UP Board Solutions for Class 2 English Chapter 8 Birds

UP Board Solutions for Class 2 English Chapter 8 Birds (पक्षी)

PARROT, parrot
(पैरट) तोता
UP Board Solutions for Class 2 English Chapter 8 Birds 1

DUCK, duck
(डक) बतख
UP Board Solutions for Class 2 English Chapter 8 Birds 2

SPARROW, sparrow
(स्पैरो) गौरैया
UP Board Solutions for Class 2 English Chapter 8 Birds 3

COCK, cock
(कॉक) मुर्गा
UP Board Solutions for Class 2 English Chapter 8 Birds 4

CROW, crow
(क्रो) कौआ
UP Board Solutions for Class 2 English Chapter 8 Birds 5

Birds Activity

Fill in the Missing Letters.
छूटे हुए अक्षर भरो (भरकर)
Answer:
SPARROW – sparrow
CROW – crow
DUCK – duck
COCK – cock
PARROT – parrot

Birds Activity

Colour and name the birds.
पक्षियों में रंग भरो व उनके नाम लिखो।
Answer:
UP Board Solutions for Class 2 English Chapter 8 Birds 6

Note – विद्यार्थी स्वयं रंग भरें।

UP Board Solutions for Class 2 English

UP Board Solutions for Class 2 English Chapter 7 Animals

UP Board Solutions for Class 2 English Chapter 7 Animals (पशु)

CAT, cat
(कैट) बिल्ली
UP Board Solutions for Class 2 English Chapter 7 Animals 1

COW, COW
(काउ) गाय
UP Board Solutions for Class 2 English Chapter 7 Animals 2

GOAT, goat
(गोट) बकरी
UP Board Solutions for Class 2 English Chapter 7 Animals 3

HORSE, horse
(हॉर्स) घोड़ा
UP Board Solutions for Class 2 English Chapter 7 Animals 4

DOG, dog
(डॉग) कुत्ता
UP Board Solutions for Class 2 English Chapter 7 Animals 5

Animals Activity

Fill in the Missing Letters.
छूटे हुए अक्षर भरो (भरकर)
Answer:
CAT – cat
COW – COW
HORSE – horse
DOG – dog
GOAT – goat

Animals Activity

Colour and name the animals.
पशुओं में रंग भरो व उनके नाम लिखो।
UP Board Solutions for Class 2 English Chapter 7 Animals 6

Note – विद्यार्थी स्वयं रंग भरें।

UP Board Solutions for Class 2 English

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 20 धूप

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 20 धूप

धप शब्दार्थ

उजियारा = उजाला
लहराना = हलकोरे लेना, दहकना
धरती = पृथ्वी
चेतन = सचेत होने का गुण
सर्दी = ठण्ड
मनभायी = अच्छी लगी
सतरंगी = सात रंगों की

बीती रात …………………………………….…. धूप।

अर्थ – रात बीत गई। प्रकाश हो गया। घर के आँगन में धूप फैल गई। कण-कण में प्रत्येक पेड़ के पत्तों पर सुन्दर-सुहावनी दिखाई देने लगी। पर्वत की

चोटी …………………………………..…………… धूप।

अर्थ – धूप पर्वत की चोटी पर पड़ी दिखाई दी, पानी के बहते झरनों पर भी धूप आ गई। समुद्र की लहरों पर वह नृत्य करती नजर आई। इस प्रकार वह सबका साथ देने-वाली सखी-सहेली जैसी नजर आई।

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 20 धूप

पंछी के पंखों ……………………………….…………… धूप।

अर्थ – धूप पक्षियों के पंखों पर चमकती नजर आई। धूप फूलों पर भी लहराने लगी। पृथ्वी के कोने में, हर क्षेत्र में धूप मानो नई चेतना लेकर उपस्थित हुई।

गर्मी में आँखें ………………………………..…………. धूप।

अर्थ – गर्मी के दिनों में धूप नाराज (क्रोधित) नजर आई। उसी तरह जाड़े के दिनों में वह सर्दी से छुटकारा दिलाने और मन को लुभानेवाली दिखाई दी। बरसात के दिनों में छम-छम करती हुई वह इन्द्रधनुष के सातरंगों में घुलकर सुहावनी दिखाई दी।

धूप अभ्यास

प्रश्न १.
सोचो और बताओ
(क) धूप कैसी लगती है- जाड़े में, गर्मी में और बरसात में?
उत्तर:
जाड़े में सुहावनी (मन लुभाने वाली), गर्मी में झुलसाने वाली और बरसात में सतरंगी (सुन्दर) लगती है।

(ख) यदि सूरज उदय न हो तो क्या होगा?
उत्तर:
यदि सूरज उदय न हो, तो अँधेरा छा जाएगा, जीवन असम्भव हो जाएगा।

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 20 धूप

प्रश्न २.
जिसके लिए धूप जरूरी है, उस पर गोला लगाओ (गोला लगाकर )
उत्तर:
UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 20 धूप 1

प्रश्न ३.
पाठ पढ़कर कविता की पंक्ति को पूरा करो (पंक्ति को पूरा करके)
उत्तर:
गर्मी में आँखें दिखलाई।
सर्दी में मनभाई धूप।

प्रश्न ४.
खेल-खेल में
नोट – विद्यार्थी स्वयं करके देखें।

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 20 धूप

प्रश्न ५.
स्वयं करके जानो
नोट – विद्यार्थी स्वयं करके देखें।

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 19 हमारे राष्ट्रीय प्रतीक

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 19 हमारे राष्ट्रीय प्रतीक

हमारे राष्ट्रीय प्रतीक शब्दार्थ

राष्ट्रगान = राष्ट्र के सम्मान का प्रतीक गान (गीत)
जन-गण-मन = मनुष्यों के समूहों के मन
अधिनायक = स्वामी
भाग्यविधाता = भाग्य बनाने वाले
सिंध = सिंध प्रदेश
मराठा = महाराष्ट्र
द्राविड़ = तमिलनाडु
उत्कल = 
ओडिशा
बंग = बंगाल
विंध्य = विंध्याचल पर्वत
हिमाचल = हिमालय पर्वत
उच्छल = उछलता हुआ
जलधितरंग = समुद्र की लहर
तव = तुम्हारा
शुभ नामे जागे = शुभ नाम जपते हैं
आशिष माँगे = आशीर्वाद माँगते हैं
गाहे = गाते हैं
जयगाथा = विजय की गाथा
मंगलदायक = कल्याण करने वाले

जन-गण-मन …………………………..……………. जय हे॥

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 19 हमारे राष्ट्रीय प्रतीक

र्थ – हे भारत के भाग्य विधाता और मनुष्यों के समूहों का स्वामी तिरंगा झण्डा! तेरी जय हो! पंजाब, सिंध, गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, ओडिशा, बंगाल आदि प्रदेश, विंध्याचल और हिमालय पर्वत, यमुना, गंगा आदि नदियाँ और उछलती हुई लहरों वाले समुद्र आदि तेरा शुभ नाम जपते हुए तुझसे आशीर्वाद माँगते हैं तथा तेरी विजय की गाथा गा रहे हैं। मनुष्यों का कल्याण करने वाला और भारत का भाग्य विधाता हे तिरंगा झण्डा! तेरी जय हो! जय हो! जय-जय-जय-जय हो!

हमारे राष्ट्रीय प्रतीक अभ्यास

प्रश्न १.
देखो, बताओ और अपनी कॉपी में लिखो
(क) हमारे झण्डे को तिरंगा क्यों कहते हैं?
उत्तर:
हमारे झण्डे में केसरिया, सफेद और हरा तीन रंग हैं इसलिए इसे तिरंगा कहते हैं।

(ख) हमारा राष्ट्रगान किसने लिखा है?
उत्तर:
हमारा राष्ट्रगान रबीन्द्र नाथ टैगोर (गुरुदेव) ने लिखा है।

प्रश्न २.
खाली जगह में सही शब्द लिखो (लिखकर)
(क) हमारे झण्डे में सबसे ऊपर की पट्टी केसरिया रंग की है। बीच की पट्टी सफेद रंग की है और सबसे नीचे हरे रंग की पट्टी है।

(ख) हमारा राष्ट्रीय पक्षी मोर है।
हमारा राष्ट्रीय पशु बाघ है।
हमारा राष्ट्रीय पुष्प कमल है।

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 19 हमारे राष्ट्रीय प्रतीक

प्रश्न ३.
जानो और लिखो
(क) राष्ट्रध्वज कब-कब फहराते हैं?
उत्तर:
15 अगस्त, 26 जनवरी और 2 अक्टूबर को राष्ट्रध्वज फहराते हैं।

(ख) राष्ट्रगान कितने सेकेंड में गाते हैं?
उत्तर:
राष्ट्रगान बावन (52) सेकेंड में गाते हैं?

(ग) हमारा राजचिह्न कहाँ से लिया गया है?
उत्तर:
हमारा राजचिह्न अशोक स्तम्भ (सारनाथ) से लिया गया है।

प्रश्न ४.
(क) हमारे झण्डे में सफेद पट्री के बीचोबीच बने चक्र में 24 तीलियाँ हैं।
(ख) केसरिया रंग त्याग और बलिदान की निशानी है।
(ग) सफेद रंग शांति व स्वच्छता की निशानी है।
(घ) हरा रंग हरियाली व खुशहाली की निशानी है।

प्रश्न ५.
कॉपी पर राष्ट्रध्वज का चित्र बनाकर रंग भरो।
नोट – विद्यार्थी राष्ट्रध्वज का चित्र बनाकर स्वयं रंग भरें।

अपने-आप

सिद्धार्थ और पक्षी

सिद्धार्थ और पक्षी शब्दार्थ

जख्म = घाव
चचेरा = चाचा का बेटा
अधिकार = अपने अधीन रखना

सिद्धार्थ और पक्षी पाठ का सार (सारांश)

राजकुमार सिद्धार्थ बाग में टहल रहे थे। एक घायल पक्षी उनके पास आकर गिरा। सिद्धार्थ ने उसकी सेवा करके उसे बचाया। पक्षी को तीर मारने वाले देवदत्त ने सिद्धार्थ से पक्षी माँगा। सिद्धार्थ के मना करने पर झगड़ा बढ़ा। राजा ने फैसला किया कि जिसने पक्षी की जान बचाई, वही उसे रख सकता है।

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 19 हमारे राष्ट्रीय प्रतीक

सिद्धार्थ और पक्षी अभ्यास

प्रश्न १.
बताओ
(क) यदि तुम राजा होते, तो पक्षी किसे देते और क्यों?
उत्तर:
यदि हम राजा होते, तो पक्षी सिद्धार्थ को ही देते; क्योंकि उसी ने उसके प्राण बचाए थे।

प्रश्न २.
सही (✓) का चिह्न लगाओ (चिह्न लगाकर)
(क) हमें पशु-पक्षियों को मारना चाहिए।
(ख) हमें पशु-पक्षियों की सहायता नहीं करनी चाहिए।
(ग) हमें सभी जीवों के प्रति दयाभाव रखना चाहिए।     (✓)

प्रश्न ३.
अपनी पसन्द का एक पक्षी बनाकर उसमें रंग भरो।
नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

प्रश्न ४.
इस कहानी से हमें क्या सीख मिलती है? सोचो और बताओ।
उत्तर:
इस कहानी से हमें परोपकारी बनने और जीवों पर दया करने की सीख मिलती है।

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 18 परी

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 18 परी

परी शब्दार्थ

आसमान = आकाश
पृथ्वी = धरती
रंग-बिरंगे = अनेक रंगों के
लहराई = घुमाई

परी  पाठ का सार (सारांश)

जाड़े के दिनों में छत्ता बना रही मधुमक्खी को परी ने आकर खेलने के लिए बुलाया। मधुमक्खी ने पहले छत्ता बनाने के लक्ष्य के कारण खेलने से मना किया; क्योंकि बर्फ पड़ने वाली थी। परी ने जल्द छत्ता बना देने की बात कही, जिससे मधुमक्खी उसके साथ खेल सके। तब परी ने छड़ी लहराई और वहाँ हजारों मधुमक्खियों ने आकर छत्ता बना उसमें शहद भर दिया। इस प्रकार परी, मधुमक्खियाँ व तितली सब खुशी से नाचने लगे।

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 18 परी

परी अभ्यास

प्रश्न १.
उत्तर लिखो
(क) मधुमक्खी ने परी के साथ खेलने से मना क्यों किया?
उत्तर:
मधुमक्खी बर्फ पड़ने से पहले अपना छत्ता बनाना चाहती थी; इसलिए उसने परी के साथ खेलने से मना कर दिया।

(ख) परी ने क्या किया?
उत्तर:
परी ने छड़ी लहराई और हजारों मधुमक्खियों ने आकर छत्ता बनाया और उसमें शहद भर दिया।

(ग) मधुमक्खी शहद कहाँ से इकट्ठा करती है?
उत्तर:
मधुमक्खी फूलों से शहद इकट्ठा करती है।

प्रश्न २.
बताओ
(क) सर्दी से बचने के लिए तुम क्या करते हो?
उत्तर:
सर्दी से बचने के लिए हम गरम कपड़े पहनते और शहद खाते हैं।

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 18 परी

(ख)-शहद खाने में कैसा लगता है?
उत्तर:
शहद खाने में मीठा लगता है।

(ग) फूल किस-किस रंग के होते हैं?
उत्तर:
फूल सफेद, हरे, नीले, लाल, पीले, काले रंगों के होते हैं।

प्रश्न ३.
सोचो और लिखो- मधुमक्खी के कौन-कौन से गुण हममें भी होने चाहिए?
उत्तर:
परिश्रमी जीवन, कर्तव्यपरायणता, दृढ़-निश्चय, संयम व स्वावलम्बन आदि मधुमक्खियों के गुण हममें भी होने चाहिए।

प्रश्न ४.
बोलो और लिखो- मधुमक्खी, ध्यान, मुस्कराई, पृथ्वी, बर्फ, तितली।
उत्तर:
विद्यार्थी शब्दों को स्वयं बोलें व लिखें।

प्रश्न ५.
नीचे लिखे शब्दों से मिलते-जुलते शब्द लिखो, जैसेछत्ता-पत्ता।
उत्तर:
रंग – भंग
छड़ी – घड़ी
खेल – मेल
फूल – शूल।

प्रश्न ६.
उलटे अर्थ वाले (विलोम) शब्द लिखो, जैसे-सर्दी-गर्मी।
उत्तर:
सुन्दर – कुरूप
ऊपर – नीचे
अच्छा – बुरा
सुखी – दुखी।

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 18 परी

प्रश्न ७.
रंग-बिरंगी तितलियों के चित्र बनाओ।
उत्तर:
विद्यार्थी तितलियों के चित्र स्वयं बनाएँ।

प्रश्न ८.
तितली पर कोई कविता यादकर कक्षा में सुनाओ।
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं करें।

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav