UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 2 हमारे प्राकृतिक संसाधन

UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 2 हमारे प्राकृतिक संसाधन

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Environment. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 2 हमारे प्राकृतिक संसाधन.

हमारे प्राकृतिक संसाधन

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) प्राकृतिक संसाधन कौन-कौन से हैं? वे हमारे लिए किस प्रकार उपयोगी हैं?
उत्तर
हवा, मिट्टी, जल, सौर ऊर्जा, पेड़-पौधे, खनिज पदार्थ आदि प्राकृतिक संसाधन हैं। हवा का उपयोग हम साँस लेने में, जल का उपयोग हम अपनी प्यास बुझाने तथा अन्य अनेक आवश्यक कामों में करते हैं। पेड़-पौधे, वनस्पतियाँ हमारी विभिन्न आवश्यकताओं, जैसे- भोजन, आवास, कपड़ा आदि को (UPBoardSolutions.com) पूरा करने के लिए उपयोग की जाती हैं। इसी तरह कृषि हेतु उपजाऊ मिट्टी हमें भूमि प्रदान करती है तथा तेल, कोयला और गैस यातायात व उद्योगों में ईंधन के रूप में प्रयोग किए जाते हैं। सौर ऊर्जा तो हमारे जीवन का आधार ही है।

UP Board Solutions

(ख) दैनिक जीवन में जल को क्या उपयोग है? जल के दुरुपयोग को रोकने के उपाय बताइए।
उत्तर
जल बिना जीवित रहने की कल्पना भी नहीं की जा सकती। हमारे दैनिक जीवन के विभिन्न कार्यों जैसे- नहाना, कपड़े धोना, बरतन धोना, पोंछा करना, पेड़-पौधों को सींचना आदि अनेक ऐसे कार्य हैं जिनमें जल की आवश्यकता पड़ती है। । जल के दुरूपयोग को रोकने के लिए जल के प्रयोग पर ध्यान देना होगा, जैसे- नल को कभी खुला नहीं छोड़ना, कुल्ला करने या नहाने के लिए मग का (UPBoardSolutions.com) इस्तेमाल करना चाहिए। फल, सब्जी ध रोकर बचे पानी को फेंकना नहीं चाहिए बल्कि उसे पौधों में डाल देना चाहिए आदि।

(ग) भूमि से प्राप्त होने वाले किन्हीं पाँच पदार्थों के नाम लिखिए।
उत्तर
भूमि से प्राप्त होने वाले पदार्थ हैं- फल, सब्जियाँ, अनाज, लकड़ियाँ, औषधियाँ आदि।

(घ) सौर ऊर्जा हमारे जीवन के लिए क्यों आवश्यक है?
उत्तर
पृथ्वी पर संमस्त जीवन का आधार सूर्य ही है। सूर्य पृथ्वी पर ऊर्जा का प्रमुख स्रोत है। सूर्य से हमें गर्मी और प्रकाश तो मिलता ही है, साथ ही सूर्य जल-चक्र बनाए रखने में, वायुमंडल में वायु का प्रवाह बनाए रखने में, जलवायु को नियंत्रित करने में, भोजनं बनाने हेतु पौधों को ऊर्जा प्रदान करने में, घर में नमी-सीलन को दूर करने तथा कपड़े सुखाने में तथा शरीर में विटामिन डी की आपूर्ति हेतु सौर ऊर्जा (UPBoardSolutions.com) हमारे लिए अति आवश्यक है।

UP Board Solutions

(ङ) वायु का जीवन में क्या महत्व है?
उत्तर
वायु हमारे लिए अत्यंत आवश्यक है। भोजन और जल के बिना तो हम कुछ समय तक जीवित रह सकते हैं। परन्तु वायु के बिना हम जिंदा नहीं रह सकते।

प्रश्न 2.
सही मिलान कीजिए-
उत्तर
UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 2 हमारे प्राकृतिक संसाधन img-1

प्रोजेक्ट वर्क- विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 2 हमारे प्राकृतिक संसाधन help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 2 हमारे प्राकृतिक संसाधन, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 6 पृथ्वी के परिमण्डल

UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 6 पृथ्वी के परिमण्डल

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Geography. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 6 पृथ्वी के परिमण्डल.

पृथ्वी के परिमण्डल

दिए गए मानचित्र 6.2 को देखकर बताइए (मानचित्र पाठ्यपुस्तक से देखकर)

अमेजन घाटी (नदी) कहाँ पर स्थित है?
उत्तर
अमेजन घाटी दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप में स्थित है।

UP Board Solutions 

प्रशांत महासागर के पूरब तथा अटलाण्टिक महासागर के पश्चिम (दोनों के मध्य) कौन-सा महाद्वीप स्थित है?
उत्तर
इन दोनों महासागरों के मध्ये उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप स्थित हैं।

● दक्षिण अण्टार्कटिका महासागर के किस दिशा में दक्षिणी अमेरिका स्थित है?
उत्तर
पश्चिम दिशा में स्थित है।

● दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप के रिक्त मानचित्र पर ( शिक्षक/एटलस की सहायता से) भूमध्य रेखा, अमेजन नदी तथा एण्डीज पर्वत को दर्शाइए।
नोट- स्वयं करें।

दिए गए मानचित्र 6.2 को देखकर बताइए (मानचित्र पाठ्यपुस्तक से देखकर)

● भूमध्य सागर तथा आर्कटिक महासागर के मध्य कौन-सा महाद्वीप स्थित है?
उत्तर
यूरोप महाद्वीप स्थित है।

UP Board Solutions

● अटलांटिक महासागर के किस दिशा में यूरोप महाद्वीप स्थित है?
उत्तर
पूर्व दिशा में स्थित है।

● यूराल पर्वत के पूरब में कौन-सा महाद्वीप स्थित है?
उत्तर
एशिया महाद्वीप स्थित है।

● यूरोप महाद्वीप में अनेक देश हैं- इंग्लैण्ड, इटली, जर्मनी, पुर्तगाल, पोलैण्ड, फ्रांस, स्वीडन, नार्वे इत्यादि। इन्हें शिक्षक तथा एटलस की सहायता से जानिए।
नोट- स्वयं करें।

● दिए गए मानचित्र संख्या 6.2 पर दक्षिणी महासागर, अंटार्कटिका तथा आस्ट्रेलिया महाद्वीप को देखिए।
नोट- स्वयं करें।

●अण्टार्कटिका महाद्वीप के किस दिशा में आस्ट्रेलिया स्थित है?
उत्तर
उत्तर दिशा में स्थित है।

● मानचित्र संख्या 6.2 को देखकर आस्ट्रेलिया के चारों ओर स्थित महासागरों के नाम लिखिए।
उत्तर
हिंद महासागर, प्रशान्त महासागर।

UP Board Solutions

आप सोचिए और बताइए

● कंगारुओं का देश किसे कहा जाता है?
उत्तर
आस्ट्रेलिया को।

● विश्व की सबसे बड़ी प्रवाल-भित्ति किस महासागर में स्थित है?
उत्तर
विश्व की सबसे बड़ी प्रवाल भित्ति प्रशांत महासागर में स्थित है।

● जब भारत में शीत ऋतु होती है तब आस्ट्रेलिया में गर्मी पड़ती है। क्यों?
उत्तर
सूर्य की परिक्रमा करते हुए पृथ्वी का जो हिस्सा सूर्य की तरफ आ जाता है उस हिस्से में गर्मी पड़ती है और जो हिस्सा सूर्य से दूर हो जाता है, उस हिस्से में सर्दी पड़ती है, भारत पृथ्वी के उत्तरी अक्षांश में है जबकि ऑस्ट्रेलिया दक्षिणी अक्षांश में। इसलिए दिसंबर में उत्तरी अक्षांश जब सूर्य से दूर हो जाता है तो उस समय भारत में सर्दी पड़ती है। और दक्षिणी अक्षांश सूर्य के सामने हो जाता है। तो ऑस्ट्रेलिया में गर्मी पड़ती है।

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) पृथ्वी के परिमण्डलों के नाम लिखिए।
उत्तर
पृथ्वी को चार परिमण्डलों में बाँटा गया है। ये चार परिमण्डल हैं–

  1. स्थलमण्डल
  2. जलमण्डल
  3. वायुमण्डल
  4. जैवमण्डल

UP Board Solutions

(ख) विश्व का सबसे बड़ा और सबसे छोटा महाद्वीप कौन सा है?
उत्तर
विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप एशिया और सबसे छोटा महाद्वीप आस्ट्रेलिया है।

(ग) “संसार की छत’ किस पठार को कहा जाता है?
उत्तर
‘संसार की छत’ तिब्बत के पठार को कहा जाता है।

(घ) हमारी पृथ्वी को नीला ग्रह क्यों कहा जाता है?
उत्तर
हमारी पृथ्वी पर जलीय भाग अधिक है इसीलिए इसे नीला ग्रह कहते हैं।

(ङ) वायुमण्डल की विभिन्न परतों के नाम लिखिए।
उत्तर
वायुमण्डल की विभिन्न परतें हैं-क्षोभमण्डल, समतापमण्डल, मध्यमण्डल, अयानमण्डल तथा बर्हिमण्डल।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
उत्तर
(क) अफ्रीका महाद्वीप से कर्क, मंकर और भूमधयरेखा तीनों ही गुजरती हैं।
(ख) विश्व का सबसे बड़ा महासागर प्रशान्त महासागर है।
(ग) विश्व प्रसि) पिरामिड मिस्र देश में है।
(घ) यूरोप और अफ्रीका महाद्वीप के बीच भूमध्य सागर है।

UP Board Solutions

प्रश्न 3.
स्तम्भों का मिलान कीजिए-
उत्तर
UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 6 पृथ्वी के परिमण्डल img-1

भौगोलिक कुशलताएँ                                     नोट- विद्यार्थी मानचित्र देखकर स्वयं प्रदर्शित करें।
परियोजना कार्य (Project work)                   नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 6 पृथ्वी के परिमण्डल help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 6 पृथ्वी के परिमण्डल, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 6 Civics Chapter 1 सभी जन एक हैं

UP Board Solutions for Class 6 Civics Chapter 1 सभी जन एक हैं

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Civics. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Civics Chapter 1 सभी जन एक हैं

अभ्यास

प्रश्न 1.
उत्तर प्रदेश एवं तमिलनाडु के पारंपरिक नृत्यों के नाम लिखिए।
उत्तर :
उत्तर प्रदेश का पारंपरिक नृत्य ‘कथक’ एवं तमिलनाडु को भरतनाट्यम है।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
अस्पृश्यता की भावना दूर करने में जिन लोगों ने अपना योगदान दिया है उनमें से किन्हीं दो के बारे में लिखिए।
उत्तर :
अस्पृश्यता की भावना को दूर करने में महात्मा गांधी, ज्योतिबा फुले एवं डॉ० भीम राव अम्बेडकर जैसी महान विभूतियों ने अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दिया।

ज्योतिबा फुले – महात्मा ज्योतिबा फुले का जन्म पूना के निकट एक गाँव में हुआ था। महात्मा ज्योतिबा के समय समाज में धार्मिक बुराइयाँ, छुआ-छूत, दलितों एवं महिलाओं को शिक्षित न होने देने वाले ढोंग-ढकोसलों का बोल-बाला था। महात्मा फुले ने इन सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए देश के दलितों के लिए पहली पाठशाला । खोली। महात्मा फुले लड़के व लड़कियों में भेद-भाव करने वालों के विरोधी थे। वे (UPBoardSolutions.com) कन्या पाठशाला खोलने वाले पहले भारतीय थे और लड़कियों की शिक्षा की शुरुआत उन्होंने अपने घर से ही की। सबसे पहले उन्होंने अपनी पत्नी सावित्री बाई को पढ़ाया। जो उनके द्वारा खोली गई पहली कन्या पाठशाला की शिक्षिका बनी।

ज्योतिबा फुले के प्रशंसनीय कार्यों के कारण ही मुंबई के लोगों ने उन्हें महात्मा की पदवी दी।

डॉ० भीम राव अम्बेडकर – देश की स्वतन्त्रता के बाद संविधान बनाते समय डॉ० अम्बेडकर ने अस्पृश्यता या छुआछूत मिटाने के लिए महत्त्वपूर्ण सुझाव दिए – भारत के प्रत्येक नागरिक को चाहे वह किसी भी धर्म, जाति या लिंग का हो, समान अधिकार और समान अवसर प्राप्त हैं। वर्षों से भेदभाव के शिकार जातियों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए संविधान में उनके लिए सरकारी सेवाओं में आरक्षण की भी व्यवस्था की गई है।

प्रश्न 3.
आपके विद्यालय में राष्ट्रीय पर्वो का आयोजन कैसे होता है? आप इन पर्यों में अपनी सहभागिता कैसे करते हैं?
नोट – विद्यार्थी स्वयं लिखें।

UP Board Solutions

प्रश्न 4.
विविधता में एकता से आप क्या समझते हैं? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर :
हमारा देश भारत एक विशाल देश हैं जहाँ विभिन्न प्रांतों में विभिन्न संस्कृति है। अलग-अलग प्रदेशों के लोग अलग-अलग धर्म, रीति-रिवाज, का पालन करते हैं। उनके रहन-सहन, खान-पान, नृत्य-संगीत, कला, भाषा, बोली आदि में भी अंतर है। लेकिन इन सबके बावजूद वे भारतीय हैं। जब देश की बात (UPBoardSolutions.com) आती है। तो विविध संप्रदायों और संस्कृतियों के लोग एक से जाते हैं। विविधता में एकता का यही अर्थ है।

प्रश्न 5.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
उत्तर :
UP Board Solutions for Class 6 Civics Chapter 1 सभी जन एक हैं 1

प्रश्न 6.
सुमेलित कीजिए –
उत्तर :
UP Board Solutions for Class 6 Civics Chapter 1 सभी जन एक हैं 2

प्रश्न 7.
निम्नलिखित कथनों में सही कथन के सामने (✓) तथा गलत कथन के सामने गलत (✗) का चिह्न लगाइए –

(क) नवरोज ईसाइयों का प्रमुख त्योहार है। (✗)
(ख) विराट कोहली क्रिकेट के खिलाड़ी हैं। (✓)
(ग) भारत का राष्ट्रगीत “वन्दे मातरमू” है। (✓)
(घ) चेरापूँजी तथा मसिनरम में सबसे कम वर्षा होती है। (✗)
(ङ) राज चिह्न के नीचे “सत्यमेव जयते” लिखा है। (✓)

UP Board Solutions

प्रोजेक्ट कार्यः
नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

चर्चा करें:
नोट – विद्यार्थी शिक्षक के साथ चर्चा करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Civics Chapter 1 सभी जन एक हैं help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Civics Chapter 1 सभी जन एक हैं , drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness Chapter 1 शारीरिक शिक्षा

UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness Chapter 1 शारीरिक शिक्षा

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness Chapter 1 शारीरिक शिक्षा

प्रश्न 1.
शारीरिक शिक्षा किसे कहते हैं?
उत्तर :
शरीर और मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए जो सीख, ज्ञान और क्रियाएँ करायी जाती हैं, वही शारीरिक शिक्षा कहलाती हैं। शरीर को मजबूत बनाने के लिए जो व्यायाम किए जाते हैं, वे भी शारीरिक शिक्षा के अन्तर्गत आते हैं।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
शारीरिक शिक्षा क्यों आवश्यक है?
उत्तर :
शारीरिक शिक्षा शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाने के साथ-साथ बालक के मानसिक, सामाजिक तथा नैतिक मूल्यों के विकास के लिए आवश्यक है। यह शिक्षा शारीरिक अंगों के (UPBoardSolutions.com) विकास के साथ, खेल व तैराकी सिखाने, अपनी रक्षा करने, शरीर को स्वस्थ रखने, फुर्तीला बनाने तथा मनोरंजन हेतु आवश्यक है।

प्रश्न 3.
शारीरिक शिक्षा से क्या लाभ है?
उत्तर :
शारीरिक शिक्षा से निम्नलिखित लाभ हैं –

  1. यह शरीर और मस्तिष्क को स्वस्थ व मजबूत बनाती है।
  2. इसके द्वारा स्फूर्ति, आनन्द व ऊर्जा प्राप्त होती है।
  3. हार-जीत के द्वारा अपने पर नियन्त्रण व अनुशासन का गुण उत्पन्न होता है।
  4. नैतिक मूल्यों, जैसे- सहयोग, दृढ़ता, संयम आदि का विकास होता है।
  5. शारीरिक शिक्षा से समय के सदुपयोग की प्रेरणा मिलती है।

प्रश्न 4.
शारीरिक शिक्षा द्वारा किन-किन नैतिक मूल्यों का विकास होता है?
उत्तर :
शारीरिक शिक्षा से अनेक नैतिक मूल्यों का विकास होता है, जैसे – सहयोग की भावना, विचारशीलता, दृढ़ता, संयम, आत्म-नियन्त्रण व अनुशासन आदि।

UP Board Solutions

प्रश्न 5.
आपको कौन-कौन से खेल पसंद हैं?
उत्तर :
हमें क्रिकेट, टेबिल-टेनिस, हॉकी, फुटबाल तथा बास्केटबॉल पसन्द है।

प्रश्न 6.
अपनी पसंद के खेलों में आप कौन-कौन से खेल खेलते हैं?
उत्तर :
विद्यार्थी अपनी पसंद अनुसार स्वयं लिखें।

प्रश्न 7.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (पूर्ति करके) –
उत्तर :

  1. पढ़ना और ज्ञान प्राप्त करना मानसिक कार्य के अन्तर्गत आते हैं।
  2. शारीरिक क्रियाओं द्वारा शारीरिक और मानसिक विकास भी होता है।
  3. अपनी रक्षा हेतु कुश्ती, जूडो कराटे, बॉक्सिंग आदि खेल आते हैं।

UP Board Solutions

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness Chapter 1 शारीरिक शिक्षा help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness Chapter 1 शारीरिक शिक्षा, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 6 Sanskrit Chapter 15 नीतिश्लोकाः

UP Board Solutions for Class 6 Sanskrit Chapter 15 नीतिश्लोकाः

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Sanskrit. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Sanskrit Chapter 15 नीतिश्लोकाः

शब्दार्थाः

न्यसेत् = रखे
कदर्यम् = कृपाणता को
अनुतम् = झूठ को
पिपीलिकः = नर चींटी
वैनतेयः = गरुड़ (तेज उड़ने वाला पक्षी, विनता का पुत्र)
कः = नर
दिनान्ते = दिन के अन्त में (सायं काल)
निशान्ते = रात के अन्त में
पयः = जल
तक्रम् = मट्ठा
हातव्या = छोड़ देना चाहिए
भू. तिमिच्छता = सम्पत्ति ऐश्वर्य चाहते वाले
तन्द्रा = जागते हुए सोना
दीर्घसूत्रता = धीरे-धीरे कार्य करना
आलस्यम् = शिथिलता
समाविशतु = आये
यथेष्टम् = इच्छानुसार
अद्यैव = आज ही
अस्तु = होवे। (हो जाय)
युगान्तरे = युगों के बाद
वा = अथवा
प्रविचलन्ति = विचलित होते हैं
धीराः = धैर्यवान लोग।

UP Board Solutions

अक्रोधेन ……………………………….. चानृतम् ।।1।।

हिन्दी अनुवाद – क्रोध को अक्रोध (शान्ति) से से जीतना चाहिए। दुष्टता को सज्जनता से जीतना चाहिए। कंजूसी को दान से जीतना चाहिए। और झूठ को सत्य से जीतना चाहिए।

गच्छन् ……………………………………….. गच्छति ।।2।।

हिन्दी अनुवाद – जाता हुआ नर चींटी सौ योजन भी जाता है। न जाता हुआ गरुड़ (तेज उड़ने वाला पक्षी) एक कदम भी नहीं जाता। (अर्थातू चींटी की तरह कार्य करने की लगन होनी चाहिए।)

दिनान्ते ………………………………….प्रयोजनम् ।।3।।

हिन्दी अनुवाद – दिन के अन्त में दूध पीना चाहिए। भोजन के अन्त में मट्ठा पीना चाहिए। वैद्य का क्या प्रयोजन है? (अर्थात् वैद्य की आवश्यकता ही नहीं है, यदि उपर्युक्त बातों का ध्यान रखा जाए।)

पडूदोषाः ……………………………दीर्घसूत्रता ।।4।।

हिन्दी अनुवाद – सम्पति/ऐश्वर्य चाहने वाले पुरुष के द्वारा ये- नींद, तन्द्रा (ऊँघना), डर, क्रोध, आलस्य, दीर्घसूत्रता (किसी भी कार्य को धीरे-धीरे करने की आदत) छः दोष त्याग दिये जाने चाहिये।

UP Board Solutions

निन्दन्तु ……………………………………. धीरा ।।5।।

हिन्दी अनुवाद – नीति में कुशल (व्यक्ति) निन्दा करें या प्रशंसा करें, लक्ष्मी (धन) आये या इच्छानुसार ५ जाये। आज ही मृत्यु हो या युर्गों के बाद हो, धैर्यवान (व्यक्ति) न्याय के पथ से कदम नहीं डगमगाते।

अभ्यासः

प्रश्न 1.
उच्चारणं कुरुत पुस्तिकायां च लिखत –
नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

प्रश्न 2.
एकपदेन उत्तरत –

(क) अनृतं केन जयेत?
उत्तर :
सत्येन

UP Board Solutions

(ख) पिपीलकः कति दूरं गच्छन याति?
उत्तर :
भोजनानांशतानि

(ग) भोजनान्ते किं पिबेतू?
उत्तर :
तक्रम्

(घ) न्याय्यात् पथः पदं के न प्रविचलन्ति?
उत्तर :
धीरा

प्रश्न 3.
‘क’ स्तम्भं ‘ख’ स्तम्भेन योजयत (मिलान करके) –
UP Board Solutions for Class 6 Sanskrit Chapter 15 नीतिश्लोकाः 1

प्रश्न 4.
पाठे आगतानि विधिलिङ्/लोट्लकारस्य रूपाणि चित्वा लिखत (लिखकर) –
यथा – जयेत्, पिबेत्, सामाविशतु, गच्छतु।

UP Board Solutions

प्रश्न 5.
संस्कृतभाषायाम् अनुवादं कुरुत –
UP Board Solutions for Class 6 Sanskrit Chapter 15 नीतिश्लोकाः 2

प्रश्न 6.
पाठातू वाक्यानि पूरयत –

(क) गच्छन् पिपीलिको याति योजनानां शतान्यपि।
अगच्छन् वैनतेयपि पदमेकं न गच्छति।

(ख) निन्दन्तु नीतिनिपुणा यदि वा स्तुवन्तु।
लक्ष्मीः समाविशतु गच्छतु वा यथेष्टम् ।
अद्यैव वा मरणमस्तु युगान्तरे वा
न्याय्यातू पथः प्रविचलन्ति पदं न धीराः ।।

प्रश्न 7.
विलोम-पदानि लिखत (लिखकर) –
यथा

  • क्रोधेन – अक्रोधेन,
  • साधु – असाधु,
  • सत्यम् – असत्यम्
  • भयम् – अभयम्
  • दिनान्ते – निशान्ते

UP Board Solutions

नोट – विद्यार्थी शिक्षण-सङ्केतः स्वयं करें और ‘एतदपि जानीत’ ध्यान से पढ़ें।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Sanskrit Chapter 15 नीतिश्लोकाः help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Sanskrit Chapter 15 नीतिश्लोकाः, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.