UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 10 ईदगाह (मंजरी)

UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 10 ईदगाह (मंजरी)

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Hindi. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 10 ईदगाह (मंजरी)

महत्वपूर्ण गद्यांश की व्याख्या

वकील साहब …………………. डाल दी गई।

संदर्भ – प्रस्तुत गद्यांश हमारी पाठ्यपुस्तक ‘मंजरी’ से महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचन्द जी द्वारा लिखित ‘ईदगाह’ नामक कहानी से लिया गया है।

प्रसंग – ईदगाह से लौटने के बाद बच्चों, खासकर नूरे के खिलौने के टूटने का सरस वर्णन है।

व्याख्या – वकील महान प्रतिष्ठा वाला व्यक्ति होता है; अतः उसके लिए द्वार में दो खूटियाँ गाड़कर उन पर लकड़ी का एक पटरा रखा गया। पटरे पर सुन्दर कालीन बिछाया गया। इसके बाद पटरे पर उसे रखा गया, मानो वह राजा भोज का सिंहासन हो। अदालत में गर्मी से बचने के लिए खसे की टटियाँ और विद्युत् पंखे लगे होते हैं। इस बात का ध्यान रखते हुए नूरे ने अपने खिलौने ‘वकील’ के लिए बॉस का पंखा मँगाकर हवा.करना शुरू कर दिया। पंखे की टक्कर से वकील ऊपर से नीचे (UPBoardSolutions.com) गिर पड़े, मानो वे स्वर्गलोक से मृत्युलोक में आ पड़े हों। वे मिट्टी के तो थे ही, बिलकुल मिट्टी हो गए। बहुत शोर मचा, क्योंकि वकील साहब पंचतत्व में विलीन हो गए। उनकी हडुडियाँ घूरे के ढेर पर फेंक दी गईं।

UP Board Solutions

पाठका सार (सारांश)

आज ईद आई है। गाँव में हलचल है। सभी ईदगाह जाने की तैयारी में हैं। लड़के ईदगाह जाने की खुशी में सबसे प्रसन्न, मगन हैं। हामिद भी अपनी दादी से ईदगाहे जाने की जिद कर रहा है। उसके माँ-बाप नहीं हैं। वह दादी अमीना की गोद में सोता है। हामिद के पाँव में जूते नहीं हैं, टोपी भी पुरानी है, फिर भी वह प्रसन्न है। . लोग गाँव से मेले की ओर चले। हामिद भी अपने दोस्तों के साथ निकल पड़ा। सभी अपने पैसे गिन रहे हैं। किसी के पास बारह पैसे हैं, किसी के पास पन्द्रह परन्तु हामिद के पास केवल तीन पैसे हैं, फिर भी वह सबसे ज्यादा प्रस्न्न है। ईदगाह पर बहुत भीड़ है। लाखों लोग एक साथ खड़े हो जाते हैं, एक साथ झुकते हैं। और घुटनों के बल बैठ जाते है। अत्यन्त अपूर्व दृश्य है।

नमाज खत्म होने पर सब गले मिलते हैं। बच्चे मेले का आनन्द लेने लगते हैं। महमूद, मोहसिन आदि बच्चे घोड़ों और ऊँटों पर बैठते हैं। हामिद दूर खड़ा होता है, क्योंकि उसके पास केवल तीन पैसे हैं। अब बच्चे खिलौने तथा मिठाइयाँ खरीदते हैं। हामिद दूर खड़ा है। वह साथी बच्चों से नाराज होता है; क्योंकि किसी ने उसे एक भी मिठाई नहीं दी।

हामिद ने एक दुकानदार से तीन पैसों में एक चिमटा खरीद लिया और उसे कंधे पर रख लिया; मानो वह उसकी बन्दूक हो। महमूद बोला कि चिमटा खिलौना नहीं है। हामिद ने अपने चिमटे को बहादुर शेर बताया।

आखिरकार, सब बच्चों ने हामिद को विजेता माना। वे सब बहुत पैसे खर्च करके भी काम की चीज नहीं खरीद सके। हामिद खुश था। उसे विश्वास था कि दादी चिमटा देखकर खुश होगी। यह चिमटा उसका (UPBoardSolutions.com) रुस्तमे-हिन्द था, सब खिलौनों का बादशाह । चिमटा लेने के लालच में हामिद को महमूद ने केला खाने को दिया।

ईदगाह जाने वाले ग्यारह बजे लौट गए। हामिद भी उन्हीं के साथ था। सबं बच्चों के खिलौने धीरे-धीरे टूट गए और घूरे के ढेरों पर पहुँच गए, लेकिन हामिद का चिमटा सही-सलामत उसके हाथ में था। अमीना ने चिमटा देखकर गुस्से से उससे पूछा कि किसी और चीज के स्थान पर चिमटा क्यों उठा लाए। तुमने अन्य बच्चों की तरह खाया-पिया क्यों नहीं । हामिद ने अपराधी भाव से कहा, “तुम्हारी अंगुलियाँ तवे से जल जाती थीं, इसलिए मैंने यह खरीद लिया।” अमीना का क्रोध स्नेह में बदल गया। उसका मन गद्गद हो गया। उसने आँसू बहाते हुए दामन फैलाया और हामिद को दुआएँ दीं।

UP Board Solutions

प्रश्न – अभ्यास

कुछ करने को

(क) किस कैलेण्डर में चन्द्रमा के अनुसार महीने के दिन दिए गए हैं?
उत्तर :
ऊपर दिए गए कैलेण्डरों में से पहले कैलेण्डर में चन्द्रमा के अनुसार महीने के दिन दिए गए हैं।

(ख) 26 जनवरी को कौन-सा दिन है?
उत्तर :
26 जनवरी को शुक्रवार है।

(ग) शुक्ल द्वादशी को कौन-सा दिन है?
उत्तर :
शुक्ल द्वादशी को शनिवार है।

विचार और कल्पना –
नोट – विद्यार्थी शिक्षक की सहायता से स्वयं करें।

UP Board Solutions

कहानी से

प्रश्न 1.
नीचे लिखे शब्दों में से सही शब्द छाँटकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (पूर्ति करके) –

(क) हामिद के अब्बाजान का नाम आबिद था। (कायमअली, आबिद, महमूद, मोहसिन)।
(ख) दुकानदार ने चिमटे का दाम ठीक-ठीक पाँच पैसे बताया। (तीन, चार, पाँच, छह)
(ग) हामिद के पास कुल तीन पैसे थे। (तीन, चारे, पाँच, छह)

प्रश्न 2.
किसने क्या खरीदा, तीर (→) के निशान द्वारा जोड़ी बनाइए (जोड़ी बनाकर) –
UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 10 ईदगाह (मंजरी) 1

प्रश्न 3.
जब सभी बच्चे घोड़ों और ऊँटों पर बैठकर पच्चीस चक्करों का मजा ले रहे थे, तब हामिद दूर खड़ा क्या सोच रहा था?
उत्तर :
जब बच्चे पच्चीस चक्करों का मजा ले रहे थे, तब हामिद यही सोच रहा था कि मेरे पास तो तीन ही पैसे हैं। जरा-सा चक्कर खाने के लिए अपने कोष का एक तिहाई भाग नहीं दे सकता।

प्रश्न 4.
हामिद महँगे खिलौने न खरीद सकने पर अपने-आपको कैसे समझा रहा था?
उत्तर :
बच्चा और खिलौना दोनों एक-दूसरे के पूरक होते हैं। हामिद कितना भी होशियार सही, लेकिन उसके अन्दर के बच्चे का मन भी खिलौनों के लिए तरसता था। वह शायद ले भी लेता; परन्तु तीन ही तो पैसे थे, अतः उसने स्वयं को समझाया कि इन खिलौनों की क्या हस्ती है; अभी हैं और हाथों से छूट गए; तो नहीं हैं। वह मन-ही-मन उनकी निन्दा करने लगा।

UP Board Solutions

प्रश्न 5.
हामिद ने चिमटा क्यों खरीदा?
उत्तर :
रोटी पकाते समय दादी की अंगुलियाँ जलने से बचाने के लिए ही हामिद ने चिमटा खरीदा।

प्रश्न 6.
हामिद के क्या कहने पर बुढ़िया अमीना का क्रोध तुरन्त स्नेह में बदल गया?
उत्तर :
हामिद के यह कहते ही कि तुम्हारी अंगुलियाँ तवे से जल जाती थीं, इसलिए मैंने यह ले लिया। यह सुनकर बुढ़िया अमीना का क्रोध तुरन्त स्नेह में बदल गया।

प्रश्न 7.
नीचे लिखे गए वाक्यों को कहानी के क्रम में लिखिए (क्रम में लिखकर) –

  • अमीना परेशान थी, हामिद को अकेले मेले कैसे जाने दे।
  • सहसा ईदगाह नजर आया।
  • नमाज खत्म होने पर सब गले मिले।
  • हामिद ने चिमटा खरीदा।
  • चिमटे ने सबको मोहित कर लिया।
  • बुढ़िया का क्रोध स्नेह में बदल गया।
  • अमीना दामन फैलाकर दुआएँ दे रही थी।

प्रश्न 8.
इस कहानी में आपको कौन-सी बात सबसे अच्छी लगी और क्यों
उत्तर :
इस कहानी में मुझे हामिद का अपनी बूढ़ी दादी अमीना के लिए मेले में चिमटा खरीदना सबसे अच्छा लगा। क्योंकि हामिद एक अनाथ बच्चा है। उसके माता-पिता नहीं हैं और वह अपनी बूढ़ी दादी अमीना के साथ रहता है। वह गाँव के अन्य बच्चों के साथ मेला देखने गया था। उसके पास कुल तीन पैसे थे। उसके सभी दोस्त मेले में मिठाइयाँ (UPBoardSolutions.com) खा रहे थे, शर्बत पी रहे, खिलौने खरीद रहे थे। हामिद का बालमन भी अन्य बच्चों की तरह वही सब खाना और खरीदना चाह रहा होगा। लेकिन उसके पास कुल तीन पैसे ही थे। उसने अपने मन की एक न सुनी और उस छोटे बच्चे ने एक जिम्मेदार आदमी की तरह अपनी बूढ़ी दादी की उँगलियों को जलने से बचाने के लिए चिमटा खरीदा।

भाषा की बात

प्रश्न 1.
इस पाठ के आधार पर निम्नलिखित वाक्यांशों के लिए एक शब्द लिखिए (लिखकर) –
उत्तर :
UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 10 ईदगाह (मंजरी) 2

प्रश्न 2.
निम्नलिखित मुहावरों का अर्थ लिखकर वाक्यों में प्रयोग कीजिए (प्रयोग करके) –
आँखें बन्द करना = अनदेखी करना
वाक्य प्रयोग – अपने अवगुणों के प्रति आँखें बन्द करना ठीक नहीं होता।
पैरों में पर लग जाना = तेज चलना
वाक्य प्रयोग – बालक हामिद इतना तेज चल रहा था, मानो उसके पैरों में पर लग गए हों।
राई का पर्वत करना = छोटी बात बड़ी करना
वाक्य प्रयोग – जरा-सी बात पर इतना झगड़ा! तुमने तो राई का पर्वत बना दिया!
एड़ी-चोटी का जोर लगाना = पूरी कोशिश करना
वाक्य प्रयोग – कक्षा में प्रथम आने के लिए हामिद को एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ा।
बाल बाँका न होना = कुछ भी हानि नहीं होना
वाक्य प्रयोग – जिसका ईश्वर रक्षक होता है, उसका कभी बाल बाँका नहीं होता।

UP Board Solutions

प्रश्न 3.
नीचे दिए गये उदाहरणों के अनुसार दिए गए शब्दों का संधि-विच्छेद कीजिए (संधि-विच्छेद करके) –
उत्तर :

  • इच्छा + अनुकूल = इच्छानुकूल (आ + अ = आ)
  • धर्म + अनुकूल = धमोनुकूल (अ + अ = आ)
  • यथा + अवसर = यथावसर (आ + अ = आ)
  • देव + आशीष = देवाशीष (अ + आ = आ)

प्रश्न 4.
सूई-धागा और सानी-पानी जैसे पाठ में आए योजक चिह्न (-) वाले शब्द-जोड़ों को छाँटकर लिखिए। ध्यान रहे कि दोनों शब्द एक जैसे न हों, जैसे – धीरे-धीरे में दोनों शब्द एक ही हैं।
उत्तर :
योजक चिहून युक्त भिन्न शब्द वाले शब्द युग्म – मिलना-भेटना, बड़े-बूढ़े, एक-दो, दस-बारह, दुबला-पतला, पुरानी-धुरानी, मरने-जीने (मरना-जीना), दल-बल, भीड़-भाड़, क्लब-घर, दो-तीन, फोड़े-फुसियाँ, भाई-बहन, मार-पीट, जोर-शोर, आनन-फानन।।

प्रश्न 5.
‘छोने वाले, जागते लहो’ तोतली बोली में है, इसे शुद्ध भाषा में लिखिए।
उत्तर :
‘सोने वाले, जागते रहो!’

प्रश्न 6.
निम्नलिखित वाक्यों को पढ़िए –

(क) वृक्षों पर कुछ अजीब हरियाली है।
(ख) खेतों में कुछ अजीब रौनक है।
(ग) आसमान पर कुछ अजीब लालिमा है।

इसी प्रकार ‘कुछ अजीब’ से पाँच वाक्य और बनाइए।
उत्तर :

(क) उनमें कुछ अजीब ऐब हैं।
(ख) एकाएक कुछ अजीब घटित हो जाना चौंका देता है।
(ग) समझकर भी नासमझ बनने वाले लोग कुछ अजीब होते हैं।
(घ) मितली आते समय कुछ अजीब-सा अनुभव होता है।
(ङ) दुनिया में कुछ अजीब बनकर रहना हास्यास्पद बना देता है।

UP Board Solutions

इसे भी जानें –
नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 10 ईदगाह (मंजरी) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 10 ईदगाह (मंजरी), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 5 मेरी माँ (मंजरी)

UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 5 मेरी माँ (मंजरी)

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Hindi. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 5 मेरी माँ (मंजरी)

महत्त्वपूर्ण गद्यांश की व्याख्या

माँ मुझे विश्वास है ……………………. लिखा जाएगा।

संदर्भ – प्रस्तुत गद्यांश हमारी पाठ्यपुस्तक ‘मंजरी’ के ‘मेरी माँ पाठ से अवतरित है। इसके लेखक महान देशभक्त रामप्रसाद बिस्मिल हैं।

प्रसंग – प्रस्तुत गद्यांश में लेखक ने अपनी माँ के प्रति श्रद्धा-भक्ति व्यक्त करते हुए अपने बलिदान पर उससे धैर्य धारण करने की प्रार्थना की है।

व्याख्या – लेखक को यह विश्वास है कि उनकी माँ मेरे भारतमाता के चरणों में बलिदान देने के कारण धैर्य धारण और गर्व का अनुभव करेगी; यह सोचकर कि पुत्र ने कुल का नाम अमर कर दिया और देशसेवा (UPBoardSolutions.com) करने की प्रतिज्ञा को दृढ़तापूर्वक निबाहा। भारत के स्वाधीन होने पर जो इतिहास लिखा जाएगा, उसमें उनकी माँ का नाम भी स्वर्णाक्षरों में लिखा जाएगा।

UP Board Solutions

पाठका सार

बिस्मिल की माँ ग्यारह वर्ष की उम्र में विवाहित होकर शाहजहाँपुर आई थीं। वे एक अशिक्षित ग्रामीण कन्या थीं। सास की छोटी बहन ने उन्हें गृहकार्य और भोजनादि कार्य सिखाया। बिस्मिल के जन्म के पाँच या सात वर्ष बाद उन्होंने घर पर ही शिक्षित सहेलियों के सम्पर्क में देवनागरी की किताबें पढ़ना सीख लिया था। उन्होंने बिस्मिल और उनकी छोटी बहनों को पढ़ाना शुरू कर दिया था।

बिस्मिल के व्यक्तित्व निर्माण में उनकी माता ने बहुत महत्त्वपूर्ण भूमिका निभायी यदि वे न होतीं, तो बिस्मिल एक साधारण मनुष्य की तरह संसार चक्र में फँसकर जीवन गुजारते शिक्षादि के अलावा माँ ने बिस्मिल की उनके क्रांतिकारी जीवन में वही सहायता की, जो मेजिनी की उनकी माता ने की थी। बिस्मिल की माँ का उनके लिए आदेश था कि शत्रु को कभी प्राणदण्ड मत देना। बहुत अधिक प्रेम और दृढ़ता से बिस्मिल की माँ ने उनका सुधार किया। माता की दया से वे देशसेवा में (UPBoardSolutions.com) संलग्न हो सके। धार्मिक जीवन में भी उन्होंने बिस्मिल को प्रोत्साहन दिया। माँ अपनी देववाणी से प्रेम और दृढ़ता भरे शब्दों में उन्हें उपदेश देती थीं। इस प्रकार बिस्मिल की आत्मिक, धार्मिक और सामाजिक उन्नति में माँ ने सदैव सहायता की। संकट के समय में बिस्मिल को अपनी प्रेमभरी वाणी से सांत्वना देती रहती थी, जिससे वे धैर्यशील बन सके थे। बिस्मिल की इच्छा थी कि जन्म-जन्मान्तर तक परमात्मा उन्हें ऐसी ही माता दें, जिनके चरण-कमलों को प्रणाम कर, परमात्मा का स्मरण करके वे देशसेवा में शांतिपूर्वक प्राण त्याग सकें।

प्रश्न-अभ्यास

कुछ करने को –
नोट – विद्यार्थी शिक्षक की सहायता से स्वयं करें।

विचार और कल्पना

प्रश्न 1.
अगर घर की माताएँ पढ़ी-लिखी हों, तो वे घर को कैसे स्वर्ग बना सकती हैं? अपने विचार लिखिए।
उत्तर :
अगर घर की माताएँ पढ़ी-लिखी हों, तो वे घर में सुसंस्कृत परिवेश बनाए रख सकती हैं। वे बच्चों को स्वयं पढ़ा-लिखाकर उन्हें योग्य बनाने, पारिवारिक सदस्यों में सामंजस्य तथा सौहार्द्र बनाए रखने में सहायता कर सकती हैं।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
विद्यार्थी स्वंय करें।

पाठ से

प्रश्न 1.
नीचे दिए गए प्रश्नों में उत्तर के रूप में तीन विकल्प दिए गए हैं। सही विकल्प पर सही का निशान लगाइए (निशान लगाकर) –

(अ) बिस्मिल की माँ का विवाह

(क) ग्यारह वर्ष की अवस्था में हुआ था।
(ख) अट्ठारह वर्ष की अवस्था में हुआ था।
(ग) बीस वर्ष की अवस्था में हुआ था।

(ब) बिस्मिल के क्रान्तिकारी जीवन में उनकी माँ ने उनकी वैसी ही सहायता की, जैसी –

(क) भगत सिंह की उनकी माँ ने की थी।
(ख) चन्द्रशेखर आजाद की उनकी माँ ने की थी।
(ग) मेजिनी की उनकी माँ ने की थी।

(स) बिस्मिल ने माता को धैर्य धारण करने के लिए कहा; क्योंकि उनका पुत्र

(क) कायर का जीवन नहीं जीना चाहता था।
(ख) छिपकर नहीं रहना चाहता था।
(ग) भारत माता की सेवा में प्राणों की बलि चढ़ाना चाहता था।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
बिस्मिल की माँ ने पढ़ना-लिखना कैसे सीखा?
उत्तर :
‘बिस्मिल’ की माँ ने घर पर ही सहेलियों की मदद से पढ़ना-लिखना सीखा।

प्रश्न 3.
रामप्रसाद बिस्मिल’ ने कहा था, “इस संसार में मेरी किसी भी भोग-विलास तथा ऐश्वर्य की इच्छा नहीं, केवल एक तृष्णा है…..” वह तृष्णा क्या थी ? लिखिए –
उत्तर :
अमर शहीद रामप्रसाद ‘बिस्मिल’ की तृष्णा थी कि एक बार (UPBoardSolutions.com) श्रद्धापूर्वक माँ के चरणों की सेवा कर अपने जीवन को सफल बना लेता।

प्रश्न 4.
इस पाठ की किन-किन बातों ने आपको प्रभावित किया? क्यों?
उत्तर :
इस पाठ में राम प्रसाद बिस्मिल को अपनी माँ के प्रति और भारत के प्रति जो आदर और श्रद्धा-भक्ति व्यक्त की है वह अनुकरणीय है। बिस्मिल के इन्ही गुणों ने मुझे बहुत प्रभावित किया। क्योंकि ये गुण सबमें नहीं पाए जाते।

UP Board Solutions

भाषा की बात

प्रश्न 1.
‘प्रबन्य’ में ‘प्र’, ‘परिश्रम” में “परि’, ‘अवलोकन में ‘अव’, ‘निर्वाह’ में ‘निर्’ उपसर्ग लगे हैं। इन्हीं उपसर्गों की सहायता से तीन-तीन नए शब्द बनाइए (शब्द बनाकर) –
UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 5 मेरी माँ (मंजरी) 1

प्रश्न 2.
अवर्णनीय’ में ‘ईय’ और ‘धार्मिक’ में ‘इक’ प्रत्यय है। इन प्रत्ययों की सहायता से चार-चार नए शब्द बनाइए (शब्द बनाकर) –
UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 5 मेरी माँ (मंजरी) 2

प्रश्न 3.
निम्नलिखित शब्दों का संधि-विच्छेद कीजिए (संधि-विच्छेद करके) –
UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 5 मेरी माँ (मंजरी) 3

प्रश्न 4.
कोष्ठक में दिए गए कारक चिह्नों की सहायता से रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (पूर्ति करके) –

(के, ने, को, की, में, से, के लिए)

(क) शाहजहाँपुर आने के थोड़े दिनों के बाद दादी जी ने अपनी छोटी बहन को बुला लिया।
(ख) तुम्हारी दया की छाया में मैंने अपने जीवन भर में कोई कष्ट न अनुभव किया।
(ग) तुम्हारी दया से ही मैं देश-सेवा में संलग्न हो सका।
(घ) आपके आदेश की पूर्ति करने के लिए मुझे अपनी प्रतिज्ञा भंग करनी पड़ी।

UP Board Solutions

प्रश्न 5.
नीचे दिए गए वाक्यों को सही पदक्रम में लिखिए –

(क) बुला लिया अपनी छोटी बहन को दादी ने।
उत्तर :
दादी ने अपनी छोटी बहन को बुला लिया।

(ख) अवलोकन करने लगीं देवनागरी पुस्तकें वे।
उत्तर :
वे देवनागरी पुस्तकों का अवलोकन करने लगीं।

(ग) भंग करनी पड़ी थी मुझे अपनी प्रतिज्ञा।
उत्तर :
मुझे अपनी प्रतिज्ञा भंग करनी पड़ी थी।

(घ) ध्यान आ जाता तुम्हारी स्वर्गीय मूर्ति का मुझे।
उत्तर :
मुझे तुम्हारी स्वर्गीय मूर्ति का ध्यान आ जाता।

UP Board Solutions

प्रश्न 6.
ग्यारह वर्ष की ……………………. कहते हैं।
अब आप नीचे लिखे वाक्यों को पढ़िए और उनके विशेषण भेद लिखिए (लिखकर) –

(क) सभी सदस्य खा रहे हैं। – अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण
(ख) कुछ लोग टहल रहे हैं। – अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण
(ग) मुझे दो दर्जन केले दे दो। – निश्चित संख्यावाचक विशेषण
(घ) मैंने चार रुपये का आम खरीदा। – निश्चित संख्यावाचक विशेषण

प्रश्न 7.
इस पाठ की जिन बातों से आप प्रभावित हुए हों उन्हें अपनी कॉपी पर लिखिएः
अवधारणां चित्र-किसी पात्र अथवा विषयवस्तु के बारे में उसकी विशेषता, गुण, लाभ, हानि के प्रमुख बिन्दुओं के आधार पर चित्रण करना। चित्र ‘क’ के अनुसार ‘ख’ को पूरा करें –

नोट – पूरे परिवार की देखभाल, घर का खर्च चलाने के लिए नौकरी, माता-पिता, पत्नी तथा बच्चों की देखभाल घर के लिए सभी आवश्यक सामानों की व्यवस्था, सामाजिक दायित्व की पूर्ति करना।

इसे भी जानें –
नोट – विद्यार्थी ध्यान से पढ़े।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 5 मेरी माँ (मंजरी) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 5 मेरी माँ (मंजरी), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 14 लोकगीत (मंजरी)

UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 14 लोकगीत (मंजरी)

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Hindi. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 14 लोकगीत (मंजरी)

महत्वपूर्ण गद्याश की व्याख्या पूरब की …………………. अपने विद्यापति हैं।

संदर्भ – प्रस्तुत गद्यांश हमारी पाठ्यपुस्तक ‘मंजरी’ के ‘लोकगीत’ नामंक पाठ से लिया गया है। इसके लेखक डॉ० भगवतशरण उपाध्याय जी हैं।

प्रसंग – लोकगीत के सम्बन्ध में लेखक मैथिली के महान कवि विद्यापति का परिचय देता है।

व्याख्या – लेखक कहता है कि पूरब की बोलियों में मैथिली के कवि कोकिल विद्यापति के गीत घर-घर में गूंजते हैं। यही स्थिति पूरे देश की है। सभी प्रदेशों के निवासियों के अपने-अपने विद्यापति अर्थातू लोककवि हैं।

UP Board Solutions

पाठ का सार (सारांश)

लोकगीत लोकव्यवहार, स्थानीयता, ग्राम्य जीवन की सुन्दरता आदि गुणों से ओत-प्रोत होते हैं। इनकी पूँज देश के हर कोने में सुनाई देती है। ये लोकगीत विशेष अवसरों पर गाए जाते हैं। पुरुषों और स्त्रियों के अलग-अलग तथा एक साथ गाए जाने वाले लोकगीतों की तो छटा ही कुछ और होती है! चाहे विदेशिया हो या हीर-राँझा, चैता हो या कजरी, बारहमासा, (UPBoardSolutions.com) बाउल, भटियाली, सावन, बिरहा, नचारी, छठ के गीत, आल्हा, माहिया, गरबा, सोहर, बानी, सेहरा न जाने कितने; ये सब अपनी सोंधी सुगंध से जनजीवन का अनूठा परिचय देते हैं। मैथिली के कवि कोकिल विद्यापति की भाँति सारे देश में स्थानीय ‘विद्यापतियों की कमी नहीं।।

प्रश्न-अभ्यास

कुछ करने को

प्रश्न 1.
निम्नांकित अनुच्छेद को ध्यान से पढ़िए और अपने साथियों से पूछने के लिए पाँच प्रश्न बनाइए भारतीय आर्केस्ट्रा के योग से भी लोकगीत गाये जाते हैं। इन्हें एक या अनेक लोग मिलकर गाते हैं। अधिकतर एक लड़का और लड़की एक दूसरे के जवाब के रूप में या एक साथ मिलकर भी इन्हें गाते हैं। इस प्रकार के गीत वस्तुतः ‘पश्चिम’ और नये भारत के मिले-जुले प्रयास हैं। मधुर, तेज या ढीले, कृत्रिम स्वर में ये गीत गाये जाते हैं। यद्यपि ये शास्त्र की दृष्टि से नगण्य हैं तथापि अब काफी लोकप्रिय (UPBoardSolutions.com) हो गये हैं। ये देशी-विदेशी और अशास्त्रीय-आँवारू गानों के बिगड़े रूप हैं।
उत्तर :

  1. इन्हें कितने लोग गाते हैं?
  2. अधिकतर यह कितने लोगों द्वारा गाया जाता है?
  3. ये गीत किस स्वर में गाए जाते हैं?
  4. इनका शास्त्र की दृष्टि से क्या महत्व है?
  5. ये किसके बिगड़े रूप है?

प्रश्न 2.
विद्यार्थी स्वयं करें।

UP Board Solutions

प्रश्न 3.
शिक्षक की सहायता से विद्यार्थी स्वयं करें

विचार और कल्पना

प्रश्न 1.
लोकगीतों में लोगों की दिलचस्पी कम होने से हमें क्या क्षति हो सकती है, इन्हें बढ़ावा देने के लिए हमें क्या करना चाहिए?
उत्तर :
लोकगीतों में लोगों की दिलचस्पी कम होने से हम अपनी सभ्यता, संस्कृति और ग्राम्य जीवन की सीधी-सरल शैली से दूर हो जाएँगे। इन्हें बढ़ावा देने के लिए हमें लोक गायकों, नर्तकों आदि को बढ़ावा देना चाहिए।

प्रश्न 2.
देश के प्रत्येक क्षेत्र के लोकगीत अलग-अलग होते हैं किन्तु सभी का मूल भाव एक ही होता है जो अनेकता में एकता को व्यक्त करता है। बताइए कि और कौन-नै घटक होते है, जो देश की अनेकता (UPBoardSolutions.com) में एकता को व्यक्त करते हैं।
उत्तर :
पर्व-त्योहार, सुख-दुख में साथ निभाना, मिल-जुलकर रहना आदि घटक देश की अनेकता में एकता व्यक्त करते हैं।

निबन्ध से

प्रश्न 1.
कव्वाली के अलावा कौन-से गीत हैं, जिनमें टोली बनाकर प्रतिस्पर्धा आयोजित की जाती है?
उत्तर :
गरबा, गिद्दा, सरहुल, बिरहा, होली, चैता आदि।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
हमारे यहाँ महिलाएँ कब-कब किस प्रकार के गीत गाती हैं? उन गीतों को कौन-सा गीत कहा जाता है?
उत्तर :
हमारे यहाँ महिलाएँ मुंडन, उपनयन, विवाह, मटकोड़, ज्यौनार, जन्म आदि के अवसरों पर स्थानीय गीत गाती हैं। इन गीतों को सोहर, बानी, सेहरा आदि कहा जाता है।

प्रश्न 3.
लोकगीत हमारे देश के लिए किन-किन क्षेत्रों में अधिक लोकप्रिय हैं तथा इसकी क्या विशेषताएँ हैं?
उत्तर :
लोकगीत हमारे देश के पहाड़ी, जंगली, ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक लोकप्रिय हैं तथा रसिकता, सरसता, लोकजीवन की सुन्दरता, मिट्टी की महक, संस्कृति के दर्शन आदि इनकी मुख्य विशेषताएँ हैं।

प्रश्न 4.
लोकगीत किन-किन रागों पर आधारित होते हैं?
उत्तर :
लोकगीत साधारणतः पीलू, सारंग, दुर्गा, सावन, सोरठ आदि रागों पर आधारित होते हैं।

UP Board Solutions

प्रश्न 5.
सोहर, चैता तथा कजरी कब-कब गाए जाते हैं?
उत्तर :
सोहर, चैता तथा कजरी क्रमशः विवाह आदि के उत्सव तथा चैत वे सावन के महीनों में गाए जाते हैं।

भाषा की बात

प्रश्न 1.
निम्नांकित शब्दों का संधिविच्छेद कीजिए (संधिविच्छेद करके) –

  • पुनरावृत्ति = पुनः + आवृत्ति
  • पुनर्जन्म = पुनः + जन्म
  • पुनर्बाध = पुनः + बोध
  • पुनरागमन = पुनः + आगमन
  • पुनरुक्ति = पुनः + उक्ति

प्रश्न 2.
निम्नांकित शब्दों में ‘इक’ प्रत्यय लगाकर शब्द बनाइए (शब्द बनाकर) –

  • सप्ताह + इक = साप्ताहिक
  • वर्ष + इक = वार्षिक
  • समाज + इक = सामाजिक
  • धर्म + इक = धार्मिक
  • मर्म + इक = मार्मिक

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 14 लोकगीत (मंजरी) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 14 लोकगीत (मंजरी), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 18 बहादुर बेटा (मंजरी)

UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 18 बहादुर बेटा (मंजरी)

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Hindi. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 18 बहादुर बेटा (मंजरी)

महत्वपूर्ण गद्यांश की व्याख्या

जो दूसरों ………………………. भगवान उनकी रक्षा करते हैं।

संदर्भ – प्रस्तुत गद्यांश हमारी पाठ्यपुस्तक ‘मंजरी’ के ‘बहादुर बेटा’ नामक पाठ से लिया गया है। इसके लेखक विष्णु प्रभाकर जी हैं।

प्रसंग – लेखक ‘परोपकार’ और ‘कर भला तो हो भला’ जैसी भावनाओं का मूल्य प्रतिस्थापित करता है।

व्याख्या – लेखक ने ‘मधुर’ नामक महिला के माध्यम से संदेश दिया है कि यदि कोई किसी की भलाई करता है, तो उसकी भलाई का ध्यान स्वयं ईश्वर रखता है।

UP Board Solutions

पाठ का सार (सारांश)

शहर में बाढ़ आ जाने के कारण संदीप रेडक्रॉस के अपने साथियों के साथ पीड़ितों की सहायता करने पहुँच जाता है। लोगों को बचाते-बचाते वह स्वयं डूबने लगता है; मगर उसके साथी उसे बचाकर सकुशल घर पहुँचा देते हैं।

प्रश्न-अभ्यास

कुछ करने को –
नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।

विचार और कल्पना

प्रश्न 1.
“आप लोग दुनिया की इतनी सेवा करते हैं। कभी-कभी हमें भी अवसर दिया कीजिए।” आपके विचार से माँ ने ऐसा क्यों कहा ?
उत्तर :
माँ ने ऐसा इसलिए कहा क्यांकि रेडक्रॉस के युवक-युवती दिन-रात मेहनत कर बाढ़पीड़ितों की मदद कर रहे थे। उन्होंने उनके बड़े बेटे संदीप का उपचार भी किया। इसी कारण स्नेह और कृतज्ञतावश माँ ने उनकी आवभगत करने की इच्छा जताई।

प्रश्न 2.
बच्चे स्वयं बताएँ।

UP Board Solutions

प्रश्न 3.
प्राकृतिक आपदाएँ जैसे-बाढ़, सूखा, भूकम्प आदि अचानक आती हैं। सोचें और बताएँ कि इन आपदाओं के आने पर हमें क्या करना चाहिए और क्या नहीं ?
उत्तर :
बाढ़ आने पर हमें किसी ऊँचे स्थान पर शरण लेनी चाहिए। सूखा पड़ने पर हमें अकालपीड़ितों की मदद करनी चाहिए। भूकंप आने पर घर से बाहर खुले स्थान में चले जाना चाहिए। इन तीनों स्थितियों में हमें (UPBoardSolutions.com) घबराहट में बचाव के लिए कोई उलटा-सीधा कार्य नहीं करना चाहिए।

एकांकी से

प्रश्न 1.
निम्नलिखित वाक्यों को पढ़कर पाठ के आधार पर उनको सही क्रम में लिखिए (सही क्रम में लिखकर)
उत्तर :

(ग) बड़े जोर का तूफान आया है।
(क) नदियों में बाढ़ आ गई है।
(ख) गाँव-के-गाँव बह गए।
(घ) चारों तरफ हाहाकर मची है।

प्रश्न 2.
संदीप के होश में आने पर डॉक्टर युवक ने किस क्रम में सबका परिचय कराया? सही क्रम चुनें (चुनकर) –
उत्तर :
(ग) माँ, बहन, भाई और साथी

UP Board Solutions

प्रश्न 3.
पाठ के आधार पर निम्नलिखित वाक्यों को पूरा कीजिए (पूरे करके) –
उत्तर :

(क) जो कोई जो कुछ भी कर सके, करे।
(ख) जो युवक हैं और स्वस्थ हैं, वे वहाँ जाकर लोगों को बचाने का काम करें।
(ग) जो धनी हैं, वे धन दें।
(घ) जिनके पास अनाज है, वे अनाज दें।

प्रश्न 4.
निम्नलिखित कथोपकथन किसके द्वारा कहे गए हैं –
उत्तर :

(क) मेरे पास पैसा तो नहीं है, लेकिन जो कुछ हो सकता है अवश्य करूंगी। – माँ के द्वारा
(ख) मैं नदी के पास क्यों जाऊँगा, वह तो खुद ही हमारे पास आ गई है। – कुलदीप के द्वारा
(ग) एक परिवार को तो हम भी अपने घर में रख सकते हैं। – मधुर के द्वारा
(घ) जिनके पास अनाज हैं। – कुलदीप के द्वारा

प्रश्न 5.
ट्रक को देखकर मथुर ने अपनी माँ से बाढ़पीड़ितों के बारे में क्या कहा?
उत्तर :
मधुर ने माँ से कहा कि ऐसा लगता है कि ये बाढ़पीड़ित गाँवों से लोगों को निकालकर ला रहे। हैं। क्यों माँ, एक परिवार को तो हम भी अपने घर में रख सकते हैं!

प्रश्न 6.
युवक और युवती द्वारा चलने की आज्ञा लेते समय माँ ने क्या कहा?
उत्तर :
माँ ने कहा कि आप लोग दुनिया की इतनी सेवा करते हैं। कभी-कभी हमें भी अवसर दिया कीजिए।

UP Board Solutions

प्रश्न 7.
एकांकी के कौन से संवाद आपको अच्छे लगे?
उत्तर :

  1. मैं नदी के पास क्यों जाऊँगा। वह तो खुद ही हमारे पास आ गई है।
  2. हम भी तो आपके ही हैं और फिर आपने कम सेवा की है क्या?
    (कुलदीप और युवती का संवाद) ये दोनों संवाद मुझे बहुत अच्छे लगे।

भाषा की बात

प्रश्न 1.
पाठ में प्रयुक्त निम्नलिखित अँग्रेजी शब्दों का हिन्दी बहुवचन रूप बनाइए (बनाकर) –

  • ट्रेन – ट्रेनों में (विभक्ति सहित)
  • कैंप – कैंपों में (विभक्ति सहित)
  • स्कूल – स्कूलों में (विभक्ति सहित)
  • डॉक्टर – डॉक्टरों ने (विभक्ति सहित)
  • इंजेक्शन – इंजेक्शनों के लिए (विभक्ति सहित)

प्रश्न 2.
नीचे लिखे मुहावरों का वाक्य में प्रयोग कीजिए (प्रयोग करके) –
उत्तर :

  • हाहाकार मचना – बम विस्फोट होने पर बाजार में चारों तरफ हाहाकार मच गई।
  • सब कुछ लुटा देना – युधिष्ठिर ने जुए में अपना सब कुछ लुटा दिया।
  • चैन से न बैठना – जब तक सफलता नहीं मिले, चैन से नहीं बैठना चाहिए।

UP Board Solutions

इसे भी जानें –
नोट – विद्यार्थी ध्यान दें।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 18 बहादुर बेटा (मंजरी) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 18 बहादुर बेटा (मंजरी), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 9 हिन्द महासागर में छोटा – सा हिंदुस्तान (मंजरी)

UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 9 हिन्द महासागर में छोटा – सा हिंदुस्तान (मंजरी)

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Hindi. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 9 हिन्द महासागर में छोटा – सा हिंदुस्तान (मंजरी)

महत्त्वपूर्ण गद्यांशों की व्याख्या

वहाँ जो कुछ ……………… ठहरे होंगे।

संदर्भ – प्रस्तुत गद्यांश हमारी पाठ्यपुस्तक ‘मंजरी’ के ‘हिन्द महासागर में छोटा-सा हिन्दुस्तान’ नामक पाठ से लिया गया है। इसके रचयितां राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ हैं।

प्रसंग – लेखक मॉरीशस की यात्रा पर जाते हुए अफ्रीका में एक दिन के लिए रुका। उसके मन में अफ्रीका के शेरों से मुलाकात करने की इच्छा जाग्रत हुई।

व्याख्या – काफी देर तक गाड़ी दौड़ाने के बाद लेखक और उसके साथी पर्यटक ऐसे स्थान पर पहुँचे, जहाँ सिंह आराम कर रहे थे। यह स्थान नैरोबी का नेशनल पार्क था, जो एक चिड़ियाघर न होकर एक जंगल था, जिसमें घास अधिक और पेड़ कम थे। घास पर सात-आठ सिंह लेटे हुए आराम कर रहे थे और उनके चारों तरफ पर्यटकों की मोटरें (UPBoardSolutions.com) खड़ी थीं। उनके भीतर लोग शीशे चढ़ाकर बैठे सिंहों को देख रहे थे, लेकिन सिंह उनकी परवाह न करके लेट रहे थे, मानो उपस्थित व्यक्ति उनकी नजर में कुछ भी न हों। आधे घंटे तक लेखक यह चिरस्मरणीय दृश्य देखता रहा।

UP Board Solutions

फिर यह भी बात ……………. क्यों खड़े थे।

संदर्भ – पूर्ववत् ।

प्रसंग – लेखक और उसके साथी पर्यटक मोटरगाड़ी में बैठकर नैरोबी नेशनल पार्क में सिंहों को देखने गए। उन्होंने सात-आठ शेरों को आराम करते देखा। शेरों से एक किमी दूर हिरणों का झुण्ड भी देखा। शेरों को देखकर कुछ हिरण भागे और कुछ घेरा बनाकर खड़े रहे।

व्याख्या – अभी अँधेरा नहीं हुआ था। सिंह सूर्यास्त के बाद ही शिकार करता है। दूसरी बात सिंहों के शिकार के विषय में यह है कि वे कभी झुण्ड का शिकार नहीं करते, बल्कि उनमें से जो हिरण पीछे रह जाता है, वे उसका शिकार करते हैं। इस बात से लेखक समझ गया कि हिरणों का झुण्ड घेरा बनाकर क्यों खड़ा रहा और तितर-बितर होकर भागा नहीं, क्योंकि उन्हें आपसी सुरक्षा का ध्यान था।

पाठ का सर (सारांश)

यह पाठ राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ का यात्रा वृत्तांत है, जिसमें मॉरीशस के सौंदर्य और वहाँ फैली भारतीय संस्कृति का वर्णन किया गया है।

मॉरीशस में सड़सठ प्रतिशत भारतीय मूल के लोग हैं, जिनमें अधिकतर बिहार और उत्तर प्रदेश के हैं। इनकी भाषा भोजपुरी है, जिसमें फ्रेंच भाषा के संज्ञापद शामिल हैं। मॉरीशस में हिन्दू संस्कृति की रक्षा का काम तुलसीकृत रामचरितमानस ने किया है। मॉरीशस कृषि प्रधान देश है। चीनी यहाँ का प्रमुख और एक मात्र उद्योग है।

मॉरीशस भूमध्यरेखा से 20 अंश दक्षिण में है और इसका कोई भी हिस्सा समुद्र से पन्द्रह मील से ज्यादा दूर नहीं है। इसका क्षेत्रफल 1150 वर्ग किमी० है। यह हिन्द महासागर का खूबसूरत सितारा है। (UPBoardSolutions.com) यहाँ के भारतीय अत्याचार सहकर भी अपने धर्म पर डटे रहे और इस द्वीप को उन्होंने छोटा-सा हिन्दुस्तान बना डाला, जिस पर सभी भारतीयों को गर्व होना चाहिए।

मॉरीशस के प्रत्येक ग्राम में शिवालय होता है, जहाँ ढोलक और झाँझ पर गायन करते हुए लोग तुलसीकृत रामचरितमानस का पाठ करते हैं। यहाँ के लोग मन्दिरों और शिवालयों को बहुत स्वच्छ रखते हैं।

मॉरीशस में परी तालाब एक तीर्थ और पिकनिक स्थान है। शिवरात्रि पर श्वेत वस्त्र धारण करके कंधों पर काँवरें लिए लोग परी तालाब का जल ले जाकर शिवालय में शिव जी पर चढ़ाते हैं। सभी वयस्क उजली धोतियाँ, कमीजें और गाँधी टोपियाँ पहनते हैं। परी तालाब पर यह मेला मॉरीशस के प्रमुख पर्यों में से एक है। इसे देखने अन्य धर्मों के लोग काफी संख्या में आते हैं।

UP Board Solutions

प्रश्न-अभ्यास

कुछ करने को –
नोट – विद्यार्थी शिक्षक की सहायता से स्वयं करें।

विचार और कल्पना
नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

यात्रा वृत्तांत से

प्रश्न 1.
दिए गए विकल्पों से सही विकल्प छाँटकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (पूर्ति करके) –

(क) मॉरीशस की जनसंख्या के 67 प्रतिशत लोग भारतीय मूल के हैं। (76, 67, 17, 68)।
(ख) मॉरीशस में भारतीय संस्कृति की रक्षा का काम तुलसीदास जी की रामचरितमानस ने किया है। (विनयपत्रिका, रत्नावली, रामायण, गीता)
(ग) मॉरीशस की दूसरी जनभाषा भोजपुरी को ही मानना पड़ेगा। (भोजपुरी, अँग्रेजी, क्रेयोल, फ्रेंच)

प्रश्न 2.
पाठ में आए मॉरीशस के उन सभी गलियों और मोहल्लों के नाम लिखिए, जो अपने देश मैं भी हैं?
उत्तर :
पाठ में आए मॉरीशस के उन सभी गलियों और मोहल्लों के नाम, जो अपने देश में भी हैं, इस प्रकार हैं- गलियाँ–कलकत्ता, मद्रास, हैदराबाद, मुम्बई आदि। मोहल्ले- काशी, बनारस, गोकुल, ब्रह्मस्थान आदि।

UP Board Solutions

प्रश्न 3.
लेखक ने मॉरीशस को ‘छोटे पैमाने पर भारत’ ही कहा है, क्यों?
उत्तर :
मॉरीशस की जनसंख्या के 67 प्रतिशत लोग भारतीय मूल के हैं। इनकी राजधानी की गलियों एवं मोहल्लों का नाम भारतीय शहरों के नाम पर हैं। जैसे – कलकत्ता, मद्रास, गोकुल आदि। भोजपुरी यहाँ (UPBoardSolutions.com) की दूसरी जनभाषा है तथा कृषि मुख्य व्यवसाय है। कहने का अर्थ यह है कि लेखक को मॉरीशस में वे सारी चीजें मिलीं जो भारत में हैं। इसलिए उन्होंने इस द्वीप को छोटे पैमाने पर भारत कही।

भाषा की बात

प्रश्न 1.
निम्नलिखित वाक्य में आई हुई क्रियाओं और संज्ञापदों को रेखांकित कीजिए (रेखांकित करके) –

मॉरीशस में ईख की खेती और उसके व्यवसाय को जो सफलता मिली है, वह भारतीय वंश के लोगों के कारण मिली है। सारा मॉरीशस कृषि प्रधान द्वीप है, क्योंकि चीनी वहाँ का प्रमुख अथवा एक मात्र उद्योग है।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित में से कौन-सा अंश प्रधान वाक्य है और कौन-सा सहायक उपवाक्य है

  • वाक्य – मॉरीशस वह देश है, जिसका कोई भी हिस्सा समुद्र से पंद्रह मील से ज्यादा दूर नहीं है। मॉरीशसे वह देश है जहाँ की जनसंख्या के 67 प्रतिशत लोग भारतीय मूल के हैं।
  • प्रधान वाक्य – मॉरीशस वह देश है।
  • सहायक उपवाक्य – जिसका कोई भी हिस्सा समुद्र से पन्द्रह मील से ज्यादा दूर नहीं है।
  • वाक्य – मॉरीशस वह देश है जहाँ की जनसंख्या के 67 प्रतिशत लोग भारतीय मूल के हैं।
  • प्रथान वाक्य प्रधान वाक्य – मॉरीशस वह देश है।
  • सहायक उपवाक्य – जहाँ की जनसंख्या के 67 प्रतिशत लोग भारतीय मूल के हैं।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित मुहावरों का अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिए (वाक्य में प्रयोग करके) –
उत्तर :

  • लोभ का जगना = लुभावनी वस्तुएँ देखकर लोभ का जगना स्वाभाविक है।
  • सड़क छानना = आगरे में बहुत सड़क छानने पर हम मुश्किल से ताजमहल पहुँचे।
  • मोर्चे पर आगे बढ़ना = हिरणों के झुण्ड को देखकर एक जवान शेर धीरे-धीरे मोर्चे पर आगे बढ़ा।

UP Board Solutions

प्रश्न 4.
पाठ में निम्नलिखित शब्द हिन्दी भाषा में प्रचलित दूसरी भाषाओं अँग्रेजी, अरबी तथा फारसी के आए हुए हैं। इन शब्दों में से अँग्रेजी, अरबी तथा फारसी के शब्दों को अलग-अलग छाँटकर लिखिए (छाँटकर) –
UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 9 हिन्द महासागर में छोटा - सा हिंदुस्तान (मंजरी) 1

प्रश्न 5.
तुच्छ + अति + तुच्छ से ‘तुच्छातितुच्छ’ शब्द बनता है; जिसका अर्थ है- तुच्छ से भी तुच्छ। इसी प्रकार निम्नलिखित शब्दों से नए शब्द बनाइए (नए शब्द बनाकर) –
उत्तर :
UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 9 हिन्द महासागर में छोटा - सा हिंदुस्तान (मंजरी) 2

प्रश्न 6.

(क) पाठ के सबसे अन्तिम अनुच्छेद का सुलेख कीजिए।
(ख) इस अनुच्छेद पर चार प्रश्न बनाइए।
(ग) इस अनुच्छेद को उचित शीर्षक दीजिए।
(घ) इस अनुच्छेद के आधार पर एक चित्र बनाइए।

उत्तर :
(क) सुलेख विद्यार्थी स्वयं लिखें।
(ख)

  1. वहाँ का कौन-सा तालाब हिंदुओं का पुण्यधाम हो उठा है?
  2. शिवरात्रि के समय सारे मॉरीशस के हिंदू क्यों करते हैं?
  3. शिवरात्रि के दिन मॉरीशस के हिंदू वयस्क क्या पहनते हैं?
  4. कहाँ लगने वाला मेला मॉरिशस का प्रमुख आकर्षण है?

(ग) ‘मॉरीशस का परी तालाब’।
(घ) चित्र विद्यार्थी स्वयं बनाएँ।

UP Board Solutions

इसे भी जानें –
नोट – विद्यार्थी अच्छे ज्ञान के लिए ध्यान दें।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 9 हिन्द महासागर में छोटा – सा हिंदुस्तान (मंजरी) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 9 हिन्द महासागर में छोटा – सा हिंदुस्तान (मंजरी), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.