UP Board Solutions for Class 8 Sports and Fitness Chapter 10 खेल : नियम, प्रबन्धन एवं पुरस्कार

UP Board Solutions for Class 8 Sports and Fitness Chapter 10 खेल : नियम, प्रबन्धन एवं पुरस्कार

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 8 Sports and Fitness. Here we have given UP Board Solutions for Class 8 Sports and Fitness Chapter 10 (खेल : नियम, प्रबन्धन एवं पुरस्कार)

Question 1.
खेल प्रबन्धन से तुम क्या समझते हो?
Solution:
खेल प्रबन्धन का तात्पर्य खेल के लिए समुचित व्यवस्था करने से है। खेल-कूद से बौधिक तथा शारीरिक विकास होता है। इसीलिए विद्यालय में विषयों के अध्यापक तथा खेल के समये भी निर्धारित होते हैं। यह (UPBoardSolutions.com) इसलिए होता है कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी सुचारु रूप से हो सके। यह विद्यालय प्रबन्ध के अन्तर्गत आता है। इसी तरह विद्यालय में खेलकूद के आयोजन हेतु जब प्रबन्धन किया जाता है तो उसे खेल प्रबन्धन कहते हैं। खेल प्रबन्धन में निम्नलिखित बातों को ध्यान रखा जाता है
(क) खेल का स्थान एवं समय निश्चित करना।
(ख) मैदान के निर्माण हेतु सामग्री व खेल उपकरण उपलब्ध कराना।
(ग) खेलकूद हेतु निर्णायक नियुक्त करना।
(घ) प्राथमिक चिकित्सा एवं सुरक्षा का पूर्ण प्रबन्ध करना।
(ङ) खिलाड़ी, निर्णायकों तथा अतिथिगण के बैठने की व्यवस्था करना।
(च) पीने के पानी एवं जलपान की व्यवस्था करना।
(छ) क्रीड़ा हेतु धन की व्यवस्था करना।
(ज) आवास की व्यवस्था करना।

UP Board Solutions

Question 2.
खेल नियोजन क्यों आवश्यक है?
Solution:
किसी भी कार्य को व्यवस्थित एवं सुचारु रूप से चलाने के लिए उसकी रूपरेखा या योजना बनाना अत्यधिक महत्त्वपूर्ण है। खेल का आयोजन करने से पहले ही उसकी योजना बना लेना आवश्यक (UPBoardSolutions.com) होता है, जिससे खेल को बिना किसी विघ्न-बाधा के सुचारु रूप से सम्पन्न किया जा सके। खेल नियोजन करते समय निम्नलिखित बातों का ध्यान रखा जाता है।
(क) विद्यालय में उपलब्ध भौतिक संसाधन।
(ख) मानवीय संसाधन (कुशल शिक्षक) की उपलब्धता।
(ग) खेल सामग्री की उपलब्धता।।
(घ) ऋतु, मौसम तथा परिवेश के अनुकूल खेल।

Question 3.
खेल समिति के पद बताइए।
Solution:
खेल नियोजन के लिए गठित की गई मुख्य समिति में निम्नलिखित चार पद होते हैं
(क) अध्यक्ष
(ख) उपाध्यक्ष
(ग) सचिव
(घ) कोषाध्यक्ष ।

Question 4.
अर्थ व्यवस्था समिति का कार्य बताइए।
Solution:
खेल के आयोजन में आने वाले सभी खर्चे के लिए धन का प्रबन्ध करने वाली समिति को अर्थ व्यवस्था समिति कहते हैं। यह खेल आयोजन के लिए धन एकत्रित करने के साथ-साथ बजट भी बनाती है तथा बजट के अनुसार खर्च करती है। यह खेल के आयोजन में खर्च किए गए पूरे धन का लेखा-जोखा रखती है।

UP Board Solutions

Question 5.
खेल उपकरण समिति क्या कार्य करती है?
Solution:
खेल उपकरण समिति सहायक समिति होती है। यह खेल (UPBoardSolutions.com) के मैदान को सही तरीके से व्यवस्थित कराती है। मैदान को साफ-सुथरा तथा खेलने योग्य बनाती है। यह खिलाड़ियों के लिए सभी उपकरणों की व्यवस्था भी करती है।

Question 6.
प्रतियोगिता कितने प्रकार की होती हैं?
Solution:
प्रतियोगिता दो प्रकार की होती है
(क) अंत: विद्यालयीय क्रीड़ा प्रतियोगिता।
(ख) अन्तर विद्यालयीय क्रीड़ा प्रतियोगिता।

Question 7.
अन्तर विद्यालयीय प्रतियोगिता से होने वाले लाभ बताइए।
Solution:
अन्तर विद्यालय प्रतियोगिता दो या इससे अधिक विद्यालयों के बीच होती है। अन्तर विद्यालयीय प्रतियोगिताओं से अत्यधिक लाभ होता है। इससे बच्चों में मैत्रीभाव तो बढ़ता ही है, साथ-साथ आपसी सम्बन्ध परस्पर सहयोग के गुण भी विकसित होते हैं। इससे परोक्ष रूप से भी मानवीय गुणों की शिक्षा मिलती है। ऐसी प्रतियोगिताओं से भेद-भाव कम होता है तथा भाई-चारे में वृद्धि होती है। इससे खेल भावना विकसित होती है अर्थात जीत पर अहंकार न करना एवं हार सहर्ष स्वीकार (UPBoardSolutions.com) करना। यह निम्नलिखित स्तरों पर आयोजित की जाती है
(क) स्कूल स्तर पर (विभिन्न कक्षाओं के मध्य)
(ख) न्याय पंचायत स्तर (N.P.R.c.)(विभिन्न स्कूलों के मध्य)
(ग) ब्लॉक स्तर पर (B.R.C.) (विभिन्न पंचायतों के मध्य)
(घ) जिला स्तर पर (विभिन्न ब्लॉकों के मध्य)
(ङ) मण्डल स्तर पर (विभिन्न जिलों के मध्य)
(च) प्रदेश स्तर पर (विभिन्न मण्डलों के मध्य)
(छ) राष्ट्रीय स्तर पर (विभिन्न प्रदेशों के मध्य)

UP Board Solutions

Question 8.
क्षेत्रीय खेदकूद प्रतियोगिता क्यों आयोजित की जाती है?
Solution:
ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिताएँ सम्पन्न कराई जाती हैं। ये प्रतियोगिताएँ खेल निदेशालय द्वारा निम्नलिखित स्तरों पर आयोजित कराई जाती हैं
(क) ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिता।
(ख) जिला स्तर पर प्रतियोगिता।
(ग) मण्डल स्तर पर प्रतियोगिता।
(घ) प्रदेश स्तर पर प्रतियोगिता।

Question 9.
भारत में खेले जाने वाले प्रमुख खेलों के नाम लिखिए।
Solution:
भारत में खेले जाने वाले प्रमुख खेलों में कबड्डी, क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, खो-खो, दौड़, लम्बी कूद, टेनिस, बैडमिंटन, गोलाफेक व तैराकी आदि हैं।

Question 10.
खो-खो खेल के एक टीम में कितने खिलाड़ी होते हैं?
Solution:
खो-खो खेल के एक टीम में बारह खिलाड़ी होते हैं। खेलते समय नौ खिलाड़ी प्रत्येक टीम में खेलते हैं। तीन खिलाड़ी अतिरिक्त होते हैं।

Question 11.
सही जोड़े बनाओ ( बनाकर )
UP Board Solutions for Class 8 Sports and Fitness Chapter 10 खेल नियम, प्रबन्धन एवं पुरस्कार 1
Solution:
UP Board Solutions for Class 8 Sports and Fitness Chapter 10 खेल नियम, प्रबन्धन एवं पुरस्कार 2

Question 12.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (पूर्ति करके)–
(क) द्रोणाचार्य पुरस्कार ___ को दिया जाता है।
(ख) अर्जुन पुरस्कार ___ को दिया जाता है।
Solution:
(क) द्रोणाचार्य पुरस्कार उत्कृष्ट प्रशिक्षकों को दिया जाता है।
(ख) अर्जुन पुरस्कार अच्छे खिलाड़ियों को दिया जाता है।

UP Board Solutions

Question 13.
सही (✓) और गलत (✗) का निशान लगाइए (निशान लगाकर)
(क) कबड्डी में साँस टूटने पर खिलाड़ी आउट नहीं होता।
(ख) अर्जुन पुरस्कार प्रशिक्षकों को दिया जाता है।
(ग) खो-खो में खेलते समय प्रत्येक टीम में 9 खिलाड़ी खेलते हैं। ।
Solution:
(क) कबड्डी में साँस टूटने पर खिलाड़ी आउट नहीं होता। (✗)
(ख) अर्जुन पुरस्कार प्रशिक्षकों को दिया जाता है। (✗)
(ग) खो-खो में खेलते समय प्रत्येक टीम में 9 खिलाड़ी खेलते हैं। (✓)

प्रोजेक्ट वर्क : नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 8 Sports and Fitness Chapter 10 (खेल : नियम, प्रबन्धन एवं पुरस्कार) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 8 Sports and Fitness Chapter 10 (खेल : नियम, प्रबन्धन एवं पुरस्कार), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 8 Sports and Fitness Chapter 9 प्राथमिक चिकित्सा, नशीले पदार्थ एवं उनके दुष्परिणाम

UP Board Solutions for Class 8 Sports and Fitness Chapter 9 प्राथमिक चिकित्सा, नशीले पदार्थ एवं उनके दुष्परिणाम

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 8 Sports and Fitness. Here we have given UP Board Solutions for Class 8 Sports and Fitness Chapter 9 (प्राथमिक चिकित्सा, नशीले पदार्थ एवं उनके दुष्परिणाम)

Question 1.
प्राथमिक चिकित्सा क्या है ?
Solution:
दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को तुरन्त राहत पहुँचाने के लिए किए जाने वाले उपायों को प्राथमिक चिकित्सा कहते हैं, जैसे खेल के मैदान में कोई खिलाड़ी चक्कर खाकर गिर पड़े तो उसके लिए तुरन्त उसे जमीन पर (UPBoardSolutions.com) सीधा लिटा दें, हवा करें तथा पीने के लिए पानी दें। इन्हीं सुरक्षा के उपायों को प्राथमिक चिकित्सा कहते हैं।

UP Board Solutions

Question 2.
खेल के मैदान में प्रायः किस प्रकार की घटनाएँ घटती हैं ?
Solution:
खेल के मैदान में प्रायः खेलते समय छोटी-मोटी चोटें लग जाती हैं, जैसे- गिरने से हाथ-पैर छिलनी, हाथों या पैरों में मोच आ जाना आदि। लेकिन कभी-कभी खेलों में गम्भीर चोटें भी लग जाती हैं, जैसे- हाथ या पैर की हड्डी का टूटना, मांसपेशियों में खिंचाव आ जाना, चोट लगने से नाक से खून आना, बेहोश हो जाना आदि।

Question 3.
प्राथमिक चिकित्सा के दो महत्त्व बताइए।
Solution:
प्राथमिक चिकित्सा के दो निम्नलिखित महत्त्व हैं-

  • प्रथम सहायता से घायल रोगी के जीवन की रक्षा होती है।
  • चोट की गम्भीरता को कम करने में प्राथमिक चिकित्सा सहायक है।

Question 4.
पेशियों के खिंचाव की स्थिति में क्या प्राथमिक उपचार करेंगे ?
Solution:
पेशियों में खिंचाव की स्थिति में निम्न प्राथमिक उपचार करना चाहिए-

  • सर्वप्रथम रोगी को आराम की स्थिति में लिटाना चाहिए।
  • दर्द निवारक क्रीम लगाकर आराम की स्थिति में छोड़ चाहिए।

UP Board Solutions

Question 5.
हड्डी टूटने की स्थिति में आप तुरन्त क्या करेंगे ?
Solution:
खेलते समय कभी-कभी गिरने से तथा हड्डियों पर (UPBoardSolutions.com) अधिक दबाब पड़ने की स्थिति में वे टूट जाती हैं। हेड्डी टूटने से वह अंग काम करने की स्थिति में नहीं रहता। हड्डी टूटने पर हम निम्नलिखित प्राथमिक उपचार कर सकते हैं|

  1. घायल व्यक्ति को भीड़ से हटाकर खुली हवा में लाएँ।
  2. रोगी को धैर्य एवं सांत्वना दें।
  3. लकड़ी या स्केल की छोटी खपाची की सहायता से टूटे अंग पर बाँध दें।
  4. बड़ों की सहायता से स्ट्रेचर या एंबुलेंस से घायल व्यक्ति को डॉक्टर के पास ले जाएँ। |

Question 6.
डोपिंग किसे कहते है ?
Solution:
कभी-कभी खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी अपने खेल-प्रदर्शन को बढ़ाने के लिए कुछ शक्तिवर्धक नशीली दवाओं का सेवन करते हैं जिसे डोपिंग कहते हैं। इसके दुष्परिणाम में उनकी शारीरिक क्षमता कम होने लगती है। दवाओं के प्रयोग में पकड़े जाने पर ऐसे खिलाड़ी अन्तरराष्ट्रीय खेलों से बाहर कर दिए जाते हैं। उनके द्वारा जीते (UPBoardSolutions.com) गए पदक वापस ले लिए जाते हैं। इसकी वजह से खिलाड़ी को ही नहीं, पूरे राष्ट्र को अपमानित होना पड़ता है।

Question 7.
नशीले पदार्थों का सेवन करने से शरीर पर क्या दुष्प्रभाव पड़ता है ?
Solution:
नशीले पदार्थ के सेवन से स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर पड़ता है। अधिक समय तक इन पदार्थों का सेवन करते रहने से इनकी आदत पड़ जाती है। एक बार आदत पड़ जाने पर नशीला पदार्थ न मिलने पर व्यक्ति के अन्दर वेचैनी बढ़ने लगती है। बेचैनी दूर करने के लिए वह बार-बार नशीले ‘पदार्थों का सेवन करने लगता है। परिणामस्वरूप वह गम्भीर रोगों का शिकार हो जाता है जैसे-हृदय रोग, यकृत एवं मस्तिष्क का कैंसर, दमा-रोग, एड्स आदि। नशीले पदार्थ का सेवन करने से मरीज का चेहरा एकदम से बुझे-सा जाता है। उसकी आँखों के नीचे काले धब्बे पड़ जाते हैं।

UP Board Solutions

Question 8.
रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए (पूर्ति करके)
1. सिगरेट और पानमसालों को बनाने में ___ नामक विषैला रासायनिक तत्व प्रयोग किया जाता है।
2. नशीले पदार्थों का शरीर पर ____ प्रभाव पड़ता है।
3. नशा करने वालों की ___ से बचे।
4. डूबते व्यक्ति को पानी से निकालकर _____ लिटा देंगे।
Solution:
1. सिगरेट और पानमसालों को बनाने में निकोटीन नामक विषैला रासायनिक तत्व प्रयोग किया जाता है।
2. नशीले पदार्थों का शरीर पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है।
3. नशा करने वालों की संगति से बचे।
4. डूबते व्यक्ति को पानी से निकालकर पेट के बल लिटा देंगे।

प्रोजेक्ट वर्क : नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 8 Sports and Fitness Chapter 9 (प्राथमिक चिकित्सा, नशीले पदार्थ एवं उनके दुष्परिणाम) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 8 Sports and Fitness Chapter 9 (प्राथमिक चिकित्सा, नशीले पदार्थ एवं उनके दुष्परिणाम), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 8 Sports and Fitness Chapter 8 प्रमुख खेल

UP Board Solutions for Class 8 Sports and Fitness Chapter 8 प्रमुख खेल

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 8 Sports and Fitness. Here we have given UP Board Solutions for Class 8 Sports and Fitness Chapter 8 (प्रमुख खेल)

Question 1.
सबसे लम्बी दौड़ कितने मीटर की होती है?
Solution:
सबसे लम्बी दौड़ 6०० मीटर की होती है।

UP Board Solutions

Question 2.
ऊँची कूद में प्रत्येक खिलाड़ी द्वारा कितने प्रयास किए जाते हैं?
Solution:
ऊँची कूद में प्रत्येक खिलाड़ी को एक निर्धारित ऊँचाई पर (UPBoardSolutions.com) कूदने के लिए तीन बार मौका दिया जाता है।

Question 3.
गोलाफेंक में गोला किस पदार्थ का बना होता है, एवं इसका वजन कितना किलोग्राम होता है?
Solution:
गोला” + में गोला पीतन अथवा लोहे के ठोस पदार्थ का बना होता है। इस गोले का वजन 5 किग्रा होता है।

Question 4.
डिस्कस किस आकार का होता है? इसका वजन कितने किलोग्राम होता है?
Solution:
डिस्कस फाइबर या लकड़ी से बना वृत्त के आकार का होता है। इसका वजन 1.5 किलोग्राम होता है।

Question 5.
‘मल्ल युद्ध’ को वर्तमान में किस नाम से जाना जाता है?
Solution:
‘मल्ल युद्ध’ विश्व के प्राचीनतम खेलों में से एक है। वर्तमान समय में इसे कुश्ती के नाम से जाना जाता है।

UP Board Solutions

Question 6.
‘कुश्ती’ में गद्दे की ऊँचाई कितने मीटर होती है?
Solution:
‘कुश्ती’ में गद्दे की ऊँचाई 1 मीटर होती है।

Question 7.
कुश्ती के कुछ खिलाड़ियों के नाम बताइए।
Solution:

  1. गामा पहलवान- गामा पहलवान को ‘रुस्तम-ए जहाँ’ कहा जाता है।
  2. दारा सिंहदारा सिंह फ्री स्टाइल कुश्ती के विश्व विख्यात (UPBoardSolutions.com) पहलवान रहे हैं इन्होंने भारत देश का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है।
  3. महाबली सत्यपाल महाबली सत्यपाल गुरु हनुमान के शिष्य हैं। ये भारतीय विद्यालय खेल संघ के अध्यक्ष एवं भारती कुश्ती के विकास पुरुष हैं। इन्हें महाबली एवं पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। |

Question 8.
वालीबॉल खेल में प्रत्येक टीम में कितने-कितने खिलाड़ी होते हैं? |
Solution:
वालीबॉल खेल में प्रत्येक टीम में 12-12 खिलाड़ी होते हैं। जिनमें से 6-6 खिलाड़ी मैदान में खेलते हैं। तथा 6-6 खिलाड़ी सुरक्षित रहते हैं।

Question 9.
वालीबॉल खेल में मैदान की लम्बाई एवं चौड़ाई कितने मीटर होती है?
Solution:
वालीबॉल खेल में मैदान की लम्बाई 19 मीटर तथा चौड़ाई 9 मीटर होती है, जिसमें एक मध्य रेखा होती है इसी मध्य रेखा के ऊपर जाली (नेट) लगाई जाती है। मध्य रेखा से दोनों ओर 9 x 9 वर्ग मीटर का वर्गाकार क्षेत्र होता है।

UP Board Solutions

Question 10.
अन्तरराष्ट्रीय खेल से आप क्या समझते हैं ?
Solution:
राष्ट्रीय स्तर पर योग्य खिलाड़ी अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में भाग लेकर खेलते हैं, उन्हें अन्तरराष्ट्रीय खेल कहते हैं। अन्तरराष्ट्रीय खेलों में ओलम्पिक, एशियाड एवं सैफ खेल प्रमुख हैं।

Question 11.
ओलम्पिक ध्वज में कितने गोले होते हैं ?
Solution:
पाँच। प्रश्न

Question 12.
किसी एक स्थानीय खेल के मैदान का चित्र, नाम सहित बनाइए।
Solution:
नोट – विद्यार्थी अध्यापक/अध्यापिका की सहायता से स्वयं करें।
सही विकल्प चुनें –
1.ओलम्पिक खेलों का सर्वप्रथम प्रारम्भ हुआ ?
(क) ईरान
(ख) यूनान
(ग) इराक
(घ) निमें से कोई नहीं
ग्नि स्थान की पृर्न कर पनि अन्

  • ओलम्पिक खेलों का आयोजन प्रत्येक चार वर्ष के उपरान्त होता है।
  • पैरालम्पिक ग्येलों को श्रेय डा० गुडविन गुटमन ३ जः ।
  • राष्ट्रकुल खेलों का प्रारम्भ व 1930 में कनाडा में हुआ।
  • एशियाड खेलों का प्रथम आयोजन वर्ष 1951 में नई दिल्ली में हुआ।

UP Board Solutions

प्रोजेक्ट वर्क तथा यह भी जानिए : नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 8 Sports and Fitness Chapter 8 (प्रमुख खेल) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 8 Sports and Fitness Chapter 8 (प्रमुख खेल), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 8 Sports and Fitness Chapter 7 माचिंग, खेल भावना एवं अनुशासन

UP Board Solutions for Class 8 Sports and Fitness Chapter 7 माचिंग, खेल भावना एवं अनुशासन

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 8 Sports and Fitness. Here we have given UP Board Solutions for Class 8 Sports and Fitness Chapter 7 (माचिंग, खेल भावना एवं अनुशासन)

Question 1.
माचिंग क्या है ? माचिंग करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ?
Solution:
माचिंग वह क्रिया है जिसमें आदेशों को सुनते हुए ध्यान से मार्च किया जाता है, जैसेसेना व पुलिस के जवानों का कदम-ताल करते चलना व विद्यालयों में बच्चों की डिल। मार्किंग करते समय निम्न बातों को (UPBoardSolutions.com) ध्यान में रखना आवश्यक है- सावधानी की मुद्रा में खड़ा होना, गर्दन । सीधी व आँखें सामने की ओर खुली रखना। विश्राम की अवस्था में दोनों हाथ पीछे करना, हाथों और पैरों को ढीला छोड़ना। बात करना, पीछे मुड़ना व रूमाल प्रयोग करना मना होता है।

UP Board Solutions

Question 2.
राष्ट्र ध्वज में कौन-कौन से रंग होते हैं ? ये रंग क्या दर्शाते हैं ?
Solution:
राष्ट्र ध्वज में तीन रंग होते हैं। ऊपर केसरिया रंग, बीच में सफेद व नीचे हरा रंग होता है। केसरिया रंग त्याग व बलिदान, सफेद रंग शांति व सच्चाई और हरा रंग देश की हरियाली व खुशहाली दर्शाता है।

Question 3.
राष्ट्रगान की रचना किसने की थी ? राष्ट्रगान गाते समय किन-किन बातों को । ध्यान में रखना चाहिए ?
Solution:
राष्ट्रगान की रचना गुरु रवीन्द्रनाथ टैगोर ने की थी। राष्ट्रगाने गाते समय निम्न बातों को ध्यान रखना चाहिए

  1. राष्ट्रगान के समय सावधान की मुद्रा में खड़ा होना चाहिए।
  2. राष्ट्रगान गाते समय हिलना-डुलना व बातें करना मना है।
  3. राष्ट्रगान सही-सही गाना चाहिए।
  4. राष्ट्रगान 52 सेकण्ड में पूरा होना चाहिए।

Question 4.
खेल भावना से आप क्या समझते हैं?
Solution:
जब हम कोई भी खेल खेलते हैं, तो उसमें हारते हैं या जीतते हैं। हमारा पूरा प्रयास होता है कि हम जीतें। पर सदैव ऐसा नहीं हो पाता। अगर हम जीतते हैं तो हमें हारने वाले खिलाड़ी के प्रयास की सराहना करनी चाहिए। इसी प्रकार हारने पर हमें जीतने वाले खिलाड़ी को बधाई देनी चाहिए। हार को विनम्रतापूर्वक स्वीकार कर पुन: तैयारी में (UPBoardSolutions.com) जुट जाना चाहिए। जीतने पर अहंकार नहीं होना चाहिए। हमें प्रतिद्वन्दी खिलाड़ियों के प्रति मन में ईर्ष्या-द्वेष का भाव नहीं रखना चाहिए, बल्कि उनसे सीखने का प्रयास करना चाहिए। यही खेल भावना है।

UP Board Solutions

Question 5.
खेल में अनुशासन होना क्यों आवश्यक है?
Solution:
खेल भावना तथा अनुशासन एक-दूसरे के पूरक हैं। प्रत्येक खेल के कुछ नियम होते हैं। इन नियमों का पालन करते हुए ही हम खेलकर जीतने का प्रयास करते हैं। अनुशासन हमारे जीवन को व्यवस्थित (UPBoardSolutions.com) बनाता है। अतः खेल में अनुशासन होना अत्यन्त आवश्यक है। हमें खेल, शिक्षा, समाज आदि सभी क्षेत्रों में अनुशासन का परिचय देना चाहिए।

Question 6.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए- ( पूर्ति करके)
(क) विंध्य ___ यमुना गंगा, उच्छल ___ तंरग।।।
(ख) किसी भी खिलाड़ी को चोट लगने पर ____ की व्यवस्था करना।
(ग) मुख्य अतिथि के निरीक्षण पर आते समय ___ ग्रुप को ‘सावधान’ का आदेश देगा।
Solution:
(क) विंध्य हिमाचल यमुना गंगा, उच्छल जलधि तंरग।।।
(ख) किसी भी खिलाड़ी को चोट लगने पर उपचार की व्यवस्था करना।
(ग) मुख्य अतिथि के निरीक्षण पर आते समय ग्रुप लीडर ग्रुप को ‘सावधान’ का आदेश देगा।

Question 7.
‘अ’ समूह का ‘ब’ समूह से सही-सही मिलान कीजिए (मिलान करके)
UP Board Solutions for Class 8 Sports and Fitness Chapter 7 माचिंग, खेल भावना एवं अनुशासन 1
Solution:
UP Board Solutions for Class 8 Sports and Fitness Chapter 7 माचिंग, खेल भावना एवं अनुशासन 2

Question 8.
राष्ट्र ध्वज का केसरिया रंग प्रतीक है
(क) त्याग व बलिदान का
(ख) शान्ति का
(ग) खुशहाली व हरियाली का
(घ) देश के उन्नति के पथ पर अग्रसर रहने का।
Solution:
(क) त्याग व बलिदान का प्रश्न

UP Board Solutions

Question 9.
खेल के मैदान में राष्ट्र ध्वज को देखकर आपको क्या प्रेरणा मिलती है?
Solution:
खेल के मैदान में राष्ट्र ध्वज को देखकर हमें देशभक्ति, त्याग व बलिदान, ध्वज के प्रति सम्मान करने की प्रेरणा मिलती है।

Question 10.
यदि कहीं राष्ट्रगान हो रहा हो और आप उधर से निकल रहे हो तो आपको उस समय क्या करना चाहिए?
Solution:
यदि कहीं राष्ट्रगान हो रहा हो और हम उधर से निकल (UPBoardSolutions.com) रहे हों, तब हमें चुपचाप सावधान मुद्रा में खड़ा हो जाना चाहिए, जब तक कि राष्ट्रगान समाप्त न हो जाए।

प्रोजेक्ट कार्य : नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 8 Sports and Fitness Chapter 7 (माचिंग, खेल भावना एवं अनुशासन) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 8 Sports and Fitness Chapter 7 (माचिंग, खेल भावना एवं अनुशासन), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 8 Sports and Fitness Chapter 6 प्राणायाम

UP Board Solutions for Class 8 Sports and Fitness Chapter 6 प्राणायाम

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 8 Sports and Fitness. Here we have given UP Board Solutions for Class 8 Sports and Fitness Chapter 6 (प्राणायाम)

Question 1.
प्राण किसे कहते हैं ?
Solution:
श्वास को जीवन-शक्ति या प्राण कहते हैं।

UP Board Solutions

Question 2.
मनुष्य एक मिनट में कितनी बार श्वास लेता है ? 
Solution:
मनुष्य एक मिनट में सोलह से अट्ठारह बार साँस लेता है।

Question 3.
प्राणायाम किसे कहते हैं ? प्राणायाम के पाँच लाभ बताएँ।
Solution:
प्राण-शक्ति या श्वास अन्दर लेने और बाहर छोड़ने की क्रिया पर नियन्त्रण करना ही प्राणायाम कहलाता है। प्राणायाम के पाँच लाभ निम्नलिखित हैं

  1. प्राणायाम करने से मस्तिष्क का तनाव कम होता है।
  2. प्राणायाम करने से शरीर (UPBoardSolutions.com) नीरोग रहता है।
  3. नियमित प्राणायाम करने से पाचन शक्ति और स्मरण शक्ति बढ़ती है।
  4. प्राणायाम से दीर्घ श्वसन का अभ्यास स्वतः होने लगता है। इससे हमारी आयु बढ़ती है।
  5. प्राणायाम करने से क्रोध, चिन्ता, निराशा और भय जैसे विकार दूर होते हैं।

UP Board Solutions

Question 4.
भस्त्रिका प्राणायाम कैसे किया जाता है, इसके चरण बताएँ।
Solution:
भस्त्रिका प्राणायाम 3 से 5 मिनट तक किया जाता है। इसे करने के लिए सर्वप्रथम वज्रासन में बैठ जाएँ, दोनों नासिकाओं से साँस अन्दर खींचे तथा बिना अन्दर रोके पूरी ताकत से बाहर निकालें। |

Question 5.
प्राणायाम करने के सामान्य नियम क्या हैं? किन्हीं पाँच नियमों को बताएँ।
Solution:
प्राणायाम करने के सामान्य नियम निम्नलिखित हैं
(क) प्राणायाम के लिए सिद्धासन या पद्मासन में बैठना ठीक होता है। यदि इन आसनों में बैठने में कष्ट हो तो सुखासन में बैठ कर प्राणायाम करें।
(ख) बैठने के लिए दरी या कंबल (UPBoardSolutions.com) का प्रयोग करें।
(ग) साँस सदैव नासिका से ही लें। मुँह से कदापि साँस न लें।
(घ) भोजन के तुरन्त बाद प्राणायाम कभी भी नहीं करना चाहिए। भोजन के 4-5 घंटे बाद ही प्राणायाम करना ठीक होता है।
(ङ) प्राणायाम स्वच्छ एवं खुली जगह पर करें।

UP Board Solutions

Question 6.
रिक्त स्थान की पूर्ति करो (पूर्ति करके)
(क) नियमित प्राणायाम करने से ___ और ____ बढ़ती है।
(ख) प्राणायाम के द्वारा ___ मजबूत होते हैं और रक्तसंचार तेज हो जाता है।
(ग) प्राणायाम ___ एवं खुली जगह पर करें।
(घ) प्राणायाम के लिए ___ या ____ में बैठना ही ठीक होता है।
Solution:
(क) नियमित प्राणायाम करने से पाचन शक्ति और स्मरण शक्ति बढ़ती है।
(ख) प्राणायाम के द्वारा फेफड़े मजबूत होते हैं और रक्तसंचार तेज हो जाता है।
(ग) प्राणायाम स्वच्छ एवं खुली जगह पर करें।
(घ) प्राणायाम के लिए सिद्धासन या पद्मासन में बैठना ही ठीक होता है।

We hope the UP Board Solutions for Class 8 Sports and Fitness Chapter 6 (प्राणायाम) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 8 Sports and Fitness Chapter 6 (प्राणायाम), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.