UP Board Solutions for Class 7 Environment Chapter 2 हमारे प्राकृतिक संसाधन

UP Board Solutions for Class 7 Environment Chapter 2 हमारे प्राकृतिक संसाधन

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Environment. Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Environment Chapter 2 हमारे प्राकृतिक संसाधन.

हमारे प्राकृतिक संसाधन

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(क) प्राकृतिक संसाधन कौन-कौन से हैं? वे हमारे लिए किस प्रकार उपयोगी हैं?
उत्तर
हवा, मिट्टी, जल, सौर ऊर्जा, पेड़-पौधे, खनिज पदार्थ आदि प्राकृतिक संसाधन हैं। हवा का उपयोग हम साँस लेने में, जल का उपयोग हम अपनी प्यास बुझाने तथा अन्य अनेक आवश्यक कामों में करते हैं। पेड़-पौधे, वनस्पतियाँ हमारी विभिन्न आवश्यकताओं, (UPBoardSolutions.com) जैसे- भोजन, आवास, कपड़ा आदि को पूरा करने के लिए उपयोग की जाती हैं। इसी तरह कृषि हेतु उपजाऊ मिट्टी हमें भूमि प्रदान करती है तथा तेल, कोयला और गैस यातायात व उद्योगों में ईंधन के रूप में प्रयोग किए जाते हैं। सौर ऊर्जा तो हमारे जीवन का आधार ही है।

UP Board Solutions

(ख) दैनिक जीवन में जल का क्या उपयोग है? जल के दुरुपयोग को रोकने के उपाय बताइए।
उत्तर
जल बिना जीवित रहने की कल्पना भी नहीं की जा सकती। हमारे दैनिक (UPBoardSolutions.com) जीवन के विभिन्न कार्यों जैसे- नहाना, कपड़े धोना, बरतन धोना, पोंछा करना, पेड़-पौधों को सींचना आदि अनेक ऐसे कार्य हैं जिनमें जल की आवश्यकता पड़ती है।

जल के दुरूपयोग को रोकने के लिए जल के प्रयोग पर ध्यान देना होगा, जैसे- नल को कभी खुला नहीं छोड़ना, कुल्ला करने या नहाने के लिए मग का इस्तेमाल करना चाहिए। फल, सब्जी ध कर बचे पानी को फेंकना नहीं चाहिए बल्कि उसे पौधों में डाल देना चाहिए आदि।

(ग) भूमि से प्राप्त होने वाले किन्हीं पाँच पदार्थों के नाम लिखिए।
उत्तर
भूमि से प्राप्त होने वाले पदार्थ हैं- फल, सब्जियाँ, अनाज, लकड़ियाँ, (UPBoardSolutions.com) औषधियाँ आदि।

UP Board Solutions

(घ) सौर ऊर्जा हमारे जीवन के लिए क्यों आवश्यक है?
उत्तर
पृथ्वी पर समस्त जीवन का आधार सूर्य ही है। सूर्य पृथ्वी पर ऊर्जा का प्रमुख स्रोत है। सूर्य से हमें गर्मी और प्रकाश तो मिलता ही है, साथ ही सूर्य जल-चक्र बनाए रखने में, वायुमंडल में वायु का प्रवाह बनाए रखने में, जलवायु को नियंत्रित करने में, भोजन बनाने हेतु पौधों को ऊर्जा प्रदान करने में, घर में नमी सीलन को दूर करने तथा कपड़े सुखाने में तथा शरीर में विटामिन डी की आपूर्ति हेतु सौर ऊर्जा हमारे लिए अति आवश्यक है।

(ङ) वायु का जीवन में क्या महत्व है?
उत्तर
वायु हमारे लिए अत्यंत आवश्यक है। भोजन और जल के बिना (UPBoardSolutions.com) तो हम कुछ समय तक जीवित रह सकते हैं। परन्तु वायु के बिना हम जिंदा नहीं रह सकते।।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
सही मिलान कीजिए-
उत्तर
UP Board Solutions for Class 7 Environment Chapter 2 हमारे प्राकृतिक संसाधन img-1

प्रोजेक्ट वर्क- विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Environment Chapter 2 हमारे प्राकृतिक संसाधन help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Environment Chapter 2 हमारे प्राकृतिक संसाधन, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 7 Geography Chapter 11 प्राकृतिक प्रदेश एवं मानव जीवन

UP Board Solutions for Class 7 Geography Chapter 11 प्राकृतिक प्रदेश एवं मानव जीवन : टैगा एवं टुण्डा

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Geography. Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Geography Chapter 11 प्राकृतिक प्रदेश एवं मानव जीवन

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए –

(क) टैगा प्रदेश केवल उत्तरी गोलार्द्ध में ही क्यों पाए जाते हैं ?
उत्तर :
उत्तरी गोलार्ध में 50° उत्तरी अक्षांश में स्थलमण्डल पाया (UPBoardSolutions.com) जाता है। जबकि दक्षिणी गोलार्ध में 50° दक्षिणी अक्षांश से 65° दक्षिणी अक्षांश के मध्य जलमण्डल का विस्तार है। यही कारण है कि टैगा प्रदेश केवल उत्तरी गोलार्द्ध में ही पाए जाते हैं। यदि दक्षिणी गोलार्द्ध में भी स्थलमण्डल होता तो यहाँ भी टैगा प्रदेश पाए जाते।

UP Board Solutions

(ख) टैगा प्रदेश में कृषि क्यों नहीं विकसित है ?
उत्तर :
वर्ष के अधिकांश समय धरातल पर स्थायी रूप से बर्फ के (UPBoardSolutions.com) जमे रहने और जल के रूप में कम वर्षा के कारण टैगा प्रदेश में मिट्टी का विकास नहीं हो पाता है। यहाँ की मिट्टी पथरीली है जो कृषि की दृष्टि से अनुपजाऊ है। इसलिए टैगा प्रदेश में कृषि विकसित नहीं है।

UP Board Solutions

(ग) टण्डा प्रदेश की प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर :
टुण्डुः प्रदेश की प्रमुख विशेषताएँ निम्नांकित हैं –

  • टुण्ड्रा प्रदेश आर्कटिक महासागर का एक हिस्सा है जो पूरे साल बर्फ से ढका रहता है।
  • यह एक ऐसा क्षेत्र है जहाँ कई महीने लगातार रात रहती है और कई महीने लगातार दिन।
  • इस क्षेत्र में मुख्य रूप से बौनी झाड़ियाँ, घास, लाइकेन काई और दलदली पौधे उगते हैं। विश्व के कुछ टुण्डा प्रदेशों में छितरे हुए वृक्ष भी पाये जाते हैं।
  • उत्तरी अमेरिका के टुण्ड्रा निवासियों को ‘एस्किमो’ तथा (UPBoardSolutions.com) यूरेशियो के टुण्ड्रा निवासियों को ‘लैप्स’, ‘फिन’ या ‘याकूत’ कहा जाता है।
  • टुण्ड्रा प्रदेश में उगने वाले वृक्षों की बढ़ोतरी कम तापमान और अपेक्षाकृत छोटे मौसम के कारण प्रभावित होती है।
  • इस क्षेत्र के निवासी-लैप, सैमोयेद तथा एस्किमो, अपने भोजन में मछली के अतिरिक्त रेनडीयर के मांस तथा दूध का उपयोग करते हैं।
  • इस इलाके में रेनडीयर, कैरिबो, ध्रुवीय भालू, लोमड़ी मस्क बैल तथा खरगोश आदि स्थानीय जीव पाये जाते हैं। यहाँ सील, हवेल और वालरस आदि जीव हैं। ग्रीष्म में अनेक प्रकार के पक्षी भी यहाँ पाए जाते हैं।

(घ) टुण्ड्रा प्रदेश में कौन-कौन सी जनजातियाँ निवास करती हैं ?
उत्तर :
टुण्ड्रा प्रदेश में उत्तरी अमेरिका, ग्रीनलैण्ड आदि जगहों पर एस्किमों, (UPBoardSolutions.com) फिनलैण्ड में लैप और साइबेरिया में याकूत कहे जाने वाली जनजातियाँ निवास करती हैं।

UP Board Solutions

(ङ) टैगा किस भाषा का शब्द है और इसका क्या अर्थ है ?
उत्तर :
टैगा रूसी भाषा का शब्द है इसका अर्थ (UPBoardSolutions.com) है शंक्वाकार वन।

प्रश्न 2.
सही जोड़े मिलाइए –

UP Board Solutions for Class 7 Geography Chapter 11 प्राकृतिक प्रदेश एवं मानव जीवन 1

UP Board Solutions

प्रश्न 3.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

(क) शीतकाल में साइबेरिया के पक्षी भारत के मैदान में प्रवास करते हैं।
(ख) बोरियल वन केवल उत्तरी गोलार्द्ध में पाए (UPBoardSolutions.com) जाते हैं।
(ग) काई, लाईकन और बर्च टुण्डी प्रदेश की वनस्पतियाँ हैं।
(घ) टैगा प्रदेश में शंक्वाकार वन पाए जाते हैं।
(ङ) फिनलैण्ड के टुण्ड्रा निवासियों को लैप कहते हैं।
(च) टुण्डा निवासी शिकार के लिए जिस नाव का प्रयोग करते हैं, उसे कयाक कहते हैं।

UP Board Solutions

भौगोलिक कुशलताएँ –
नोटः विद्यार्थी स्वयं करें।

परियोजना कार्य –
नोटः विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Geography Chapter 11 प्राकृतिक प्रदेश एवं मानव जीवन help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Geography Chapter 11 प्राकृतिक प्रदेश एवं मानव जीवन , drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 7 Environment Chapter 1 पर्यावरण को जानें

UP Board Solutions for Class 7 Environment Chapter 1 पर्यावरण को जानें

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Environment. Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Environment Chapter 1 पर्यावरण को जानें.

पर्यावरण को जानें

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए|
(क) पर्यावरण से आप क्या समझते हैं?
उत्तर
जल, वायु, प्रकाश, मिट्टी, पेड़-पौधे आदि जिनसे हम चारों ओर से घिरे हैं, ये सभी एक साथ मिलकर हमारा पर्यावरण कहलाते हैं।

UP Board Solutions

(ख) प्राकृतिक और सामाजिक पर्यावरण में क्या अन्तर है ?
उत्तर
वह पर्यावरण जो प्रकृति हमें प्रदान करती है। प्राकृतिक पर्यावरण कहलाता है। हवा, जल, मिट्टी, पेड़-पौधे, जीव-जन्तु, सूर्य, नदी, पहाड़ आदि प्राकृतिक पर्यावरण के अंतर्गत आते हैं क्योंकि इनको हम स्वयं नहीं बना सकते। मानव समाज (UPBoardSolutions.com) द्वारा निर्मित पर्यावरण को सामाजिक पर्यावरण कहते हैं। जैसे मकान, सड़क, बाजार, गाँव, शहर, रेल, मोटर, वायुयान आदि सामाजिक पर्यावरण के अंग हैं। सामाजिक पर्यावरण का निर्माण प्राकृतिक पर्यावरण की सहायता से किया जाता है।

(ग) अपने पर्यावरण के दस अजैविक घटकों के नाम लिखिए।
उत्तर
नदी, झील, सागर, महासागर, पहाड, पठार, रेगिस्तान मैदान, हवा, धूप आदि अजैविक घटक हैं।

UP Board Solutions

(घ) अपने विद्यालय परिसर में पाए जाने वाले जैविक घटकों की सूची बनाइए।
उत्तर
पौधे, पेड़, लताएँ, गिलहरी, चिड़ियाँ, बच्चे, (UPBoardSolutions.com) शिक्षक, आदि।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
उत्तर
(क) प्रकृति, जल, स्थल, वायु, पेड़-पौधों एवं जीव-जंतुओं से मिलकर बनी है।
(ख) पृथ्वी के जल वाले भाग को जलमण्डल कहते हैं।
(ग) जैविक एवं अजैविक घटक एक दूसरे के (UPBoardSolutions.com) पूरक हैं।
(घ) टिड्डा एक शाकाहारी जीव है।
(ङ) विद्यालय सामाजिक पर्यावरण का हिस्सा है।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Environment Chapter 1 पर्यावरण को जानें help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Environment Chapter 1 पर्यावरण को जानें, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 7 Home craft Chapter 4 रोग और उनसे बचाव

UP Board Solutions for Class 7 Home craft Chapter 4 रोग और उनसे बचाव

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Home craft. Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Home craft Chapter 4 रोग और उनसे बचाव.

अभ्यास

1. बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1:
सही विकल्प के सामने दिए गए गोल (UPBoardSolutions.com) घेरे को काला करिए

1. जल के माध्यम से रोग होता है
(क) मलेरिया
(ख) रिकेट्स
(ग) स्कर्वी
(घ) हैजा

UP Board Solutions

2. टायफाइड रोग फैलता है
(क) मलेरिया
(ख) जल
(ग) दूध
(घ) उपर्युक्त सभी

प्रश्न 2:
मिलान कीजिए (UPBoardSolutions.com)
उत्तर:
UP Board Solutions for Class 7 Home craft Chapter 4 रोग और उनसे बचाव img-1

UP Board Solutions

2. अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

(क) अतिसार रोग किन कारणों से होता है?
उत्तर:
यह रोग भी दूषित जल एवं भोजन (UPBoardSolutions.com) के सेवन से फैलता है। इससे ग्रसित व्यक्ति को बार-बार पतली दस्त आने लगता है। शरीर में पानी की कमी हो जाती है। रोगी कमजोर हो जाता है।

(ख) हैजा रोग किसके द्वारा फैलता है?
उत्तर:
हैजा फैलने का कारण- दृषित जल पीने से हैजे का रोग फैलने की संभावना होती है। हैजे के रोगी के वमन व दस्त से उसके जीवाणू शरीर से बाहर निकलते हैं। यदि दस्त व वमन को अच्छी तरह साफ न किया जाए, तो उस पर मन्दिर दैट उनी हैं। गिर न मृवियाँ ग्वाहा गूदार्थों (UPBoardSolutions.com) पर वैटकर उनको रोयुक्त बना देती हैं। मक्खियाँ हैजा फैलाने में सबसे अधिक सहायक होती हैं।

UP Board Solutions

3. लघु उत्तरीय प्रश्न

(क) जीवन रक्षक घोल कैसे और कब बनाते हैं?
उत्तर:
जब किसी व्यक्ति को अतिसार रोग हो जाए तो निर्जलीकरण को रोकने के लिए (UPBoardSolutions.com) जीवन रक्षक घोल (एक गिलास पानी में एक चम्मच चीनी और एक चुटकी नमक मिलाकर) एवं इलेक्ट्रलि देना चाहिए।

UP Board Solutions

प्रश्न 3:
पेचिश रोग के लक्षण लिखिए।
उत्तर:
पेचिश के लक्षण

  1. पतले दस्त के साथ आँव या खुन आने की संभावना होती है।
  2.  कभी-कभी बुखार भी आ जाता है।

4. दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

(क) टायफाइड रोग के क्या लक्षण हैं और उससे (UPBoardSolutions.com) कैसे बचा जा सकता है?
उत्तर :
टायफाइड के लक्षण

  1. यह सर्दी, जुकाम या फ्लू से शुरू होता है और इसमें नब्ज़ ढीली पड़ जाती है।
  2.  रोगी को तेज बुखार आता है। तापमान घटता-बढ़ता रहता है।
  3.  शरीर कमजोर हो जाता है। कभी-कभी (UPBoardSolutions.com) शरीर पर दाने दिखाई देते हैं।
  4. उल्टी, दस्त या कब्ज की शिकायत रहती है।

UP Board Solutions

बचाव के उपाय- निम्न प्रकार हैं

  1. डॉक्टर से तुरंत परामर्श लें ।
  2. रोगी को पूरा आराम और सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।
  3.  उबला पानी ठंडा करके दिया जाए।
  4.  रोगी को उबला दूध, साबूदाना, दलिया, (UPBoardSolutions.com) मूंग की खिचड़ी दें।

UP Board Solutions

(ख) भोजन संबंधी अच्छी आदतों से आप क्या समझते हैं? अपने शबदों में लिखिए।
उत्तर:
उत्तम स्वास्थ्य के लिए भोजन संबंधी अच्छी आदतें अति आवश्यक हैं जो निम्नलिखित हैं

  1.  भोजन पौष्टिक व संतुलित हो। भोजन स्वच्छता से पकाया जाए।
  2. भोजन करने का स्थान एवं भोजन करने वाले दोनों को स्वच्छ होना चाहिए।
  3. भोजन को हमेशा चबा-चबाकर धीरे-धीरे खाना (UPBoardSolutions.com) चाहिए। बासी भोजन नहीं करना चाहिए।
  4. आवश्यकतानुसार ही भोजन अपनी थाली में लेना चाहिए। भूख लगने पर ही भोजन किया जाए।
  5.  भोजन करने से पूर्व हाथों को अच्छी तरह से धोना चाहिए।
  6. कम से कम 8-10 गिलास पानी प्रतिदिन पिएं।
  7. अधिक मिर्च मसाला वाला भोजन न करके मौसमी ताजे फलें, सब्जियाँ खाना चाहिए।
  8. भोजन पकाने, परोसने तथा खाने से पहले हाथ धोना चाहिए।

UP Board Solutions

प्रोजेक्ट कार्य
नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Home craft Chapter 4 रोग और उनसे बचाव help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Home craft Chapter 4 रोग और उनसे बचाव drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 7 Geography Chapter 10 प्राकृतिक प्रदेश एवं जनजीवन

UP Board Solutions for Class 7 Geography Chapter 10 प्राकृतिक प्रदेश एवं जनजीवन : मरुस्थल

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Geography. Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Geography Chapter 10 प्राकृतिक प्रदेश एवं जनजीवन

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए –

(क) मरुस्थलीय प्रदेश की जलवायु कैसी है ?
उत्तर :
मरुस्थलीय प्रदेश की जलवायु शुष्क है। यहाँ (UPBoardSolutions.com) वर्षा बहुत कम होती है। जब वर्षा होती है तब वर्षा के साथ तेज हवाएँ या तूफान आते हैं। इस क्षेत्र के दिन व रात के तापमान में अधिक अन्तर रहता है। दिन धूप वाले तथा गरम होते हैं, जबकि रातें बहुत ठण्डी होती हैं।

UP Board Solutions

(ख) मरुस्थलीय प्रदेश की वनस्पति की क्या विशेषताएँ हैं ?
उत्तर :
मरुस्थलीय प्रदेश की वनस्पति की विशेषताएँ इस प्रकार हैं –

  1. पानी की कमी के कारण यह क्षेत्र वनस्पति विकास के अनुकूल नहीं है। शुष्क जलवायु व कम वर्षा के कारण मरुस्थलीय वनस्पतियाँ विकसित हो जाती हैं।
  2. यहाँ की वनस्पति की जड़े लम्बी होती हैं, जिससे वे (UPBoardSolutions.com) भूमि की गहराई तक नमी प्राप्त करती हैं।
  3. जलवाष्पन को कम करने के लिए इनमें पत्तियाँ नहीं होती हैं।
  4. जहाँ कहीं जल के स्रोत या नदी होती हैं, वहाँ आस-पास पेड़-पौधे, झाड़ियाँ वे घासे उग आती हैं। ये वीरान जमीन पर बगीचे से दिखाई देते हैं। इस कारण इन्हें मरूद्यान कहते हैं।

(ग) मरुस्थलीय प्रदेश के प्राकृतिक वातावरण को मानव जीवन पर क्या प्रभाव है?
उत्तर :
मरुस्थलीय क्षेत्र की जलवायु बहुत विषम है। यहाँ पानी की कमी और तापमान में बहुत अंतर पाया जाता है। ताप कभी बहुत अधिक तो कभी बहुत कम होता है। इन सब कारणों से यहाँ जनसंख्या बहुत कम है और बस्तियाँ बहुत दूर-दूर बसी हैं। (UPBoardSolutions.com) यहाँ पर रह रही आदिवासी जातियों में अरब की ‘बर्दू’ और कालाहारी की ‘बुशमैन’ जातियाँ प्रमुख हैं। कालाहारी के बुशमैन पूरी तरह शिकार पर निर्भर होकर जीवन गुजारते हैं जबकि अरब के बर्दू जानवरों के चारे व पानी की खोज में इधर-उधर घूमा करते हैं। यहाँ के लोग लम्बी यात्रा में ऊँट या बकरी की खाल से बने थैले में पानी भर कर ले जाते हैं, इसमें पानी देर तक ठण्डा रहता है।

UP Board Solutions

(घ) मरुस्थलीय प्रदेश में मानव जीवन को सामान्य बनाने हेतु क्या उपाय किए जा सकते हैं?
उत्तर :
मरुस्थलीय प्रदेश में मानव जीवन को सामान्य बनाने के लिए निम्नलिखित उपाय किए जा सकते हैं

  1. नदियाँ/नहरें निकाल कर कई स्थानों में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध करवा सकते हैं, जिससे कृषि की जा सके।
  2. सड़कों और रेलमार्गों का विकास करके जन-जीवन (UPBoardSolutions.com) को सामान्य किया जा सकता है।
  3. खनन और उद्योग धन्धे लगाकर भी जन-जीवन सामान्य बनाया जा सकता है।

प्रश्न 2.
सही जोड़े मिलाइए (जोड़े बनाकर) –

UP Board Solutions for Class 7 Geography Chapter 10 प्राकृतिक प्रदेश एवं जनजीवन 1

UP Board Solutions

भौगोलिक कुशलताएँ –
नोटः विद्यार्थी स्वयं करें।

परियोजना कार्य –
नोटः विद्यार्थी स्वयं करें। (UPBoardSolutions.com)

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Geography Chapter 10 प्राकृतिक प्रदेश एवं जनजीवन help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Geography Chapter 10 प्राकृतिक प्रदेश एवं जनजीवन , drop a comment below and we will get back to you at the earliest.