UP Board Solutions for Class 3 Maths गिनतारा Chapter 1 संख्याओं का घर

UP Board Solutions for Class 3 Maths गिनतारा Chapter 1 संख्याओं का घर

प्रश्न 1.
दुकान को देखो और खाली जगह में लिखो– (पाठ्यपुस्तक में दिए गए चित्र को देखकर)
प्रश्न 1.
टॉफी के कितने डिब्बे हैं?
उत्तर:
पाँच डिब्बे

प्रश्न 2.
सबसे छोटे डिब्बे में कितनी टॉफियाँ हैं?
उत्तर:
50 टॉफियाँ

प्रश्न 3.
सबसे बड़े डिब्बे में कितनी टॉफियाँ हैं?
उत्तर:
300 टॉफियाँ

प्रश्न 4.
सभी डिब्बों में कुल कितनी टॉफी हैं?
हल:
300 + 250 + 200 + 100 + 50 = 900. उत्तर: 900 टॉफियाँ

प्रश्न 5.
कुल टॉफी में 99 टॉफी और मिला दी जाएँ तो कितनी टॉफी हो जाएँगी?
हल:
900 + 99 = 999.

प्रश्न 6.
अब इनमें 1 टॉफी और मिला दी जाएँ तो कितनी टॉफी हो जाएँगी?
हल:
999 + 1 = 1000

अभ्यास

प्रश्न 1.
शब्दों में लिखो-
हल:
3435 = तीन हजार चार सौ पैंतीस .
5041 – पाँच हजार इकतालीस

प्रश्न 2.
अंकों में लिखो-
हल:
सात हजार आठ सौ बारह = 7812
नौ हजार अट्ठाइस . = 9028

प्रश्न 3.
खाली स्थान भरो (खाली स्थान भरकर)-
हल:
845 = 8 सै० + 4 द० + 5 इ०
3754 = 3 ह. + 7 सै० + 5 द० + 4 इ.

प्रश्न 4.
देखो और करो-
हल:
2364 = 2000 + 300 + 60 + 4
5432 = 5000 + 400 + 30 + 2
7085 = 7000 + 000 + 80 + 5
6328 = 6000 + 300 + 20 + 8

प्रश्न 5.
खाली स्थान भरो (खाली स्थान भरकर)-
हल:
6000 + 400 + 20 + 1 = 6421
5 हजार + 6 सैकड़ा + 6 दहाई + 4 इकाई = 5664

प्रश्न 6.
नीचे दी गई संख्याओं के बीच उचित चिहन (<, =, >) लगाओ-
हल:
(क) 365 < 412
(ख) 678 < 710
(ग) 5672 > 4342
(घ) 8775 > 6281
(ङ) 8699 = 8699
(च) 8815 > 7399.

प्रश्न 7.
घटते और बढ़ते क्रम को पूरा करो (खाली स्थान भरकर)-
हल:
3154, 3155, 3156, 3157, 3158, 3159, 3160, 3161
4335, 4334, 4333, 4332, 4331, 4330, 4329, 4328

प्रश्न 8.
सही जोड़े मिलाओ (सही जोड़े मिलाकर)-
हल:
4301 → 4 हजार + 3 सैकड़े + 0 दहाई + 1 इकाई
6052 → 6000 + 0 + 50 + 2
9254 → 9000 + 200 + 50 + 4
8470 → 8 हजार. + 4 सैकड़े + 7 दहाई + 0 इकाई

UP Board Solutions for Class 3 Maths Gintara

UP Board Solutions for Class 3 EVS Hamara Parivesh Chapter 8 पशु पक्षियों का आवास

UP Board Solutions for Class 3 EVS Hamara Parivesh Chapter 8 पशु पक्षियों का आवास

पशु पक्षियों का आवास अभ्यास

प्रश्न 1.
प्रश्नों के उत्तर लिखो-

(क) पशु-पक्षियों के लिए घर क्यों आवश्यक है?
उत्तर:
पशु-पक्षियों के लिए उन्हें खुद की एवं उनके बच्चों की सुरक्षा के लिए घर आवश्यक है।

(ख) बिल में रहने वाले किन्हीं दो जीवों के नाम लिखो।
उत्तर:
साँप, चूहा।

(ग) किन्हीं चार पालतू पशुओं के नाम लिखो।
उत्तर:
गाय, बकरी, कुत्ता, घोड़ा।

UP Board Solutions for Class 3 EVS Hamara Parivesh Chapter 8 पशु पक्षियों का आवास

(घ) किसी पालतू पक्षी का नाम लिखो।
उत्तर:
मुर्गी।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति करो-
उत्तर:
(अ) शेर गुफा में रहता है।
(ब) मधुमक्खी छत्ता बनाकर छत्ते में रहती है।
(स) साँप बिल में रहता है।

प्रश्न 3.
नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।

कितना सीखा – 2

प्रश्न 1.
वर्ग पहेली में भोज्य पदार्थों के नाम छिपे हैं। जिन्हें दाएँ से बाएँ, बाएँ से दाएँ, ऊपर से नीचे एवं नीचे से ऊपर के क्रम में खोजकर लिखो।
UP Board Solutions for Class 3 EVS Hamara Parivesh Chapter 8 पशु पक्षियों का आवास 1
उत्तर:
दाल, लड्डू, संतरा, मूंग, पनीर, चीनी, अंगूर, अनार, जामुन, लीची, अरहर, मुर्गा, मछली, चीकू, सेब, गाजर, आलू, आम।

प्रश्न 2.
लिखो-
ऐसे भोज्य पदार्थों के नाम जो स्वाद में मीठे होते हैं।
उत्तर:
आम, केला, अमरूद, अनार, गुड़, चीनी, जलेबी, खीर, हलवा।

प्रश्न.
ऐसे भोज्य पदार्थों के नाम जो स्वाद में नमकीन होते हैं।
उत्तर:
समोसा, कचौड़ी, सब्जी, पकौड़ी, दाल, भुजिया, आदि।

UP Board Solutions for Class 3 EVS Hamara Parivesh Chapter 8 पशु पक्षियों का आवास

प्रश्न 3.
नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।

प्रश्न 4.
नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।

प्रश्न 5.
नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।

प्रश्न 6.
तरह-तरह के घरों में रहने वाले पशु-पक्षियों के नाम लिखो-
उत्तर:
(अ) प्राकृतिक वास स्थान में रहने वाले- शेर, चीता, हिरन, कछुआ, मेंढक।
(ब) अपना घर स्वयं बनाकर रहने वाले- मनुष्य, खरगोश, चींटी, मधुमक्खी ।
(स) घोंसला बनाने वाले- बया, गौरैया, मैना।
(द) मनुष्य द्वारा बनाए गए घर में रहने वाले- छिपकली, मकड़ी, कुत्ता, बिल्ली, गाय, भैंस, घोड़ा, बकरी आदि।

UP Board Solutions for Class 3 EVS Hamara Parivesh

UP Board Solutions for Class 3 EVS Hamara Parivesh Chapter 7 हमारा घर

UP Board Solutions for Class 3 EVS Hamara Parivesh Chapter 7 हमारा घर

हमारा घर अभ्यास

प्रश्न 1.
प्रश्नों के उत्तर लिखो-

(क) कच्चा घर किसे कहते हैं?
उत्तर:
जो घर मिट्टी, बाँस, लकड़ी, घास-फूस आदि वस्तुओं के बने होते हैं और जिनकी छत बनाने में खपरैल, कँटीली झाड़ियाँ, बाँस-बल्ली आदि का प्रयोग होता है, ऐसे घरों को कच्चा घर कहा जाता है।

(ख) घर से हमें किस प्रकार सुरक्षा मिलती है?
उत्तर:
घर ठंड, गरमी, वर्षा, आँधी, तूफान और हिंसक जानवरों से हमारी रक्षा करता है।

(ग) बहुत साल पहले जब मनुष्य के पास रहने के लिए घर नहीं थे, तब वे कहाँ रहते थे?
उत्तर:
जब मनुष्यों के पास घर नहीं थे तब वे जंगलों और गुफाओं में रहते थे।

UP Board Solutions for Class 3 EVS Hamara Parivesh Chapter 7 हमारा घर

(घ) पक्का घर बनाने में कौन-कौन सी सामग्री इस्तेमाल होती है?
उत्तर:
पक्का घर बनाने में सीमेंट, सरिया, बालू, ईंट आदि का प्रयोग किया जाता है।

प्रश्न 2.
नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।

प्रश्न 3.
नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।

प्रश्न 4.
नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।

प्रश्न 5.
नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।

UP Board Solutions for Class 3 EVS Hamara Parivesh

UP Board Solutions for Class 3 EVS Hamara Parivesh Chapter 6 पशु पक्षियों का भोजन एवं सहायक अंग

UP Board Solutions for Class 3 EVS Hamara Parivesh Chapter 6 पशु पक्षियों का भोजन एवं सहायक अंग

पशु पक्षियों का भोजन एवं सहायक अंग अभ्यास

प्रश्न 1.
प्रश्नों के उत्तर लिखो-
(क) भोजन करने में दाँतों का क्या महत्व है?
उत्तर:
भोजन करने में दाँतों का बहुत महत्व है क्योंकि भोजन को काटने और चबाने का कार्य दाँतों द्वारा ही किया जाता है।

(ख) पक्षियों के पंजे तथा चोंच भोजन करने में किस प्रकार सहायक हैं?
उत्तर:
पक्षी अपने पंजे की सहायता से अपना भोजन पकड़कर चोंच से खाते हैं।

(ग) भोजन के रूप में घास या हरे पत्ते खाने वाले पशुओं के दाँतों की बनावट कैसी होती है?
उत्तर:
भोजन के रूप में घास या हरे पत्ते खाने वाले पशुओं के आगे के दाँत छोटे और पीछे के दाँत चपटे व बड़े होते हैं।

UP Board Solutions for Class 3 EVS Hamara Parivesh Chapter 6 पशु पक्षियों का भोजन एवं सहायक अंग

प्रश्न 2.
सही जोड़े बनाओ-
UP Board Solutions for Class 3 EVS Hamara Parivesh Chapter 6 पशु पक्षियों का भोजन एवं सहायक अंग 1

प्रश्न 3.
लिखो, कौन क्या खाता है-
उत्तर:
गौरैया – अनाज के दाने
गाय – घास, अनाज
बिल्ली – दूध, रोटी
बया – कीड़े
कुत्ता – रोटी, मांस
बकरी – घास
हाथी – पेड़ों के पत्ते

UP Board Solutions for Class 3 EVS Hamara Parivesh Chapter 6 पशु पक्षियों का भोजन एवं सहायक अंग

प्रश्न 4.
नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।

UP Board Solutions for Class 3 EVS Hamara Parivesh

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 21 घमण्डी का बाघ

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 21 घमण्डी का बाघ

घमण्डी का बाग शब्दार्थ

चिल्लाना = शोर मचाना
सिर्फ = केवल
मधुर = मीठा
संगीत = गाना
छेद = ‘सूराख
खिलखिला रही थीं = हँस रही थीं
पछतावा = पश्चात्ताप।

घमण्डी का बाघ पाठ का सार (सारांश)

स्कूल से लौटकर बच्चे घमण्डी के बाग में खेलते थे। जब घमण्डी लौट आया, तब उसने बच्चों को भगा दिया और बाग के बाहर बोर्ड लगा दिया- बाग में आना सख्त मना है।

बसन्त का मौसम आ गया परन्तु घमण्डी के बाग में जाड़ा ही था। वहाँ केवल बर्फ और ठंडी हवा थी। हर रोज तीन घन्टे बड़े-बड़े ओले भी बरसने लगे।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 21 घमण्डी का बाघ

एक दिन घमण्डी ने पलंग पर लेटे मधुर संगीत सुना। दीवार के छेद से बच्चे बाग में घुस आए। वे पेड़ों की डालियों पर बैठे थे। बाग के एक कोने में छोटा बच्चा रो रहा था। “चढ़ो बेटा,” पेड़ ने कहा; लेकिन अधिक छोटा होने से वह चढ़ न सका।

यह सब देखकर घमण्डी को पछतावा हुआ। उसे पता चल गया कि बसन्त उसके बाग में क्यों नहीं आया। उसने इरादा किया कि वह छोटे बच्चे को पेड़ पर बैठा देगा

और चहारदीवारी गिरा देगा। वह दबे पाँव बाग में पहुँचा। बच्चे भाग गए लेकिन छोटा लड़का नहीं भागा। घमण्डी ने उसे प्यार से उठाकर पेड़ पर बैठा दिया। बच्चा घमण्डी के गले से लिपट गया। अब घमण्डी का बाग बच्चों का हो गया था। बच्चे छुट्टी के बाद बाग में खेलते थे। घमण्डी के बाग में बहुत से सुन्दर फूल थे, लेकिन घमण्डी के अनुसार सबसे सुन्दर फूल बच्चे थे।

घमण्डी का बाघ अभ्यास

प्रश्न 1.
उत्तर लिखो
(क) बच्चे घमण्डी को देखकर क्यों भागे?
उत्तर:
क्योंकि घमण्डी बच्चों को बाग में आने से मना करता था, इस कारण बच्चे उसे देखकर भागे।

(ख) घमण्डी के बाग में फूल क्यों नहीं आए?
उत्तर:
घमण्डी के बाग में फूल इसलिए नहीं आए, क्योंकि उसने असली फूलों (बच्चों) को बाग से भगा दिया था।

(ग) घमंडी का दिल क्या देखकर पिघल गया?
उत्तर:
बाग के एक कोने में एक छोटा-सा लड़का खड़ा था। वह इतना छोटा था कि उसके हाथ पेड की टहनियों को छु नहीं पा रहे थे। वह टहनियाँ पकड़ने के लिए बार-बार कूद रहा था। न छू पाने पर वह जोर-जोर से रो भी रहा था। “चढ़ो बेटा”, पेड़ ने कहा और अपनी डालियों को नीचे झुका दिया, लेकिन वह लड़का बहुत छोटा था। यह सब देखकर घमंडी का दिल पिघल गया।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 21 घमण्डी का बाघ

(घ) घमण्डी ने बच्चों को सबसे सन्दर फल क्यों कहा?
उत्तर:
बच्चों के आने पर घमण्डी के बाग में बसन्त आया, इस कारण घमण्डी ने बच्चों को सबसे सुन्दर फूल कहा।

(ङ) अपनी चीजों को दूसरों के साथ बाँटने पर तुम्हें कैसा लगता है?
उत्तर:
अपनी चीजों को दूसरों के साथ बाँटने में हमें अच्छा लगता है। इससे दान भावना को बल मिलता है, साथ ही मानव-सेवा का भाव भी जागृत होता है।

(च) इस कहानी का और क्या शीर्षक हो सकता है?
उत्तर:
बच्चे सबसे सुंदर फूल।

प्रश्न 2.
वाक्य पूरे करो (वाक्य पूरे करके)
उत्तर:
(क) घमण्डी ने कहा, “यह बाग अब तुम्हारा है।
(ख) उसने बगीचे के बाहर एक बोर्ड लगा दिया।
(ग) लोगों ने देखा बगीचे में बच्चों के साथ घमंडी भी खेल रहा है। .

प्रश्न 3.
कुछ और फूलों के नाम जोड़ो ( फूलों के नाम जोड़कर)
उत्तर:
कनेर, गेंदा, गुलाब, बुराँश, चमेली, गुलदाउदी, चम्पा।

प्रश्न 4.
अपने माता-पिता से पूछकर ऋतुओं के नाम लिखो
उत्तर:
बसन्त, ग्रीष्म, वर्षा, शरद, हेमन्त और शिशिर ये छह ऋतुएँ होती हैं।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 21 घमण्डी का बाघ

प्रश्न 5.
तुम बहुत से खेल खेलते होगे। किसी एक खेल के बारे में अपनी कॉपी में लिखो कि उसे कैसे खेलते हैं?
उत्तर:
विद्यार्थी जो खेल खेलना पसन्द करते हों, उस खेल के बारे में स्वयं अपनी कॉपी में लिखें।

प्रश्न 6.
इस पाठ में आए संज्ञा, सर्वनाम तथा क्रिया शब्दों को ढूँढकर लिखो।
उत्तर:
संज्ञा – घमण्डी, बाग, घास. पेड़, टहनियाँ
सर्वनाम – वह, उन्हें, उसने, तुम, यह क्रिया- खेलते थे, था, बन्द कर देते थे, आ गया, देखा

प्रश्न 7.
कहानी को अपनी शब्दों में सुनाओ।
उत्तर:
विद्यार्थी कहानी को अपने शब्दों में स्वयं सुनाएँ।

अपने आप – 4

मेजर शैतान

मेजर शैतान सिंह शब्दार्थ

भीषण = विकट
भयानक = खतरनाक
हताहत = मृत और घायल
अडिग = जो नहीं डिगे
प्रेरणा = प्रभावित होकर
मरणोपरान्त = मरने के बाद

मेजर शैतान पाठ का सार (सारांश)

पाँच हजार मीटर ऊँची रेजांगला पहाड़ी पर भयानक सर्दी में मेजर शैतान सिंह देश की सीमा की रक्षा के लिए डटे हुए थे। अचानक 18 नवम्बर, 1962 को भारी तोपों से गोले बरसाते हुए चीनी सैनिकों ने इसी चौकी पर हमला कर दिया। मेजर शैतान सिंह ने मोर्चा कमजोर नहीं होने दिया। इस कारण सैकड़ों चीनी सैनिक हताहत हुए। मेजर शैतान सिंह का शरीर छलनी हो गया। उन्होंने शत्रु से लड़ते हुए वीरगति प्राप्त की। उनसे प्रेरणा पाकर उनके सारे जवान अन्तिम साँस तक लड़ते रहे। कुमाऊँ रेजीमेण्ट के मेजर शैतान सिंह को अदम्य साहस के लिए मरणोपरांत परमवीर चक्र प्रदान किया गया।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 21 घमण्डी का बाघ

कितना सीखा?

प्रश्न 1.
उत्तर दो-
(क) फूल ने जड़ को खूबसूरत क्यों कहा?
उत्तर:
नए फूलों ने जड़ के कारण ही दोबारा जीवन पाया था इसलिए नए फूलों ने जड़ को खूबसूरत कहा।

(ख) तारक कछुआ ने समुद्र में क्या-क्या देखा?
उत्तर:
तारक कछुआ ने समुद्र में हवेल, अनेक प्रकार की मछलियाँ, घोंघे, मूंगे की चट्टानें और कई तरह के समुद्री जीव और पौधे देखे।

(ग) सुभाष चन्द्र बोस ने जवानों से क्या कहा?
उत्तर:
सुभाष चन्द्र बोस ने जवानों से कहा, “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा!”

(घ) बच्चों को भगा देने से घमण्डी के बाग पर क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर:
बच्चों को भगा देने से घमण्डी के बाग में बसन्त नहीं आया।

(ङ) शेर सिंह का व्यवहार किस घटना से बदल गया?
उत्तर:
शेर सिंह का ट्रैक्टर नाले में फँस गया था, कृपाल सिंह ने उसके द्वारा मना करने के बावजूद उसकी सहायता की और ट्रैक्टर को नाले से बाहर निकाल दिया। इस घटना के बाद शेर सिंह का व्यवहार बदल गया।

प्रश्न 2.
नीचे दिए गए शब्दों का अर्थ लिखो (अर्थ लिखकर)
उत्तर:
सलोना – सुन्दर
बदसूरत – भद्दा
जमीन – पृथ्वी
हताहत – मृतं और घायल
नेतृत्व – अगुवाई
दुर्घटना – बुरी घटना

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 21 घमण्डी का बाघ

प्रश्न 3.
(क) पुस्तक में तुम्हें सबसे अच्छी कहानी कौन-सी लगी? और क्यों?
उत्तर:
पुस्तक में हमें सबसे अच्छी कहानी ‘घमण्डी का बाग’ लगी। इसमें बताया गया है कि फूल सुन्दर होते हैं, लेकिन छोटे बच्चे फूलों से भी अधिक सुन्दर होते हैं; बल्कि वे ही असली फूल होते हैं।

(ख) कौन-सी कविता अच्छी लगी और क्यों?
नोट – विद्यार्थी अपनी पसन्द की कविता स्वयं बताएँ।

प्रश्न 4.
नीचे लिखे वाक्यों में सही विराम चिह्न लगाओ
(?), (।), (!), (,), (-)
उत्तर:
(क)तुम शहर कब जाओगे? ,
(ख) अहा! जलेबी मिल रही है।
(ग) इतना बड़ा रसगुल्ला !
(घ) रामेश्वरम् के पहले रानी बिटिया कहाँ-कहाँ गई?
(ङ) गीता, मीना और सुनील मेला देखने गए।
(च) गुलमोहर झुलस गया। एक दम ठूठ-सा हो गया।

प्रश्न 5.
इस चिट्ठी में खाली स्थानों को भरो (खाली स्थानों को भरकर )
उत्तर:
मेरी प्यारी गोलू, आज मैंने खूब होली खेली। मैंने सुबह उठते ही रंग घोला। उसे पिचकारी में भरकर सबको रंग डाला। सब पूरी तरह से भीग गए। माधव ने मेरे ऊपर रंग डाला। बहुत मजा आया! तुमने होली कैसे खेली, बताना।
तुम्हारी
शैलू

प्रश्न 6.
नीचे दिए गए शब्दों में ‘ता’ जोड़कर नए शब्द बनाओ (शब्द बनाकर)
उत्तर:
स्वतन्त्र – स्वतन्त्रता
मानव – मानवता
दुर्बल – दुर्बलता
सत्य – सत्यता
पराधीन – पराधीनता

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 21 घमण्डी का बाघ

प्रश्न 7.
इन वाक्यों को शुद्ध करके लिखो (वाक्यों को शुद्ध लिखकर)
उत्तर:
(क) में खाना खाया। – मैंने खाना खाया।
(ख) उसने पानी पी। – उसने पानी पिया।
(ग) चिडिया डाल पर बैठा। – चिड़िया डाल पर बैठी।
(घ) लोकेश और लता झूला झूलता है। – लोकेश और लता झूला झूलते हैं।

प्रश्न 8.
नोट – विद्यार्थी स्वयं लिखें।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav