UP Board Solutions for Class 4 Hindi Kalrav Chapter 7 वीर अभिमन्यु

UP Board Solutions for Class 4 Hindi Kalrav Chapter 7 वीर अभिमन्यु

वीर अभिमन्य शब्दार्थ

अंतिम = आखिरी
आकाश = आसमान
वीरगति = युद्ध में वीरतापूर्वक लड़ते हुए मारा जाना
निहत्था = जिसके हाथ में कोई अस्त्र-शस्त्र न हो
सारथी = रथ हाँकने वाला
शौर्य = वीरता

वीर अभिमन्यु पाठ का सारांश

अभिमन्यु ने युधिष्ठिर से युद्ध का समाचार पूछा। उन्होंने अभिमन्यु को बताया कि कौरवों ने चक्रव्यूह की रचना करके उन्हें चक्र में फँसा दिया। अभिमन्यु ने युद्ध में जाने की आज्ञा माँगी और कहा, “मैं चक्रव्यूह तोड़ दूंगा! “युधिष्ठिर के पूछने पर अभिमन्यु ने बताया कि चक्रव्यूह तोड़ना उसने तब सीखा; जब वह माँ के पेट में था।

UP Board Solutions for Class 4 Hindi Kalrav Chapter 7 वीर अभिमन्यु

भीम ने अंतिम द्वार को गदा से तोड़ने का वचन दिया। अभिमन्यु वीर पुत्र था। युधिष्ठिर को उसे युद्ध में जाने की आज्ञा देनी पड़ी। अभिमन्यु व्यूह के भीतर घुस गया। पहले और दूसरे द्वार पर द्रोणाचार्य और जयद्रथ को हराकर अभिमन्यु आगे बढ़ गया, लेकिन भीम सहित अन्य पांडवों को जयद्रथ ने रोक दिया। अब अभिमन्यु अकेला पड़ गया। उसके बाणों से कौरवों के हाथी, घोड़े तथा पैदल सैनिक सभी विचलित हो उठे। वह जिधर जाता, उधर मैदान साफ हो जाता।

चक्रव्यूह का अंतिम द्वार टूटने वाला था। दुर्योधन के ललकारने पर सातों महारथी अकेले अभिमन्यु से भिड़ गए। दुःशासन के पुत्र ने पीछे से अभिमन्यु के सिर पर गदा मार दी। वीर बालक अभिमन्यु वीरगति को प्राप्त हुआ। उसकी शौर्य-गाथा हमें आज भी प्रेरणा प्रदान करती है।

वीर अभिमन्यु अभ्यास प्रश्न

शब्दों का खेल

(क) नीचे लिखे मुहावरों का अपने वाक्यों में प्रयोग करो (वाक्य प्रयोग करके)

  • बाणों की बौछार करना – अभिमन्यु के बाणों की बौछार से कौरवों के हाथी, घोड़े और पैदल सैनिक विचलित हो उठे।
  • खलबली मचाना – अभिमन्यु ने अपनी वीरता से कौरवों में खलबली मचा दी।
  • सिर नीचा होना – अभिमन्यु की बात सुनकर द्रोणाचार्य का सिर नीचा हो गया।
  • खुशी का ठिकाना न रहना – परीक्षा में प्रथम आने पर मोहन की खुशी का ठिकाना न रहा।

(ख) शुद्ध उच्चारण सहित पढ़ो-युधिष्ठिर, अभिमन्यु, चक्रव्यूह , व्यूह, निहत्था, शौर्य।
नोट – विद्यार्थी स्वयं पढ़ें।

(ग) नीचे लिखे शब्दों के समानार्थक शब्द बताओ (समानार्थक शब्द बताकर)
कठिन – मुश्किल
आकाश – आसमान
युद्ध – लड़ाई
शत्रु – दुश्मन
अलावा – अतिरिक्त
धरती – पृथ्वी
आज्ञा – अनुमति
प्रण – निश्चय
बाण – तीर
जीव – प्राणी
नींद – निद्रा
कहानी – कथा।

(घ) नीचे लिखे वाक्यों में उचित विराम चिह्नों का प्रयोग करो (करके)
अभिमन्यु ने कहा, “महाराज मैं भी वीरपुत्र हूँ!”
“समाचार अच्छे नहीं हैं, बेटा! लेकिन तुम क्यों चिंता करते हो?”
“महाराज! मैं वीरपुत्र हूँ। शत्रु ललकारे और मैं बैठा रहूँ यह कैसे हो सकता है?”

UP Board Solutions for Class 4 Hindi Kalrav Chapter 7 वीर अभिमन्यु

पढ़ो और समझो
नोट – विद्यार्थी स्वयं पढ़ें एवं समझें।

अब तुम करो

गृह का स्वामी = गृहस्वामी
राष्ट्र का ध्वज = राष्ट्रध्वज
वन में वास = वनवास
पुष्पों की वर्षा = पुष्पवर्षा
आगे और पीछे = आगे-पीछे
ऊपर और नीचे = ऊपर-नीचे
माता और पिता = माता-पिता
हम और तुम = हम-तुम

बोध प्रश्न

प्रश्न १.
उत्तर दो
(क) पांडवों और कौरवों का युद्ध किस नाम से प्रसिद्ध है?
उत्तर:
पांडवों और कौरवों का युद्ध ”महाभारत’ के नाम से प्रसिद्ध है।

(ख) युधिष्ठिर क्यों चिन्तित थे?
उत्तर:
कौरवों द्वारा चक्रव्यूह की रचना से युधिष्ठिर चिंतित थे।

(ग) अभिमन्यु ने गुरु द्रोणाचार्य को कैसे प्रणाम किया?
उत्तर:
अभिमन्यु ने दूर से ही गुरु द्रोणाचार्य के चरणों में बाण छोड़कर उन्हें प्रणाम किया।

(घ) चक्रव्यूह के भीतर अभिमन्यु के साथ दूसरे पांडव वीर क्यों न जा सके?
उत्तर:
क्योंकि जयद्रथ ने दूसरे पांडव वीरों को आगे नहीं जाने दिया।

(ङ) अभिमन्यु के सिर पर गदा किसने मारी?
उत्तर:
अभिमन्यु के सिर पर दुःशासन के पुत्र ने पीछे से गदा मारी।

(च) अभिमन्यु के जीवन से तुम्हें क्या प्रेरणा मिलती है?
उत्तर:
अभिमन्यु के जीवन से हमें वीर और शौर्यवान बनने की प्रेरणा मिलती है।

UP Board Solutions for Class 4 Hindi Kalrav Chapter 7 वीर अभिमन्यु

प्रश्न २.
किसने, किससे कहा?
“आप इस तरह सोच में क्यों बैठे हैं महाराज! युद्ध के क्या समाचार हैं?”
उत्तर:
अभिमन्यु ने युधिष्ठिर से कहा।

“तुम नहीं जानते चक्रव्यूह तोड़ना कितना कठिन है?”
उत्तर:
युधिष्ठिर ने अभिमन्यु से कहा।

“अंतिम द्वार तो मैं अपनी गदा से ही तोड़ दूंगा।”
उत्तर:
भीम ने युधिष्ठिर से कहा।

“आप लोग देखते क्या हैं? एक साथ मिलकर क्यों नहीं मार डालते?”
उत्तर:
दुर्योधन ने महारथियों से कहा। 

“गुरुवर आपके रहते यह कैसी लड़ाई?”
उत्तर:
अभिमन्यु ने द्रोणाचार्य से कहा।

तुम्हारी कलम से

तुम्हारे आस-पास भी किसी बच्चे ने विपत्ति के समय बहादुरी का परिचय दिया होगा। वह घटना कैसे घटी? अपने शब्दों में लिखो।
नोट – विद्यार्थी स्वयं लिखें।

अब करने की बारी

(क) कहानी का कक्षा में अभिनय करें।
(ख) इसी प्रकार की वीरता की कहानियाँ अपने बड़ों से सुनो।
नोट – विद्यार्थी स्वयं अभिनय करें और बड़ों से कहानियाँ सुनो।

UP Board Solutions for Class 4 Hindi Kalrav Chapter 7 वीर अभिमन्यु

इसे भी जानो 

युधिष्ठिर …………………….……. उसे आदि।
नोट – विद्यार्थी यह अनुच्छेद पढ़ें एवं समझें।

UP Board Solutions for Class 4 Hindi Kalrav

UP Board Solutions for Class 4 Hindi Kalrav Chapter 6 वनदेवी और राजा

UP Board Solutions for Class 4 Hindi Kalrav Chapter 6 वनदेवी और राजा

वनदेवी और राजा शब्दार्थ

लहटी = तली
अनूठा = निराला
सुगंधित = सुगंध से युक्त
स्तंभ = खंभा
वेदनापूर्ण = दुख से भरा
शीर्ष भाग = चोटी
निद्रामग्न = नींद में डूबा
निर्णय = निश्चय
महिमावान = महिमा युक्त
परिधान = वस्त्र
जीवनदायिनी = जीवन देने वाली
कारिंदे = मातहत, सेवक
पूर्णतया = पूरी तरह
विलीन = छिप जाना।

UP Board Solutions for Class 4 Hindi Kalrav Chapter 6 वनदेवी और राजा

वनदेवी और राजा पाठ का सारांश

हिमालय की तलहटी में एक राजा राज करता था। वह ऐसा महल बनवाना चाहता था, जो एक ही स्तंभ पर टिका हो। यह स्तंभ राज्य के सबसे विशाल वृक्ष से बनना था। ऐसा विशाल देवदार का वृक्ष हिमालय की ऊँची पहाड़ी पर था। उसे वहाँ से लाने में राजा के घोड़े व हाथी असमर्थ थे। राजा ने निर्णय लिया कि मैदान से ही सात दिन में ऐसा वृक्ष लाया जाए।

महल के ही निकट एक विशाल देवदार का वृक्ष था। उस पर वनदेवी का वास था, उसे काटने का निर्णय किया गया।

पीड़ित लोगों के अनुरोध पर वनदेवी ने राजा से वृक्ष को तीन हिस्सों में काटने की विनती की। ताकि छोटे-छोटे पौधे उग सकें। राजा ने वनदेवी के कष्ट को समझा और वृक्ष पर महल बनाने का विचार छोड़ दिया। राजा ने पत्थर का महल बनवाया। राजा ने महल के चारों ओर सुंदर बाग लगाया, जिसमें अनेक सुंदर वृक्ष और फूल-पौधे लगे थे। राजा की तरह लोगों ने भी पत्थर से मकान बनाने शुरू कर दिए तथा वृक्ष अपनी भुजाएँ फैलाकर छाया और जीवनदायिनी हवा प्रदान करते रहे।

वनदेवी और राजा अभ्यास प्रश्न

शब्दों का खेल

प्रश्न-१
निम्नलिखित वाक्यों में संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण एवं क्रिया ढूँढ़कर लिखो (लिखकर)
UP Board Solutions for Class 4 Hindi Kalrav Chapter 6 वनदेवी और राजा 1

प्रश्न २.
वीर सिपाही देश की रक्षा करते हैं।
ऊपर लिखे गए वाक्य में वीर शब्द सिपाही की विशेषता बता रहा है, ऐसे शब्द विशेषण कहलाते हैं। नीचे लिखे गए वाक्यों में विशेषण छाँटो (छाँटकर).
वाक्य – विशेषण
(क) तुम बहुत मीठा बोलते हो। – मीठा
(ख) सफेद कपड़े सुंदर लगते है। – सफेद
(ग) कविता अच्छी लड़की है। – अच्छी
(घ) कड़ी मेहनत रंग लाती है। – कड़ी
(ङ) धरती गोल है। – गोल

UP Board Solutions for Class 4 Hindi Kalrav Chapter 6 वनदेवी और राजा

प्रश्न ३.
इन वाक्यों को पढ़ो
सोचते-सोचते उसे नींद आ गई। चलते-चलते वह थक गया। पढ़ते-पढ़ते कब रात बीत गई, उसे पता ही नहीं चल पाया।

अब तुम भी वाक्य बनाओ, जिनमें नीचे दिए गए शब्दों का प्रयोग हो (वाक्य बनाकर)
गाते – गाते – स्तुति गाते-गाते हम मंदिर में पहुंचे।
खेलते – खेलते – हमने खेलते-खेलते सारा दिन बिता दिया।
हँसते – हँसते – देशभक्त हँसते-हँसते बलिदान हो जाते हैं।
रोते – रोते – बच्चा रोते-रोते सो गया।

प्रश्न ४.
इन वाक्यों को शुद्ध करके लिखो
(क) हिमालय तलहटी में एक राजा राज्य करती थी।
(ख) उसके स्वप्न में एक दिव्य मूर्ति प्रकट हुआ।
(ग) मेरा विनती है कि आप यह विचार त्याग दें।
(घ) वृक्ष को नहीं काटी जाएगी।
उत्तर:
(क) हिमालय की तलहटी में एक राजा राज्य करता था।
(ख) उसके स्वप्न में एक दिव्य मूर्ति प्रकट हुई।
(ग) मेरी विनती है कि आप यह विचार त्याग दें।
(घ) वृक्ष को नहीं काटा जाएगा।

बोध प्रश्न

प्रश्न १.
उत्तर दो
(क) राजा किस प्रकार का महल बनाना चाहता था?
उत्तर:
राजा ऐसा महल बनाना चाहता था, जो केवल एक स्तंभ पर टिका हो।

(ख) राजा ने अपने प्रधानमंत्री को क्या आज्ञा दी?
उत्तर:
राजा ने प्रधानमंत्री को आज्ञा दी कि जंगल के सबसे ऊँचे, विशाल देवदार वृक्ष को काटकर लाया जाए।

(ग) राजकुमारी ने राजा से क्या कहा?
उत्तर:
राजकुमारी ने राजा से कहा, “पिता जी, देवदार तो पवित्र वृक्ष है।”

UP Board Solutions for Class 4 Hindi Kalrav Chapter 6 वनदेवी और राजा

(घ) गाँव के लोगों ने राजा का निर्णय ज्ञात होने पर क्या किया?
उत्तर:
राजा के निर्णय से गाँव वालों को दुख हुआ। उन्होंने वृक्ष पर दीप जलाए, फूल मालाएँ डाली और वेदनापूर्ण गीत गाए।

(ङ) वनदेवी ने स्वप्न में राजा से क्या निवेदन किया?
उत्तर:
वनदेवी ने स्वप्न में राजा से निवेदन किया कि वह वृक्ष काटने का विचार त्याग दे।

(च) वनदेवी ने वृक्ष को तीन बार में काटने को क्यों कहा?
उत्तर:
क्योंकि तीन बार में काटने से वृक्ष के नीचे उगे छोटे देवदार के पौधे नष्ट होने से बच जाते।

(छ) वनदेवी के अंतिम निवेदन से राजा पर क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर:
वनदेवी के अंतिम निवेदन से राजा बहुत प्रभावित हुआ। उसने महल को लकड़ी के स्तंभ के स्थान पर पत्थर के स्तंभ से बनवाया।

प्रश्न २.
सही विकल्प चुनो (सही विकल्प में सही निशान लगाकर)
(क) गाँव के लोग देवदार वृक्ष की पूजा करते थे, क्योंकि

  • वह बहुत विशाल था।
  • उस पर वनदेवी का निवास था।                   (✓)
  • राजा ने उन्हें ऐसा आदेश दिया था।

(ख) वनदेवी राजा के स्वप्न में प्रकट हुई, क्योंकि

  • वह राजा से भेंट करना चाहती थी।
  • वह राजा से बदला लेना चाहती थी।
  • वह राजा को वृक्ष काटने से रोकना चाहती थी।     (✓)

(ग) राजा के फैसला बदल लेने का अन्य व्यक्तियों पर क्या प्रभाव पड़ा

  • उन्होंने भी अपने मकान पत्थरों से बनवाए।         (✓) 
  • उन्होंने राजा का आदेश मानना छोड़ दिया।
  • उन्होंने अपने मकान नष्ट कर दिए।

प्रश्न ३.
सोचो और बताओ
(क) क्या यह वास्तविक कहानी है? तुम क्या समझते हो? अपने उत्तर का कारण भी दो।
उत्तर:
यह वास्तविक कहानी नहीं है। हम इसे काल्पनिक कहानी समझते हैं। वृक्ष सजीव तो हैं, परंतु वे वनदेवी की तरह मनुष्य देह में प्रकट नहीं हो सकते।

(ख) क्या इस कहानी का अंत किसी दूसरे प्रकार से भी हो सकता है? कैसे?
उत्तर:
कहानी का अंत दुखद भी हो सकता है। राजा अपने निर्णय के अनुसार किसी की बात न मानकर पेड़ कटवा देता।

(ग) कहानी के किस अनुच्छेद ने तुम्हें सबसे ज्यादा प्रभावित किया? और क्यों?
उत्तर:
जब राजा ने निर्णय किया कि महल पत्थर से बनेगा, इस बात से संबंधित अनुच्छेद ने हमें बहुत प्रभावित किया। कहानी का अंत सुखद है।

(घ) क्या इस कहानी का और भी कोई शीर्षक हो सकता है?
उत्तर:
कहानी का शीर्षक ‘दयालु राजा’ अथवा ‘हृदय-परिवर्तन’ भी हो सकता है।

UP Board Solutions for Class 4 Hindi Kalrav Chapter 6 वनदेवी और राजा

तुम्हारी कलम से

प्रश्न १.
‘पेड़ हमारे लिए किस प्रकार उपयोगी हैं? इस विषय पर अपने विचार लिखो। नीचे दिए गए संकेतों की मदद ले सकते हो –
मनुष्यों के लिए- फल, शुद्ध हवा, लकड़ी, वस्त्र, कागज, दवा… आदि।
उत्तर:
पेड़ से हमें साँस लेने के लिए शुद्ध हवा, खाने के लिए अनाज एवं फल, पहनने के . लिए वस्त्र, घर बनाने के लिए लकड़ी आदि प्राप्त होते हैं। इसके अलावा पेड़ से हमें दवाइयाँ, कागज और दैनिक आवश्यकता की अनेक वस्तुएँ भी प्राप्त होती हैं।

जीव-जन्तुओं के लिए- आश्रय, भोजन, छाया … आदि।
उत्तर:
जानवरों को भी आश्रय, भोजन, छाया एवं शुद्ध हवा, पेड़ों से ही प्राप्त होती है। नोट-विद्यार्थी स्वयं करें।

अब करने की बारी

  • अपने विद्यालय के पुस्तकालय से ‘रस्किन बाण्ड’ की हिंदी में अन्य अनूदित अन्य कथाएँ पढ़ो।
  • अपने विद्यालय/ गाँव-मोहल्ले, पास-पड़ोस में वृक्ष लगाओ।

नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

इसे भी जानो – जहाँ जंगल ………………….. जाते थे।
नोट – विद्यार्थी यह अनुच्छेद पढ़ें एवं समझें।

UP Board Solutions for Class 4 Hindi Kalrav

UP Board Solutions for Class 4 Science विज्ञान परख

UP Board Parakh Class 5 Science Solutions Guide Pdf free download विज्ञान परख कक्षा 4 are the part of UP Board Solutions for Class 4. Here we have given UP Board Class 4th Science Book Solutions, Questions and Answers Pdf Vigyan.

UP Board Solutions for Class 4 Science विज्ञान परख

Parakh Class 4 Science Solutions

We hope the given UP Board Parakh Class 4 Science Solutions Guide Pdf free download विज्ञान परख कक्षा 4 will help you. If you have any query regarding UP Board Class 4th Science Book Solutions, Questions and Answers Pdf Vigyan, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 4 EVS हमारा परिवेश

UP Board Hamara Parivesh Class 4 EVS Solutions Guide Pdf free download हमारा परिवेश कक्षा 4 are the part of UP Board Solutions for Class 4. Here we have given UP Board Class 4th Hamara Parivesh Book Solutions, Questions and Answers Pdf Environmental Studies.

UP Board Solutions for Class 4 Environmental Studies हमारा परिवेश

Hamara Parivesh Class 4 EVS Solutions

We hope the given UP Board Hamara Parivesh Class 4 EVS Solutions Guide Pdf free download हमारा परिवेश कक्षा 4 will help you. If you have any query regarding UP Board Class 4th Hamara Parivesh Book Solutions, Questions and Answers Pdf Environmental Studies, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 4 Maths गणित गिनतारा

UP Board Gintara Class 4 Maths Book Solutions Guide Pdf free download गणित गिनतारा कक्षा 4 are the part of UP Board Solutions for Class 4. Here we have given UP Board Class 4th Math Book Solutions, Questions and Answers Pdf Ganit.

UP Board Solutions for Class 4 Maths गिनतारा

Gintara Class 4 Maths Book Solutions 

We hope the given UP Board Gintara Class 4 Maths Book Solutions Guide Pdf free download गणित गिनतारा कक्षा 4 will help you. If you have any query regarding UP Board Class 4th Math Book Solutions, Questions and Answers Pdf Ganit, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.