UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 6 पदार्थ की अवस्थाऐं, गुण और संरचना

UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 6 पदार्थ की अवस्थाऐं, गुण और संरचना

• नीचे दी गई तालिका में लिखी गई वस्तुएँ किन-किन पदार्थों से बन सकती हैं? लिखें (लिखकर)

क्रमांक वस्तु का नाम पदार्थ, जिससे वह बना है।
(१) बाल्टी लोहा, एल्यूमिनियम, प्लास्टिक
(२) कटोरी पीतल, काँच, प्लास्टिक, स्टील
(३) वस्त्र कपास, जूट, ऊन
(४) मेज लकड़ी, प्लास्टिक, काँच
(५) गिलास काँच, पीपल, स्टील, प्लास्टिक

(ख) पदार्थों के गुण-दी गई तालिका में अपने आस-पास पाई जाने वाली विभिन्न वस्तुओं तथा उनकी अवस्था की सूची बनाएँ।
उत्तर:
ठोस-पत्थर का टुकड़ा, काँच का टुकड़ा।
द्रव- नारियल का तेल, मिट्टी का तेल।
गैस-धुआँ, हवा।

UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 6 पदार्थ की अवस्थाऐं, गुण और संरचना

• क्रियाकलाप-इन पदार्थों के रंग और गंध का अवलोकन कर इनकी पहचान करें। निष्कर्षों को दी गई तालिका में अंकित करें (अंकित करके)।
UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 6 पदार्थ की अवस्थाऐं, गुण और संरचना 1

क्रियाकलाप-अपने अनुभवों को निम्नांकित तालिका में अंकित करें (अंकित करके)-
UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 6 पदार्थ की अवस्थाऐं, गुण और संरचना 2

• घर, पास-पड़ोस तथा विद्यालय में पाए जाने वाले अपारदर्शी, पारदर्शी तथा पारभासी वस्तुओं को पहचानें और उन्हें निम्नलिखित तालिका में अंकित करें। (अंकित करके)
UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 6 पदार्थ की अवस्थाऐं, गुण और संरचना 3

• जल में घुलने तथा न घुलने वाले पदार्थों की सूची निम्नलिखित तालिका में बनाएँ-
UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 6 पदार्थ की अवस्थाऐं, गुण और संरचना 4

• क्रियाकलाप-निम्नलिखित तालिका को पूरा करें (पूरा करके)
UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 6 पदार्थ की अवस्थाऐं, गुण और संरचना 5

• क्रियाकलाप-निम्नलिखित तालिका को पूरा करें (पूरा करके)
UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 6 पदार्थ की अवस्थाऐं, गुण और संरचना 6

पदार्थ की अवस्थाएँ, गुण और संरचना अभ्यास प्रश्न

प्रश्न १.
निम्नलिखित में सही वाक्यों पर (✓) और गलत पर (✗) का चिह्न लगाएँ (चिह्न लगाकर)
(क) जल एक रंगीन द्रव है (✗)
(ख) मिट्टी का तेल गैस है। (✗)
(ग) लकड़ी ऊष्मा की कुचालक है। (✓)
(घ) काँच भंगुर है। (✓)

प्रश्न २.
निम्नलिखित के सही जोड़े बनाएँ (सही जोड़े बनाकर)
उत्तर:
(क) पानी- रंगहीन होता है।
(ग) चीनी- जल में विलेय है।
(ख) पत्थर- ठोस होता है।
(घ) लोहा- भंगुर नहीं होता है।

UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 6 पदार्थ की अवस्थाऐं, गुण और संरचना

प्रश्न ३.
निम्नलिखित रिक्त स्थानों की पूर्ति उनके समक्ष दिए गए शब्दों से करें ( पूर्ति करके)
(क) लोहा रबर की अपेक्षा अधिक कठोर है। (मुलायम, कठोर)
(ख) कार्क ऊष्मा का कुचालक है। (सुचालक, कुचालक)
(ग) पारदर्शी पदार्थ वे होते हैं, जिनसे प्रकाश आर-पार जा सके। (प्रकाश, ऊष्मा)

प्रश्न ४.
निम्नांकित पदार्थों में से अपारदर्शी, पारदर्शी तथा पारभासी पदार्थों को छाँटकर लिखें (छाँटकर)
उत्तर:
शीशा-पारदर्शी, कपड़ा-पारभासी, लोहा-अपारदर्शी।

प्रश्न ५.
निम्नांकित सारणी में दिए गए पदार्थ और उसके सही गुण का जोड़ा बनाएँ
उत्तर:
(क) नमक-जल में विलेय
(ग) शीशा-पारदर्शी
(ख) ताँबा-ऊष्मा का सुचालक
(घ) रबर-मुलायम

प्रश्न ६.
घरों में पारदर्शी शीशे का उपयोग कहाँ किया जाता है?
उत्तर:
खिड़कियाँ तथा दरवाज़े में।

UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 6 पदार्थ की अवस्थाऐं, गुण और संरचना

प्रश्न ७.
अँगीठी में लकड़ी के हत्थे क्यों लगाए जाते हैं?
उत्तर:
क्योंकि लकड़ी ऊष्मा की कुचालक है।

• प्रोजेक्ट कार्य- अपने परिवेश में पाए जाने वाले विभिन्न पदार्थों के गुणों को निम्नलिखित सारणी में लिखें
नोट-विद्यार्थी स्वयं करें।

UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh

UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 5 परिवेशीय स्वच्छता एवं स्वास्थ्य

UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 5 परिवेशीय स्वच्छता एवं स्वास्थ्य

• क्रियाकलाप

प्रश्न.
एक काँच के बर्तन में नल या हैंडपम्प का स्वच्छ जल लें। दूसरे बर्तन में तालाब या किसी गड्ढे का पानी लें। दोनों को ध्यान से देखें। दोनों में क्या अंतर दिखाई देता है? लिखिए।
उत्तर:
स्वच्छ जल गंध रहित, कीड़े-रहित होता है। तालाब का पानी दूषित और दुर्गंध युक्त होता है। इसमें कीटाणु होते हैं।

प्रश्न.
पाँच-पाँच के समूहों में चर्चा करें-

प्रश्न.
स्वच्छ जल को ही पीना चाहिए। क्यों?
उत्तर:
क्योंकि स्वच्छ जल में हानिकारक कीटाणु नहीं होते हैं।

UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 5 परिवेशीय स्वच्छता एवं स्वास्थ्य

प्रश्न.
झील और तालाब का पानी क्यों नहीं पीना चाहिए?
उत्तर:
क्योंकि यह पानी दूषित हो जाता है।

प्रश्न.
खुले कुओं का पानी क्यों नहीं पीना चाहिए?
उत्तर:
क्योंकि यह पानी दूषित हो जाता है।

प्रश्न.
घड़े से पानी निकालते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
उत्तर:
घड़े से पानी हमेशा लंबे हैंडिल वाले बर्तनों से निकालना चाहिए।

प्रश्न.
घर और स्कूल में पीने के पानी का संग्रह किस तरह करना चाहिए?
उत्तर:
पीने के पानी को छानकर, उबालकर, ब्लीचिंग पाउडर या लाल दवा डालकर शुद्ध कर लेना चाहिए। फिर उसे साफ बर्तन या घड़े में संग्रह करना चाहिए।

परिवेशीय स्वच्छता एवं स्वास्थ्य अभ्यास प्रश्न

प्रश्न १.
प्रत्येक प्रश्न के सही उत्तर पर (✓) का चिह्न लगाएँ (चिह्न लगाकर)
(क) पीने योग्य जल है –
(१) झील का
(२) तालाब का
(३) नदियों का
(४) हैंडपंप का (✓)

UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 5 परिवेशीय स्वच्छता एवं स्वास्थ्य

(ख) प्रदूषित जल के पीने से होने वाला रोग है-
(१) मलेरिया
(२) चेचक
(३) खसरा
(४) अतिसार (डायरिया) (✓)

प्रश्न २.
उपयुक्त शब्दों से रिक्त स्थानों की पूर्ति करें (पूर्ति करके) –
(क) प्रदूषित जल के प्रयोग से बीमारी हो सकती है।
(ख) लंबे हैंडिल वाले बर्तन से घड़ों से पीने का पानी निकालना हमेशा सुरक्षित रहता है।
(ग) उबालने से प्रदूषित जल पीने योग्य हो जाता है।

प्रश्न ३.
कारण बताएँ-
उत्तर:
(क) शुद्ध जल ही पीना चाहिए क्योंकि इसमें हानिकारक कीटाणु नहीं होते।
(ख) कूड़ेदान हमेशा ढके होने चाहिए क्योंकि खुला कूड़ा-करकट वायु-प्रदूषण करता है।
(ग) घर के आस-पास गंदे पानी का जमाव नहीं होना चाहिए क्योंकि गंदा पानी मच्छर आदि पैदा करता है, जो रोगों का कारण है।
(घ) हमें अपने घर के पास कूड़ा-करकट नहीं फेंकना चाहिए, क्योंकि इससे गंदगी फैलती है, जो प्रदूषण बढ़ाती है।
(ङ) पॉलिथीन की थैलियाँ इधर-उधर नहीं फेंकनी चाहिए क्योंकि भूमि में ये गलती नहीं हैं और मृदा-प्रदूषण फैलाती हैं।

प्रश्न ४.
नीचे लिखे कथनों के सामने सत्य/असत्य लिखिए (सत्य-असत्य लिखकर)
(क) पानी के स्रोत के स्थान पर बर्तन धोने तथा जानवरों को नहलाने से पेयजल प्रदूषित हो जाता है। (सत्य)
(ख) मच्छरों से टायफॉइड रोग होता है। (असत्य)
(ग) कूड़ा-करकट घर से बाहर सड़क पर फेंकना चाहिए। (असत्य)
(घ) पानी को रोगमुक्त करने के लिए उसे स्वच्छ महीन कपड़े से छानना चाहिए। (असत्य)
(च) रुके हुए जल में मच्छर पैदा होते हैं। (सत्य)
(छ) हमारा स्वास्थ्य हमारे चारों ओर के परिवेश की सफाई (स्वच्छता) पर, निर्भर नहीं करता। (असत्य)
(ज) जलजनित डायरिया, हैजा, पेचिश, टायफॉयड आदि बीमारियों का प्रमुख संक्रमण स्रोत मानव मल एवं संक्रमित अथवा दूषित जल है। (सत्य)

UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 5 परिवेशीय स्वच्छता एवं स्वास्थ्य

प्रोजेक्ट कार्य-
नोट-विद्यार्थी स्वयं करें।

कितना सीखा – २

प्रश्न १.
निम्नलिखित प्रश्न के चार विकल्पों में से सही विकल्प के सामने (✓) का चिह्न लगाइए (सही का चिहन लगाकर )

(क) हरी पत्तेदार सब्जियों में अधिक मात्रा में मिलने वाले पोषक तत्व हैं
(१) प्रोटीन (२) विटामिन तथा खनिज लवण (✓) (३) कार्बोहाइड्रेट (४) वसा

(ख) खून छानकर साफ करता है-
उत्तर:
(१) फेफड़ा (✓)
(२) हृदय
(३) गुर्दा
(४) आँत

प्रश्न २.
सूची ‘क’ को सूची ‘ख’ से सही मिलान कीजिए-
(क) कार्बोहाइड्रेट युक्त भोजन → (ग) ऊर्जा प्रदान करता है।
(ख) प्रोटीन युक्त भोजन → (ङ) शरीर का निर्माण करता है
(ग) विटामिन व खनिज युक्त भोजन → (च) रोगों से सुरक्षा करता है
(घ) दालें → (क) प्रोटीन
(ङ) मक्खन → (घ) वसा
(च) गाजर → (ख) विटामिन

प्रश्न ३.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (पूर्ति करके)
(क) हड्डियों से हमारे शरीर का ढाँचा बनता है।
(ख) हड्डी और मांसपेशियों के काम करने से हमारे शरीर में गति होती है।
(ग) दालों के सेवन से भोजन की पौष्टिकता बढ़ जाती है।
(घ) खुले एवं नम स्थानों में रखा भोजन सड़ने लगता है।
(ङ) हरी सब्जियों को पहले धोना, तब काटना चाहिए।

UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 5 परिवेशीय स्वच्छता एवं स्वास्थ्य

प्रश्न ४.
हमारे परिवेश की सफाई क्यों आवश्यक है?
उत्तर:
पर्यावरण सुधार करने के लिए परिवेश की सफाई आवश्यक है।

प्रश्न ५.
साँस लेने की क्रिया में फेफड़े वायु की कौन-सी गैस ले लेते हैं और कौन-सी गैस बाहर निकालते हैं?
उत्तर:
फेफड़े ऑक्सीजन लेते हैं और कार्बन डाइऑक्साइड बाहर निकालते हैं।

प्रश्न ६.
हमें प्रतिदिन अपने भोजन में कौन-कौन से पोषक तत्व लेने चाहिए?
उत्तर:
कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन, खनिज लवण संतुलित मात्रा में लेने चाहिए।

प्रश्न ७.
हमारे शरीर के अंदर कौन-कौन से अंग हैं? यह कैसे सुरक्षित रहते हैं?
उत्तर:
हमारे शरीर के अंदर मस्तिष्क, हड्डियाँ, मांसपेशियाँ, हृदय, फेफड़े, आमाशय, छोटी आँत, बड़ी आँत, पित्ताशय, अग्न्याशय, यकृत, गुर्दे आदि हैं। त्वचा तथा अस्थियों के द्वारा इन अंगों को सुरक्षा प्रदान की जाती है।

• घर पर करें-नोट-विद्यार्थी स्वयं करें।

UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh

UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh Chapter 18 राष्ट्रीय एकता

UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh Chapter 18 राष्ट्रीय एकता

राष्ट्रीय एकता अभ्यास

प्रश्न १.
स्वतन्त्रता दिवस कब मनाया जाता है? इसके मनाने का कारण लिखो।
उत्तर:
स्वतन्त्रता दिवस १५ अगस्त को मनाया जाता है, क्योंकि सन् १६४७ में इसी दिन हमारा देश आजाद हुआ था।

प्रश्न २.
२६ जनवरी को हम गणतन्त्र दिवस क्यों मनाते हैं?
उत्तर:
२६ जनवरी सन् १९५० को हमारे देश का संविधान लागू हुआ। इसीलिए उसे गणतन्त्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।

UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh Chapter 18 राष्ट्रीय एकता

प्रश्न ३.
गांधी जी के विषय पर आठ पंक्तियाँ लिखो।
उत्तर:
(१) गांधी जी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। .
(२) इनका जन्म २ अक्टूबर, १८६६ को पोरबंदर में हुआ था।
(३) उन्होंने सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजाद करवाया था।
(४) प्रत्येक वर्ष २ अक्टूबर को हम गांधी जयंती के रूप में मनाते हैं।
(५) उन्होंने सारे देशवासियों को एक सूत्र में बाँधने का प्रयास किया।
(६) उन्होंने जाति-धर्म का भेदभाव दूर किया।
(७) उनके योगदानों को हम कभी नहीं भुला सकते।
(८) उन्हें पूरा देश राष्ट्रपिता कहता है।

प्रश्न ४.
किसका संबंध किससे है, मिलान करें।
उत्तर:
UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh Chapter 18 राष्ट्रीय एकता 1

प्रश्न ५.
रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-
उत्तर:
वंदे मातरम् हमारा राष्ट्रगीत है।
जन-गण-मन हमारा राष्ट्रगान है।
बाघ हमारा राष्ट्रीय पशु है।
मोर हमारा राष्ट्रीय पक्षी है।

प्रश्न ६.
अपनी कॉपी में निम्नलिखित के चित्र बनाकर उन्हें रंगो-
(अ) राष्ट्रीय पशु
(ब) राष्ट्रीय पक्षी
(स) राष्ट्रीय पुष्प
(द) राष्ट्रीय ध्वज
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं करें।

प्रश्न ७.
शिक्षक की सहायता से सावधान एवं विश्राम मुद्रा के बारे में अभ्यास करो।
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं करें।

UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh

UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 4 भोजन एवं स्वास्थ्य

UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 4 भोजन एवं स्वास्थ्य

• हम प्रतिदिन जो भोज्य पदार्थ खाते हैं, उनकी सूची बनाएँ और गुणों के आधार पर उनका वर्गीकरण करें (वर्गीकरण करके)
UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 4 भोजन एवं स्वास्थ्य 1

भोजन एवं स्वास्थ्य अभ्यास प्रश्न

प्रश्न १.
निम्नलिखित के कारण बताइए
१. दूध सम्पूर्ण आहार है।
उत्तर:
दूध में प्रोटीन, वसा, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन, खनिज लवण आदि सभी तत्व होते हैं।

प्रश्न २.
भोजन निगलने से पहले अच्छी तरह चबाना चाहिए।
उत्तर:
इससे भोजन में पाचक रस अच्छी तरह मिल जाते हैं और वह सुपाच्य हो जाता है।

UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 4 भोजन एवं स्वास्थ्य

प्रश्न ३.
भोजन को आवश्यकता से अधिक नहीं पकाना चाहिए।
उत्तर:
भोजन को अधिक पकाने से भोजन के विटामिन व पौष्टिक तत्व नष्ट हो जाते हैं।

प्रश्न ४.
हमें संतुलित आहार लेना चाहिए।
उत्तर:
ऐसा करने से शरीर को ताकत मिलती है, वृद्धि होती है तथा उसकी रोगों से रक्षा होती है।

प्रश्न ५.
हमें भोजन ग्रहण से पूर्व और बाद में हाथ धो लेना चाहिए।
उत्तर:
गंदे हाथों से भोजन करने से हम बीमार हो जाएंगे। प्रश्न २. निम्नलिखित के सामने संबंधित तीन-तीन खाद्य पदार्थों के नाम लिखिए (नाम लिखकर)
उत्तर:
(१) प्रोटीन – दालें, सोयाबीन, दूध
(२) कार्बोहाइड्रेट – आलू, शकरकंद, केला
(३) विटामिन – सब्जियाँ, फल, दूध
(४) वसा – घी, तेल, मक्खन

प्रश्न ३.
निम्नलिखित कथन में सही के सामने (✓) तथा गलत के सामने (✗) का चिह्न लगाइए (सही-गलत का चिह्न लगाकर )
उत्तर:
(१) सब्जी को पकाने के पूर्व धो लेना चाहिए। (✓)
(२) बासी भोजन खाने से शरीर स्वस्थ रहता है। (✗)
(३) दूषित भोजन करने से पेचिश, डायरिया जैसे रोग हो जाते हैं। (✗)
(४) अनाज खाने से हमें ऊर्जा मिलती है। (✗)
(५) शीतगृहों में फल तथा सब्जियों को सुरक्षित नहीं किया जा सकता है। (✗)
(६) भोजन परोसने से पहले हाथ को अच्छी तरह धोना चाहिए। (✓)
(७) ठीक ढंग से हाथों की सफाई संक्रमण फैलाने वाले रोगाणुओं एवं ४० प्रतिशत बीमारियों से बचाव करते हैं। (✓)
(८) खाना खाने से पूर्व और शौच के बाद साबुन और पानी से लगभग २० सेकंड हाथों को आपस में रगड़कर धोना चाहिए। (✓)

UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 4 भोजन एवं स्वास्थ्य

प्रश्न ४.
निम्नांकित संतुलित आहार के सामने (✓) का चिह्न लगाएँ (चिह्न लगाकर)-
उत्तर:
(१) चावल, आलू, मक्खन, मिठाई, गन्ना, घी आदि।
(२) दाल, चावल, फल, दूध, सब्जी, गुड़ आदि। (✓)
(३) घी, तेल, मक्खन, पनीर, मिठाई आदि।

प्रश्न ५.
हमारे लिए क्यों आवश्यक है?
उत्तर:
(१) प्रोटीन-शरीर की वृद्धि के लिए आवश्यक है।
(२) खनिज लवण और विटामिन-शरीर को रोगों से सुरक्षित रखते हैं।
(३) कार्बोहाइड्रेट और वसा-शरीर को शक्ति देने के लिए जरूरी हैं।

प्रश्न ६.
अपने-आप करें।
नोट-विद्यार्थी स्वयं करें।

प्रश्न ७.
संकेतों के आधार पर सोचकर शब्द लिखें-
संकेत (ऊपर से नीचे)-
UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 4 भोजन एवं स्वास्थ्य 2

प्रश्न १.
भोज्य पदार्थों का वह वर्ग जो शरीर को निरोग रखता है।
उत्तर:
विटामिन

प्रश्न २.
ऊर्जा प्रदान करने वाला पोषक पदार्थ।
उत्तर:
कार्बोहाइड्रेट प्रोटी

UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 4 भोजन एवं स्वास्थ्य

प्रश्न ३.
चीनी, शहद और गन्ने में
पाया जाने वाला पोषक तत्व।
उत्तर:
शर्करा

प्रश्न ४.
मक्खन, घी में अधिकता
से पाया जाने वाला पोषक तत्व।
उत्तर:
वसा

प्रश्न ५.
वह अंग जिससे हम भोजन काटते अथवा चबाते हैं।
उत्तर:
दाँत

संकेत (बाएँ से दाएँ)

प्रश्न १.
गेहूँ जौ, बाजरा, धान जिसे एक नाम से जाना जाता है।
उत्तर:
अनाज।

प्रश्न २.
मुँह से निकलती है और पाचन में सहायक है।
उत्तर:
लार।

प्रश्न ३.
शरीर निर्माण करने वाले पोषक तत्व।
उत्तर:
प्रोटीन।

प्रश्न ४.
एक पूर्ण आहार कहलाता है।
उत्तर:
दूध।

प्रश्न ५.
अंकुरित करके खाया जाने वाला भोज्य पदार्थ।
उत्तर:
बीज।

UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 4 भोजन एवं स्वास्थ्य

• प्रोजेक्ट कार्य
नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।

UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh

UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh Chapter 17 प्रदेश का शासन प्रबंध

UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh Chapter 17 प्रदेश का शासन प्रबंध

प्रदेश का शासन प्रबंध अभ्यास

प्रश्न १.
विधान सभा और विधान परिषद के सदस्य क्या कार्य करते हैं?
उत्तर:
विधान सभा और विधान परिषद् के सदस्य जनता की भलाई के लिए और शासन चलाने के लिए नियम बनाते हैं।

प्रश्न २.
विधान सभा के सदस्यों को कौन चुनता है?
उत्तर:
विधान सभा के सदस्यों को जनता चुनती है।

UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh Chapter 17 प्रदेश का शासन प्रबंध

प्रश्न ३.
विधान सभा के लिए कितने विधायक जनता द्वारा चुने जाते हैं?
उत्तर:
विधान सभा के लिए सभी विधायक जनता द्वारा चुने जाते हैं।

प्रश्न ४.
मत (वोट) कौन दे सकता है?
उत्तर:
१८ वर्ष की आयु से अधिक के लोग मत (वोट) दे सकते हैं।

प्रश्न ५.
पूरा करो (पूरा करके)-
(१) विधान सभा तथा विधान परिषद के सदस्यों को व्यवस्थापिका कहते हैं।
(२) मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद को शपथ राज्यपाल दिलाता है।
(३) नियमों को पालन कराने का कार्य न्यायपालिका का है।
(४) न्यायालय न्याय प्रदान करता/करती है।

स्वयं पता करें-

प्रश्न १.
हमारे प्रदेश की विधान सभा किस नगर में स्थित है?
उत्तर:
लखनऊ में।

UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh Chapter 17 प्रदेश का शासन प्रबंध

प्रश्न २.
हमारे प्रदेश का उच्च न्यायालय किस नगर में स्थित है?
उत्तर:
इलाहाबाद में।

प्रश्न ३.
राज्यपाल की नियुक्ति कौन करता है?
उत्तर:
राष्ट्रपति प्रोजेक्ट कार्य नोट-विद्यार्थी स्वयं घर पर करें।

UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh