UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 7 दहीबड़ा

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 7 दहीबड़ा

दहीबड़ा शब्दार्थ

मिल-जुलकर = एक साथ
मौज मनाना = खुशी मनाना

सारे चूहों ने ………………………………..…………… दहीबड़ा।

अर्थ – सब चूहों ने मिलकर एक बड़ा दहीबड़ा बनाया। इसके लिए सत्तर किलो दही मँगवाया। उसमें दहीबड़ा डाल दिया गया।

दिन भर रहा ………………………….…………… किया खड़ा।

अर्थ – वह दहीबड़ा दिन भर दही में ही पड़ा रहा और बहुत बड़े आकार का हो गया। सब चूहों ने मिलकर उसे दरवाजे पर खड़ा कर दिया।

रात और दिन ………………………..…………… जाते हैं।

अर्थ – अब रात-दिन सारे चूहे उस दहीबड़े को खाते रहते हैं। वे मौज मनाते हैं, गाना गाते हैं और घर को छोड़कर (खाने की तलाश में) और कहीं नहीं जाते।

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 7 दहीबड़ा

दहीबड़ा  अभ्यास

प्रश्न १.
बताओ
(क) चूहों ने कितने किलो दही में दहीबड़ा डाला?
उत्तर:
चूहों ने सत्तर किलो दही में दहीबड़ा डाला।

(ख) चूहों को दहीबड़ा बनाने में कितना समय लगा होगा?
उत्तर:
चूहों को दहीबड़ा बनाने में पूरा दिन लगा होगा।

(ग) चूहों ने दहीबड़े को दरवाजे पर कैसे खड़ा किया होगा?
उत्तर:
सब चूहों ने मिलकर दहीबड़े को दरवाजे पर खड़ा किया होगा?

प्रश्न २.
दहीबड़ा बनाने में जो चीज न लगे उसे काट दो (काट कर)
उत्तर:
शक्कर (✗)
चावल (✗)
नमक उड़द गेहूँ (✗)
दाल
मिर्ची
दूध
धनिया (✗)
आलू (✗)

प्रश्न ३.
‘खाते हैं’ ‘जाते हैं’ की तरह तीन शब्द बनाओ (बनाकर)
उत्तर:
(1) लाते हैं
(2) पाते हैं
(3) गाते हैं

प्रश्न ४.
नीचे दिए गए शब्दों के उलटे अर्थ वाले (विलोम) शब्द लिखो
उत्तर:
दिन – रात
अन्दर – बाहर
बड़ा – छोटा
कम – ज्यादा

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 7 दहीबड़ा

प्रश्न ५.
‘जाते-जाते’ में जाते शब्द दो बार आया है। इसी प्रकार तुम भी ऐसे शब्द समूह बनाओ जिनमें एक शब्द दो बार आया हो
उत्तर:
रोते – रोते
गाते – गाते
हँसते – हँसते
सुनते – सुनते।

प्रश्न ६.
सही उत्तर पर सही (✓) का निशान लगाओ (निशान लगाकर)
उत्तर:
दही मँगवाया – सत्तर (✓), अस्सी, नब्बे, सौ किलो
दहीबड़ा रखा जाता है – कटोरी (✓), गिलास, चम्मच, शीशी में

प्रश्न ७.
कविता को सही क्रम में लिखो (सही क्रम में लिखकर)
मिल – जुलकर ने चूहों सारे – सारे चूहों ने मिल-जुलकर
एक बड़ा बनाया दही – एक बनाया दहीबड़ा
दही मँगवाया किलो सत्तर – सत्तर किलो दही मँगवाया
दही छुड़वाया बड़ा फिर – फिर छुड़वाया दहीबड़ा

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 7 दहीबड़ा

प्रश्न ८.
चूहे को दहीबड़े तक पहुँचाओ
नोट – विद्यार्थी चूहे को दहीबड़े तक स्वयं पहुँचाएँ।

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 6 ममता का घर

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 6 ममता का घर

ममता का घर शब्दार्थ

दालान = बरामदा
बाड़े में = जानवरों के रहने के लिए घिरी जगह पर
बगिया = बगीचा
दीपक = दीया
उजाला = रोशनी

ममता का घर पाठ का सार (सारांश)

मैं ममता हूँ। मेरा घर मानावाला गाँव में है। घर में बरामदा और गौशाला बनी है। आम के पेड़ पर लगे झूले पर मैं अपने भाई मगन के साथ झूलती हूँ। मैं दातुन करके, नहाकर मगन के साथ स्कूल जाती हूँ। लौटकर मगन और मैं हाथ-मुँह धोकर खाना खाते हैं। माँ को स्वास्थ्य केन्द्र में काम अधिक होने पर बाबू जी खाना बनाते हैं। खाने के लिए हरी सब्जियाँ हम अपनी बगिया से लाते हैं। बाबू जी पशुओं की देखभाल करते हैं। माँ दूध दुहती व खाना बनाती हैं। मगन दीपक जलाता है, फिर हम दोनों साथ-साथ पढ़ते हैं। दादी जी से कहानी सुनते-सुनते हम सो जाते हैं।

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 6 ममता का घर

ममता का घर अभ्यास

प्रश्न १.
बताओप्रश्न
(क) मगन और ममता स्कूल जाने से पहले क्या-क्या करते हैं?
उत्तर:
मगन और ममता स्कूल जाने से पहले दातुन करके नहाते, नाश्ता, करते और तैयार होते हैं।

(ख) बाबू जी खाना कब बनाते हैं? ।
उत्तर:
जब माँ को स्वास्थ्य केन्द्र में अधिक काम रहता है, तब बाबू जी खाना बनाते हैं।

(ग) तुम्हारे घर की दीवारें किस चीज की बनी हुई हैं?
नोट – विद्यार्थी स्वयं उत्तर लिखें।।

(घ) घर किस-किस चीज के बने होते हैं?
उत्तर:
घर बाँसों, फूस, ईंटों, छड़ों, सीमेन्ट-बालू आदि के बने होते हैं।

(ङ) तुम्हारे घर में कौन-कौन रहते हैं?
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं लिखें।

(च) तुम्हारे घर में कौन-कौन-से पशु-पक्षी पाले जाते हैं?
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं लिखें।

(छ) तुम्हारे घर के आस-पास कौन-कौन-से पेड़-पौधे हैं?
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं लिखें।

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 6 ममता का घर

प्रश्न २.
सही जोड़े बनाओ, किसका सम्बन्ध किससे (सही जोड़े बनाकर)
उत्तर:
हल – बैल
उजाला- दीया
छप्पर – फूस
गाय – दूध

प्रश्न ३.
लिखो
(क) दूध देने वाले पशुओं के नाम
उत्तर:
गाय, भैंस, बकरी, भेड़ आदि।

(ख) उजाला देने वाली चीजों के नाम
उत्तर:
दीया, लालटेन, टॉर्च, मोमबत्ती, बल्ब आदि।

(ग) खेती में काम आने वाली चीजों के नाम
उत्तर:
हल, बैल, ट्रॉली, कुदाल, फावड़ा, गैंती, ट्रैक्टर आदि।

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 6 ममता का घर

प्रश्न ४.
इनके घर को क्या कहते हैं? लिखो
उत्तर:
गाय – गौशाला
मधुमक्खी – छत्ता
चिड़िया – घोंसला
मुर्गी – दरबा
चूहा – बिल
शेर – माँद

प्रश्न ५.
चित्र देखकर उसके नीचे लिखो कि इनमें से कौन-सा काम माँ, पिताजी, भाई, बहिन, दादा-दादी या तुम्हारे द्वारा किया जाता है।
उत्तर:
UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 6 ममता का घर 1

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 5 टपका का डर

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 5 टपका का डर

टपका का डर शब्दार्थ

बरसात = वर्षा
बरसना = पानी गिरना
भीगना = गीला होना
परेशान = बेचैन
कूदते-फांदते = उछलते-उछलते
झुंझलाना = गुस्सा करना

टपका का डर पाठ का सार (सारांश)

बरसात में दादी माँ के छप्पर से पानी टपक रहा था। ओले भी पड़ रहे थे। बरसात से परेशान होकर एक बाघ कूदते-फाँदते दादी माँ के घर के पास पहुँचा। परेशान दादी माँ टप-टप सुनकर बोली कि उसे बाघ से उतना डर नहीं लगता, जितना ‘टपका’ से। बाघ ने ‘टपका’ को अपने से बड़ा जानवर समझा और वह घबराकर भाग गया।

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 5 टपका का डर

टपका का डर अभ्यास

प्रश्न १.
इस पाठ में कौन से शब्द इन अक्षरों से बने हैं, लिखो। जैसे- ब से बस।
उत्तर:
ब – बाघ, बरसात, बरस, बेर, बराबर, बना, बोली, बड़ा, बस।
म – माँ, मार, मुझे, मुझसे, मगर।
प – पानी, पुराना, पड़ने, परेशान, पास, पहुँचा, पर, पैर।
ट – टपका, टपकने, टपक, टप-टप।

प्रश्न २.
उत्तर लिखो
(क) दादी माँ क्यों परेशान थीं?
उत्तर:
दादी माँ इसलिये परेशान थीं क्योंकि छप्पर से पानी टपक रहा था।

(ख) बाघ क्यों भाग गया?
उत्तर:
बाघ टपके को अपने से बड़ा जानवर समझ घबराकर भाग गया।

प्रश्न ३.
बताओ
(क) छप्पर टपकने पर कैसी आवाज होती है?
उत्तर:
छप्पर टपकने पर ‘टप-टप’ की आवाज होती है।

(ख) छप्पर कौन-कौन सी चीजों से बनता है?
उत्तर:
छप्पर बाँसों, रस्सियों, बीड या अरहर की टहनियों, धान के पुआल, सूखे गन्ने के फूस के पूलों आदि से बनता है।

(ग) बरसात के मौसम में क्या-क्या होता है?
उत्तर:
बरसात के मौसम में वर्षा होती है; धान के पौधों की रोपाई होती है; नदियों में बाढ़ आ जाती है; रास्तों में कीचड़ हो जाता है तथा कीड़ों-मकोड़ों का जोर हो जाता है।

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 5 टपका का डर

(घ) ओले पड़ने पर तुम क्या करते हो?
उत्तर:
ओले पड़ने पर हम घर में बैठकर अपनी सुरक्षा करते हैं।

(ङ) तुम्हारे घर में चूल्हे पर क्या-क्या पकाया जाता है?
उत्तर:
हमारे घर में चूल्हे पर रोटी, दाल, चावल, सब्जी, विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन आदि पकाए जाते हैं।

(च) पिताजी की माँ को ‘दादी’ कहते हैं। तुम अपने पिता जी की माँ को क्या कहते हो?
उत्तर:
हम अपने पिता जी की माँ को ‘दादी जी’ कहते हैं।

प्रश्न ४.
जंगल में और क्या-क्या भीग रहा होगा? सूची बनाओ
उत्तर:
जंगल में भीगने वाली चीजें- पेड़-पौधे, घास (वनस्पति), वहाँ रहने वाले सभी जीव-जन्तु, कार्यरत व्यक्ति आदि।

प्रश्न ५.
इन्हें तुम कैसे करोगे? कक्षा में करके दिखाओ
कूदना, फाँदना, दबे पाँव चलना, डरना, लपकना, कीचड़ में चलना।
नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

प्रश्न ६.
बाघ के मुँह का मुखौटा बनाकर पहनो व अभिनय करो।
नोट – विद्यार्थी मुखौटे बनाकर स्वयं पहनें व अभिनय करें।

कितना सीखा?

प्रश्न १.
कहानी आगे बढ़ाओ
उत्तर:
हसन फुटबाल खेल रहा था। उसने गेंद को ठोकर मारी। गेंद बदरी काका की छत की ओर उछली और टप्पा खाकर काका के घर में जा गिरी। काका घर में ही थे। काकी ने गेंद रखकर बच्चों को धमकाया, परन्तु काका ने गेंद वापस दे दी।

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 5 टपका का डर

प्रश्न २.
अंग और उसके काम को मिलाओ (मिलाकर)
उत्तर:
कान से – गाना सुनते हैं
आँख से – चित्र देखते हैं
नाक से – फूल सूंघते हैं
त्वचा से – ठण्डक का अनुभव करते हैं
पैर से – चलते हैं
हाथों से – गेंद खेलते हैं
जीभ से – स्वाद लेते हैं
दाँतों से – खाना चबाते हैं

प्रश्न ३.
शब्द बनाओ (बनाकर)
उत्तर:
रेखा – खेल
घोड़ा – हाथी
सियार – बाघ
पर्वत – धरती

प्रश्न ४.
इन शब्दों में ‘ई’ की मात्रा लगाकर नए शब्द बनाओ (शब्द बनाकर)
उत्तर:
पीला – मीठा
पीली – मीठी
हरा – ठण्डा
हरी – ठण्डी

प्रश्न ५.
दिए गए उदाहरण की तरह खाली स्थानों में शब्द भरो (शब्द भरकर)
उत्तर:

खा खाऊँगा खाऊँगी खाएँगे
सो सोऊँगा सोऊँगी सोएँगे
रो रोऊँगा रोऊँगी रोएँगे
बो बोऊँगा बोऊँगी बोएँगे
धो धोऊँगा धोऊँगी धोएँगे

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 5 टपका का डर

प्रश्न ६.
क्या-क्या होता
उत्तर:
खट्टा – नींबू
गोल – गेंद
मीठा – आम
सफ़ेद – ओला
पीला  – पपीता
ठण्डा – हिम (बर्फ)
गरम – चाय
चौकोर – किताब

प्रश्न ७.
पढ़ो और समझो
नोट – विद्यार्थी स्वयं पढ़ें एवं समझें।

प्रश्न ८.
बताओ- बाघ दादी की बात सुनकर क्यों भाग गया?
उत्तर:
बाघ दादी की बात सुनकर घबरा गया। उसने समझा कि टपका उससे भी बड़ा जानवर है; इसलिए वह डरकर भाग गया।

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 4 देखभाल

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 4 देखभाल

प्रश्न १.
कौन करे?
नीचे कुछ काम लिखे हैं, जो हम करते हैं। बताओ, इन्हें करने में शरीर के कौन-से अंग काम आते हैं?
उत्तर:
कूदना – पैर
देखना – आँख
सुनना – कान
खाना – मुँह व दाँत
सूंघना – नाक
लिखना – हाथ
बोलना – मुँह
हँसना – मुँह

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 4 देखभाल

प्रश्न २.
कैसे पहचानें? यह बताओ कि इन्हें कैसे जानते और पहचानते हैं?
उत्तर:
गरम – ठण्डा – छूकर
पास – दूर – चलकर
मोटा – पतला – देखकर
नीला – काला – देखकर
गन्ध – सूंघकर
मिठास – चखकर
घण्टी की आवाज – सुनकर
गीत – सुनकर

प्रश्न ३.
अहा, स्वाद!
(क) खाने की उन चीजों के नाम लिखो, जिनका स्वाद हो
उत्तर:
मीठा –  खट्टा  
चीनी – नींबू
गुड़ – इमली

नमकीन –  कड़वा
दाल – करेला
कचरी – हींग

(ख) रसोई की ऐसी चीजों की सूची बनाओ, जिनसे तेज महक आती है
उत्तर:
हींग प्याज इलायची लाल मिर्च जीरा लहसुन काली मिर्च धनिया

प्रश्न-४.
(क) हम कैसे देखभाल करते हैं, अपने
दाँतों की – मंजन से
नाखूनों की – काटकर
बालों की – धोकर, तेल डालकर, कंघी करके
आँखों की – साफ पानी से धोकर, दवाई डालकर, चश्मा लगाकर

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 4 देखभाल

(ख) हमें क्या नहीं करना चाहिए
कान में – तिनका डालना
नाक में – अंगुली डालना
आँख में – गन्दे कपड़े से रगड़ लगाना
मुँह में – अधिक गर्म या ठण्डी चीज खाना

प्रश्न-५.
अपनी सहेली या मित्र का चेहरा अपनी कॉपी में बनाओ।
नोट – विद्यार्थी स्वयं बनाएँ।

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav

UP Board Solutions for Class 2 Maths गिनतारा Chapter 3 जोड़ना

UP Board Solutions for Class 2 Maths गिनतारा Chapter 3 जोड़ना

जब इकाई के अंकों का जोड़ 10 या इससे अधिक हो तो उसमें जितनी दहाई बनती हैं, उनको दहाई में जोड़ते हैं, बाकी को इकाई के नीचे लिखते हैं।
10 इकाई = 1 दहाई 10 दहाई = 1 सैकड़ा

जब इकाई का जोड़ दो अंकों में आता है तो योग के बाईं ओर (दहाई) का अंक दहाई में हासिल के रूप में आगे जुड़ता जाता है।

गोपी की तरह करके देखो-
UP Board Solutions for Class 2 Maths गिनतारा Chapter 3 जोड़ना

UP Board Solutions for Class 2 Maths गिनतारा Chapter 3 जोड़ना 2

UP Board Solutions for Class 2 Maths गिनतारा Chapter 3 जोड़ना 3

अभ्यास

प्रश्न 1.
UP Board Solutions for Class 2 Maths गिनतारा Chapter 3 जोड़ना 4

UP Board Solutions for Class 2 Maths गिनतारा Chapter 3 जोड़ना 5

UP Board Solutions for Class 2 Maths गिनतारा Chapter 3 जोड़ना 6

प्रश्न 2.
एक पेटी में 567 अमरूद हैं। दूसरी पेटी में 296 अमरूद हैं। दोनों पेटियों में कुल कितने अमरूद हैं?
हल:
UP Board Solutions for Class 2 Maths गिनतारा Chapter 3 जोड़ना 7
अतः दोनों पेटियों में कुल = 863 अमरूद हैं।

प्रश्न 3.
मेरे विद्यालय में 348 लड़के तथा 284 लड़कियाँ हैं। कुल कितने विद्यार्थी हैं?
हल:
UP Board Solutions for Class 2 Maths गिनतारा Chapter 3 जोड़ना 8

प्रश्न 4.
खाली स्थान भरो (खाली स्थान भरकर)-
हल:
UP Board Solutions for Class 2 Maths गिनतारा Chapter 3 जोड़ना 9

UP Board Solutions for Class 2 Maths गिनतारा Chapter 3 जोड़ना 10

UP Board Solutions for Class 2 Maths गिनतारा Chapter 3 जोड़ना 11

प्रश्न 5.
सही जोड़े मिलाओ (सही जोड़े मिलाकर)-
हल:
134 + 265 + 72 = 471
500 + 25 = 525
600 + 90 + 2 = 692
4 सै० + 7 द० + 3 इ० = 473

UP Board Solutions for Class 2 Maths Gintara