UP Board Solutions for Class 6 Science Chapter 16 जल

UP Board Solutions for Class 6 Science Chapter 16 जल

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Science. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Science Chapter 16 जल.

जल

अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
सही विकल्प छाँटकर अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए –
(क) पृथ्वी का कितना भाग जल से घिरा है –
(i) लगभग दो तिहाई (✓)
(ii) लगभग आधा
(iii) लगभग तीन चौथाई
(iv) लगभग एक चौथाई

UP Board Solutions 

(ख) प्राकृतिक जल का शुद्धतम रूप है –
(i) वर्षा का जल (✓)
(ii) भूमिगत जल
(iii) धरातल का जल
(iv) समुद्री जल

(ग) शुद्ध जल होता है –
(i) केवल रंगहीन
(ii) केवल पारदर्शी
(iii) केवल गंधहीन तथा स्वादहीन
(iv) रंगहीन, गंधहीन, स्वादहीन तथा पारदर्शी (✓)

(घ) जल घोल सकता है –
(i) केवल ठोस पदार्थ
(ii) ठोस, द्रव एवं गैस (✓)
(iii) केवल ठोस एवं द्रव पदार्थ
(iv) केवल द्रव

UP Board Solutions

(ङ) जल के तलछटीकरण हेतु उपयोग किया जाता है|
(i) ब्लीचिंग पाउडर (✓)
(ii) क्लोरीन
(iii) फिटकरी
(iv) ओजोन

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति अपनी अभ्यास पुस्तिका में कीजिए –
उत्तर:
(क) समुद्र का जल सबसे बड़ा स्रोत है।
(ख) जल सभी जीवधारियों का प्रमुख घटक है।
(ग) जल में बहुत-से पदार्थ घुल जाते हैं, इसलिए यह अच्छा विलायक है।
(घ) जल की कठोरता उसमें घुले लवणों के कारण होती है।
(ङ) क्लोरीन द्वारा जल में उपस्थित कीटाणुओं को नष्ट करने की प्रक्रिया को क्लोरीनीकरण कहते हैं।

प्रश्न 3.
नीचे कुछ कथन लिखे हैं। इनमें सही कथन के सामने सही (✓) और गलत कथन के सामने क्रांस (✗) का चिहून अपनी अभ्यास पुस्तिका में लगायें –
उत्तर:
(क) अपमार्जक (डिटर्जेन्ट) मृदु व कठोर दोनों प्रकार के जल में झाग देता है।                  (✓)
(ख) शुद्ध जल 0°c पर जमता है तथा 100°C पर उबलता है।                                          (✓)
(ग) कठोर जल कपड़े धोने तथा औद्योगिक कार्यों के लिए उपयुक्त है।                                 (✗)
(घ) जल तीन अवस्थाओं बर्फ (ठोस), जल (द्रव) तथा जलवाष्प (गैस) में पाया जाता है।     (✓)

UP Board Solutions

प्रश्न 4.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए –
(क) जल के तीन भौतिक गुण बताइए।
उत्तर:
जल के तीन भौतिक गुण निम्नलिखित हैं -.

  1. जल रंगहीन, गंधहीन तथा पारदर्शी होता है।
  2. जल की अवस्था ताप पर निर्भर है।
  3. शुद्ध जल का क्वथनांक 100° सेल्सियस होता है।

(ख) जल में उपस्थित कीटाणुओं को नष्ट करने के लिए किस रासायनिक पदार्थ का उपयोग करते हैं?
उत्तर:
क्लोरीन, पोटैशियम परमैंग्नेट व ब्लीचिंग पाउडर।।

प्रश्न 5.
कठोर जल एवं मृदु जल में क्या अन्तर है?
उत्तर:

  1. जल की भिन्नता, उसमें घुले हुए लवणों के कारण होती है। लवणों की घुलनशीलता । के आधार पर जल मृदु एवं कठोर होता है। जल में कुछ लवणों की उपस्थिति हमारे के आधार पर जल (UPBoardSolutions.com) स्वास्थ्य के लिए हानिकारक नहीं होती है। ऐसे जल को मृदु जल कहा जाता है।
  2. इसके विपरीत कुछ अन्य लवणों के घुले होने पर जल कुछ कार्यों के लिए अनुपयुक्त हो जाता है। ऐसे जल को कठोर जल कहते हैं।

UP Board Solutions

प्रश्न 6.
वाष्पन एवं संघनन को परिभाषित कीजिये।
उत्तर:
द्रव जल का वाष्प रूप में परिवर्तन वाष्प्रन एवं जल वाष्प का द्रव जल के रूप में परिवर्तन संघनन कहलाता है।

प्रश्न 7.
जल के शोधन की विभिन्न प्रक्रियाओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
घरों में नलों द्वरि पहुँचाने से पूर्व जल का शुद्धिकरण निम्नलिखित चरणों में किया जाता है।

  1. तलछटीकरण- नदी के जल को पप द्वारा तलछटीकरण हेतु एक टंकी में एकत्रित किया जाता। है। कुछ समय बाद टंकी की तली में निलंबित अशुद्धियाँ बैठ जाती हैं तलछटीकरण की प्रक्रिया तेज करने । के लिए फिटकरी (K,SO, Al, (SO,),, 24H,O) का उपयोग किया जाता है।
  2. छानना- तलछटीकरण के बाद जल को कोयला (एक्टीवेटेड कार्बन), कंकड़ों एवं रेत (बालू) की कई परतों से होकर छानते हैं जिससे धूल तथा अघुलनशील अशुद्धियाँ दूर हो जाती है। (UPBoardSolutions.com) कोयला (Activated Carbon) रंग तथा गंध को दूर करता है।
  3. क्लोरीनीकरण- छनित जल में उपस्थित कीटाणुओं को नष्ट करने के लिए ब्लीचिंग पाउडर (CAOCI,) या क्लोरीन गैस प्रवाहित की जाती है। क्लोरीन जल में उपस्थित कीटाणुओं को नष्ट कर देती है। इस प्रक्रिया को क्लोरीनीकरण कहते हैं।

● नोट- प्रोजेक्ट कार्य विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Science Chapter 16 जल help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Science Chapter 16 जल, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 11 समीकरण

UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 11 समीकरण (एक चर में)

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Maths. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 11 समीकरण (एक चर में).

अभ्यास 11(a)

प्रश्न- निम्नलिखित समीकरणों को हल कीजिए एवं अपने उत्तर की जाँच कीजिए-
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 11 समीकरण 1
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 11 समीकरण 2
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 11 समीकरण 3
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 11 समीकरण 4
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 11 समीकरण 5
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 11 समीकरण 6

अभ्यास 11(b)

प्रश्न 1.
निम्नांकित चित्र की सहायता से समीकरण बनाइए एवं x का मान ज्ञात कीजिए-
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 11 समीकरण 7
हल:
x + 17 = 30
x = 30 – 17
x = 13 सेमी

UP Board Solutions 

प्रश्न 2.
राम की उम्र श्याम से 5 वर्ष अधिक है, यदि राम की वर्तमान उम्र 28 वर्ष है, तो श्याम की वर्तमान उम्र बताइए।
हल:
माना श्याम की वर्तमान उम्र = x वर्ष
राम की वर्तमान उम्र = (x + 5) वर्ष
प्रश्नानुसार,
x + 5 = 28
x = 28 – 5
x = 23
श्याम की वर्तमान उम्र = 23 वर्ष

प्रश्न 3.
किसी संख्या में 5जोड़ने पर 15 प्राप्त होता है, संख्या बताइए।
हल:
माना संख्या = x
प्रश्नानुसार,
x + 5 = 15
x = 15 – 5
x = 10
संख्या = 10

प्रश्न 4.
शशि ने कुछ पेंसिलें खरीदीं। 2 पेंसिल उसने अपनी छोटी बहन को दे दी। अब उसके पास यदि 3 पेंसिलें बची हों, तो उसने कुल कितनी पेंसिलें खरीदी थीं?
हल:
माना शशि ने पेंसिलें खरीदी = x
प्रश्नानुसार,
x – 2 = 3
x = 3 + 2
x = 5 पेंसिलें
अतः शशि ने पेंसिलें खरीदीं = 5

UP Board Solutions

प्रश्न 5.
प्रज्ञा का वजन पहले से 3 किग्रा बढ़कर 17 किग्रा हो जाता है। उसका भार पहले क्या था ?
हल:
माना प्रज्ञा का भार पहले था = x किग्रा प्रश्नानुसार,
x + 3 = 17
x = 17 – 3
x = 14
अतः प्रज्ञा का भार पहले था = 14 किग्रा

प्रश्न 6.
y मीटर लम्बे फीते को 7 बराबर भागों में बाँटा गया है। यदि प्रत्येक भाग की लम्बाई 3 मी हो, तो y का मान ज्ञात कीजिए।
हल:
माना पूरे फीते की लम्बाई = y मीटर
प्रश्नानुसार,
[latex]\frac { y }{ 7 }[/latex] = 3
y = 3 x 7
y = 21
अतः y = 21 मीटर

प्रश्न 7.
किसी संख्या का आधा, उसकी चौथाई से 10 अधिक है। वह संख्या ज्ञात कीजिए।
हलः
माना कोई संख्या = x
संख्या का आधा = [latex]\frac { x }{ 2 }[/latex]
प्रश्नानुसार, संख्या का आधा = संख्या के चौथाई से 10 अधिक
[latex]\frac { x }{ 2 }[/latex] = [latex]\frac { x }{ 4 }[/latex] +10
[latex]\frac { x }{ 2 }[/latex] – [latex]\frac { x }{ 4 }[/latex] = 10
[latex]\frac { 2x – x }{ 4 }[/latex] = 10
x = 10 x 4
x = 40
अतः अभीष्ट संख्या = 40

UP Board Solutions

प्रश्न 8.
एक ठेले पर 550 संतरे हैं। इन्हें दो ठेलों पर इस प्रकार बॅटिए कि उनमें से एक पर दूसरे की अपेक्षा 50 संतरे अधिक हैं।
हल:
माना पहले ठेले पर संतरे = x
दूसरे ठेले पर संतरे = x + 50
कुल संतरे = 550
प्रश्नानुसार,
x + x + 50 = 550
2x + 50 = 550
2x = 550 – 50 = 500
x = [latex]\frac { 500 }{ 2 }[/latex] = 250
अतः पहले ठेले पर संतरे = 250 तथा दूसरे ठेले पर संतरे = 300

प्रश्न 9.
नम्नांकित समीकरणों को पश्चान्तर विधि से हल कीजिए।
(a) x + 6 = 10
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 11 समीकरण 8
अतः x के विभिन्न मानों में से केवल 4 ऐसा मान है जो दी हुई समीकरण को संतुष्ट करता है। अर्थात्, x = 4 समीकरण को हल है।
(b) x + 9 = 10
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 11 समीकरण 9
अतः x के विभिन्न मानों में से केवल 4 ऐसा मान है जो दी हुई समीकरण को संतुष्ट करता है। अर्थात्, x = -4 समीकरण का हल है।

UP Board Solutions

प्रश्न 10.
निम्नांक तसमीकरणों को पक्षान्तर विधि से हल कीजिए।
(a) P + 19 = 21
समीकरण के दोनों पक्ष से 19 घटाने पर
P + 19 – 19 = 21 – 19
P = 2

(b) n – 7 = 8
समीकरण के दोनों पक्ष में 7 जोड़ने पर
n – 7 + 7 = 8 + 7
n = 15

(c) x – 11 = 20
समीकरण के दोनों पक्ष में 11 जोड़ने पर
x – 11 + 11 = 20 + 11
x = 31

(d) 7 = y + 8
समीकरण के दोनों पक्ष में 8 घटाने पर
7 – 8 = y + 8 – 8
-1 = y या y= -1

(e) x + 5 = 0
समीकरण के दोनों पक्षों में से 5 घटाने पर
x + 5 – 5 = 0 – 5
x = -5

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 11 समीकरण (एक चर में) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 11 समीकरण (एक चर में), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 6 Science Chapter 15 वायु

UP Board Solutions for Class 6 Science Chapter 15 वायु

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Science. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Science Chapter 15 वायु.

वायु

अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
सही विकल्प छाँटकर अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए –
(क) एक खाली गिलास में –
(i) कुछ नहीं है
(ii) वायु भरी है (✓)
(iii) केवल ऑक्सीजन गैस भरी है।
(iv) केवल कार्बन डाइऑक्साइड भरी है।

UP Board Solutions

(ख) वायु में ऑक्सीजन का प्रतिशत है –
(i) 78%
(ii) 21% (✓)
(iii) 0.7%
(iv) 0.3%

(ग) वायुदाब आरोपित करती है –
(i) केवल ऊपर की दिशा में
(ii) केवल नीचे की दिशा में
(iii) चारों दिशाओं में (✓)
(iv) किसी दिशा में नहीं

(घ) पेड़-पौधे प्रकाश संश्लेषण में उपयोग करते हैं –
(i) ऑक्सीजन गैस को
(ii) कार्बन डाइऑक्साइड (✓)
(iii) नाइट्रोजन गैस का
(iv) ओजोन गैस का

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
उत्तर:
(क) वायु स्थान घेरती है तथा उसमें भार होता है।
(ख) वायु में 21% भाग ऑक्सीजन है।
(ग) वायुमण्डल में ओजोन की परत सूर्य के हानिकारक प्रकाश को पृथ्वी पर पहुँचने से रोकती है।
(घ) जीवित प्राणी श्वसन क्रिया में ऑक्सीजन गैस लेते हैं और कार्बन डाइऑक्साइड निकालते हैं।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित में सही कथन के आगे सही (✓) तथा गलत के आगे क्रास (✗) का चिह्न लगाइए (चिह्न लगाकर) –
उत्तर:
(क) पृथ्वी को घेरने वाली वायु की परतें वायुमण्डल कहलाती हैं।                                     (✓)
(ख) हरे पेड़-पौधे, प्रकाश-संश्लेषण की क्रिया में कार्बन डाइऑक्साइड ग्रहण करते हैं।        (✓)
(ग) पर्वतारोही ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए सिलेण्डर लेकर चढ़ते हैं।            (✓)
(घ) बीजों के प्रकीर्णन क्रिया में वायु का कोई उपयोग नहीं होता है।           (✗)

प्रश्न 4.
वायु के गुण लिखिए।
उत्तर:

  1. वायु रंगहीन, गंधहीन एवं स्वादहीन होती है।
  2. वायु स्थान घेरती है।
  3. वायु में भार होता है।
  4. वायु दाब डालती है।

UP Board Solutions

प्रश्न 5.
ओजोन क्षरण किस कारण होता है?
उत्तर:
बढ़ते प्रदूषण के कारण ओजोन परत की मोटाई कम हो गयी है। ओजोन परत के इस क्षरण को प्रायः ओजोन-होल या ओजोन-छिद्र के नाम से जाना जाता है। ओजोन छिद्र के कारण पृथ्वी पर रहने वाले (UPBoardSolutions.com) जीवों और पेड़-पौधों के जीवन के लिए संकट उत्पन्न हो गया। ओजोन छिद्र का मुख्य कारण रेफ्रीजरेटर तथा एयर कण्डीशनर से उत्पन्न होने वाली क्लोरोफ्लोरो (CFC) कार्बन गैस है।

● नोट- प्रोजेक्ट कार्य विद्यार्थी स्वयं करें ।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Science Chapter 15 वायु help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Science Chapter 15 वायु, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 6 Civics Chapter 6 यातायात एवं सुरक्षा

UP Board Solutions for Class 6 Civics Chapter 6 यातायात एवं सुरक्षा

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Civics. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Civics Chapter 6 यातायात एवं सुरक्षा

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए –

(क) सड़क दुर्घटनाएँ क्यों होती हैं?
उत्तर :
सड़कों पर अधिक भीड़, जल्दबाजी, असावधानी और (UPBoardSolutions.com) सड़क सुरक्षा नियमों का पालन न करने से सड़क दुर्घटनाएँ होती हैं।

UP Board Solutions

(ख) सड़कों पर यातायात के साधनों की अधिकता के क्या कारण हैं?
उत्तर :
सड़कों पर यातायात के साधनों की अधिकता जनसंख्या की वृद्धि के कारण है।

(ग) सड़क दुर्घटना से बचाव के पाँच उपाय बताइए।
उत्तर :
सड़क दुर्घटना से बचाव के पाँच उपाय निम्न हैं –

  1. सड़क पर अपने बाईं तरफ चलना चाहिए।
  2. सड़क पार करते समय ट्रैफिक की आवाज पर ध्यान देना चाहिए।
  3. फुटपाथ का प्रयोग करना (UPBoardSolutions.com) चाहिए।
  4. ट्रैफिक नहीं आने पर जल्दी से सड़क पार करनी चाहिए।
  5. महानगरों के चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल देखकर ही चौराहा पार करें।

(घ) ध्वनि प्रदूषण को कारण लिखिए।
उत्तर :
ध्वनि प्रदूषण को कारण वाहनों की अधिक संख्या का होना है।

UP Board Solutions

(ङ) रेल से यात्रा करते समय किन-किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए?
उत्तर :
रेल से यात्रा करते समय निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए –

  1. टिकट लेकर यात्रा करनी चाहिए।
  2. चलती रेल में चढ़ना एवं उतरना नहीं चाहिए।
  3. दरवाजे पर खड़े होकर यात्रा नहीं करनी चाहिए।
  4. बोगियों के ऊपर चढ़कर यात्रा न करें।
  5. ज्वलनशील पदार्थ लेकर यात्रा न करें।
  6. खिड़कियों से बाहर शरीर के अंग न निकालें
  7. किसी अपरिचित से दिया गया कुछ खाना या सँघना ठीक नहीं होता।
  8. यात्रा करते समय अपने सामान की सुरक्षा स्वयं करनी चाहिए।
  9. किसी लावारिस वस्तु को नहीं छूना चाहिए।
  10. रेल सम्पत्ति को हानि नहीं पहुँचानी चाहिए।

(च) सड़क शिष्टाचार से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर :
सड़क शिष्टाचार का तात्पर्य उन अच्छी आदतों या उपायों से है जिससे हमें सड़क पर चल रहे अन्य व्यक्तियों को किसी हानि या दुर्घटना से बचा सकते हैं। इन छोटी-छोटी (UPBoardSolutions.com) आदतों का पालन करने से व्यक्ति दूसरों की सहायता व सुरक्षा के साथ-साथ अपनी अच्छी आदतों का संदेश भी देता है।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

(क) सड़क पर सदैव सावधानी से चलें।
(ख) सड़क दुर्घटना से बचने के लिए सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें।
(ग) वाहनों से निष्कासित थुएँ से वायु प्रदूषण होता है।
(घ) चलती बस में ड्राइवर से बातें न करें।
(ङ) चलती ट्रेन की जंजीर खींचकर और हाउस पाइप काट कर व्यवधान उत्पन्न नहीं करना चाहिए।

UP Board Solutions

प्रश्न 3.
सत्य/असत्य कथन पर निशान लगाइए –

(क) बस के पीछे बनी सीढ़ी पर लटककर यात्रा न करें। (सत्य ✓/ असत्य)
(ख) सड़क पर अपने दाहिने ओर से चलना चाहिए। (सत्य / असत्य ✓)
(ग) सड़क पार करते समय सुरक्षित स्थान चुनें। (सत्य ✓/ असत्य)
(घ) स्कूटर/मोटर साइकिल पर केवल दो व्यक्ति बैठ सकते हैं। (सत्य ✓ / असत्य)
(ङ) सड़क पर साइकिल मौज-मस्ती के साथ चलानी चाहिए। (सत्य / असत्य ✓)
(च) बोगी और प्लेटफार्म पर पड़ी लावारिस वस्तु को छूना चाहिए। (सत्य / असत्य ✓)
(छ) रेल फाटक बन्द होने पर लाइन पार नहीं करनी चाहिए। (सत्य ✓/ असत्य)

प्रोजेक्ट कार्य –
नोट विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Civics Chapter 6 यातायात एवं सुरक्षा help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Civics Chapter 6 यातायात एवं सुरक्षा , drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 6 Science Chapter 14 प्रकाश

UP Board Solutions for Class 6 Science Chapter 14 प्रकाश

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Science. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Science Chapter 14 प्रकाश.

प्रकाश

अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों में सही विकल्प छाँटिए –
(क) वे पदार्थ जिनसे प्रकाश आंशिक रूप से निर्गत होता है, कहलाते हैं-
(i) प्रदीप्त
(ii) पारदर्शक
(iii) अपारदर्शक
(iv) पारभासी (✓)

UP Board Solutions 

(ख) किस प्रकाश स्रोत से उपछाया नहीं बनती
(i) बिन्दु प्रकाश स्रोत (✓)
(ii) सूर्य
(iii) सभी प्रकाश स्रोत
(iv) उपर्युक्त में से कोई नहीं

(ग) जब पृथ्वी की उपछाया से होकर चन्द्रमा गुरता है तब होता है-
(i) पूर्ण चन्द्र ग्रहण
(ii) सूर्य ग्रहण
(iii) खण्ड चन्द्र ग्रहण (✓)
(iv) खण्ड सूर्य ग्रहण

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
उत्तर:
(क) सूर्य और तारे प्राकृतिक प्रकाश स्रोत है, जबकि जलती हुयी मोमबत्ती और विद्युत बल्व मानव निर्मित स्रोत है।
(ख) दीप्त वस्तुएँ स्वयं प्रकाश उत्पन्न करती है जबकि अदीप्त वस्तुएँ स्वयं प्रकाश उत्पन्न नहीं करती हैं।
(ग) सूर्य ग्रहण दिखायी देता है जब चन्द्रमा सूर्य और पृथ्वी के मध्य आ जाता है।
(घ) चन्द्र ग्रहण की घटना पूर्णिमा के दिन होती है।
(ङ) निर्यात में प्रकाश की चाल 3 लाख किमी/सेकेण्ड होती है।

UP Board Solutions

प्रश्न 3.
निम्नलिखित में स्तम्भ 1 के कथनों का मिलान स्तम्भ 2 के कथनों से कीजिए। (मिलान करके)-
उत्तर:
UP Board Solutions for Class 6 Science Chapter 14 प्रकाश img-1
प्रश्न 4.
प्रकाश स्रोत किसे कहते हैं? दो प्राकृतिक तथा दो मानव निर्मित प्रकाश स्रोतों के नाम लिखिए तथा उनकी विशेषतायें बताइये।
उत्तर:
जिन साधनों से हमें प्रकाश ऊर्जा प्राप्त होती है, उन्हें प्रकाश स्रोत कहते हैं।

  1. प्राकृतिक प्रकाश स्रोत
  2. कृत्रिम प्रकाश स्रोत या मानव निर्मित्त प्रकाश स्रोत।।

ऐसे प्रकाश स्रोत जो हमें प्राकृतिक रूप से प्राप्त होते हैं, प्राकृतिक प्रकाश स्रोत कहलाते हैं। सूर्य तथा तारे प्राकृतिक प्रकाश स्रोत हैं। हमें पृथ्वी पर पर्याप्त मात्रा में प्रकाश सूर्य से ही प्राप्त होता है। कुछ तारे भले ही सूर्य से कई गुना बड़े हैं किन्तु पृथ्वी से उनकी दूरी बहुत अधिक है। अतः वे कम चमकदार तथा छोटे दिखायी पड़ते है। सूर्य भी एक तारा है तथा यह सभी तारों की अपेक्षा पृथ्वी के अत्यंत निकट है। अतः यह सभी तारों की अपेक्षा अत्यधिक चमकदार दिखायी पड़ता है।

प्रश्न 5.
अपने आस-पास दिखायी पड़ने वाली वस्तुओं में से दीप्त तथा अदीप्त वस्तुओं को छाँटकर लिखिए।
उत्तर:
दीप्त- मोमबत्ती, सूर्य, तारे, लैम्प, बल्ब, ट्यूब लाइट, सी.एफ.एल. एल.ई.डी आदि।
अदीप्त- मेज, कुर्सी, चारपायी, पुस्तक, दर्पण, चन्द्रमा आदि।

UP Board Solutions

प्रश्न 6.
पारदर्शी, पारभाषी तथा अपारदर्शी वस्तुओं की परिभाषा लिखिए। अपने आस-पास दिखायी पड़ने वाली वस्तुओं में से पारदर्शी, पारभाषी एवं अपारदर्शी वस्तुओं के नाम लिखिए।
उत्तर:
पारदर्शी-ऐसी वस्तुएँ जिनसे होकर प्रकाश आर-पार निकल जाता है, उन्हें पारदर्शी (Transparent) वस्तुएँ कहते हैं। जैसे- स्वच्छ, काँच, स्वच्छ, जल, ग्लिसरीन आदि।

पारभाषी- ऐसी वस्तुएँ जिनसे होकर प्रकाश का केवल आंशिक भाग बाहर निकलता है उन्हें पारभाषी (Transluecent) वस्तुएँ कहते हैं। जैसे- घिसा हुआ काँच, ट्रेसिंग पेपर, तेल लगा हुआ कागज आदि।

अपारदर्शी- ऐसी वस्तुएँ जिनसे होकर प्रकाश बिलकुल नहीं निकल पाता है उन्हें अपारदर्शी (Opaque) वस्तुएँ कहते हैं। जैसे- दफ्ती का टुकड़ा, लकड़ी का टुकड़ा, धातु की चादर, दर्पण आदि।

प्रश्न 7.
किसी प्रयोग द्वारा सिद्ध कीजिए कि प्रकाश किरणें सरल रेखा में गति करती हैं।
उत्तर:
UP Board Solutions for Class 6 Science Chapter 14 प्रकाश img-2

  • समान आकार की तीन आयताकार दफ्ती का टुकड़ा तथा एक मोमबत्ती लीजिए। दफ्ती के टुकड़ों को एक । दूसरे के ऊपर रखकर उनके बीच छेद करें।
  • मोमबत्ती को जलाकर मेज पर रखिए।
  • दफ्ती के तीनों टुकड़ों को चित्र 14.2 की भाँति गीली मिट्टी की सहायता से सीधा खड़ा करके इस प्रकार रखिए कि चित्र 14-2 प्रकाश सीधी रेखा में चलता है। कि तीनों टुकड़ों में बने छिद्र एक सरल रेखा में हों।
  • मोमबत्ती को इस प्रकार प्रथम टुकड़े के सामने रखिए ताकि इसकी लौ छिद्रों के सामने हो।
  • अब अंतिम दफ्ती के टुकड़े के सामने नेत्र द्वारा मोमबत्ती के लौ को देखिए। क्या आप को मोमबत्ती की लौ दिखायी पड़ती है? हम मोमबत्ती की लौ को अंतिम दफ्ती के टुकड़े के छिद्र द्वारा देख सकते हैं।
  • अब बीच वाले टुकड़े को थोड़ा इधर-उधर खिसकाइए क्या देखते हैं?

अब मोमबत्ती की लौ दिखायी नहीं देती है। इसका क्या कारण है? बीच की दफ्ती के टुकड़ों को थोड़ा इधर-उधर खिसकाने पर सभी छिद्र एक सरल रेखा में नहीं रहते हैं जिससे मोमबत्ती के लौ का प्रकाश बीच वाले दफ्ती के टुकड़े से नहीं निकल पाता है। इसी कारण मोमबत्ती की लौ नहीं दिखाई पड़ती है। अतः इस क्रियाकलाप से यह सिद्ध होता है कि प्रकाश का गमन सरल रेखा में होता है।

UP Board Solutions

प्रश्न 8.
छाया, प्रच्छाया तथा उपछाया से क्या समझते हैं? प्रयोग द्वारा इनमें अंतर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
जब प्रकाश के विस्तारित स्रोत से अपारदर्शी वस्तु की छाया बनती है तब यह छाया एक समान काली नहीं होती है। इस छाया में दो भाग होते हैं। छाया का मध्य भाग अधिक काला होता है, वह प्रच्छाया कहलाता है। प्रच्छाया के चारों ओर का कम काला भाग उपछाया कहलाता है। निम्नलिखित क्रियाकलाप द्वारा छाया, प्रच्छाया एवं उपछाया के बनने की प्रक्रिया समझी जा सकती है।
UP Board Solutions for Class 6 Science Chapter 14 प्रकाश img-3

  • एक टॉर्च, काला कागज तथा एक छोटी गेंद लीजिए।
  • काले कागज में एक छोटा छेद करके टॉर्च के काँच से। चिपका दीजिए। टॉर्च को जलाकर कमरे के दीवार की । ओर लाइये। क्या देखते हैं? गोलाकार आकृति में दीवार छाया का कुछ भाग प्रकाशित हो जाता है।
  • अब जलती हुई टॉर्च के सामने कुछ दूरी पर गेंद रखिए। क्या देखते हैं? दीवार पर प्रकाशित भाग के स्थान पर गोलाकार अंधेरी आकृति दिखायी देती है। गोलाकार
    चित्र 14.4 अंधेरी आकृति गेंद द्वारा प्रकाश की किरणों को रोक उपछाया – लेने के कारण बनती हैं। गोलाकार अंधेरी आकृति को गेंद की छाया कहते हैं। इसे चित्र 14.4 से प्रदर्शित टार्च। किया जाता है।
  • टॉर्च के काँच से काले कागज को हटाकर पुनः टॉर्च जलायें तथा उतनी ही दूरी पर गेंद को रखिए। क्या देखते हैं?
  • दीवार पर गोल आकृति का अंधेरा स्थान और उसके चारों ओर धुंधले प्रकाश से प्रकाशित चौड़ा छल्ला दिखायी पड़ता है जैसा कि 14.5 में दर्शाया गया है। अंधेरी गोल आकृति को प्रच्छाया (Umbra) तथा धुंधले गोल छलले को प्रच्छाया (Penumbra) कहते हैं। प्रकाश स्रोत बिन्दुवतू होने पर छाया तथा बड़ा होने पर प्रच्छाया व उपछाया प्राप्त होती है। इससे हम आकृति में होने वाली अद्भुत खगोलीय घटना सूर्यग्रहण एवं चन्द्रग्रहण को सरलता से समझ सकते हैं।

प्रश्न 9.
सूर्य ग्रहण कब और चन्द्रग्रहण कब और कैसे लगता है? चित्र खींचकर समझाइये।
उत्तर:
UP Board Solutions for Class 6 Science Chapter 14 प्रकाश img-4
पृथ्वी तथा चन्द्रमा द्वारा चक्कर लगाते-लगाते एक । ऐसी स्थिति आ जाती है कि सूर्य, चन्द्रमा तथा पृथ्वी तीनों एक सरल रेखा में इस प्रकार आ जाते हैं कि चन्द्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है। इस स्थिति में चन्द्रमा, सूर्य से आने वाली प्रकाश की किरणों को पृथ्वी तक आने से रोकता है, जिसके कारण चन्द्रमा की छाया पृथ्वी पर पड़ने लगती है और सूर्य दिखायी नहीं देता है, इस स्थिति को सूर्यग्रहण कहते हैं। सूर्यग्रहण सदैव अमावस्या के दिन पड़ता है।

जब सूर्य और चन्द्रमा के मध्य पृथ्वी आ जाती है। तो सूर्य का प्रकाश चन्द्रमा तक नहीं पहुँच पाता क्योंकि पृथ्वी सूर्य से आने वाले प्रकाश की किरणों के मार्ग में अवरोध उत्पन्न करती है जिसके फलस्वरूप चन्द्रग्रहण लगता है। चन्द्रग्रहण सदैव पूर्णिमा के दिन पड़ता है।

UP Board Solutions

● नोट- प्रोजेक्ट कार्य विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Science Chapter 14 प्रकाश help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Science Chapter 14 प्रकाश, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.