UP Board Solutions for Class 7 Environment Chapter 5 जल संचयन एवं पुनर्भरण

UP Board Solutions for Class 7 Environment Chapter 5 जल संचयन एवं पुनर्भरण

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Environment. Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Environment Chapter 5 जल संचयन एवं पुनर्भरण.

जल संचयन एवं पुनर्भरण

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(क) वर्षा जल पुनर्भरण के लाभ बताइए ?
उत्तर
वर्षा जल पुनर्भरण से निम्न लाभ हैं- आवश्यकतानुसार (UPBoardSolutions.com) जल की प्राप्ति, जमीन के अन्दर जल मात्रा बढ़ना, नगर जल समस्या दूर होना, जल स्तर नीचे न गिरना, मिट्टी का कटाव कम होना व कृषि फसलों को हरा-भरा बनाया जा सकना आदि।

UP Board Solutions

(ख) भू-जल का स्तर नीचे क्यों गिरता जा रहा है ?
उत्तर
वर्षा की कमी व जल की अधिक माँग होने के कारण भू-जल का स्तर नीचे गिरता जा रहा है।

(ग) भू-जल में वृद्धि कैसे की जा सकती है ?
उत्तर
वर्षा जल संचयन एवं पुनर्भरण से भू-जल में वृद्धि (UPBoardSolutions.com) की जा सकती है।

(घ) जनसंख्या वृद्धि का भू-जल पर क्या प्रभाव पड़ता है ?
उत्तर
जनसंख्या वृद्धि से भू-जल की माँग बढ़ती है, जिससे जल स्तर नीचे गिरता जाता है।

UP Board Solutions

(ङ) वर्षा जल संचयन का अभिप्राय बताइए?
उत्तर
वर्षा जल संचयन का अभिप्राय है वर्षा के जल को एकत्र करके (UPBoardSolutions.com) कुओं, तालाबों और गड्ढों आदि को फिर से भरकर पानी की समस्या दूर करना।

(च) जल का आपके जीवन में क्या महत्त्व है ?
उत्तर
जल का हमारे जीवन में बहुत महत्त्व है। जल पीने के लिए, सिंचाई के लिए, सफाई के लिए वे उद्योग धंधों आदि कार्यों के लिए आवश्यक है।

(छ) वर्षा जल को संचयन एवं पुनर्भरण क्यों आवश्यक है ?
उत्तर
वर्षा जल का संचयन एवं पुनर्भरण भू-जल आपूर्ति और भू-सतही जल (UPBoardSolutions.com) द्वारा सभी कार्यों के लिए जल उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक है।

UP Board Solutions

(ज) अपने घर की छत के वर्षा जल का संचयन कैसे करेंगे ?
उत्तर
घर से थोड़ी दूर पर 2 से 3 मीटर गहरा गड्ढा खोदकर, गड्ढे को ईंट, (UPBoardSolutions.com) कंकड़ और बजरी से भर देते हैं। फिर उसके ऊपर मोटी रेत डालते हैं। इस गड्ढे में छत पर गिरने वाले वर्षा के स्वच्छ जल को इकट्ठा करते हैं।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
उत्तर
(क) समुद्र का जल खारा होने के कारण पीने योग्य नहीं होता है।
(ख) भू-जल एवं भू-सतही जल प्रकृति द्वारा कम मात्रा में प्राप्त है।
(ग) तालाब, पोखर आदि जल संचयन के प्राचीन साधन रहे हैं।
(घ) भू-जल में वृद्धि जल संचयन करके कर सकते हैं।
(ङ) शहरों में पक्के मकानों के कारण (UPBoardSolutions.com) वर्षा जल भूमि के अन्दर कम प्रवेश होता है।
(च) उन्नत किस्म के धान एवं गेहूं की फसल उगाने के लिए अधिक सिंचाई की आवश्यकता होती है।
(छ) भारत की जलनीति वर्ष 1987 में बनाई गई थी।
(ज) राष्ट्रीय जलनीति में जल को दुर्लभ एवं बहुमूल्य राष्ट्रीय संसाधन के रूप में माना गया है।

UP Board Solutions

प्रश्न 3.
सही जोड़े बनाएँ-
उत्तर
UP Board Solutions for Class 7 Environment Chapter 5 जल संचयन एवं पुनर्भरण img-1

प्रोजेक्ट वर्क- विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Environment Chapter 5 जल संचयन एवं पुनर्भरण help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Environment Chapter 5 जल संचयन एवं पुनर्भरण, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 7 Home craft Chapter 6 प्राथमिक उपचार

UP Board Solutions for Class 7 Home craft Chapter 6 प्राथमिक उपचार

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Home craft. Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Home craft Chapter 6 प्राथमिक उपचार.

अभ्यास

1. बहुविकल्पीय प्रश्न :
सही विकल्प के सामने दिए गए गोल घेरे को काला करिए

1. जल के माध्यम से (UPBoardSolutions.com) रोग होता है
(क) रूई
(ख) मिलता जुलता
(ग) कैंची
(घ) उपर्युक्त सभी

UP Board Solutions

2. थर्मामीटर का प्रयोग किया जाता है
(क) दस्त
(ख) उल्टी
(ग) लू लगने पर
(घ) तापक्रम नापने के लिए

2. अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

(क) विश्व मिर्गी दिवस कब (UPBoardSolutions.com) मनाया जाता है?
उत्तर:
17 नवम्बर को

UP Board Solutions

(ख) अतिसार रोग में उपचार के लिए प्रयोग होने वाली औषधि का नाम लिखिए।
उत्तर:
अतिसार और दस्त में सौंफ, धनियाँ और जीरा इन (UPBoardSolutions.com) तीनों को समान मात्रा में लेकर बारीक चूर्ण बना लेना चाहिए और उसमें थोड़ा नमक मिलाकर दिन में तीन बार छाछ के साथ सेवन करना चाहिए।

3. लघु उत्तरीय प्रश्न

(क) खाँसी आने पर आप क्या घरेलू उपचार करेंगे?
उत्तर:
खाँसी आने पर शहद के साथ पिसी काली मिर्च मिलाकर चाटने से आराम मिलता है। तुलसी अदरक, काली मिर्च और चुटकी भर नमक मिलाकर काढ़ा बनाकर पीने से भी लाभ मिलता है। बार-बार खाँसी आने पर अदरक को भूनकर थोड़ा नमक लगाकर (UPBoardSolutions.com) उसका भी सेवन कर सकते हैं।

UP Board Solutions

(ख) बेहोशी आने के कोई चार कारण, लिखिए?
उत्तर:
बेहोशी आने के निम्नलिखित कारण हैं

  1.  मानसिक तनाव
  2.  निर्जलीकरण
  3.  खाली पेट रहना
  4.  अचानक डर जाना या (UPBoardSolutions.com) सदमा लगना

UP Board Solutions

4. दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

(क) किसी साथी को मिर्गी आने पर आप क्या उपचार करेंगे?
उत्तर:
किसी साथी को मिर्गी आने पर निम्नलिखित उपाय करना चाहिए

  1.  रोगी को खुली जगह लिटाना चाहिए।
  2. उसके वस्त्र ढीले कर देना चाहिए।
  3. डॉक्टर से परामर्श कर उचित (UPBoardSolutions.com) दवा देनी चाहिए।

(ख) घरेलू वस्तुओं को प्राथमिक उपचार में किस प्रकार से उपयोग हो सकता है? लिखिए।
उत्तर:
परिवार के सदस्यों को प्रायः कुछ सामान्य तकलीफें हो जाती है जैसे पेट दर्द होना, निर्जलीकरण होना, खाँसी आना आदि। इनका उपचार घरेलू उपलब्ध सामग्रियों से तैयार कर सकते हैं।

UP Board Solutions

1. अतिसार या दस्त:
इस अवस्था में सौंफ, धनिया और जीरा, इन तीनों को समान (UPBoardSolutions.com) मात्रा में लेकर बारीक चूर्ण बना लें और उसमें थोड़ा नमक मिलाकर दिन में तीन बार छाछ के साथ सेवन करें।

2. वमन अथवा उल्टी:

वमन या उल्टी आने पर हरी धनिया और पुदीने की चटनी का सेवन दिन में कई बार करें। नींबू पर काला नमक लगाकर चूसें।

3. पुराना बुखार:
नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर काढ़ा बना लें और छानकर (UPBoardSolutions.com) अवस्थानुसार सेवन करें।

4. खाँसी:
खाँसी आने पर शहद के साथ पिसी काली मिर्च मिलाकर चाटने से आराम मिलता है। तुलसी, अदरक, काली मिर्च और चुटकी भर नमक मिलाकर काढ़ा बनाकर पीने से भी लाभ मिलता है। बार-बार खाँसी आने पर अदरक को भूनकर थोड़ा नमक लगाकर उसका भी सेवन कर सकते हैं।

UP Board Solutions

5. जुकाम:
दूध में हल्दी डालकर खूब उबाल लें फिर गरम-गरम पिएं।

6. चोट लगने पर:
चोट लगने पर दूध में हल्दी मिलाकर पीने से आराम मिलता है। इसका लेप बाहरी चोट पर भी किया जाता है। सरसों का तेल गरम करके उसमें चुटकी भर हल्दी डालकर चोट पर लगाना भी लाभकारी है।

7. दाँत दर्द में:
दाँत दर्द में लौंग का तेल या दर्द के स्थान पर लौंग रखने से आराम मिलता है।

8. पेट दर्द में:
पेट दर्द में हींग विशेष लाभदायक होती है। सौंफ का पानी उबालकर पीने से भी आराम मिलता है। पेचिश में सौंफ का चूर्ण मिश्री के साथ दिन में 3-4 बार लेने से फायदा होता है। एक चम्मच अजवाइन व काला नमक गुनगुने पानी के साथ लेने से भी पेट (UPBoardSolutions.com) दर्द ठीक हो जाता है।

9. लू लग जाने पर:
कच्चे आम व पुदीने का पना पीने से आराम मिलता है।

UP Board Solutions

10. कब्ज की शिकायत होने पर:
रात में सोने से पहले, पानी के साथ त्रिफला का चूर्ण, फॉकना, लाभदायक होता है।

प्रोजेक्ट कार्य:
नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Home craft Chapter 6 प्राथमिक उपचार help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Home craft Chapter 6 प्राथमिक उपचार drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 7 Environment Chapter 4 जल

UP Board Solutions for Class 7 Environment Chapter 4 जल

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Environment. Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Environment Chapter 4 जल.

जल

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(क) समुद्र का जल पीने योग्य क्यों नहीं है ?
उत्तर
समुद्र में घुले विभिन्न लवणों के कारण समुद्र के (UPBoardSolutions.com) जल का स्वाद खारा या नमकीन होता है, इसलिए यह पानी पीने योग्य नहीं होता है।

UP Board Solutions

(ख) जल के कौन-कौन से स्रोत हैं ?
उत्तर
पृथ्वी पर जल के तीन स्रोत हैं- धरातलीय स्रोत, भूमिगत स्रोत और हिमनद।

(ग) मीठे जल के स्रोतों की सूची बनाइए।
उत्तर
नदी, तालाब एवं झील मीठे जल (UPBoardSolutions.com) के स्रोत हैं।

UP Board Solutions

(घ) जल हमारे लिए क्यों उपयोगी है ?
उत्तर
जल न केवल हमारी प्यास बुझाता है बल्कि हमारे जीवन की विभिन्न गतिविधियों के लिए भी आवश्यक है। जैसे- कृषि उद्योग, घरेलू कार्यों, पर्यावरण, मनोरंजन आदि में जल अत्यंत आवश्यक है।

(ङ) जल के धरातलीय स्रोत से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर
पृथ्वी की सतह से प्राप्त होने वाला जल धरातलीय (UPBoardSolutions.com) स्रोत के अन्तर्गत आता है। जैसे—समुद्र, नदियाँ, झीलें, तालाब, आदि।

(च) प्रकृति में जल किन-किन रूपों में पाया जाता है ?
उत्तर
प्रकृति में जल तीन रूपों में पाया जाता है-ठोस, द्रव और गैस। पहाड़ों पर जमी बर्फ जल का ठोस रूप है। नदियों, तालाबों, झरनों, समुद्रों आदि में बहता पानी जल का द्रव रूप है। वायुमण डल में उपस्थित जलवाष्प जल का गैसीय रूप है।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
खाली स्थान की पूर्ति कीजिए-
उत्तर
(क) पृथ्वी पर उपयोग होने वाले कुल जल का सबसे अधिक भाग सिंचाई में प्रयोग होता है।
(ख) समुद्री जल में लवणों के घुले होने के कारण (UPBoardSolutions.com) ये जल खारा या नमकीन होता है।
(ग) हिमनद स्वच्छ एवं मीठे जल का स्रोत है।
(घ) पहाड़ों पर जमी बर्फ जल का ठोस रूप है।

UP Board Solutions

प्रश्न 3.
सही वाक्य के सामने (✓) तथा गलते वाक्य के सामने (✗) का चिह्न लगाइए-
उत्तर
(क) नदी भूमिगत जल का स्रोत है।           (✗)
(ख) जल ठोस, द्रव तथा गैस तीनों (UPBoardSolutions.com) रूपों में पाया जाता है।  (✓)
(ग) समुद्र का जल मीठा होता है।        (✗)
(घ) प्रत्येक जीवधारी के लिए जल अत्यन्त महत्वपूर्ण है।   (✓)

प्रश्न 4.
सही मिलान कीजिए-
उत्तर
UP Board Solutions for Class 7 Environment Chapter 3 अपशिष्ट एवं उसका निस्तारण img-1

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Environment Chapter 4 जल help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Environment Chapter 4 जल, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 7 Sanskrit chapter 8 श्रम एव विजयते

UP Board Solutions for Class 7 Sanskrit chapter 8 श्रम एव विजयते

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Sanskrit. Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Sanskrit chapter 8 श्रम एव विजयते.

शब्दार्थाः- द्वारादिनिर्माणहेतोः = द्वार आदि के निर्माण के लिए, उत्थाप्य = उठाकर, काष्ठस्य = लकड़ी का, यानम् = सवारी, आरोपयितुं = चढ़ाने के लिए यतमानाः = प्रयत्नशील, अतिभारवत्तवात् = अधिक भारी होने से, अक्षमाः = असमर्थ, दूरतः = दूर से, तुरङ्गाधिरूढः = घोड़े पर सवार, सुकरम् = सरल (आसान), परिधानम् = वस्त्र, आगच्छन् = आता हुआ, अश्वसादी = घुड़सवार, अवधेयम् = याद रखें, प्राशंसन् = प्रशंसा किए, (UPBoardSolutions.com) आपतेत् = आए, स्मर्यताम् = याद करें, अभिजानन् = जानते हुए।

UP Board Solutions

अमेरिका देशे ……………………………………………………………. एतद् भूयोभूयः अवधेयम।

हिन्दी अनुवाद – अमेरिका में एक स्थान पर आवास के निर्माण का कार्य चल रहा था। वहाँ दरवाजे आदि बनाए जाने के लिए लकड़ी के भारी लट्ठे लाए जा रहे थे। कुछ सैनिक विशाल लट्ठे को भूमि से उठाकर यान में डालने के लिए प्रयत्नशील थे। किन्तु काठ के बहुत भारी होने से बहुत यत्न करने पर भी वे सफल नहीं हो रहे थे। उन सैनिकों का एक नायक भी था, जो दूर से ही अधिक बल प्रयोग के लिए उनको प्रेरित कर रहा था। इसी बीच घोड़े पर सवार एक व्यक्ति वहाँ आया। उसने भार उठाने में अक्षम सैनिकों को देखकर नायक से कहा, “आप देख क्या रहे हैं? यदि इनका हाथ बँटा दें, तो कार्य शीघ्र सम्पन्न हो (UPBoardSolutions.com) जाएगा।” इस पर नायक बोला, “आप ही सहयोग क्यों नहीं कर देते? मैं इनका अधिकारी हूँ; इनके संग कार्य क्यों करूं?” इतना सुनते ही घुड़सवार घोड़े से उतरा अपने कोट आदि वस्त्र उतारकर भूमि पर रख उन सैनिकों की मदद करने लगा। लट्ठा यान में डाल दिया गया। सभी सैनिकों ने घुड़सवार की प्रशंसा की। नायक ने भी उसका धन्यवाद किया।

UP Board Solutions

इसके बाद वह व्यक्ति घोड़े पर पुन: सवार हो नायक से बोला, “महाशय! यदि फिर कभी ऐसा अवसर आए, तो प्रधान सेनापति वाशिंगटन को याद कर लीजिएगा; वह पुनः उपस्थित हो जाएगा।” अपने महान सेनापति का परिचय पाते ही नायक बहुत लज्जित हुआ। (UPBoardSolutions.com) वह क्षमायाचना करने लगा। इस पर वाशिंगटन ने कहा, “कर्तव्य में कोई भी कार्य महान या हीन नहीं होता: यह याद रहे!”

अभ्यासः

प्रश्न 1.
उच्चारणं कुरुत पुस्तिकायां च लिखत
नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

प्रश्न 2.
एकवाक्येन उत्तरत –
(क) किमर्थं काष्ठस्य गुरुतरः खण्डः नीयते स्म?
उत्तर :
द्वारादि निर्माण हेतोः काष्ठस्य गुरुतरः खण्डः नीयतेस्म।
(ख) सैनिकाः कथं बहुप्रत्यये अपि अक्षमाः (UPBoardSolutions.com) जाताः?
उत्तर :
सैनिकाः अतिभारवत्त्वात् बहुप्रत्यये अपि अक्षमाः जाताः।

UP Board Solutions
(ग) कः दूरतः एव अधिकबलप्रयोगाय तान् प्रेरयति स्म।
उत्तर :
नायकः दूरतः एव अधिक बलप्रयोगाय तान् प्रेरयतिस्म।
(घ) तुरगाधिरूढः पुरुषः सैनिकान् विलोकयन् नायकं किम् अवदत्?
उत्तर :
तुरगाधिरूढः पुरुषः सैनिकान् विलोकयन् (UPBoardSolutions.com) नायक अवदत्- किं पश्यति भवान सहयोग कुरु स्यात्।।

प्रश्न 3.
अधोलिखितपदानां विभक्तिं वचनं च लिखत (लिखकर)
UP Board Solutions for Class 7 Sanskrit chapter 8 श्रम एव विजयते 1

UP Board Solutions
प्रश्न 4.
अधोलिखितक्रियापदानां लकारं पुरुषं वचनं च लिखत (लिखकर)
UP Board Solutions for Class 7 Sanskrit chapter 8 श्रम एव विजयते 2
प्रश्न 5.
उपसर्गं लिखत (लिखकर) (UPBoardSolutions.com)
पदम्                  उपसर्गः
अधिरुढः              अधि
प्रोवाच                    प्र
अभिजानन्           अभि
विलोकयन्             वि

प्रश्न 6.
संस्कृतभाषायाम् अनुवादं कुरुत (अनुवाद करके)
(क) सैनिकों के आवास के (UPBoardSolutions.com) लिए निर्माणकार्य चल रहा था।
अनुवाद : सैनिकानाम् आवासाय निर्माणकार्य प्रचलत् आसीत्।

UP Board Solutions

(ख)
उन सैनिकों का एक नायक भी था।
अनुवाद : तेषां सैनिकानाम् एक: नायक: आपि आसीत्।

(ग)
वह घुड़सवार घोड़े से उतरा।
अनुवाद : सः अश्वासादी (UPBoardSolutions.com) अश्वात् अवातरेत्।

(घ)
कोई भी कार्य बड़ा या छोटा नहीं होता।
अनुवाद : कोऽपि कार्यं गुरु लघु वा न भवति।

UP Board Solutions

(ङ)
मैं खाता हुआ नहीं चलता हूँ।
अनुवाद : अहं खादन् न चलामि।

(च)
मैं हँसता हुआ पानी नहीं पीता हूँ।
अनुवाद : अहं हसन् जलं (UPBoardSolutions.com) न पिबामि।

नोट –
विद्यार्थी शिक्षण-संकेत स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Sanskrit chapter 8 श्रम एव विजयते help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Sanskrit chapter 8 श्रम एव विजयते, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 7 Environment Chapter 3 अपशिष्ट एवं उसका निस्तारण

UP Board Solutions for Class 7 Environment Chapter 3 अपशिष्ट एवं उसका निस्तारण

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Environment. Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Environment Chapter 3 अपशिष्ट एवं उसका निस्तारण.

अपशिष्ट एवं उसका निस्तारण

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(क) अपशिष्ट किसे कहते हैं ?
उत्तर
मनुष्य एवं अन्य जीवों के दैनिक क्रिया-कलापों के (UPBoardSolutions.com) फलस्वरूप निकलने वाले अनुपयोगी पदार्थ, अपशिष्ट पदार्थ कहलाते हैं।

UP Board Solutions

(ख) ठोस, द्रव और गैसीय अपशिष्ट में अन्तर बताते हुए इसके दो-दो उदाहरण लिखिए।
उत्तर
ठोस अवस्था में पाए जाने वाले अपशिष्ट पदार्थ ठोस अपशिष्ट कहलाते हैं। तरल रूप में पाए जाने वाले अपशिष्ट पदार्थ द्रव अपशिष्ट कहलाते हैं। गैस या धुआँ के रूप में पाए जाने वाले अपशिष्ट पदार्थ गैसीय अपशिष्ट कहलाते हैं।

फल-सब्जियों के छिलके प्लास्टिक के टुकड़े आदि ठोस अपशिष्ट हैं। नालियों और सीवर का गंदा पानी, चमड़ा शोधन तथा अन्य उद्योगों से निकलने वाला गंदा और विषैला जल द्रव अपशिष्ट के उदाहरण हैं। वाहनों से निकलने वाला धुआँ, कारखानों (UPBoardSolutions.com) की चिमनियों से निकलने वाला धुआँ गैसीय अपशिष्ट का उदाहरण है।

(ग) गैसीय अपशिष्ट पदार्थ के स्रोत क्या हैं ?
उत्तर
गैसीय अपशिष्ट पदार्थ के स्त्रोत हैं- लकड़ी, कोयला, कारखाने, परिवहन के साधन, मरे हुए जीव-जंतु, अँगीठी, सिगरेट, बीड़ी आदि।

UP Board Solutions

(घ) अपशिष्ट संग्रह के दुष्प्रभावों को उदाहरण सहित समझाइए।
उत्तर
अपशिष्ट संग्रह पर्यावरण के लिए अत्यंत हानिकारक हैं। ये मनुष्य के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालते हैं। दिसंबर 1984 में भोपाल गैस त्रासदी में यूनियन कार्बाइड पेस्टीसाइड़ फैक्ट्री से मेथिलं आइसो साइनाइट गैस के रिसाव के कारण हजारों लोगों की (UPBoardSolutions.com) मृत्यु हुई और लाखों लोग इसके कारण- कैंसर, साँस फूलना, सिर दर्द, अंगों का सुन्न होना जैसी अनेक बीमारियों से ग्रसित हो गए। इस घटना के बाद फैक्ट्री से कचरे के रूप में घातक रसायन निकले जिसने आस-पास की मिट्टी और जल को प्रभावित किया। इन अपशिष्ट का दुष्प्रभाव आज भी वहाँ की पीढ़ियों में देखा जा सकता है।

(ङ) सोकपिट बनाने की विधि लिखिए।
उत्तर
सोकपिट बनाने के लिए जमीन में एक 5-6 फीट गहरा चौकोर गड्ढा खोदा जाता है। इस गड्ढे की तली पर ईंट तथा पत्थर के टुकड़े डालकर उनको बालू की परत से ढक दिया जाता है। इसके बाद इसे नाली द्वारा पानी बहने के स्थान से जोड़ दिया जाता है तथा (UPBoardSolutions.com) ऊपर से ढक दिया जाता है। इस प्रकार सोकपिट बनकर तैयार हो जाता है।

UP Board Solutions

(च) ई-कचरा से आप क्या समझते हैं ? उदाहरण सहित लिखिए।
उत्तर
ई-कचरा से तात्पर्य है- इलेक्ट्रॉनिक कचरा जो ऑफिस एवं घरों से निकलता है। इसके अन्तर्गत खराब कम्प्यूटर, मोबाइल फोन, सी०डी०, बैटरी व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे- टी०वी०, वाशिंग मशीन, रेफ्रिजरटेर, ए०सी० आदि आते हैं।

(छ) कारखानों से निकलने वाले जल को नदियों में बहाने से पहले क्या उपाय करने चाहिए?
उत्तर
कारखानों से निकले जल को उचित उपचार करने के बाद ही (UPBoardSolutions.com) नदियों में बहाना चाहिए । जिससे कि नदियों को जल दूषित न हो।

UP Board Solutions

(ज) प्रत्येक घर में शौचालय होना क्यों आवश्यक है ?
उत्तर
मल-मूत्र के उचित निस्तारण तथा गंदगी से बचने के लिए प्रत्येक घर में शौचालय होना आवश्यक है।

प्रश्न 2.
सही कथन के सामने (✓) और गलत के सामने (✗) का चिह्न लगाइए
उत्तर
(क) उद्योगों से विभिन्न प्रकार के अपशिष्ट पदार्थ निकलते हैं।                    (✓)
(ख) अपशिष्ट पदार्थों से हमारा पर्यावरण दूषित होता है।                            (✓)
(ग) अपशिष्ट पदार्थ ठोस, द्रव और गैस (UPBoardSolutions.com) के रूप में होते हैं।   (✓)
(घ) घरेलू कूड़े-कचरे का निस्तारण आज प्रदूषण की समस्या नहीं है।           (✗)
(ङ) प्लास्टिक एवं पॉलीथीन आसानी से सड़ती है।                                     (✗)

UP Board Solutions

प्रश्न 3.
सही मिलान कीजिए
उत्तर
UP Board Solutions for Class 7 Environment Chapter 3 अपशिष्ट एवं उसका निस्तारण img-1

UP Board Solutions

प्रोजेक्ट वर्क- विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Environment Chapter 3 अपशिष्ट एवं उसका निस्तारण help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Environment Chapter 3 अपशिष्ट एवं उसका निस्तारण, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.