UP Board Solutions for Class 6 Home Craft Chapter 7 सिलाई कला

UP Board Solutions for Class 6 Home Craft Chapter 7 सिलाई कला

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Home Craft. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Home Craft Chapter 7 सिलाई कला.

सिलाई कला

अभ्यास

प्रश्न 1.
वस्तुनिष्ठ प्रश्न निम्नलिखित कथनों में सत्य के सामने (✓) तथा असत्य के सामने (✗)का चिह्न लगाइए-
(क) शरीर के विभिन्न भागों के नाप लेने की दो विधियाँ हैं।        (✓)
(ख) झबला बड़े बच्चों को पहनाने का ढीला वस्त्र है।                (✗)
(ग) बखिया के टाँके हाथ से भी डाले जाते हैं।                            (✓)

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
(क) शरीर के विभिन्न भागों के नाप लेने की विधियों के नाम लिखिए।
उत्तर

  1. प्रत्यक्ष नाप तथा
  2. वक्ष या सीट की नाप से नाप निकालना।

(ख) सिलाई में प्रयुक्त होने वाले उपकरणों के नाम लिखिए।
उत्तर
कैंची, फीता, इंचीटेप, अंगुलिस्ताना, खड़िया अथवा मिल्टन चॉक, मशीन-सुई व हाथ की सुईयाँ, धागा, स्केल, सिलाई मशीन, बाँस पेपर अथवा अखबार, गुनिया, प्रेस आदि।

प्रश्न 3.
लघु उत्तरीय प्रश्न
(क) सिलाई कला का अर्थ लिखिए।
उत्तर
किसी कपड़े को नाप के अनुसार काट कर उसे सुई धागे द्वारा हाथ अथवा मशीन से जोड़ना ही सिलाई कला है।

UP Board Solutions

(ख) सिलाई की आवश्यकता क्यों पड़ती है ?
उत्तर
घर में कभी भी सिलाई का काम निकल आता है, जैसे- वस्त्र का (UPBoardSolutions.com) कहीं से कट जाना, सिलाई खुल जाना, चूहों द्वारा काटा जाना आदि। ऐसे कपड़ों को ठीक करने के लिए सिलाई की आवश्यकता पड़ती है।

प्रश्न 4.
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
(क) काज बनाने की प्रक्रिया लिखिए।
उत्तर
जिस कपड़े में काज बनाना हो, उस कपड़े में आवश्यकतानुसार उचित स्थान पर कैंची से कपड़ा मोड़कर बटन के हिसाब से काटते हैं। काटने के बाद उस स्थान से थोड़ी दूरी पर सबसे पहले किनारे-किनारे कच्चा कर लेते हैं।

काज बनाते समय यह ध्यान रखना चाहिए कि एक किनारा गोल और दूसरा नोंकदार हो। काज भरने के लिये सुई में दोहरा धागा डाल कर कच्ची की गई लाइन से थोड़ी सुई निकाल (UPBoardSolutions.com) कर धागे को सुई की नोंक के आगे से घुमा कर पूरी सुई निकाल लेंगे।

UP Board Solutions

(ख) पैबंद कितने प्रकार के होते हैं ?
उत्तर
पैबंद कई प्रकार के होते हैं-गोल, तिकोन, चौकोर आदि।

प्रोजेक्ट कार्य :                  नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Home Craft Chapter 7 सिलाई कला help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Home Craft Chapter 7 सिलाई कला, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 14 वृत्त

UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 14 वृत्त

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Maths. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 14 वृत्त.

अभ्यास 14(a)

प्रश्न 1.
पार्श्व चित्र को देखकर लिखिए (लिखकर)-
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 14 वृत्त 14a 1
उत्तर-
(i) वृत्त का केन्द्र = केन्द्र = O
(ii) तीन त्रिज्याओं के नाम = OB, OC, OD
(iii) एक व्यास का नाम = BC
(iv) दो जीवाओं के नाम = AB तथा CD
(v) अन्तः क्षेत्र में एक बिन्दु = बिन्दु E
(vi) बाह्य क्षेत्र में एक बिन्दु = कोई नहीं
(vii) चर चाप (दो लघु, दो दीर्घ) के नाम
लघु चाप = AB, AC
दीर्घ चाप = ABDC, BDCA
(viii) एक अर्द्धवृत्त का नाम = BAC

UP Board Solutions 

प्रश्न 2.
पाश्र्व चित्र देखकर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 14 वृत्त 14a 2
(i) तीन त्रिज्याओं के नाम बताइए।
उत्तर-
त्रिज्या OA, त्रिज्या OB तथा त्रिज्या OC।
(ii) तीन जीवाओं के नाम बताइए।
उत्तर-
जीवा AC, जीवा AB तथा जीवा BC
(iii) चित्र में कितने व्यास खीचें गए हैं? उनके नाम भी लिखिए।
उत्तर-
चित्र में एक व्यास खींचा गया है, उसका नाम AC है।

प्रश्न 3.
पाश्र्व चित्र में, बिन्दु O वृत्त का केन्द्र है। चित्रानुसार वृत्त के निम्नलिखित अंगों का विशिष्ट नाम दें (नाम देकर)-
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 14 वृत्त 14a 3
उत्तर-
(i) रेखाखण्ड OA वृत्त की त्रिज्या है।
(ii) रेखाखण्ड AB जीवा और CD वृत्त का व्यास है।
(iii) चाप CBD वृत्त का अर्द्ध व्यास है।
(iv) चाप CAD वृत्त का अर्द्ध व्यास है।

UP Board Solutions

प्रश्न 4.
परकार की सहायता से निम्नलिखित त्रिज्याओं के वृत्त खींचिए (खींचकर)-
(i) 4.5 सेमी
(ii) 3.2 सेमी
हल:
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 14 वृत्त 14a 4

प्रश्न 5.
परकार की सहायता से निम्नलिखित व्यास के वृत्त खींचिए (खींचकर)-
(i) 7.6 सेमी
(ii) 10 सेमी
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 14 वृत्त 14a 5

प्रश्न 6.
एक वृत्त की त्रिज्या 4.5 सेमी है। इस वृत्त के व्यास की माप ज्ञात कीजिए।
हल:
वृत्त की त्रिज्या = 4.5 सेमी।
वृत्त का व्यास = 2 x त्रिज्या = 2 x 4.5 = 9.0 सेमी

प्रश्न 7.
किसी त्रिज्या का एक वृत्त खींचिए। वृत्त पर कोई दो बिन्दु P और Q लेकर इन्हें मिला दीजिए। बताइए कि क्या बिन्दु P, Qको छोड़कर रेखाखण्ड PQ के सभी बिन्दु
(i) वृत्त पर हैं?
(ii) वृत्त के बाहर है?
(iii) वृत्त के अन्दर हैं?
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 14 वृत्त 14a 7
उत्तर-
(iii) वृत्त के अन्दर हैं?

प्रश्न 8.
निम्नलिखित कथन सत्य हैं या असत्य हैं?
उत्तर-
(i) वृत्त की त्रिज्या वृत्त की जीवा होती है। (असत्य)
(i) वृत्त की व्यास वृत्त की ज़ीवा होती है। (सत्य)
(iii) व्यास वृत्त की सबसे बड़ी जीवा होती है। (सत्य)

UP Board Solutions

प्रश्न 9.
एक रेखाखण्ड AB खींचिए जिसकी लम्बाई 4 सेमी है। बिन्दु A को केन्द्र मानकर एक कृत इस प्रकार खींचिए कि वह बिन्दु B से होकर जाए। इस कृत की त्रिज्या नापकर लिखिए।
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 14 वृत्त 14a 9
हल:
सर्वप्रथम एक रेखाखण्ड AB = 4 सेमी खींचा। फिर बिन्दु A को केन्द्र मानकर एक वृत्त खींचा, जो बिन्दु B से होकर जाता है। वृत्त की त्रिज्या = AB = 4 सेमी।

अभ्यास 14(b)

प्रश्न 1.
पाश्र्वाकित चित्र में बिन्दु O वृत्त का केन्द्र है। रेखाखंड OA, OB एवं OC त्रिज्याएँ हैं। रेखाखंड AB, AC तथा DE जीवाएँ हैं। इनका एक त्रिज्यखंड OA, OB तथा चाप AXB से घिरा क्षेत्र और उसके संगत वृत्तखंड, जीवा AB तथा AXB चाप से घिरा क्षेत्र है।
इस प्रकार अपनी अभ्यास पुस्तिका पर चिंत्रानुसार अन्य पाँच त्रिज्यखंडों के नाम तथा उनके संगत वृत्तखंडों के नाम लिखें।
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 14 वृत्त 14b 1
नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।

प्रश्न 2.
पाश्र्वांकित चित्र में छायांकित त्रिज्यखण्ड की त्रिज्या लिखिए।
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 14 वृत्त 14b 2
उत्तर-
त्रिज्यखण्ड की त्रिज्या = OA, OB

UP Board Solutions

प्रश्न 3.
निम्नांकित चित्र में छायांकित वृत्तखण्ड की जीवा तथा उसके संगत त्रिज्यखण्ड का नाम लिखिए।
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 14 वृत्त 14b 3
उत्तर-
वृत्तखण्ड की जीवा = PQ और
संगत त्रिज्यखण्ड = OPQ

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 14 वृत्त help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 14 वृत्त, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 6 Home Craft Chapter 6 प्राथमिक चिकित्सा

UP Board Solutions for Class 6 Home Craft Chapter 6 प्राथमिक चिकित्सा

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Home Craft. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Home Craft Chapter 6 प्राथमिक चिकित्सा.

प्राथमिक चिकित्सा

अभ्यास

प्रश्न 1.
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
(1) रिक्त स्थान की पूर्ति करिए।
(क) इलेक्ट्रॉल का प्रयोग डिहाइड्रेशन से बचाव हेतु किया जाता है।
(ख) थकावट या बेहोशी आने पर ग्लूकोज दिया जाता हैं।
(ग) डॉक्टर के आने से पहले प्राथमिक उपचार दिया जाता है।

UP Board Solutions

(2) सही (✓) या गलत (✗) का चिह्न लगाइए
(क) घाव को खरोंचना या खुजलाना नहीं चाहिए।              (✓)
(ख) बिच्छू के पूँछ में वक्राकार डंक होता है।                    (✓)
(ग) सड़क पर केले का छिल्का फेंक देना चाहिए।                (✗)
(घ) मधुमक्खी के काटने से शरीर पर चकत्ते पड़ जाते हैं।    (✓)

प्रश्न 2.
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
(क) पागल कुत्ते के काटने से कौन सा रोग होता है ?
उत्तर
हाइड्रोफोबिया।

(ख) डॉक्टर के आने से पहले दिया जाने वाला उपचार क्या कहलाता है ?
उत्तर
डॉक्टर के आने से पहले दिया जाने वाला उपचार प्राथमिक उपचार कहलाता है।

प्रश्न 3.
लघु उत्तरीय प्रश्न
(क) प्राथमिक चिकित्सा पेटी से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर
प्राथमिक उपचार के दौरान उपयोग में आने वाली (UPBoardSolutions.com) वस्तुओं को जिस बॉक्स में रखा जाता है उसे प्राथमिक चिकित्सा पेटी कहा जाता है, जिसका उपयोग कर पीड़ित व्यक्ति को तत्काल आने वाली परेशानियों से बचाया जा सकता है।

UP Board Solutions

(ख) बिच्छू के डंक मारने पर दो प्राथमिक उपचार लिखिए।
उत्तर
काटने वाले स्थान से थोड़ा ऊपर कसकर पट्टी बाँध देनी चाहिए जिससे विष पूरे शरीर में न फैले । कटे स्थान पर बर्फ़ रखने से भी दर्द का अनुभव कम होगा। प्राथमिक उपचार के बाद तुरन्त डाक्टर के पास जाना चाहिए।

प्रश्न 4.
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
(क) मधुमक्खी के काटने पर क्या लक्षण होते हैं तथा उसका उपचार क्या है ?
उत्तर
मधुमक्खी के काटने से बहुत पीड़ा होती है। जलन होती है, चकत्ते पड़ जाते हैं। डंक की नोंक शरीर में रह जाती है, जिससे विष फैलने से उस स्थान पर सूजन हो जाती है।

उपचार- कटी जगह को स्प्रिट या साबुन से धोना चाहिए। डंक को नुकीली चीज से निकालना चाहिए। घर हल्का अमोनिया या.नौसादर और चूना बराबर-बराबर मात्रा (UPBoardSolutions.com) में लेकर लगाना चाहिए। ठंडा और गर्म सेव देना लाभदायक होता है। रोगी को प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर के पास ले जाना चाहिए।

(ख) साँप के काटने पर आप क्या उपचार करेंगे ?
उत्तर
साँप काटे व्यक्ति को सोने न दिया जाए और उत्तेजित भी न होने दें। काटे गए स्थान से ऊपर समाल, टाई या जूते के फीते या अन्य उपयुक्त वस्तु से कसकर बाँध देना चाहिए जिससे शरीर में विष न फैल सके। साँप काटे व्यक्ति को फौरन डाक्टर के पास ले जाना चाहिए।

UP Board Solutions

प्रोजेक्ट कार्य :                    नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Home Craft Chapter 6 प्राथमिक चिकित्सा help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Home Craft Chapter 6 प्राथमिक चिकित्सा, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 16 क्षेत्रमिति (मेन्सुरेशन)

UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 16 क्षेत्रमिति (मेन्सुरेशन)

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Maths. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 16 क्षेत्रमिति (मेन्सुरेशन).

अभ्यास 16(a)

प्रश्न 1.
निम्नलिखित वस्तुओं में घनाभ के आकार की वस्तुओं को पहचानिए (पहचानकर)-
(i) गेंद
(ii) सन्दूक
(iii) सड़क पर गिट्टी कूटने वाला रोलर
(iv) कीप
(v) आलमारी
(vi) पुस्तक
(vii) ईंट
उत्तर-
(ii) सन्दूक
(v) अलमारी
(vi) पुस्तक
(vii) ईंट

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
(i) पाश्र्व चित्र में शीर्ष E पर मिलने वाली कौरों के नाम लिखिए।
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 16 क्षेत्रमिति (मेन्सुरेशन) 16a 2
उत्तर-
EH, EA, EF

(ii) पाश्र्व चित्र में फलक ABCD के समान्तर फलक का नाम बताइए।
उत्तर-
ABCD के समान्तर फलक = EFGH

प्रश्न 3.
घनाकार लूडो के पासे में, फलकों, कोरों और शीर्षों की संख्या बताइए।
उत्तर-
घनाकार लूडो के पासे में, फलक = 6, कोरें = 12 तथा शीर्ष = 8
V + F = E + 2 का सम्बन्ध सत्य है।

UP Board Solutions

प्रश्न 4.
लूडो के पासे के आमने-सामने के फलक पर अंकित बिन्दुओं की संख्या का योग लिखें।
उत्तर-
6 + 1 = 7,
3 + 4 = 7,
2 + 5 = 7

अभ्यास 16 (b)

प्रश्न 1.
नीचे दी गई लम्बाई, चौड़ाई और ऊँचाई वाले घनाभों के आयतन ज्ञात कीजिए।
(i) लम्बाई = 8 सेमी, चौड़ाई = 5 सेमी तथा ऊँचाई = 4 सेमी।
हल:
घनाभ का आयतन = लम्बाई x चौड़ाई x ऊँचाई = 8 x 5 x 4 = 160 घन सेमी

(ii) लम्बाई = 80 सेमी, चौड़ाई = 40 सेमी तथा ऊँचाई = 1 मी 20 सेमी।
हल:
घनाभ का आयतन = लम्बाई x चौड़ाई x ऊँचाई = 80 x 40 x 120 = 384000 घने सेमी।

(iii) लम्बाई = 14 सेमी, चौड़ाई = 8.5 सेमी तथा ऊँचाई = 5 सेमी।
हल:
घनाभ का आयतन = लम्बाई x चौड़ाई x ऊँचाई = 14 x 8.5 x 5 = 595 घन सेमी

UP Board Solutions

(iv) लम्बाई = 1.4 सेमी, चौड़ाई = 0.5 सेमी तथा ऊँचाई = 0.4 मी।
हल:
घनाभ का आयतन = लम्बाई x चौड़ाई x ऊँचाई = 1.4 x 0.5 x 0.4 = 0.28 घन मी

प्रश्न 2.
नीचे दी गई भुजा की माप वाले घनों का आयतन ज्ञात कीजिए।
(i) भुजा = 12 सेमी
हल:
घन का आयतन = भुजा x भुजा x भुजा = 12 x 12 x 12 = 1728 घन सेमी

(ii) भुजा = 6.4 सेमी
हल:
घन का आयतन = भुजा x भुजा x भुजा = 6.4 x 6.4 x 6.4 = 262.144 घन सेमी

(iii) भुजा = 7.2 सेमी
हल:
घन का आयतन = भुजा x भुजा x भुजा = 7.2 x 7.2 x 7.2 = 373.248 घने सेमी।

(iv) भुजा = 1.3 सेमी
हल:
घन का आयतन = भुजा x भुजा x भुजा = 1.3 x 1.3 x 1.3 = 2.197 घन सेमी

UP Board Solutions

प्रश्न 3.
एक कमरे की लम्बाई 5 मी, चौड़ाई 4 मी और ऊँचाई 3.5 मी है। कैमरे का आयतन ज्ञात कीजिए।
हल:
कमरे की लम्बाई = 5 मी
कमरे की चौड़ाई = 4 मी
कमरे की ऊँचाई = 3.5 मी
कमरे की आयतन = 5 x 4 x 3.5 = 70 घन मी

प्रश्न 4.
दो घनाकार वस्तुएँ हैं जिनकी कोरें क्रमशः 2 सेमी और 4 सेमी हैं। इनके आयतन क्रमशः V1 और V2 में सम्बन्ध (अनुपात) ज्ञात कीजिए।
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 16 क्षेत्रमिति (मेन्सुरेशन) 16b 4

प्रश्न 5.
एक मैदान की लम्बाई 40 मी तथा चौड़ाई 15 मी है। यदि इस मैदान पर 50 मिमी वर्षा हुई हो, तो ज्ञात कीजिए कि मैदान पर कुल कितने लीटर पानी गिरा, यदि 1 घन मी = 1000 लीटर।
हल:
मैदान की लम्बाई = 40 मी
मैदान की चौड़ाई = 15 मी
वर्षा के पानी की ऊँचाई = 50 मिमी = 0.05 मी
मैदान में कुल पानी गिरा = 40 x 15 x 0.05 = 30 घन मी = 30 x 1000 = 30000 ली।

प्रश्न 6.
एक ईंट की लम्बाई, चौड़ाई व मोटाई क्रमशः 25 सेमी, 10 सेमी व 7.5 सेमी है। एक 5 मी लम्बी, 3.5 मी ऊँची व 33 सेमी मोटी दीवार को बनाने में कितनी ईंटें लगेंगी?
हल:
ईंट का आयतन = 25 x 10 x 7.5 = 1875 घन सेमी
दीवार की लम्बाई = 5 मी = 500 सेमी
दीवार की चौड़ाई = 3.5 मी = 350 सेमी
दीवार की ऊँचाई = 33 सेमी
दीवारे का आयतन = 500 x 350 x 33 = 5775000 घन सेमी
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 16 क्षेत्रमिति (मेन्सुरेशन) 16b 6

UP Board Solutions

प्रश्न 7.
एक घनाभाकार लकड़ी के टुकड़े का आयतन 264 घन सेमी है। यदि टुकड़ा 8 सेमी लम्बा और 6 सेमी चौड़ा हो, तो उसकी ऊँचाई ज्ञात कीजिए।
हल:
घनाभाकार लकड़ी के टुकड़े का आयतन = 264 घन सेमी
घनाभाकार लकड़ी के टुकड़े की लम्बाई = 8 सेमी
घनाभाकार लकड़ी के टुकड़े की चौड़ाई = 6 सेमी
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 16 क्षेत्रमिति (मेन्सुरेशन) 16b 7

प्रश्न 8.
लकड़ी के घनाभ के आकार के एक टुकड़े की लम्बाई 75 सेमी, चौड़ाई 15 सेमी तथा ऊँचाई 5. सेमी है, तो इसमें से 15 सेमी लम्बे, 3 सेमी चौड़ा तथा 1 सेमी ऊँचे कितने गुटके बनाए जा सकते हैं?
हल:
घनाभाकार लकड़ी के टुकड़े की लम्बाई = 75 सेमी, चौड़ाई = 15 सेमी, ऊँचाई = 5 सेमी
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 16 क्षेत्रमिति (मेन्सुरेशन) 16b 8

प्रश्न 9.
भूमिगत जल संरक्षण हेतु वर्षा ऋतु में जल संग्रहण के लिए एक आवासीय परिसर में कच्ची जमीन पर 5 मीटर लम्बा, 3 मीटर चौड़ा तथा 1.5 मीटर गहरा गड्ढा खोदा गया है। बताइए उस गड्ढे में अधिकतम कितने लीटर पानी एकत्र किया जा सकता है?
हल:
गड्ढे की लम्बाई = 5 मीटर
गड्ढे की चौड़ाई = 3 मीटर
गड्ढे की गहराई = 1.5 मीटर
गड्ढे का आयतन = लम्बाई x चौड़ाई x गहराई
= 5 मीटर x 3 मीटर x 1.5 मीटर
= 22.5 x 1000 लीटर (1 धन मीटर = 1000 लीटर)
= 22500 लीटर

UP Board Solutions

प्रश्न 10.
एक घनाकार पानी की टंकी की भीतरी मापें 5 मी०, 4 मी० तथा 3 मी० है। टंकी जल से [latex]\frac { 9 }{ 10 }[/latex] भाग भरी हुई है। इसके अन्दर के जल को प्रदूषणमुक्त एवं शुद्ध करने पर प्रति एक हजार लीटर ₹ 10 का खर्च आता है। बताइए कि टंकी के सम्पूर्ण जल को शुद्ध करने पर कुल कितना व्यय होगा?
हल:
घनाकार पानी की टंकी की भीतरी लम्बाई = 5 मीटर
घनाकार पानी की टंकी की भीतरी चौड़ाई = 4 मीटर
घनाकार पानी की टंकी की भीतरी गहराई = 3 मीटर
घनाकार टंकी का आयतन = लम्बाई x चौड़ाई x गहराई = 5 मीटर x 4 मीटर x 3 मीटर = 60 घन मीटर
टंकी में कुल पानी इकट्ठा किया जा सकता है = 60000 लीटर (1 घन मीटर = 1000 लीटर)
टंकी में पानी का भाग = कुल पानी का [latex]\frac { 9 }{ 10 }[/latex] भाग
= 60000 x [latex]\frac { 9 }{ 10 }[/latex] लीटर = 54000 लीटर
1000 लीटर पानी को शुद्ध करने पर व्यय होगा = ₹ 10
1 लीटर पानी को शुद्ध करने पर व्यय होगा = ₹ [latex]\frac { 10 }{ 1000 }[/latex]
54000 लीटर पानी को शुद्ध करने पर व्यय होगा = [latex]\frac { 10 }{ 1000 }[/latex] x 54000 = ₹ 540

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 16 क्षेत्रमिति (मेन्सुरेशन) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 16 क्षेत्रमिति (मेन्सुरेशन), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 6 Agricultural Science Chapter 2 भू परिष्करण

UP Board Solutions for Class 6 Agricultural Science Chapter 2 भू – परिष्करण

These Solutions are part of UP Board Solutions for 6 Agricultural Science. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Agricultural Science Chapter 2 भू परिष्करण

अभ्यास

प्रश्न 1.
सही उत्तर पर सही का निशान लगाइए

(i) भू-परिष्करण कहते हैं –

(क) अनाज को बोरे में रखने को
(ख) फसलों की मड़ाई को
(ग) खेतों की जुताई को ✓
(घ) फसलों की कटाई को

UP Board Solutions

(ii) भू-परिष्करण होता है –

(क) एक प्रकार का
(ख) दो प्रकार का ✓
(ग) तीन प्रकार का
(घ) चार प्रकार का

(iii) भू-परिष्करण का उद्देश्य होता है –

(क) मृदा में वायु संचार बढ़ाना ✓
(ख) मृदा में हानिकारक कीड़ों को बढ़ाना
(ग) मृदा कटाव बढ़ाना
(घ) मृदा में खरपतवारों को बढ़ाना

(iv) जुताई से होता है –

(क) बीजों का कम अंकुरण
(ख) मृदा में कार्बनिक पदार्थ की कमी
(ग) मिट्टी का कठोर होना
(घ) पानी सोखने की क्षमता का बढ़ना ✓

(v) ऋतुओं के अनुसार जुताई होती है –

(क) जनवरी की जुताई
(ख) जून की जुताई
(ग) गर्मी की जुताई ✓
(घ) सितम्बर की जुताई

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

(क) फावड़े से खेत की खुदाई होती है। (जुताई / खुदाई)
(ख) भू-परिष्करण भूमि की जुताई से होता है। (फसलों की कटाई / भूमि की जुताई)
(ग) द्वितीय भू-परिष्करण द्वारा मृदा की जल धारण क्षमता बढ़ती है। (बढती / घटती)
(घ) गर्मी की जुताई से खेत में खरपतवार घट जाते हैं। (घट / बढ़)

प्रश्न 3.
सही कथन के आगे सही (✓) और गलत के आगे गलत (✗) का निशान लगाइए –

(क) फूल एवं सब्जियाँ घरों में उगाई जाती हैं। (✗)
(ख) खुप से फसलों की निराई होती है। (✓)
(ग) पाटा चलाना द्वितीय भू-परिष्करण है। (✓)
(घ) भूमि में खाद मिलाना प्राथमिक भू-परिष्करण है। (✓)
(ङ) मृदा की जुताई करने से कणों के झुण्ड नहीं बनते हैं। (✗)

प्रश्न 4.
निम्नलिखित में स्तम्भ ‘क’ का स्तम्भ ‘ख’ से सुमेल कीजिए – (सुमेल करके)
उत्तर :
UP Board Solutions for Class 6 Agricultural Science Chapter 2 भू परिष्करण 1

प्रश्न 5.

(क) प्रारम्भिक भू-परिष्करण किसे कहते हैं?
(ख) मृदा में वायु संचार कैसे बढ़ायेंगे?
(ग) खेत में खरपतवार नष्ट करने के लिए क्या-क्या कार्य करेंगे?
(घ) गर्मी की जुताई का वर्णन कीजिए।

उत्तर :

(क) खेत की तैयारी से बीज बोने तक जितने भी कृषि कार्य किए जाते हैं, उन्हें प्रारम्भिक भू-परिष्करण कहते हैं।
(ख) मृदा में वायु संचार बढ़ाने के लिए खेतों की जुताई करना व पाटा चलाना पड़ता है जिससे मृदा कण आपस में मिल जाते हैं और मृदा में पर्याप्त रंध्रावकाशः बन जाते हैं जिससे वायु संचार होता है।
(ग) खरपतवार नष्ट करने के लिए पहली जुताई मिट्टी पलटने वाले हल से करनी चाहिए जिससे खरपतवारों की जड़े एवं कंद मृदा सतह पर आकर धूप एवं वायु से (UPBoardSolutions.com) नष्ट हो सकें।
(घ) गर्मी की जुताई खरीफ की फसलों की बुवाई से पहले की जाती है। भीषण गर्मी के बाद गर्म आई मौसम आता है। इस समय वर्षा रुक-रुककर होती रहती है जो घास जमने को प्रोत्साहित करती है, यद्यपि फसलों को उगने के लिए उचित दशाएँ उपलब्ध नहीं होती।

UP Board Solutions

प्रश्न 6.

  1. भू-परिष्करण की परिभाषा लिखिए एवं उसके प्रकार का विस्तार से वर्णन कीजिए।
  2. भू-परिष्करण के उद्देश्य का वर्णन कीजिए।
  3. ऋतुओं के अनुसार जुताई का वर्णन कीजिए।
  4. जुताई से होने वाले लाभ लिखिए।

उत्तर :
(i) कृषि वैज्ञानिक वेयर के अनुसार “पौधों के अंकुरण तथा वृद्धि के लिए मृदा को उचित अवस्था प्रदान करने को भू-परिष्करण कहते हैं।” भू-परिष्करण दो प्रकार के होते हैं –

(क) प्रारम्भिक भू-परिष्करण
(ख) द्वितीय भू-परिष्करण।

(क) प्रारम्भिक भू-परिष्करण – खेत की तैयारी से बीज बोने तक जितने भी कृषि कार्य किए जाते हैं, उन्हें प्रारम्भिक भू-परिष्करण कहते हैं। जिसमें खेतों को जोतना, हैरो, कल्टीवेटर चलाना, पाटा चलाना, भूमि को समतल करना आता है।

(ख) द्वितीय भू-परिष्करण – बीज बोने के बाद से लेकर फसल कटने तक जितने भी कृषि कार्य किए जाते हैं, उन्हें द्वितीय भू-परिष्करण कहते हैं। जिसमें निराई-गुड़ाई, फसलों पर मिट्टी चढ़ाना आदि क्रियाओं को शामिल किया जाता है।

(i) भू-परिष्करण के उद्देश्य

(क) मृदा में जल धारण क्षमता को बढ़ाना
(ख) मृदा में वायु संचार बढ़ाना
(ग) मृदा कटाव को रोकना
(घ) खरपतवारों को नष्ट करना
(ङ) पौधों के कीट तथा रोगों की रोकथाम करना
(च) मृदा में जैविक पदार्थ को मिलाना

(ii) ऋतुओं के अनुसार जुताई तीन प्रकार की होती है

(क) गर्मी की जुताई
(ख) सर्दी की जुताई
(ग) दो ऋतुओं के मध्य की जुताई

(iii) जुताई से होने वाले लाभ

(क) मृदा में पानी सोखने की क्षमता बढ़ जाती है।
(ख) मृदा में जल और वायु का संचार बढ़ जाता है।
(ग) लाभदायक जन्तु एवं सूक्ष्म जीवों की संख्या बढ़ जाती है।
(घ) बीजों का अंकुरण अच्छा होता है।
(ङ) मृदा भुरभुरी और मुलायम हो जाती है।
(च) खरपतवार नष्ट हो जाते हैं।
(छ) हानि पहुँचाने वाले कीट, पतंगे व उनके अंडे, बच्चे नष्ट हो जाते हैं।
(ज) मृदा में कार्बनिक पदार्थ की मात्रा बढ़ जाती है।
(झ) मृदा की भौतिक एवं रासायनिक दशाएँ सुधर जाती हैं।

UP Board Solutions

प्रश्न 7.
अन्तःकर्षण क्रियाओं से आप क्या समझते हैं?
उत्तर :
प्राथमिक एवं द्वितीयक भू-परिष्करण के बाद सफल-फसल उत्पादन हेतु बीज की बुआई के बाद फसल की कटाई तक किए जाने वाले विभिन्न कार्य अन्तःकर्षण कहलाते हैं। जैसे –

  1. पपड़ी तोड़ना
  2. गुड़ाई करना
  3. निराई करना
  4. मिट्टी चढ़ाना आदि।

प्रोजेक्ट कार्य –
नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Agricultural Science Chapter 2 भू परिष्करण help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Agricultural Science Chapter 2 भू परिष्करण , drop a comment below and we will get back to you at the earliest.