UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 5 साहसी सीमा

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 5 साहसी सीमा

साहसी सीमा शब्दार्थ

तीज = एक विशेष त्योहार
दीदी = बड़ी बहन
आँगन = घर के मध्य का खुला भाग
जान = प्राण
उदासी = परेशानी
चिंता = फिक्र
भोजन = खाना

साहसी सीमा पाठ का सार (सारांश)

सीमा के माता-पिता तीज का सामान लेकर उसकी दीदी के पास गए थे। सीमा और उसका छोटा भाई दोनों घर में थे। रात में अचानक बाढ़ आ गई। कमर तक पानी देखकर सीमा ने पहले अपने भाई को सीढ़ी से छत पर चढ़ाया और फिर खुद भी छत पर चढ़ गई। रातभर सीमा अपने भाई के साथ छत पर बैठी रही। सुबह पड़ोस में रहने वाले रहीम चाचा ने मजबूत रस्सी के सहारे सीमा और उसके भाई को अपने पक्के मकान की छत पर खींच लिया। बचाव कार्य के लिए दो नावें और एक मोटरबोट आ गई। पन्द्रह लोगों के साथ सीमा और उसके भाई को भी सुरक्षित जगह पर पहुँचाया गया। सीमा के माता-पिता दोनों बच्चों से मिलकर बहुत खुश हुए।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 5 साहसी सीमा

साहसी सीमा अभ्यास

प्रश्न 1.
सोचो और लिखो
(क) सीमा के माता-पिता कहाँ गए थे?
उत्तर:
सीमा के माता-पिता तीज का सामान लेकर उसकी दीदी के घर गए थे।

(ख) सीमा ने घर के किन-किन सामानों को ऊँचाई पर रखा होगा?
उत्तर:
सीमा ने उठ सकने लायक हर सामान को ऊँचाई पर रखा होगा।

(ग) सीमा की अपने माता-पिता से फोन पर बात क्यों नहीं हो पाई?
उत्तर:
बाढ़ के कारण फोन का नेटवर्क काम नहीं कर रहा होगा, इसलिए सीमा की अपने माता-पिता से बात नहीं हो पाई।

(घ) माता-पिता से मिलने पर सीमा की क्या-क्या बातें हुई होंगी?
उत्तर:
माता-पिता से मिलने पर सीमा ने उन्हें बताया होगा कि कैसे उसने सामानों को ऊँचाई पर रखा, छोटे भाई को जगाया और फिर उसे छत पर चढ़ाया, उसे कितना डर लग रहा था और उसे उन दोनों की चिंता सता रही थी आदि-आदि।

प्रश्न 2.
आपदाएँ अचानक आती हैं, जैसे- भूकंप, बाढ़, आग लग जाना, बादल फटना, बिजली गिरना। सोचो और बताओ- ऐसे समय में हमें क्या-क्या करना चाहिए?
उत्तर:
ऐसे समय में हमें घबराना नहीं चाहिए और इन सभी आपदाओं से बचाव संबंधी नियमों का पालन करना चाहिए तथा घर के बड़े लोगों के साथ रहना चाहिए।

प्रश्न 3.
रात को ‘रात्रि’ भी कहते हैं, इसी प्रकार दरवाजा को ‘द्वार’। नीचे दिए गए शब्दों को और क्या-क्या कहते हैं, लिखो।
उत्तर:
नाव – नौका
भाई – भ्राता
गाँव – ग्राम
काम – कार्य
घर – गृह

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 5 साहसी सीमा

प्रश्न 4.
नोट – बच्चे स्वयं करें।

प्रश्न 5.
‘सीमा उठी’, ‘दरवाजा खोला’, ‘घर में लौटी’, उठी, खोली, लौटी से किसी कार्य के होने का पता चल रहा है। ऐसे शब्दों को क्रिया शब्द कहते हैं। दिए गए वाक्यों से क्रिया शब्द छाँटो (क्रिया शब्द छाँटकर )
उत्तर:
वाक्य – क्रिया शब्द
(क) सीमा बरामदे में आई। – आई
(ख) रातभर छत पर बैठी रही। – बैठी रही
(ग) वह चारों ओर देख रही थी। –  देख रही थी

प्रश्न 6.
शब्दों को पढ़ो और अपने वाक्यों में प्रयोग करो
उत्तर:
अचानक – अचानक डाली टूटने से बन्दर पानी में गिर पड़े।
खुश – सीमा के माता-पिता उससे मिलकर खुश हुए।
सुरक्षित – सीमा अपने भाई के साथ नाव में बैठकर सुरक्षित पहुँच गई।
सीढ़ी – सीमा ने सीढ़ी के सहारे अपने भाई को छत पर

प्रश्न 7.
पूछो और पता लगाओ
(क) नाव और मोटरबोट में क्या अन्तर है?
उत्तर:
नाव पतवार के सहारे चलती है, जबकि मोटरबोट में इंजन लगा है। धीरे चलती है, जबकि मोटर बोट बहुत तेज गति से चलती है।

(ख) बाढ़ किन-किन कारणों से आती है?
उत्तर:
वर्षा की अधिकता या बाँध/नहर आदि के कट जाने से बाढ़

(ग) बाढ़ से क्या-क्या नुकसान होता है?
उत्तर:
बाढ़ आने से गाँव, नगर जलमग्न हो जाते हैं, फसलें नष्ट हो जन-धन की बहुत हानि होती है।

प्रश्न 8.
सोचो और लिखो- बाढ़ खत्म हो जाने पर गाँव में क्या
उत्तर:
बाढ़ खत्म हो जाने पर लोग घरों की मरम्मत करते हैं और जान तरफ ध्यान देते हैं। सरकारी सहायता भी यथासम्भव मिलती है। स्वयंसेवी संस् अभियान में शामिल होती हैं। धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो जाती है। उक्त गाँवो दुश्य रहा होगा।

प्रश्न 9.
मैं, तुम, वह, यह, आदि वे शब्द हैं जो संज्ञा शब्दों के स्थान पर आते हैं। इन्हें सर्वनाम शब्द कहते हैं। इस पाठ में आए उन शब्दों को छाँटो जो . सर्वनाम शब्द हैं।
उत्तर:
पाठ में आए कुछ सर्वनाम शब्द निम्नलिखित हैं
उसका, उसकी, उसे, उसने, स्वयं, वह, उनका, उसके आदि।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 5 साहसी सीमा

प्रश्न 10.
‘सीमा बरामदे में आई तो उसे लगा कि वह पानी में डूब जाएगी।’ इसी आधार पर नीचे दिए गए वाक्यों को पूरा करो (पूरा करके)
उत्तर:
(क) अहमद छत पर खड़ा था। अचानक जोर से हवा चलने लगी। उसे लगा कि वह छत से गिर जाएगा।
(ख) गाँव में आग लग गई। शबाना घर में सोई थी। जैसे ही वह बाहर निकली, तो उसे लगा कि वह आग में जल जाएगी।

प्रश्न 11.
तुम्हारे पास-पड़ोस में भी कोई ऐसी घटना हुई होगी, जब किसी बच्चे ने बहादुरी का परिचय दिया होगा। उस घटना को अपनी अभ्यास-पुस्तिका में लिखो।
नोट -विद्यार्थी अपने पास-पड़ोस की ऐसी घटना की जानकारी स्वयं लिखें। .

कितना सीखा?

प्रश्न 1.
नोट– बच्चे स्वयं करें।

प्रश्न 2.
नीचे दिए गए शब्दों के अर्थ लिखो (अर्थ लिखकर)
उत्तर:
माटी –  मिट्टी
जल – पानी
जगत – संसार
खुश – प्रसन्न
सुलह – समझौता
खबर – समाचार

प्रश्न 3.
शब्दों से वाक्य बनाओ (वाक्य बनाकर)
उत्तर
सुरक्षित – सीमा को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
बादल – बादल पानी बरसाते हैं।
गाँव – गाँव की सडक प्रायः कच्ची होती है।
चिंता – बाढ़ आने से सीमा की चिन्ता बढ़ गई।
भयानक – बाढ़ आने से गाँव का दृश्य भयानक हो गया।

प्रश्न 4.
शब्दों के समान अर्थ वाले (समानार्थी) दो-दो शब्द लिखो (लिखकर)
उत्तर:
सूरज – सूर्य, रवि
हवा – पवन
वायु चाँद – चन्द्रमा, शशि

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 5 साहसी सीमा

प्रश्न 5.
नीचे दिए गए स्थान में तीन-तीन संज्ञा शब्दों को लिखो
उत्तर:

वस्तुओं के नाम प्राणियों के नाम स्थान/ जगहों
गेंद कुसुम लखनऊ
कुरसी सीमा भारत
गिलास रोहन जापान

प्रश्न 6.
नीचे दिए गए शब्दों के विलोम (विपरीत अर्थवाले) शब्द लिखो (लिखकर)
उत्तर:
दिन – रात
उदास – प्रसन्न
बहादुर – डरपोक
डूबना – तैरना

प्रश्न 7.
विद्यार्थी स्वयं करें।

प्रश्न 8.
उत्तर दो
(क) मुर्गे ने लोमड़ी से क्यों कहा कि शिकारी कुत्ते इस ओर दौड़े आ रहे हैं?
उत्तर:
मुर्गा लोमड़ी को वहाँ से भगाना चाहता था। वह जानता था कि लोमड़ी शिकारी कुत्तों से डरती है। इसलिए उसने लोमड़ी को डराने के लिए ऐसा कहा।

(ख) बन्दरों ने चाँद को पकड़ने के लिए क्या योजना बनाई?
उत्तर:
बन्दरों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ पेड़ से लटककर चाँद को पकड़ने की योजना बनाई।

(ग) अगर पेड़ की डाल न टूटी होती, तो क्या होता?
उत्तर:
अगर पेड़ की डाल न टूटी होती तो बंदर रात भर तालाब में चाँद की परछाई को पकड़ने के लिए परेशान रहते।

(घ) सीमा ने बाढ़ के पानी से बचाव कैसे किया?
उत्तर:
सीमा सीढ़ी पर चढ़कर छत पर पहुँच गई। सुबह पड़ोस में रहने वाले रहीम चाचा ने मजबूत रस्सी के सहारे उसे अपने पक्के मकान की छत पर पहुँचाया।

(ङ) सीमा की जगह तुम होते तो क्या करते?
उत्तर:
सीमा की जगह हम होते, तो वही करते जो उसने किया।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 5 साहसी सीमा

प्रश्न 9.
पढ़ो और उत्तर दो
गुब्बारे ले लो। दोपहर तक उसका एक भी गुब्बारा नहीं बिका। वह बहत निराश हो गया था। तभी उसे एक कार आती दिखाई दी। वह फिर ऊँची आवाज में बोला- ‘गुब्बारे ले लो’। कार उसके पास आकर रुक गई।

कार से उतरे आदमी ने गुब्बारे वाले से पूछा- “बाबा! आज कितने गुब्बारे बिके”? गुब्बारे वाले ने कहा- “एक भी नहीं”। कार वाले ने पूछा- “आपके गुब्बारे कुल कितने रुपये के हैं”? “सिर्फ 100 रुपये के”, गुब्बारे वाला बोला। कार वाले ने 100 रुपये देकर सारे गुब्बारे खरीद लिए और मैदान में खेल रहे बच्चों में बाँट दिए।

बताओ

गुब्बारे वाला क्या आवाज लगा रहा था?
उत्तर:
गुब्बारे वाला आवाज लगा रहा था- गुब्बारे ले लो, गुब्बारे ले लो।

“बाबा! आज कितने गुब्बारे बिके”? यह किसने पूछा?
उत्तर:
कार से उतरनेवाले आदमी ने।

एक भी गुब्बारा नहीं बिका, सुनकर कार वाले ने क्या किया?
उत्तर:
कारवाले ने सारे गुब्बारे खरीद लिए।

सारे गुब्बारे बिक जाने पर गुब्बारे वाले ने अपने मन में क्या सोचा होगा?
उत्तर:
वह खुश हुआ होगा और उस आदमी को मन-ही-मन दुआ दी होगी।

कार वाले ने गुब्बारे बच्चों को क्यों दिए?
उत्तर:
क्योंकि बच्चों को गुब्बारे बहुत पसंद होते हैं।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 20 भारत है मेरा घर

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 20 भारत है मेरा घर

भारत है मेरा घर शब्दार्थ

बिटिया = बेटी, पुत्री
लौट चली = वापस चली
सरासर = बिलकुल

रानी बिटिया ………………………………………… आई घर।

अर्थ – रानी बिटिया दिल्ली से घूमने निकली। वह पहले चंडीगढ़ पहुँची। वहाँ से वह जयपुर गई, फिर रामेश्वर (सुदूर दक्षिण) गई। रामेश्वर से वापस वह घर दिल्ली लौट आई।

माँ ने पूछा …………………………………………… मेरा घर।

अर्थ – माँ ने रानी बिटिया से पूछा कि वह बाहर कहाँ गई थी। बिटिया ने उत्तर दिया कि वह कहीं बाहर नहीं गई थी। वह घर के अन्दर ही थी। माँ ने रानी बिटिया से कहा कि वह घर के अन्दर नहीं थी। वह सरासर झूठ बोल रही है। बिटिया ने समझाकर बताया कि मैं झूठ नहीं बोल रही, सम्पूर्ण भारत ही मेरा घर है।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 20 भारत है मेरा घर

भारत है मेरा घर अभ्यास

प्रश्न 1.
उत्तर दो-
(क) रानी बिटिया कहाँ से चली थी?
उत्तर:
रानी बिटिया दिल्ली से चली थी।

(ख) रामेश्वर के पहले वह कहाँ-कहाँ गई?
उत्तर:
रामेश्वर से पहले वह चण्डीगढ़ और जयपुर गई।

(ग) माँ ने रानी बिटिया से क्या पूछा?
उत्तर:
माँ ने रानी बिटिया से पूछा, ‘बाहर कहाँ गई थी?’

(घ) बिटिया ने बाहर जाने को ‘घर के अन्दर’ क्यों कहा?
उत्तर:
क्योंकि सारा भारत ही उसका घर है। इस कारण बाहर जाने को बिटिया ने ‘घर के अन्दर’ कहा।।

प्रश्न 2.
एक जैसे तुक वाले नगरों के जोड़े बनाओ (जोड़े बनाकर)
उत्तर:
चण्डीगढ़ – बल्लभगढ़
जयपुर – जोधपुर
इलाहाबाद – फैजाबाद
चेन्नई – मुम्बई

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 20 भारत है मेरा घर

प्रश्न 3.
विलोम लिखो (विलोम लिखकर)
उत्तर:
कड़ा – नर्म
झूठ – सच
आग – पानी
सन्तोष – असन्तोष

प्रश्न 4.
‘बेटी’ का बहुवचन ‘बेटियाँ’ हैं। ऐसे ही इन शब्दों का बहुवचन भी लिखो (बहुवचन लिखकर)
उत्तर:
मिठाई – मिठाइयाँ
सीढ़ी – सीढ़ियाँ
चूड़ी – चूड़ियाँ
कहानी – कहानियाँ
गाड़ी – गाड़ियाँ

प्रश्न 5.
सही जगह पर विराम चिह्न लगाओ (विराम चिह्न लगाकर)
उत्तर:
रजिया बाजार गई। उसके साथ छोटा भाई था। उन्होंने बहुत सारा सामान खरीदा। बाजार में वे दोनों बहुत देर तक घूमते रहे। सामान लेकर वे दोनों घर लौटे, तो माँ ने पूछा, “इतनी देर तक कहाँ थे?”

प्रश्न 6.
शिक्षक की सहायता से कविता में दिए गए चित्रों के बारे में पता करो।
नोट – विद्यार्थी अध्यापक/अध्यापिका की मदद से चित्रों की पहचान स्वयं करें।

प्रश्न 7.
क्या तुम्हें देशप्रेम की कोई कविता याद है? अपनी कक्षा में गाकर सुनाओ।
नोट – विद्यार्थी स्वयं कक्षा में सुनाएँ।

प्रश्न 8.
इस कविता को अपनी पुस्तिका में लिखो।
उत्तर:
कविता विद्यार्थी अपनी पस्तिका में स्वयं लिखें।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 20 भारत है मेरा घर

प्रश्न 9.
ऐसे वाक्यों की रचना करो जिनमें
(क) ‘और’, ‘किन्तु’, ‘या’ शब्द का प्रयोग हुआ हो। .
उत्तर:
राम और श्याम घर गए; किन्तु दरवाजा बंद था आवाज लगाने पर माँ या बहन ने दरवाजा खोला।

(ख) ‘यह’, ‘वह’, ‘इसमें’, ‘उसने’ तथा ‘तुम’ सर्वनाम शब्दों का प्रयोग हुआ हो।
उत्तर:
यह वह किताब है, जो चाचा जी ने दी थी। इसमें अच्छी-अच्छी बातें हैं। तुम भी मेरी किताब पढ़ो क्योंकि उसने तो यह पढ़ ली है।

प्रश्न 10.
इसे भी पढ़ो
एक सड़क …………………………… गुलाबी फूल।
नोट – विद्यार्थी उक्त कविता को स्वयं पढ़ें।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 10 बंदर – बाँट

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 10 बंदर – बाँट

 बंदर – बाँट पाठ का सार (सारांश)

नाटक में दो बिल्लियाँ होती हैं। काली और सफेद। दोनों को भूख लगती है। सफेद बिल्ली काली बिल्ली को मेज पर रखी रोटी दिखाती है। काली बिल्ली उसे झट से लपक लेती है। दोनों में रोटी के लिए लड़ाई होने लगती है। तभी बंदर आता है। वह दोनों की लड़ाई का फैसला करने की बात करता है और रोटी अपने हाथ में लेकर मेज पर बैठ जाता है। दोनों बिल्लियाँ बंदर के सामने रोटी पर अपना अपना अधिकार जताती हैं क्योंकि एक ने रोटी देखी थी तो एक ने लपकी थी। बंदर तराजू निकालकर रोटी के दो टुकड़े कर दोनों पलड़ों पर रखता है। जिधर का पलड़ा थोड़ा झुका होता है उधर की रोटी तोड़ कर खा लेता है।

वह दो-तीन बार जब ऐसा करता है तो बिल्लियाँ उसकी चालाकी समझ जाती हैं और रोटी का बचा हुआ टुकड़ा खुद ही बाँट लेने की बात करती हैं। लेकिन चालाक बंदर उनसे कहता है कि यह बचा हुआ टुकड़ा अगर मैंने तुम दोनों को दे दिया तो तुम फिर झगड़ने लगोगी। इसलिए मैं झगड़े की इस जड़ को मिटा देता हूँ। ऐसा कहकर बंदर वह बचा हुआ टुकड़ा भी खा जाता है। दोनों बिल्लियाँ मुँह ताकती रह जाती हैं। वे फिर कभी आपस में न झगड़ने का प्रण करती हैं और गले मिलती हैं।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 10 बंदर - बाँट

 बंदर – बाँट अभ्यास

प्रश्न 1.
उत्तर दो
(क) दोनों बिल्लियों के बीच किस बात पर झगड़ा हुआ?
उत्तर:
दोनों बिल्लियों के बीच रोटी के लिए झगड़ा हुआ।

(ख) झगड़े को निपटाने के लिए बंदर ने क्या किया?
उत्तर:
झगड़े को निपटाने के लिए बंदर खुद ही रोटी खा गया।

(ग) बंदर की जगह तुम होते तो रोटी किस बिल्ली को देते और क्यों?
उत्तर:
बंदर की जगह मैं होता तो रोटी दोनों बिल्लियों में आधा-आधा बाँट देता है।

(घ) बिल्लियों ने अंत में क्या निर्णय लिया?
उत्तर:
बिल्लियों ने फिर कभी झगड़ा न करने और अपना फैसला मिलजुल कर करने का निर्णय लिया।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 10 बंदर - बाँट

प्रश्न 2.
नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

प्रश्न 3.
नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

प्रश्न 4.
“खाने को कुछ ढूँढ़ रही हूँ”- इस वाक्य को कुछ इस तरह भी लिखा जा सकता है- “कुछ खाने को ढूँढ़ रही हूँ।” अब तुम भी नीचे दिए गए वाक्यों में शब्दों को इसी प्रकार आगे-पीछे करके सही वाक्य बनाओ
(क) वो देखो, रोटी है मेज पर। – वो देखो मेज पर रोटी है।
(ख) कहाँ भाग रही है लेकर रोटी? – रोटी लेकर कहाँ भाग रही है?
(ग) मैं नहीं ले जाने दूंगी तुझे रोटी। – मैं तुझे रोटी नहीं ले जाने दूंगी।
(घ) कोई गवाह है क्या तुम दोनों का। – तुम दोनों का क्या कोई गवाह है?

प्रश्न 5.
अगले दिन दोनों बिल्लियों को दूध से भरी कटोरी मिली। वे सोचने लगी दूध को कैसे बाँटें? तभी फिर वही बंदर आ गया। बताओ- आगे क्या हुआ? होगा?
उत्तर:
इस बार बिल्लियों ने बंदर को वहाँ से डाँटकर भगा दिया होगा और दूध मिल-जुल कर पिया होगा।

कितना सीखा?

प्रश्न 1.
नीचे दिए गए वाक्यों में से संज्ञा, सर्वनाम और क्रिया शब्द छाँटकर लिखोहम प्रयागराज अपनी माँ और पिता के साथ संगम नहाने गए थे। वहाँ पर अमरूद बहुत अच्छे बिक रहे थे। हमने मेले से गुब्बारा, गेंद, गुड़िया और सीटी खरीदी। तुम भी एक बार प्रयागराज जाओ। वह एक सुन्दर शहर है।
उत्तर:
संज्ञा – प्रयागराज, माँ, पिता, संगम, अमरूद, मेला, गुब्बारा, गेंद, गुड़िया, सीटी, शहर।
सर्वनाम – हम, अपनी, अपने, तुम, वह।
क्रिया – गए थे, बिक रहे थे, खरीदी, जाओ, है।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 10 बंदर - बाँट

प्रश्न 2.
इन शब्दों का अपने वाक्यों में प्रयोग करो
पुस्तक, कमरा, बच्चा, रोटी, पौधा
उत्तर:
पुस्तक – यह पुस्तक राम की है।
कमरा – मैं रहने के लिए किराए का एक कमरा खोज रहा हूँ।
बच्चा – वहाँ एक बच्चा बहुत देर से रो रहा है।
रोटी – रोटी खाना सेहत के लिए बहुत अच्छा है।
पौधा – पिताजी आम का एक पौधा लाए हैं।

प्रश्न 3.
पाठ नौ में एक वाक्य है “पूरे बावन रुपये का टिकट लगा।” टिकट और कहाँ-कहाँ लगता है? लिखो।
उत्तर:
टिकट और कई स्थानों पर लगता है, जैसे- बस यात्रा में, सिनेमा में. सरकस में, डाकखाने से सम्बन्धित टिकट, अदालत में लगने वाले टिकट, वेतन लेने की रसीदी टिकट आदि।

प्रश्न 4.
कौन समूह से अलग है? उस पर गोला लगाओ (गोला लगाकर)
(क) गाय, बैल, भैंस कौआ
(ख) फूल, फल, बन्दर पत्ती
(ग) अरहर, जौ, मूली, चना
(घ) कंबल, रजाई, मिठाई, चादर

प्रश्न 5.
पूरा करो (पूरा करके)
मैं सड़क पार कर ही रहा था कि आगे स्कूटर से टक्कर हो गई।
मैं घर से निकली ही थी कि वर्षा होने लगी।
छुट्टी होने ही वाली थी कि तूफान आ गया।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 10 बंदर - बाँट

प्रश्न 6.
मोन ने वाराणसी में क्या-क्या देखा?
उत्तर:
मोनू ने वाराणसी में ऊँचे-ऊँचे मन्दिर, विश्वनाथ मन्दिर, गंगा के किनारे अनेक घाट, एक टेढ़ा मन्दिर, सारनाथ में संग्रहालय, अशोक की लाट, बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, रेलगाड़ी बनाने का कारखाना, आदि देखा।

प्रश्न 7.
चाँद को पकड़ने के लिए बंदरों ने क्या योजना बनाई?
उत्तर:
चाँद को पकड़ने के लिए बन्दरों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर पेड़ से लटकने की योजना बनाई।

प्रश्न 8.
याद की हुई कोई कविता सुनाओ।
उत्तर:
विद्यार्थी याद की हुई कविता स्वयं सुनाएँ।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav

UP Board Solutions for Class 3 EVS Hamara Parivesh Chapter 5 हमारा भोजन

UP Board Solutions for Class 3 EVS Hamara Parivesh Chapter 5 हमारा भोजन

हमारा भोजन अभ्यास

प्रश्न 1.
प्रश्नों के उत्तर लिखो-

(क) हमें भोजन की आवश्यकता क्यों होती है ?
उत्तर:
शरीर की वृद्धि के लिए, कार्य करने की ऊर्जा के लिए, विभिन्न रोगों से बचाव तथा जीवित रहने के लिए हमें भोजन की आवश्यकता होती है।

(ख) शरीर को रोगों से बचाने के लिए क्या-क्या खाना चाहिए ?
उत्तर:
शरीर को रोगों से बचाने के लिए फल तथा सब्जियाँ खाना चाहिए।

(ग) ऊर्जा देने वाले भोज्य पदार्थों के नाम लिखो।
उत्तर:
ऊर्जा देने वाले भोज्य पदार्थ हैं- गेहूँ (रोटी), चावल, अंडा, दूध, गुड़, चीनी, घी, मक्खन, तेल आदि।

UP Board Solutions for Class 3 EVS Hamara Parivesh Chapter 5 हमारा भोजन

प्रश्न 2.
सही कथन के सामने (✓) और गलत कथन के सामने (✗) का निशान लगाओ-
(क) भोजन को खुला रखना चाहिए। (✗)
(ख) सब्जियों व फलों को धोकर खाना चाहिए। (✓)
(ग) गेहूँ, चावल ऊर्जा देने वाले भोज्य पदार्थ हैं। (✓)
(घ) भोजन करने से पहले साफ पानी से हाथ धोना चाहिए। (✓)

प्रश्न 3.
दिए गए भोज्य पदार्थों को छाँटकर नीचे की तालिका भरो
चावल, गेहूँ, गुड़, घी, दालें, नीबू, पपीता, टमाटर, केला, दूध, दही, अंडा, मछली, पत्तेदार सब्ज़ियाँ, आलू
उत्तर:

ऊर्जा देने वाले वृद्धि करने वाले रोगों से बचाव करने वाले
चावल, गेहूँ, गुड़, घी, दूध, आलू दालें, मछली, अंडा, दूध पत्तेदार सब्जियाँ, केला, पपीता, नीबू, टमाटर, दही,  दूध, अंडा, मछली

प्रश्न 4.
हमारे शरीर के विकास के लिए आवश्यक है कि हम प्रतिदिन अपने भोजन में वे पदार्थ लें जो हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करें, वृद्धि में मदद करें और रोगों से बचाएँ। इन बातों को ध्यान में रखकर तुम प्रतिदिन क्या खाओगे? उसकी तालिका बनाओ।
नोट- शिक्षक की सहायता से विद्यार्थी स्वयं करें।

प्रश्न 5.
निम्नलिखित की सूची बनाओ-
उत्तर:
(क) कच्चे खाए जाने वाले भोज्य पदार्थ- फल, गाजर, मूली, चना-मूंग आदि।
(ख) पकाकर खाए जाने वाले भोज्य पदार्थ- चावल, गेहूँ, दालें, सब्जी आदि।
नोट-विद्यार्थी स्वयं करें।

UP Board Solutions for Class 3 EVS Hamara Parivesh Chapter 5 हमारा भोजन

प्रश्न 6.
नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।

UP Board Solutions for Class 3 EVS Hamara Parivesh

UP Board Solutions for Class 3 EVS Hamara Parivesh Chapter 4 परिवेशीय जीव-जंतु

UP Board Solutions for Class 3 EVS Hamara Parivesh Chapter 4 परिवेशीय जीव-जंतु

परिवेशीय जीव-जत अभ्यास

प्रश्न 1.
प्रश्नों के उत्तर लिखो-
(क) जीव-जंतुओं के नाम लिखो-चोंच वाले, पूंछ वाले और सींग वाले।
उत्तर:
चोंच वाले – कौआ, तोता, कबूतर; मुर्गा, कोयल, बगुला, मोर, मैना, हंस, बतख।
पूँछ वाले – गाय, बिल्ली, कुत्ता, घोड़ा, बंदर, बाघ, चीता, गधा, हाथी, चूहा, गिलहरी।
सींगवाले – गाय, भैंस, बैल, हिरन, बकरी, बारहसिंगा, नीलगाय, याक, जगली भैंसा।

(ख) किन्हीं दो जंतुओं के नाम लिखो जो पानी में रहते हैं?
उत्तर:
मछली, मरगमच्छ।

(ग) ऐसे तीन पक्षियों के नाम लिखो जिनमें एक से अधिक रंग होते हैं?
उत्तर:
मुर्गा, मोर, गौरैया।

UP Board Solutions for Class 3 EVS Hamara Parivesh Chapter 4 परिवेशीय जीव-जंतु

(घ) हमें पशु-पक्षियों की देखभाल क्यों करनी चाहिए?
उत्तर:
पशु-पक्षी अपने भोजन, आवास एवं सुरक्षा के लिए हम पर निर्भर होते हैं, इसलिए हमें उनकी देखभाल करनी चाहिए।

प्रश्न 2.
सही जोड़े बनाओ-
उत्तर:
UP Board Solutions for Class 3 EVS Hamara Parivesh Chapter 4 परिवेशीय जीव-जंतु 1

कितना सीखा – 1

प्रश्न 1.
नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।

प्रश्न 2.
नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।

प्रश्न 3.
सही (✓) और गलत (✗) का निशान लगाओ-
(क) पास-पड़ोस के लोगों को एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए। (✓)
(ख) मास-पड़ोस के लोगों को मिलकर त्योहर मनाना चाहिए। (✓)
(ग) पास-पड़ोस के बच्चों के साथ मिलकर खेलना चाहिए। (✓)
(घ) हमें अपने घर के साथ-साथ आस-पास की भी सफाई करनी चाहिए। (✓)
(ङ) पेड़-पौधों में पानी नहीं डालना चाहिए। (✗)
(च) हमें पशु-पक्षियों की देखभाल करनी चाहिए। (✓)

प्रश्न 4.
अपने आस-पास पाए जाने वाले चार पेड़ों के नाम लिखो।
उत्तर:

  1. आम,
  2. अमरूद,
  3. पीपल,
  4. नीम

प्रश्न 5.
पेड़ या पौधों के नाम खोजो-
उत्तर:
UP Board Solutions for Class 3 EVS Hamara Parivesh Chapter 4 परिवेशीय जीव-जंतु 2

प्रश्न 6.
कौन अलग है? घेरा बनाओ।
UP Board Solutions for Class 3 EVS Hamara Parivesh Chapter 4 परिवेशीय जीव-जंतु 3

प्रश्न 7.
नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।

UP Board Solutions for Class 3 EVS Hamara Parivesh Chapter 4 परिवेशीय जीव-जंतु

प्रश्न 8.
नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।

UP Board Solutions for Class 3 EVS Hamara Parivesh