UP Board Solutions for Class 6 Home Craft Chapter 5 जल प्रदूषण

UP Board Solutions for Class 6 Home Craft Chapter 5 जल प्रदूषण

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Home Craft. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Home Craft Chapter 5 जल प्रदूषण.

जल प्रदूषण

अभ्यास

प्रश्न 1.
बहुविकल्पीय प्रश्नसही विकल्प के सामने दिए गए गोल घेरे को काला करिए-
(1) जंल का रासायनिक संकेत है-
(क) HO ◯
(ख) H2O2
(ग) H2O ●
(घ) इनमें से कोई नहीं ◯

UP Board Solutions

(2) जल का प्रदूषण होता है-
(क) कारखानों से निकले धुएँ द्वारा ◯
(ख) मछलियों से ◯
(ग) जल स्रोत में नाले का गंदा पानी गिराने से ●
(घ) उपर्युक्त सभी ◯

प्रश्न 2.
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न-
(क) विश्व जल दिवस कब मनाया जाता है ?
उत्तर
विश्व जल दिवस 22 मार्च को मनाया जाता है।

(ख) अशुद्ध जल पीने से कौन-कौन से रोग होते हैं ?
उत्तर
अशुद्ध जल पीने से टायफॉयड, पीलिया, हैजा, डायरिया तथा पेचिश जैसी बीमारियाँ होती हैं।

प्रश्न 3.
लघु उत्तरीय प्रश्न-
(क) प्रदूषण किसे कहते हैं ?
उत्तर
प्रकृति के सन्तुलन में मानव द्वारा परिवर्तन करना प्रदूषण कहलाता है।

UP Board Solutions

(ख) जल का हमारे जीवन में क्या महत्व है ?
उत्तर
जल का हमारे जीवन में बहुत महत्त्व है। जल पीने, (UPBoardSolutions.com) खाना पकाने, नहाने, कपड़ा धोने, सिंचाई, बिजली उत्पादन, मछली पालन, परिवहन उद्योग आदि कामों में आता है इसलिए जल को जीवन का आधार माना गया है।

प्रश्न 4.
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न-
(क) जल को प्रदूषित होने से बचाने के लिए आप क्या उपाय करेंगे ?
उत्तर
जल स्रोत की स्वच्छता की तरफ ध्यान देंगे। उसमें गंदा पानी व कूड़ा-करकट आदि नहीं डालेंगे। जल स्रोतों से दूर जानवरों को नहलाएँगे आदि।

(ख) एक बार पानी का प्रयोग करने के बाद उसी पानी से आप और क्या-क्या काम कर सकते हैं?
उत्तर
एक बार पानी का प्रयोग करने के बाद उसी पानी से (UPBoardSolutions.com) अन्य काम भी किए जा सकते हैं। जैसे-कपड़ा धोकर उस पानी से टॉयलेट साफ किया जा सकता है तथा पौधों में डाला जा सकता है।

UP Board Solutions

प्रोजेक्ट कार्य :            नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Home Craft Chapter 5 जल प्रदूषण help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Home Craft Chapter 5 जल प्रदूषण, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 6 Home Craft Chapter 12 धुलाई कला

UP Board Solutions for Class 6 Home Craft Chapter 12 धुलाई कला

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Home Craft. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Home Craft Chapter 12 धुलाई कला.

धुलाई कला

अभ्यास

प्रश्न 1.
वस्तुनिष्ठ प्रश्न रिक्त स्थानों की पूर्ति करिए-
(क) रोगी व्यक्ति के कपड़ों को गर्म पानी में धोना चाहिए।
(ख) सफेद और रंगीन कपड़ों को साथ-साथ नहीं धोना चाहिए।
(ग) वस्तुओं में कड़ापन लाने के लिए कलफ लगाते हैं।
(घ) फटे वस्त्रों को धोने के पूर्व सिलना चाहिए।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
(क) वस्त्रों में सिकुड़न कैसे दूर करते हैं ?
उत्तर
वस्त्रों को प्रेस कर उनकी सिकुड़न दूर की जाती है।

(ख) वस्त्रों की नियमित धुलाई क्यों आवश्यक है ?
उत्तर
वस्त्र प्रयोग करने, पहनने आदि से गंदे हो जाते हैं। इस (UPBoardSolutions.com) कारण वस्त्रों की नियमित धुलाई शारीरिक स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के लिए आवश्यक होती है।

प्रश्न 3.
लघु उत्तरीय प्रश्न
(क) वस्त्रों की धुलाई क्यों आवश्यक है ?
उत्तर
वस्त्रों की सफाई और दुर्गंध दूर करने के लिए, कपड़ों की सुंदरता, सुरक्षा के लिए और उत्तम स्वास्थ्य एवं व्यक्तित्व में निखार लाने हेतु वस्त्रों की धुलाई आवश्यक है।

UP Board Solutions

(ख) सफेद कपड़ों में नील कैसे लगाते हैं ?
उत्तर
सफेद कपड़ों में नील लगाने से उनकी सफेदी में निखार आ जाता है। नील लगाने के लिए पानी में नील की आवश्यक मात्रा घोल लेते हैं। धुले कपड़े को नील में डुबो देते हैं (UPBoardSolutions.com) तथा उलट-पलट कर कपड़ा शीघ्रता से घुमाते हैं। फिर निचोड़कर सूखने के लिए धूप में फैला देते हैं।

प्रश्न 4.
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
(क) कपड़ा धोने के पूर्व किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ?
उत्तर
कपड़े धोने से पूर्व निम्न बातों को ध्यान में रखना चाहिए

  1. सफेद एवं रंगीन वस्त्रों को अलग-अलग धोएँ।
  2. रोगी के वस्त्रों को अलग बर्तन में उबालकर, धोकर धूप में सुखाएँ।
  3. फटे वस्त्रों को धोने से पूर्व मरम्मत कर लें।
  4. दाग या धब्बा पहले छुड़ा लें।
  5. कपड़ों में साबुन नहीं छोड़ना चाहिए।

(ख) कलफ किन-किन चीजों से बनाया जाता है एवं वस्त्रों में लगाने की विधि लिखिए ?
उत्तर
चावल, मैदा, अरारोट या साबूदाने को पानी में पकाकर कलफ बनाया जाता है। जिन कपड़ों में कलफ लगाना हो, उन्हें कलफ के पतले घोल में डुबोकर निचोड़ लें । यदि कपड़े सफेद हों (UPBoardSolutions.com) और उनमें नील तथा कलफ दोनों की आवश्यकता हो तो नील के घोल में ही कलफ डालकर कपड़े को डुबोएँ तथा तुरंत निचोड़कर फैला दें।

UP Board Solutions

प्रोजेक्ट कार्य :                  नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Home Craft Chapter 12 धुलाई कला help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Home Craft Chapter 12 धुलाई कला, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 6 Home Craft Chapter 11 गृह-प्रबन्ध

UP Board Solutions for Class 6 Home Craft Chapter 11 गृह-प्रबन्ध

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Home Craft. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Home Craft Chapter 11 गृह-प्रबन्ध.

गृह-प्रबन्ध

अभ्यास

प्रश्न 1.
बहुविकल्पीय प्रश्न सही विकल्प के सामने दिए गोल घेरे को काला करें-
(1) घर का प्रबंध सबसे अधिक प्रभावी होता है।
(क) आमदनी से ◯
(ख) रहन-सहन के तरीकों से ●
(ग) वस्तुओं के मूल्य से ◯
(घ) मॅहगाई से ◯

UP Board Solutions

(2) अच्छे गृह प्रबंघ के लिए कौन सी सूची बेमेल है|
(क) टूथब्रश, मंजन, साबुन, तौलिया ◯
(ख) दाल, चावल, आटा, बेसन ◯
(ग) जूता, मोजा, पॉलिश, ब्रश ◯
(घ)टी.वी., टेपरिकार्डर, रेडिया, स्टोव ●

प्रश्न 2.
अति लघुउत्तरीय प्रश्न
(क) आकस्मिक आवश्यकता की किन्हीं चार वस्तुओं के नाम लिखिए।
उत्तर
टॉर्च, दवा, प्राथमिक चिकित्सा पेटी, रस्सी

(ख) वार्षिक सफाई में कौन-कौन से कार्य औते हैं ?
उत्तर
वार्षिक सफाई में घर की दीवारों पर पुताई करने का कार्य तथा टूटी-फूटी दीवारों का प्लास्टर आदि ठीक करने का कार्य आता है।

प्रश्न 3.
लघु उत्तरीय प्रश्न
(क) आप अपने घर की दैनिक सफाई में कौन-कौन से कार्य करते हैं ?
उत्तर
हम अपने घर की दैनिक सफाई में फर्श पर झाडू देना पोंछा लगाना, बरतन धोना, कपड़े धोना आदि कार्य करते हैं।

UP Board Solutions

(ख) गृह प्रबंध से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर
घर के सभी सदस्यों की आवश्यकता के अनुसार वस्तुओं की उपलब्धता तथा उनका उचित रख-रखाव या घर की समस्त वस्तुओं को उनके उपयोग के अनुसार रख-रखाव ही गृह-प्रबन्ध है। घर के सदस्यों में उचित तालमेल व सामंजस्य की दृष्टि से गृह-प्रबन्ध आवश्यक है।

प्रश्न 4.
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
(क) दैनिक, साप्ताहिक एवं मासिक सफाई के अंतर्गत आप कौन-कौन से कार्य करते हैं ?
उत्तर
दैनिक सफाई के अंतर्गत हम कमरे के फर्श पर झाडू लगाने, पोंछा लगाने, बरतन तथा कपड़े साफ करने का कार्य करते हैं। साप्ताहिक सफाई के अंतर्गत प्रायः चादर, तौलिया को डिटरजेंट में भिगोने, धोने एवं सुखाने का कार्य किया जाता है। मासिक सफाई में हम रसोई घर के डिब्बों को साफ करने एवं फर्नीचर के कवर बदलने का कार्य करते हैं।

(ख) गृह प्रबंध के क्या लाभ हैं, घर के प्रबंधन में किन-किन बातों का ध्यान रखना आवश्यक है?
उत्तर
गृह-प्रबन्ध में वस्तुओं के उपलब्ध होने के बाद उनका रख-रखाव होता है फिर उनकी नियमित सफाई सुनिश्चित की जाती है। गृह प्रबन्ध से सम्बन्धित कुछ विशेष बातें निम्नलिखित हैं

  1. भविष्य की आवश्यकताओं के अनुसार वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना गृह प्रबन्धन के लिए आवश्यक है।
  2. गृह-प्रबन्धन का सीधा सम्बन्ध हमारी सोच, हमारी आदतों से होता है। ये आदत हमें स्वयं ही विकसित करनी होती है। अच्छे गृह-प्रबन्धन के लिए घर के सभी सदस्यों को एक-दूसरे की आदतों के बारे में बातें भी करते रहना चाहिए।
  3. गृह-प्रबन्धन के लिए हमें वस्तुओं के प्रयोग के तरीकों को भी जानना चाहिए।
  4. घर के उचित प्रबन्धन में समय-पालन का महत्त्व होता है। सभी सदस्यों को नित्यकर्म, नाश्ता, भोजन सही समय पर करना चाहिए।

UP Board Solutions

प्रोजेक्ट कार्य :                  नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Home Craft Chapter 11 गृह-प्रबन्ध help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Home Craft Chapter 11 गृह-प्रबन्ध, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 6 Home Craft Chapter 10 पाक कला

UP Board Solutions for Class 6 Home Craft Chapter 10 पाक कला

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Home Craft. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Home Craft Chapter 10 पाक कला.

पाक कला

अभ्यास

प्रश्न 1.
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
(1) रिक्त स्थानों की पूर्ति करिए
(क) पाकशाला देशी शैली एवं विदेशी शैली की होती है।
(ख) ठोस ईंधन का प्रयोग चूल्हों और अँगीठियों में किया जाता है।
(ग) तरल पदार्थों की नाप सदैव लीटर से की जाती है।
(घ) गीले हाथ होने पर हीटर का प्लग नहीं छूना चाहिए।

UP Board Solutions

(2) निम्नलिखित वाक्यों के आगे सही (✓) अथवा गलत (x) का चिन्ह लगाइए
(क) नाप-तौल का ज्ञान होना आवश्यक है।                                     (✓)
(ख) सब्जियाँ काटने से पूर्व धोना उचित रहता है।                           (✓)
(ग) भोजन पकाने के पश्चात् ईंधन को जला छोड़ देना चाहिए।           (✗)
(ङ) खाद्य-पदार्थों में केवल सूखी वस्तुओं का प्रयोग किया जाता है। (✗)

प्रश्न 2.
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
(क) पाकशाला कितने प्रकार की होती हैं उनके नाम लिखिए ?
उत्तर
पाकशाला दो प्रकार की होती हैं

  1. भारतीय शैली
  2. विदेशी शैली। भारतीय शैली की पाकशाला में भोजन पकाने की व्यवस्था जमीन पर की जाती है। विदेशी शैली आधुनिक शैली है। इसमें खड़े होकर भोजन पकाया जाता है।

(ख) चाय बनाने में कौन-कौन सी आवश्यक सामग्री प्रयुक्त होती हैं ?
उत्तर
चाय बनाने में चीनी, चाय पत्ती, दूध, पानी, बनाने का बर्तन और छानने की छन्नी चाहिए।

UP Board Solutions

(ग) बिजली से चलने वाले चूल्हों के नाम लिखिए।
उत्तर
बिजली से चलने वाले चूल्हें हैं- हीटर, इण्डक्शन (UPBoardSolutions.com) चूल्हा, माइक्रोवेव तथा टोस्टर।

प्रश्न 3.
लघु उत्तरीय प्रश्न
(क) पाकशाला में किए जाने वाले कार्य बताइए।
उत्तर
पाकशाला में किए जाने वाले कार्य निम्न हैं

  1. बाजार से वस्तुओं का लाना
  2. सामग्री का संचय करना
  3. भोजन बनाने की तैयारी करना
  4. भोजन पकाना।
  5. भोजन परोसना

(ख) नाप-तौल किसे कहते हैं ?
उत्तर
जब हम खाद्य पदार्थों की मात्रा कटोरी, गिलास व कप की सहायता से ज्ञात करते हैं, तब हम उसे नाप कहते हैं। इसी प्रकार जब हम खाद्य पदार्थों की मात्रा तराजू की (UPBoardSolutions.com) सहायता से ज्ञात करते हैं, तब उसे तौल कहते हैं।

UP Board Solutions

(ग) ईंधन की बचत के दो उपाय लिखिए।
उत्तर
ईंधन की बचत के उपाय-

  1. भोजन पकाने से पूर्व भोजन की पूरी तैयारी कर लेनी चाहिए। उसके बाद ही ईंधन जलाना चाहिए।
  2. दो मुँह वाले चूल्हे का प्रयोग करना चाहिए। उसमें एक ही समय में 2 वस्तुएँ तैयार होती हैं।

प्रश्न 4.
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
(क) गैस के चूल्हे पर खाना पकाने में क्या-क्या सावधानियाँ रखनी चाहिए?
उत्तर
गैस के चूल्हे पर खाना पकाने में निम्नलिखित सावधानियाँ रखनी चाहिए

  1. सिलेंडर का वाल्व देख लेना चाहिए।
  2. गैस रेग्यूलेटर से नाँब द्वारा गैस बन्द कर देनी चाहिए।
  3. गैस का चूल्हा सिलेंडर से ऊँचा रखना चाहिए।
  4. गैस की रबरनली या पाइप, नाब, बर्नर खराब होने पर तुरन्त बदल देना चाहिए।

(ख) टमाटर के सूप बनाने की विधि लिखिए।
उत्तर
टमाटर का सूप- आवश्यक समग्री- टमाटर-250 ग्राम, पानी-300 मिली०, अदरक-1 इंच का टुकड़ा, पिसी काली मिर्च-चौथाई छोटा चम्मच, भुना पिसा जीरा-चौथाई छोटा चम्मच।

विधि- टमाटर धोकर छोटे-छोटे टुकड़े करें। स्टील के भगोने में थोड़े पानी में डालकर आग पर रखें। अदरक, काली मिर्च, नमक डालकर पकाएँ। महीन कपड़े से छानकर बीज (UPBoardSolutions.com) व छिलका अलग करें। थोड़ा भुना जीरा डालकर परोसें।

UP Board Solutions

प्रोजेक्ट कार्य :                       नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Home Craft Chapter 10 पाक कला help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Home Craft Chapter 10 पाक कला, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness Chapter 4 व्यायाम

UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness Chapter 4 व्यायाम

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness Chapter 4 व्यायाम

प्रश्न 1.
व्यायाम से आप क्या समझते हैं?
उत्तर :
मनुष्य की ऐसी क्रियाएँ, जिनसे शरीर की मांसपेशियाँ अच्छी तरह विकसित और मजबूत हो जाती हैं तथा शरीर निरोग हो जाता है, व्यायाम कहलाता है। खेलकूद व विभिन्न आसन इसके अन्तर्गत आते हैं।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
व्यायाम का क्या महत्त्व है?
उत्तर :
व्यायाम का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। व्यायाम करने से शरीरिक अंग में गति आती है, जिससे रक्त संचार बढ़ता है और शरीर की सक्रियता में वृद्धि हो जाती है। व्यायाम करने से साँस की गति तेज हो जाती है और फेफड़ों में शुद्ध वायु अधिक मात्रा में पहुँचती है। रक्त को अधिक ऑक्सीजन (UPBoardSolutions.com) मिलता है और कार्बन डाई-ऑक्साइड शीघ्र बाहर निकल जाती है पसीने के रूप में शरीर के अपशिष्ट पदार्थ बाहर निकलते हैं। हृदय की गति बढ़ जाती है। पाचन ठीक रहता है। व्यायाम से हमारा शरीर स्वस्थ व हृस्ट-पुष्ट बनता है।

प्रश्न 3.
व्यायाम करते समय कौन-कौन सी सावधानियाँ रखनी चाहिए?
उत्तर :
व्यायाम करते समय निम्नलिखित सावधानियाँ रखनी चाहिए –

  1. शुद्ध हवा प्राप्त करने हेतु व्यायाम सदैव खुले स्थान में करना चाहिए।
  2. व्यायाम के तुरन्त पहले अथवा तुरन्त बाद भोजन नहीं करना चाहिए।
  3. व्यायाम के तुरन्त पहले अथवा तुरन्त बाद स्नान नहीं करना चाहिए।
  4. हमें अधिक व्यायाम नहीं करना चाहिए। शक्ति से अधिक व्यायाम करना हानिकारक है। हम कितना व्यायाम करें, यह हमारी आयु, कार्य, भोजन और स्वास्थ्य पर निर्भर करता है।

प्रश्न 4.
किन्हीं दो व्यायाम के विभिन्न चरणों को लिखिए?
उत्तर :
प्रथम व्यायाम के चरण –

  1. सावधान अवस्था में दोनों हाथ सामने तानें, हथेलियाँ नीचे की ओर रखें।
  2. हाथ पीछे ले जाएँ, हथेलियाँ (UPBoardSolutions.com) ऊपर की ओर हों।
  3. एड़ी उठाकर हाथ सामने से लाकर ऊपर तानें, हथेलियाँ सामने की ओर रखें।
  4. हाथ आगे की ओर से नीचे लाकर सावधान अवस्था में आ जाएँ।

द्वितीय व्यायाम के चरण –

  1. सावधान अवस्था में उछल कर दोनों पैरों को थोड़ा दूर रखें व सामने ताली बजाएँ।
  2. कन्धे की सीध में चुटकी बजाएँ, कुहनियाँ कन्धों की सीध में रखें।
  3. पुनः सामने ताली बजाएँ।
  4. उछल कर सावधान अवस्था में आ जाएँ।

UP Board Solutions

प्रश्न 5.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (पूर्ति करके) –
उत्तर :

(क) व्यायाम करने से हमारा शरीर फुर्तीला, नीरोग होता है।
(ख) शुद्ध वायु प्राप्त करने हेतु व्यायाम सदैव खुले स्थान में करना चाहिए।
(ग) लेजिम में वृत्ताकार चकतियाँ लगी होती हैं।
(घ) डम्बल द्वारा अभ्यास करने से कलाइयाँ पंजे एवं हाथों की मांसपेशियाँ मजबूत होती है।

प्रतिज्ञा :
नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness Chapter 4 व्यायाम help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness Chapter 4 व्यायाम, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.