UP Board Class 3 Hindi निबंध रचना

UP Board Class 3 Hindi निबंध रचना

गाय

गाय एक चौपाया पशु है। इसके दो सींग, दो कान, दो आँखें, चार टाँगें तथा एक लम्बी पूँछ होती है। इसका मुँह लम्बा होता है। यह घास, भूसा, खली और दाना खाती है। यह हमें बढ़िया और पौष्टिक दूध देती है। दूध से दही, मक्खन और घी बनता है। गाय के गोबर से खाद, उपले तथा गैस बनती है। इसके बछड़े बड़े होकर बैल बनते हैं और खेत जोतते तथा बैलगाडी खींचते हैं। गाय बहुत ही उपयोगी पशु है। हमें इसकी सेवा करनी चाहिए।

UP Board Class 3 Hindi निबंध रचना

हमारा गाँव

हमारे गाँव का नाम दरियापुर है। यह शहर से लगभग पाँच किमी दूर है। हमारे गाँव में एक जूनियर हाईस्कूल है। गाँव में बच्चों के खेलने के लिए एक मैदान है। हमारे गाँव की पंचायत गाँव का प्रबन्ध चलाती है। गाँव की गलियाँ पक्की और साफ हैं। गाँव में अधिकांश मकान पक्के हैं। गाँव के लोग आपस में मिलकर रहते हैं। हमारे गाँव में पंचायत घर है। हमारे गाँव में डाकघर भी है। हमारा गाँव बहुत अच्छा है। यह मुझे बहुत प्यारा लगता है।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 15 जड़ और फूल

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 15 जड़ और फूल

जड़ और फूल  शब्दार्थ

गुच्छे = एक ही डंठल में कई फलों-फूलों का समूह
गुलदस्ता – सजावट के लिए फूलों का बनाया गया गुच्छा
बदसूरत = भद्दी सूरत
हँसी उड़ाना = मजाक उड़ाना, चिढ़ाना, व्यंग्य करना
झुलसना = जलना
ठूठ-सा – सूखा
कोपलें = नई और कोमल पत्तियाँ
चमत्कार = आश्चर्य, अचम्भे में डाल देने वाली घटना

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 15 जड़ और फूल

जड़ और फूल पाठ का सार (सारांश)

गुलमोहर के पेड़ पर जब लाल फूलों के गुच्छे लगते हैं, तब वह गुलदस्ते जैसा लगता है। एक बार फूलों ने जड़ को बदसूरत कहकर उसकी हँसी उड़ाई। बरसात में बिजली गिरने से गुलमोहर सूख गया। बसन्त आने पर गुलमोहर के दूंठ पर नई कोपलें निकल आईं। शाखाओं पर नए पत्ते निकले और पेड़ ने फूलों का हाल-चाल पूछा।

फूल यह जान गए कि जड़ के कारण ही पेड़ फिर से पनपा है; अतः उन्होंने आदर से सिर झुकाएं और जड़ से क्षमा माँगी।

जड़ और फूल अभ्यास

प्रश्न 1.
उत्तर लिखो
(क) फूलों ने जड़ की हँसी क्यों उड़ाई?
उत्तर:
फूलों ने जड़ की हँसी इसलिए उड़ाई, क्योंकि वे सुन्दर थे और जड़ बदसूरत दिखती थी।

(ख) गुलमोहर पर बिजली कब गिरी?
उत्तर:
गुलमोहर पर बिजली बरसात में गिरी।

(ग) नए फूलों ने जड़ को खूबसूरत क्यों कहा?
उत्तर:
नए फूलों को लगा कि उन्हें जड़ के कारण ही दोबारा जीवन मिला है इसलिए नए फूलों ने जड़ को खूबसूरत कहा।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 15 जड़ और फूल

प्रश्न 2.
नीचे दी गई सूची में कुछ चीजें आकाश की हैं और कुछ धरती की। इनकी अलग-अलग सूची बनाओ (सूची बनाकर)
इन्द्रधनुष, हाथी, फूल, तारे, बादल, नदी, चाँद
उत्तर:
आकाश की चीजें – इन्द्रधनुष, तारे, बादल, चाँद
धरती की चीजें – हाथी, फूल, नदी

प्रश्न 3.
विलोम बताओ (विलोम बताकर)
उत्तर:
बदसूरत – खूबसूरत
आया – गया
नया – पुराना
सीधा – उल्टा
डर – साहस ।

प्रश्न 4.
तुमने बरसात में किसी तालाब को देखा होगा। गर्मी में इसी: क्या-क्या अन्तर आ जाता है? सोचो और लिखो।
उत्तर:
बरसात में तालाब में लबालब पानी भरा होता है। गर्मी में इसी ताला सूख जाता है। इसकी मछलियाँ मर जाती हैं और तालाब की तली पर धूल उड़

प्रश्न 5.
विद्यार्थी स्वयं करें।

प्रश्न 6.
तुम्हारे अनुसार कोई चीज खूबसूरत कब होती है? बताओ।
उत्तर:
हमारे अनुसार कोई चीज खूबसूरत अपने गुणों से होती है।

प्रश्न 7.
हमें किनका सम्मान करना चाहिए और क्यों?
उत्तर:
हमें अपने माता-पिता तथा अपने से बड़ों गुरुजनों का सम्मान क क्योंकि उन्हीं के स्नेह, देखभाल और आशीर्वाद के फलस्वरूप हम जीवन पाते हैं।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 15 जड़ और फूल

प्रश्न 8.
सही पर (✓) का निशान लगाओ
उत्तर:
पेड़, वातावरण को शुद्ध रखते हैं? हाँ /✓/नहीं
क्या पेड़ों को काटना चाहिए?  हाँ/नहीं ✓

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav

UP Board Class 3 Hindi प्रार्थना पत्र (पत्र – लेखन)

UP Board Class 3 Hindi प्रार्थना पत्र (पत्र – लेखन)

प्रार्थना-पत्र (पत्र-लेखन)
जब किसी दूर रहने वाले व्यक्ति को हमें अपनी कोई बात कहनी हो या समाचार देना हो, तब हम पत्र ही लिखते हैं। प्रायः पत्र तीन प्रकार के होते हैं

  1. व्यक्तिगत पत्र
  2. व्यावहारिक पत्र
  3. व्यावसायिक पत्र

बीमारी के कारण अवकाश लेने के लिए प्रार्थना-पत्र

सेवा में,
प्रधानाध्यापक महोदय,
प्राथमिक विद्यालय
लखनऊ
महोदय,

UP Board Class 3 Hindi प्रार्थना पत्र (पत्र - लेखन)

निवेदन है कि मैं इस विद्यालय में कक्षा-3 का छात्र हूँ। बुखार से पीड़ित होने के कारण मैं विद्यालय आने में असमर्थ हूँ; अतः मुझे 15-5-20xx से 16-5-20xx तक दो दिनों का अवकाश प्रदान करने का कष्ट करें। मैं सदा आपका आभारी रहूँगा। धन्यवाद!

आपका आज्ञाकारी शिष्य
नीरज कुमार
कक्षा-3
दिनांकः 15 मई, 20xx

आवश्यक कार्य हेतु अवकाश लेने के लिए प्रार्थना-पत्र

सेवा में,
श्रीमान प्रधानाध्यापक महोदय,
प्राथमिक विद्यालय,
कानपुर
मान्यवर,

निवदेन है कि प्रार्थी आज अचानक किसी कारणवश स्कूल आने में असमर्थ है; अतः आपसे प्रार्थना है कि प्रार्थी को आज का अवकाश प्रदान करने की कृपा करें; आपकी अति कृपा होगी! धन्यवाद!

आपका आज्ञाकारी शिष्य
कुणाल
कक्षा-3
दिनांक : 22 अप्रैल, 20xx

फीस माफी के लिए प्रार्थना-पत्र

सेवा में,
श्रीमान प्रधानाध्यापक जी,
प्राथमिक विद्यालय,
बुलन्दशहर श्रीमान जी,

निवेदन है कि मेरे पिता जी की आय बहुत कम है। घर में कमाने वाले केवल पिता जी हैं। मेरे अतिरिक्त दो बहनें तथा दो भाई और भी हैं। मेरी माता जी अक्सर बीमार रहती हैं। इस प्रकार घर का खर्च बहुत कठिनाई से चल पाता है। कृपया मेरी फीस माफ कर मुझे धन्य करें। मैं आपका सदा आभारी रहूँगा! धन्यवाद!

UP Board Class 3 Hindi प्रार्थना पत्र (पत्र - लेखन)

आपका आज्ञाकारी शिष्य,
विशाल
कक्षा-3.
दिनांक : 10 अप्रैल, 20xx

UP Board Solutions for Class 3 Hindi

UP Board Class 3 Hindi व्याकरण

UP Board Class 3 Hindi व्याकरण

प्रश्न:
व्याकरण क्या है?
उत्तर:
भाषा की शुद्धता और अशुद्धता का ज्ञान कराने वाला शास्त्र व्याकरण कहलाता है;

जैसे-

  • रानी स्कूल जाती है। (शुद्ध)
  • रानी स्कूल जाता है। (अशुद्ध)

प्रश्न:
भाषा क्या है?
उत्तर:
भाव या विचार प्रकट करने का माध्यम ही भाषा कहलाता है; जैसे- हिन्दी, अंग्रेजी, पंजाबी, तेलुगू, मराठी, तमिल, मैथिली आदि।

UP Board Class 3 Hindi व्याकरण

प्रश्न:
वर्ण या अक्षर किसे कहते हैं?
उत्तर:
वह छोटी-से-छोटी ध्वनि, जिसके और टुकड़े न हो सकें, वर्ण या अक्षर कहलाती है;
जैसे- अ, इ, उ, ऋ, क्, च्, ट्, त्, प् आदि।

उदाहरण-
जब हम ‘आम’ शब्द कहते हैं, तब ‘आ’, ‘म्+अ’ दो ध्वनियों को एक साथ मिलाकर बोलते हैं। इन ध्वनियों को ही वर्ण या अक्षर कहते हैं।

अक्षया वणों के भेद

प्रश्न:
वर्ण के कितने भेद होते हैं?
उत्तर:
वर्ण के दो भेद होते हैं-

  • स्वर
  • व्यंजन।

प्रश्न:
स्वर किसे कहते हैं?
उत्तर:
स्वर-जो वर्ण या अक्षर बिना दूसरे वर्ण की सहायता के बोला जाए, उसे स्वर कहते हैं। हिन्दी भाषा में ग्यारह (11) स्वर होते हैं;
जैसे- अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ। ‘अं’ और ‘अः’ को अयोगवाह कहते हैं।

स्वर के दो रूप होते हैं-

  • ह्रस्व स्वर-जिस स्वर के उच्चारण में कम समय लगता है, उसे ‘ह्रस्व स्वर’ कहते हैं; जैसे- अ, इ, उ और ऋ।।
  • दीर्घ स्वर-जिस स्वर के उच्चारण में ह्रस्व स्वर से अधिक समय लगता है, उसे ‘दीर्घ स्वर’ कहते हैं; जैसे- आ, ई, ऊ, ए, ऐ, ओ और औ।

UP Board Class 3 Hindi व्याकरण

प्रश्न:
व्यंजन किसे कहते हैं?
उत्तर:
जिन वर्णों या अक्षरों के उच्चारण में स्वरों की सहायता ली जाए, उन्हें व्यंजन कहते हैं;

जैसे- क, ख, च, छ, ट, ठ, त, थ, प, फ, य, र, स, ह आदि।

हिन्दी भाषा में तैंतीस (33) व्यंजन होते हैं-

  • क वर्ग – क, ख, ग, घ, ङ
  • च वर्ग – च, छ, ज, झ, ञ
  • ट वर्ग – ट, ठ, ड, ढ, ण
  • त वर्ग – त, थ, द, ध, न
  • प वर्ग – प, फ, ब, भ, म
  • अंतस्थ – य, र, ल, व
  • ऊष्म – श, ष, स, ह

संयुक्त व्यंजन- जो व्यंजन दो व्यंजनों के योग से बनते हैं, वे संयुक्त व्यंजन कहलाते हैं, जैसे-

  • क्ष = क् + ष् + अ
  • त्र = त् + र् + अ
  • ज्ञ = ज् + ञ् + अ
  • श्र= श् + र् + आ
  • अतिरिक्त व्यंजन – ड़, ढ़.

अनुस्वार (अं)- इसे शिरोरेखा के ऊपर बिन्दु (.) के रूप में लिखा जाता है। इसका उच्चारण करते समय हवा नाक से बाहर निकलती है; जैसे- गंगा, मंगल, कलंक आदि।
विसर्ग (अः)- यदि ‘अ’ के आगे दो बिन्दु (:) लगें, तो वे विसर्ग कहलाते हैं; जैसे- प्रातः, अतः, स्वतः आदि।

UP Board Class 3 Hindi व्याकरण

प्रश्न:
मात्रा किसे कहते हैं?
उत्तर:
स्वरों के चिह्न, जो व्यंजनों पर लगाए जाते हैं, मात्राएँ कहलाते हैं। अ स्वर की कोई मात्रा नहीं होती है।
UP Board Class 3 Hindi व्याकरण

प्रमुख विराम चिह्न- हिन्दी में लिखते समय निम्नलिखित चिह्न प्रमुख रूपों में प्रयुक्त किए जाते हैं

  1. अल्पविराम (,)
  2. अर्धविराम (;)
  3. पूर्णविराम (।)
  4. प्रश्नवाचक चिह्न (?)
  5. विस्मयादिबोधक चिहन (!)
  6. लाघव चिह्न (०)
  7. विवरण (विसर्ग) चिह्न (:)
  8. संयोजक चिह्न (-)
  9. निर्देशक चिह्न (-)
  10. उद्धरण या अवतरण चिह्नः (” “) (‘ ‘)

प्रश्न:
शब्द किसे कहते हैं?
उत्तर:
शब्द की परिभाषा- वर्णों के सार्थक समूह को शब्द कहते हैं; जैसे- रेखा, पानी, आगरा आदि।

शब्द के प्रकार- अर्थ के आधार पर शब्द दो प्रकार के होते हैं-

  • सार्थक शब्द- जिस शब्द का कुछ अर्थ समझ में आए, उसे ‘सार्थक शब्द’ कहते हैं; जैसे- राम, आम, आगरा, कमल आदि।
  • निरर्थक शब्द- जिस शब्द से कोई अर्थ प्रकट न हो. उसे ‘निरर्थक शब्द’ कहते हैं; जैसे- मआ, रागआ, लमक आदि।

प्रश्न:
वाक्य किसे कहते हैं?
उत्तर:
शब्दों का सार्थक समूह ही वाक्य कहलाता है; जैसे- सोनम पढ़ रही है।

UP Board Class 3 Hindi व्याकरण

प्रश्न:
शब्द और वाक्य में क्या अन्तर है?.
उत्तर:
शब्द वर्णों अथवा अक्षरों के सार्थक समूह को कहते हैं; जबकि वाक्य शब्दों के सार्थक समूह को। .

प्रश्न:
व्याकरण के अनुसार शब्द के कितने भेद हैं?
उत्तर:
व्याकरण के अनुसार शब्द के दो भेद होते हैं

  • विकारी
  • अविकारी

विकारी शब्द- वे शब्द जिनमें लिंग, वचन, कारक आदि के कारण परिवर्तन आ जाता है, विकारी शब्द कहलाते हैं। ये चार प्रकार के होते हैं-

  • संज्ञा
  • सर्वनाम
  • विशेषण
  • क्रिया

अविकारी शब्द (अव्यय)- वह शब्द, जिसका रूप हमेशा एक-सा रहे, उसे ‘अविकारी शब्द या अव्यय’ कहते हैं, जैसे- इधर-उधर, नित्य, धीरे-धीरे आदि।

प्रश्न:
संज्ञा किसे कहते हैं?
उत्तर:
संज्ञा- किसी वस्तु, स्थान, प्राणी या भाव के नाम को ‘संज्ञा’ कहते हैं; जैसे- राम, सीता, दिल्ली, दया, सभा, चावल आदि।

UP Board Class 3 Hindi व्याकरण

संज्ञा के पाँच भेद होते हैं

  1. व्यक्तिवाचक संज्ञा- जिस शब्द से किसी विशेष वस्तु व्यक्ति अथवा स्थान का पता चले उसे व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं; जैसे- भारत, यमुना, अंकित, लखनऊ आदि।
  2. जातिवाचक संज्ञा- जिस शब्द से एक जैसी अनेक वस्तुओं, व्यक्तियों अथवा स्थानों का पता चले, उसे जातिवाचक संज्ञा कहते हैं; जैसे- मनुष्य, घर, शहर, पशु, पक्षी आदि।
  3. समूहवाचक संज्ञा- वह शब्द, जिससे व्यक्तियों या प्राणियों, वस्तुओं आदि के इकट्ठे होने या एक साथ होने का ज्ञान हो, उसे समूहवाचक संज्ञा कहते हैं; जैसे- सभा, कक्षा, झुण्ड, दल, गुच्छा आदि।
  4. द्रव्यवाचक संज्ञा- वह शब्द जिससे मापे या तौले जाने वाले पदार्थ का ज्ञान हो, उसे द्रव्यवाचक संज्ञा कहते हैं; जैसे- चावल, आटा, चीनी, दाल, दूध, कपड़ा, नमक, तेल आदि।
  5. भाववाचक संज्ञा- जो शब्द किसी के गुण, दोष आदि को प्रकट करें, उन्हें भाववाचक संज्ञा कहते हैं; जैसे- अच्छाई, बुराई, भलाई, सुन्दरता आदि।

प्रश्न:
सर्वनाम किसे कहते हैं?
उत्तर:
सर्वनाम- जो शब्द संज्ञा के स्थान पर प्रयोग किए जाते हैं, उन्हें ‘सर्वनाम’ कहते हैं; जैसे- मैं, हम, तुम, वह, वे आदि।

उदाहरण-
राहुल अमेरिका में रहता है। वह वहाँ इंजीनियर है। ऊपर दिए गए उदाहरण में राहुल (संज्ञा) के स्थान पर वह (सर्वनाम) शब्द का प्रयोग हुआ है।

अन्य सर्वनाम- मैं, हम, तुम, वह, वे, तू, आप, कोई, कौन, कुछ, जो, सो आदि।

प्रश्न:
विशेषण किसे कहते हैं?
उत्तर:
विशेषण- जो शब्द किसी संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताए, उसे ‘विशेषण’ कहते हैं, जैसे- सफेद, काला, सुन्दर, मोटा आदि।

UP Board Class 3 Hindi व्याकरण

लिंग

प्रश्न:
लिंग किसे कहते हैं? इसके भेद बताओ।
उत्तर:
लिंग- संज्ञा के जिस रूप से स्त्री या पुरुष जाति का बोध हो, उसे ‘लिंग’ कहते – हैं। इसके दो भेद होते हैं-

  1. पुल्लिग
  2. स्त्रीलिंग।

(1) पुल्लिग- जिस शब्द से पुरुष जाति का बोध हो, उसे पुल्लिग कहते हैं; जैसे-राम, घोड़ा, लोटा आदि।
(2) स्त्रीलिंग- जिस शब्द से स्त्री जाति का बोध हो, उसे स्त्रीलिंग कहते हैं; जैसेसीता, घोड़ी, लुटिया, रोटी आदि।

कुछ अन्य उदाहरण-
UP Board Class 3 Hindi व्याकरण 2
UP Board Class 3 Hindi व्याकरण 3

वचन

प्रश्न:
वचन किसे कहते हैं? इसके भेद बताओ।
उत्तर:
वचन- शब्द के जिस रूप से उसके एक या एक से अधिक होने का बोध हो, उसे ‘वचन’ कहते हैं।

वचन के दो भेद होते हैं-

  1. एकवचन
  2. बहुवचन

(1) एकवचन- जिस शब्द से एक वस्तु का बोध हो, उसे एकवचन कहते हैं; जैसे.. राम, लड़का, पेंसिल, पुस्तक आदि। .
(2) बहुवचन- जिस शब्द से एक से अधिक वस्तुओं का बोध हो, उसे बहुवचन कहते हैं; जैसे- लड़के, पेंसिलें, पुस्तकें, लड़कियाँ आदि।

UP Board Class 3 Hindi व्याकरण

UP Board Class 3 Hindi व्याकरण 4

विलोम शब्द (विपरीतार्थक शब्द)

विलोम शब्द (विपरीतार्थक शब्द )- जो शब्द एक-दूसरे का विपरीत अर्थ देते हैं, वे विलोम या विपरीतार्थी शब्द कहलाते हैं; जैसे- बड़ा-छोटा, आगे-पीछे आदि।
UP Board Class 3 Hindi व्याकरण 5

तत्सम तथा तद्भव शब्द

तत्सम शब्द- शब्दों के शुद्ध संस्कृत रूप को ‘तत्सम शब्द’ कहते हैं। तद्भव शब्द- संस्कृत शब्दों के बिगड़े हुए रूप को ‘तद्भव शब्द’ कहते हैं।
UP Board Class 3 Hindi व्याकरण 6

UP Board Class 3 Hindi व्याकरण

पर्यायवाची शब्द

  1. आकाश = गगन, नभ, अम्बर, शून्य, व्योम
  2. कमल = पंकज, नीरज, अरविन्द, सरोज, जलज
  3. चन्द्रमा = शशि, राकेश, इन्द्र, सुधाकर
  4. राजा = नरेश, नृप, भूप, महीप, नरेन्द्र
  5. सूर्य = भास्कर, रवि, भानु, दिनकर, सूरज
  6. पर्वत = गिरि, शैल, भूधर, पहाड़

मुहावरों का वाक्यों में प्रयोग

दंग रह जाना = चकित रह जाना – राम अपना परीक्षा-परिणाम देखकर दंग रह गया।
हाथ-पाँव मारना = प्रयास करना – रमेश ने बहुत हाथ-पाँव मारे; किन्तु वह नदी में डूब ही गया।
आँखें फेरना = साथ न देना – मुसीबत के समय मित्र भी आँखें फेर लेते हैं।
आँखें दिखाना = डराना – तुम मुझे आँखें मत दिखाओ, अपना काम करो।

अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

जो सदा सत्य बोले – सत्यवादी
जो सबका कहना माने – आज्ञाकारी
जो सबको प्यारा लगे – सर्वप्रिय
प्रतिदिन होने वाला – दैनिक
प्रतिमाह होने वाला – मासिक
वर्ष में एक बार होने वाला – वार्षिक
अपनी हत्या अपने आप करना – आत्महत्या
परमात्मा को मानने वाला – आस्तिक
परमात्मा को न मानने वाला – नास्तिक

UP Board Solutions for Class 3 Hindi

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 14 माथापच्ची

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 14 माथापच्ची

माथापच्ची अभ्यास

प्रश्न 1.
अपनी कॉपी पर लिखो (वर्ग-पहेली पाठ्यपुस्तक से देखकर)
(क) वर्ग-पहेली में तुम्हें खाने-पीने वाली कौन-कौन सी चीजें मिलीं?
उत्तर:
वर्ग पहेली में हमें खाने-पीने की निम्न चीजें मिलीं- चीनी, खीर, तरबूज, पानी, दूध, दही, पूड़ी, मिर्च, साग, दाल, चाय, शलजम और खटाई।

(ख) खाने-पीने वाली और कौन-कौन सी चीजें होती हैं?
उत्तर:
खाने-पीने वाली और बहुत-सी चीजें होती हैं; जैसे- टमाटर, मेथी, पालक, कटहल, खीरा, प्याज, लौकी, कद्दू, करेला. आलू, मटर, अनाज, चावल, दाल आदि।

(ग) वर्ग पहेली में तुम्हें कौन-कौन से बर्तन मिले?
उत्तर:
लोटा, जग, चिमटा, गिलास, थाली व तवा।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 14 माथापच्ची

(घ) तुम और किन-किन बर्तनों का प्रयोग करते हो?
उत्तर:
हम परात, कड़ाही, चम्मच, बाल्टी, प्लेट आदि बर्तनों का भी प्रयोग करते हैं।

(ङ) वर्ग पहेली में तुम्हें लिखने-पढ़ने वाली कौन-कौन सी चीजें मिलीं?
उत्तर:
वर्ग पहेली में हमें लिखने-पढ़ने वाली निम्न चीजें मिली- कॉपी, किताब और पेन।

(च) क्या लिखने-पढ़ने वाली और भी चीजें होती हैं?
उत्तर:
हाँ, लिखने-पढ़ने की और भी चीजें होती हैं, जैसे-पत्रिका, अखबार आदि।

(छ) वर्ग पहेली में तुम्हें पहनने वाली कौन-कौन सी चीजें मिलीं?
उत्तर:
वर्ग पहेली में हमें पहनने वाली निम्न चीजें मिलीं– टाई और धोती।

प्रश्न 2.
नोट – विद्यार्थी स्वयं लिखें।

प्रश्न 3.
नीचे दिए गए अक्षरों से बनने वाले चार-चार शब्द लिखो (नए शब्द बनाकर)
उत्तर:
UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 14 माथापच्ची 1

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 14 माथापच्ची

प्रश्न 4.
शब्द अंत्याक्षरी को आगे बढ़ाओ।
उत्तर:
नमक, कलम, मकान, नगर, रथ, थरमस, सड़क

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav