UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 1 प्राकृतिक संख्याएँ

UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 1 प्राकृतिक संख्याएँ

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Maths. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 1 प्राकृतिक संख्याएँ.

अभ्यास 1(a)

प्रश्न 1.
निम्नांकित संख्याओं को संख्यांकों में व्यक्त कीजिए :
उत्तर-
(i) चार सौ सत्ताईस – 427
(ii) तीन हजार पाँच सौ एक – 3501
(iii) एक सौ पन्द्रह – 115
(iv) उन्यासी हजार उनतीस – 79029

UP Board Solutions 

प्रश्न 2.
(अ) निम्नांकित संख्याओं को शब्दों में लिखिए :
उत्तर-
(i) 7019 – सात हजार उन्नीस
(ii) 23013 – तेईस (UPBoardSolutions.com) हजार तेरह
(iii) 69379 – उनहत्तर हजार तीन सौ उन्यासी
(iv) 893059 – आठ लाख तिरानवें हजार उनसठ
(ब) नीचे लिखे वाक्यों में आई हुई संख्याओं को शब्दों में लिखिए :
उत्तर-
(i) 100 – एक सौ ।
(ii) 1000 – एक हजार
(iii) 10,00000 – दस लाख
(iv) 1,00,00,000 – एक करोड़

प्रश्न 3.
निम्नांकित संख्याओं में अंकों को छाँटिए :
उत्तर-
10 → 1, 0
11 → 1, 1
18 → 1, 8
0 → 0
3 → 3

प्रश्न 4.
1,2,3 से बनने वाली तीन अंकों की सभी संख्याएँ लिखिए जबकि अंकों की पुनरावृत्ति न हो।
उत्तर-
1, 2, 3 से बनने वाली संख्याएँ – 123, 132, 213, 231, 312, 321

UP Board Solutions

प्रश्न 5.
0, 3, 5 से बनने वाली तीन अंकों की सभी संख्याएँ लिखिए जबकि अंकों की पुनरावृत्ति न हो।
उत्तर-
0,3,5 से बनने वाली संख्या – 305, 350, 503, 530

प्रश्न 6.
6, 7, 0, 5 से चार अंकों की सबसे बड़ी एवं सबसे छोटी संख्या लिखिए।
उत्तर-
6, 7, 0, 5 से बनने वाली सबसे बड़ी संख्या – 7650
सबसे छोटी संख्या – 5067

प्रश्न 7.
पाँच अंकों की सबसे बड़ी तथा सबसे छोटी संख्या लिखिए।
उत्तर-
पाँच अंकों की सबसे बड़ी संख्या – 99999
पाँच अंकों की सबसे छोटी संख्या – 10000

UP Board Solutions

प्रश्न 8.
5231 में प्रत्येक अंक का स्थानीय मान ज्ञात कीजिए।
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 1 प्राकृतिक संख्याएँ 1

प्रश्न 9.
636 में दोनों 6 के स्थानीय मान ज्ञात कीजिए।
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 1 प्राकृतिक संख्याएँ 2

प्रश्न 10.
3334 में 3 के विभिन्न स्थानीय मानों का योगफल ज्ञात कीजिए।
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 1 प्राकृतिक संख्याएँ 3

प्रश्न 11.
22222 में प्रत्येक 2 का स्थानीय मान ज्ञात कीजिए और इनका योगफल ज्ञात कीजिए।
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 1 प्राकृतिक संख्याएँ 4

प्रश्न 12.
545 में प्रयुक्त प्रथम 5 तथा द्वितीय 5 के स्थानीय मानों का अन्तर ज्ञात कीजिए।
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 1 प्राकृतिक संख्याएँ 5

अभ्यास 1(b)

प्रश्न 1.
निम्नांकित सारणियों में रिक्त स्थानों की पूर्ति के लिए सारणी के नीचे चार विकल्प दिए गए हैं। जिनमें से केवल एक ही सही है। सही विकल्प चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 1 प्राकृतिक संख्याएँ 6
उत्तर-
(iii) 26

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 1 प्राकृतिक संख्याएँ 7
उत्तर-
(ii) 33

प्रश्न 3.
निम्नांकित प्रश्नों में उत्तर के चार विकल्प दिए गए हैं। सही उत्तर छाँटकर लिखिए।
(क) 13 की अनुवर्ती प्राकृतिक संख्या है :
(i) 27
(ii) 12
(iii) 14
(iv) 16
उत्तर-
(iii) 14

(ख) 27 की पूर्ववर्ती प्राकृतिक संख्या है :
(i) 27
(ii) 26
(iii) 28
(iv) 25
उत्तर-
(ii) 26

UP Board Solutions

(ग) 6 की अनुवर्ती प्राकृतिक संख्या है :
(i) 6 और 7
(ii) केवल 8
(ii) 6, 7 और 8
(iv) केवल 7
उत्तर-
(iv) केवल 7

(घ) 15 की पूर्ववर्ती प्राकृतिक संख्या है :
(i) केवल 14
(ii) 14 और 15
(iii) 14 और 16
(iv) केवल 16
उत्तर-
(i) केवल 14

प्रश्न 4.
निम्नलिखित कथनों में सत्य और असत्य छाँटिए :
(i) 1 सबसे छोटी प्राकृतिक संख्या है। (सत्य)
(ii) संख्या-रेखा पर निरूपित किसी प्राकृतिक संख्या की दाहिनी ओर की प्राकृतिक संख्याएँ उससे छोटी होती हैं। (असत्य)
(iii) 101 से बड़ी क्रमागत संख्याएँ 102, 103, 104 है। (सत्य)
(iv) 0 एक प्राकृतिक संख्या है। (असत्य)
(v) 23 एक प्राकृतिक संख्या है। (सत्य)
(vi) प्राकृतिक संख्याओं में कोई संख्या सबसे बड़ी नहीं होती है। (सत्य)

UP Board Solutions

प्रश्न 5.
9999 की अनुवर्ती प्राकृतिक संख्या ज्ञात कीजिए।
उत्तर-
9999 की अनुवर्ती प्राकृतिक संख्या = 9999 + 1 = 10000

प्रश्न 6.
100001 की पूर्ववर्ती प्राकृतिक संख्या ज्ञात कीजिए।
उत्तर-
100001 की पूर्ववर्ती प्राकृतिक संख्या = 100001 – 1 = 100000

प्रश्न 7.
संख्या रेखा खीचिंए और उस पर 9 तक की प्राकृतिक संख्याएँ प्रदर्शित कीजिए।
उत्तर-
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 1 प्राकृतिक संख्याएँ 8

प्रश्न 8.
चार अंकों की छोटी से छोटी प्राकृतिक संख्या लिखिए। इसकी पूर्ववर्ती प्राकृतिक संख्या ज्ञात कीजिए।
उत्तर-
चार अंकों की सबसे छोटी प्राकृतिक संख्या = 1000
1000 की पूर्ववर्ती संख्या = 1000 – 1 = 999

UP Board Solutions

प्रश्न 9.
छः अंकों की बड़ी से बड़ी प्राकृतिक संख्या लिखकर इसकी अनुवर्ती प्राकृतिक संख्या ज्ञात कीजिए।
उत्तर-
छः अंकों की सबसे बड़ी प्राकृतिक संख्या = 999999
999999 की अनुवर्ती संख्या = 999999 + 1 = 1000000

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 1 प्राकृतिक संख्याएँ help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 1 प्राकृतिक संख्याएँ, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 5 बीजगणितीय अवधारणा

UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 5 बीजगणितीय अवधारणा

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Maths. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 5 बीजगणितीय अवधारणा.

अभ्यास 5(a)

प्रश्न 1.
शिक्षक प्रत्येक शिक्षार्थी को 3 पेंसिल देते हैं। यदि कक्षा में शिक्षार्थियों की कुल संख्या हो तो बताइए कि शिक्षक शिक्षार्थियों को कुल कितनी पेंसिलें देते हैं?
उत्तर-
शिक्षक द्वारा 1 शिक्षार्थी को दी (UPBoardSolutions.com) गई पेंसिल की संख्या = 3
तो शिक्षक द्वारा शिक्षार्थी को दी गई पेंसिल की संख्या = 3 x x = 3x पेंसिल।

UP Board Solutions 

प्रश्न 2.
अपनी उत्तर पुस्तिका पर रिक्त स्थानों में संख्याओं की जगह कोई बीज लिखिए और बताइए कि उसका प्रयोग किस संख्या के लिए किया गया है।
उत्तर-
माना कि बीज x है।
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 5 बीजगणितीय अवधारणा 1

प्रश्न 3.
रहीम के पास 10 रुपये थे, उसने रजिया को कुछ रुपये दे दिए। उसके पास कितने रुपए बचे। इस सम्बन्ध को अक्षर संख्याओं की सहायता से व्यक्त कीजिए।
हल:
माना कि रहीम ने रजिया को x रुपये दिए।
प्रश्नानुसार, रहीम के पास बचे = 10 – x रुपये

प्रश्न 4.
एक बगीचे में कुछ पेड़ थे। 50 पेड़ और लगा देने पर पेड़ों की संख्या 120 हो गई? इस कथन को अक्षर संख्या की सहायता से व्यक्त कीजिए।
हल:
माना कि बगीचे में x पेड़ थे।
प्रश्नानुसार, x + 50 = 120

UP Board Solutions

प्रश्न 5.
अक्षर N और M का प्रत्येक प्रतिरूप तीलियों से बनाने के लिए आवश्यक तीलियों की संख्या के लिए नियम ज्ञात कीजिए। नियम लिखने के लिए एक चर का प्रयोग कीजिए।
हल:
N का एक प्रतिरूप तैयार करने के लिए आवश्यक तीलियों की संख्या = 3 x 1 = 3
N के दो प्रतिरूप तैयार करने के लिए आवश्यक तीलियों की संख्या = 3 x 2 = 6
N के तीन प्रतिस्प तैयार करने के लिए आवश्यक तीलियों की संख्या = 3 x 3 = 9
इसी प्रकार यदि N के n प्रतिरूप बनाने हों तो आवश्यक तीलियों की संख्या 3 x n = 3n
इस नियम को हम निम्नलिखित सारणी द्वारा प्रदर्शित कर सकते हैं।
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 5 बीजगणितीय अवधारणा 2
फिर, M के प्रतिरूप तैयार करने के लिए आवश्यक तीलियों की संख्या = 4 x 1 = 4
M के दो प्रतिरूप तैयार करने के लिए आवश्यक तीलियों की संख्या = 4 x 2 = 8
M का तीन प्रतिरूप तैयार करने के लिए आवश्यक तीलियों की संख्या = 4 x 3 = 12
इसी प्रकार, M के n प्रतिरूप बनाने के लिए आवश्यक तीलियों की संख्या = 4 x n = 4n
इसी नियम को निम्नलिखित सारणी द्वारा प्रदर्शित कर सकते हैं।
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 5 बीजगणितीय अवधारणा 3

अभ्यास 5(b)

प्रश्न 1.
निम्नलिखित को बीजगणितीय रूप में लिखिए-
(i) 6 और x का योगफल
(i) x में से 7 घटाने पर शेष
(iii) x का 5 गुना
(iv) x का एक तिहाई
हल:
(i) 6 और x का योगफल = 6 + x
(ii) x में से 7 घटाने पर शेष = x – 7
(iii) x का 5 गुना = 5x
(iv) x का एक तिहाई = [latex]\frac { 1 }{ 3 }[/latex] x = [latex]\frac { x }{ 3 }[/latex]

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
निम्नलिखित कथनों को संख्याओं, बीजों तथा मूल संक्रियाओं के चिह्नों की सहायता से व्यक्त कीजिए-
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 5 बीजगणितीय अवधारणा 4
(i) वृत्त का व्यास उसकी त्रिज्या का दूना होता है।
उत्तर-
वृत्त का व्यास = 2 x त्रिज्या
d = 2 x r
जहाँ 4 वृत्त का व्यास है तथा rवृत्त की त्रिज्या है।
(ii) वर्ग का परिमाप उसकी एक भुजा का 4 गुना होता है।
उत्तर-
वर्ग को परिमाप = 4 x भुजा
s = 4 x x
जहाँ s वर्ग का परिमाप है तथा x वर्ग की भुजा है।
(iii) आयत का क्षेत्रफल उसकी लम्बाई तथा चौड़ाई का गुणनफल होता है।
उत्तर-
आयत का क्षेत्रफल = लम्बाई x चौड़ाई
A = x x y
जहाँ A आयत का क्षेत्रफल है तथा x, y आयत की क्रमशः लम्बाई तथा चौड़ाई हैं।
(iv) लाभ, विक्रय मूल्य तथा क्रय मूल्य के अन्तर के बराबर होता है, जब विक्रम मूल्य क्रय मूल्य से अधिक हो
उत्तर-
लाभ = विक्रय मूल्य – क्रय मूल्य
I = SP – CP
जहाँ लाभ = I, विक्रय मूल्य = SP, क्रय मूल्य = CP हैं।

UP Board Solutions

प्रश्न 3.
(a) एक टोकरी में 50 आम हैं तथा एक दूसरी टोकरी में आम हैं। पहली टोकरी में दूसरी टोकरी से कितने आम अधिक हैं?
हल:
पहली टोकरी में आम = 50
तथा दूसरी टोकरी में आम = x
अतः पहली टोकरी में दूसरी टोकरी से अधिक आम = (50 – x) आम
(b) एक विद्यालय में कुल 100 छात्र हैं। जिनमें से x छात्र प्रदूषित जल पीने से बीमार हो गए, तो स्वस्थ छात्रों की संख्या ज्ञात कीजिए।
हल:
विद्यालय में छात्रों की कुल संख्या = 100
बीमार छात्रों की संख्या = x
स्वस्थ छात्रों की कुल संख्या = 100 – x

प्रश्न 4.
पावं चित्र में आयत की आसन्न भुजाएँ x मीटर तथा y मीटर हैं। आयत का परिमाप लिखिए।
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 5 बीजगणितीय अवधारणा 5
हल:
आयत का परिमाप = 2 (आसन्न भुजाओं का योग) = 2 (x + y) मीटर = 2x + 2y मीटर

प्रश्न 5.
एक गुब्बारे का मूल्य x पैसे है। ऐसे 12 गुब्बारों का मूल्य कितना होगा?
हल:
एक गुब्बारे का मूल्य = x पैसे
12 गुब्बारे का मूल्य = 12 x x = 12x पैसे

प्रश्न 6.
कक्षा में विद्यार्थी हैं। जिनमें एक चौथाई बालिकाएँ हैं। कक्षा में कितनी बालिकाएँ हैं?
हल:
कक्षा में कुल विद्यार्थियों की संख्या = x
कक्षा में बालिकाओं की संख्या = [latex]\frac { x }{ 4 }[/latex] बालिकाएँ

प्रश्न 7.
पाश्र्वांकित चित्र में एक वर्ग की भुजा सेमी है। वर्ग का परिमाप लिखिए।
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 5 बीजगणितीय अवधारणा 6
हल:
वर्ग का परिमाप = 4 x एक भुजा = 4 x a सेमी = 4a सेमी

UP Board Solutions

प्रश्न 8.
लीला राधा की छोटी बहन है। वह राध से 6 वर्ष छोटी है। लीला की आयु राधा की आयु के पदों में लिखिए।
हल:
मानी राधा की आयु = x वर्ष
लीला की आयु = (राधा की आयु – 6) वर्ष = (x – 6) वर्ष

अभ्यास 5(c)

प्रश्न 1.
निम्नलिखित को घातांकीय रूप में लिखिए-
(i) c x c x c ………. 5 बार = c x c x c x c x c = c5
(ii) 5 x a x a x b x b x b = 5a2b3
(iii) 7 x 7 x 7 = 73
(iv) t x t x y x y = t2y2

प्रश्न 2.
निम्नांकित को गुणा के रूप में लिखिए-
(i) a2b2 = a x a x b x b
(ii) 9ab3 = 9 x a x b x b x b
(iii) 10x3y3z3 = 10 x x x x x x x y x y x y x z x z x z

प्रश्न 3.
निम्नलिखित को घातांकीय रूप में लिखिए-
(i) a x a x a x ………………. n बार = an
(ii) b x b x b x b x …………. बार = bn
(iii) 3 x 3 x 4 x 4 x a x a ……………. = 144a2
(iv) a x s x t x t ……………. = ast2

UP Board Solutions

प्रश्न 4.
एक व्यक्ति की वर्तमान आय a रुपए है। उसकी आय प्रतिवर्ष गुनी हो जाती है। तीन वर्ष बाद उसकी आय कितनी होगी?
हल:
प्रश्नानुसार, एक व्यक्ति की वर्तमान आय = a
तीन वर्ष बाद आय a x b x b x b = ab3

अभ्यास 5(d)

प्रश्न 1.
निम्नलिखित कथनों में सत्य तथा असत्य कथन छाँटिए (अँटकर)-
(i) x अचर राशि है। (असत्य)
(ii) 5 एक अचर राशि है। (सत्य)
(iii) (x + 5) एक अचर राशि है। (असत्य)
(iv) x5 अचर राशि है। (असत्य)

प्रश्न 2.
निम्नलिखित कथनों में अचर लिखिए (लिखकर) –
(i) y = 4x
उत्तर-
अचर = 4
(ii) y = x + 7
उत्तर-
अचर = 7
(iii) x + y = 3
उत्तर-
अचर = 3
(iv) [latex]\frac { x }{ 3 }[/latex] + [latex]\frac { y }{ 4 }[/latex] = 1
उत्तर-
अचर- [latex]\frac { 1 }{ 3 }[/latex] , [latex]\frac { 1 }{ 4 }[/latex] , 1

UP Board Solutions

दक्षता अभ्यास – 5

प्रश्न 1.
निम्नलिखित गणितीय कथनों पर ध्यान दीजिए तथा अपनी अभ्यास पुस्तिका में बॉक्स के स्थान पर अक्षर संख्याओं के लिए संख्या लिखिए-
(i) 6 + 4 = x
6 + 4 = 10
(ii) 3 x 9 = y
3 x 9 = 27
(iii) 6 – 2 = a
6 – 2 = 4
(iv) b ÷ 2 = 5
10 ÷ 2 = 5

प्रश्न 2.
ज्ञात कीजिए (ज्ञात करके)-
(i) 10 में से घटाने पर प्राप्त संख्या = 10 – x
(ii) 2x और 3y को जोड़ने पर प्राप्त संख्या = 2x + 3y
(ii) y की 6 गुनी संख्या = y x 6 = 6y
(iv) a में 3 का भाग देने पर प्राप्त संख्या = a ÷ 3 = [latex]\frac { a x 1 }{ 3 }[/latex] = [latex]\frac { a }{ 3 }[/latex]

प्रश्न 3.
यदि a = 5 तथा b = 9, तो निम्नांकित के मान ज्ञात कीजिए (ज्ञात करके)-
(i) a + 10 = 5 + 10 = 15
(ii) b – 3 = 9 – 3 = 6
(iii) a + b – 14 = 5 + 9 – 14 = 14 – 14 = 0
(iv) a x b = 5 x 9 = 45
(v) 30 ÷ a = 30 ÷ 5 = 6

UP Board Solutions

प्रश्न 4.
विस्तृत रूप को घातांकीय रूप में लिखिए (लिखकर)-
(i) x x x x x x y = x3y
(i) q x q x q = q3
(iii) 2 x y x y x y = 2y3
(iv) 5 x 5 x 5 x x x y x y x y = 125xy3
(v) m x m x m x m = m4

प्रश्न 5.
रिक्त स्थानों की पूर्ति अपनी अभ्यास पुस्तिका में कीजिए-
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 5 बीजगणितीय अवधारणा 7

प्रश्न 6.
अधोलिखित कथनों को देखकर उसमें चर और अचर छाँटिए (अँटकर)
(i) 5x2y2z3
(i) 7x2y2
(iii) m4n2
(iv) a3b5
उत्तर-
(i) चर = x, y, z
अचर = 5
(ii) चर = x, y
अचर = 7
(iii) चर = m, n
(iv) चर = a, b

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 5 बीजगणितीय अवधारणा. help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 5 बीजगणितीय अवधारणा, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 6 Agricultural Science Chapter 11 प्राकृतिक आपदाएँ

UP Board Solutions for Class 6 Agricultural Science Chapter 11 प्राकृतिक आपदाएँ

These Solutions are part of UP Board Solutions for 6 Agricultural Science. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Agricultural Science Chapter 11 प्राकृतिक आपदाएँ

अभ्यास

प्रश्न 1.
सही उत्तर पर सही (✓) का निशान लगायें –

(i) पाला किस मौसम में पड़ता है?

(क) सर्दी ✓ 
(ख) गर्मी
(ग) बरसात
(घ) उपरोक्त तीनों में

UP Board Solutions

(ii) ओलावृष्टि का अर्थ है –

(क) अत्यधिक वर्षा
(ख) बर्फ का गिरना
(ग) बर्फ के छोटे-छोटे टुकड़ों का आसमान से गिरना ✓
(घ) पाला पड़ना

(iii) लू चलती है –

(क) बरसात के मौसम में
(ख) जाड़े के मौसम में
(ग) गर्मी के मौसम में ✓
(घ) तीनों मौसम में

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

(क) पाला पत्तियों के ऊपर जम जाता है। (पाला, ओस)
(ख) कुहरा की बूंदें पौधों की पत्तियों से टपकती हैं। (ओला, कुहरा)
(ग) पौधे पाले से मुरझा जाते हैं। (पाले से, बरसात से)

प्रश्न 3.
निम्नलिखित कथनों में सही के सामने सही (✓) तथा गलत के सामने गलत (✗) का निशान लगाइए –

(क) लू गर्मी में चलती है। (✓)
(ख) वर्षा ऋतु में पाला तथा कोहरा पड़ता है। (✗)
(ग) शरद ऋतु में लू अधिक चलती है। (✗)
(घ) कोहरा पौधे के लिए लाभदायक होता है। (✗)

UP Board Solutions

प्रश्न 4.

(क) प्राकृतिक आपदा किसे कहते हैं?
(ख) कोहरा किसे कहते हैं? इससे फसलों को क्या हानि होती है?
(ग) पाला किसे कहते हैं?
(घ) लू से पौधों को क्या हानि होती है?
(ङ) ओला गिरने से फसलों के किन भागों को हानि होती है?

उत्तर :

(क) वे प्रतिकूल परिस्थितियाँ जिनसे हमारी फसलों तथा जीव-जन्तुओं का जीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है, प्राकृतिक आपदाएँ कहलाती हैं।

(ख) पानी की बूंदें वातावरण में धूल व धुएँ के कणों के साथ मिलकर धरातल के कुछ ऊपर बादल का रूप ले लेती हैं, उसे कुहरा कहते हैं। लगातार कोहरे के कारण सूर्य की गर्मी व (UPBoardSolutions.com) प्रकाश पौधों को पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पाता है, जिससे फसलों की वृद्धि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है और उपज घट जाती है। –

(ग) जलवाष्प का पौधों एवं अन्य पदार्थों के ऊपर सीधे बर्फ के रूप में जमने को पाला या तुषार कहते हैं।

(घ) लू से कोमल पौधों व पेड़ों की पत्तियाँ सूख जाती हैं।

(ङ) ओला पड़ने से पौधों के कोमल भाग और पत्तियाँ टूट जाती हैं। कभी-कभी इससे पूरी फसल ही नष्ट हो जाती है।

UP Board Solutions

प्रश्न 5.

(क) पाला पड़ने से पूर्व वातावरण में कौन-कौन से परिवर्तन होते हैं?
(ख) क्या कारण है कि कोहरा सूर्य निकलने के साथ-साथ कम होने लगता है?
(ग) पाला से बचाव के लिए क्या उपाय करेंगे?

उत्तर :

(क) पाला पड़ने से पूर्व वातावरण में कई परिवर्तन होते हैं, जैसे – आकाश का स्वच्छ होना, रात का तापमान कम होना, भूमि के निकट शून्य से भी कम हो जाना, दिन में ठंडी हवा का चलना और रात में शांत हो जाना और वायु में जलवाष्प की मात्रा कम होना।

(ख) सूर्योदय होने पर सूर्य की गर्मी से पानी की बूंदें धीरे-धीरे वाष्प में परिवर्तित हो जाती हैं और कुहरा समाप्त हो जाता है।

(ग) पाला से बचाव- खेतों की सिंचाई करनी चाहिए। (UPBoardSolutions.com) वायु के बहावे की दिशा में मेड़ों पर धुआँ करने से सुरक्षा होती है। पुआल घास, पालिथीन से पौधों को ढक देना चाहिए और खेतों में पाला अवरो जातियों की बुवाई करनी चाहिए।

UP Board Solutions

प्रोजेक्ट कार्य
नोट विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Agricultural Science Chapter 11 प्राकृतिक आपदाएँ help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Agricultural Science Chapter 11 प्राकृतिक आपदाएँ , drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 6 Agricultural Science Chapter 10 फल परिरक्षण

UP Board Solutions for Class 6 Agricultural Science Chapter 10 फल परिरक्षण

These Solutions are part of UP Board Solutions for 6 Agricultural Science. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Agricultural Science Chapter 10 फल परिरक्षण

अभ्यास

प्रश्न 1.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

  1. परिरक्षण में 10 से 15% नमक जीवाणुओं के लिए विष का काम करता है।
  2. पेय पदार्थों को परिरक्षित करने में पोटैशियममेटाबाई सल्फाइड तथा सोडियम बेंजोएट रसायनों का प्रयोग किया जाता है।
  3. डिब्बा बन्दी में डिब्बे से हवा निकाल दी जाती है।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
निम्नलिखित में सही के सामने सही (✓) तथा गलत के सामने गलत (✗) का निशान लगाइए – अचार में तेल मिलाया जाता है –

(क) स्वाद बढ़ाने के लिए (✗)
(ख) परिरक्षण के लिए (✓)
(ग) अचार की मात्रा बढ़ाने के लिए (✗)
(घ) सुगन्ध बढ़ाने के लिए। (✗)

प्रश्न 3.
परिरक्षण से आप क्या समझते हैं?
उत्तर :
फलों एवं सब्जियों को खराब होने से बचाने हेतु अथवा उनकी गुणवत्ता अधिक समय तक बनाए रखने के लिए की जाने वाली क्रियाओं को फल परिरक्षण कहते हैं।

प्रश्न 4.
परिरक्षण की आवश्यकता क्यों पड़ती है?
उत्तर :
फल और सब्जियों के सड़ने से भारी नुकसान होता है। इस नुकसान से बचने के लिए परिरक्षण की आवश्यकता पड़ती है।

UP Board Solutions

प्रश्न 5.
परिरक्षण के कितने प्रकार हैं?
उत्तर :
परिरक्षण के दो प्रकार हैं –

  • अस्थायी परिरक्षण एवं
  • स्थायी परिरक्षण।

अस्थायी परिरक्षण में वस्तुओं को जीवाणु रहित करना, नमी से दूर रखना, ठंडे स्थान में रखना या डिब्बा बन्दी करना आदि होता है। स्थायी परिरक्षण ऊष्मा द्वारा, नमक द्वारा, चीनी द्वारा, (UPBoardSolutions.com) रसायनों द्वारा तथा सुखाना आदि से होता है।

प्रश्न 6.
ऊष्मा द्वारा परिरक्षण कैसे किया जाता है?
उत्तर :
खाद्य पदार्थों के जीवाणुओं को सामान्यतः 65 डिग्री सेल्सियस ऊष्मा पर गर्म करके नष्ट किया जाता है।

प्रश्न 7.
स्थायी एवं अस्थाई परिरक्षण में अन्तर बताइए।
उत्तर :
प्रश्न 5 का उत्तर देखिए।

प्रश्न 8.
आम का अचार सिरके में कैसे तैयार किया जाता है?
उत्तर :
आम के कच्चे फलों को चार भागों में काट लेते हैं। नमक मिलाकर शीशे के बर्तन में रखते हैं। अदरक, लहसुन व लालमिर्च को सिरके में पीसते हैं। मेथी, राई, सौंफ, जीरा तथा मंगरैल को खरल में कूट लेते हैं। फिर आम के निकले हुए पानी में इन सभी मसालों को मिलाकर आम के टुकड़ों से (UPBoardSolutions.com) लपेटते हैं। सरसों का तेल या सिरका इन बर्तनों में भर देते हैं। एक सप्ताह धूप में रखते हैं। अचार खाने योग्य हो जाता है।

प्रश्न 9.
आपके घर में गाजर, फूलगोभी आदि का मिश्रित अचार कब और कैसे बनाया जाता है?
उत्तर :
गाजर, फूल गोभी व शलगम को अच्छी तरह धोते हैं। टुकड़े काटकर 5 मिनट उबले पानी में रखते हैं। फिर इनका पानी सुखाते हैं। मसाले को तेल में भूनकर प्याज, लहसुन, अदरक मिलाते हैं। तैयार सामग्री जार में रखकर गुड़ का घोल या एसिटिक एसिड मिला देते हैं और 3-4 दिन धूप में रखते हैं। मसाला मिलाने के लिए जार को कई बार हिलाते हैं।

आवश्यक सामग्री – गाजर के टुकड़े 500 ग्राम, गोभी टुकड़े -250, शलजम – 250 ग्राम, लहसुन – 20 ग्रां, लाल मिर्च – 20 ग्रा, गर्म मसाला – 30 ग्रा, नमक – 75 ग्रा, सरसों तेल – 250 ग्रा, एसिटिक एसिड – 10 ग्राम

UP Board Solutions

प्रश्न 10.
पपीते का अचार बनाने की विधि का वर्णन कीजिए।
उत्तर :
कच्चे पपीते को छीलकर छोटे टुकड़े करते हैं। 100 ग्राम नमक मिलाकर 4 घंटे धूप में रखते हैं। शीशे के जार में सिरका इतना डालें कि टुकड़े डूब जाएँ। टुकड़े तौल लेते हैं फिर प्रति किलो पर 2 चम्मच राई, लाल मिर्च, बड़ी इलायची, जीरा, काली पीपर, पाउडर (प्रत्येक 10 ग्रा) हल्दी डालकर (UPBoardSolutions.com) मिला देते हैं। समय-समय पर बर्तन को हिलाते रहते हैं, जिससे मसाला पूरी तरह मिल जाए। तीन सप्ताह बाद अचार खाने योग्य हो जाता है।

प्रश्न 11.
आम का मीठा अचार कैसे तैयार किया जाता है?
उत्तर :
आम का मीठा अचार –

इसे बनाने के लिए आवश्यक सामग्री – आम की फाँके – 1 किलोग्राम, नमक – 200 ग्रा, चीनी – 600, ग्रा, लालमिर्च पीसी – 20 ग्रा, गर्ममसाला – 20 ग्रा, सोंट – 15 ग्रा, सौंफ – 20 ग्रा, हींग – थोड़ा-सा

बनाने की विधि – आमों को ठंडे पानी में धोते हैं। छिलका उतारकर लम्बाई में बड़े सरौते से काटकर फॉकों को स्टील के काँटों से छेदते हैं। आम की फाँके चीनी की चासनी को अच्छी तरह सोखती हैं। चासनी अचार को सुरक्षित रखती है। काँच के बर्तन में रखकर मसाले और चीनी को (UPBoardSolutions.com) अच्छी तरह मिलाते रहें। 4-5 दिन धूप में रखते हैं।

UP Board Solutions

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Agricultural Science Chapter 10 फल परिरक्षण help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Agricultural Science Chapter 10 फल परिरक्षण , drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 6 Agricultural Science Chapter 9 फलों की खेती

UP Board Solutions for Class 6 Agricultural Science Chapter 9 फलों की खेती

These Solutions are part of UP Board Solutions for 6 Agricultural Science. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Agricultural Science Chapter 9 फलों की खेती

अभ्यास

प्रश्न 1.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

(क) आम में विटामिन विटामिन (ए, बी, सी) प्रचुर मात्रा में पायी जाती है।
(ख) सब्जीवाला/पका खाने वाले केला की किस्म है।
(ग) इलाहाबादी सुख अमरूद की किस्म है।
(घ) भेट कलम तथा वीनियर आम की व्यावसायिक प्रसारण विधि है।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
निम्नलिखित कथनों में सही कथन पर (✓) तथा गलत कथन पर (✗) का निशान लगाइए –

(क) लखनऊ-49 अमरूद की किस्म है। (✓)
(ख) इलाहाबादी-सफेदा अमरूद की प्रजाति है। (✓)
(ग) चौसा आम की प्रजाति है। (✓)
(घ) अमरूद पौधों की आपसी दूरी 8 मी0 x 8 मी0 होती है। (✓)

प्रश्न 3.
निम्नलिखित में स्तम्भ ‘क’ को स्तम्भ ‘ख’ से सुमेल कीजिए – (सुमेल करके)
उत्तर :
UP Board Solutions for Class 6 Agricultural Science Chapter 9 फलों की खेती 1

प्रश्न 4.

  1. आम के फल का चित्र बनाइए।
  2. अमरूद के पौधों के बीच खाली जगह में कौन-2 से फल के पौधे लगाए जाते हैं?
  3. केला के प्रवर्धन विधि का वर्णन कीजिए।
  4. अमरूद में तना छेदक कीट की रोकथाम कैसे की जाती है?

उत्तर :

1. आम
UP Board Solutions for Class 6 Agricultural Science Chapter 9 फलों की खेती 2
2. पपीता, फालसा तथा मटर आदि के पौधे लगाए जा सकते हैं।
3. केला के प्रवर्धन अधेभूस्तारी (सकर) से किया जाता है। तलवार के समान पत्तियों वाले ओजस्वी भूस्तारी प्रवर्धन के लिए उत्तम होते हैं। चौड़ी पत्ती वाली पुत्ती (सकर) को नहीं लगाना चाहिए।
4. अमरूद में तना छेदक कीट नियन्त्रण के लिए रुई को मिट्टी के तेल में भिगोकर कीट द्वारा बनाए छिद्रों में डालकर गीली मिट्टी से बन्द कर देते हैं।

UP Board Solutions

प्रश्न 5.
अमरूद की खेती का वर्णन कीजिए
उत्तर :
अमरूद 3, 4 वर्ष के बाद से 30 वर्ष तक फल देता है। अमरूद सभी प्रकार की मिट्टयों में उगाया जा सकता है लेकिन दोमट भूमि सर्वोत्तम मानी जाती है। इसके लिए शुष्क जलवायु अच्छी रहती है। इसका पौधा बीज द्वारा तथा वानस्पतिक भागों द्वारा दोनों तरह से तैयार होता है। अच्छी नर्सरी से पौधे लेकर 8 x 8 मीटर की दूरी पर लगाते हैं। पौधा लगाने का उचित समय जुलाई-अगस्त है। इसमें प्रति वर्ष गोबर की (UPBoardSolutions.com) खाद व रासायनिक खाद, राख व हड्डी का चूर्ण डालते हैं। इसकी सिंचाई थाला विधि से करते हैं। समय-समय पर निराई करके खरपतवार निकालते हैं। इलाहाबादी-सफेदा, बेदाना, सेबिया, संगम आदि अच्छी किस्में हैं।

प्रश्न 6.
केला की फसल में खाद एवं उर्वरक की मात्रा बताइए।
उत्तर :
केले की अच्छी फसल के लिए पौधे लगाने के पहले, दूसरे, तीसरे माह में 3 किग्रा अण्डी की खली तथा 8 किग्रा गोबर की खाद हर पौधे को देनी चाहिए। इसके अतिरिक्त प्रति पौधा 2 किग्रा अण्डी की खली, डेढ़ किग्रा अमोनियम सल्फेट, 250 ग्राम म्युरेट आफ पोटाश तथा 400 ग्राम सुपर फॉस्फेट देनी चाहिए।

प्रश्न 7.
अमरूद एवं आम के लिए उचित भूमि एवं जलवायु का वर्णन कीजिए।
उत्तर :
अमरूद के लिए शुष्क जलवायु तथा आम के लिए गर्म एवं तर जलवायु अच्छी रहती है। अमरूद तथा आम दोनों के लिए दोमट भूमि सर्वोत्तम होती है।

UP Board Solutions

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Agricultural Science Chapter 9 फलों की खेती help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Agricultural Science Chapter 9 फलों की खेती , drop a comment below and we will get back to you at the earliest.