UP Board Solutions for Class 3 English Rainbow Chapter 2 Tea Pot

UP Board Solutions for Class 3 English Rainbow Chapter 2 Tea Pot (केतली)

Tea Pot Translation Of The Lesson (पाठ का हिन्दी अनुवाद)

I am a little ………………………………………………………………………………. me out.

हिंदी अनुवाद – मैं एक नन्ही केतली हूँ, छोटी और मज़बूत; यह मेरा हत्था है, और यह मेरी टोंटी है। जब पानी उबल रहा होता है, मेरा चिल्लाना सुनो; “केवल मुझे ऊपर उठाओ और मुझे बाहर उड़ेलो।”

Tea Pot New Words (शब्दार्थ)

teapot – केतली, stout – मजबूत, lift – उठाना, spout – टोंटी, shout – चिल्लाना, pour – उड़ेलना .

Fill in the blanks : (रिक्त स्थान भरिए)

  1. I am a little tea pot.
  2. This is my handle.
  3. And this is my spout.
  4. Hear me shout.

Colour the Tea pot : (केतली में रंग भरिए)
Do it yourself.

Tea Pot Sound – II & III ( ध्वनियाँ – II & III)

Let’s say : (आओ कहें)
UP Board Solutions for Class 3 English Rainbow Chapter 2 Tea Pot 1
UP Board Solutions for Class 3 English Rainbow Chapter 2 Tea Pot 2

Read aloud : (तेज़ पढ़ें)

ed → bed (बैड) – पलंग
red (रेड) – लाल
fed (फैड) – खिलाया

en → ten (टैन) – दस
men (मैन) – आदमी
pen (पेन) – कलम

et → pet (पैट) – पालतू
wet (वैट) – गीला
set (सेट) – स्थापित करना

Now we sing : (अब हम गाते हैं)

Hickety Pickety my black hen. – हिक्टी पिक्टी मेरी काली मुर्गी है।
She lays eggs for gentlemen. – वह मनुष्यों के लिए अण्डे देती है।
Sometimes nine, sometimes ten. – कभी नौ कभी दस

Look at the pictures and write their names : (चित्रों को देखिए और उनके नाम लिखिए)
UP Board Solutions for Class 3 English Rainbow Chapter 2 Tea Pot 3

Let’s say : (आओ कहें)

UP Board Solutions for Class 3 English Rainbow Chapter 2 Tea Pot 4

Read aloud : (तेज़ पढ़ें)

in → tin (टिन) – टिन
pin (पिन) – सुई
fin (फिन) – फिन

it → sit (सिट) – बैठना
hit (हिट) – मारना
bit (बिट) – काटा

ig → pig (पिग) – सूअर
big (बिग) – बड़ा
fig (फिग) – फिग

Now we sing : (अब हम गाते हैं)

Sid is a kid. – सिद एक बच्चा है।
He has a tin. – उसके पास एक टिन है।
A pin is on the tin. – टिन के ऊपर एक सुई है। .

Pick out the similar sounding words from the box and write them in the correct column.
(बॉक्स में से समान उच्चारण वाले शब्दों को चुनिए और उन्हें सही कॉलम में लिखिए।)
UP Board Solutions for Class 3 English Rainbow Chapter 2 Tea Pot 5

UP Board Solutions for Class 3 English Rainbow

UP Board Solutions for Class 3 English Rainbow Chapter 1 Early to Bed

UP Board Solutions for Class 3 English Rainbow Chapter 1 Early to Bed (जल्दी सोना)

Early to Bed Translation Of The Lesson (पाठ का हिन्दी अनुवाद)

Early to bed………………………………………………………………………………… and wise.

हिंदी अनुवाद – जल्दी सोने से और जल्दी उठने से एक इंसान स्वस्थ, धनी और बुद्धिमान होता है।

Let’s do exercises : (आओ व्यायाम करें)
Do it yourself.

Early to Bed Just Move ( जरा हिलें) 

Fun Time (मौज मस्ती)

Move right ………………………………………………………………….. What we like

हिंदी अनुवाद – दाएँ हिलो, बाएँ हिलो, तेज़ चलो, धीरे चलो, और कहो, “कैसे हैं आप?” आगे दौड़ो, पीछे दौड़ो, दाएँ भागो, बाएँ भागो, और कहो “मैं ठीक हूँ।” अपने घुटने को दाएँ मोड़ो, अपने घुटने को बाएँ मोड़ो, और कहो “क्या तुम्हें अच्छा लगा?” ऊँचा कूदो, नीचा कूदो, तेज कूदो, धीरे कूदो, और कहो “ये है वो जो हमें पसंद है।”

Early to Bed Sound – I (ध्वनियाँ – I)

Let’s say : (आओ कहें)
UP Board Solutions for Class 3 English Rainbow Chapter 1 Early to Bed 1

Read aloud : (तेज़ पढ़ें)

an → fan (फैन) – पंखा
man (मैन) – आदमी
van (वैन) – वैन
pan (पैन) – पैन

ap → cap (कैप) – टोपी
map (मैप) – मानचित्र
tap (टैप) – नल
lap (लैप) – गोद

at → bat (बैट) – बल्ला
hat (हैट) – हैट
cat (कैट) – बिल्ली
rat (रैट) – चूहा

Now we sing : (अब हम गाते हैं)

Sam is a man. – सैम एक आदमी है।
I am a rat. – मैं एक चूहा हूँ।
He has a van. – उसके पास एक वैन है।
I have a hat. – मेरे पास एक हैट है।
The van has a fan. – वैन में एक पंखा है।
I sat on a mat. – मैं एक चटाई पर बैठा।

Look and read : (देखो और पढ़ो)

  1. A cat sat on the mat. – एक बिल्ली चटाई पर बैठी।
  2. The man is in the van. – वह आदमी वैन में है।
  3. A rat is on the bat. – बल्ले पर एक चूहा है।

Match the words of list ‘A’ with the same sounding words of list ‘B’.
(सूची ‘A’ के शब्दों को सूची ‘B’ के समान ध्वनि शब्दों से मिलाएं।)
UP Board Solutions for Class 3 English Rainbow Chapter 1 Early to Bed 2

Fill in the blanks (man, fan, rat, sat): (रिक्त स्थान भरिए।)

  1. Sam is a man.
  2. The van has a fan.
  3. I am a rat.
  4. I sat on a mat.

Make a correct word from the jumbled letters given below:
(नीचे दिए गए अव्यवस्थित अक्षरों से सही शब्द बनाइए।)
nav – van
atm – mat
nma – man
nfa – fan
sta – sat
pat – tap

UP Board Solutions for Class 3 English Rainbow

UP Board Solutions for Class 3 EVS Hamara Parivesh Chapter 9 पानी अनमोल है

UP Board Solutions for Class 3 EVS Hamara Parivesh Chapter 9 पानी अनमोल है

पानी अनमोल है अभ्यास

प्रश्न 1.
प्रश्नों के उत्तर लिखो-

(क) पानी का उपयोग हम किन-किन कार्यों में करते हैं?
उत्तर:
पानी का उपयोग हम पीने, नहाने, घर की साफ-सफाई करने, कपडे धोने, फल-सब्जी धोने, बरतन धोने, खाना पकाने पेड़-पौधों एवं खेतों की सिंचाई जैसे अनेक कार्यों में करते हैं।

(ख) पशु-पक्षियों को पानी की आवश्यकता क्यों पड़ती है?
उत्तर:
पशु-पक्षियों को पीने और नहाने के लिए पानी की आवश्यकता पड़ती है।

(ग) पानी हमें क्यों बचाना चाहिए?
उत्तर:
पानी के बिना जीवन संभव नहीं है, न हमारा, न पशु-पक्षियों का, न पेड़-पौधों का। इसलिए हमें पानी बचाना चाहिए।

UP Board Solutions for Class 3 EVS Hamara Parivesh Chapter 9 पानी अनमोल है

(घ) हम पानी किस-किस प्रकार से बचा सकते हैं?
उत्तर:
हम नहाते समय, कपड़े धोते समय, बर्तन धोते समय, जानवरों को नहलाते समय, घर की साफ-सफाई करते समय पानी का उचित मात्रा में प्रयोग कर पानी बचा सकते हैं।

प्रश्न 2.
खोजो और लिखो-
(क) ऐसे जीव का नाम जो पानी से बाहर निकलने पर जीवित नहीं रहता है?
उत्तर:
मछली।

(ख) ऐसे खेलों के नाम जो पानी में ही खेले जाते हैं।
उत्तर:
तैराकी, वाटरपोलो।

प्रश्न 3.
नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।

UP Board Solutions for Class 3 EVS Hamara Parivesh Chapter 9 पानी अनमोल है

प्रश्न 4.
तालिका भरो-
नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।

UP Board Solutions for Class 3 EVS Hamara Parivesh

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 16 घुमक्कड़ तारक

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 16 घुमक्कड़ तारक

घुमक्कड़ तारक शब्दार्थ

आकाश = आसमान
चकित = अचंभित
अद्भुत = आश्चर्य
आकृति = शक्ल।

घुमक्कड़ तारक पाठ का सार (सारांश)

तारक नाम का एक कछुआ था। उसे दो हंसों ने उठाकर आकाश वान भरी। तारक नीचे समुद्र में पानी की ऊँची-ऊंची लहरें देखकर हँस पड़ा और गहर समुद्र में जा गिरा। तारक के लिए समुंद्र नया संसार था। यहाँ पानी ही पानी था। यहाँ उसने हजारों कीड़े-मकोड़े और जीव-जन्तु देखे। अचानक उसने एक बड़ा कछुआ देखा, जिसका नाम हीरक था। हीरक ने उसे ह्वेल मछली दिखाई, जो हाथी से कई गुनी बड़ी होती है। उसके पेट में एक टन खाना आता है। हीरक ने तारक को डॉलफिन मछली दिखाई, जिसे बातूनी मछली भी कहते हैं। फिर दोनों मूंगे की चट्टान पर जा बैठे। वहाँ तारक ने घोंघे, केकड़े, रंगीन मछलियाँ, सितारा मछली, झींगे, स्पंज, ऑक्टोपस आदि देखे। ऐसी मछलियाँ भी थीं, जिनकी आँखों से तेज रोशनी निकल रही थी। समुद्र में आश्चर्यजनक चीजें देखकर तारक वहीं रहने लगा।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 16 घुमक्कड़ तारक

घुमक्कड़ तारक अभ्यास

प्रश्न 1.
उत्तर लिखो
(क) तारक ने समुद्र में क्या-क्या देखा?
उत्तर:
तारक ने समुद्र में अनेक चीजें देखीं। उसने समुद्र में कीड़े-मकोड़े और जीव-जन्तु देखे। उसने वेल और डॉलफिन मछलियाँ देखीं। तारक ने मूंगे की चट्टान पर बैठकर घोंघे, केकड़े, रंगीन मछलियाँ, झींगे, स्पंज और ऑक्टोपस देखे।

(ख) कौन-सा जीव हाथी से कई गुना बड़ा होता है?
उत्तर:
वेल नामक जीव हाथी से कई गुना बड़ा होता है।

(ग) कौन-सी मछली बातूनी कहलाती है?
उत्तर:
डॉलफिन मछली बातूनी कहलाती है।

(घ) हीरक और तारक में कौन बड़ा था?
उत्तर:
हीरक और तारक में हीरक बड़ा था।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 16 घुमक्कड़ तारक

प्रश्न 2.
सोचो और बताओ
(क) हंस का जोड़ा ‘तारक’ को आकाश में किस तरह ले गया होगा?
उत्तर:
हंस का जोड़ा ‘तारक’ को डंडे के सहारे चोंचों से पकड़कर आकाश में ले गया होगा।

(ख) पन्ना और पंखी को ढूँढ़ते-ढूँढ़ते बहुत दिन बाद तारक मिला। तारक ने उनसे क्या-क्या बातें की होंगी?
उत्तर:
पन्ना और पंखी को तारक समुद्री जीव-जन्तुओं व वनस्पतियों तथा हीरक के. बारे में बताया होगा।

प्रश्न 3.
समुद्र में पाए जाने वाले जीव-जंतुओं के चित्र बनाओ और रंग भरो।
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं चित्र बनाएँ और रंग भरें।

अपने आप – 3

मीठे बोल शब्दार्थ

खस्ता = मुलायम
दाख – किशमिश
ताजा = स्वच्छ
निराले = अनोखे

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 16 घुमक्कड़ तारक

मीठा होता ……………………………… मीठे बोल॥

अर्थ – मुलायम खाजा मीठा होता है, ताजा हलवा मीठा होता है, गोल गट्टे मीठे होते हैं, लेकिन इन सबसे ज्यादा मीठे, मधुर बोल (मधुर वाणी) होते हैं। आशय यह है कि मधुर वाणी का प्रभाव चिरस्थायी होता है।

मीठे होते ………………………….. मीठे बोल॥

अर्थ- आम एक अनोखा और मीठा फल होता है। काले-काले जामुन भी मीठे होते हैं। गन्ने भी मीठे होते हैं, परन्तु इन सबसे मीठे मधुर बोल (मधुर वाणी) होते हैं।

मीठे होते ……………………………….. मीठे बोल॥

अर्थ – किशमिश और छुहारे मीठे मेवे हैं। शक्करपारा मीठा होता है। रस का घोल भी मीठा होता है, लेकिन इन सबसे ज्यादा मीठे मधुर बोल (मधुर वाणी) होते हैं।

मीठी होती ………………………………… मीठे बोल॥

अर्थ – पुआ, पूरी मीठी होती है, कुल्फी मीठी होती है, रसगुल्ले अनोखे और मीठे होते हैं, लेकिन मधुर वाणी सबसे मीठी और चिरस्थायी प्रभाव वाली होती है।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav

UP Board Class 3 Hindi निबंध रचना

UP Board Class 3 Hindi निबंध रचना

गाय

गाय एक चौपाया पशु है। इसके दो सींग, दो कान, दो आँखें, चार टाँगें तथा एक लम्बी पूँछ होती है। इसका मुँह लम्बा होता है। यह घास, भूसा, खली और दाना खाती है। यह हमें बढ़िया और पौष्टिक दूध देती है। दूध से दही, मक्खन और घी बनता है। गाय के गोबर से खाद, उपले तथा गैस बनती है। इसके बछड़े बड़े होकर बैल बनते हैं और खेत जोतते तथा बैलगाडी खींचते हैं। गाय बहुत ही उपयोगी पशु है। हमें इसकी सेवा करनी चाहिए।

UP Board Class 3 Hindi निबंध रचना

हमारा गाँव

हमारे गाँव का नाम दरियापुर है। यह शहर से लगभग पाँच किमी दूर है। हमारे गाँव में एक जूनियर हाईस्कूल है। गाँव में बच्चों के खेलने के लिए एक मैदान है। हमारे गाँव की पंचायत गाँव का प्रबन्ध चलाती है। गाँव की गलियाँ पक्की और साफ हैं। गाँव में अधिकांश मकान पक्के हैं। गाँव के लोग आपस में मिलकर रहते हैं। हमारे गाँव में पंचायत घर है। हमारे गाँव में डाकघर भी है। हमारा गाँव बहुत अच्छा है। यह मुझे बहुत प्यारा लगता है।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi