UP Board Class 5 Hindi Model Paper हिंदी : कलरव

अर्धवार्षिक परीक्षा प्रश्न-पत्र
विषय – हिन्दी (कलरव)
कक्षा – 5

समय : 2:30 घंटे

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए
प्रश्न १.
कवि ने नदियों के कलकल की तुलना किससे की है?
उत्तर:
ईश्वर की हँसी से।

प्रश्न २.
अलगू चौधरी और जुम्मन शेख में क्या संबंध थे?
उत्तर:
दोनों मित्र थे।

प्रश्न ३.
प्रारंभ में ओलम्पिक विजेताओं को किससे पुरस्कृत किया जाता था?
उत्तर:
जैतून की पत्तियों की माला पहनाकर।

UP Board Class 5 Hindi Model Paper हिंदी : कलरव

प्रश्न ४.
अब्राहन लिंकन का जन्म कहाँ हुआ था?
उत्तर:
लिंकन का जन्म केंटकी में हुआ था।

प्रश्न ५.
काँटों में रास्ता कौन बना लेते हैं?
उत्तर:
बहादुर लोग।

प्रश्न ६.
बनारस में लालबहादुर शास्त्री किससे प्रभावित हुए?
उत्तर:
बनारस में लालबहादुर शास्त्री गांधी जी के भाषण से प्रभावित हुए।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न ७
सही के सामने (✓) तथा गलत के सामने (✗) का चिह्न लगाइए
(क) महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना की। (  )
(ख) दूसरों से अशिष्ट व्यवहार करना चाहिए। (  )
(ग) घायल व्यक्ति राजा का मित्र था।  ( )
उत्तर:
(क) ✓
(ख) ✗
(ग) ✗

प्रश्न ८.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(क) रूस में भारत-पाकिस्तान के बीच ……….. समझौता हुआ।
(ख) चन्द्रमा की किरणें ……… का प्रकाश बता रही हैं।
(ग) ………. में जमना-भाई लीडर थे।
उत्तर:
(क) ताशकंद
(ख) ईश्वर
(ग) खेलकूद

UP Board Class 5 Hindi Model Paper हिंदी : कलरव

प्रश्न ९.
विपत्ति आने पर बहादुर लोग क्या करते हैं?
उत्तर:
विपत्ति आने पर बहादुर लोग घबराते नहीं हैं, बल्कि वे विपत्ति का धैर्य से मुकाबला 
करते हैं। वे काँटों में रास्ता बनाते हैं और परिश्रम करके उपलब्धि प्राप्त करते हैं।

प्रश्न १०.
‘मानव जब जोर लगाता है, पत्थर पानी बन जाता है’ का भाव स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
जब मनुष्य पुरुषार्थ (परिश्रम) करता है; तब पत्थर भी पानी बन जाता है (कठोर बर्फ़ 
पिघल कर पानी बन जाती है) अर्थात् कठिन से कठिन कार्य भी आसान हो जाता है।

प्रश्न ११.
मौलवी साहब के अँगूठे से खून क्यों टपकने लगा?
उत्तर:
बलदेव चाचा ने बाग में बंदर आने की बात कही, जिन्हें गुलेल से भगाया जा सकता 
था। गुलेल का नाम सुनते ही मौलवी साहब बोल उठे कि मुझे गुलेल चलाना खूब आता है। चाचा ने मौलवी साहब को गुलेल से एक बंदर मारने के लिए कहा। मौलवी साहब ने गुलेल को खूब खींचकर बंदर को गोली मारी और देखना चाहा कि उसे कितनी लगती है। इतने में उनके बाएँ अँगूठे से तर-तर खून टपकने लगा और दर्द से वे सहमकर बैठ गए। क्योंकि मौलवी साहब गोली बंदर को मारने के बजाय खुद को ही मार बैठे थे।

प्रश्न १२.
‘देशप्रेम’ पर अपने विचार लिखिए।
उत्तर:
स्वदेश प्रेम सबसे महान गुण है। संसार के सभी महान पुरुष देशप्रेमी थे। जननी और 
जन्मभूमि को स्वर्ग से भी बढ़कर माना गया है। इनके ऋण से उऋण होना किसी के वश की बात नहीं। देश पर बलिदान होनेवाले देशभक्त हमेशा से समाज में विशेष सम्मान पाते रहे हैं। सरदार भगत सिंह और चंदशेखर ‘आजाद’ की सड़क पर बनी हुई प्रतिमाओं को देखकर बहुत सुख की अनुभूति होती है। जो देश से प्यार नहीं करते हैं, उनके विषय में मैथिलीशरण गुप्त की ताड़ना इस प्रकार है

जिसको न निज गौरव और न निज देश का अभिमान है,
वह नर नहीं है, पशु निरा और मृतक समान है।

UP Board Class 5 Hindi Model Paper हिंदी : कलरव

वार्षिक परीक्षा प्रश्न-पत्र
विषय – हिन्दी (कलरव)
कक्षा – 5

समय : 2:30 घंटे

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न १.
वल्लभ भाई पटेल की देश को सबसे बड़ी देन क्या है?
उत्तर:
छह सौ रियासतों का एकीकरण।

प्रश्न २.
अमेरिका में क्या-क्या पैदा नहीं होता है?
उत्तर:
आम और लीची।

प्रश्न ३.
सबसे बड़ा धर्म क्या है?
उत्तर:
परोपकार।

प्रश्न ४.
“तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा”- यह नारा किसने दिया?
उत्तर:
सुभाषचन्द्र बोस ने।

प्रश्न ५.
रसखान किसके भक्त थे?
उत्तर:
श्री कृष्ण के।

प्रश्न ६.
पौधे को किस-किस चीज की जरूरत होती है?
उत्तर:
हवा, पानी और प्रकाश की।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न ७.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(क) सरदार पटेल ……………. संग्राम के महान नेता थे।
(ख) तुलसीदास ने सबसे बड़ा धर्म । ….. बताया।
(ग) रेवती ने संयोजक को बताया कि मेरा पौधा संगीत सुनकर
उत्तर:
(क) स्वतंत्रता
(ख) परोपकार
(ग) झूमता

UP Board Class 5 Hindi Model Paper हिंदी : कलरव

प्रश्न ८.
सही के सामने (✓) तथा गलत के सामने (✗) लगाइए
(क) १६३० ई० में गांधी जी ने सत्याग्रह आरम्भ कर दिया। (  )
(ख) मनुष्य का शरीर गुण और ज्ञान का भण्डार है। (  )
(ग) रेवती का रोना देखकर लोग मान गए कि पौधा उसी का है। (  )
उत्तर:
(क) ✓
(ख) ✓
(ग) ✗

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न ९.
तुलसीदास ने सबसे बड़ा धर्म और सबसे बड़ा अधर्म किसे बताया है?
उत्तर:
तुलसीदास ने दूसरों की भलाई (परोपकार) करना सबसे बड़ा धर्म और दूसरों को कष्ट 
देना सबसे बड़ा अधर्म बताया है।

प्रश्न १०.
अच्छी आदतें क्या है? उनकी सूची बनाइए।
उत्तर:
मन, वचन और कार्य से संयत होना, जैसे- बड़े लोगों, गुरु जी को प्रणाम करना, 
बाहर-भीतर की शुद्धता, सरलता, ब्रह्मचर्य, अहिंसा का पालन, मीठा बोलना, सत्य बोलना, स्वाध्याय में लीन रहना, मन में प्रसन्नता, सौम्य स्वभाव, मौन रहना, आत्मनिर्भरता, भावों और विचारों की पवित्रता ये ही अच्छी आदतें हैं।

प्रश्न ११.
निम्नलिखित मुहावरों को वाक्यों में प्रयोग कीजिए
(क) दाँत खट्टे करना
(ख) पानी-पानी होना
(ग) चेहरे का रंग उड़ना
(घ) हक्का-बक्का रह जाना
उत्तर:
(क) महाभारत में पाण्डवों ने कौरवों के दाँत खट्टे कर दिए।
(ख) अपनी खुली बुराई सुनकर वह पानी-पानी हो गया।
(ग) सिपाही को देखकर चोर के चेहरे का रंग उड़ गया।
(घ) लड़की के सफेद झूठ से मैं हक्का-बक्का रह गया।

UP Board Class 5 Hindi Model Paper हिंदी : कलरव

प्रश्न १२.
हरियाली आने पर प्रकृति में क्या-क्या परिवर्तन दिखाई देते हैं?
उत्तर:
हरियाली आने पर प्रकृति में अनेक परिवर्तन दिखाई देते हैं। मौसम सुहावना हो जाता 
है; जीव-जन्तु को सर्दी से राहत मिलती है। चारों तरफ़ वसन्त की छटा छाई होती है। नई कोपलों में लालिमा छा जाती है। अनेक शाक-सब्जियाँ उपलब्ध होने लगती हैं।

UP Board Class 5 Model Papers

Leave a Comment