UP Board Solutions for Class 5 English Rainbow Chapter 13 Mona’s Picture-Book

UP Board Solutions for Class 5 English Rainbow Chapter 13 Mona’s Picture-Book (मोना की चित्र-पुस्तिका)

Mona’s Picture-Book Word Meanings (शब्दार्थ)

picture – चित्र, beautiful – सुन्दर, really – वास्तव में, picture – चित्र, new – नया, many – बहुत से, everybody – प्रत्येक, lovely – प्यारी

Mona’s Picture-Book Translation Of The Lesson (पाठ का हिन्दी अनुवाद)

Mona …………………………………………………………………………………………….. new pen.

हिन्दी अनुवाद – मोनाः हैलो, राधिका । देखो! मेरे पास एक नई किताब है। इसके अंदर बहुत-से चित्र हैं। इन्हें देखो।
राधिकाः कितनी सुन्दर किताब है! यह बहुत सुन्दर है। मुझे कहानी की किताबें पसन्द हैं परन्तु मेरे पास एक भी नहीं है।
राजूः आप सबको हैलो। आप क्या कर रहे हैं?
राधिकाः हैलो राजू। मोना के पास एक नई किताब है। इसमें बहुत-से चित्र हैं। हम सब इन्हें देख रहे हैं।
राजूः यह वास्तव में सुन्दर है। क्या तुम्हारे पास भी कोई नई किताब है?
राधिकाः नहीं, मेरे पास नई किताब तो नहीं है, किन्तु मेरे पास एक नई कलम है।

Mona’s Picture-Book Exercise (अभ्यास)

Let’s Talk आओ बात करें –

1. Make pairs.Ask each other these questions.
जोड़े बनाइए तथा एक-दूसरे से ये प्रश्न पूछिए।

Do it yourself. विद्यार्थी स्वयं करें।

2. Answer the following questions:
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए

Question a.
Who has a picture book?
चित्र-पुस्तिका किसके पास है?
Answer:
Mona has a picture book.
मोना के पास एक चित्र-पुस्तिका है।

Question b.
Is the picture book lovely?
क्या चित्र-पुस्तिका सुन्दर है?
Answer:
Yes, the picture book is lovely.
हाँ, चित्र-पुस्तिका सुन्दर है।

Question c.
What are the children doing? बच्चे क्या कर रहे हैं?
Answer:
The children are looking at the picture book.
बच्चे चित्र-पुस्तिका देख रहे हैं।

Question d.
who has anew pen? नई कलम किसके पास है?
Answer:
Radhika has a new pen. राधिका के पास नई कलम है।

3. Fill in the blanks to complete the words:
शब्द पूरे करने के लिए रिक्त स्थानों को भरिए (भरकर)
hello, book, beautiful, picture, look, everybody.

4. Make at least six sentences from the table given below:
नीचे दी गई तालिका में से कम से कम छः वाक्य बनाइए
Answer:

  1. I have a football.
  2. You have a story book.
  3. He has black hair.
  4. We have two shirts.
  5. She has black hair.
  6. They have a playground.
  7. These flowers have thorns.
  8. Those players have a football.

UP Board Solutions for Class 5 English Rainbow

UP Board Solutions for Class 5 English Rainbow Chapter 12 Colourful Kites

UP Board Solutions for Class 5 English Rainbow Chapter 12 Colourful Kites (रंग-बिरंगी पतंगें)

Colourful Kites Word Meanings (शब्दार्थ)

float – तैरना, obey – आज्ञा मानना, bright – चमकदार, different – भिन्न-भिन्न

Colourful Kites Translation Of The Lesson (पाठ का हिन्दी अनुवाद)

Oh! How…………………………………………………………….never say no.

हिन्दी अनुवाद – आह! मुझे तरह-तरह के चमकीले रंगों और आकृतियों की पतंगें उड़ाना बहुत पसन्द है। कुछ लाल, कुछ हरी, कुछ पीली या नीली, मैं सभी पतंगें उड़ाता हूँ, चाहे वे नई हों या पुरानी। वे हवा में तैरती हैं और ऊपर जाती रहती हैं। वे मेरा कहना मानती हैं और कभी ना नहीं कहतीं।

Colourful Kites Exercise (अभ्यास)

Answer the following questions.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए

Question 1.
Do you like to fly a kite?
क्या तुम्हें पतंग उड़ाना पसन्द है?
Ans.
Do it yourself. विद्यार्थी स्वयं करें।

Question 2.
What are the colours of the kites in the poem?
कविता में पतंगों के कौन-कौन से रंग बताए गए हैं?
Answer:
Red, green, yellow and blue are the colours of the kites in the poem.
कविता में पतंगों के हरे, नीले, पीले और हरे रंग बताए गए हैं।

Question 3.
Where do they float and fly? वे कहाँ उड़ती हैं?
Answer:
They float and fly in the sky. वे आकाश में उड़ती हैं।

Question 4.
Do the kites obey the child?
क्या पतंगें बालक की आज्ञा मानती हैं?
Answer:
Yes, the kites obey the child.
हाँ, पतंगें बालक की आज्ञा का पालन करती हैं।

Give the opposite of the following words from the box given below:
बॉक्स में दिए गए शब्दों की सहायता से निम्नलिखित शब्दों के विपरीत शब्द लिखिए

love-hate, never-always, sky-earth, old-new, bright-dull,day-night

Fun To Do (मनोरंजनात्मक क्रियाकलाप)

Draw a kite in your notebook and colour it.
अपनी अभ्यास-पुस्तिका में एक पतंग बनाइए तथा उसमें रंग भरिए

Do it yourself. विद्यार्थी स्वयं करें।

UP Board Solutions for Class 5 English Rainbow

UP Board Solutions for Class 5 English Rainbow Chapter 11 The Sun and The Wind

UP Board Solutions for Class 5 English Rainbow Chapter 11 The Sun and The Wind (सूरज और हवा)

The Sun and The Wind Word Meanings (शब्दार्थ)

hilltop – पहाड़ की चोटी, hold – पकड़ना, brighter – और तेज चमकना, beautiful – सुन्दर, tightly – कसकर, congratulations – बधाई, stronger – अधिक मजबूत

The Sun and The Wind Translation Of The Lesson (पाठ का हिन्दी अनुवाद)

One day…………………………………………………………………. stronger than me.

हिन्दी अनुवाद – एक दिन सूरज और हवा एक पहाड़ी की चोटी पर मिले। यह एक सुहावनी सुबह थी। सूरज आकाश में चमक रहा था और ठंडी हवा धीरे-धीरे बह रही थी। एक आदमी सड़क पर जा रहा था। उसने एक कोट पहना हुआ था। सूरज और हवा अब बातें करने लगे।
हवाः तुम कैसे हो? सूरजः मैं ठीक हूँ। तुम कैसी हो?
हवाः मैं भी ठीक हूँ। आओ आज शर्त लगाएँ। क्या तुम सड़क पर वह आदमी देख रहे हो? आओ देखें उसका कोट कौन पहले उतरवा सकता है।
सूरजः ठीक है, मुझे मंजूर है। (हवा अपने पूरे वेग के साथ बहने लगी। आदमी ने अपना कोट कसकर पकड़ लिया।) सूरजः अब मुझे कोशिश करने दो। (सूरज तीव्रता से चमकने लगा। आदमी ने अपना कोट उतारकर बैग में डाल लिया।) हवाः बधाई हो! तुम जीत गए। तुम मुझसे ज्यादा ताकतवर हो।

The Sun and The Wind Exercise (अभ्यास)

Answer the following questions.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए

Question 1.
Where did the Sun and the Wind meet one day?
सूरज और हवा एक दिन कहाँ मिले?
Answer:
The Sun and the Wind met on the hilltop one day.
सूरज और हवा एक दिन पहाड़ी की चोटी पर मिले।

Question 2.
What was the bet between the Sun and the Wind?
सूरज और हवा के बीच क्या शर्त लगी?
Answer:
The bet between the Sun and the Wind was to take off the coat of the man walking on the road.
सूरज और हवा के बीच सड़क पर जा रहे आदमी का कोट उतरवाने की शर्त लगी।

Question 3.
What did the Wind do? हवा ने क्या किया?
Answer:
Wind started blowing with all his might.
हवा अपने पूरे वेग से बहने लगी।

Question 4.
What did the Sun do? सूरज ने क्या किया?
Answer:
The Sun shone brighter and brighter.
सूरज और भी तेजी से चमकने लगा।

Question 5.
Who won the bet? शर्त किसने जीती?
Answer:
The Sun won the bet. सूरज ने शर्त जीती।
Look at the pictures and fill in the blanks.
चित्र देखकर रिक्त-स्थान भरिए

Kashish is taller than Kavya.
UP Board Solutions for Class 5 English Rainbow Chapter 11 The Sun and The Wind 1

Kavya is shorter than Kashish.

A tiger runs faster than an elephant.

UP Board Solutions for Class 5 English Rainbow Chapter 11 The Sun and The Wind 2

An elephant runs slower than a tiger.

UP Board Solutions for Class 5 English Rainbow Chapter 11 The Sun and The Wind 3

A butterfly is smaller than a parrot
UP Board Solutions for Class 5 English Rainbow Chapter 11 The Sun and The Wind 4

A parrot is bigger than a butterfly.
UP Board Solutions for Class 5 English Rainbow Chapter 11 The Sun and The Wind 5

Arrange the jumbled letters to make words:
शब्द बनाने के लिए अक्षरों को सही क्रम में लिखिए (सही क्रम में लिखकर)

butteiflsre – butterflies
sonhe – shone
wdin – wind
hlliotp – hilltop
uns – sun
mroinng – morning

Rewrite the following sentences using capital letters, commas, full stops and question marks:
निम्नलिखित वाक्यों में बड़े अक्षर, अर्द्धविराम्, पूर्णविराम तथा प्रश्नवाचक चिह्न आदि का प्रयोग करके दोबारा लिखिए (लिखकर)

  1. how are you – How are you?
  2. ok i am ready – OK, I am ready
  3. the sun shone in the sky – The Sun shone in the sky.
  4. can i go to school today  – Can I go to school today?
  5. ram ravi and kavita are friends – Ram, Ravi and Kavita are friends.

Make a list of the objects which you see in the sky and write them in your notebook.
आकाश में दिखाई देने वाली वस्तुओं की एक सूचि बनाइए और उसे अपनी नोट – बुक में लिखिए –

Morning Sky
Sun
Aeroplane
Birds
Clouds

Night Sky
Moon
Stars

UP Board Solutions for Class 5 English Rainbow

UP Board Solutions for Class 5 Hindi Kalrav Chapter 11 तीन सवाल

UP Board Solutions for Class 5 Hindi Kalrav Chapter 11 तीन सवाल

तीन सवाल शब्दार्थ

यथेष्ट = इच्छित, जितना चाहिए उतना
रणनीति = युद्धनीति
सलाहकार = सलाह या राय देने वाला
मन पसीज उठा = मन में दया भाव उत्पन्न हुआ
अंगरक्षक = सुरक्षा के लिए नियुक्त सिपाही
प्रतिशोध = बदला चुकाने की भावना से किया जाने वाला व्यक्तिगत काम

UP Board Solutions for Class 5 Hindi Kalrav Chapter 11 तीन सवाल

तीन सवाल पाठ का सारांश

एक समझदार राजा था। वह सब कार्य सोच-विचारकर करता था। एक दिन उसके मन में तीन सवाल उठे। पहला सवाल था- कार्य करने का सही समय कौन-सा होता है? दूसरा सवाल थाकिसकी बात सुनी जाए, किसकी बात टाली जाए? तीसरा आवश्यक सवाल था- कौन सा कार्य आवश्यक होता है?

तीनों सवालों के उत्तर पाने के लिए राजा ने घोषणा कराई। दूर-दूर से लोग राजा के पास आने लगे; परन्तु राजा किसी के उत्तर से संतुष्ट नहीं हुआ। राजा जंगल में गया। 

जंगल में एक साधु तपस्या में लीन थे। राजा सादे वेश में साधु से जाकर मिला। साधु लगन से झोंपड़ी के पास की जमीन खोद रहे थे। राजा ने तीनों सवाल साधु को बताकर उनके उत्तर माँगे। साधु जवाब न देकर काम में जुटे रहे। साधु को हाँफता देखकर राजा का मन पसीज गया। उसने कुदाल लेकर खोदना शुरू कर दिया। राजा खोदता रहा। चूंकि साधु ने कोई उत्तर नहीं दिया, इसलिए राजा ने स्वयं के वापस जाने की बात कही। साधु फिर भी चुप रहे।

तभी एक आदमी भागते हुए आया। उसके पेट से खून बह रहा था। राजा और साधु दोनों ने मिलकर उसकी आवश्यक देखभाल की। उसके घाव पर पट्टियाँ बाँधी गईं। उसे ठंडा पानी पिलाया गया, वस्त्रादि से ढका गया और रात में सब सो गए।

दूसरे दिन सुबह लेटे हुए आदमी ने धीमे स्वर में राजा से माफी माँगी और स्वयं को राजा का शत्रु बताया और कहा कि वह राजा को मारने आया था, परन्तु अंगरक्षकों ने उसे घायल कर दिया। यदि राजा उसकी मरहम-पट्टी न करता, तो वह मर ही जाता।

सारी बात सुनकर राजा खुश हुआ और उसे माफ कर दिया। वह झोंपड़ी से बाहर आया और साधु से अपने सवालों के जवाब पूछने लगा।

साधु ने कहा कि आपको सवालों के जवाब मिल चुके हैं। राजा नहीं समझ सका। साधु फिर बोला, यदि आपको दया न आती और खुदाई में मेरी मदद न करते, तो आप बाहर चले जाते और यह शत्रु आपको मार देता। अतः क्यारियाँ तैयार करने का समय सबसे सही समय था। सबसे महत्त्वपूर्ण आदमी में था जिसकी बात आपने सुनी।

“दौड़कर आनेवाले व्यक्ति की मरहम-पट्टी का काम सही था, नहीं तो वह मर जाता। वह घायल आदमी महत्त्व का था। क्योंकि उसी से आपको अपने शत्रु के बारे में पता चला। राजा द्वारा की गई मरहम-पट्टी सबसे जरूरी कार्य था।” सबसे सही समय वही होता है, जब हमारे पास किसी तरह की शक्ति होती है। सबसे महत्त्व का आदमी वह होता है, जिसके साथ हम होते हैं। सबसे जरूरी काम अपने सामने संकट में पड़े आदमी की सहायता करना होता है। मनुष्य को जीवन परोपकार करने के लिए ही मिला है।

UP Board Solutions for Class 5 Hindi Kalrav Chapter 11 तीन सवाल

तीन सवाल अभ्यास प्रश्न

शब्दों का खेल

प्रश्न १.
(क) नीचे लिखे उपसर्गों को जोड़कर शब्द बनाओ- (शब्द बनाकर )जैसे
प्रति + शोध = प्रतिशोध।
अनु + चर = अनुचर।
उत्तर:
प्रति + कूल = प्रतिकूल।
अनु + करण = अनुकरण।

(ख) नीचे लिखे अनुच्छेद में उचित स्थान पर विराम-चिह्नों का प्रयोग करो- (विराम चिह्नों का प्रयोग कर )
सारे उत्तर अलग-अलग थे। राजा को एक भी उत्तर सही नहीं लगा। वह साधु के पास गया। उसने देखा, साधु बहुत लगन से जमीन खोद रहे थे। पास जाकर राजा ने कहा, “मैं आपके पास अपने प्रश्नों के उत्तर पाने की आशा में आया हूँ। मेरा पहला प्रश्न है- किसी कार्य को शुरू करने का सही समय कौन-सा है?”

(ग) स्तम्भ ‘क’ में उपसर्ग तथा स्तम्भ ‘ख’ में शब्द दिए गए हैं, जोड़कर सार्थक शब्द बनाओ- (शब्द बनाकर)
आ + जीवन = आजीवन
अव + गुण = अवगुण
अप + हरण = अपहरण
निर् + बल = निर्बल
निर् + मल = निर्मल
निर् + आदर = निरादर
निर् + आदर = निरादर
सु + लेख = सुलेख
सु + गम = सुगम
अप + मान = अपमान
अप + यश = अपयश
अव + तार = अवतार
आ + गमन = आगमन
निर् + दोष = निर्दोष
आ + हार = आहार
प्र + ख्यात = प्रख्यात
सु + पुत्र = सुपुत्र

प्रश्न २.
दिए गए शब्दों के समानार्थक शब्दों को अक्षर-जाल से खोज निकालो। इन्हें ऊपर से नीचे तथा बाएँ से दाएँ ढूँढ़ सकते हो
चन्द्रमा = तारापति
अश्व – घोड़ा
आम = रसाल
पानी – नीर
सोना = कनक
अग्नि = पावक
आकाश = नभ, अंबर
मनुष्य = जन
कमल = पंकज
पिता = जनक

UP Board Solutions for Class 5 Hindi Kalrav Chapter 11 तीन सवाल

प्रश्न ३.
विभा का… उठा। रिक्त स्थानों पर उचित मुहावरों का प्रयोग करो-(प्रयोग करके)
घोड़े बेचकर सोना, आँखों का तारा होना, हाथ-पैर फूलना, दाँतों तले अंगुली दबाना, सिर पर पैर रखकर भागना, पेट में चूहे कूदना।
(क) सिपाही को देखकर चोर सिर पर पैर रखकर भागा।
(ख) अचानक सामने शेर को देखकर उसके हाथ-पैर फूल गए।
(ग) पकवानों की महक नाक में आते ही पेट में चूहे कूदने लगे।
(घ) नट को पतली रस्सी पर चलते देखकर लोगों ने दाँतों तले उँगली दबा ली।
(ङ) परीक्षा समाप्ति के दिन वह घोड़े बेचकर सो गया।

प्रश्न ४.
नीचे दिए गए वाक्यों में से संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया-विशेषण शब्दों को छाँटकर निर्धारित खानों में लिखो- (लिखकर)
(क) रसोइए ने अपनी मैली धोती नहीं बदली।
(ख) क्या आप मेरी बड़ी बहन से मिली हैं?
(ग) जो परिश्रम करेगा, वही मीठे फल खाएगा।
(घ) वह धीरे-धीरे नदी के किनारे पहुँचा।
(ङ) छोटा बच्चा जोर-जोर से चिल्लाने लगा। संज्ञा
UP Board Solutions for Class 5 Hindi Kalrav Chapter 11 तीन सवाल 1

बोध प्रश्न

प्रश्न १.
उत्तर दो
(क) राजा के मन में उठनेवाले तीन सवाल क्या थे?
उत्तर:
राजा के मन में उठनेवाले तीन सवाल निम्न थे
(१) कार्य करने का अच्छा समय कौन-सा है?
(२) किसकी बात मानी जाए और किसकी टाली जाए?
(३) कौन-सा कार्य करना जरूरी होता है?

(ख) लोगों से प्रश्नों के उत्तर पाकर राजा संतुष्ट क्यों न हो सका?
उत्तर:
लोगों ने सही उत्तर नहीं दिए। किसी ने कुछ और किसी ने कुछ कहा; इसीलिए राजा संतुष्ट नहीं हो सका।

UP Board Solutions for Class 5 Hindi Kalrav Chapter 11 तीन सवाल

(ग) राजा को अपने प्रश्नों के क्रमशः क्या उत्तर मिले?
उत्तर:
राजा को अपने प्रश्नों के क्रमशः निम्न उत्तर मिले
(१) जिस समय, जो कार्य हो रहा हो, उसे करने का वही उपयुक्त समय है।
(२) उस समय जो व्यक्ति पास हो, वही महत्त्वपूर्ण है।
(३) तुम्हारे निकट यदि कोई व्यक्ति संकट में हो, तो उसकी रक्षा करना ही सबसे जरूरी काम है।

प्रश्न २.
संक्षेप में लिखो
(क) जब घायल व्यक्ति भागते हुए साधु की कुटिया पर आया, तब साधु और राजा ने क्या किया?
उत्तर:
साधु और राजा ने उस घायल व्यक्ति की मरहम पट्टी की और उसे मरने से बचाया।

(ख) घायल व्यक्ति ने अपने बारे में राजा से क्या बताया?
उत्तर:
घायल व्यक्ति ने बताया कि मैं आपका शत्रु हूँ और आपको मारने के लिए आया था।

प्रश्न ३.
सोचो और बताओ
(क) यदि साधु ने सीधे-सीधे प्रश्नों का उत्तर दे दिया होता, तो क्या होता?
उत्तर:
यदि साधु राजा के प्रश्नों के सीधे उत्तर दे देते, तो राजा तुरंत लौट जाता और शत्रु द्वारा मारा जाता।

(ख) यदि घायल की मरहम पट्टी और सेवा में राजा रुचि नहीं लेते, तो क्या होता?
उत्तर:
यदि घायल की मरहम पट्टी और सेवा में राजा रुचि नहीं लेते, तो वह मर जाता।

(ग) राजा द्वारा की गई सेवा का घायल व्यक्ति पर क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर:
घायल व्यक्ति राजा द्वारा की गई सेवा से बहुत प्रभावित हुआ। उसने भविष्य में राजा … की सेवा करने की इच्छा व्यक्त की।

UP Board Solutions for Class 5 Hindi Kalrav Chapter 11 तीन सवाल

(घ) राजा की जगह तुम होते तो
(अ) साधु की कुटिया पर पहुँचकर क्या करते?
उत्तर:
साधु की कुटिया पर पहुँचकर अपने प्रश्नों के उत्तर माँगते।

(ब) घायल व्यक्ति के साथ कैसा व्यवहार करते?
उत्तर:
घायल व्यक्ति के साथ अच्छा व्यवहार करते, अर्थात् उसका उपचार करते।

तुम्हारी कलम से
नोट – विद्यार्थी अपने अध्यापक की सहायता से स्वयं करें।

अब करने की बारी
नोट – विद्यार्थी अपने अध्यापक की सहायता से स्वयं करें।

कितना सीखा – २

प्रश्न १.
नीचे लिखे शब्दों का शुद्ध उच्चारण करते हुए अर्थ बताओ- (अर्थ बताकर)
UP Board Solutions for Class 5 Hindi Kalrav Chapter 11 तीन सवाल 2

प्रश्न २.
नीचे लिखे शब्दों के तीन-तीन पर्यायवाची शब्द लिखो- (लिखकर)
फूल, = पुष्प, सुमन, कुसुम
सूर्य = भास्कर, रवि, अर्क
पृथ्वी = धरा, वसुधा, वसुन्धरा

प्रश्न ३.
विशेषण से भाववाचक संज्ञा बनाओ- (संज्ञा बनाकर )
वीर = वीरता
विशाल = विशालता
कुटिल = कुटिलता
सज्जन = सज्जनता

प्रश्न ४.
नीचे लिखे शब्दों में उपसर्ग अलग करके लिखो
निर्धन = निर् + धन
प्रतिशोध = प्रति + शोध
प्रख्यात = प्र + ख्यात

सुगति = सु + गति
अनुचर = अनु + चर
अवगुण = अव + गुण

UP Board Solutions for Class 5 Hindi Kalrav Chapter 11 तीन सवाल

प्रश्न ५.
नीचे लिखे मुहावरों के अर्थ बताते हुए उनका अपने वाक्यों में प्रयोग करो(वाक्य प्रयोग करके)
सिर ऊँचा करना = सम्मान बढ़ाना – 
अच्छे कार्य करने से देश का सिर ऊँचा होता है।
इधर की उधर लगाना = एक से दूसरे की शिकायत करना – 
इधर की उधर लगाना बुरी आदत है।
दाँतों तले अंगुली दबाना = अचंभे में होना – नट के करतब देखकर लोगों ने दाँतों तले अंगुली दबा ली।
नौ-दो-ग्यारह होना = भाग जाना – 
सिपाही को देखकर चोर नौ-दो-ग्यारह हो गया।

प्रश्न ६.
उचित विराम-चिह्नों का प्रयोग करो
(क) संयुक्त राज्य अमेरिका एक विशाल देश है।
(ख) तुमने यह क्या किया?
(ग) अरे! तुम इतनी जल्दी कैसे आ गए?

प्रश्न ७.
उत्तर दो
(क) अब्राहम लिंकन की सौतेली माँ ने उनकी क्या सहायता की?
उत्तर:
अब्राहम लिंकन की सौतेली माँ ने रात को अँगीठी के धीमे प्रकाश में कोयले से लिंकन को लिखना सिखाया। उन्होंने लिंकन की पढ़ाई-लिखाई पर विशेष ध्यान दिया।

(ख) फूल के जीवन से हमें क्या सीख मिलती है?
उत्तर:
फूल के जीवन से हमें सदा प्रसन्न रहने और परोपकार करने की सीख मिलती है।

(ग) मौलवी साहब को बन्दूक से चोट कैसे लगी?
उत्तर:
मौलवी साहब ने कभी बन्दूक नहीं चलाई थी। उन्होंने गलत ढंग से बन्दूक पकड़ रखी थी; अतः घोड़ा दबाते ही वे धक्का खाकर गिर पड़े।

(घ) हमारे किन कार्यों से देश का सम्मान बढ़ेगा?
उत्तर:
हमारे अच्छे कार्यों और शिष्ट व्यवहार से देश का सम्मान बढ़ेगा।

(ङ) काँटों में राह कौन बना लेते हैं?
उत्तर:
बहादुर, पुरुषार्थी लोग काँटों में राह बना लेते हैं।

(च) आधुनिक ओलम्पिक खेल किसने प्रारम्भ किए?
उत्तर:
आधुनिक ओलम्पिक खेल एक फ्रांसीसी, पियरे दी कुबर्तिन ने १८६६ में आरंभ किए।

UP Board Solutions for Class 5 Hindi Kalrav Chapter 11 तीन सवाल

(छ) राजा के तीन सवाल क्या थे?
उत्तर:
राजा के तीन सवाल निम्न थे
(१) कार्य करने का अच्छा समय कौन-सा है?
(२) किसकी बात मानी जाए और किसकी टाली जाए?
(३) कौन-सा कार्य करना जरूरी होता है?

(ज) राजा को उनका उत्तर कैसे मिले?
उत्तर:
राजा को प्रश्नों के उत्तर जंगल में घटी एक घटना के माध्यम से मिले।

प्रश्न ८.
नीचे लिखी पंक्तियों का भाव स्पष्ट करो’
(क) विश्व में हमने बिखेरा, चाँदनी सा हास निर्मल।
उत्तर:
संसार में हमने सुन्दर, स्वच्छ मुसकान का वातावरण दिया, अर्थात् हमने विश्व को शांति सद्भाव और प्रसन्नता का संदेश दिया।

(ख) है कौन विघ्न ऐसा जग में, टिक सके आदमी के मग में।
उत्तर:
मनुष्य के रास्ते में ऐसी कोई बाधा नहीं, जिसे वह पार न कर सके।

(ग) मानव जब जोर लगाता है, पत्थर पानी बन जाता है।
उत्तर:
मनुष्य जब अपनी शक्ति का प्रदर्शन करता है; तब पत्थर भी पिघल जाता है; (जैसे कठोर बर्फ पिघलकर पानी बन जाती है); अर्थात् कठिन काम भी सरल हो जाते हैं।

प्रश्न ९.
सोचो और लिखो
(क) हरियाली आने पर प्रकृति में क्या-क्या परिवर्तन दिखाई देते हैं?
उत्तर:
हरियाली आने पर प्रकृति में अनेक परिवर्तन दिखाई देते हैं। मौसम सुहावना हो जाता है; जीव-जन्तु को सर्दी से राहत मिलती है। चारों तरफ वसन्त की छटा छाई होती है। नई कोपलों में लालिमा छा जाती है। अनेक शाक-सब्जियाँ उपलब्ध होने लगती हैं।

(ख) अच्छी आदतें क्या हैं? उनकी सूची बनाओ।
उत्तर:
मन, वचन और कार्य से संयत होना, जैसे- बड़े लोगों, गुरु जी को प्रणाम करना, बाहर-भीतर की शुद्धता, सरलता, ब्रह्मचर्य, अहिंसा का पालन, मीठा बोलने, सत्य बोलना में लीन रहना, मन में प्रसन्नता, सौम्य स्वभाव, मौन रहना, आत्म-निग्रह, भावों और विचारों की पवित्रता ये ही आदतें हैं।

(ग) अपने देश के ओलम्पिक विजेता खिलाड़ियों के नाम लिखो।
उत्तर:
अपने देश के ओलम्पिक विजेता खिलाड़ियों के नाम- मेजर ध्यानचंद, लिएंडर पेस, कर्णम मल्लेश्वरी, राज्यवर्द्धन सिंह राठौर आदि हैं।

प्रश्न १०.
नीचे दिए गए शब्दों को छाँटकर उपयुक्त खानों में लिखो- (लिखकर)

UP Board Solutions for Class 5 Hindi Kalrav Chapter 11 तीन सवाल 3

प्रश्न ११.
नीचे वर्गों में वाक्य छिपे हैं। मिलाकर लिखो- (वाक्य मिलाकर)
उत्तर:
राजधानी के पास एक बड़ा जंगल था। उसमें बहुत से जानवर रहते थे। वे रात में उपद्रव करते थे।

UP Board Solutions for Class 5 Hindi Kalrav Chapter 11 तीन सवाल

अपने आप – २ 

कोई ला के मुझे दे|

कुछ रंग भरे ………………………………. मुझे दे!

संदर्भ – यह पद्यांश हमारी पाठ्यपुस्तक कलरव के ‘कोई ला के मुझे दे’ नामक पाठ से लिया गया है। इसके रचयिता दामोदर अग्रवाल जी हैं।

प्रसंग – इसमें कवि ने कोई ला के मुझे दे का वर्णन किया है।

भावार्थ – कुछ रंग भरे फूल, कुछ फल जो खट्टे और मीठे हों, बाँसुरी की थोड़ी सी ध्वनि (सुर) और यमुना नदी का थोड़ा सा जल कोई मुझे लाकर दे दे।

एक सोना …………………………………….. मुझे दे!

भावार्थ – सोने से जड़ा हुआ एक दिन, रूपों से भरी रात, फूलों से भरा एक गीत और गीतों से भरी एक बात-कोई मुझे लाकर दे दे।

एक छाता छाँव ……….………………………. मुझे दे!

भावार्थ – छाँव का एक छाता, धूप की एक घड़ी, बादलों का एक कोट और घास की एक छड़ी- कोई मुझे लाकर दे दे।

एक छुट्टी वाला ……………………………..…. मुझे दे!

भावार्थ – छुट्टीवाला एक दिन, एक अच्छी-सी किताब, एक मीठा-सा सवाल और उसका एक छोटा-सा उत्तर- कोई मुझे लाकर दे दे।

UP Board Solutions for Class 5 Hindi Kalrav

UP Board Solutions for Class 5 Hindi Kalrav Chapter 10 ओलम्पिक खेल

UP Board Solutions for Class 5 Hindi Kalrav Chapter 10 ओलम्पिक खेल

ओलम्पिक खेल शब्दार्थ

ओलम्पिक = सबसे बड़ी अन्तर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता
हरकुलिस = ओलम्पिक खेलों की शुरुआत करनेवाले व्यक्ति का नाम
जिम्नास्टिक = एक खेल विशेष का नाम, जिसमें विशेष व्यायाम क्रियाएँ की जाती हैं
भारोत्तोलन = एक खेल, जिसमें अधिक-से-अधिक भार उठाने की प्रतियोगिता होती है
अवरुद्ध = रुका हुआ, बन्द पड़ा हुआ
वर्चस्व = पूरा अधिकार/ दबदबा।

UP Board Solutions for Class 5 Hindi Kalrav Chapter 10 ओलम्पिक खेल

ओलम्पिक खेल पाठ का सारांश

ओलम्पिक खेल सर्वप्रथम ग्रीस के ओलम्पिया नगर में शुरू हुए। सर्वप्रथम २०० मीटर की दौड़ प्रतियोगिता ही थी। अन्य प्रतियोगिताएँ बाद में जोड़ी गईं। पुरस्कार के स्थान पर विजेताओं को पवित्र जैतून की माला का ताज पहनाया जाता था। वह जैतून वृक्ष खेलों के संस्थापक हरकुलिस द्वारा मन्दिर के पास लगाया गया था। १८६६ में आधुनिक ओलम्पिक खेल फ्रांसीसी व्यक्ति बैरन पियरे दि कुबर्तिन ने एथेंस में आयोजित किए। ये खेल चार वर्ष के अन्तराल से अलग-अलग देशों में आयोजित किए जाते हैं। प्रथम और द्वितीय विश्वयुद्ध के कारण १९१६, १९४० और १९४४ में ये आयोजित नहीं हो सके थे। उद्घाटन समारोह में एथेंस से धावक मशाल उठाकर ले जाते हैं, जो खेल की समाप्ति तक जलती है। विजेताओं को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक दिए जाते हैं, वर्ष २००४ में एथेंस (ग्रीस) में ओलम्पिक खेलों का आयोजन हुआ। २९ वाँ ओलम्पिक खेल वर्ष २००८ में बीजिंग (चीन) में आयोजित हुआ। ३०वें ओलम्पिक खेलों का आयोजन २०१२ में लंदन में हुआ।

भारत कई ओलम्पिक खेलों में हॉकी में स्वर्ण पदक विजेता रहा है। १९८४ में भारत की पी०टी० उषा चौथे स्थान पर रहकर कांस्य पदक से वंचित रहीं। १९९६ के अटलांटा ओलम्पिक में भारत के लिएंडर पेस कांस्य पदक विजेता रहे। वर्ष २००० में सिडनी ओलम्पिक खेलों में कर्णम मल्लेश्वरी ने भारोत्तोलन स्पर्धा में कांस्य पदक प्राप्त किया। यह भारत के लिए चौदहवाँ पदक है। भारत की अपेक्षा थोड़ी जनसंख्यावाले कई देशों ने अधिक पदक जीते हैं।

ओलम्पिक खेलों की भाँति ही प्रत्येक महाद्वीप में विभिन्न खेल संगठन भी खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित कराते हैं। इन खेलों में एशियाड, यूरोपियन खेल, अफ्रीकन खेल, राष्ट्रकुल खेल आदि शामिल हैं। इन खेलों में इस क्षेत्र के विभिन्न राष्ट्र प्रतिभागी बनते हैं।

वर्तमान समय में खेल अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ाने के लिए आवश्यक है।

ओलम्पिक खेल अभ्यास प्रश्न

शब्दों का खेल

प्रश्न १.
इन शब्दों को शुद्ध उच्चारण के साथ पढ़ो और अपनी कॉपी में लिखो।
नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

प्रश्न २.
उदाहरण के अनुसार तीन-तीन वाक्य बनाओ- (वाक्य बनाकर)
(क) जिनमें ‘जब’ तथा ‘तब’ का प्रयोग हुआ हो
उदाहरण – जब तुम आओगे, तब मैं चलूँगा।
उत्तर:
(१) जब रेलगाड़ी आई, तब यात्री उसमें बैठे।
(२) जब मकान का दरवाजा खुला, तब मैं बाहर निकला।
(३) जब कुत्ता भौंका, तब मेरी नींद खुली।

UP Board Solutions for Class 5 Hindi Kalrav Chapter 10 ओलम्पिक खेल

(ख) जिनमें ‘यदि’ तथा ‘तो’ शब्दों का प्रयोग हुआ हो.
उदाहरण- यदि आँधी नहीं आई होती, तो मैं समय पर पहुँच जाता।
उत्तर:
(१) यदि चोर न आए होते, तो सामान चोरी नहीं होती।
(२) यदि बैल होते, तो किसान खेत जोत लेता।
(३) यदि राजपूतों में मेल होता, तो मुगल युद्ध नहीं जीतते।

(ग) जिनमें ‘परन्तु’ शब्द का प्रयोग हुआ हो
उदाहरण- मंदोदरी ने बहुत समझाया, परन्तु रावण ने नहीं माना।
उत्तर:
(१) युधिष्ठिर ने मना किया, परन्तु अभिमन्यु ने नहीं माना।
(२) सुदामा ने समझाया, परन्तु उसकी पत्नी ने नहीं माना।
(३) खिलाड़ियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया, परन्तु वे पदक नहीं जीत सके।

बोध प्रश्न 

प्रश्न १.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो
(क) ओलम्पिक खेल का सर्वप्रथम आयोजन कहाँ हुआ था?
उत्तर:
ओलम्पिक खेल का सर्वप्रथम आयोजन एथेंस में हुआ था।

(ख) शुरू-शुरू में विजेताओं को किस प्रकार पुरस्कृत किया जाता था?
उत्तर:
शुरू में विजेताओं को जैतून की मालाओं के ताज पहनाए जाते थे।

(ग) ओलम्पिक खेल कितने वर्ष के अन्तराल पर होते हैं?
उत्तर:
ओलम्पिक खेल चार वर्ष के अन्तराल पर. होते हैं।

(घ) ओलम्पिक खेल कब-कब आयोजित नहीं हो सके?
उत्तर:
सन १९१६, १९४० और १९४४ में ओलम्पिक खेल आयोजित नहीं हो सके।

प्रश्न २.
ढूँढ़ो और लिखो
(क) कुछ प्रमुख ओलम्पिक खेलों के नाम
उत्तर:
दौड़, जिम्नास्टिक, साइकिल दौड़, लॉन टेनिस, निशानेबाजी, तैराकी, भारोत्तोलन, कुश्ती आदि।

(ख) अपने देश के कुछ प्रमुख पदक विजेताओं के नाम खेलों सहित
उत्तर:
प्रमुख पदक विजेता
के० डी० जाधव – कुश्ती
लिएंडर पेस – टेनिस
कर्णम मल्लेश्वरी – भारोत्तोलन, मेजर
राज्यवर्द्धन सिंह राठौर – निशानेबाजी
अभिनव बिंद्रा 10 मीटर एयर राइफल
सुशील कुमार – कुश्ती।

UP Board Solutions for Class 5 Hindi Kalrav Chapter 10 ओलम्पिक खेल

तुम्हारी कलम से
नोट – विद्यार्थी अपने अध्यापक की सहायता से स्वयं करें।

अब करने की बारी
नोट – विद्यार्थी अपने अध्यापक की सहायता से स्वयं करें।

UP Board Solutions for Class 5 Hindi Kalrav