UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 9 पर्यावरणीय प्रदूषण-कारण एवं प्रभाव

UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 9 पर्यावरणीय प्रदूषण-कारण एवं प्रभाव

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Environment. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 9 पर्यावरणीय प्रदूषण-कारण एवं प्रभाव.

पर्यावरणीय प्रदूषण-कारण एवं प्रभाव

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए।
(क) जल प्रदूषित कैसे होता है ?
उत्तर
जल प्रदूषित होने के निम्नलिखित कारण हैं-

  1. उद्योगों द्वारा विभिन्न उद्योगों एवं घरेलू उपयोगों से निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थ नदियों, झीलों व तालाबों आदि में जाकर उसके जल को प्रदूषित कर देते हैं। (UPBoardSolutions.com)
  2.  मानव की दैनिक क्रियाएँ- नदी, तालाबों आदि में कपड़े धोने, पशुओं को नहलाने, सीवेज लाइन को गंदा पानी इसमें प्रवाहित करने के कारण भी जल प्रदूषित होता है।
  3.  कृषि एवं कीटनाशक दवाएँ- फसलों के अत्यधिक उत्पादन के लिए उपयोग किए जा रहे विभिन्न प्रकार की रासायनिक खादं एवं कीटनाशक दवाएँ वर्षा के जल के साथ नदियों तालाबों में पहुँचकर जल को प्रदूषित कर देते हैं।

UP Board Solutions 

(ख) वायु को प्रदूषित करने वाली गैसों का नाम लिखिए ?
उत्तर
कार्बन मोनोऑक्साइड, कार्बन डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन ऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड, हाईड्रोकार्बन, क्लोरीन, अमोनिया, मिथेन आदि वायु को प्रदूषित करने वाली गैसें हैं।

(ग) ध्वनि प्रदूषण से आप क्या समझते हैं ? इसके प्रमुख कारणों को लिखिए।
उत्तर
जब ध्वनि का कानों व मस्तिष्क पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने लगे तो उसे शोर कहते हैं। और यही ध्वनि प्रदूषण है। ध्वनि-प्रदूषण निम्नलिखित कारणों से होता है-

  1. यातायात के साधनों की तेज ध्वनि भी ध्वनि प्रदूषण का कारण बनती है।
  2. टी०वी०, रेडियो, डीजे० आदि को तेज ध्वनि में बजाने पर भी ध्वनि प्रदूषण होता है।
  3. पटाखों की तीव्र आवाज से भी ध्वनि प्रदूषण होता है। (UPBoardSolutions.com)
  4. उद्योगों में प्रयोग की जाने वाली मशीनें, सायरन व जनरेटर आदि भी ध्वनि प्रदूषण के कारण बनते हैं।
  5. प्रकृति में घटने वाली कुछ प्राकृतिक क्रियाएँ जैसे- बिजली कड़कना, तूफानी हवाएँ व ज्वालामुखी विस्फोट से भी ध्वनि प्रदूषण होता है, किंतु ये घटनाएँ बहुत कम समय के लिए होती हैं।

(घ) मृदा प्रदूषण के नियंत्रण हेतु क्या करना चाहिए ?
उत्तर
मृदा प्रदूषण के नियंत्रण हेतु निम्नलिखित उपाय कर सकते हैं-

  1. फसलों पर कम से कम रासायनिक खादों व कीटनाशकों का प्रयोग किया जाए।
  2. जैविक खाद को बढ़ावा दिया जाए।
  3. गाँवे तथा नगरों से निकलने वाले मल एवं गंदगी का उचित निस्तारण किया जाए।
  4. वनों के विनाश पर रोक लगाना और अधिक से अधिक पौधरोपण करना।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
सही शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(कूड़ेदान, पीलिया, वायु, पेड़-पौधे)
उत्तर
(क) प्रदूषित जल पीने से पीलिया रोग हो जाता है।
(ख) दमा, खसरा आदि बीमारियाँ वायु प्रदूषण का परिणाम हैं।
(ग) ध्वनि प्रदूषण को पेड़-पौधे भी कम करते हैं।
(घ) ठोस अपशिष्ट पदार्थों को कूड़ेदान में फेंकना चाहिए।

प्रश्न 3.
सही कथन के सामने (✓) और गलत के सामने (✗) का चिह्न लगाइए-
उत्तर
(क) जल प्रदूषण से पागलपन रोग होता है।                                                                       (✗)
(ख) वाहनों के धुएँ से जल प्रदूषित होता है।                                                                          (✗)
(ग) मानव व अन्य जीवधारियों के भोजन तथा आवास पर मृदा प्रदूषण का दुष्प्रभाव पड़ता है। (✓)
(घ) घरों से निकलने वाले गंदे जल का उचित निस्तारण करना चाहिए।                                   (✓)

प्रश्न 4.
मिलान कीजिए-
उत्तर
UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 9 पर्यावरणीय प्रदूषण-कारण एवं प्रभाव img-1

प्रोजेक्ट वर्क- विद्यार्थी स्वयं करें।

UP Board Solutions

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 9 पर्यावरणीय प्रदूषण-कारण एवं प्रभाव help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 9 पर्यावरणीय प्रदूषण-कारण एवं प्रभाव, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness Chapter 9 प्राथमिक चिकित्सा, नशीले पदार्थ एवं उनके दुष्परिणाम

UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness Chapter 9 प्राथमिक चिकित्सा, नशीले पदार्थ एवं उनके दुष्परिणाम

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness Chapter 9 प्राथमिक चिकित्सा, नशीले पदार्थ एवं उनके दुष्परिणाम

प्रश्न 1.
प्राथमिक चिकित्सा क्या है?
उत्तर :
दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को तुरन्त राहत पहुँचाने के लिए किए जाने वाले उपायों को प्राथमिक चिकित्सा कहते हैं, जैसे खेल के मैदान में कोई खिलाड़ी चक्कर खाकर गिर पड़े तो उसके लिए। तुरन्त (UPBoardSolutions.com) उसे जमीन पर सीधा लिटा दें, हवा करें तथा पीने के लिए पानी दें। इन्हीं सुरक्षा के उपायों को प्राथमिक चिकित्सा कहते हैं।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
खेल के मैदान में प्रायः किस प्रकार की घटनाएँ घटती हैं?
उत्तर :
खेल के मैदान में प्रायः खेलते समय छोटी-मोटी चोटें लग जाती हैं, जैसे- गिरने से हाथ-पैर छिलना, हाथों या पैरों में मोच आ जाना आदि। लेकिन कभी-कभी खेलों में गम्भीर चोटें भी लग जाती हैं, जैसे – हाथ या पैर की हड्डी का टूटना, मांसपेशियों में खिंचाव आ जाना, चोट लगने से नाक से खून आना, बेहोश हो जाना आदि।

प्रश्न 3.
प्राथमिक चिकित्सा के दो महत्त्व बताइए।
उत्तर :
प्राथमिक चिकित्सा के दो निम्नलिखित महत्त्व हैं –

  1. प्रथम सहायता से घायल रोगी के जीवन की रक्षा होती है।
  2. चोट की गम्भीरता को कम करने में प्राथमिक चिकित्सा सहायक है।

प्रश्न 4.
पेशियों के खिंचाव की स्थिति में क्या प्राथमिक उपचार करेंगे?
उत्तर :
पेशियों में खिंचाव की स्थिति में निम्न प्राथमिक उपचार करना चाहिए –

  1. सर्वप्रथम रोगी को आराम की स्थिति में लिटाना चाहिए।
  2. दर्द निवारक क्रीम लगाकर आराम की स्थिति में छोड़ चाहिए।

UP Board Solutions

प्रश्न 5.
हड्डी टूटने की स्थिति में आप तुरन्त क्या करेंगे?
उत्तर :
खेलते समय कभी-कभी गिरने से तथा हड्डियों पर अधिक दबाब पड़ने की स्थिति में टूट जाती हैं। हड्डी टूटने से वह अंग काम करने की स्थिति में नहीं रहता। हड्डी टूटने पर हम निम्नलिखित प्राथमिक उपचार कर सकते हैं –

  1. घायल व्यक्ति को भीड़ से हटाकर खुली हवा में लाएँ।
  2. रोगी को धैर्य एवं (UPBoardSolutions.com) सांत्वना दें।
  3. लकड़ी या स्केल की छोटी खपाची की सहायता से टूटे अंग पर बाँध दें।
  4. बड़ों की सहायता से स्ट्रेचर या एंबुलेंस से घायल व्यक्ति को डॉक्टर के पास ले जाएँ।

प्रश्न 6.
डोपिंग किसे कहते है?
उत्तर :
कभी-कभी खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी अपने खेल-प्रदर्शन को बढ़ाने के लिए कुछ शक्तिवर्धक नशीली दवाओं का सेवन करते हैं जिसे डोपिंग कहते हैं। इसके दुष्परिणाम में उनकी शारीरिक क्षमता कम होने लगती है। दवाओं के प्रयोग में पकड़े जाने पर ऐसे खिलाड़ी अन्तरराष्ट्रीय खेलों से बाहर कर दिए जाते हैं। उनके द्वारा जीते गए पदक वापस ले लिए जाते हैं। इसकी वजह से खिलाड़ी को ही नहीं, पूरे राष्ट्र को अपमानित होना पड़ता है।

प्रश्न 7.
नशीले पदार्थों का सेवन करने से शरीर पर क्या दुष्प्रभाव पड़ता है?
उत्तर :
नशीले पदार्थ के सेवन से स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर पड़ता है। अधिक समय तक इन पदार्थों का सेवन करते रहने से इनकी आदत पड़ जाती है। एक बार आदत पड़ जाने पर नशीला पदार्थ न मिलने पर व्यक्ति के अन्दर बेचैनी बढ़ने लगती है। बेचैनी दूर करने के लिए वह बार-बार नशीले पदार्थों का (UPBoardSolutions.com) सेवन करने लगता है। परिणामस्वरूप वह गम्भीर रोगों का शिकार हो जाता है जैसे-हृदय रोग, यकृत एवं मस्तिष्क का कैंसर, दमा-रोग, एड्स आदि। नशीले पदार्थ का सेवन करने से मरीज को चेहरा एकदम से बुझ-सा जाता है। उसकी आँखों के नीचे काले धब्बे पड़ जाते हैं।

UP Board Solutions

प्रश्न 8.
रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए (पूर्ति करके) –

  1. सिगरेट और पानमसालों को बनाने में निकोटीन नामक विषैला रासायनिक तत्व प्रयोग किया जाता है।
  2. नशीले पदार्थों का शरीर पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है।
  3. नशा करने वालों की संगति से बचे।
  4. डूबते व्यक्ति को पानी से निकालकर पेट के बल लिटा देंगे।

प्रोजेक्ट वर्क :
नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness Chapter 9 प्राथमिक चिकित्सा, नशीले पदार्थ एवं उनके दुष्परिणाम help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness Chapter 9 प्राथमिक चिकित्सा, नशीले पदार्थ एवं उनके दुष्परिणाम, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness Chapter 8 प्रमुख खेल

UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness Chapter 8 प्रमुख खेल

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness Chapter 8 प्रमुख खेल

प्रश्न 1.
सबसे लम्बी दौड़ कितने मीटर की होती है?
उत्तर :
सबसे लम्बी दौड़ ६०० मीटर की होती है।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
ऊँची कूद में प्रत्येक खिलाड़ी द्वारा कितने प्रयास किए जाते हैं?
उत्तर :
ऊँची कूद में प्रत्येक खिलाड़ी को एक निर्धारित ऊँचाई पर कूदने के लिए तीन बार मौका दिया जाता है।

प्रश्न 3.
गोलाफेंक में गोला किस पदार्थ का बना होता है, एवं इसका वजन कितना किलोग्राम होता है?
उत्तर :
गोलाफेंक में गोला पीतल अथवा लोहे के ठोस (UPBoardSolutions.com) पदार्थ का बना होता है। इस गोले का वजन 5 किग्रा होता है।

प्रश्न 4.
डिस्कस किस आकार का होता है? इसका वजन कितने किलोग्राम होता है?
उत्तर :
डिस्कस फाइबर या लकड़ी से बना वृत्त के आकार का होता है। इसका वजन 1.5 किलोग्राम होता है।

UP Board Solutions

प्रश्न 5.
‘मल्ल युद्ध’ को वर्तमान में किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर :
‘मल्ल युद्ध’ विश्व के प्राचीनतम खेलों में से एक है। वर्तमान समय में इसे कुश्ती के नाम से जाना जाता है।

प्रश्न 6.
“कुश्ती’ में गद्दे की ऊँचाई कितने मीटर होती है?
उत्तर :
‘कुश्ती’ में गद्दे की ऊँचाई 1 मीटर होती है।

प्रश्न 7.
कुश्ती के कुछ खिलाड़ियों के नाम बताइए।

  1. गामा पहलवान- गामा पहलवान को ‘रुस्तम-ए जहाँ’ कहा जाता है।
  2. दारा सिंहदारा सिंह फ्री स्टाइल कुश्ती के विश्व विख्यात पहलवान रहे हैं इन्होंने भारत देश का नाम पूरे विश्व में रोशन (UPBoardSolutions.com) किया है।
  3. महाबली सत्यपाल महाबली सत्यपाल गुरु हनुमान के शिष्य हैं। ये भारतीय विद्यालय खेल संघ के अध्यक्ष एवं भारती कुश्ती के विकास पुरुष हैं। इन्हें महाबली एवं पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।

UP Board Solutions

प्रश्न 8.
वालीबॉल खेल में प्रत्येक टीम में कितने-कितने खिलाड़ी होते हैं?
उत्तर :
वालीबॉल खेल में प्रत्येक टीम में 12-12 खिलाड़ी होते हैं। जिनमें से 6-6 खिलाड़ी मैदान में खेलते हैं। तथा 6-6 खिलाड़ी सुरक्षित रहते हैं।

प्रश्न 9.
वालीबॉल खेल में मैदान की लम्बाई एवं चौड़ाई कितने मीटर होती है?
उत्तर :
वालीबॉल खेल में मैदान की लम्बाई 19 मीटर तथा चौड़ाई 9 मीटर होती है, जिसमें एक मध्य रेखा होती है इसी मध्य रेखा के ऊपर जाली (नेट) लगाई जाती है। मध्य रेखा से दोनों ओर 9 × 9 वर्ग मीटर का वर्गाकार क्षेत्र होता है।

प्रश्न 10.
अन्तरराष्ट्रीय खेल से आप क्या समझते हैं?
उत्तर :
राष्ट्रीय स्तर पर योग्य खिलाड़ी अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में भाग लेकर खेलते हैं, उन्हें अन्तरराष्ट्रीय खेल कहते हैं। अन्तरराष्ट्रीय खेलों में ओलम्पिक, एशियाड एवं सैफ (UPBoardSolutions.com) खेल प्रमुख हैं।

प्रश्न 11.
ओलम्पिक ध्वज में कितने गोले होते हैं?
उत्तर :
पाँच।

UP Board Solutions

प्रश्न 12.
किसी एक स्थानीय खेल के मैदान का चित्र, नाम सहित बनाइए।
उत्तर :
नोट – विद्यार्थी अध्यापक/अध्यापिका की सहायता से स्वयं करें।

प्रश्न 13.
सही विकल्प चुनें –
1. ओलम्पिक खेलों का सर्वप्रथम प्रारम्भ हुआ?

(क) ईरान
(ख) यूनान
(ग) इराक
(घ) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 14.
रिक्त स्थान की पूर्ति करो (पूर्ति करके) –

  1. ओलम्पिक खेलों का आयोजन प्रत्येक चार वर्ष के उपरान्त होता है।
  2. पैरालम्पिक खेलों का श्रेय डा० गुडविन गुटमन को जाता है।
  3. राष्ट्रकुल खेलों का प्रारम्भ वर्ष 1930 में कनाडा में हुआ।
  4. एशियाड खेलों का प्रथम आयोजन वर्ष 1951 में नई दिल्ली में हुआ।

UP Board Solutions

प्रोजेक्ट वर्क तथा यह भी जानिए :
नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness Chapter 8 प्रमुख खेल help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness Chapter 8 प्रमुख खेल, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 13 त्रिभुज

UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 13 त्रिभुज

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Maths. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 13 त्रिभुज.

अभ्यास 13(a)

प्रश्न 1.
निम्नांकित चित्रों को काटिए, प्रत्येक को दो भागों में इस प्रकार मोड़िए कि दोनों भाग सर्वांगसम हो जाएँ।
उत्तर-
विद्यार्थी चित्रों को काटकर स्वयं मोड़ें।

UP Board Solutions 

प्रश्न 2.
नीचे बने चित्रों को यदि बिन्दुदार रेखाओं पर दो भागों में मोड़ा जाए, तो प्रत्येक के दोनों भाग सर्वांगसम हैं या नहीं? अपनी अभ्यास पुस्तिका में प्रत्येक के समक्ष हाँ या नहीं में उत्तर लिखिए-
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 13 त्रिभुज 13a 2
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 13 त्रिभुज 13a 2.1

प्रश्न 3.
निम्नलिखित त्रिभुजों को उनके कोणों के आधार पर वर्गीकृत कीजिए। उत्तर
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 13 त्रिभुज 13a 3

प्रश्न 4.
निम्नलिखित त्रिभुजों को उनके भुजाओं के आधार पर वर्गीकृत कीजिए।
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 13 त्रिभुज 13a 4
उत्तर-
(i) समद्विबाहु त्रिभुज
(ii) विषमबाहु त्रिभुज
(iii) विषमबाहु त्रिभुज
(iv) समबाहु त्रिभुज

UP Board Solutions

प्रश्न 5.
नीचे दो रेखाखण्ड दिए गए हैं, दोनों रेखाखण्ड सर्वांगसम हैं। यदि AB = 4.5 सेमी, तो CD की लम्बाई कितनी होगी?
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 13 त्रिभुज 13a 5

प्रश्न 6.
चित्र में A, B, C, D एक रेखा पर स्थित बिन्दु हैं। रेखाखण्ड CA = रेखाखण्ड BD, तो रेखाखण्ड CB और AD बराबर हैं या नहीं?
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 13 त्रिभुज 13a 6
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 13 त्रिभुज 13a 7

अभ्यास 13(b)

प्रश्न 1.
त्रिभुज ABC की रचना कीजिए जबकि AB = 6 सेमी, BC = 8 सेमी तथा AC = 4 सेमी।
हल:
दिया है- ΔABC में,
AB = 6 सेमी , BC = 8 सेमी तथा AC = 4 सेमी
रचना करनी है- ΔABC की रेखाखण्ड
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 13 त्रिभुज 13b 1
रचना-

  1. सर्वप्रथम रेखाखण्ड BC=8 सेमी खींचा।
  2. बिन्दु B को केन्द्र मानकर 6 सेमी त्रिज्या का एक चाप लगाया।
  3. बिन्दु C को केन्द्र मानकर 4 सेमी त्रिज्या का एक चाप लगाया।
  4. दोनों चाप एक दूसरे को बिन्दु A पर काटते हैं। A से B तथा C को मिलाया।
  5. ΔABC अभीष्ट त्रिभुज है।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
निम्नांकित त्रिभुजों के जोड़ों में भुजाओं की नाप अंकित है। भुजा-भुजा-भुजा सर्वांगसमता प्रतिबंध का प्रयोग करके बताइए, कौन त्रिभुज किस त्रिभुज के सर्वांगसम है, उत्तर को सांकेतिक भाषा में लिखिए।
हल:
(i) ΔABC तथा ΔCDA में,
भुजा BC = भुजा AD = 1.8 सेमी
भुजा AB = भुजा CD = 3 सेमी
तथा भुजी AC = भुजा AC (उभयनिष्ठ)
अतः ΔABC = ΔCDA
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 13 त्रिभुज 13b 2
(ii) ΔAOB तथा ΔAOC में,
भुजा AB = भुजा AC = 3.6 सेमी
भुजा OB = भुजा, OC = 2.5 सेमी
तथा भुजा AO = भुजा AO = 2 सेमी (उभयनिष्ठ)
अतः ΔAOB = ΔAOC
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 13 त्रिभुज 13b 2.1
(iii) ΔABC तथा ΔPQR में
भुजा AB = भुजा PQ = 1.8 सेमी
भुजा AC = भुजा PR = 2.4 सेमी
तथा भुजा BC = भुजा QR = 2.8 सेमी
अतः ΔABC = ΔPQR
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 13 त्रिभुज 13b 2.2

प्रश्न 3.
पाश्वाकित चित्र में AD = DC और AB = BC
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 13 त्रिभुज 13b 3
(i) क्या ΔABD = ΔCBD ?
उत्तर-
हाँ, ΔABD = ΔCBD

(ii) यदि ΔABD = ΔCBD, तो इसके संगत भुजाओं और संगत कोणों को लिखिए।
हल:
ΔABD = ΔCBD
भुजा AB = भुजा CB
भुजा AD = भुजां CD
भुजा BD = भुजा BD
∠BAC = ∠BCD
∠CBD = ∠ABD
∠CDB = ∠ADB

UP Board Solutions

प्रश्न 4.
पाश्वाँकित चित्र में ΔABC और ΔABD; एक ही भुजा AB पर बने त्रिभुज हैं। AC = BD तथा BC = AD हैं। निम्नांकित कथन में कौन सत्य/असत्य है?
(i) ΔABC = ΔABD
(ii) ΔABC = ΔADB
(iii) ΔABC = ΔBAD
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 13 त्रिभुज 13b 4
हल:
AB = AB, AC = BD तथा BC = AD
अतः (iii) ΔABC = ΔBAD सत्य है।

अभ्यास 13(c)

प्रश्न 1.
चित्र में, दो त्रिभुज आपस में सर्वांगसम हैं, उन्हें छाँटकर सांकेतिक भाषा में लिखिए।
हल:
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 13 त्रिभुज 13c 1
ΔABC तथा ΔHIJ में,
भुजा AB = भुजा HI = 2 सेमी
भुजा AC = भुजा HJ = 3 सेमी
∠CAB = ∠JHI = 30°
अतः ΔABC = ΔHIJ
पुनः ΔRPQ, ΔGEF तथा ΔMKL में
RQ = GF = ML = 3 सेमी
QP = FE = LK = 2 सेमी ।
∠RPQ = ∠GEF = ∠MKL
ΔPRQ = ΔGEF = ΔMKL

प्रश्न 2.
एक त्रिभुज ΔABC की रचना कीजिए, जिसमें AB = 6 सेमी, AC = 6 सेमी और ∠A = 90°, त्रिभुज XYZ की रचना कीजिए जिसमें XY = 6 सेमी, ∠X = 90° और ∠Y = 45° क्या दोनों त्रिभुज सर्वांगसम हैं?
हल:
रचना – 6 सेमी लम्बाई का रेखाखण्ड AB खींचा। बिन्दु A पर चाँदा की। सहायता से 90° कोण बनाती हुई 6 सेमी लम्बाई का रेखाखण्ड AC खींचा।
बिन्दु C और B को मिलाया। ΔABC अभीष्ट त्रिभुज है।
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 13 त्रिभुज 13c 2.1
रचना – 6 सेमी लम्बाई का रेखाखण्ड XY खींचा। बिन्दु X पर चॉदा की सहायता से 90° कोण बनाती हुई एक रेखा खींची और बिन्दु Y पर चॉदा की सहायता से 45° कोण बनाती हुई एक रेखा खींची।
जो बिन्दु Z पर मिलती हैं।
ΔXYZ अभीष्ट त्रिभुज है।
ΔABC तथा ΔXYZ में
CA = ZX = 6 सेमी
AB = XY = 6 सेमी
∠CAB = ∠ZXY = 90°
∠ABC = ∠XYZ = 45°
ΔABC = ΔXYZ
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 13 त्रिभुज 13c 2

प्रश्न 3.
पाश्वकित चित्र में, AB = AC और ∠DAB = ∠CAD, तो क्या ΔACD और ΔABD सर्वांगसम हैं? यदि हैं तो क्यों?
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 13 त्रिभुज 13c 3
हुल:
ΔACD तथा ΔABD में,
AC = AB
∠CAD = ∠DAB
तथा AD उभयनिष्ठ है। (SAS)
ΔACD = ΔABD
क्योंकि जिस त्रिभुज की दो भुजा और उनके बीच का कोण दूसरे त्रिभुज के दो भुजाओं और उनके बीच के कोण के अलग-अलग बराबर होते हैं, वे त्रिभुज सर्वांगसम होते हैं।

UP Board Solutions

प्रश्न 4.
त्रिभुज ΔABC की रचना कीजिये जबकि AC = 4.5 सेमी, BC = 6 सेमी तथा ∠C = 60°
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 13 त्रिभुज 13c 4
हुल :
दिया है- ΔABC की भुजा
AC = 4.5 सेमी
BC = 6 सेमी
तथा ∠C = 60°
रचना करनी है- ΔABC की
रचना-

  1. सर्वप्रथम रेखाखण्ड BC = 6 सेमी खींचा।
  2.  बिन्दु C पर पटरी व परकार की सहायता से 60° का कोण बनाती हुई रेखा BY खींची।
  3. रेखा BY रेखाखण्ड AC = 4.5 सेमी की दूरी पर चिह्न A लगाया।
  4. A से B को मिलाया।
  5. यही ΔABC अभीष्ट त्रिभुज है।

अभ्यास 13(d)

प्रश्न 1.
निम्नलिखित त्रिभुजों में कौन-सा त्रिभुज किस त्रिभुज के सर्वांगसम है।
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 13 त्रिभुज 13d 1
हल:
(i) ΔABC तथा ΔFDE में,
∠A = ∠F = 40° and ∠B = ∠E = 60°
भुजा AB = भुजा EF = 3.5 सेमी
ΔABC = ΔDEL

(ii) ΔABC तथा ΔBAD में,
∠A = ∠B,
25° + 30° = 55° = ∠CAB = ∠DBA = 30°
भुजा AB = भुजा AB (उभयनिष्ठ)
अतः ΔABC = ΔBAD

(iii) ΔODA तथा ΔOBC में,
∠ADO = ∠CBO = 100°
भुजा OD = भुजा OB = 2 सेमी
∠AOD = ∠COB (शीर्षाभिमुख कोण)
अतः ΔODA = ΔOBC

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
चित्र में AD, ∠A की अर्धक है, तथा AD ⊥ BC.
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 13 त्रिभुज 13d 2
(i) क्या ΔADB = ΔADC
हल:
ΔADB तथा ΔADC में,
∠BAD = ∠CAD
∠ADB = ∠ADC = 90°
भुजा AD = भुजा AD (उभयनिष्ठ)
ΔADB = ΔADC

(ii) क्या यह कहना सही है कि BD = DC?
हल:
ΔADB = ΔADC
BD = DC

प्रश्न. 3.
चित्र में रेखा AX, ∠CAB और ∠BDC को समद्विभाजित करती है। उन तीन तथ्यों को बताइए जो यह सिद्ध करें कि ΔABD = ΔACD
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 13 त्रिभुज 13d 3
हुल :
ΔABD तथा ΔACD में,
∠CAD = ∠BAD
∠CDA = ∠BDA
भुजा AD = भुजा AD (उभयनिष्ठ)
ΔABD = ΔACD

प्रश्न 4.
त्रिभुज ΔABC की रचना कीजिये जबकि AC = 4.5 सेमी, BC = 6 सेमी तथा ∠C = 60°
हल:
दिया है- ΔABC में रेखाखण्ड AC = 6 सेमी
∠A = 60° तथा ∠C = 45°
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 13 त्रिभुज 13d 4
रचना करनी है- ΔABC की
रचना-

  1. सर्वप्रथम रेखाखण्ड AC=6 सेमी खींचा .
  2. बिन्दु A पर पटरी व परकार की सहायता से 60° का कोण ब नाती हुई रेखा AX खींची।
  3. इसी प्रकार बिन्दु C पर पटरी व परकार की सहायता से 45° का कोण बनाती हुई रेखा CY खींची।
  4. दोनों रेखाएँ AX व CY एक दूसरे को बिन्दु B पर प्रतिच्छेद करती है।
  5. यही ΔABC अभीष्ट त्रिभुज है।

अभ्यास 13(e)

प्रश्न 1.
नीचे कुछ त्रिभुज के जोड़े दिए गए हैं। उनकी नाप भुजाओं के साथ लिख दी गई है। ‘समकोण-कर्ण-भुजा सर्वांगसमता का प्रयोग करके बताइए कि कौन-कौन से त्रिभुज सर्वांगसम है? परिणाम को सांकेतिक रूप में लिखिए।
हल:
(i) ΔADB तथा ΔACB में,
AD = BC = 2 सेमी
∠ADB = ∠ACB = 90°
तथा AB = AB = 3.5 सेमी
अतः ΔADB = ΔACB
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 13 त्रिभुज 13e 1

(ii) ΔADB तथा ΔADC में,
AB = AC = 3 सेमी
AD = AD (उभयनिष्ठ)
∠ADB = ∠ADC = 90°
सर्वांगसमता के ‘समकोण-कर्ण-भुजा’ नियम से
ΔADB = ΔADC
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 13 त्रिभुज 13e 1.1

(iii) ΔOAD तथा ΔOBC में,
∠OAD = ∠OBC = 90°
OD = OC = 2.4 सेमी
OA = OB = 2 सेमी
सर्वांगसमता के ‘समकोण-कर्ण-भुजा’ नियम से
ΔOAD = ΔOBC
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 13 त्रिभुज 13e 1.2

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
BD और CE, ΔABC की भुजाओं AC और AB पर क्रमशः लम्ब खींचे गए हैं और BD = CE
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 13 त्रिभुज 13e 2
(i) क्या ΔDBC = ΔCBE ?
हल:
∠CEB = ∠BDC = 90°
भुजा BD = भुजा CE (दिया है)।
भुजा BC = भुजा BC (उभयनिष्ठ)
ΔDBC = ΔCBE

(ii) भुजा EB और भुजा CD में क्या सम्बन्ध होगा?
हल:
ΔDBC = ΔCBE
अतः भुजा EB = भुजा CD

प्रश्न 3.
उस प्रतिबंध को अभ्यास पुस्तिका पर लिखिए जबकि दो समकोण त्रिभुज सर्वांगसम होंगे।
उत्तर-
यदि एक समकोण त्रिभुज का कर्ण और एक भुजा दूसरे समकोण त्रिभुज के कर्ण और एक भुजा के बराबर हो, तो दोनों त्रिभुज सर्वांगसम होंगे। इसे ‘समकोण-कर्ण-भुजा’ (R.H.S.) सर्वांगसमता कहते हैं।

प्रश्न 4.
त्रिभुज ΔARC की रचना कीजिये जबकि AC = 13 सेमी, BC = 5 सेमी तथा ∠B = समकोण है। त्रिभुज के तीनों कोणों का योगफले इसे कीजिए तथा निष्कर्ष निकालिए:
हल:
दिया है- ΔABC में रेखाखण्ड AC = 13 सेमी।
BC =5 सेमी तथा ∠B = 90°
रचना करनी है- ΔABC की।
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 13 त्रिभुज 13e 4
रचना-

  1. सर्वप्रथम रेखाखण्ड BC = 5 सेमी खींचा।
  2. बिन्दु B परकार व पटरी की सहायता से 90° का कोण बनाती हुई रेखा BX खींची।
  3. बिन्दु C रेखाखण्ड AC = 13 सेमी लेकर रेखा BX पर चिह्न A लगाया। A से C को मिलाया।
  4. अतः यही ΔABC अभीष्ट त्रिभुज है।

UP Board Solutions

अभ्यास 13(f)

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों में X, Y, Z का मान निकालिये।
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 13 त्रिभुज 13f 1
हल:
(i) ∠A = 70°, ∠B = 72°, ∠C = Z
Δ के तीनों अन्तः कोणों का योग 180° होता है।
∠A + ∠B + ∠C = 180
70 + 72 + Z = 180
142 + Z = 180
Z = 180 – 142
Z = 38
अतः ∠Z = 38°

(ii) ΔACD में
∠A = 50°, ∠C = y, ∠D = 80°
∠A + ∠C + ∠D = 180°
50 + y + 80 = 180
130 + y = 180
y = 180 – 130
y = 50
तथा ΔABC में,
∠A = 40°, ∠B = x°, ∠C = 45°
∠A + ∠B + ∠C = 180°
40 + x° + 45 = 180
85 + x = 180
x = 180 – 85
x = 95

(iii) ΔBCD में,
∠CBD = 55°, ∠BDC = 60°, ∠BCD = x
∠CBD + ∠BCD + ∠BDC = 180°
55 + x + 60 = 180
115 + x = 180
x = 180 – 115
x = 65

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
चित्रानुसार का मान ज्ञात कीजिए|
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 13 त्रिभुज 13f 2
हल:
(i) ΔABC में,
∠A = 3x°, ∠B = 60° तथा ∠C = x°
∠A + ∠B + ∠C = 180°
3x° + 60 + x° = 180
4x + 60 = 180
4x = 180 – 60
4x = 120
x = 30°

(ii) ΔABC में,
∠A = 2x°, ∠B = 3x° तथा ∠ACD = 115°
∠ACD, ΔABC के लिए बाह्य कोण है|
∠ACD = ∠CAB + ∠ABC
115 = 2x° + 3x°
5x° = 115
x = 23°

प्रश्न 3.
निम्नलिखित में X, Y का मान ज्ञात कीजिए।
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 13 त्रिभुज 13f 3
हल:
(i) ∠ABC = x°, ∠ACB = 51°, तथा ∠CAD = 107°
ΔACD में, ∠CAD बाह्य कोण है।
अतः ∠CAD = ∠ABC + ∠ACB
107 = x° + 51°
x = 107 – 51
x = 56°

(ii) ΔACD में, ∠A = x°, ∠B = 40°, ∠C = 107°
∠A + ∠B + ∠C = 180°
x + 40 + 107 = 180
x + 147 = 180
x = 180 – 147
x = 33
तथा
x° + 65 + y° = 180°
33 + 65 + y = 180
98 + y = 180
y = 180 – 98
y = 82

प्रश्न 4.
ΔABC में ∠B = 72°, ∠C = 64°, ∠A का ज्ञात कीजिए।
हल:
ΔABC में ∠B = 72°, ∠C = 64°, ∠A = ?
∠A + ∠B + ∠C = 180°
∠A + 72° + 64° = 180°
∠A + 136° = 180°
∠A = 180° – 136°
∠A = 44°

UP Board Solutions

प्रश्न 5.
यदि किसी त्रिभुज की कोणों में अनुपात 3 : 4 : 5 हो, तो कोणों के ज्ञात कीजिए।
हल:
त्रिभुज के तीनों कोणों का अनुपात 3 : 4 : 5
माना पहला कोण = 3x
दूसरा कोण = 4x
तथा तीसरा कोण = 5x
3x + 4x + 5x = 180°
12x = 180°
x = 15
अतः पहला कोण = 3 x 15 = 45°
दूसरा कोण = 4 x 15 = 60°
तथा तीसरा कोण = 5 x 15 = 75°

दक्षता अभ्यास 13

प्रश्न 1.
चित्र में ΔABD = ΔCDB चित्र को देखकर निम्नांकित वैकल्पिक उत्तरों में से सही उत्तर छाँटकर अभ्यास पुस्तिका पर लिखिए।
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 13 त्रिभुज 13 1
(a) ∠A का संगत कोण है –
(i) ∠B
(ii) ∠D
(iii) ∠C
उत्तर-
(iii) ∠C

(b) भुजा AB की संगत भुजा है।
(i) CD
(ii) AD
(iii) BC
उत्तर-
(i) CD

(c) AD की संगत भुजा है-
(i) CB
(ii) CD
(iii) BA
उत्तर-
(i) CB

(d) DB की संगत भुजा है-
(i) BD
(ii) DC
(iii) BC
उत्तर-
(i) BD

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
यदि कक्षा 6 के सभी बच्चे 4 सेमी, 5 सेमी और 6 सेमी भुजा वाले एक त्रिभुज की रचना करें, तो क्या । बनने वाले सभी त्रिभुज सर्वांगसम होंगे?
उत्तर-
हाँ, सभी त्रिभुजं सर्वांगसम होंगे।

प्रश्न 3.
यदि ΔABC = ΔPQR तथा AB = 3.2 सेमी, BC = 5 सेमी और CA = 7 सेमी हो, तो ΔPQR की भुजाओं की माप लिखिए?
हल:
ΔABC = ΔPQR
AB = 3.2 सेमी, BC = 5 सेमी और CA = 7 सेमी
चूंकि दोनों त्रिभुज सर्वांगसम हैं अतः संगत भुजाएँ बराबर होंगी।
अतः PQ = AB = 3.2 सेमी QR = BC = 5 सेमी
RP = CA = 7 सेमी.

प्रश्न 4.
एक त्रिभुज की तीनों भुजाएँ दूसरे त्रिभुज की तीनों संगत भुजाओं के बराबर हैं। क्या दोनों त्रिभुज सर्वांगसम हैं?
उत्तर-
हाँ, दोनों त्रिभुज सर्वांगसम हैं।

प्रश्न 5.
एक त्रिभुज के तीनों कोण दूसरे त्रिभुज के तीनों संगत कोणों के बराबर हों, तो क्या दोनों त्रिभुज सदैव सर्वांगसम होते हैं?
उत्तर-
नहीं, दोनों त्रिभुज सर्वांगसम नहीं हैं।

UP Board Solutions

प्रश्न 6.
एक त्रिभुज का एक कोण 130° का है, शेष दो कोण आपस में बराबर हैं। इन दोनों कोणों की माप ज्ञात कीजिए।
हल:
माना त्रिभुज के दोनों बरोबर कोण = x°
त्रिभुज के तीनों कोणों का योग = 180°
अतः x + x + 130° = 180°
2x = 180° – 130°
2x = 50°
x = 50°
x = 25°
अतः त्रिभुज के शेष दोनों कोण = 25°, 25°

प्रश्न 7.
एक समकोण त्रिभुज के दो कोण बराबर हैं, दोनों कोण कितने-कितने अंश के हैं?
हल:
माना समकोण त्रिभुज के दोनों कोण = x°
अतः
x + x + 90° = 180°
2x = 180° – 90°
2x = 90°
x = 45०
अतः शेष दोनों कोण = 45°, 45°

प्रश्न 8.
पाश्वाकित चित्र में, बिन्दु D, E, त्रिभुज ABC की भुजा AB और AC पर इस प्रकार स्थित है कि DE || BC, यदि ∠B = 30°, ∠A = 40°, तो कोण x, y, z के मान ज्ञात कीजिए।
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 13 त्रिभुज 13 8

हल:
∠x° = 30° (संगत कोण)
ΔADE में,
∠x° + ∠z° + 40° = 180°
30° + ∠z° + 40° = 180°
∠z° + 70° = 180°
∠z° = 180° – 70°
∠z° = 110°
अतः ∠y° = ∠z° = 110° (संगत कोण)

प्रश्न 9.
पाश्र्वांकित चित्र में ∠C समकोण हैं। CD ⊥ AB है। ∠A = 65°, तो निम्नांकित कोणों के मान ज्ञात कीजिए।
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 13 त्रिभुज 13 9
(i) ∠ACD
(ii) ∠BCD
(iii) ∠CBD
हल:
(i) ΔCAD में
∠CAD + ∠CDA + ∠ACD = 180°
अतः 65° + 90° + ∠ACD = 180°
155° + ∠ACD = 180°
∠ACD = 180° – 155°
∠ACD = 25°

(ii) ΔABC में,
∠ACD + ∠BCD = 90°
25° + ∠BCD = 90°
∠BCD = 90° – 25°
अंतः ∠BCD = 65°

(iii) ΔBCD में,
∠BCD + ∠CDB + ∠CBD = 180°
65° + 90° + ∠CBD = 180°
155° + ∠CBD = 180°
∠CBD = 180° – 155°
∠CBD = 25°

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 13 त्रिभुज help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 13 त्रिभुज, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness Chapter 7 माचिंग, खेल भावना एवं अनुशासन

UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness Chapter 7 माचिंग, खेल भावना एवं अनुशासन

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness Chapter 7 माचिंग, खेल भावना एवं अनुशासन

प्रश्न 1.
माचिंग क्या है? माचिंग करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
उत्तर :
मार्किंग वह क्रिया है जिसमें आदेशों को सुनते हुए ध्यान से मार्च किया जाता है, जैसेसेना व पुलिस के जवानों का कदम-ताल करते चलना व विद्यालयों में बच्चों की ड्रिल। मार्किंग करते समय निम्न बातों को ध्यान में रखना आवश्यक है- सावधानी की मुद्रा में खड़ा होना, गर्दन सीधी व आँखें सामने की ओर खुली रखना। विश्राम की अवस्था में दोनों हाथ पीछे करना, हाथों और पैरों को ढीला छोड़ना। बात करना, पीछे मुड़ना व रूमाल प्रयोग करना मना होता है।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
राष्ट्र ध्वज में कौन-कौन से रंग होते हैं? ये रंग क्या दर्शाते हैं?
उत्तर :
राष्ट्र ध्वज में तीन रंग होते हैं। ऊपर केसरिया रंग, बीच में सफेद व नीचे हरा रंग होता है। केसरिया रंग त्याग व बलिदान सफेद रंग शांति व सच्चाई और हरा रंग देश की हरियाली व खुशहाली दर्शाता है।

प्रश्न 3.
राष्ट्रगान की रचना किसने की थी? राष्ट्रगान गाते समय किन-किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए?
उत्तर :
राष्ट्रगान की रचना गुरु रवीन्द्रनाथ टैगोर ने की थी। राष्ट्रगान गाते समय निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए –

  1. राष्ट्रगान के समय सावधान की मुद्रा में खड़ा होना चाहिए।
  2. राष्ट्रगान गाते समय हिलना-डुलना व बातें करना मना है।
  3. राष्ट्रगान सही-सही गाना चाहिए।
  4. राष्ट्रगान 52 सेकण्ड में पूरा होना चाहिए।

प्रश्न 4.
खेल भावना से आप क्या समझते हैं?
उत्तर :
जब हम कोई भी खेल खेलते हैं, तो उसमें हारते हैं या जीतते हैं। हमारा पूरा प्रयास होता है कि हम जीते। पर सदैव ऐसा नहीं हो पाता। अगर हम जीतते हैं तो हमें हारने वाले खिलाड़ी के प्रयास की सराहना करनी चाहिए। इसी प्रकार हारने पर हमें जीतने वाले खिलाड़ी को बधाई देनी चाहिए। हार को विनम्रतापूर्वक स्वीकार कर पुनः तैयारी में जुट जाना चाहिए। जीतने पर अहंकार नहीं होना चाहिए। हमें प्रतिद्वन्दी खिलाड़ियों के प्रति मन में ईष्र्या-द्वेष का भाव नहीं रखना चाहिए, बल्कि उनसे सीखने का प्रयास करना चाहिए। यही खेल भावना है।

UP Board Solutions

प्रश्न 5.
खेल में अनुशासन होना क्यों आवश्यक है?
उत्तर :
खेल भावना तथा अनुशासन एक-दूसरे के पूरक हैं। प्रत्येक खेल के कुछ नियम होते हैं। इन नियमों का पालन करते हुए ही हम खेलकर जीतने का प्रयास करते हैं। अनुशासन हमारे जीवन को व्यवस्थित बनाता है। अतः खेल में अनुशासन होना अत्यन्त आवश्यक है। हमें खेल, शिक्षा, समाज आदि सभी क्षेत्रों में अनुशासन का परिचय देना चाहिए।

प्रश्न 6.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए – (पूर्ति करके)
उत्तर :

(क) विंध्य हिमाचल यमुना गंगा, उच्छल जलधि तरंग।
(ख) किसी भी खिलाड़ी को चोट लगने पर उपचार की व्यवस्था करना।
(ग) मुख्य अतिथि के निरीक्षण पर आते समय ग्रुप लीडर ग्रुप को ‘सावधान’ का आदेश देगा।

प्रश्न 7.
‘अ’ समूह का ‘ब’ समूह से सही-सही मिलान कीजिए (मिलान करके) –
उत्तर :
UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness Chapter 7 माचिंग, खेल भावना एवं अनुशासन 1

प्रश्न 8.
राष्ट्र ध्वज को केसरिया रंग प्रतीक है –

(क) त्याग व बलिदान का
(ख) शान्ति का
(ग) खुशहाली वं हरियाली का
(घ) देश के उन्नति के पथ पर अग्रसर रहने का।

उत्तर :

(क) त्याग व बलिदान का

UP Board Solutions

प्रश्न 9.
खेल के मैदान में राष्ट्र ध्वज को देखकर आपको क्या प्रेरणा मिलती है?
उत्तर :
खेल के मैदान में राष्ट्र ध्वज को देखकर हमें देशभक्ति, त्याग व बलिदान, ध्वज के प्रति सम्मान करने की प्रेरणा मिलती है।

प्रश्न 10.
यदि कहीं राष्ट्रगान हो रहा हो और आप उधर से निकल रहे हो तो आपको उस समय क्या करना चाहिए?
उत्तर :
यदि कहीं राष्ट्रगान हो रहा हो और हम उधर से निकल रहे हों, तब हमें चुपचाप सावधान मुद्रा में खड़ा हो जाना चाहिए, जब तक कि राष्ट्रगान समाप्त न हो जाए।

प्रोजेक्ट कार्य :
नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

UP Board Solutions

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness Chapter 7 माचिंग, खेल भावना एवं अनुशासन help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness Chapter 7 माचिंग, खेल भावना एवं अनुशासन, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.