UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 9 देश के प्रमुख धार्मिक व ऐतिहासिक स्थान

UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 9 देश के प्रमुख धार्मिक व ऐतिहासिक स्थान

(क) धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल

देश के प्रमुख धार्मिक व ऐतिहासिक स्थान अभ्यास

प्रश्न १.
देश के तीर्थ व दर्शनीय स्थानों के चित्र एकत्र करके, पुस्तिका पर चिपकाओ। नोट – विद्यार्थी स्वयं एकत्र करें और चिपकाएँ।
दिल्ली – लाल किला
हैदराबाद – चारमीनार
तमिलनाडु – रथमन्दिर
साँची – बौद्ध स्तूप
जयपुर – हवामहल
गोवा – जेवियर्स चर्च

UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 9 देश के प्रमुख धार्मिक व ऐतिहासिक स्थान

(ख) देश के प्रमुख शिक्षा और शोध (खोज-बीन करने वाले) संस्थान |

देश के प्रमुख धार्मिक व ऐतिहासिक स्थान

प्रश्न १.
नीचे लिखे गए धामों के आगे उनके राज्यों के नाम लिखो (लिखकर) –
बद्रीनाथ – उत्तराखण्ड
रामेश्वरम् – तमिलनाडु
द्वारिका – गुजरात
जगन्नाथपुरी – उड़ीसा

प्रश्न २.
कुंभ मेले जिन चार स्थानों पर लगते हैं, उनके नाम लिखो –
उत्तर:
(१) प्रयाग (इलाहाबाद)
(२) हरिद्वार
(३) उज्जैन
(४) नासिक

प्रश्न ३.
नीचे लिखे गए दरगाह और मन्दिरों से उनके शहरों की जोड़ी मिलाओ (मिलाकर)
ब्रह्मा मन्दिर – पुष्कर (राजस्थान)
चिश्ती की दरगाह – अजमेर (राजस्थान)
जैन मन्दिर – दिलवाड़ा (राजस्थान)
देवा शरीफ – बाराबंकी (उत्तर प्रदेश)
स्वर्ण मन्दिर – अमृतसर (पंजाब)
रथ मन्दिर – महाबलीपुरम् (तमिलनाडु)

UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 9 देश के प्रमुख धार्मिक व ऐतिहासिक स्थान

प्रश्न ४.
सुमेल कीजिए – एन०सी०ई०आर०टी० – नई दिल्ली
भाभा आणविक अनुसंधान केन्द्र – मुम्बई
पंतनगर कृषि अनुसंधान संस्थान – उत्तराखण्ड
नेशनल डेयरी शोध संस्थान – हरियाणा

UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh

UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 8 प्रकृति का बिगड़ता स्वरुप

UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 8 प्रकृति का बिगड़ता स्वरुप

प्रश्न.
हम सब एक खेल खेलेंगे। ऊपर के बने चित्र में क्या-क्या दिखाई दे रहा है? उन्हें यहाँ लिखें।
उत्तर:
जंगल की हरियाली में हाथियों के झुंड, हिरन और बारहसिंहा, शेर, चीता, पक्षी आदि तथा पेड़ों पर लंगूर आराम से रहते नजर आ रहे हैं।

प्रश्न.
इस चित्र में कौन से जानवर, पक्षी कम हो गए हैं? लिखो क्यों?
उत्तर:
हिरन, शेर और बारहसिंहा खत्म हो गए। हाथी, लंगूर और पक्षी कम हो गए। ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि जंगल कम हो गए और हरियाली का अभाव हो गया।

UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 8 प्रकृति का बिगड़ता स्वरुप

प्रश्न.
इस चित्र में शेर, हाथी, बन्दर, पक्षी क्या करते दिखाई दे रहे हैं, लिखो।
उत्तर:
जंगलों की हरियाली के अभाव में सूखे पेड़ों के नीचे ये खड़े हैं। इन्हें आराम नहीं मिल रहा है। ऐसा पर्यावरण प्रदूषण के कारण है।

प्रश्न.
तुम इन पशु-पक्षियों को बचाने के लिए क्या करोगे? रिक्त स्थान में लिखो।
उत्तर:
वृक्षारोपण की तरफ ध्यान देगें। नीम, पीपल, बरगद के पेड़ लगाकर, वातावरण शुद्ध करेंगे जिससे अधिक ऑक्सीजन प्राप्त होगी।

प्रश्न.
बच्चो, तुम अपने इलाके की हवा को स्वच्छ एवं साफ रखने के लिए क्या करोगे? यहाँ पर लिखो।
उत्तर:
घर और आस-पास स्वच्छता रखेंगे। वाहनों के ठीक रखरखाव से शोर व धुआँ कम करने पर ध्यान देंगे। नीम, पीपल और बरगद के पेड़ लगाकर अधिक ऑक्सीजन के द्वारा वायु- प्रदूषण घटाएंगे।

UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 8 प्रकृति का बिगड़ता स्वरुप

प्रश्न.
बच्चो, तुम अपने घर या गाँव के पानी को स्वच्छ और साफ रखने के लिए क्या करोगे? रिक्त स्थान में लिखो।
उत्तर:
पानी के स्थान पर गंदगी फैलाना रोकेंगे। स्वयं और पशुओं का तालाब में स्नान बन्द करके और कोई प्रबंध करेंगे। कपड़े भी अलग धोएँगे। घर का गंदा पानी तालाब में नहीं जाने देंगे। कूड़ा-करकट गड्ढों में ढककर रखेंगे। जल-प्रदूषण दूर करने के उपाय करेंगे।

UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh

UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 7 हमारे खनिज और खानें

UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 7 हमारे खनिज और खानें

लिखो तो जानें –

प्रश्न.
लोहे का उपयोग मशीन बनाने, रेल की पटरियाँ, पुलों व पानी के जहाज बनाने में होता है। क्या तुम बता सकते हो कि तुम्हारे घर में लोहे से बनी किन-किन वस्तुओं का प्रयोग होता है? इन वस्तुओं को रिक्त स्थान पर लिखो –
उत्तर:
हमारे घर में तवा, कड़ाही, चिमटा, कैंची, चाकू आदि का प्रयोग होता है।

प्रश्न.
कोयले का उपयोग तुम किन-किन कामों में कर सकते हो? सोचो और लिखो।
उत्तर:
अँगीठी जलाकर खाना पकाने, कपड़ों पर प्रेस करने और ईंधन के रूप में प्रयोग करने, जैसे – भट्ठी में ईंट पकाने आदि में कोयला प्रयुक्त होता है।

UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 7 हमारे खनिज और खानें

प्रश्न.
मिट्टी के तेल का उपयोग लिखो।
उत्तर:
लालटेन, ढिबरी जलाकर प्रकाश करने, स्टोव जलाकर खाना बनाने में।

प्रश्न.
कोयला, पेट्रोल, डीजल, मिट्टी के तेल का प्रयोग किया जाता है उस पर लिखो-
UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 7 हमारे खनिज और खानें 1

हमारे खनिज और खानें अभ्यास

प्रश्न १.
अगर हमारे देश में खनिज पदार्थ खत्म हो जाएँ तो क्या होगा?
उत्तर:
हमारे देश में खनिज पदार्थ खत्म हो जाएँ तो दूसरे देशों से मँगाना पड़ेगा और अपने यहाँ उसकी पूरक चीजें ढूँढ़नी पड़ेंगी।

प्रश्न २.
तुम्हारे इलाके में इनमें से क्या मिलता है – खड़िया, स्लेटपत्थर, चूना, नमक, ग्रेफाइट।
नोट:
विद्यार्थी स्वयं लिखें।

UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 7 हमारे खनिज और खानें

प्रश्न ३.
हमारी पढ़ाई-लिखाई में काम आने वाले खनिज पदार्थों के नाम लिखो।
उत्तर:
खड़िया और स्लेटपत्थर।

UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh

UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 2 दुनिया में भारत

UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 2 दुनिया में भारत

प्रश्न.
तुम भी इस नक्शे में देखो और नीचे लिखे खाली स्थान को भरो (खाली स्थान भरकर) –
भारत के पूर्व में म्यांमार देश है। इसके पश्चिम में पाकिस्तान देश है। भारत के उत्तर में हिमालय पर्वत और चीन देश है। इसके दक्षिण में श्रीलंका देश और हिन्द महासागर है।

दुनिया में भारत अभ्यास

प्रश्न १.
नीचे लिखी गई बातों के सामने दिए गए बॉक्स में सही (✓) या गलत (✗) का निशान लगाएँ (सही-गलत का निशान लगाकर) –

  • मकर रेखा और भूमध्य रेखा के बीच में कर्क रेखा है। (✗)
  • भूमध्य रेखा के दक्षिण में मकर रेखा है। (✓)
  • भूमध्य रेखा पृथ्वी के बीचो-बीच है। (✓)

प्रश्न २.
बताओ तो जानें –

  • कर्क, मकर और भूमध्य रेखाओं को काल्पनिक रेखाएँ क्यों कहते हैं?

UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 2 दुनिया में भारत

उत्तर:
कर्क, मकर और भूमध्य रेखाओं को काल्पनिक रेखाएँ इसलिए कहते हैं क्योंकि ये मान ली गई हैं, वास्तविक नहीं हैं।

प्रश्न ३.
प्रयोग – नोट – विद्यार्थी (पाठ्य पुस्तक में) दिए गए प्रयोग को स्वयं करके देखें।

प्रश्न ४.
प्रयोग – नोट – विद्यार्थी (पाठ्य पुस्तक में) दिए गए प्रयोग को स्वयं करके देखें।

  • गतिविधि – नोट – विद्यार्थी गतिविधियाँ स्वयं करें।

UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh

UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 1 सूर्य के परिवार में पृथ्वी

UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 1 सूर्य के परिवार में पृथ्वी

सूर्य के परिवार में पृथ्वी अभ्यास

प्रश्न १.
नीचे दिए (पाठ्य पुस्तक के) चार्ट को देखो (चार्ट को देखकर उत्तर) – कौन ग्रह सूर्य से सबसे अधिक दूर है?
उत्तर:
वरुण

प्रश्न.
कौन ग्रह सूर्य के सर्वाधिक पास है?
उत्तर:
बुध

प्रश्न.
कौन ग्रह सबसे पहले सूर्य का चक्कर लगाता है?
उत्तर:
बुध

प्रश्न.
कौन ग्रह सबसे देर में सूर्य का चक्कर लगाता है?
उत्तर:
वरुण

UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 1 सूर्य के परिवार में पृथ्वी

प्रश्न २.
लिखे गए वाक्यों के आगे सही (✓) या गलत (✗) का चिह्न लगाओ (चिह्न लगाकर)

  • चन्द्रमा एक ग्रह है। (✗)
  • पृथ्वी सौरमन्डल का सबसे बड़ा ग्रह है। (✗)
  • बृहस्पति सबसे छोटा ग्रह है। (✗)
  • सौरमंडल के एक ग्रह पर जीवन है। (✓)
  • शुक्र के चारों ओर रंगीन वलय (छल्ले) हैं। (✓)
  • अठारह चन्द्रमा शनिग्रह की परिक्रमा करते हैं। (✓)
  • बुध सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है। (✗)

प्रश्न ३.
सूर्य और उसके परिवार का चित्र बनाकर रंग भरो।
उत्तर:
नोट – विद्यार्थी (पाठ्यपुस्तक में दिए गए) सूर्य और उसके परिवार के आठ ग्रहों का चित्र स्वयं बनाकर उसमें रंग भरें।

प्रश्न ४.
एक शब्द में उत्तर लिखो (एक शब्द में उत्तर लिखकर) –

  • आकाशीय पिण्डों के बारे में खोजबीन करने वाले को कहते हैं – खगोल वैज्ञानिक
  • सूर्य और उसके आठ ग्रहों एवं उपग्रहों का परिवार कहलाता है – सौर परिवार

प्रश्न ५.
ग्रहों के आकार के अनुसार मिट्टी के गोले बनाओ। उन्हें रंगों तथा सौरमंडल में स्थिति के अनुसार जमीन पर जमाकर एक मॉडल बनाओ।
उत्तर:
नोट – विद्यार्थी (पाठ्यपुस्तक में दिए गए) मानचित्र को देखें। ग्रहों के आकार के अनुसार मिट्टी के गोले बनाकर मॉडल स्वयं बनाएँ।।

UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 1 सूर्य के परिवार में पृथ्वी

प्रश्न ६.
पृथ्वी को सूर्य का चक्कर लगाने में ३६५ दिन लगते हैं, परन्तु वरुण को सूर्य का चक्कर लगाने में १६५ वर्ष लगते हैं। कारण ढूँढ़ो।
उत्तर:
क्योंकि वरुण ग्रह, सूर्य के सब ग्रहों से ज्यादा दूरी पर है। इसलिए इतना अधिक समय लगता है।

UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh