UP Board Solutions for Class 5 Sanskrit Piyusham Chapter 10 काकस्य उद्यमः

UP Board Solutions for Class 5 Sanskrit Piyusham Chapter 10 काकस्य उद्यमः (कौए का प्रयल)

काकस्य उद्यमः शब्दार्थाः

पिपासया = प्यास से
अन्वेष्ट्रम = खोजने के लिए
इतस्ततः = इधर-उधर
पाषाण-खण्डानि = पत्थरों के टुकड़ों को
आनीय = लाकर
सिध्यन्ति = सफल हो जाते हैं।

UP Board Solutions for Class 5 Sanskrit Piyusham Chapter 10 काकस्य उद्यमः

काकस्य उद्यमः अभ्यासः

प्रश्न १.
संस्कृत में उत्तर दीजिए
(क) काकः कुत्र आसीत?
उत्तर:
काकः एकस्मिन् वने आसीत्।

(ख) सः कया आकुलः अभवत्?
उत्तर:
सः पिपासया आकुलः अभवत्।

(ग) सः किं कर्तुम् असमर्थः अभवत्?
उत्तर:
सः जलं पातुम् असमर्थः अभवत्।

(घ) सः घटे कानि अक्षिपत्?
उत्तर:
सः घटे पाषाण-खण्डानि अक्षिपत।

(ङ) कार्याणि केन सिध्यन्ति?
उत्तर:
कार्याणि उद्यमेन सिध्यन्ति।

प्रश्न २.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए – (पूर्ति करके) –
उत्तर:
(क) एकदा सः पिपासया आकुलः अभवत्।
(ख) अन्ते सः एकं घटम् अलभत्
(ग) घटे स्वल्पं जलं आसीत।
(घ) उद्यमस्य प्रभावेण एव सर्वे जीवने सफलाः भवन्ति।

UP Board Solutions for Class 5 Sanskrit Piyusham Chapter 10 काकस्य उद्यमः

प्रश्न ३.
कहानी का सारांश अपनी भाषा में लिखिए।
उत्तर:
किसी कौए को बहुत प्यास लगी, तो उसने इधर-उधर पानी की खोज की: लेकिन उसे निराशा ही मिली। सहसा उसे एक घड़ा दिखाई पड़ा, जिसमें बहुत कम पानी था। उसने युक्ति से काम लिया। वह घड़े में छोटी-छोटी कंकड़ियाँ डालने लगा। कुछ देर बाद पानी उठ आया और उसने जी भर पानी पीकर अपनी प्यास बुझाई। 

प्रश्न ४.
‘भू’ धातु के लट्लकार के रूप को लिखने का अभ्यास कीजिए।

पा (पिबू पीना) लट्लकार
एकवचन द्विवचन बहुवचन
प्रथम पुरुष भवति भवतः भवन्ति
मध्यम पुरुष भवसि भवथः भवथ
उत्तम पुरुष भवामि भवावः भवामः

 नोट – विद्यार्थी इसका अभ्यास करें। 

UP Board Solutions for Class 5 Sanskrit Piyusham

UP Board Solutions for Class 5 Hindi Kalrav Chapter 11 तीन सवाल

UP Board Solutions for Class 5 Hindi Kalrav Chapter 11 तीन सवाल

तीन सवाल शब्दार्थ

यथेष्ट = इच्छित, जितना चाहिए उतना
रणनीति = युद्धनीति
सलाहकार = सलाह या राय देने वाला
मन पसीज उठा = मन में दया भाव उत्पन्न हुआ
अंगरक्षक = सुरक्षा के लिए नियुक्त सिपाही
प्रतिशोध = बदला चुकाने की भावना से किया जाने वाला व्यक्तिगत काम

UP Board Solutions for Class 5 Hindi Kalrav Chapter 11 तीन सवाल

तीन सवाल पाठ का सारांश

एक समझदार राजा था। वह सब कार्य सोच-विचारकर करता था। एक दिन उसके मन में तीन सवाल उठे। पहला सवाल था- कार्य करने का सही समय कौन-सा होता है? दूसरा सवाल थाकिसकी बात सुनी जाए, किसकी बात टाली जाए? तीसरा आवश्यक सवाल था- कौन सा कार्य आवश्यक होता है?

तीनों सवालों के उत्तर पाने के लिए राजा ने घोषणा कराई। दूर-दूर से लोग राजा के पास आने लगे; परन्तु राजा किसी के उत्तर से संतुष्ट नहीं हुआ। राजा जंगल में गया। 

जंगल में एक साधु तपस्या में लीन थे। राजा सादे वेश में साधु से जाकर मिला। साधु लगन से झोंपड़ी के पास की जमीन खोद रहे थे। राजा ने तीनों सवाल साधु को बताकर उनके उत्तर माँगे। साधु जवाब न देकर काम में जुटे रहे। साधु को हाँफता देखकर राजा का मन पसीज गया। उसने कुदाल लेकर खोदना शुरू कर दिया। राजा खोदता रहा। चूंकि साधु ने कोई उत्तर नहीं दिया, इसलिए राजा ने स्वयं के वापस जाने की बात कही। साधु फिर भी चुप रहे।

तभी एक आदमी भागते हुए आया। उसके पेट से खून बह रहा था। राजा और साधु दोनों ने मिलकर उसकी आवश्यक देखभाल की। उसके घाव पर पट्टियाँ बाँधी गईं। उसे ठंडा पानी पिलाया गया, वस्त्रादि से ढका गया और रात में सब सो गए।

दूसरे दिन सुबह लेटे हुए आदमी ने धीमे स्वर में राजा से माफी माँगी और स्वयं को राजा का शत्रु बताया और कहा कि वह राजा को मारने आया था, परन्तु अंगरक्षकों ने उसे घायल कर दिया। यदि राजा उसकी मरहम-पट्टी न करता, तो वह मर ही जाता।

सारी बात सुनकर राजा खुश हुआ और उसे माफ कर दिया। वह झोंपड़ी से बाहर आया और साधु से अपने सवालों के जवाब पूछने लगा।

साधु ने कहा कि आपको सवालों के जवाब मिल चुके हैं। राजा नहीं समझ सका। साधु फिर बोला, यदि आपको दया न आती और खुदाई में मेरी मदद न करते, तो आप बाहर चले जाते और यह शत्रु आपको मार देता। अतः क्यारियाँ तैयार करने का समय सबसे सही समय था। सबसे महत्त्वपूर्ण आदमी में था जिसकी बात आपने सुनी।

“दौड़कर आनेवाले व्यक्ति की मरहम-पट्टी का काम सही था, नहीं तो वह मर जाता। वह घायल आदमी महत्त्व का था। क्योंकि उसी से आपको अपने शत्रु के बारे में पता चला। राजा द्वारा की गई मरहम-पट्टी सबसे जरूरी कार्य था।” सबसे सही समय वही होता है, जब हमारे पास किसी तरह की शक्ति होती है। सबसे महत्त्व का आदमी वह होता है, जिसके साथ हम होते हैं। सबसे जरूरी काम अपने सामने संकट में पड़े आदमी की सहायता करना होता है। मनुष्य को जीवन परोपकार करने के लिए ही मिला है।

UP Board Solutions for Class 5 Hindi Kalrav Chapter 11 तीन सवाल

तीन सवाल अभ्यास प्रश्न

शब्दों का खेल

प्रश्न १.
(क) नीचे लिखे उपसर्गों को जोड़कर शब्द बनाओ- (शब्द बनाकर )जैसे
प्रति + शोध = प्रतिशोध।
अनु + चर = अनुचर।
उत्तर:
प्रति + कूल = प्रतिकूल।
अनु + करण = अनुकरण।

(ख) नीचे लिखे अनुच्छेद में उचित स्थान पर विराम-चिह्नों का प्रयोग करो- (विराम चिह्नों का प्रयोग कर )
सारे उत्तर अलग-अलग थे। राजा को एक भी उत्तर सही नहीं लगा। वह साधु के पास गया। उसने देखा, साधु बहुत लगन से जमीन खोद रहे थे। पास जाकर राजा ने कहा, “मैं आपके पास अपने प्रश्नों के उत्तर पाने की आशा में आया हूँ। मेरा पहला प्रश्न है- किसी कार्य को शुरू करने का सही समय कौन-सा है?”

(ग) स्तम्भ ‘क’ में उपसर्ग तथा स्तम्भ ‘ख’ में शब्द दिए गए हैं, जोड़कर सार्थक शब्द बनाओ- (शब्द बनाकर)
आ + जीवन = आजीवन
अव + गुण = अवगुण
अप + हरण = अपहरण
निर् + बल = निर्बल
निर् + मल = निर्मल
निर् + आदर = निरादर
निर् + आदर = निरादर
सु + लेख = सुलेख
सु + गम = सुगम
अप + मान = अपमान
अप + यश = अपयश
अव + तार = अवतार
आ + गमन = आगमन
निर् + दोष = निर्दोष
आ + हार = आहार
प्र + ख्यात = प्रख्यात
सु + पुत्र = सुपुत्र

प्रश्न २.
दिए गए शब्दों के समानार्थक शब्दों को अक्षर-जाल से खोज निकालो। इन्हें ऊपर से नीचे तथा बाएँ से दाएँ ढूँढ़ सकते हो
चन्द्रमा = तारापति
अश्व – घोड़ा
आम = रसाल
पानी – नीर
सोना = कनक
अग्नि = पावक
आकाश = नभ, अंबर
मनुष्य = जन
कमल = पंकज
पिता = जनक

UP Board Solutions for Class 5 Hindi Kalrav Chapter 11 तीन सवाल

प्रश्न ३.
विभा का… उठा। रिक्त स्थानों पर उचित मुहावरों का प्रयोग करो-(प्रयोग करके)
घोड़े बेचकर सोना, आँखों का तारा होना, हाथ-पैर फूलना, दाँतों तले अंगुली दबाना, सिर पर पैर रखकर भागना, पेट में चूहे कूदना।
(क) सिपाही को देखकर चोर सिर पर पैर रखकर भागा।
(ख) अचानक सामने शेर को देखकर उसके हाथ-पैर फूल गए।
(ग) पकवानों की महक नाक में आते ही पेट में चूहे कूदने लगे।
(घ) नट को पतली रस्सी पर चलते देखकर लोगों ने दाँतों तले उँगली दबा ली।
(ङ) परीक्षा समाप्ति के दिन वह घोड़े बेचकर सो गया।

प्रश्न ४.
नीचे दिए गए वाक्यों में से संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया-विशेषण शब्दों को छाँटकर निर्धारित खानों में लिखो- (लिखकर)
(क) रसोइए ने अपनी मैली धोती नहीं बदली।
(ख) क्या आप मेरी बड़ी बहन से मिली हैं?
(ग) जो परिश्रम करेगा, वही मीठे फल खाएगा।
(घ) वह धीरे-धीरे नदी के किनारे पहुँचा।
(ङ) छोटा बच्चा जोर-जोर से चिल्लाने लगा। संज्ञा
UP Board Solutions for Class 5 Hindi Kalrav Chapter 11 तीन सवाल 1

बोध प्रश्न

प्रश्न १.
उत्तर दो
(क) राजा के मन में उठनेवाले तीन सवाल क्या थे?
उत्तर:
राजा के मन में उठनेवाले तीन सवाल निम्न थे
(१) कार्य करने का अच्छा समय कौन-सा है?
(२) किसकी बात मानी जाए और किसकी टाली जाए?
(३) कौन-सा कार्य करना जरूरी होता है?

(ख) लोगों से प्रश्नों के उत्तर पाकर राजा संतुष्ट क्यों न हो सका?
उत्तर:
लोगों ने सही उत्तर नहीं दिए। किसी ने कुछ और किसी ने कुछ कहा; इसीलिए राजा संतुष्ट नहीं हो सका।

UP Board Solutions for Class 5 Hindi Kalrav Chapter 11 तीन सवाल

(ग) राजा को अपने प्रश्नों के क्रमशः क्या उत्तर मिले?
उत्तर:
राजा को अपने प्रश्नों के क्रमशः निम्न उत्तर मिले
(१) जिस समय, जो कार्य हो रहा हो, उसे करने का वही उपयुक्त समय है।
(२) उस समय जो व्यक्ति पास हो, वही महत्त्वपूर्ण है।
(३) तुम्हारे निकट यदि कोई व्यक्ति संकट में हो, तो उसकी रक्षा करना ही सबसे जरूरी काम है।

प्रश्न २.
संक्षेप में लिखो
(क) जब घायल व्यक्ति भागते हुए साधु की कुटिया पर आया, तब साधु और राजा ने क्या किया?
उत्तर:
साधु और राजा ने उस घायल व्यक्ति की मरहम पट्टी की और उसे मरने से बचाया।

(ख) घायल व्यक्ति ने अपने बारे में राजा से क्या बताया?
उत्तर:
घायल व्यक्ति ने बताया कि मैं आपका शत्रु हूँ और आपको मारने के लिए आया था।

प्रश्न ३.
सोचो और बताओ
(क) यदि साधु ने सीधे-सीधे प्रश्नों का उत्तर दे दिया होता, तो क्या होता?
उत्तर:
यदि साधु राजा के प्रश्नों के सीधे उत्तर दे देते, तो राजा तुरंत लौट जाता और शत्रु द्वारा मारा जाता।

(ख) यदि घायल की मरहम पट्टी और सेवा में राजा रुचि नहीं लेते, तो क्या होता?
उत्तर:
यदि घायल की मरहम पट्टी और सेवा में राजा रुचि नहीं लेते, तो वह मर जाता।

(ग) राजा द्वारा की गई सेवा का घायल व्यक्ति पर क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर:
घायल व्यक्ति राजा द्वारा की गई सेवा से बहुत प्रभावित हुआ। उसने भविष्य में राजा … की सेवा करने की इच्छा व्यक्त की।

UP Board Solutions for Class 5 Hindi Kalrav Chapter 11 तीन सवाल

(घ) राजा की जगह तुम होते तो
(अ) साधु की कुटिया पर पहुँचकर क्या करते?
उत्तर:
साधु की कुटिया पर पहुँचकर अपने प्रश्नों के उत्तर माँगते।

(ब) घायल व्यक्ति के साथ कैसा व्यवहार करते?
उत्तर:
घायल व्यक्ति के साथ अच्छा व्यवहार करते, अर्थात् उसका उपचार करते।

तुम्हारी कलम से
नोट – विद्यार्थी अपने अध्यापक की सहायता से स्वयं करें।

अब करने की बारी
नोट – विद्यार्थी अपने अध्यापक की सहायता से स्वयं करें।

कितना सीखा – २

प्रश्न १.
नीचे लिखे शब्दों का शुद्ध उच्चारण करते हुए अर्थ बताओ- (अर्थ बताकर)
UP Board Solutions for Class 5 Hindi Kalrav Chapter 11 तीन सवाल 2

प्रश्न २.
नीचे लिखे शब्दों के तीन-तीन पर्यायवाची शब्द लिखो- (लिखकर)
फूल, = पुष्प, सुमन, कुसुम
सूर्य = भास्कर, रवि, अर्क
पृथ्वी = धरा, वसुधा, वसुन्धरा

प्रश्न ३.
विशेषण से भाववाचक संज्ञा बनाओ- (संज्ञा बनाकर )
वीर = वीरता
विशाल = विशालता
कुटिल = कुटिलता
सज्जन = सज्जनता

प्रश्न ४.
नीचे लिखे शब्दों में उपसर्ग अलग करके लिखो
निर्धन = निर् + धन
प्रतिशोध = प्रति + शोध
प्रख्यात = प्र + ख्यात

सुगति = सु + गति
अनुचर = अनु + चर
अवगुण = अव + गुण

UP Board Solutions for Class 5 Hindi Kalrav Chapter 11 तीन सवाल

प्रश्न ५.
नीचे लिखे मुहावरों के अर्थ बताते हुए उनका अपने वाक्यों में प्रयोग करो(वाक्य प्रयोग करके)
सिर ऊँचा करना = सम्मान बढ़ाना – 
अच्छे कार्य करने से देश का सिर ऊँचा होता है।
इधर की उधर लगाना = एक से दूसरे की शिकायत करना – 
इधर की उधर लगाना बुरी आदत है।
दाँतों तले अंगुली दबाना = अचंभे में होना – नट के करतब देखकर लोगों ने दाँतों तले अंगुली दबा ली।
नौ-दो-ग्यारह होना = भाग जाना – 
सिपाही को देखकर चोर नौ-दो-ग्यारह हो गया।

प्रश्न ६.
उचित विराम-चिह्नों का प्रयोग करो
(क) संयुक्त राज्य अमेरिका एक विशाल देश है।
(ख) तुमने यह क्या किया?
(ग) अरे! तुम इतनी जल्दी कैसे आ गए?

प्रश्न ७.
उत्तर दो
(क) अब्राहम लिंकन की सौतेली माँ ने उनकी क्या सहायता की?
उत्तर:
अब्राहम लिंकन की सौतेली माँ ने रात को अँगीठी के धीमे प्रकाश में कोयले से लिंकन को लिखना सिखाया। उन्होंने लिंकन की पढ़ाई-लिखाई पर विशेष ध्यान दिया।

(ख) फूल के जीवन से हमें क्या सीख मिलती है?
उत्तर:
फूल के जीवन से हमें सदा प्रसन्न रहने और परोपकार करने की सीख मिलती है।

(ग) मौलवी साहब को बन्दूक से चोट कैसे लगी?
उत्तर:
मौलवी साहब ने कभी बन्दूक नहीं चलाई थी। उन्होंने गलत ढंग से बन्दूक पकड़ रखी थी; अतः घोड़ा दबाते ही वे धक्का खाकर गिर पड़े।

(घ) हमारे किन कार्यों से देश का सम्मान बढ़ेगा?
उत्तर:
हमारे अच्छे कार्यों और शिष्ट व्यवहार से देश का सम्मान बढ़ेगा।

(ङ) काँटों में राह कौन बना लेते हैं?
उत्तर:
बहादुर, पुरुषार्थी लोग काँटों में राह बना लेते हैं।

(च) आधुनिक ओलम्पिक खेल किसने प्रारम्भ किए?
उत्तर:
आधुनिक ओलम्पिक खेल एक फ्रांसीसी, पियरे दी कुबर्तिन ने १८६६ में आरंभ किए।

UP Board Solutions for Class 5 Hindi Kalrav Chapter 11 तीन सवाल

(छ) राजा के तीन सवाल क्या थे?
उत्तर:
राजा के तीन सवाल निम्न थे
(१) कार्य करने का अच्छा समय कौन-सा है?
(२) किसकी बात मानी जाए और किसकी टाली जाए?
(३) कौन-सा कार्य करना जरूरी होता है?

(ज) राजा को उनका उत्तर कैसे मिले?
उत्तर:
राजा को प्रश्नों के उत्तर जंगल में घटी एक घटना के माध्यम से मिले।

प्रश्न ८.
नीचे लिखी पंक्तियों का भाव स्पष्ट करो’
(क) विश्व में हमने बिखेरा, चाँदनी सा हास निर्मल।
उत्तर:
संसार में हमने सुन्दर, स्वच्छ मुसकान का वातावरण दिया, अर्थात् हमने विश्व को शांति सद्भाव और प्रसन्नता का संदेश दिया।

(ख) है कौन विघ्न ऐसा जग में, टिक सके आदमी के मग में।
उत्तर:
मनुष्य के रास्ते में ऐसी कोई बाधा नहीं, जिसे वह पार न कर सके।

(ग) मानव जब जोर लगाता है, पत्थर पानी बन जाता है।
उत्तर:
मनुष्य जब अपनी शक्ति का प्रदर्शन करता है; तब पत्थर भी पिघल जाता है; (जैसे कठोर बर्फ पिघलकर पानी बन जाती है); अर्थात् कठिन काम भी सरल हो जाते हैं।

प्रश्न ९.
सोचो और लिखो
(क) हरियाली आने पर प्रकृति में क्या-क्या परिवर्तन दिखाई देते हैं?
उत्तर:
हरियाली आने पर प्रकृति में अनेक परिवर्तन दिखाई देते हैं। मौसम सुहावना हो जाता है; जीव-जन्तु को सर्दी से राहत मिलती है। चारों तरफ वसन्त की छटा छाई होती है। नई कोपलों में लालिमा छा जाती है। अनेक शाक-सब्जियाँ उपलब्ध होने लगती हैं।

(ख) अच्छी आदतें क्या हैं? उनकी सूची बनाओ।
उत्तर:
मन, वचन और कार्य से संयत होना, जैसे- बड़े लोगों, गुरु जी को प्रणाम करना, बाहर-भीतर की शुद्धता, सरलता, ब्रह्मचर्य, अहिंसा का पालन, मीठा बोलने, सत्य बोलना में लीन रहना, मन में प्रसन्नता, सौम्य स्वभाव, मौन रहना, आत्म-निग्रह, भावों और विचारों की पवित्रता ये ही आदतें हैं।

(ग) अपने देश के ओलम्पिक विजेता खिलाड़ियों के नाम लिखो।
उत्तर:
अपने देश के ओलम्पिक विजेता खिलाड़ियों के नाम- मेजर ध्यानचंद, लिएंडर पेस, कर्णम मल्लेश्वरी, राज्यवर्द्धन सिंह राठौर आदि हैं।

प्रश्न १०.
नीचे दिए गए शब्दों को छाँटकर उपयुक्त खानों में लिखो- (लिखकर)

UP Board Solutions for Class 5 Hindi Kalrav Chapter 11 तीन सवाल 3

प्रश्न ११.
नीचे वर्गों में वाक्य छिपे हैं। मिलाकर लिखो- (वाक्य मिलाकर)
उत्तर:
राजधानी के पास एक बड़ा जंगल था। उसमें बहुत से जानवर रहते थे। वे रात में उपद्रव करते थे।

UP Board Solutions for Class 5 Hindi Kalrav Chapter 11 तीन सवाल

अपने आप – २ 

कोई ला के मुझे दे|

कुछ रंग भरे ………………………………. मुझे दे!

संदर्भ – यह पद्यांश हमारी पाठ्यपुस्तक कलरव के ‘कोई ला के मुझे दे’ नामक पाठ से लिया गया है। इसके रचयिता दामोदर अग्रवाल जी हैं।

प्रसंग – इसमें कवि ने कोई ला के मुझे दे का वर्णन किया है।

भावार्थ – कुछ रंग भरे फूल, कुछ फल जो खट्टे और मीठे हों, बाँसुरी की थोड़ी सी ध्वनि (सुर) और यमुना नदी का थोड़ा सा जल कोई मुझे लाकर दे दे।

एक सोना …………………………………….. मुझे दे!

भावार्थ – सोने से जड़ा हुआ एक दिन, रूपों से भरी रात, फूलों से भरा एक गीत और गीतों से भरी एक बात-कोई मुझे लाकर दे दे।

एक छाता छाँव ……….………………………. मुझे दे!

भावार्थ – छाँव का एक छाता, धूप की एक घड़ी, बादलों का एक कोट और घास की एक छड़ी- कोई मुझे लाकर दे दे।

एक छुट्टी वाला ……………………………..…. मुझे दे!

भावार्थ – छुट्टीवाला एक दिन, एक अच्छी-सी किताब, एक मीठा-सा सवाल और उसका एक छोटा-सा उत्तर- कोई मुझे लाकर दे दे।

UP Board Solutions for Class 5 Hindi Kalrav

UP Board Solutions for Class 5 Hindi Kalrav Chapter 10 ओलम्पिक खेल

UP Board Solutions for Class 5 Hindi Kalrav Chapter 10 ओलम्पिक खेल

ओलम्पिक खेल शब्दार्थ

ओलम्पिक = सबसे बड़ी अन्तर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता
हरकुलिस = ओलम्पिक खेलों की शुरुआत करनेवाले व्यक्ति का नाम
जिम्नास्टिक = एक खेल विशेष का नाम, जिसमें विशेष व्यायाम क्रियाएँ की जाती हैं
भारोत्तोलन = एक खेल, जिसमें अधिक-से-अधिक भार उठाने की प्रतियोगिता होती है
अवरुद्ध = रुका हुआ, बन्द पड़ा हुआ
वर्चस्व = पूरा अधिकार/ दबदबा।

UP Board Solutions for Class 5 Hindi Kalrav Chapter 10 ओलम्पिक खेल

ओलम्पिक खेल पाठ का सारांश

ओलम्पिक खेल सर्वप्रथम ग्रीस के ओलम्पिया नगर में शुरू हुए। सर्वप्रथम २०० मीटर की दौड़ प्रतियोगिता ही थी। अन्य प्रतियोगिताएँ बाद में जोड़ी गईं। पुरस्कार के स्थान पर विजेताओं को पवित्र जैतून की माला का ताज पहनाया जाता था। वह जैतून वृक्ष खेलों के संस्थापक हरकुलिस द्वारा मन्दिर के पास लगाया गया था। १८६६ में आधुनिक ओलम्पिक खेल फ्रांसीसी व्यक्ति बैरन पियरे दि कुबर्तिन ने एथेंस में आयोजित किए। ये खेल चार वर्ष के अन्तराल से अलग-अलग देशों में आयोजित किए जाते हैं। प्रथम और द्वितीय विश्वयुद्ध के कारण १९१६, १९४० और १९४४ में ये आयोजित नहीं हो सके थे। उद्घाटन समारोह में एथेंस से धावक मशाल उठाकर ले जाते हैं, जो खेल की समाप्ति तक जलती है। विजेताओं को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक दिए जाते हैं, वर्ष २००४ में एथेंस (ग्रीस) में ओलम्पिक खेलों का आयोजन हुआ। २९ वाँ ओलम्पिक खेल वर्ष २००८ में बीजिंग (चीन) में आयोजित हुआ। ३०वें ओलम्पिक खेलों का आयोजन २०१२ में लंदन में हुआ।

भारत कई ओलम्पिक खेलों में हॉकी में स्वर्ण पदक विजेता रहा है। १९८४ में भारत की पी०टी० उषा चौथे स्थान पर रहकर कांस्य पदक से वंचित रहीं। १९९६ के अटलांटा ओलम्पिक में भारत के लिएंडर पेस कांस्य पदक विजेता रहे। वर्ष २००० में सिडनी ओलम्पिक खेलों में कर्णम मल्लेश्वरी ने भारोत्तोलन स्पर्धा में कांस्य पदक प्राप्त किया। यह भारत के लिए चौदहवाँ पदक है। भारत की अपेक्षा थोड़ी जनसंख्यावाले कई देशों ने अधिक पदक जीते हैं।

ओलम्पिक खेलों की भाँति ही प्रत्येक महाद्वीप में विभिन्न खेल संगठन भी खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित कराते हैं। इन खेलों में एशियाड, यूरोपियन खेल, अफ्रीकन खेल, राष्ट्रकुल खेल आदि शामिल हैं। इन खेलों में इस क्षेत्र के विभिन्न राष्ट्र प्रतिभागी बनते हैं।

वर्तमान समय में खेल अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ाने के लिए आवश्यक है।

ओलम्पिक खेल अभ्यास प्रश्न

शब्दों का खेल

प्रश्न १.
इन शब्दों को शुद्ध उच्चारण के साथ पढ़ो और अपनी कॉपी में लिखो।
नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

प्रश्न २.
उदाहरण के अनुसार तीन-तीन वाक्य बनाओ- (वाक्य बनाकर)
(क) जिनमें ‘जब’ तथा ‘तब’ का प्रयोग हुआ हो
उदाहरण – जब तुम आओगे, तब मैं चलूँगा।
उत्तर:
(१) जब रेलगाड़ी आई, तब यात्री उसमें बैठे।
(२) जब मकान का दरवाजा खुला, तब मैं बाहर निकला।
(३) जब कुत्ता भौंका, तब मेरी नींद खुली।

UP Board Solutions for Class 5 Hindi Kalrav Chapter 10 ओलम्पिक खेल

(ख) जिनमें ‘यदि’ तथा ‘तो’ शब्दों का प्रयोग हुआ हो.
उदाहरण- यदि आँधी नहीं आई होती, तो मैं समय पर पहुँच जाता।
उत्तर:
(१) यदि चोर न आए होते, तो सामान चोरी नहीं होती।
(२) यदि बैल होते, तो किसान खेत जोत लेता।
(३) यदि राजपूतों में मेल होता, तो मुगल युद्ध नहीं जीतते।

(ग) जिनमें ‘परन्तु’ शब्द का प्रयोग हुआ हो
उदाहरण- मंदोदरी ने बहुत समझाया, परन्तु रावण ने नहीं माना।
उत्तर:
(१) युधिष्ठिर ने मना किया, परन्तु अभिमन्यु ने नहीं माना।
(२) सुदामा ने समझाया, परन्तु उसकी पत्नी ने नहीं माना।
(३) खिलाड़ियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया, परन्तु वे पदक नहीं जीत सके।

बोध प्रश्न 

प्रश्न १.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो
(क) ओलम्पिक खेल का सर्वप्रथम आयोजन कहाँ हुआ था?
उत्तर:
ओलम्पिक खेल का सर्वप्रथम आयोजन एथेंस में हुआ था।

(ख) शुरू-शुरू में विजेताओं को किस प्रकार पुरस्कृत किया जाता था?
उत्तर:
शुरू में विजेताओं को जैतून की मालाओं के ताज पहनाए जाते थे।

(ग) ओलम्पिक खेल कितने वर्ष के अन्तराल पर होते हैं?
उत्तर:
ओलम्पिक खेल चार वर्ष के अन्तराल पर. होते हैं।

(घ) ओलम्पिक खेल कब-कब आयोजित नहीं हो सके?
उत्तर:
सन १९१६, १९४० और १९४४ में ओलम्पिक खेल आयोजित नहीं हो सके।

प्रश्न २.
ढूँढ़ो और लिखो
(क) कुछ प्रमुख ओलम्पिक खेलों के नाम
उत्तर:
दौड़, जिम्नास्टिक, साइकिल दौड़, लॉन टेनिस, निशानेबाजी, तैराकी, भारोत्तोलन, कुश्ती आदि।

(ख) अपने देश के कुछ प्रमुख पदक विजेताओं के नाम खेलों सहित
उत्तर:
प्रमुख पदक विजेता
के० डी० जाधव – कुश्ती
लिएंडर पेस – टेनिस
कर्णम मल्लेश्वरी – भारोत्तोलन, मेजर
राज्यवर्द्धन सिंह राठौर – निशानेबाजी
अभिनव बिंद्रा 10 मीटर एयर राइफल
सुशील कुमार – कुश्ती।

UP Board Solutions for Class 5 Hindi Kalrav Chapter 10 ओलम्पिक खेल

तुम्हारी कलम से
नोट – विद्यार्थी अपने अध्यापक की सहायता से स्वयं करें।

अब करने की बारी
नोट – विद्यार्थी अपने अध्यापक की सहायता से स्वयं करें।

UP Board Solutions for Class 5 Hindi Kalrav

UP Board Solutions for Class 5 Hindi Kalrav Chapter 9 काँटों में राह बनाते हैं

UP Board Solutions for Class 5 Hindi Kalrav Chapter 9 काँटों में राह बनाते हैं

काँटों में राह बनाते हैं शब्दार्थ

विपत्ति = मुसीबत
शूल = काँटा
सूरमा = बहादुर, शूरवीर
मग = मार्ग/राह
प्रखर = तीव्र/तेज
विघ्नों = बाधाओं
वर्तिका = दीपक की बाती
विचलित = अपने मार्ग या स्थान से हटना

UP Board Solutions for Class 5 Hindi Kalrav Chapter 9 काँटों में राह बनाते हैं

संदर्भ – यह पद्यांश हमारी पाठ्यपुस्तक ‘कलरव’ के ‘काँटों में राह बनाते हैं’ नामक पाठ से लिया गया है। इसके रचयिता रामधारी सिंह ‘दिनकर’ हैं।

प्रसंग – इस कविता में कवि कहता है कि जो लोग बहादुर होते हैं, वे मुसीबत और समस्याओं से नहीं घबराते।

सच है ………………………………………… राह बनाते हैं।

भावार्थ – कवि दिनकर जी कहते हैं कि मुसीबत जब आती है; तब कमजोर व्यक्ति (कायर) उससे घबरा जाते हैं, लेकिन वीर पुरुष (बहादुर लोग) अपने मार्ग से नहीं हटते। वे जरा सी देर के लिए भी अपना धैर्य नहीं छोड़ते। वे विघ्नों, परेशानियों को धैर्य से अपनाकर उनका सामना करते हुए समाधान ढूँढ़ते हैं। वे काँटों में रास्ता बना लेते हैं, अर्थात् समस्याओं को ठीक प्रकार हल कर लेते हैं। है

कौन ………………………….………….. बन जाता है।

भावार्थ – कवि कहता है कि कोई भी मुसीबत (कठिनाई) ऐसी नहीं है, जो बहादुर आदमी का रास्ता रोक सके। जब पुरुषार्थी मनुष्य उत्साह से आगे बढ़ता है; तब पहाड़ भी हिल जाता है। मनुष्य जब अपनी कार्य क्षमता प्रदर्शित करता है; तब कठिन काम आसान हो जाते हैं; जैसे- बर्फ (पत्थर) पिघलकर पानी का रूप ले लेती है।

गुण बड़े ……………………..………….. वह पाता है।

भावार्थ – कवि कहता है कि मानव में अनेक गुण ठीक उसी प्रकार छिपे हुए रहते हैं, जैसे मेंहदी में लालिमा और दीपक की बाती में प्रकाश। जो व्यक्ति यह बाती नहीं जलाता, उसे कभी प्रकाश नहीं मिलता। आशय यह है कि जो पुरुषार्थ नहीं करता, उसे कुछ भी नहीं मिलता।

काँटों में राह बनाते हैं अभ्यास प्रश्न

शब्दों का

प्रश्न १.
उत्तर दो
(क) विपत्ति आने पर बहादुर लोग क्या करते हैं?
उत्तर:
विपत्ति आने पर बहादुर लोग नहीं घबराते। वे विपत्ति का धैर्य से मुकाबला करते हैं। वे काँटों में रास्ता बनाते हैं और परिश्रम करके उपलब्धि प्राप्त करते हैं।

UP Board Solutions for Class 5 Hindi Kalrav Chapter 9 काँटों में राह बनाते हैं

(ख) पत्थर पानी कैसे बन जाता है?
उत्तर:
बर्फ पिघलकर पानी बन जाता है। बर्फ पत्थर की तरह कठोर होती है।

(ग) मनुष्यों में गुण किस प्रकार छिपे रहते हैं?
उत्तर:
मनुष्यों में गुण दीये में बाती और मेंहदी में लालिमा की तरह छिपे रहते हैं।

(घ) रोशनी किसे प्राप्त नहीं होती?
उत्तर:
जो दीपक नहीं जलाता, उसे रोशनी प्राप्त नहीं होती।

प्रश्न २.
स्तम्भ ‘क’ में दिए कथनों के अर्थ स्तम्भ ‘ख’ से ढूँढ़कर अभ्यास पुस्तिका में लिखो। (सही अर्थ लिखकर)
स्तम्भ ‘क’ – 
स्तम्भ ‘ख’
दहलाना – काँप उठना (कॅपाना)
धीरज खोना – 
धैर्य का नष्ट हो जाना
गले लगाना – 
अपना लेना
खम ठोंकना – 
ताल ठोंकना
पाँव उखड़ना – 
हिल जाना

प्रश्न ३.
कविता की कौन-सी पंक्तियाँ तुम्हें सबसे अच्छी लगीं और क्यों?
उत्तर:
कविता की अंतिम पंक्तियाँ सबसे अच्छी लगी; क्योंकि इनमें जीवनमूल्य, आदर्श और अनुभूत सच्चाई छिपी है। .

प्रश्न ४.
पंक्तियों को पूरा करो- (पूरा करके)
(क) सच है विपत्ति जब आती है, कायर को ही दहलाती है।
(ख) गुण बड़े एक से एक प्रखर हैं छिपे मानवों के भीतर।
(ग) मानव जब जोर लगाता है, पत्थर पानी बन जाता है।

प्रश्न ५.
नीचे लिखे शब्दों में से समानार्थी शब्द छाँटकर अलग-अलग लिखो- (लिखकर)
विपत्ति – संकट
राह – मग
वर्तिका – बाती
पत्थर – पाषाण

काँटा – शूल ।
मानव – आदमी
प्रकाश – उजियाला 

UP Board Solutions for Class 5 Hindi Kalrav Chapter 9 काँटों में राह बनाते हैं

प्रश्न ६.
नीचे लिखी पंक्तियों का भाव स्पष्ट करो
(क) ‘विघ्नों को गले लगाते हैं, काँटों में राह बनाते हैं।
भाव:
बाधाओं का सामना करते हैं और समस्याओं का समाधान ढूँढ़ते हैं।

(ख) ‘है कौन विघ्न ऐसा जग में, टिक सके आदमी के मग में’
भाव:
कोई भी बाधा ऐसी नहीं, जो आदमी का रास्ता रोक सके। आदमी किसी भी समस्या को पुरुषार्थ से दूर कर देता है।

(ग) ‘बत्ती जो नहीं जलाता है, रोशनी नहीं वह पाता है’
भाव:
जो दीपक की बाती नहीं जलाता, उसे प्रकाश नहीं मिलता। आशय है कि जो पुरुषार्थ नहीं करता, उसे जीवन में उपलब्धि नहीं मिलती।

(घ) ‘मानव जब जोर लगाता है, पत्थर पानी बन जाता है’
भाव:
जब मनुष्य पुरुषार्थ (परिश्रम) करता है। तब पत्थर भी पानी बन जाता है (कठोर बर्फ पिघल कर पानी बन जाती है) अर्थात् कठिन-से-कठिन कार्य भी आसान हो जाता है।

तुम्हारी कलम से
नोट – विद्यार्थियों की सहायता के लिए उदाहरण
सूरज के संग आती धूप, मंद-मंद मुसकाती धूप।
जाड़े में मनभाती धूप, छिपती और लजाती धूप।
सुन्दर फूल खिलाती धूप, पेड़ों को सहलाती धूप।
कपड़े रोज सुखाती धूप, सबको गले लगाती धूप।

अब करने की बारी
नोट – उपप्रश्न १ और २ विद्यार्थी स्वयं करें।

प्रश्न  ३.
कविता में प्रयुक्त मुहावरों की सूची बनाओ-(सूची बनाकर)
उत्तर:
मुहावरे- विघ्नों को गले लगाना, काँटों में राह बनाना, खम ठोंकना, पाँव उखड़ना, पत्थर का पानी बनना।

UP Board Solutions for Class 5 Hindi Kalrav

UP Board Solutions for Class 5 Hindi Kalrav Chapter 8 मैं और मेरा देश

UP Board Solutions for Class 5 Hindi Kalrav Chapter 8 मैं और मेरा देश

मैं और मेरा देश शब्दार्थ

आग्रह = अनुरोध
श्रेष्ठ = बहुत ही अच्छा
मुग्ध = मोहित
आघात = चोट
दुर्लभ = कठिनाई से प्राप्त
सुरक्षित = अच्छी तरह रक्षित किया हुआ
लांछित = निंदित
संस्कृति = शुद्ध आचरण की परंपरा
गौरव = बड़प्पन
अपशब्द = गाली

UP Board Solutions for Class 5 Hindi Kalrav Chapter 8 मैं और मेरा देश

मैं और मेरा देश पाठ का सारांश

स्वामी रामतीर्थ एक बार जापान गए। वहाँ जब उन्हें अच्छे फल नहीं मिले तब उनके मुँह से निकला- “जापान में शायद अच्छे फल नहीं मिलते।”

प्लेटफॉर्म पर खड़े एक जापानी युवक ने सुन लिया। उसने फल लाकर स्वामी रामतीर्थ को भेंट किए और कहा, “लीजिए, आपको फलों की जरूरत थी।” स्वामी जी फल बेचनेवाला समझकर उसे पैसे देने लगे, परन्तु उसने नहीं लिए और स्वामी जी से आग्रह किया कि “यदि आप मूल्य देना ही चाहते हैं तो अपने देश जाकर यह न कहें कि जापान में अच्छे फल नहीं मिलते।”

उस युवक के उत्तर से स्वामी जी मुग्ध हो गए। उसने अपने देश के गौरव को बढ़ाने का यत्न किया। इस गौरव की ऊँचाई का अनुमान दूसरी ऐसी घटना से भी लगाया जा सकता है

किसी देश का एक युवक जापान के एक सरकारी पुस्तकालय में किताब लेने गया। युवक ने किताब से दुर्लभ चित्र निकालकर किताब वापस कर दी। लेकिन पुस्तकालयाध्यक्ष की सतर्कता के कारण वह पकड़ा गया। अपराधी को दण्ड मिलने तक ही बात सीमित नहीं रही। उस पुस्तकालय में उस युवक का ही नहीं, बल्कि उस युवक के देशवासियों का भी प्रवेश वर्जित हो गया। 

हमें ऐसा व्यवहार करना चाहिए। जिससे न केवल हमारा; बल्कि हमारे देश का भी नाम ऊँचा हो।

मैं और मेरा देश अभ्यास प्रश्न

शब्दों का खेल

प्रश्न १.
उदाहरण की तरह नया शब्द बनाओ- (नया शब्द बनाकर)
जापान – जापानी
ईरान – ईरानी
पाकिस्तान – पाकिस्तानी
तिब्बत – तिब्बती
भूटान – भूटानी
पुर्तगाल – पुर्तगाली
रूस – रूसी
हिंदुस्तान – हिंदुस्तानी
नेपाल – नेपाली
चीन – चीनी

UP Board Solutions for Class 5 Hindi Kalrav Chapter 8 मैं और मेरा देश

प्रश्न २.
वचन के अनुसार क्रिया का रूप बदलो- (रूप बदलकर)
(क) पुलिस ने एक चित्र बरामद किया। पुलिस ने कई चित्र बरामद किए
(ख) बालक ने एक खिलौना खरीदा। बालकों ने खिलौने खरीदे
(ग) बालिका ने एक पुस्तक खरीदी। बालिकाओं ने पुस्तकें खरीदीं
(घ) रमेश ने एक रोटी खाई। रमेश ने चार रोटियाँ खाईं

प्रश्न ३.
रेखा के माध्यम से (द्वारा) विलोम शब्द को मिलाओ- (मिलाकर)
ताजा → बासी
बढ़ा देना → घटा देना
दुर्लभ → सुलभ
दण्ड → पुरस्कार
श्रेष्ठ → हीन
सुरुचि → कुरुचि
सुरक्षित → असुरक्षित
अस्वीकार → स्वीकार करना

प्रश्न ४.
मुहावरों/शब्द समूहों के अर्थ समझकर उनका वाक्यों में प्रयोग करो-(प्रयोग करके)

  • सिर ऊँचा करना = सम्मान बढ़ाना – अच्छे कार्य करने से देश का सिर ऊँचा होता है।
  • कलंक का टीका लगाना = बदनामी कराना – अशिष्ट व्यवहार करने से व्यक्ति के माथे पर कलंक का टीका लगता है।
  • प्रतिष्ठा का टीला लगाना = सम्मान घटना – हमें ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए, जिससे देश की प्रतिष्ठा पर आँच आए।
  • इधर की उधर लगाना = एक से दूसरे की शिकायत करना – इधर की उधर लगाना चुगलखोरी कहलाता है।

बोध प्रश्न

प्रश्न १. उत्तर दो
प्रश्न १.
स्वामी रामतीर्थ ने स्टेशन पर फलों की खोज क्यों की?
उत्तर:
उन दिनों स्वामी रामतीर्थ फलाहार ही करते थे, अतः उन्होंने स्टेशन पर फलों की खोज की।

प्रश्न २.
जापानी युवक स्वामी जी के लिए फल क्यों ले आया?
उत्तर:
जापानी युवक ने स्वामी जी को यह कहते सुन लिया, “शायद जापान में अच्छे फल नहीं मिलते।” वह युवक अपने देश के विषय में किसी विदेशी की ऐसी बात नहीं सह सकता था।

प्रश्न ३.
स्वामी जी द्वारा फलों का मूल्य दिए जाने पर युवक ने क्यों स्वीकार नहीं किया?
उत्तर:
युवक फल बेचनेवाला नहीं था। वह तो स्वामी को फल भेंट करना चाहता था; ताकि जापान का गौरव बढ़ सके।

UP Board Solutions for Class 5 Hindi Kalrav Chapter 8 मैं और मेरा देश

प्रश्न ४.
“आप अपने देश में जाकर किसी से यह न कहिएगा कि जापान में अच्छे फल नहीं मिलते।” युवक के ऐसा कहने से उसके किस गुण का पता चलता है?
उत्तर:
युवक के ऐसा कहने से उसके देशप्रेम का पता चलता है।

प्रश्न ५.
आप अपने देश के बारे में कैसे भाव रखते हैं?
उत्तर:
हम अपने देश के विषय में उच्च भाव रखते हैं। हम ऐसा कुछ नहीं करना चाहते, जिससे देश के गौरव को ठेस पहुँचे। हम अपने शिष्ट व्यवहार से देश की प्रतिष्ठा बढ़ाकर उसकी संस्कृति सुरक्षित रखना चाहते हैं।

प्रश्न २.
जापानी युवक के किस व्यवहार से उसके देश का सम्मान बढ़ा? सही उत्तर पर (✓) निशान लगाओ- (सही का निशान लगाकर)
(क) वह संत के लिए फल ले आया।
(ख) वह भूखे लोगों को खिलाना पसन्द करता था।
(ग) वह संतों का आदर करता था।
(घ) वह नहीं चाहता था कि स्वामी जी अपने देश में बताएँ कि जापान में अच्छे फल 
नहीं मिलते।   (✓) 

प्रश्न ३.
दूसरे देश के युवक के किस कार्य ने देश का सम्मान घटाया? सही उत्तर पर सही का निशान लगाओ- (सही का निशान लगाकर)
(क) उसने केला खाकर छिलका सड़क पर फेंका।
(ख) उसने पुस्तकालय की पुस्तक से दुर्लभ चित्रों को चुराया।     
(✓)
(ग) वह झूठ बोलता. था।

प्रश्न ४.
सही विकल्प पर सही (✓) का निशान लगाओ- (निशान लगाकर )
(क) अपने कार्य एवं व्यवहार से देश का सम्मान बढ़ाना चाहिए। (✓)
(ख) पास-पड़ोस को गंदा रखना चाहिए।
(ग) कहीं निमंत्रित होने पर विलंब से पहुँचना चाहिए।
(घ) दूसरों से अशिष्ट व्यवहार करना चाहिए।

UP Board Solutions for Class 5 Hindi Kalrav Chapter 8 मैं और मेरा देश

तुम्हारी कलम से
नोट – विद्यार्थी अपने अध्यापक की सहायता से स्वयं करें।

अब करने की बारी
नोट – विद्यार्थी अपने अध्यापक की सहायता से स्वयं करें।

UP Board Solutions for Class 5 Hindi Kalrav