UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 12 ऊर्जा के स्रोत एवं सतत् विकास

UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 12 ऊर्जा के स्रोत एवं सतत् विकास

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 8 Environment. Here we have given UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 12 (ऊर्जा के स्रोत एवं सतत् विकास)

UP Board Solutions

अभ्यास ।

Question 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(क) नव्यकरणीय एवं अनव्यकरणीय ऊर्जा के स्रोत क्या हैं ? उदाहरण देकर बताएँ।
(ख) जैव गैस से आप क्या समझते हैं ?
(ग) इकोफ्रेन्डिली तकनीकी को उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए?
(घ) ऊर्जा संरक्षण के उपाय लिखिए।
Solution:
(क)- ऊर्जा के वे स्रोत जिनकी आपूर्ति प्राकृतिक क्रियाकलापों द्वारा प्रकृति में निरंतर बनी रहती हैं तथा जो समाप्त नहीं होती है, नव्यकरणीय ऊर्जा स्रोत कहलाते हैं। जैसे-जल, पवन, सूर्य आदि। ऊर्जा के जिन (UPBoardSolutions.com) स्रोतों का उपयोग करने के पश्चात पुनः प्राप्त करना संभव नहीं होता, अनव्यकरणीय ऊर्जा स्रोत कहलाते हैं। जैसे-कोयला, पेट्रोल, डीज़ल, मिट्टी का तेल, प्राकृतिक गैस आदि।

(ख)- ग्रामीण क्षेत्रे में गोबर तथा कृषि अपशिष्ट सरलता से उपलब्ध होते हैं। कुछ समय पूर्व तक इन्हें सीधे जलाकर ऊर्जा प्राप्त की जाती थी। किन्तु इससे वायु प्रदूषण होता था और ऊर्जा की हानि भी। अतः अब इनके द्वारा उत्तम गैसीय ईंधने प्राप्त किया जाता है। इन्हें बायोगैस या जैव गैस कहते हैं।

(ग)- पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयार की गई तकनीक को इकोफ्रेन्डिली तकनीक कहते । हैं। जैसे-कारखानों की चिमनियों में धूम अवक्षेपक लगाना, ईंट-भट्ठे की चिमनियों को ऊँचा करना, बैटरी चालित वाहनों का प्रयोग करना, कारखानों के आस-पास पौधरोपण करना आदि।

(घ)- ऊर्जा संरक्षण के उपाय –

  • मोटरसाइकिल, स्कूटी या कार का प्रयोग तभी करें जब बहुत आवश्यक हो।
  • जब आवश्यकता न हो तो पंखे, बल्ब व अन्य विद्युत उपकरणों के स्विच को बन्द कर दें।
  • जहाँ तक सम्भव हो, थोड़ी दूर जाने के लिए (UPBoardSolutions.com) पैदल चलें या साइकिल से जाएँ। ऐसा करना स्वास्थ्य के लिए भी हितकर है।
  • यदि सम्भव हो तो सोलर कुकर, सोलर लालटेन व सोलर पम्प आदि का प्रयोग करें।
  • सामान्य बिजली के बल्बों के स्थान पर सी०एफ०एल० (Compact Fluorescent Lamp) अथवा ” एल०ई०डी० (Light Emitting Diode) का उपयोग करने से अपेक्षाकृत अधिक प्रकाश मिलता है और ऊर्जा की बचत होती है।
  • भोजन बनाने से पहले दाल, चावल आदि पदार्थों को कुछ समय तक भिगोकर रखना चाहिए एवं ढककर पकाना चाहिए।

UP Board Solutions

Question 2.
सही विकल्प के सामने बने वृत्त को काला कीजिए
(क) जलाने पर पर्यावरण को सबसे कम प्रदूषित करने वाला ईंधन है
(क) कोयला ।
(ख) एल०पी०जी०
(ग) मिट्टी का तेल
(घ) लकड़ी

(ख) वाहनों को चलाने के लिए न्यूनतम प्रदूषण वाला ईंधन है
(क) डीजल
(ख) पेट्रोल
(ग) सी०एन०जी०
(घ) मिट्टी का तेल

(ग) एल०पी०जी० में पाई जाने वाली मुख्य गैस है
(क) ब्यूटेन ।
(ग) मीथेन
(घ) हाईड्रोजन
(घ) ऑक्सीजन

(घ) निम्नलिखित में कौन-सा नव्यकरणीय ऊर्जा स्रोत है
(क) पेट्रोलियम
(ख) प्राकृतिक गैस
(ग) कोयला
(घ) पवन प्रश्न
Solution:
(क) जलाने पर पर्यावरण को सबसे कम प्रदूषित करने वाला ईंधन है
(क) कोयला ।
(ख) एल०पी०जी० ✓
(ग) मिट्टी का तेल
(घ) लकड़ी

(ख) वाहनों को चलाने के लिए न्यूनतम प्रदूषण वाला ईंधन है
(क) डीजल
(ख) पेट्रोल
(ग) सी०एन०जी० ✓
(घ) मिट्टी का तेल

(ग) एल०पी०जी० में पाई जाने वाली मुख्य गैस है
(क) ब्यूटेन । ✓
(ग) मीथेन
(घ) हाईड्रोजन
(घ) ऑक्सीजन

(घ) निम्नलिखित में कौन-सा नव्यकरणीय ऊर्जा स्रोत है
(क) पेट्रोलियम
(ख) प्राकृतिक गैस
(ग) कोयला
(घ) पवन ✓

Question 3.
निम्नलिखित में से ऊर्जा के नव्यकरणीय और अनव्यकरणीय स्रोतों को छाँटकर लिखिए
सूर्य, डीजल, पेट्रोल, बायोगैस, लकड़ी, कोयला, पवन
Solution:
नव्यकरणीय – सूर्य, पवन ।
अनव्यकरणीय – डीजल, पेट्रोल, बायोगैस,
लकड़ी, कोयला प्रश्न

UP Board Solutions

Question 4.
रिक्त स्थानों की पूर्ति करिए
(क) सौर ऊर्जा का स्रोत ___ है।
(ख) सी०एन०जी० का प्रयोग ___ में करते हैं।
(ग) एल०पी०जी० का प्रयोग ___ पकाने में करते हैं।
(घ) कमरा छोड़ते समय बिजली, पंखा का स्विच ___ कर देना चाहिए।
Solution:
(क) सौर ऊर्जा का स्रोत सूर्य है।
(ख) सी०एन०जी० का (UPBoardSolutions.com) प्रयोग वाहन में करते हैं।
(ग) एल०पी०जी० का प्रयोग रसोई पकाने में करते हैं।
(घ) कमरा छोड़ते समय बिजली, पंखा का स्विच बंद कर देना चाहिए।

प्रोजेक्ट वर्क– विद्यार्थी स्वयं करें।

UP Board Solutions

We hope the UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 12 (ऊर्जा के स्रोत एवं सतत् विकास) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 12 (ऊर्जा के स्रोत एवं सतत् विकास), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 11 जनसंख्या एवं हमारा पर्यावरण

UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 11 जनसंख्या एवं हमारा पर्यावरण

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 8 Environment. Here we have given UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 11 (जनसंख्या एवं हमारा पर्यावरण)

अभ्यास ।

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए

Question 1.
जनसंख्या वृद्धि से क्या तात्पर्य है ? इसका पर्यावरण पर क्या प्रभाव पड़ता है ?
Solution:
लोगों की संख्या बढ़ने के कारण जब हमारे प्राकृतिक संसाधन (UPBoardSolutions.com) कम पड़ने लगते हैं तो हम इसे जनसंख्या वृद्धि कहते हैं। जनसंख्या वृद्धि का पर्यावरण पर बुरा प्रभाव पड़ता है। आज का पर्यावरण प्रदूषण जनसंख्या वृद्धि की ही देन है।

UP Board Solutions

Question 2.
जनसंख्या वृद्धि पर माल्थस के विचार क्या हैं ? समझाइए |
Solution:
माल्थस के अनुसार खाद्य सामग्री में वृद्धि सदैव अंकगणितीय क्रम (जैसे १, २, ३, ४, ५…) में होती है, जबकि जनसंख्या वृद्धि ज्यामितीय क्रम (जैसे २, ४, ८, १६, …) में होती है।

Question 3.
हमारी मूलभूत आवश्यकताएँ क्या हैं? जनसंख्या वृद्धि का उन पर क्या प्रभाव पड़ता है?
Solution:
रोटी, कपड़ा तथा मकान हमारी मूलभूत आवश्यकताएँ हैं। जनसंख्या वृद्धि का इन पर बुरा प्रभाव पड़ता है। जनसंख्या के बहुत अधिक बढ़ने के कारण आज खाने के लिए भोजन की कमी तथा रहने के लिए मकान (UPBoardSolutions.com) छोटे होते जा रहे हैं। इसके साथ ही लोगों का जीवन स्तर भी गिरता जा रहा है।

Question 4.
जनसंख्या बढ़ने पर ऐतिहासिक इमारतें कैसे प्रभावित होती हैं ? लिखिए।
Solution:
जनसंख्या बढ़ने के कारण वातावरण प्रदूषित हुआ है। वातावरणीय प्रदूषण के कारण ऐतिहासिक इमारतों की बाहरी परत खराब होने लगी है। उदाहरण के लिए वायु प्रदूषण के कारण आगरा स्थित ताजमहल का रंग पीला पड़ने लगा है इसके अतिरिक्त ऐसे स्थानों पर बढ़ती भीड़ के कारण वहाँ गंदगी भी फैलने लगी है।

Question 5.
अधिक जनसंख्या होने पर यातायात की सुविधाएँ किस प्रकार प्रभावित होती हैं ?
Solution:
अधिक जनसंख्या के कारण आज बसों, रेलगाड़ियों, हवाई अड्डों आदि सभी जगह अपार भीड़ लगी रहती है। बहुत से लोगों को बसों तथा गाड़ियों में बैठने तक की जगह नहीं मिल पाती है और उन्हें (UPBoardSolutions.com) खड़े रहकर यात्रा करनी पड़ती है। इसके अलावा सड़कों पर बढ़ती वाहनों की संख्या के कारण कई-कई घंटों का जाम भी लग जाता है तथा दुर्घटनाएँ हो जाती हैं।

UP Board Solutions

Question 6.
रिक्त स्थानों की पूर्ति करें
(क) जनसंख्या में वृद्धि ___ क्रम से होती है।
(ख) खाद्यान्न में वृद्धि ____ क्रम से होती है।
(ग) जनसंख्या बढ़ने से ___ में कमी होने लगती है।
(घ) जनसंख्या वृद्धि से हमारा ____ प्रभावित होता है।
Solution:
(क) जनसंख्या में वृद्धि ज्यामितीय क्रम से होती है।
(ख) खाद्यान्न में वृद्धि अंकगणितीय क्रम से होती है।
(ग) जनसंख्या बढ़ने से सुविधाओं में कमी होने लगती है।
(घ) जनसंख्या वृद्धि से हमारा पर्यावरण प्रभावित होता है।

प्रोजेक्ट वर्क– विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 11 (जनसंख्या एवं हमारा पर्यावरण) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 11 (जनसंख्या एवं हमारा पर्यावरण), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 6 मिट्टी और वायु

UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 6 मिट्टी और वायु

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 8 Environment. Here we have given UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 6 (मिट्टी और वायु)

UP Board Solutions

अभ्यास ।

Question 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(क) मिट्टी किसे कहते हैं ?
(ख) मिट्टी कितने प्रकार की होती है ?
(ग) मृदा प्रदूषण किन कारणों से होता है ?
(घ) वायुमण्डल क्या है? हमारे वायुमण्डल का संतुलन कैसे बिगड़ रहा है? |
(ङ) ऑक्सीजन का जीवन में क्या महत्त्व है?
(च) गैसीय अपशिष्ट क्या है? इसका सुरक्षित निष्कासन किस प्रकार से किया जा सकता है?
Solution:
(क)- भूमि की सबसे ऊपरी परत मिट्टी (UPBoardSolutions.com) कहलाती है।

(ख)- मिट्टी मुख्य रूप से तीन प्रकार की होती है- काली मिट्टी, लाल मिट्टी तथा लैटराइट मिट्टी।

(ग)- मृदा प्रदूषण रासायनिक खादों तथा कीटनाशक दवाओं के अत्यधिक प्रयोग, परमाणु कचरे, पेड़-पौधों की अन्धाधुंध कटाई आदि के कारण होता है।

(घ)- पृथ्वी के चारों ओर स्थित वायु की मोटी परत ही वायुमण्डल कहलाती है। हमारे वायुमण्डेल का सन्तुलन निम्नलिखित कारणों से बिगड़ रहा है-

  1. कल-कारखानों से निकलने वाले धुएँ तथा विषैली गैसों से।
  2. ईंधन जलाने पर निकलने वाले धुएँ (UPBoardSolutions.com) एवं गैसों से।
  3. अन्तरिक्ष से कृत्रिम उपग्रह में प्रयुक्त प्रक्षेपण यानों से निकलने वाले धुएँ से।
  4. कूड़े-करकट तथा मरे हुए जीव-जन्तुओं के शवों, कृषि अपशिष्ट आदि के सड़ने से उत्पन्न गैसों से।
  5. वायुयान, स्वचालित वाहनों जैसे- बस, कार, रेलगाड़ी आदि के साधनों से निकलने वाले धुएँ एवं गैसों से।
  6. प्रशीतकों में शीतलन के लिए प्रयुक्त गैसों के रिसने से।

(ङ)- ऑक्सीजन का जीवन में बहुत अधिक महत्त्व है। किसी भी प्राणी को जीवित रखने के लिए, ऑक्सीजन अनिवार्य है इसलिए इसे प्राण वायु भी कहा जाता है। यह आग जलाने के लिए भी आवश्यक है।

(च)- वह गैसीय पदार्थ जो वायु में मिलकर इसे दूषित करता है, गैसीय अपशिष्ट कहलाता है। कार्बन मोनोक्साइड, कार्बन डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड, मिथेन तथा क्लोरो-फ्लोरो कार्बन आदि गैसें गैसीय अपशिष्ट हैं। गैसीय अपशिष्टों को निष्कासन निम्नलिखित विधियों द्वारा किया जा सकता है-

  1. कारखानों तथा भट्ठों आदि की चिमनियों को ऊँचा बनाकर।
  2. चिमनियों में धूम्र अवक्षेपक लगाकर।
  3. कारखानों को आबादी वाले क्षेत्रों से बहुत दूर लगाकर।
  4. कारखानों तथा बस्तियों के आस-पास अधिक-से-अधिक वृक्ष लगाकर

UP Board Solutions

Question 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(क) भूमि की ऊपरी परत को ___ कहते हैं।
(ख) मिट्टी पेड़-पौधों को ___ प्रदान करती है जो उनकी वृद्धि में सहायक हैं।
(ग) पेड़-पौधों को स्वस्थ रखने के लिए रासायनिक उर्वरक की जगह ___ खाद का प्रयोग | करना चाहिए।
(घ) गैसों के अलावा वायुमण्डल में ___ एवं ___ आदि पाए जाते हैं।
(ङ) मानव के हस्तक्षेप से वायुमण्डल का ___ बिगड़ रहा है।
(च) पेड़-पौधे सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में ___ गैस को लेकर अपना भोजन बनाते हैं।
(छ) कारखानों की चिमनियों में ___ लगाकर प्रदूषण रोका जा सकता है।
Solution:
(क) भूमि की ऊपरी परत को मिट्टी कहते हैं।
(ख) मिट्टी पेड़-पौधों को पोषक तत्व प्रदान करती है जो उनकी वृद्धि में सहायक हैं।
(ग) पेड़-पौधों को स्वस्थ रखने के लिए रासायनिक उर्वरक की जगह प्राकृतिक खाद का प्रयोग | करना चाहिए।
(घ) गैसों के अलावा वायुमण्डल में जलवाष्प एवं धूलकण आदि पाए जाते हैं।
(ङ) मानव के हस्तक्षेप से वायुमण्डल का सन्तुलन बिगड़ रहा है।
(च) पेड़-पौधे सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में कार्बन डाइऑक्साइड गैस को लेकर अपना भोजन बनाते हैं।
(छ) कारखानों की चिमनियों में धूम्र अवक्षेप लगाकर प्रदूषण रोका जा सकता है।

UP Board Solutions

प्रोजेक्ट वर्क– विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 6 (मिट्टी और वायु) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 6 (मिट्टी और वायु), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 5 जल संचयन एवं पुनर्भरण

UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 5 जल संचयन एवं पुनर्भरण

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 8 Environment. Here we have given UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 5 (जल संचयन एवं पुनर्भरण)

UP Board Solutions

अभ्यास ।

Question 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए’
(क) वर्षा जल पुनर्भरण के लाभ बताइए ?।
(ख) भू-जल का स्तर नीचे क्यों गिरता जा रहा है ?
(ग) भू-जले में वृद्धि कैसे की जा सकती है ?
(घ) जनसंख्या वृद्धि का भू-जल पर क्या प्रभाव पड़ता है ?
(ङ) वर्षा जल संचयन का अभिप्राय बताइए?
(च) जल को आपके जीवन में क्या महत्त्व है ?
(छ) वर्षा जल का संचयन एवं पुनर्भरण क्यों आवश्यक है ? |
(ज) अपने घर की छत के वर्षा जल का संचयन कैसे करेंगे?
Solution:
(क)- वर्षा जल पुनर्भरण से निम्न लाभ हैं- आवश्यकतानुसार जल की प्राप्ति, जमीन के अन्दर जल मात्रा बढ़ना, नगर जल समस्या दूर होना, जल स्तर नीचे न गिरना, मिट्टी का कटाव कम होना व कृषि फसलों को हरा-भरा बनाया जा सकना आदि।।

(ख)- वर्षा की कमी व जल की अधिक माँग होने के कारण (UPBoardSolutions.com) भू-जल का स्तर नीचे गिरता जा रहा है।

(ग)- वर्षा जल संचयन एवं पुनर्भरण से भू-जैल में वृद्धि की जा सकती है।

(घ) – जनसंख्या वृद्धि से भू-जल की माँग बढ़ती है, जिससे जल स्तर नीचे गिरता जाता है।

(ङ) – वर्षा जल संचयन का अभिप्राय है वर्षा के जल को एकत्र करके कुओं, तालाबों और गड्ढों । आदि को फिर से भरकर पानी की समस्या दूर करना।

(च) – जल का हमारे जीवन में बहुत महत्त्व है। जल पीने के लिए, सिंचाई के लिए. सफाई के लिए वे उद्योग धंधों आदि कार्यों के लिए आवश्यक है।

(छ)-वर्षा जल का संचयन एवं पुनर्भरण भू-जल आपूर्ति और भू-सतही जल द्वारा सभी कार्यों के लिए जल उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक है।

(ज)-घर से थोड़ी दूर पर २ से ३ मीटर गहरा गड्ढा खोदकर, गड्ढे को ईट, कंकड़ और बजरी से भर देते हैं। फिर उसके ऊपर मोटी रेत डालते हैं। इस गड्ढे में छत पर गिरने वाले वर्षा के स्वच्छ जल को इकट्ठा करते हैं।

UP Board Solutions

Question 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए|
(क) समुद्र का जल ___ होने के कारण पीने योग्य __ होता है।
(ख) भू-जल एवं भू-सतही जल प्रकृति द्वारा __ मात्रा में प्राप्त है।
(ग) तालाब, पोखर आदि जल ___ के प्राचीन साधन रहे हैं।
(घ) भू-जल में वृद्धि ___ करके कर सकते हैं।
(ङ) शहरों में __  के कारण वर्षा जल भूमि के अन्दर ___ प्रवेश होता है।
(च) उन्नत किस्म के धान एवं गेहूं की फसल उगाने के लिए ___ सिंचाई की आवश्यकता होती है।
(छ) भारत की जलनीति वर्ष ___ में बनाई गई थी।
(ज) राष्ट्रीय जलनीति में जल को ___ एवं ____ संसाधन के रूप में माना गया है।
Solution:
(क) समुद्र का जल खारा होने के कारण पीने योग्य नहीं होता है।
(ख) भू-जल एवं भू-सतही जल प्रकृति द्वारा कम मात्रा में प्राप्त है।
(ग) तालाब, पोखर आदि जल संचयन के प्राचीन साधन रहे हैं।
(घ) भू-जल में वृद्धि जल संचयन करके (UPBoardSolutions.com) कर सकते हैं।
(ङ) शहरों में पक्के मकानों के कारण वर्षा जल भूमि के अन्दर कम प्रवेश होता है।
(च) उन्नत किस्म के धान एवं गेहूं की फसल उगाने के लिए अधिक सिंचाई की आवश्यकता होती है।
(छ) भारत की जलनीति वर्ष 1987 में बनाई गई थी।
(ज) राष्ट्रीय जलनीति में जल को दुर्लभ एवं बहुमूल्य राष्ट्रीय संसाधन के रूप में माना गया है।

Question 3.
सही जोड़े बनाएँ
UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 5 जल संचयन एवं पुनर्भरण 1
Solution:
UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 5 जल संचयन एवं पुनर्भरण 2

We hope the UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 5 (जल संचयन एवं पुनर्भरण) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 5 (जल संचयन एवं पुनर्भरण), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 8 पारिस्थितिकी तन्त्र

UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 8 पारिस्थितिकी तन्त्र

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 8 Environment. Here we have given UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 8 (पारिस्थितिकी तन्त्र)

अभ्यास

Question 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए|
(क) पारिस्थितिकी तंत्र किसे कहते हैं ? इसकी क्या उपयोगिता है?
(ख) पारिस्थितिकी तंत्र की संरचना किन-किन घटकों से मिलकर होती है ?
(ग) आहार जाले किसे कहते हैं ? उदाहरण सहित समझाइए।
(घ) अनुकूलन से आप क्या समझते हैं ? मरुस्थलीय पौधे अपने वातावरण में किस प्रकार अनुकूलित रहते हैं ? |
(ङ) प्रवासी पक्षी किसे कहते हैं?
Solution:
(क)- किसी स्थान पर पाए जाने वाले जीव-जन्तु, पेड़-पौधे तथा वहाँ के वातावरण में पाई जाने वाली विभिन्न वस्तुओं के तंत्र को पारिस्थितिकी तंत्र कहते हैं। पारिस्थितिकी तंत्र पर्यावरणीय सन्तुलन बनाए रखने के लिए आवश्यक है।

(ख)- पारिस्थितिकी तंत्र की संरचना सजीव तथा निर्जीव घटकों से मिलकर होती है।

(ग)- किसी पारिस्थितिकी तंत्र में उपस्थित विभिन्न आहार श्रृंखलाएँ (UPBoardSolutions.com) एक-दूसरे से सम्बद्ध होकर एक जाल रूपी संरचना का निर्माण करती हैं, जिसे आहार-जाल कहते हैं।

(घ)- किसी विशेष वातावरण में सुगमतापूर्वक जीवन व्यतीत करने एवं वंश वृधि के लिए जीवों के शरीर में रचनात्मक एवं क्रियात्मक स्थायी परिर्वतन उत्पन्न होने की प्रक्रिया अनुकूलन कहलाती है। मरुस्थलीय क्षेत्र के पौधे अपने वातावरण में अनुकूलित रहने के लिए वाष्पोत्सर्जन द्वारा प्रानी की कमी को रोकने के लिए काँटों के रूप में परिवर्तित हो जाते हैं। जड़ें पानी की तलाश में गहराई तक चली जाती हैं। और तना चपटा व गूदेदार हो जाता है।

(ङ)- मौसम से अनुकूलन बनाए रखने के लिए पक्षी हिमालय (UPBoardSolutions.com) के बर्फीले क्षेत्रों साइबेरिया, ऑस्ट्रेलिया से हजारों किलोमीटर की यात्रा करके हमारे देश में आते हैं। इन पक्षियों को प्रवासी पक्षी कहते हैं।

UP Board Solutions

Question 2.
सही कथन के सामने (✓) तथा गलत कथन के सामने (✗) का चिह्न लगाइए
(क) सजीव और निर्जीव घटक एक दूसरे पर निर्भर नहीं होते हैं।
(ख) सभी प्राणी, पेड़-पौधे, जलवायु और पर्यावरण मिलकर पारिस्थितिकी तंत्र बनाते हैं।
(ग) प्रथम चरण उपभोक्ता शेर, चीतां, भेड़िया आदि हैं।
(घ) मृत जीवधारियों से भोजन प्राप्त करने वाले जीव मृतोपजीवी कहलाते हैं।
(ङ) हमें पारिस्थितिकी सन्तुलन को बनाए रखना चाहिए।
(च) हमारी पृथ्वी के चारों ओर वायुमण्डल है।
(छ) मनुष्य पर्यावरण का अंग नहीं है।
Solution:
(क) सजीव और निर्जीव घटक एक दूसरे पर निर्भर नहीं होते हैं। (✗)
(ख) सभी प्राणी, पेड़-पौधे, जलवायु और पर्यावरण मिलकर पारिस्थितिकी तंत्र बनाते हैं। (✓)
(ग) प्रथम चरण उपभोक्ता शेर, चीतां, भेड़िया आदि हैं। (✗)
(घ) मृत जीवधारियों से भोजन प्राप्त करने वाले जीव मृतोपजीवी कहलाते हैं। (✓)
(ङ) हमें पारिस्थितिकी सन्तुलन को बनाए रखना चाहिए। (✓)
(च) हमारी पृथ्वी के चारों (UPBoardSolutions.com) ओर वायुमण्डल है। (✓)
(छ) मनुष्य पर्यावरण का अंग नहीं है। (✗)

Question 3.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(क) जल, वायु, पोषक तत्व, सौर-ऊर्जा आदि ___ घटक कहलाते हैं।
(ख) भोजन के लिए दूसरे जीवों पर निर्भर रहने वाले जीव ___ कहलाते हैं।
(ग) उत्पादक व उपभोक्ता के बीच प्रत्येक भोजन स्तर को ___ कहते हैं।
(घ) आहार-श्रृंखला के एक सिरे पर उत्पादक तथा दूसरे सिरे पर ____ होता है।
(ङ) प्रकृति में ऊर्जा का प्रमुख स्रोत ___ है।
(च) प्रकृति जल, स्थल, वायु, पेड़-पौधों एवं ___ से मिलकर बनी है।
(छ) पृथ्वी के जल वाले भाग को ____ कहते हैं।
(ज) जैविक एवं अजैविक घटक एक दूसरे से परस्पर ___ हैं।
Solution:
(क) जल, वायु, पोषक तत्व, सौर-ऊर्जा आदि निर्जीव घटक कहलाते हैं।
(ख) भोजन के लिए दूसरे जीवों पर निर्भर रहने वाले जीव परपोषी कहलाते हैं।
(ग) उत्पादक व उपभोक्ता के बीच प्रत्येक भोजन स्तर को पोषक तल कहते हैं।
(घ) आहार-श्रृंखला के एक सिरे पर उत्पादक तथा दूसरे सिरे पर सर्वोच्च उपभोक्ता होता है।
(ङ) प्रकृति में ऊर्जा का प्रमुख (UPBoardSolutions.com) स्रोत सूर्य है।
(च) प्रकृति जल, स्थल, वायु, पेड़-पौधों एवं जीव-जन्तुओं से मिलकर बनी है।
(छ) पृथ्वी के जल वाले भाग को जल-मण्डल कहते हैं।
(ज) जैविक एवं अजैविक घटक एक दूसरे से परस्पर सम्बन्धित हैं।

UP Board Solutions

Question 4.
सही विकल्प चुनें
(क) किसी भी पारिस्थितिकी तंत्र के लिए सबसे आवश्यक है

  • निरन्तर ऊर्जा प्रवाह होना।
  • जल प्रवाह होना।
  • वायु प्रवाह होना।
  • पर्वत।

(ख) सूर्य से प्राप्त होने वाली अधिकांश ऊर्जा पृथ्वी पर पहुँचने से पूर्व ही नष्ट हो रही है–

  • मरुस्थलों के कारण।
  • समुद्रों के कारण।
  • पर्वतों के कारण।
  • अत्यधिक प्रदूषण के कारण।

(ग) आहार-जाल में

  • आहार-श्रृंखलाएँ एक सीध में चलती हैं।
  • आहार-श्रृंखलाएँ नहीं होती हैं।
  • कई आहार-श्रृंखलाएँ आपस में उलझ जाती हैं।
  • ऊर्जा का प्रवाह नहीं होता है। ।

(घ) पृथ्वी पर किसी निर्जीव घटक के संतुलित मात्रा से कम या ज्यादा होने पर

  • पारिस्थितिकी तंत्र बनता है।
  • पारिस्थितिकी तंत्र असंतुलित होता है।
  • मानव सुखी जीवन व्यतीत करता है।
  • उपरोक्त में से कोई नहीं।

Solution:
(क) किसी भी पारिस्थितिकी तंत्र के लिए सबसे आवश्यक है

  • निरन्तर ऊर्जा प्रवाह होना। ✓
  • जल प्रवाह होना।
  • वायु प्रवाह होना।
  • पर्वत।

(ख) सूर्य से प्राप्त होने वाली अधिकांश ऊर्जा पृथ्वी पर पहुँचने से पूर्व ही नष्ट हो रही है–

  • मरुस्थलों के कारण।
  • समुद्रों के कारण।
  • पर्वतों के कारण।
  • अत्यधिक प्रदूषण के कारण। ✓

(ग) आहार-जाल में

  • आहार-श्रृंखलाएँ एक सीध में चलती हैं।
  • आहार-श्रृंखलाएँ नहीं होती हैं।
  • कई आहार-श्रृंखलाएँ आपस में उलझ जाती हैं। ✓
  • ऊर्जा का प्रवाह नहीं होता है। ।

(घ) पृथ्वी पर किसी निर्जीव घटक के संतुलित मात्रा से कम या ज्यादा होने पर

  • पारिस्थितिकी तंत्र बनता है।
  • पारिस्थितिकी तंत्र असंतुलित होता है। ✓
  • मानव सुखी जीवन व्यतीत करता है।
  • उपरोक्त में से कोई नहीं।

UP Board Solutions

Question 5.
आपने आस-पास देखे और लिखिए –
(अ) पौधों को उचित मात्रा में धूप न मिलने से क्या होगा?
(ब) अपने आस-पास के जीव-जन्तुओं एवं पेड़-पौधों को देखकर एक खाद्य श्रृंखला का रेखांकित चित्र बनाइए।
(स) पशुओं के मृत शरीर को कौन-कौन से जीव खाते हैं?
Solution:
(अ)- पौधे सूख जाएँगे।
(ब)- विद्यार्थी स्वयं करें।
(स)- कुत्ता, बिल्ली, गिद्ध, बाज, कौआ, चील, लोमड़ी आदि।

प्रोजेक्ट वर्क– विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 8 (पारिस्थितिकी तन्त्र) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 8 (पारिस्थितिकी तन्त्र), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.