UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 19 जल

UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 19 जल

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Science. Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 19 जल.

अभ्यास-प्रश्न

प्रश्न 1.
सही विकल्प चुनकर अभ्यास पुस्तिका में लिखिए:
(क) जल का घनत्व किस ताप पर अधिकतम होता है-
(अ) 0°C
(ब) 4°C (✓)
(स) -4°C
(द) 100°C

UP Board Solutions

(ख) इनमें से कौन जल के साथ (UPBoardSolutions.com) तेजी से क्रिया करता है-
(अ) सोडियम (✓)
(ब) कैल्सियम
(स) मैगनीशियम
(स) लोहा

(ग) जल की स्थाई कठोरता किसके कारण होती है-
(अ) कैल्सियम बाई कार्बोनेट
(ब) मैगनीशियम बाई कार्बोनेट
(स) कैल्सियम या मैगनीशियम के सल्फेट और क्लोराइड (✓)
(द) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(क) जंग लोहे का संक्षारण है।
(ख) जल में हाइड्रोजन तथा ऑक्सीजन (UPBoardSolutions.com) का अनुपात 2 : 1 है।
(ग) जल एक प्रमुख विलायक है।
(घ) अस्थाई कठोरता कैल्सियम बाईकार्बोनेट और मैग्नीशियम बाई कार्बोनेट की उपस्थिति के कारण होती है।
(ङ) जल की स्थाई कठोरता धावन सोडा के द्वारा दूर किया जा सकता है।

प्रश्न 3.
सही कथन के आगे सही (✓) तथा गलत कथन के आगे क्रास (✗) का चिन्ह लगाइए-
(क) कठोर जल को पीने के लिए उपयोग में लाना चाहिए। (✗)
(ख) अधिकांश ठोस पदार्थ की विलेयता ताप बढ़ाने पर बढ़ती है। (✓)
(ग) जल का क्वथनांक पानी की शुद्धता का परीक्षण करने में उपयोगी है। (✓)
(घ) समुद्री जल में अधिक मात्रा (UPBoardSolutions.com) में नमक घुला होता है। (✓)
(ङ) वाष्पन की प्रक्रिया क्षेत्रफल पर निर्भर नहीं करती। (✗)

UP Board Solutions

प्रश्न 4.
जल की कठोरता का क्या कारण है ? स्थाई कठोरता कैसे दूर करेंगे ?
उत्तर-
जल की कठोरता कैल्सियम एवं मैगनीशियम के घुलित लवण जैसे–कैल्सियम बाईकार्बोनेट, मैगनीशियम बाईकार्बोनेट, कैल्सियम क्लोराइड, मैगनीशियम क्लोराइड, कैल्सियम सल्फेट, मैगनीशियम सल्फेट आदि के कारण होती है।
जल की स्थायी कठोरता दूर करने का तरीका सोडियम कार्बोनेट (Na2CO3) की एक निश्चित मात्रा स्थायी कठोरता वाले जल में डालकर उबाल लेते हैं। जल में उपस्थित घुले हुए लवण CaCl2, MgCl2 आदि सोडियम कार्बोनेट से क्रिया करके (UPBoardSolutions.com) अविलेय लवण बनाते हैं, जिन्हें छानकर अलग कर लिया जाता है। इस प्रकार प्राप्त जल साबुन के साथ झाग देता है। यानी जल की स्थायी कठोरता दूर हो जाती है।
UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 19 जल 4

प्रश्न 5.
जाड़े के मौसम में नदियों के जल की सतह पर बर्फ जमी होने पर भी जल के अन्दर के प्राणी कैसे जीवित रहते हैं?
उत्तर-
जब जाड़े के दिनों में ताप 0°C से नीचे चला जाता है तो नदियों का पानी बर्फ बनकर जमने लगता है। जमी हुई बर्फ का आयतन अधिक व घनत्व कम होने से यह पानी की सतह पर तैरने लगती है। बर्फ पानी को अच्छी तरह कवच के समान ढक लेती है यह बाहर की ठंडक को पानी के अंदर नहीं पहुँचने देती है। बर्फ की यह परत जाड़े में स्वेटर पहनने के समान है। तालाब, झील या नदी की सतह पर जब तॉप 0°C होता है तो सतह के नीचे का ताप शून्य से अधिक रहता है और पानी ही रहता है क्योंकि बर्फ की परत पानी की ऊष्मा को बाहर नहीं जाने देती। यही कारण है कि जाड़े के मौसम में नदियों के जल की सतह पर (UPBoardSolutions.com) बर्फ जमी होने पर जल के अंदर के प्राणी जीवित रहते हैं।

UP Board Solutions

प्रश्न 6.
जल संरक्षण से होने वाले लाभ लिखिए ?
उत्तर-
जल संरक्षण का अर्थ है पानी की बचत करना। जल संरक्षण के दूरगामी लाभ हैं। यदि हम अपने दैनिक जीवन में प्रतिदिन खर्च होने वाले जल का 10 प्रतिशत जल भी बचाएँ तो आनेवाली पीढ़ी के लिए काफी राहत हो जाएगी। इससे एक लाभ यह भी होगा कि जल की कमी होने पर हम बचे हुए जल का उपयोग कर सकते हैं। साथ ही ऐसे लोगों को भी जल प्राप्त हो सकेगा जो जल संकट का सामना कर रहे हैं।

प्रश्न 7.
तालाब, नाली तथा शहरों के अपशिष्ट प्रदूषित जल के प्रदूषण कम करने तथा शुद्ध करने के उपाय का वर्णन कीजिए?
उत्तर-
तालाब, नाली तथा शहरों के अपशिष्ट प्रदूषित जल के प्रदूषण कम करने तथा शुद्ध करने के उपाय-
औद्योगिक अपशिष्ट तथा शहरों के मल व्ययन के जल को (UPBoardSolutions.com) नदियों अथवा समुद्रों में प्रवाहित करने से पहले सीवेज ट्रीटमेंट संयत्र द्वारा उपचारित किया जाता है। सबसे पहले जल-मल को एक घर्षण अभिक्रिया से गुजारते हैं। तत्पश्चात् इसे अनेक अवसाद हौजों (कक्ष) से गुजारते हुए चूने की सहायता से उदासीन किया जाता है। इस चरण तक का प्रक्रम प्राथमिक उपचार कहलाता है। जल में अभी भी रोगाणु, अन्य सूक्ष्मजीव एवं जैविक वज्र्य पदार्थ काफी मात्रा में विद्यमान होती हैं। अतः उदासीनीकरण से प्राप्त बहिःस्राव को उच्च स्तरीय अवायवी बहाव आवरण में भेजा जाता है। यह एक प्रतिक्रम (रियेक्टर) है।

इसमें अवायवी जीवाणु जल में उपस्थित जैव निम्नीकरणीय पदार्थों का अपघटन करते हैं। इस अभिक्रिया में दुर्गन्ध समाप्त हो जाती है तथा मेथेन (CH4) बाहर निकलती है। जिसको सार्थक उपयोग किया जा सकता है। इस प्रकार 85 प्रतिशत तक प्रदूषक हट जाते हैं। यहाँ से जल को वायु मिश्रण टैंकों में भेजा जाता है जहाँ इस जल में वायु तथा जीवाणु मिश्रित किये जाते हैं। जीवाणु जैववर्त्य का अपमार्जन करते हैं। यह जैव उपचार द्वितीयक उपचार कहलाता है। इसके उपरान्त भी जल पीने योग्य नहीं होता। हानिकारक सूक्ष्म जीवों को हटाना आवश्यक है। इसलिए रोगाणुनाशन एक अन्तिम चरण (तृतीय उपचार) (UPBoardSolutions.com) प्रक्रिया है। इस प्रक्रिया में जल में घुले अजैविक पदार्थों व जीवाणुओं को पूर्णतः मुक्त किया जाता है। इसके लिए क्लोरीनीकरण, वाष्पीकरण, विनिमय अवशोषण, तलछटीकरण, बालू छन्नक जैसी विधियाँ प्रयोग में लाई जाती हैं। इस प्रकार शहरों के अपशिष्ट जल का शोधन करके कृषि कार्य व अन्य उपयोग में किया जाता है।

प्रोजेक्ट कार्य – नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 19 जल विद्युत help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 19 जल, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 7 Home craft Chapter 5 वायु, ध्वनि एवं मृदा प्रदूषण

UP Board Solutions for Class 7 Home craft Chapter 5 वायु, ध्वनि एवं मृदा प्रदूषण

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Home craft. Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Home craft Chapter 5 वायु, ध्वनि एवं मृदा प्रदूषण.

अभ्यास

1. बहुविकल्पीय प्रश्न
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।

(क) रसायनों का छिड़काव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
(ख) वायु प्रदूषण रोकने के लिए सी.एन.जी. (UPBoardSolutions.com) का प्रयोग अनिवार्य है।
(ग) विश्व मृदा प्रदूषण दिवस 5 दिसम्बर को मनाया जाता है।

UP Board Solutions

2. अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

(क) सी.एन.जी. का पूरा नाम क्या है?
उत्तर:
कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस

(ख) भोपाल गैस त्रासदी में कौन-सी (UPBoardSolutions.com) गैस का रिसाव हुआ था।
उत्तर:
भोपाल गैस त्रासदी में मिक गैस का रिसावे हुआ था।

UP Board Solutions

3. लघु उत्तरीय प्रश्न

(क) ध्वनि-प्रदूषण के कोई दो कारण लिखिए?
उत्तर:

  1. मोटर कार, ट्रक, बस आदि के हार्न से (UPBoardSolutions.com) निकलती आवाजें ।
  2. पटाखों के द्वारा निकली आवाजों से ध्वनि प्रदूषण होता है।

(ख) पटाखों में पाए जाने वाले रासायनिक पदार्थों के नाम लिखिए।
उत्तर:
बारूदी बम एवं पटाखों में कार्बन, सल्फर तथा पोटैशियम नाइट्रेट जैसे रासायनिक पदार्थ होते हैं।

UP Board Solutions

4. दीर्घ लघुउत्तरीय प्रश्न

(क) वायु-प्रदूषण कैसे होता है? उसके बचाव के उपाय बताइए।
उत्तर:
वाय-प्रदषण के कारण विभिन्न प्रकार के ईंधनों के (UPBoardSolutions.com) जलने से उत्पन्न धुआँ ज्वालामुखी से निकली राख, आँधी-तूफान के समय धूल व वनों में लगी आग का धुआँ वायु प्रदूषण करता है। शहरों के कल-कारखाने, यातायात के साधन व जेनरेटर वायु प्रदूषण करते हैं तो गाँव में श्रेसर वायु प्रदूषण करते हैं। इसी प्रकार रसायनों का छिड़काव जो मलेरिया नियन्त्रण के लिए तथा कृषि फसलों में किया जाता है, वायु-प्रदूषण के कारण हैं।

UP Board Solutions

वायु-प्रदूषण से बचाव के उपाय

  1.  वायु प्रदूषण कम करने के लिए हमें वृक्षारोपण करना चाहिए।
  2.  रसोईघर, शौचालय तथा पशु बाँधने के स्थान स्वच्छ रखें।
  3. नालियाँ साफ रखें। खुले में कूड़ा न फेंकें और न शौच जाएँ।
  4. त्योहारों वे शादी-विवाहों के अवसर पर (UPBoardSolutions.com) पटाखे न छोड़ें।
  5. सड़क पर चलने वाले वाहनों के धुएँ से बचें।
  6.  सोते समय खिड़की व रोशनदान खुला रखें।

UP Board Solutions

(ख) मृदा प्रदूषण न हो, इसके लिए आप लोगों को क्या सुझाव देंगे? वर्णन कीजिए।
उत्तर:
मृदा-प्रदूषण को रोकने के उपाय ।

  1. घरेलू कचरे पर नियंत्रण, कूड़ा फेंकने का उचित प्रबंध हो।
  2.  जल निकासी की उत्तम व्यवस्था, नदियों में कचरे को न बहाएं।
  3. वनों की कटाई पर रोक, अधिक से अधिक (UPBoardSolutions.com) पौधे लगाएं।
  4. अपशिष्ट सामग्री की रिसाइक्लिंग कर पुनः प्रयोग करें।
  5. मृदा के उपयोग के लिए शासन द्वारा निर्धारित मापदण्डों तथा नियमों का पालन करें।

UP Board Solutions

प्रोजेक्ट कार्य
नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Home craft Chapter 5 वायु, ध्वनि एवं मृदा प्रदूषण help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Home craft Chapter 5 वायु, ध्वनि एवं मृदा प्रदूषण drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

 

UP Board Solutions for Class 7 Civics Chapter 3 कार्यपालिका – कानून लागू करना

UP Board Solutions for Class 7 Civics Chapter 3 कार्यपालिका – कानून लागू करना

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Civics. Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Civics Chapter 3 कार्यपालिका – कानून लागू करना.

कार्यपालिका – कानून लागू करना

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) हमारे देश में कानून किसके द्वारा लागू किया जाता है?
उत्तर
हमारे भारत में कानून प्रधानमन्त्री (UPBoardSolutions.com) एवं केन्द्रीय मंत्रिमण्डल द्वारा लागू किया जाता है।

UP Board Solutions

(ख) मंत्रिपरिषद् पर नियंत्रण कैसे रखा जा सकता है?
उत्तर
संसद मंत्रिमंडल पर नियन्त्रण रखती है। यदि प्रधानमन्त्री और मंत्रिपरिषद ठीक से कार्य न करें तो उन पर अविश्वास प्रस्ताव लाया जाता है। बहुमत से प्रस्ताव पारित होने पर मंत्रिमंडल को हटा दिया जाता है। इसके अलावा सांसद, मंत्रियों से प्रश्न कर सकते हैं, किसी विषय पर मंत्रिमंडल का ध्यान आकर्षित कर सकते हैं, बजट पर टिप्पणी कर सकते हैं।

(ग) राष्ट्रपति के चुनाव के लिए निर्वाचक मण्डल (UPBoardSolutions.com) में कौन-कौन सम्मिलित होते है?
उत्तर
राष्ट्रपति के चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल में संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य तथा राज्यों की विधान सभाओं तथा दिल्ली एवं पुदुचेरी सदस्य सम्मिलित होते हैं।

(घ) राज्यसभा का सभापति कौन होता है? उत्तर- राज्य सभा का सभापति उपराष्ट्रीय होता है। (ङ) राष्ट्रपति को पद से कैसे हटाया जा सकता है?
उत्तर
यदि राष्ट्रपति संविधान के प्रावधानों का उल्लंघन करे तो उसे संसद द्वारा (UPBoardSolutions.com) महाभियोग की प्रक्रिया से हटाया जा सकता है। उसे हटाने का प्रस्ताव संसद के किसी भी सदन में रखा जा सकता है।

UP Board Solutions

(च) केन्द्रीय मंत्रिपरिषद का गठन कैसे होता है ?
उत्तर
केन्द्रीय मंत्रिपरिषद के गठन के लिए राष्ट्रपति ऐसे व्यक्ति को ही प्रधानमंत्री चुनता है। जिसे लोकसभा में बहुमत प्राप्त हो। यदि वह संसद के किसी भी सदन का सदस्य नहीं है तो पद धारण की तिथि से छ: माह के भीतर किसी भी सदन का सदस्य बनना आवश्यक होगा।

आमतौर पर राजनैतिक दलों के सदस्य चुनाव लड़ते हैं। जब किसी एक दल से ही लोकसभा के आधे से अधिक सदस्य चुन लिए जाते हैं तो यह दल अपना नेता चुनता है। उसे लोकसभा में बहुमत प्राप्त होता है। अतः उसे प्रधानमंत्री बनाया जाता है। प्रधानमंत्री (UPBoardSolutions.com) के सुझाव पर राष्ट्रपति मंत्रिपरिषद् के सदस्यों की नियुक्ति करता है।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (भरकर)-
उत्तर
(क) राष्ट्रपति का चुनाव पाँच वर्ष के लिए होता है।
(ख) भारत का प्रथम नागरिक राष्ट्रपति होता है।
(ग) राष्ट्रपति की अनुपस्थिति में उपराष्ट्रपति उसके स्थान पर कार्य करता है।
(घ) लोकसभा में विश्वासमत प्राप्त (UPBoardSolutions.com) करने के लिए बहुमत आवश्यक है।

UP Board Solutions

प्रश्न 3.
निम्नवत् कथनों में सही के सामने सही (✓) तथा गलत के सामने गलत (✗) का निशान लगाइए (निशान लगाकर)-
उत्तर
(क) संसद द्वारा बनाए गए कानून मंत्रिपरिषद् द्वारा लागू किए जाते हैं।               (✓)
(ख) राष्ट्रपति की अनुपस्थिति में प्रधानमंत्री उसके सब काम करता है।                (✗)
(ग) राष्ट्रपति बनने के लिए न्यूनतम (UPBoardSolutions.com) आयु 35 वर्ष होनी चाहिए।     (✓)
(घ) कोई भी विधेयक प्रधानमंत्री के हस्ताक्षर के बिना कानून नहीं बन सकता।      (✗)

प्रोजेक्ट कार्य – नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Civics Chapter 3 कार्यपालिका – कानून लागू करना help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Civics Chapter 3 कार्यपालिका – कानून लागू करना, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 7 Geography Chapter 7 समुद्र की गतियाँ

UP Board Solutions for Class 7 Geography Chapter 7 समुद्र की गतियाँ

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Geography. Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Geography Chapter 7 समुद्र की गतियाँ

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए –

(क) तरंगें कैसे बनती हैं ?
उत्तर :
समुद्र में तरंगों का जन्म कई कारणों से होता है, परंतु इनमें पवन सबसे अधिक महत्वपूर्ण होती है। तरंगें समुद्र की सतह पर पवनों द्वारा जल को ढकेले जाने की प्रक्रिया के कारण बनती हैं। जले की सतह से टकराकर पवनें उसे विभिन्न स्थान से उठा (UPBoardSolutions.com) देती हैं; जिससे मोड़ों के रूप में जल ऊपर-नीचे होता है, उन्हें ही तरंगे कहते हैं।

UP Board Solutions

(ख) ज्वार-भाटा क्या है तथा ये कैसे उत्पन्न होते हैं ?
उत्तर :
सागरीय जल के ऊपर उठकर आगे बढ़ने को ‘ज्वार’ (UPBoardSolutions.com) तथा सागरीय जल के नीचे गिरकर सागर की ओर पीछे लौटने को ‘ भाटा’ कहते हैं। ज्वार-भाटा सूर्य तथा चंद्रमा की आकर्षण शक्तियों के कारण उत्पन्न होते हैं।

(ग) महासागरीय जल की गतियों के नाम लिखिए।
उत्तर :
महासागरीय जल की गतियाँ इस प्रकार हैं –

  1. लहरें
  2. ज्वार-भाटा
  3. धाराएँ
  4. सुनामी

(घ) प्रशान्त महासागर की पाँच प्रमुख जलधाराओं के नाम लिखिए।
उत्तर :

  1. क्यूराइल की धारा
  2. क्यूरोशियो की धारा
  3. उत्तर विषुवती रेखीय धारा
  4. दक्षिण विषुवती रेखीय धारा
  5. पीरू की धारा

UP Board Solutions

(ङ) अटलांटिक महासागर की पाँच प्रमुख जलधाराओं के (UPBoardSolutions.com) नाम लिखिए।
उत्तर :

  1. लेब्रोडोर धारा
  2. कतारी की धारा
  3. गल्फ स्ट्रीम
  4. उत्तर विषुवती रेखीय धारा
  5. ब्राजील की धारा

UP Board Solutions

(च) सुनामी क्या है तथा यह तरंग से किस प्रकार भिन्न है ?
उत्तर :
सुनामी महासागरीय जल की एक गति है। सुनामी जापानी शब्द है जिसका अर्थ होता है–विनाशकारी लहरें। जल की सतह से टकराकर पवनें उसे विभिन्न स्थानों से उठा देती हैं जिससे मोड़ों के रूप में जल ऊपर-नीचे होता है, इन्हें तरंगें कहते हैं। (UPBoardSolutions.com) तरंगें समुद्र की सतह पर पवनों द्वारा जल को ढकेले जाने की प्रक्रिया के कारण उत्पन्न होती हैं। जबकि सुनामी लहरें समुद्र की तलहटी में भूकंप आने से उत्पन्न होती हैं।

प्रश्न 2.
अन्तर स्पष्ट कीजिए –

(क) तरंग और ज्वार-भाटा।
उत्तर :

तरंग –

  1. समुद्र की लहरों को तरंग कहते हैं।
  2. तरंगों का उठना पवनों पर निर्भर

ज्वार – भाटा –

  1. समुद्र के ऊपर उठते जल को ज्वार तथा गिरते जल को भाटा कहते हैं।
  2. ज्वार-भाटा सूर्य तथा चन्द्रमा की करता आकर्षण (UPBoardSolutions.com) शक्तियों पर निर्भर करता है।

UP Board Solutions

(ख) गर्म और ठण्डी जलधारा।
उत्तर :

गर्म धारा –

  1. ये धाराएँ भूमध्य रेखा (गर्म क्षेत्र) से ध्रुवों (ठण्डे क्षेत्र) की ओर चलती है।
  2. इनका जल गर्म होता है।

ठण्डी धारा –

  1. ये धाराएँ ध्रुवों (ठण्डे क्षेत्र) की ओर से भूमध्य रेखा (गर्म क्षेत्र) की ओर चलती हैं।
  2. इनका जल ठण्डा होता है।

(ग) धारा और प्रवाह।
उत्तर :

धारा –

  1. महासागरीय जल का कम चौड़ तथा तेज (UPBoardSolutions.com) गति में बहने वाले रूप को धारा कहते हैं।
  2. इनकी गति लगभग दो से देस किलोमीटर प्रति घंटा होती है।

प्रवाह –

  1. महासागरीय जल का एक चौड़े तथा धीमी गति में बहने वाले रूप को प्रवाह कहते हैं।
  2. इनकी गति लगभग एक से तीन किलोमीटर प्रति घंटा होती है।

UP Board Solutions

प्रश्न 3.
कारण बताइए –

(क) समुद्र का जल खारा होता है।
उत्तर :
महासागरों का जल विभिन्न प्रकार के लवणों की उपस्थिति के कारण खारा होता है।

(ख) पूर्णमासी और अमावस्या को दीर्घ ज्वार (UPBoardSolutions.com) आता है।
उत्तर :
पूर्णमासी और अमावस्या को पृथ्वी, सूर्य और चन्द्रमा परिक्रमा के दौरान एक सीध में होते हैं, जिससे सूर्य एवं चन्द्रमा की आकर्षण शक्ति का प्रभाव पृथ्वी पर पड़ता है और दीर्घ ज्वार आता है।

(ग) उत्तर-पश्चिमी यूरोप के बन्दरगाह वर्ष भर आवागमन के लिए खुले रहते हैं।
उत्तर :
गर्म हवाओं के प्रभाव के कारण उत्तर-पश्चिमी यूरोप के बन्दरगाह वर्ष भर खुले रहते हैं।

UP Board Solutions

(घ) मुख्य मत्स्य क्षेत्र वहाँ पाए जाते हैं जहाँ गर्म और ठण्डी जलधाराएँ मिलती हैं।
उत्तर :
जहाँ गर्म और ठण्डी धाराएँ मिलती हैं, वहाँ मछलियाँ बहुत (UPBoardSolutions.com) अधिक पाई जाती हैं, क्योंकि यहाँ प्लैंक्टन नामक घास उत्पन्न होती है, जो मछलियों का मुख्य भोजन है।

प्रश्न 4.
सही विकल्प की पहचान कीजिए –

(क) ज्वार-भाटा की उत्पत्ति का मुख्य कारण है –

  • (अ) पृथ्वी का घूर्णन
  • (ब) चन्द्रमा का गुरुत्वाकर्षण
  • (स) पवन

UP Board Solutions

(ख) मीठे जल का सम्बन्ध है –

  • (अ) महासागर
  • (ब) सागर
  • (स) नदी

भौगोलिक कुशलताएँ 
नोटः विद्यार्थी स्वयं करें।

परियोजना कार्य –
नोटः विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Geography Chapter 7 समुद्र की गतियाँ help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Geography Chapter 7 समुद्र की गतियाँ , drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 7 Civics Chapter 2 व्यवस्थापिका-कानून बनाना

UP Board Solutions for Class 7 Civics Chapter 2 व्यवस्थापिका-कानून बनाना

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Civics. Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Civics Chapter 2 व्यवस्थापिका-कानून बनाना.

व्यवस्थापिका-कानून बनाना

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों में दिए गए विकल्पों (UPBoardSolutions.com) में से सही उत्तर वाले विकल्प के सामने वाले गोले को काला कीजिए –
(क) लोकसभा का कार्यकाल है –
(अ) 5 वर्ष ●
(ब) 6 वर्ष ◯
(स) 7 वर्ष ◯
(छ) 8 वर्ष ◯

UP Board Solutions

(ख) उत्तर प्रदेश विधान परिषद् की सदस्य संख्या है –
(अ) 95 ◯
(ब) 99 ◯
(स) 100 ●
(छ) 104 ◯

प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(क) भारतीय संघीय व्यवस्था का प्रमुख लक्षण क्या है?
उत्तर
संघ एवं राज्यों के बीच विधायी शक्तियों का विभाजन (UPBoardSolutions.com) तीन सूचियों में किया गया है जो भारतीय संघीय व्यवस्था का प्रमुख लक्षण है। ये तीनों सूचियाँ इस प्रकार हैं

  • संघ सूची (Union list)
  • राज्य सूची (State list)
  • समवर्ती सूची (Concurrent list)

UP Board Solutions

संघ सूची- इस सूची के विषयों पर विधि (कानून) का अधिकार संसद को प्राप्त है, जिनमें से कुछ प्रमुख विषय हैं-रेल, जल परिवहन, हवाई जहाज, राष्ट्रीय राजमार्ग, बैंक, विदेशी मामले, स्मारक, रक्षा, संचार साधन, डाक विभाग।

राज्य सूची- इस सूची के विषयों पर कानून बनाने का अधिकार राज्य विधानमंडल को प्राप्त है, जिनमें से कुछ प्रमुख हैं-पुलिस, स्वच्छता, मत्स्य पालन, स्थानीय स्वशासन, कृषि, सिंचाई, पशुधन, निचली अदालत, कारागार, सड़क।

समवर्ती सूची- कुछ ऐसे भी विषय हैं जिन पर संसद और राज्य विधानमंडल दोनों ही कानून बना सकते हैं। इन्हें समवर्ती सूची के अन्तर्गत रखा गया है। इस सूची में दिए गए कुछ विषय निम्नवत् हैं-चिकित्सा, वन, विवाह, समाचार पत्र, पुस्तकें, (UPBoardSolutions.com) शिक्षा, उद्योग, बिजली, परिवार तथा धार्मिक संस्थाएँ।

यदि समवर्ती सूची के किसी एक ही विषय पर संघ और राज्य के कानूनों में मतभेद होता है तो संघ के कानून को मान्यता दी जाती है।

संविधान में यह भी व्यवस्था की गई है कि यदि भविष्य में किसी नए विषय पर कानून बनाना हो तो उस विषय पर कानून बनाने का अधिकार संसद को ही होगा।

(ख) केन्द्र सूची, राज्य सूची, समवर्ती सूची के दो-दो विषय लिखिए।
उत्तर
UP Board Solutions for Class 7 Civics Chapter 2 व्यवस्थापिका-कानून बनाना img-1

UP Board Solutions

(ग) लोकसभा के कार्यों को लिखिए।
उत्तर
लोकसभा के कार्य निम्नलिखित हैं|

  1. कानून बनाना,
  2. मंत्रिपरिषद के कामों पर अपना (UPBoardSolutions.com) नियंत्रण रखना,
  3. कानूनों में संशोधन करना,
  4. जनता पर कर लगाने और खर्च करने का निर्णय लेना।

(घ) लोकसभा तथा राज्यसभा की शक्तियों में कोई एक अन्तर लिखिए।
उत्तर
लोकसभा में धन विधेयक प्रस्तुत किए जाते हैं और राज्यसभा केवल इस पर चर्चा कर सकती है।

UP Board Solutions

(ङ) विधेयक के कानून बनने के तीन चरणों (UPBoardSolutions.com) को प्रस्तुत कीजिए।
उत्तर

  1. साधारण विधेयक किसी भी सदन (लोकसभा या राज्यसभा) में पेश किया जा सकता मवेशी
  2. राष्ट्रपति के हस्ताक्षर से पहले दोनों सदनों में विधेयक पारित होना अनिवार्य है।
  3. यदि विधेयक के पक्ष में आधे से अधिक सदस्यों का मत हो, तो वह विधेयक सदन में पारित हो जाता है।

(च) धन विधेयक क्या है? इसको पारित करने की प्रक्रिया साधारण विधेयक से किस प्रकार अलग है?
उत्तर
खर्चे या आमदनी से सम्बन्धित विधेयक को धन विधेयक कहते हैं। इन विधेयकों पर राष्ट्रपति पहली ही बार में हस्ताक्षर कर देते हैं। इसके बाद विधेयक को मन्त्री द्वारा लोकसभा में पेश किया जाता है। इन विधेयकों को केवल लोकसभा पारित (UPBoardSolutions.com) करती है। राज्यसभा में इन पर केवल चर्चा होती है।

UP Board Solutions

(छ) अपने प्रदेश के विधानमंडल के बारे में लिखिए।
उत्तर
उत्तर प्रदेश के संदर्भ में-

  • हमारे प्रदेश की व्यवस्थापिका की विधानमंडल कहते हैं।
  • यह राज्यपाल, विधान सभा तथा विधान परिषद् से मिलकर बनती है।
  • विधान सभा में 403 सदस्य होते हैं जो जनता द्वारा निर्वाचित होते हैं। जबकि एक सदस्य का मनोनयन राज्यपाल आंग्ल भारतीय समुदाय से कर सकता है।
  • वही व्यक्ति विधान सभा का चुनाव लड़ सकता है, जो 25 वर्ष या उससे अधिक आयु का हो विधान सभा के सदस्यों को विधायक या एम.एल.ए. (Member of Legislative Assembly) कहा जाता है।
  • सभी सदस्य मिलकर अपने बीच में से ही एक अध्यक्ष और एक उपाध्यक्ष का चुनाव करते हैं।
  • सामान्यतः विधानसभा का गठन 5 वर्ष के लिए किया जाता है परन्तु मंत्रिपरिषद् की सलाह पर राज्यपाल इसे समय से पहले भी भंग कर सकता है।
  • उत्तर प्रदेश विधान परिषद् में 100 सदस्य होते हैं। इसमें (UPBoardSolutions.com) 38 सदस्य विधान सभा द्वारा, 36 सदस्य स्थानीय संस्थाओं द्वारा, 8 शिक्षकों द्वारा तथा 8 स्नातकों द्वारा निर्वाचित होते हैं। 10 सदस्य राज्यपाल द्वारा मनोनीत किए जाते हैं।
  • वही व्यक्ति विधान परिषद् का सदस्य बन सकता है जो 30 वर्ष या उससे अधिक आयु का हो। विधान परिषद् के सदस्यों को विधायक या एम.एल.सी. (Member of Legislative Council) कहते हैं। विधान परिषद् के सदस्य अपने बीच में से ही एक सभापति और एक उप सभापति चुनता है।
  • विधान परिषद् एक स्थाई सदन है। इसके सदस्यों का चुनाव 6 वर्ष के लिए किया | जाता है। प्रत्येक दूसरे वर्ष एक तिहाई सदस्य अवकाश ग्रहण करते हैं।
  • विधानमंडल का मुख्य कार्य कानून बनाना है। विधान सभा एवं विधान परिषद् द्वारा पारित विधेयक राज्यपाल की सहमति के बाद कानून बन जाता है।
  • हमारे प्रदेश का विधान सभा भवन लखनऊ में स्थित है।

प्रश्न 3.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
उत्तर
(क) संघ कई राज्यों से मिलकर बना है।
(ख) संविधान में शिक्षा से सम्बन्ध रखने वाले विषय समवर्ती सूची में दिया गया है।
(ग) लोकसभा, राज्यसभा तथा राष्ट्रपति को मिलाकर भारतीय संसद बनती है।
(घ) राज्य सभा में सदस्यों की संख्या अधिक (UPBoardSolutions.com) से अधिक 250 हो सकती है।

UP Board Solutions

प्रश्न 4.
सही मिलान कीजिए ( सही मिलान करके)-
उत्तर
UP Board Solutions for Class 7 Civics Chapter 2 व्यवस्थापिका-कानून बनाना img-2

प्रोजेक्ट कार्य – नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Civics Chapter 2 व्यवस्थापिका-कानून बनाना help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Civics Chapter 2 व्यवस्थापिका-कानून बनाना, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.