UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 7 वन एवं वन्य जीव

UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 7 वन एवं वन्य जीव

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Environment. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 7 वन एवं वन्य जीव.

वन एवं वन्य जीव

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(क) वनों से प्राप्त होने वाले औषधीय पेड़-पौधों के नाम और उनका उपयोग लिखिए।
उत्तर
वनों से प्राप्त होने वाले औषधीय पेड-पौधों के नाम और उनका उपयोग निम्नांकित हैं-
UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 7 वन एवं वन्य जीव img-1

(ख) वन क्षेत्र में मिट्टी का कटाव क्यों कम होता है ?
उत्तर
वन तेज वर्षा में मिट्टी के कटाव को रोकते हैं। वन-क्षेत्र में पेड़-पौधे पानी के वेग को कम करते हैं तथा वायु की तीव्र गति को भी कम करते हैं, इससे वन-क्षेत्र में मिट्टी का कटाव कम होता है।

UP Board Solutions 

(ग) किन्हीं चार इमारती लकड़ियों के नाम लिखिए ?
उत्तर
चार इमारती लकड़ियों के नाम हैं– शीशम, साखू, सागौन और देवदार।

(घ) विलुप्त तथा संकटग्रस्त प्रजातियों में उदाहरण सहित अन्तर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर
वन्य जीवों की अधिकाधिक माँग और उनके अवैध शिकार ने कुछ वन्य जीवों को पूरी तरह , नष्ट कर दिया तो कुछ संकटग्रस्त हैं यानी विलुप्ति के कगार पर हैं। पशु-पक्षियों की जो प्रजातियाँ पूरी तरह विलुप्त हो चुकी है, उन्हें विलुप्त प्रजातियों की श्रेणी में रखा जाता है, जैसे- डायनासौर मैमथ (UPBoardSolutions.com) डोडो आदि। मनुष्य द्वारा अत्यधिक शिकार करने से जिन पशु-पक्षी की प्रजातियाँ खतरे में हैं यानी समाप्ति के कगार पर हैं उन्हें संकट ग्रस्त प्राणियों की श्रेणी में रखा गया हैं। जैसे- शेर, हाथी, बाघ, घोड़ा, चीता, मोर, आदि।

(ङ) उत्तर प्रदेश में स्थित राष्ट्रीय उद्यान एवं वन्यजीव अभ्यारण्य के नाम लिखिए।
उत्तर
उत्तर प्रदेश में स्थित राष्ट्रीय उद्यान- दुधवा राष्ट्रीय उद्यान उत्तर प्रदेश में स्थित वन्यजीव अभ्यारण्य- चन्द्रप्रभा अभ्यारण्य।

(च) वनों की संख्या कम होने के क्या कारण हैं ?
उत्तर
मनुष्य द्वारा अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु, शहरीकरण और औद्योगीकरण के बढ़ते चलन के कारण वनों की अंधाधुंध कटाई की गई। जिससे वनों की संख्या कम हो गई।

(छ) राष्ट्रीय उद्याने तथा वन्य जीव अभ्यारण्य क्यों बनाए गए हैं ?
उत्तर
वन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए भारत सरकार द्वारा पूरे देश में राष्ट्रीय उद्यान एवं वन्य जीव अभ्यारण्य बनाए गए हैं।

UP Board Solutions

(ज) वन जानवरों को किस प्रकार लाभ पहुँचाते हैं ?
उत्तर
वन जानवरों को भोजन, आश्रय और जीने की अनुकूल परिस्थितियाँ देकर उन्हें लाभ पहुँचाते हैं।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
उत्तर
(क) वनों से हमें उद्योगों के लिए कच्चा माल प्राप्त होता है।
(ख) वन जीव-जन्तुओं और पक्षियों के रहने का स्थान है।
(ग) वन को प्राकृतिक संसाधन कहते हैं।
(घ) 21 मार्च को विश्व वन दिवस मनाया जाता है।
(ङ) चन्द्रप्रभा अभ्यारण्य चन्दौली, उत्तर प्रदेश में स्थित है।
(च) कुकरैल वन लखनऊ, उत्तर प्रदेश में स्थित है।

प्रश्न 3.
सही कथन के सामने (✓) और गलत कथन के सामने (✗) का चिह्न लगाइए-
उत्तर
(क) वन केवल जन्तुओं को लाभ पहुँचाते हैं।              (✗)
(ख) मनुष्य आदिकाल से ही वनों पर निर्भर था।              (✓)
(ग) सिनकोना से मलेरिया की दवा प्राप्त होती है।              (✓)
(घ) गिद्ध एक विलुप्त प्रजाति है।                                  (✗)
(ङ) सागौन इमारती लकड़ी है।                                    (✓)
(च) पशु-पक्षियों की प्रजातियाँ जो खत्म होने की कगार पर है, विलुप्त प्रजातियाँ कहलाती हैं।           (✗)
(छ) पेड़-पौधे वायु की गति बढ़ाने में सहायक होते हैं।                      (✗)
(ज) वन पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने में सहायक होते हैं।           (✓)
(झ) मानव के हस्तक्षेप से वनों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।              (✓)

UP Board Solutions

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 7 वन एवं वन्य जीव help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 7 वन एवं वन्य जीव, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 6 History Chapter 9 गुप्तकाल

UP Board Solutions for Class 6 History Chapter 9 गुप्तकाल

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 History. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 History Chapter 9 गुप्तकाल

अभ्यास

प्रश्न 1.
गुप्तवंश के शासकों ने कितने वर्षों तक शासन किया ?
उत्तर :
गुप्त वंश के शासकों ने लगभग 200 वर्षों तक शासन किया।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
समुद्रगुप्त के विजय अभियान को किसने लिखा ?
उत्तर :
समुद्रगुप्त के विजय अभियान को उसके दरबारी कवि हरिषेण ने इलाहाबाद के अशोक स्तम्भ पर खुदवाया, जिसे प्रयाग प्रशस्ति के नाम से जाना जाता है।

प्रश्न 3.
गुप्तकाल में कला एवं विज्ञान की उन्नति का उल्लेख करिए।
उत्तर :
गुप्तकाल में कला के क्षेत्र में भारत ने बहुत उन्नति की। अनेक देवी-देवताओं की मूर्तियाँ तथा मन्दिर बनाए गए। वे मन्दिर अजन्ता और एलोरा की तरह पहाड़ियों को काटेकर नहीं बनाए गए थे बल्कि इन्हें ईंटें और पत्थर जैसी चीजों से बनाया गया। बौद्ध विहारों में भी सुन्दर मूर्तियों का निर्माण हुआ। गुप्तकाल (UPBoardSolutions.com) में वाराणसी के निकट सारनाथ में एक विशाल बौद्ध विहार था। यहाँ से बुद्ध की प्रस्तर मूर्तियाँ मिली हैं। बौद्ध विहारों और हिन्दू मन्दिरों को अनेक सुन्दर चित्रों से सजाया गया। बौद्ध विहारों की चित्रकला उच्चकोटि की थी। चित्र इतने उत्तम थे कि उन्हें देखकर ऐसा लगता है, जैसे आज ही बने हों।

गुप्तकाल में विज्ञान के क्षेत्र में भी काफी उन्नति हुई। आर्यभट्ट और वराहमिहिर इस काल के प्रसिद्ध वैज्ञानिक थे। दोनों ही ज्योतिष तथा गणित में प्रवीण थे। आर्यभट्ट ने यह स्पष्ट किया कि पृथ्वी गोल है। और वह सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करती है।

प्रश्न 4.
गुप्तकाल को भारत का स्वर्णयुग क्यों कहते हैं ? स्पष्ट करिए।
उत्तर :
गुप्त सम्राटों ने विशाल साम्राज्य स्थापित कर केन्द्रीय शक्ति को दृढ़ किया और श्रेष्ठ शासन प्रबन्ध द्वारा शांति स्थापित की। यह शासन व्यवस्था मौर्य कालीन तीन स्तरीय-स्थानीय, प्रान्तीय व केन्द्रीय से मिलती-जुलती थी। इस काल में साहित्य, कला, धर्म व संस्कृति का उल्लेखनीय विकास हुआ। (UPBoardSolutions.com) गुप्तकाल में उद्योग धन्धे, व्यापार तथा वाणिज्य में अत्यधिक प्रगति हुई व्यापारिक संगठनों द्वारा विदेशों से व्यापार उन्नत दशा में था। पाटलिपुत्र, वैशाली व उज्जैनी समृद्ध नगर थे। देश धनधान्य से पूर्ण था। इस कारण गुप्तकाल को स्वर्णयुग कहते हैं।

UP Board Solutions

प्रश्न 5.
फाह्यान कौन था ? उसने तत्कालीन भारत के विषय में क्या लिखा ?
उत्तर :
फाह्यान एक चीनी यात्री था, जो 399 ई० में बौद्ध धर्म का ज्ञान प्राप्त करने के लिए चीन से रवाना होकर गोवी रेगिस्तान और मध्य एशिया को पार करके भारत पहुँचा। उसने तत्कालीन (गुप्तकालीन) भारतीय समाज के बारे में लिखा है कि समाज कई जातियों में बँटा हुआ था। सभी जातियों के लोग मिल-जुलकर रहते थे। नगरों में अछूतों के वर्गों से लोग घृणा करते थे उन्हें बाकी नगर से दूर जाकर रहना पड़ता था। उच्च जातियों के लोग उनकी ओर देखना भी ठीक नहीं समझते थे। गुप्तकालीन समाज की यह बात सबसे बुरी थी।

प्रश्न 6.
गुप्त शासकों ने अपने साम्राज्य को बढ़ाने के लिए क्या उपाय किए ?
उत्तर :
संमुद्रगुप्त के बाद उसका पुत्र चन्द्रगुप्त द्वितीय 380 ई० में गद्दी पर बैठा। उसने मालवा और गुजरात के शक शासकों को हराया। इससे उसे पश्चिमी समुद्री बन्दरगाह मिल गया। (UPBoardSolutions.com) इसके बाद उसने ‘शकारि’ या चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य की उपाधि धारण की। अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए उसने वाकाटक वंश के रुद्रसेन द्वितीय के साथ अपनी पुत्री प्रभावती का विवाह कर दिया।

प्रश्न 7.
सही मिलान कीजिए –
उत्तर :
UP Board Solutions for Class 6 History Chapter 9 गुप्तकाल

प्रश्न 8.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

(क) भारत का नेपोलियन समुद्रगुप्त को कहा जाता है।
(ख) स्कन्दगुप्त ने सुदर्शन झील का जीर्णोद्धार कराया।
(ग) गुप्त संवतू का प्रारम्भ 319-20 ई० से होता है।
(ङ) गुप्तवंश के पहले शासक श्रीगुप्त थे।

UP Board Solutions

प्रोजेक्ट कार्य –
नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 History Chapter 9 गुप्तकाल help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 History Chapter 9 गुप्तकाल, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness Chapter 6 प्राणायाम

UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness Chapter 6 प्राणायाम

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness Chapter 6 प्राणायाम

प्रश्न 1.
प्राण किसे कहते हैं?
उत्तर :
श्वास को जीवन-शक्ति या प्राण कहते हैं।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
मनुष्य एक मिनट में कितनी बार श्वास लेता है?
उत्तर :
मनुष्य एक मिनट में सोलह से अट्ठारह बार साँस लेता है।

प्रश्न 3.
प्राणायाम किसे कहते हैं? प्राणायाम के पाँच लाभ बताएँ।
उत्तर :
प्राण-शक्ति या श्वास अन्दर लेने और बाहर छोड़ने की क्रिया पर नियन्त्रण करना ही प्राणायाम कहलाता है।
प्राणायाम के पाँच लाभ निम्नलिखित हैं –

  1. प्राणायाम करने से मस्तिष्क का तनाव कम होता है।
  2. प्राणायाम करने से शरीर नीरोग रहता है।
  3. नियमित प्राणायाम करने से पाचन शक्ति और स्मरण शक्ति बढ़ती है।
  4. प्राणायाम से दीर्घ श्वसन का अभ्यास स्वतः होने लगता है। इससे हमारी आयु बढ़ती है।
  5. प्राणायाम करने से क्रोध, चिन्ता, निराशा और भय जैसे विकार दूर होते हैं।

प्रश्न 4.
भस्त्रिका प्राणायाम कैसे किया जाता है, इसके चरण बताएँ।
उत्तर :
भस्त्रिका प्राणायाम 3 से 5 मिनट तक किया जाता है। इसे करने के लिए सर्वप्रथम वज्रासन में बैठ जाएँ, दोनों नासिकाओं से साँस अन्दर खींचे तथा बिना अन्दर रोके पूरी ताकत से बाहर निकालें।

UP Board Solutions

प्रश्न 5.
प्राणायाम करने के सामान्य नियम क्या हैं? किन्हीं पाँच नियमों को बताएँ।
उत्तर :
प्राणायाम करने के सामान्य नियम निम्नलिखित हैं –

(क) प्राणायाम के लिए सिद्धासन या पद्मासन में बैठना ठीक होता है। यदि इन आसनों में बैठने में कष्ट हो तो सुखासन में बैठ कर प्राणायाम (UPBoardSolutions.com) करें।
(ख) बैठने के लिए दरी या कंबल का प्रयोग करें।
(ग) साँस सदैव नासिका से ही लें। मुँह से कदापि साँस न लें।
(घ) भोजन के तुरन्त बाद प्राणायाम कभी भी नहीं करना चाहिए। भोजन के 4-5 घंटे बाद ही प्राणायाम करना ठीक होता है।
(ङ) प्राणायाम स्वच्छ एवं खुली जगह पर करें।

प्रश्न 6.
रिक्त स्थान की पूर्ति करो (पूर्ति करके)
उत्तर :

(क) नियमित प्राणायाम करने से पाचन शक्ति और स्मरण शक्ति बढ़ती है।
(ख) प्राणायाम के द्वारा फेफड़े मजबूत होते हैं और रक्तसंचार तेज हो जाता है।
(ग) प्राणायाम स्वच्छ एवं खुली जगह पर करें।
(घ) प्राणायाम के लिए सिद्धासन या पद्मासन में बैठना ही ठीक होता है।

UP Board Solutions

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness Chapter 6 प्राणायाम help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness Chapter 6 प्राणायाम, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 2 पृथ्वी और चन्द्रमा

UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 2 पृथ्वी और चन्द्रमा

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Geography. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 2 पृथ्वी और चन्द्रमा.

पृथ्वी और चन्द्रमा

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के संक्षेप में उत्तर दीजिए|
(क) चन्द्रमा हमें तारों से बड़ा क्यों दिखाई देता है?
उत्तर
सभी ग्रहों एवं उपग्रह में चन्द्रमा हमारे सबसे नजदीक है। इस कारण चन्द्रमा तारों से बड़ा दिखाई देता है।

UP Board Solutions 

(ख) हमें चन्द्रमा का एक ही भाग क्यों देख पाते हैं?
उत्तर
चन्द्रमा पृथ्वी का उपग्रह है और इसके चारों ओर चक्कर लगाता है। चन्द्रमा एक परिक्रमण 27 दिन और 8 घंटे में पूरा करता है। अपने अक्ष पर एक घूर्णन करने में भी (UPBoardSolutions.com) चन्द्रमा को इतना ही समय लगता है। यही कारण है कि हम चन्द्रमा को एक ही भाग देखते हैं जबकि दूसरा भाग हर समय हमसे छिपा रहता है।

(ग) चाँदनी किसे कहते है?
उत्तर
रात के आकाश में सबसे तेज चमकने वाले चन्द्रमा का अपना कोई प्रकाश नहीं होता है। यह सूर्य के प्रकाश से प्रकाशित होता है। यह सूर्य के प्रकाश को परावर्तित करता है, जो हमारी पृथ्वी पर लगभग 1.25 सेकेण्ड में पहुँचता है। इस प्रकाश को चाँदनी (Moon Light) कहते हैं।

(घ) भारत के प्रथम अन्तरिक्ष यात्री कौन थे?
उत्तर
भारतीय वायुसेना के पूर्व पायलट राकेश शर्मा अन्तरिक्ष में यात्रा करने वाले प्रथम भारतीय थे।

(ङ) सूर्यग्रहण के समय क्या सावधानी बरतनी चाहिए?
उत्तर
वैज्ञानिकों के अनुसार सूर्यग्रहण के समय सूर्य से खतरनाक किरणें निकलती हैं। ये किरणे हमारी आँखों के लिए हानिकारक हैं और हमें अन्धा भी बना सकती हैं। (UPBoardSolutions.com) इसलिए सूर्यग्रहण को नंगी आँखों से नहीं देखना चाहिए। बल्कि इसे वैज्ञानिकों द्वारा निर्धारित विशेष चश्मे से ही देखना चाहिए।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।
उत्तर
(क) रात के आकाश में सर्वाधिक चमकीला आकाशीय पिण्ड चंद्रमा है।
(ख) चन्द्रमा का व्यास पृथ्वी के व्यास का एक-चौथाई है।
(ग) चन्द्रमा अपनी धुरी पर 27 दिन 7 घण्टा 43 मिनट में एक चक्कर पूरा करता है।
(घ) चन्द्रमा पर पहुँचने वाला प्रथम व्यक्ति नील आर्म स्ट्रॉग था।।
(ङ) सूर्यग्रहण के समय पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है।
(च) अन्तरिक्ष की यात्रा करने वाले प्रथम भारतीय राकेश शर्मा हैं।

प्रश्न 3.
सही कथन के सामने ✓ तथा गलत कथन के सामने ✗ का निशान लगाइए।
उत्तर
(क) चन्द्रग्रहण के समय पृथ्वी की छाया चन्द्रमा पर पड़ती है।                  (✓)
(ख) चन्द्रमा का पृथ्वी के चारों ओर घूमना परिभ्रमण कहलाता है।       (✓)
(ग) सूर्यग्रहण को नंगी आँखों से देखना चाहिए।                                  (✗)
(घ) आर्यभट्ट ने सूर्यग्रहण एवं चन्द्रग्रहण की वैज्ञानिक व्याख्या की थी।      (✓)

प्रश्न 4.
स्तम्भों का सही मिलान कीजिए-
उत्तर
UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 2 पृथ्वी और चन्द्रमा img-1

UP Board Solutions

भौगोलिक कुशलताएँ –                          नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।
परियोजना कार्य (Project work)             नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 2 पृथ्वी और चन्द्रमा help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 2 पृथ्वी और चन्द्रमा, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 6 मिट्टी और वायु

UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 6 मिट्टी और वायु

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Environment. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 6 मिट्टी और वायु.

मिट्टी और वायु

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(क) मिट्टी किसे कहते हैं ?
उत्तर
भूमि की सबसे ऊपरी परत मिट्टी कहलाती है।

UP Board Solutions 

(ख) मिट्टी कितने प्रकार की होती है ?
उत्तर
मिट्टी मुख्य रूप से तीन प्रकार की होती है- काली मिट्टी, लाल मिट्टी तथा लैटराइट मिट्टी।

(ग) मृदा प्रदूषण किन कारणों से होता है ?
उत्तर
मृदा प्रदूषण रासायनिक खादों तथा कीटनाशक दवाओं के अत्यधिक प्रयोग, परमाणु कचरे, पेड़-पौधों की अन्धाधुंध कटाई आदि के कारण होता है।

(घ) वायुमण्डल क्यों है? हमारे वायुमण्डल का संतुलन कैसे बिगड़ रहा है?
उत्तर
पृथ्वी के चारों ओर स्थित वायु की मोटी परत ही वायुमण्डल कहलाती है। हमारे वायुमण्डल का सम्तुलन निम्नलिखित कारणों से बिगड़ रहा है-

  1. कल-कारखानों से निकलने वाले धुएँ तथा विषैली गैसों से।
  2. ईंधन जलाने पर निकलने (UPBoardSolutions.com) वाले धुएँ एवं गैसों से।
  3. अन्तरिक्ष से कृत्रिम उपग्रह में प्रयुक्त प्रक्षेपण यानों से निकलने वाले धुएँ से।
  4. कूड़े-करकट तथा मरे हुए जीव-जन्तुओं के शवों, कृषि अपशिष्ट आदि के सड़ने से उत्पन्न गैसों से।
  5. वायुयान, स्वचालित वाहनों जैसेबस, कार, रेलगाड़ी आदि के साधनों से निकलने वाले धुएँ एवं गैसों से।
  6. प्रशीतकों में शीतलन के लिए प्रयुक्त गैसों के रिसने से।।

UP Board Solutions

(ङ) ऑक्सीजन का जीवन में क्या महत्व है?
उत्तर
ऑक्सीजन का जीवन में बहुत अधिक महत्त्व है। किसी भी प्राणी को जीवित रखने के लिए ऑक्सीजन अनिवार्य है इसलिए इसे प्राण वायु भी कहा जाता है। यह आग जलाने के लिए भी आवश्यक है।

(च) गैसीय अपशिष्ट क्या है? इसका सुरक्षित निष्कासन किस प्रकार से किया जा , सकता है?
उत्तर
वह गैसीय पदार्थ जो वायु में मिलकर इसे दूषित करता है, गैसीय अपशिष्ट कहलाता है। कार्बन मोनोक्साइड, कार्बन डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड, (UPBoardSolutions.com) सल्फर डाइऑक्साइड, मिथेन तथा क्लोरो-फ्लोरो कार्बन आदि गैसें गैसीय अपशिष्ट हैं। गैसीय अपशिष्टों की निष्कासन निम्नलिखित विधियों द्वारा किया जा सकता है-

  1. कारखानों तथा भट्ठों आदि की चिमनियों। को ऊँचा बनाकर।
  2. चिमनियों में धूम्र अवक्षेपक लगाकर।
  3. कारखानों को आबादी वाले क्षेत्रों से बहुत दूरं लगाकर।
  4. कारखानों तथा बस्तियों के आस-पास अधिक-से-अधिक वृक्ष लगाकर।।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
उत्तर
(क) भूमि की ऊपरी परत को मिट्टी कहते हैं।
(ख) मिट्टी पेड़-पौधों को पोषक तत्व प्रदान करती है जो उनकी वृद्धि में सहायक हैं।
(ग) पेड़-पौधों को स्वस्थ रखने के लिए रासायनिक उर्वरक की जगह प्राकृतिक खाद का प्रयोग करना चाहिए।
(घ) गैसों के अलावा वायुमण्डल में जलवाष्प एवं धूलकण आदि पाए जाते हैं।
(ङ) मानव के हस्तक्षेप से वायुमण्डल का सन्तुलन बिगड़ रहा है।
(च) पेड़-पौधे सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में कार्बन डाइऑक्साइड गैस को लेकर अपना भोजन बनाते हैं।
(छ) कारखानों की चिमनियों में धूम्र अवक्षेप लगाकर प्रदूषण रोका जा सकता है।

UP Board Solutions

प्रोजेक्ट वर्क- विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 6 मिट्टी और वायु help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 6 मिट्टी और वायु, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.