UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 11 जनसंख्या एवं हमारा पर्यावरण

UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 11 जनसंख्या एवं हमारा पर्यावरण

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Environment. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 11 जनसंख्या एवं हमारा पर्यावरण.

जनसंख्या एवं हमारा पर्यावरण

अभ्यास

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

प्रश्न 1.
जनसंख्या वृद्धि से क्या तात्पर्य है ? इसका पर्यावरण पर क्या प्रभाव पड़ता है ?
उत्तर
लोगों की संख्या बढ़ने के कारण जब हमारे प्राकृतिक संसाधन कम पड़ने लगते हैं तो हम इसे जनसंख्या वृद्धि कहते हैं। जनसंख्या वृद्धि का पर्यावरण पर बुरा प्रभाव पड़ता है। आज का पर्यावरण प्रदूषण जनसंख्या वृद्धि की ही देन है।

UP Board Solutions 

प्रश्न 2.
जनसंख्या वृद्धि पर माल्थस के विचार क्या हैं ? समझाइए।
उत्तर
माल्थस के अनुसार खाद्य सामग्री में वृद्धि सदैव अंकगणितीय क्रम (जैसे 1, 2, 3, 4, 5…) में होती है, जबकि जनसंख्या वृद्धि ज्यामितीय क्रम (जैसे 2, 4, 8, 16, …) में होती है।

प्रश्न 3.
हमारी मूलभूत आवश्यकताएँ क्या हैं? जनसंख्या वृद्धि का उन पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर
रोटी, कपड़ा तथा मकान हमारी मूलभूत आवश्यकताएँ हैं। जनसंख्या वृद्धि का इन पर बुरा प्रभाव पड़ता है। जनसंख्या के बहुत अधिक बढ़ने के कारण आज खाने के लिए भोजन की (UPBoardSolutions.com) कमी तथा रहने के लिए मकान छोटे होते जा रहे हैं। इसके साथ ही लोगों का जीवन स्तर भी गिरता जा रहा है।

प्रश्न 4.
जनसंख्या बढ़ने पर ऐतिहासिक इमारतें कैसे प्रभावित होती हैं ? लिखिए।
उत्तर
जनसंख्या बढ़ने के कारण वातावरण प्रदूषित हुआ है। वातावरणीय प्रदूषण के कारण ऐतिहासिक इमारतों की बाहरी परत खराब होने लगी है। उदाहरण के लिए वायु प्रदूषण के कारण आगरा स्थित ताजमहल का रंग पीला पड़ने लगा है इसके अतिरिक्त ऐसे स्थानों पर बढ़ती भीड़ के कारण वहाँ गंदगी भी फैलने लगी है।

प्रश्न 5.
अधिक जनसंख्या होने पर यातायात की सुविधाएँ किस प्रकार प्रभावित होती हैं ?
उत्तर
अधिक जनसंख्या के कारण आज बसों, रेलगाड़ियों, हवाई अड्डों आदि सभी जगह अपार भीड़ लगी रहती है। बहुत से लोगों को बसों तथा गाड़ियों में बैठने तक की जगह नहीं मिल (UPBoardSolutions.com) पाती है। और उन्हें खड़े रहकर यात्रा करनी पड़ती है। इसके अलावा सड़कों पर बढ़ती वाहनों की संख्या के कारण कई-कई घंटों को जाम भी लग जाता है तथा दुर्घटनाएँ हो जाती हैं।

UP Board Solutions

प्रश्न 6.
रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-
उत्तर
(क) जनसंख्या में वृद्धि ज्यामितीय क्रम से होती है।
(ख) खाद्यान्न में वृद्धि अंकगणितीय क्रम से होती है।
(ग) जनसंख्या बढ़ने से सुविधाओं में कमी होने लगती है।
(घ) जनसंख्या वृद्धि से हमारा पर्यावरण प्रभावित होता है।

प्रोजेक्ट वर्क- विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 11 जनसंख्या एवं हमारा पर्यावरण help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 11 जनसंख्या एवं हमारा पर्यावरण, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 10 पर्यावरण असन्तुलन-मानव हस्तक्षेप का परिणाम

UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 10 पर्यावरण असन्तुलन-मानव हस्तक्षेप का परिणाम

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Environment. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 10 पर्यावरण असन्तुलन-मानव हस्तक्षेप का परिणाम.

पर्यावरण असन्तुलन-मानव हस्तक्षेप का परिणाम

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए
(क) पर्यावरणीय असंतुलन के दुष्परिणाम लिखें।
उत्तर
आँधी, तूफान, अकाल जैसी आपदाएँ तथा प्रदूषण आदि सभी पर्यावरण असन्तुलन के दुष्परिणाम हैं।

UP Board Solutions 

(ख) पेड़-पौधे पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में किस प्रकार सहायता करते हैं?
उत्तर
पेड़-पौधे पर्यावरण का सन्तुलन बनाए रखने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे वायु में से कार्बन डाइऑक्साइड गैस को अवशोषित कर लेते हैं तथा इसमें ऑक्सीजन गैस छोड़ते हैं। पेड़-पौधे वर्षा कराकर पृथ्वी पर तथा वायुमण्डल में जल की उचित मात्रा को बनाए रखते हैं। इसके साथ ही वे वायुमण्डलीय ताप को भी नियंत्रित रखते हैं। ये मिट्टी के कटाव को रोककर उसकी उर्वरा शक्ति को बनाए रखते हैं।

(ग) जनसंख्या बढ़ने से कौन-कौन सी समस्याएँ उत्पन्न होती हैं?
उत्तर
जनसंख्या बढ़ने से निम्नलिखित समस्याएँ उत्पन्न होती हैं-

  1. अधिक अन्न उगाने तथा मकान बनाने के लिए वनों की अन्धाधुंध कटाई की जाती है।
  2. अधिक मकानों के बनने तथा कारखानों के लगाए जाने के कारण कृषि कम हो रही है।
  3. अधिक उद्योगों, और वाहनों से वातावरण प्रदूषित होता है।
  4. इससे ऊर्जा के स्रोतों पर अत्यधिक दबाव पड़ता है।

(घ) ऊर्जा के कौन-कौन से स्रोत हैं ?
उत्तर
सूर्य का प्रकाश, कोयला, लकड़ी, पेट्रोल, डीजल, प्राकृतिक गैस, मिट्टी का तेल, गोबर गैस, गोबर के कंडे, बिजली आदि ऊर्जा से स्रोत हैं।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
मिलान कीजिए
उत्तर
UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 10 पर्यावरण असन्तुलन-मानव हस्तक्षेप का परिणाम img-1

प्रश्न 3.
नीचे दिए गए प्रश्नों में उत्तर के रूप में तीन विकल्प दिए गए हैं। सही विकल्प चुनें।
(क) जल का मुख्य स्रोत है-
1. हैण्डपम्प
2. तालाब
3. वर्षा

(ख) प्रदूषित जल के पीने से रोग होता है।
1. हैजा
2. खसरा
3. केसर

(ग) समुद्र से प्राप्त होता है-
1. पेट्रोल
2. आयोडीन
3. जड़ी-बूटी

UP Board Solutions

प्रश्न 4.
रिक्त स्थानों को भरें
उत्तर
(क) कल कारखानों से निकले कचरों को नदियों में बहा देने से उनका जल प्रदूषित हो रहा है।
(ख) पृथ्वी में उपलब्ध संसाधन सीमित मात्रा में हैं।
(ग) साधारण नमक समुद्र में पाया जाता है।
(घ) गंगा के प्रदूषण का बढ़ना खतरे का संकेत है।

प्रोजेक्ट वर्क- विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 10 पर्यावरण असन्तुलन-मानव हस्तक्षेप का परिणाम help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 10 पर्यावरण असन्तुलन-मानव हस्तक्षेप का परिणाम, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 9 लम्ब और समान्तर रेखाएँ

UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 9 लम्ब और समान्तर रेखाएँ

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Maths. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 9 लम्ब और समान्तर रेखाएँ.

अभ्यास 9(a)

प्रश्न 1.
अपने आस-पास की वस्तुओं से समान्तर रेखाओं के युग्मों के चार उदाहरण दीजिए।
उत्तर-
(i) मेज के आमने-सामने के किनारे।
(ii) कमरे के फर्श के आमने-सामने के किनारे।
(iii) स्केल के सम्मुख किनारे।
(iv) ब्लेड की धारें।

UP Board Solutions 

प्रश्न 2.
चित्र में l और m दो समान्तर रेखाएँ हैं। AB और CD इनके बीच की लम्बवत दूरी है, यदि AB = 3 सेमी, तो CD की लम्बाई बताइए।
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 9 लम्ब और समान्तर रेखाएँ 1
उत्तर-
AB और CD दो समान्तर रेखाओं l और m के बीच की लम्बवतू दूरी है
अतः CD = AB = 3 सेमी।

प्रश्न 3.
चित्र में आयत ABCD के नाप लिखे गए हैं।
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 9 लम्ब और समान्तर रेखाएँ 2
(i) क्या AB || CD है? यदि है तो क्यों?
उत्तर-
हाँ, AB || CD क्योंकि इनके बीच की लम्बवतु दूरी समान है।
(ii) क्या AD || BC है? यदि है तो क्यों?
उत्तर-
हाँ, AD || BC क्योंकि इनके बीच की लम्बवत् दूरी समान है।

अभ्यास 9(b)

प्रश्न 1.
पार्श्व चित्र में तिर्यक रेखाओं की पहचान कर अपनी अभ्यास पुस्तिका पर लि।
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 9 लम्ब और समान्तर रेखाएँ 3
उत्तर-
तिर्यक रेखाएँ n तथा k

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
पाश्र्व चित्र में बताइए कि रेखा AB और रेखा CD के अन्तःक्षेत्र और बाह्य क्षेत्र में क्रमशः कौन-कौन से बिन्दु हैं।
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 9 लम्ब और समान्तर रेखाएँ 4
उत्तर-
रेखा AB और CD के अन्तः क्षेत्र में स्थित बिन्दु G, H और J हैं। और बाह्य क्षेत्र में स्थित बिन्दु I, K और L हैं।

प्रश्न 3.
पार्श्व चित्र को देखकर रिक्त स्थानों की पूर्ति अपनी अभ्यास पुस्तिका पर कीजिए-
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 9 लम्ब और समान्तर रेखाएँ 5
उत्तर-
(i) ∠2 और ∠8 एकान्तर कोण हैं।
(ii) ∠2 और ∠6 संगत कोण हैं।
(iii) ∠2 और ∠5 तिर्यक रेखा के एक ही ओर स्थित अन्तः कोण हैं।
(iv) ∠3 और ∠8 तिर्यक रेखा के एक ही ओर स्थित कोण हैं।

प्रश्न 4.
पार्श्व चित्र को देखकर उत्तर दीजिए।
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 9 लम्ब और समान्तर रेखाएँ 6
(i) एकान्तर कोणों के युग्मों के नाम बताइए।
उत्तर-
∠2, ∠3 तथा ∠6, ∠7
(ii) संगत कोणों के युग्मों के नाम बताइए।
उत्तर-
∠1, ∠3; ∠7, ∠4; ∠2, ∠5 तथा ∠8, ∠6
(iii) तिर्यक रेखा के एक ही ओर के अन्तः कोणों के नाम बताइए।
उत्तर-
∠2, ∠6 तथा ∠7, ∠3
(iv) तिर्यक रेखा के एक ही ओर स्थित बाहूय कोणों के नाम बताइए।
उत्तर-
∠1, ∠8 तथा ∠4, ∠5

UP Board Solutions

अभ्यास 9(c)

प्रश्न 1.
निम्नांकित चित्रों में दो रेखाओं l और m को एक तिर्यक रेखा t काटती है। कुछ कोणों के माप भी लिखे गए हैं। बताइए कि क्या l और m समान्तर हैं? यदि है तो इसका कारण बताइए। यदि समान्तर नहीं हैं तो उसका भी कारण बताइए।
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 9 लम्ब और समान्तर रेखाएँ 7

प्रश्न 2.
चित्र में AB || CD और CD || EF, क्या AB || EF ? कारण बताइए।
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 9 लम्ब और समान्तर रेखाएँ 8
हल:
AB || CD ⇒ ∠1 = ∠2 (संगत कोण)
CD || EF ⇒ ∠2 = ∠3 (संगत कोण)
∠1 = ∠2 और ∠2 = ∠3 ⇒ ∠1 = ∠3 (संगत कोण)
संगत कोण बराबर हैं। अतः AB || EF

प्रश्न 3.
चित्र में, ∠1 और ∠2 समान हैं। कारण बताइए जिससे यह सिद्ध हो सके कि l || m
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 9 लम्ब और समान्तर रेखाएँ 9
हल:
∠1 = ∠2 (संगत कोण)
संगत कोण बराबर हैं अतः l || m.

दक्षता अभ्यास-9

प्रश्न 1.
नीचे दिए गए चित्रों को देखकर एकान्तर कोणों के युग्म लिखिए-
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 9 लम्ब और समान्तर रेखाएँ 9
हल:
(i) ∠AQR, ∠QRD तथा ∠BQR, ∠QRC
(ii) ∠1, ∠4 तथा ∠2, ∠3

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
नीचे दिए गए चित्रों में समान्तर रेखाओं के जोड़े को बताइए तथा तिर्यक रेखाओं के नाम लिखिए-
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 9 लम्ब और समान्तर रेखाएँ 11
हल :
(i) AC || ED, तिर्यक रेखा AB, BC
(ii) AB || EC, तिर्यक रेखा AC और BD

प्रश्न 3.
नीचे दिए गये चित्रों में तिर्यक रेखाओं द्वारा समान्तर रेखाओं पर बने अन्तः कोणों को बताइए।
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 9 लम्ब और समान्तर रेखाएँ 12
हल:
AB द्वारा समान्तर रेखाओं F और G पर बने अन्तः कोण = ∠EDB तथा ∠CBD
AC द्वारा समान्तर रेखाओं F और G पर बने अन्तः कोण तथा = ∠DEC तथा ∠BCE

प्रश्न 4.
यहाँ दिए गए चित्र को देखकर बताइए-
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 9 लम्ब और समान्तर रेखाएँ 13
(i) संगत कोणों के जोड़े कौन-कौन से हैं?
हल:
संगत कोण = ∠1, ∠2 तथा ∠3, ∠5
(ii) तिर्यक रेखा के एक ओर बने अन्तः कोणों को जोड़े कौन से हैं?
हल:
अन्तः कोण = ∠3, ∠2
(iii) एकान्तर कोणों के जोड़े कौन-कौन से हैं।
हल:
एकान्तर कोण = ∠3, ∠4

UP Board Solutions

प्रश्न 5.
यदि दो समान्तर रेखाओं को कोई तिर्यक रेखा काटे, तो निम्नलिखित कथनों में से सही कथनों कौं छाँटिए (छाँटकर)-
उत्तर-
(i) एकान्तर कोणों के दो जोड़े बनते हैं। (सही)
(ii) प्रत्येक अन्तःकोण के लिए एक संगत कोण होता है। (सही)
(iii) संगत कोण सदैव बराबर होते हैं। (सही)
(iv) संगत कोण एक दूसरे के संपूरक होते हैं। (गलत)
(v) एकान्तर कोण सदैव बराबर होते हैं। (सही)

प्रश्न 6.
नीचे दिए गए चित्र में ∠QRS कितना होगा, जबकि PQ || RS
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 9 लम्ब और समान्तर रेखाएँ 14
उत्तर-
∠QRS = ∠PQR = 30° (एकान्तर कोण)

प्रश्न 7.
5.4 सेमी का रेखाखण्ड खीचिंए। इससे 3.2 सेमी दूरी पर गुनिया और पटरी की सहायता से एक समान्तर रेखा खींचिए।
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 9 लम्ब और समान्तर रेखाएँ 15
उत्तर-
(i) सर्वप्रथम 5.4 सेमी की रेखा AB खींची तथा उस पर बिन्दु C अंकित किया।
(ii) गुनिया की सहायता से बिन्दु C पर AB के लम्बवत् रेखा CD खींची।
(iii) पटरी की सहायता से रेखा CD पर 3.2 सेमी की दूरी पर बिन्दु N अंकित किया।
(iv) गुनिया की सहायता से बिन्दु P पर रेखा CD के लम्बवत् रेखा PQ खींची।
नोट – प्रश्न सं० 8, 9, 10 को विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 9 लम्ब और समान्तर रेखाएँ help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 9 लम्ब और समान्तर रेखाएँ, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 8 पारिस्थितिकी तन्त्र

UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 8 पारिस्थितिकी तन्त्र

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Environment. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 8 पारिस्थितिकी तन्त्र.

पारिस्थितिकी तन्त्र

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(क) पारिस्थितिकी तंत्र किसे कहते हैं ? इसकी क्या उपयोगिता है?
उत्तर
किसी स्थान पर पाए जाने वाले जीव-जन्तु, पेड़-पौधे तथा वहाँ के वातावरण में पाई जाने वाली विभिन्न वस्तुओं के तंत्र को पारिस्थितिकी तंत्र कहते हैं।
पारिस्थितिकी तंत्र पर्यावरणीय सन्तुलन बनाए रखने के लिए आवश्यक है।

UP Board Solutions

(ख) पारिस्थितिकी तंत्र की संरचना किन-किन घटकों से मिलकर होती है ?
उत्तर
पारिस्थितिकी तंत्र की संरचना सजीव तथा निर्जीव घटकों से मिलकर होती है।

(ग) आहार जाल किसे कहते हैं ? उदाहरण सहित समझाइए।
उत्तर
किसी पारिस्थितिकी तंत्र में उपस्थित विभिन्न आहार श्रृंखलाएँ एक-दूसरे से सम्बद्ध होकर । एक जाल रूपी संरचना का निर्माण करती हैं, जिसे आहार-जाल कहते हैं।

(घ) अनुकूलन से आप क्या समझते हैं ? मरुस्थलीय पौधे अपने वातावरण में किसे प्रकार अनुकूलित रहते हैं ?
उत्तर
किसी विशेष वातावरण में सुगमतापूर्वक जीवन व्यतीत करने एवं वंश वृधि के लिए जीवों के शरीर में रचनात्मक एवं क्रियात्मक स्थायी परिर्वतन उत्पन्न होने की प्रक्रिया अनुकूलन कहलाती । है। मरुस्थलीय क्षेत्र के पौधे अपने वातावरण में अनुकूलित रहने के लिए वाष्पोत्सर्जन द्वारा पानी की कमी को (UPBoardSolutions.com) रोकने के लिए काँटों के रूप में परिवर्तित हो जाते हैं। जड़ें पानी की तलाश में गहराई तक चली जाती हैं। और तना चपटा व गूदेदार हो जाता है।

(ङ) प्रवासी पक्षी किसे कहते हैं?
उत्तर
मौसम से अनुकूलन बनाए रखने के लिए पक्षी हिमालय के बर्फीले क्षेत्रों साइबेरिया, ऑस्ट्रेलिया से हजारों किलोमीटर की यात्रा करके हमारे देश में आते हैं। इन पक्षियों को प्रवासी पक्षी कहते हैं।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
सही कथन के सामने (✓) तथा गलत कथन के सामने (✗) का चिह्न लगाइए.
उत्तर
(क) सजीव और निर्जीव घटक एक दूसरे पर निर्भर नहीं होते हैं।                                        (✗)
(ख) सभी प्राणी, पेड़-पौधे, जलवायु और पर्यावरण मिलकर पारिस्थितिकी तंत्र बनाते हैं।     (✓)
(ग) प्रथम चरण उपभोक्ता शेर, चीता, भेड़िया आदि हैं।                                                      (✗)
(घ) मृत जीवधारियों से भोजन प्राप्त करने वाले जीव मृतोपजीवी कहलाते हैं।                       (✓)
(ङ) हमें पारिस्थितिकी सन्तुलन को बनाए रखना चाहिए।                                                    (✓)
(च) हमारी पृथ्वी के चारों ओर वायुमण्डल है।                                                                   (✓)
(छ) मनुष्य पर्यावरण का अंग नहीं है।                                                                               (✗)

प्रश्न 3.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
उत्तर
(क) जल, वायु, पोषक तत्व, सौर-ऊर्जा आदि निर्जीव घटक कहलाते हैं।
(ख) भोजन के लिए दूसरे जीवों पर निर्भर रहने वाले जीव परपोषी कहलाते हैं।
(ग) उत्पादक व उपभोक्ता के बीच प्रत्येक भोजन स्तर को पोषक तल कहते हैं।
(घ) आहार-श्रृंखला के एक सिरे पर उत्पादक तथा दूसरे सिरे पर सर्वोच्च उपभोक्ता होता
(ङ) प्रकृति में ऊर्जा का प्रमुख स्रोत सूर्य है। (UPBoardSolutions.com)
(च) प्रकृति जल, स्थल, वायु, पेड़-पौधों एवं जीव-जन्तुओं से मिलकर बनी है।
(छ) पृथ्वी के जल वाले भाग को जल-मण्डल कहते हैं।
(ज) जैविक, एवं अजैविक घटक एक दूसरे से परस्पर सम्बन्धित हैं।

प्रश्न 4.
सही विकल्प चुनें-
(क) किसी भी पारिस्थितिकी तंत्र के लिए सबसे आवश्यक है-
निरन्तर ऊर्जा प्रवाह होना
जल प्रवाह होना।
वायु प्रवाह होना।
पर्वत।

UP Board Solutions

(ख) सूर्य से प्राप्त होने वाली अधिकांश ऊर्जा पृथ्वी पर पहुँचने से पूर्व ही नष्टं हो रही है-
मरुस्थलों के कारण।
समुद्रों के कारण।
पर्वतों के कारण।
अत्यधिक प्रदूषण के कारण।

(ग) आहार-जाल में-
आहार-श्रृंखलाएँ एक सीध में चलती हैं।
आहार-शृंखलाएँ नहीं होती हैं।
कई आहार- श्रृंखलाएँ आपस में उलझ जाती हैं
ऊर्जा का प्रवाह नहीं होता है।

(घ) पृथ्वी पर किसी निर्जीव घटक के संतुलित मात्रा से कम या ज्यादा होने पर-
पारिस्थितिकी तंत्र बनता है।
पारिस्थितिकी तंत्र असंतुलित होता है।
मानव सुखी जीवन व्यतीत करता है।
उपरोक्त में से कोई नहीं।

प्रश्न 5.
आपने आस-पास देखे और लिखिए –
(अ) पौधों को उचित मात्रा में धूप न मिलने से क्या होगा?
उत्तर
पौधे सूख जाएँगे।

UP Board Solutions

(ब) अपने आस-पास के जीव-जन्तुओं एवं पेड़-पौधों को देखकर एक खाद्य श्रृंखला का रेखांकित चित्र बनाइए।
उत्तर
विद्यार्थी स्वयं करें।

(स) पशुओं के मृत शरीर को कौन-कौन से जीव खाते हैं?
उत्तर
कुत्ता, बिल्ली, गिद्ध, बाज, कौआ, चील, लोमड़ी आदि।

प्रोजेक्ट वर्क- विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 8 पारिस्थितिकी तन्त्र help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 8 पारिस्थितिकी तन्त्र, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 3 ग्लोब-अक्षांश एवं देशान्तर

UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 3 ग्लोब-अक्षांश एवं देशान्तर

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Geography. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 3 ग्लोब-अक्षांश एवं देशान्तर.

ग्लोब-अक्षांश एवं देशान्तर

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) ग्लोब किसे कहते हैं?
उत्तर
ग्लोब, पृथ्वी का लघु रूप में एक वास्तविक प्रतिरूप (Model) है। ग्लोब स्थिर नहीं होते हैं। इनको कुम्हार की चोक या लट्टू के समान घुमाया जा सकता है। हमारी पृथ्वी भी इसी प्रकार अपने अक्ष (धुरी) पर घूमती है। ग्लोब पर महाद्वीपों, महासागरों और देशों को उनके सही आकार के अनुसार दिखाया जाता है।

UP Board Solutions 

(ख) ग्लोब पर अक्षांश रेखाओं की संख्या कितनी होती है?
उत्तर
अक्षांश रेखाओं की कुल संख्या 180 होती है।

(ग) अक्षांश रेखा किसे कहते हैं?
उत्तर
दोनों ध्रुवों के बीच ग्लोब पर खींची गई काल्पनिक रेखाओं को अक्षांश रेखा कहते हैं। ये पूर्व से पश्चिम खींची गई हैं।

(घ) देशान्तर रेखा किसे कहते हैं?
उत्तर
दोनों ध्रुवों को मिलाती हुई खींची जाने वाली काल्पनिक रेखा को देशान्तर रेखा कहते हैं।

(ङ) यदि ग्रीनविच रेखा पर घड़ियों में शाम के 4 बज रहे हों तो भारत की घड़ियों में क्या समय होगा?
उत्तर
भारतीय मानक समय ग्रीनविच मानक समय से 5 घंटा 30 मिनट आगे रहता है।
अतः जब ग्रीनविच रेखा पर घड़ियों में शाम के 4 बजेंगे तो भारत की घड़ियों में रात्रि का 9 बजकर 30 मिनट का समय हो रहा होगा।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
अन्तर बताइए (अन्तर बताकर )-
उत्तर
(क) उत्तरी ध्रुव, दक्षिणी ध्रुव – पृथ्बी जिस अक्ष पर घूमती है उसके ऊपरी सिरे को उत्तरी ध्रुव और दक्षिणी सिरे को दक्षिणी ध्रुव कहते हैं।
(ख) कर्क रेखा, मकर रेखा – [latex]23\frac { { 1 }^{ \circ } }{ 2 } [/latex] उत्तरी अक्षांश को कर्क रेखा और [latex]23\frac { { 1 }^{ \circ } }{ 2 } [/latex] दक्षिणी अक्षांश को मकर रेखा कहते हैं।
(ग) 0° अक्षांश, 0° देशान्तर – 0° अक्षांश को भूमध्य रेखा और 0° देशान्तरं को ग्रीनविच । या प्रधान मध्याह्न रेखा कहते हैं।”
(घ) आर्कटिक वृत्त, अंटार्कटिक वृत्त – [latex]66\frac { { 1 }^{ \circ } }{ 2 } [/latex], उत्तरी अक्षांश को आर्कटिक वृत्त और [latex]66\frac { { 1 }^{ \circ } }{ 2 } [/latex] दक्षिणी अक्षांश को अंटार्कटिक वृत्त कहते हैं।

प्रश्न 3.
सही शब्द चुनकर खाली स्थान को भरिए ( भरकर )-
उत्तर
(क) प्रधान देशान्तर रेखा के ठीक विपरीत 180° देशान्तर रेखा होती है।    (180°, 90°, 66°)
(ख) अक्षांश देशान्तर रेखाओं का मापन डिग्री में किया जाता है।             (डिग्री, फीट, घंटा)
(ग) सभी देशान्तर रेखाओं की लम्बाई बराबर होती है।                         (बराबर, कम, घट-बढ़)
(घ) शून्य अक्षांश रेखा को भूमध्य रेखा कहते हैं।                                    (कर्क, भूमध्य, मकर)

UP Board Solutions

प्रश्न 4.
निम्नलिखित के सही जोड़े मिलाइए (मिलाकर)-
उत्तर
UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 3 ग्लोब-अक्षांश एवं देशान्तर img-1

भौगोलिक कुशलताएँ                             नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।
परियोजना कार्य (Project work)               नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 3 ग्लोब-अक्षांश एवं देशान्तर help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 3 ग्लोब-अक्षांश एवं देशान्तर, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.