UP Board Solutions for Class 3 Sanskrit Piyusham Chapter 4 चित्रपाठ: 3

UP Board Solutions for Class 3 Sanskrit Piyusham Chapter 4 चित्रपाठ: 3 (चित्रपाठ – 3)

चित्रपाठ: 3  शब्दार्था:

घटिका = घड़ी
नौका = नाव
आसन्दिका = कुर्सी
पिपीलिका – चींटी
मञ्जूषा – बक्सा
कपिला = गाय
मापिका = पटरी (स्केल)
स्थालिका = थाली।

UP Board Solutions for Class 3 Sanskrit Piyusham Chapter 4 चित्रपाठ: 3


UP Board Solutions for Class 3 Sanskrit Piyusham Chapter 4 चित्रपाठ 1

चित्रपाठ: 3 अभ्यासः

मौखिक

प्रश्न 1.
चित्रों को देखकर नीचे लिखे शब्दों को पढ़िए
UP Board Solutions for Class 3 Sanskrit Piyusham Chapter 4 चित्रपाठ 2

नोट – विद्यार्थी स्वयं पढ़ें।

प्रश्न 2.
कक्षा में उन छात्राओं के नाम को बोलिए जिनके नामों के अन्त में आ की ध्वनि आती है, जैसे- वसुधा, आशा, गीता, सलमा।
नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

UP Board Solutions for Class 3 Sanskrit Piyusham Chapter 4 चित्रपाठ: 3

लिखित

प्रश्न 3.
सही शब्द छाँटकर चित्र के नीचे लिखिए
(मक्षिका चटका खट्वा स्थालिका कलिका सरिता)
UP Board Solutions for Class 3 Sanskrit Piyusham Chapter 4 चित्रपाठ 3

प्रश्न 4.
चित्र और शब्द को सही जोड़े बनाइए
उत्तर:
UP Board Solutions for Class 3 Sanskrit Piyusham Chapter 4 चित्रपाठ 4

नोट – विद्यार्थी शिक्षण संकेत स्वयं करें।

UP Board Solutions for Class 3 Sanskrit Piyusham

UP Board Solutions for Class 3 Sanskrit Piyusham Chapter 3 चित्रपाठ: 2

UP Board Solutions for Class 3 Sanskrit Piyusham Chapter 3 चित्रपाठ: 2 (चित्रपाठ – 2)

चित्रपाठ: 2 शब्दार्थाः

मयूरः = मोर
मूषकः = चूहा
अश्वः = घोड़ा
बिडालः = बिलाऊ
आलुकः = आलू
शशकः = खरगोश
चिकित्सकः = डॉक्टर
घटः = घड़ा
भल्लूकः = भालू।

UP Board Solutions for Class 3 Sanskrit Piyusham Chapter 3 चित्रपाठ: 2

UP Board Solutions for Class 3 Sanskrit Piyusham Chapter 3 चित्रपाठ 2 1

चित्रपाठ: 2 अभ्यासः

मौखिक

प्रश्न 1.
चित्रों को देखकर नीचे लिखे शब्दों को पढ़िए
UP Board Solutions for Class 3 Sanskrit Piyusham Chapter 3 चित्रपाठ 2 2

प्रश्न 2.
कक्षा के बच्चों के नामों के साथ विसर्ग (:) लगाकर बोलिए। जिनके नामों के अन्त में अ की ध्वनि आती है, जैसे सुरेश = सुरेशः, केशव = केशवः। .
नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

लिखित

प्रश्न 3.
चित्र और शब्द को सही जोड़े बनाइए
उत्तर:
UP Board Solutions for Class 3 Sanskrit Piyusham Chapter 3 चित्रपाठ 2 3

UP Board Solutions for Class 3 Sanskrit Piyusham Chapter 3 चित्रपाठ: 2

प्रश्न 4.
सही शब्द चुनकर चित्र के नीचे लिखिए. (पर्वतः चन्द्रः दर्पण: चिकित्सकः भल्लूकः कुक्कुरः)
UP Board Solutions for Class 3 Sanskrit Piyusham Chapter 3 चित्रपाठ 2 4

नोट – विद्यार्थी शिक्षण संकेत स्वयं करें।

UP Board Solutions for Class 3 Sanskrit Piyusham

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 3 बादल किसके काका

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 3 बादल किसके काका

बादल किसके काका शब्दार्थ

शैतानी = शरारत
फोड़ना = तोड़ना
डाँट = फटकार
अभी-अभी = थोड़ी देर पहले।

अभी-अभी …………………………….………………. सुना माँ का।

अर्थ – अभी-अभी, थोड़ी देर पहले तो धूप निकली हुई थी, अब बरसात कहाँ से आ गई! मालूम होता है, किसी ने बादल के घड़े को फोड़कर शरारत करके यह पानी बरसा दिया हो। चूँकि बरसात में सूरज बादलों में ढक जाता है। इसलिए ऐसा लगता है, मानो सरज की माता ने उसे घर बुला लिया हो। जब माँ का कहना बच्चे नहीं मानते, तब काका (चाचा) बच्चों को डाँटते हैं अर्थात् जब बरसात में बादल गरजते हैं; तब ऐसा लगता है; मानो वे उन बच्चों को डाँट रहे हों, जिन्होंने अपनी माँ का कहना नहीं माना हो।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 3 बादल किसके काका

बादल किसके काका अभ्यास

प्रश्न 1.
उत्तर लिखो
(क) कविता में किस मौसम का वर्णन किया गया है?
उत्तर:
कविता में बरसात के मौसम का वर्णन किया गया है।

(ख) सूरज क्यों नहीं दिखाई दे रहा है?
उत्तर:
सूरज बादलों में छिपे होने के कारण दिखाई नहीं दे रहा है।

प्रश्न 2.
नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

प्रश्न 3.
एक दिन बादलों ने बैठक की। कुछ बादल बोले- जब हम खूब बरसते हैं तब लोग चिल्लाते हैं, जब नहीं बरसते तब भी। क्यों न हम बरसना ही बंद कर दें। बिल्कुल सही, बरसना बंद आज से ही- सारे बादल बोले। सोचो और बताओइसके बाद क्या-क्या हुआ होगा?
उत्तर:
बादलों के ऐसा करने से धरती पर सूखा पड़ गया होगा। लोग गर्मी से परेशान हो गए होंगे। वे फिर से बादलों से बरसने की प्रार्थना करने लगे होंगे।

प्रश्न 4.
सूरज को ‘दिनकर’ भी कहते हैं। पता करो इनको और क्या-क्या कहते हैं
उत्तर:
पानी – जल, नीर.
बादल – मेघ, घन

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 3 बादल किसके काका

प्रश्न 5.
इसे भी पढ़ो
नोट – बच्चे स्वयं पढ़ें।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 2 मुर्गा और लोमड़ी

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 2 मुर्गा और लोमड़ी

मर्गा और लोमडी शब्दार्थ

चालाक = चतुर
खूखार = खून पीने वाला, हिंसक
समझौता = सुलह, मेल हो जाना
समाचार = खबर
हमला = आक्रमण
दुनिया = संसार
क्षमा = माफ़ी

मुर्गा और लोमड़ी पाठ का सार (सारांश)

चालाक लोमड़ी ने मुर्गे को पेड़ से उतरकर नीचे आने को कहा। उसने मुर्गे को सभी पशु-पक्षियों के बीच होने वाले समझौते के समाचार की जानकारी दी। उसने कहा कि अब कोई किसी पर हमला नहीं करेगा। मुर्गे ने इसे अच्छा समाचार बताया। मुर्गे ने ऊपर की ओर गर्दन उठाई और लोमड़ी को बताया कि भयानक शिकारी कुत्ते इसी तरफ आ रहे हैं। इससे लोमड़ी घबरा गई। मुर्गे ने पूछा कि वह क्यों घबराती है, समझौता तो हो गया है। लोमड़ी ने भागते हुए कहा कि शायद कुत्तों ने अभी समझौते का समाचार नहीं सुना हो।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 2 मुर्गा और लोमड़ी

मुर्गा और लोमड़ी अभ्यास

प्रश्न 1.
उत्तर लिखो
(क) पेड़ की डाल पर बैठे मुर्गे से लोमड़ी ने क्या कहा?
उत्तर:
पेड़ की डाल पर बैठे मुर्गे से लोमड़ी ने कहा– “तुम डाल पर क्या कर रहे हो? मुर्गे को तो जमीन पर चलते-फिरते रहना चाहिए। नीचे उतर आओ।”

(ख) लोमड़ी की बात सुनकर मुर्गे ने
क्या कहा? मैं खूखार जानवरों के डर से यहाँ बैठा हूँ।
क्या किया? मुर्गे ने अपनी गर्दन उठाकर देखा जैसे दूर की कोई चीज देख रहा है।

प्रश्न 2.
किसने, किससे कहा
(क) सभी पशु-पक्षियों में समझौता हो गया है। लोमड़ी ने मुर्गे से
(ख) कुछ शिकारी कुत्ते तेजी से इस ओर दौड़े चले आ रहे हैं। मुर्गे ने लोमड़ी से
(ग) लगता है, शिकारी कुत्तों ने अभी यह समाचार नहीं सुना। लोमड़ी ने मुर्गे से

प्रश्न 3.
लोमड़ी के जाने के बाद मुर्गा पेड़ से नीचे उतरा। उसने पूरी घटना अपने मित्रों को बताई। सोचो और लिखो- मित्रों ने मुर्गे से क्या-क्या सवाल किए होंगे?
उत्तर:
यदि लोमड़ी तुम्हारी बात पर भरोसा नहीं करती तो? यदि लोमड़ी को तुम्हारी चालाकी समझ में आ जाती तो? 

प्रश्न 4.
कहानी का नाम है- मुर्गा और लोमड़ी। तुम इस कहानी को क्या नाम दोगे?
उत्तर:
चतुर मुर्गा।

प्रश्न 5.
हमें किन-किन माध्यमों से समाचार प्राप्त होते हैं?
उत्तर:
समाचार पत्र, टीवी, रेडियो।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 2 मुर्गा और लोमड़ी

प्रश्न 6.
नोट– बच्चे स्वयं करें।

प्रश्न 7.
नोट– बच्चे स्वयं करें।

प्रश्न 8.
नोट– बच्चे स्वयं करें।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 1 प्रार्थना

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 1 प्रार्थना

प्रार्थना शब्दार्थ

माटी = मिट्टी
सरस = रसयुक्त, मधुर
प्रभु = भगवान
बाट = रास्ता
विमल = स्वच्छ, साफ
भला = नेक।

देश की ……………………………………………………. सरस बनें।

अर्थ -हे भगवान! हमारे देश की मिट्टी हमारे देश का जल, हमारे देश की वायु और देश . के फल (वनस्पति), सब रस से युक्त अर्थात् मधुर हो जाएँ, हमारी आपसे यही प्रार्थना है।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 1 प्रार्थना

देश के ……………………………………………….….. सरस बनें।

अर्थ – हे ईश्वर! हमारे देश के घर और घाट (रहने की जगह और कर्म-क्षेत्र), देश की वन-सम्पत्ति और देश के रास्ते सुगम (सरल) सुग्राह्य बन जाएँ, हमारी यह प्रार्थना स्वीकार कीजिए।

देश के ………………………………………………….. विमल बनें।

अर्थ – हे प्रभु! हमारे देश का तन और मन (देश के लोगों के शरीर और मन), देश के भाई-बहन (स्त्री-पुरुष) सब स्वच्छ (साफ-सुथरे) परोपकारी और भले रहें, बस हमारी यही प्रार्थना स्वीकार कीजिए।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav