UP Board Solutions for Class 7 Geography Chapter 2 पृथ्वी के स्थलरूप

UP Board Solutions for Class 7 Geography Chapter 2 पृथ्वी के स्थलरूप

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Geography. Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Geography Chapter 2 पृथ्वी के स्थलरूप

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए –

(क) वलित पर्वत से आप क्या समझते हैं? विश्व के किन्हीं 3 वलित पर्वतों के नाम बताइए?
उत्तर :
जब चट्टानों में पृथ्वी की आन्तरिक (UPBoardSolutions.com) शक्तियों के कारण मोड़ या वलन पड़ जाता है तो उसे वलित या मोड़दार पर्वत कहते हैं। वर्तमान युग में सभी बड़े पर्वत मोड़दार या वलित पर्वत हैं। ये लगभग सभी महाद्वीपों में पाए जाते हैं।

विश्व के तीन प्रमुख वलित पर्वत हिमालय, आल्प्स, एटलस हैं।

UP Board Solutions

(ख) ज्वालामुखी किसे कहते हैं? ज्वालामुखी पर्वत कैसे बनते हैं।
उत्तर :
ज्वालामुखी भूपर्पटी पर एक मुख या खुला द्वारे होता है। इस रास्ते से मैग्मा या लावा पृथ्वी के धरातल पर आती है। द्वार या मुख से गर्म लावा बाहर आने के कारण इसे ज्वालामुखी कहते हैं। इस द्वार के चारों ओर लावा एकत्र होने से शंकु के आकार की (UPBoardSolutions.com) आकृति बनती है। इसे ज्वालामुखी पर्वत कहते हैं।

(ग) पठार किसे कहते हैं? ये मैदानों से किस प्रकार भिन्न हैं।
उत्तर :
पृथ्वी पर अपेक्षाकृत ऊँचे एवं चौरस स्थलरूप पठार कहलाते हैं। ये पर्वतों की अपेक्षा कम ऊँचे होते हैं परन्तु इनका शिखर छोटे-छोटे उच्चावच को छोड़कर समतल एवं सपाट होता है। पठार के किनारे खड़े ढाल वाले होते हैं। जबकि भूपटल पर समतल किन्तु निचले स्थलरूपों को मैदान कहते हैं। इनका ढाल मन्द होता है तथा छोटे-छोटे उच्चावच को छोड़कर ये समतल एवं सपाट होते हैं।

UP Board Solutions

(घ) महाद्वीप और महासागर किस श्रेणी के उच्चावच हैं?
उत्तर :
महाद्वीप और महासागर प्रथम श्रेणी के उच्चावच हैं।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

(क) पर्वत; पठार एवं मैदान पृथ्वी पर (UPBoardSolutions.com) द्वितीय श्रेणी श्रेणी के उच्चावच हैं।
(ख) भारत का एकमात्र ज्वालामुखी अण्डमान एवं निकोबार द्वीप समूह में बैरन द्वीप पर है।
(ग) अफ्रीका महाद्वीप का अधिकांश भाग पठार है।

UP Board Solutions

प्रश्न 3.
सही जोड़े मिलाइए –
उत्तर :

UP Board Solutions for Class 7 Geography Chapter 2 पृथ्वी के स्थलरूप 1

UP Board Solutions

भौगोलिक कुशलताएँ –
नोटः विद्यार्थी स्वयं करें

परियोजना कार्य –
नोटः विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Geography Chapter 2 पृथ्वी के स्थलरूप help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Geography Chapter 2 पृथ्वी के स्थलरूप , drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 8 मुगल साम्राज्य

UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 8 मुगल साम्राज्य

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 History. Here we have given UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 8 मुगल साम्राज्य.

मुगल साम्राज्य

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) बाबर के चरित्र की कोई चार विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर

  1. बाबर एक कुशल प्रशासक और महत्त्वाकांक्षी व्यक्ति था। उसने एक छोटी सी रियासत से बढ़कर अनेक लड़ाइयाँ जीतकर भारत में मुगल साम्राज्य की नींव डाली।
  2. बाबर बहुत साहसी और वीर लड़ाकू सिपाही था। कठिन परिस्थिति में भी वह घबराता नहीं था। धैर्य से काम लेता था।
  3. बाबर एक अच्छा साहित्यकार था। उसने तुर्की भाषा में अपनी आत्मकथा ‘तुजुक-ए-बाबरी’ लिखी।।
  4. बाबर को बगीचों का बहुत शौक (UPBoardSolutions.com) था। उसने आगरा और लाहौर में बगीचे लगवाए।

UP Board Solutions

(ख) भारत के इतिहास में 1526 ई० में हुए पानीपत के युद्ध का महत्त्व बताइए।
उत्तर
1526 ई० में पानीपत के युद्ध के बाद भारत में बाबर ने महान मुगल साम्राज्य की नींव डाली। आने वाले वर्षों में उनके वंशजों ने इस साम्राज्य का विस्तार किया। हिन्दू और मुसलिम अपनी अलग-अलग संस्कृतियों के बावजूद एक साथ मिलकर रहने लगे।

(ग) पानीपत के युद्ध में बाबर की विजय के क्या कारण थे ?
उत्तर

  1. उसके पास बारूदी तोपें थीं जो अन्य शासकों के पास नहीं थीं।
  2. उसके पास कुशल घुड़सवार थे।
  3. उसकी सेना प्रशिक्षित थी। (UPBoardSolutions.com)
  4. उसके पास कई युद्धों के अनुभव थे।
  5. वह एक कुशल युद्ध-संचालक था।

UP Board Solutions

(घ) खानवा युद्ध का क्या परिणाम हुआ ?
उत्तर
1527 ई० में राजा सांगा और बाबर के (UPBoardSolutions.com) बीच खानवा का युद्ध हुआ। इस युद्ध में बाबर की विजय हुई।।

  • खानवा युद्ध का निम्न परिणाम हुआ
  • राजपूतों की शक्ति और प्रतिष्ठा का प्रभाव समाप्त हो गया।
  • मुगल वंश की नींव सुदृढ़ हो गई।
  • राजपूतों का दिल्ली पर अधिकार करने का सपना अधूरा रह गया।

UP Board Solutions

(ङ) हुमायूँ तथा शेरशाह के मध्य हुए युद्धों का वर्णन कीजिए।
उत्तर
हुमायूँ और शेरशाह के मध्य युद्ध – सन् 1538 ई० में हुमायूँ ने शेरशाह से चुनार जीत लिया। इसके बाद शेरशाह ने गौड़ पर विजय प्राप्त की और बंगाल पर अधिकार किया।

चौसा का युद्ध – हुमायूँ मुंगेर के पास गंगा को पार करके (UPBoardSolutions.com) शेरशाह की ओर बढ़ा। सन् 1539 ई० में चौसा के स्थान पर दोनों की सेनाओं में भीषण युद्ध हुआ। हुमायूँ ने परास्त होकर मुश्किल से अपनी जान बचाई।

कन्नौज का युद्ध – सन् 1540 ई० में शेरशाह ने आगरा पर चढ़ाई कर दी। हुमायूँ ने अपनी सेना के साथ कन्नौज नामक स्थान पर शेरशाह का मुकाबला किया। हुमायूँ के परास्त हो जाने पर शेरशाह ने आगरा तथा दिल्ली पर अपना अधिकार कर लिया। वह शेरशाह सूरी के नाम से भारत का शासक बना। हुमायूं सिंध होते हुए फारस चला गया।

UP Board Solutions

(च) हुमायूँ ने पुनः अपने साम्राज्य को किस प्रकार प्राप्त किया ?
उत्तर
शेरशाह की मृत्यु के बाद उसका साम्राज्य दिन प्रतिदिन कमजोर (UPBoardSolutions.com) होता गया। हुमायूँ ने अपने साम्राज्य को पुनः प्राप्त करने के प्रयास तेज कर दिए। उसने फारस के शासक की मदद से । कंधार, पंजाब, आगरा और दिल्ली पर अपना अधिकार कर लिया।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित कथनों में सही कथन के सामने सही (✓) तथा गलत कथन के सामने गलत (✗) का निशान लगाइए-
उत्तर
(क) बहादुरशाह हुमायूँ का मित्र था।                     (✗)
(ख) हुमायूँ की मृत्यु चौसा (UPBoardSolutions.com) के मैदान में हुई।      (✗)
(ग) चौसा के युद्ध में हुमायूँ की विजय हुई।            (✗)

UP Board Solutions

प्रश्न 3.
स्तम्भ ‘क’ तथा स्तम्भ ‘ख’ में दिये हुए तथ्यों को सुमेलित कीजिए-
उत्तर
UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 8 मुगल साम्राज्य img-1

UP Board Solutions

प्रश्न 4.
खाली स्थान भरिए ( भरकर )-
उत्तर
(क) भारत में मुगल साम्राज्य की स्थापना बाबर ने की थी।
(ख) बाबर और राणा साँगा के (UPBoardSolutions.com) बीच खानवा नामक स्थान पर युद्ध हुआ।
(ग) बाबर ने अपनी आत्मकथा तुर्की भाषा में लिखी।

प्रश्न 5.
पाठ के आधार पर निम्नलिखित तालिका पूर्ण कीजिए (UPBoardSolutions.com) ( पूर्ण करके)-
उत्तर
UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 8 मुगल साम्राज्य img-2

प्रोजेक्ट कार्य – नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 8 मुगल साम्राज्य help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 8 मुगल साम्राज्य, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 7 Geography Chapter 1 पृथ्वी की आन्तरिक संरचना

UP Board Solutions for Class 7 Geography Chapter 1 पृथ्वी की आन्तरिक संरचना

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Geography. Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Geography Chapter 1 पृथ्वी की आन्तरिक संरचना

सोचकर लिखिए –

प्रश्न 1.
चर्चा कीजिए, अगर पृथ्वी ठण्डी न (UPBoardSolutions.com) होती तो क्या होता?
उत्तर :
अगर पृथ्वी ठण्डी न होती तो इस पर जीवन नहीं होता।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
सोचिए, चट्टानें सबसे पहले कैसे बनी होंगी?
उत्तर :
चट्टानें सबसे पहले ज्वालामुखी से निकलने (UPBoardSolutions.com) वाले तत्वों और तरल पदार्थों के ठण्डा होकर जमने के फलस्वरूप बनी होंगी।

प्रश्न 3.
चर्चा कीजिए कि आग्नेय शैलों में जीवाश्म क्यों नहीं पाए जाते हैं?
उत्तर :
आग्नेय शैलों की रचना भू-गर्भ से निकलने वाले गर्म एवं पिघले हुए तरल पदार्थों (मैग्मा) के ठण्डा होकर जमने के फलस्वरूप हुई है, इसलिए इसमें जीवाश्म नहीं पाए जाते हैं।

प्रश्न 4.
सोचिए, अगर परतदार शैल न होते तो कोयला एवं खनिज तेल कहाँ से मिलता?
उत्तर :
अगर परतदार शैल न होते तो कोयला एवं खनिज (UPBoardSolutions.com) तेल नहीं मिल पाता।

UP Board Solutions

प्रश्न 5.
पता करें कि आपके घरों में लगने वाली ईंट का निर्माण कैसे होता है?
उत्तर :
सर्वप्रथम गीली मिट्टी को साँचे में दबाकर कच्ची ईंट (UPBoardSolutions.com) बनाई जाती है। फिर कच्ची ईंट को कोयले के ताप द्वारा पकाकर पक्की ईंट बनाई जाती है।

प्रश्न 6.
नीचे चट्टान का महत्त्व बताया गया है रिक्त खाने में चट्टान का प्रकार लिखिए –
उत्तर :

UP Board Solutions for Class 7 Geography Chapter 1 पृथ्वी की आन्तरिक संरचना 1

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए –

(क) पृथ्वी की आंतरिक परतों के नाम (UPBoardSolutions.com) लिखिए?
उत्तर :
पृथ्वी अंदर से तीन परतों में विभाजित है-भूपर्पटी, मैण्टल और क्रोड। मैण्टल भी दो परतों-ऊपरी तथा निचला मैण्टल में विभक्त है और क्रोड भी आंतरिक तथा बाह्य क्रोड में बँटा हुआ है।

(ख) भूपर्पटी की सबसे अधिक मोटाई कहाँ होती है?
उत्तर :
भूपर्पटी की सबसे अधिक मोटाई पर्वतों के नीचे होती है। पर्वतों के नीचे इसकी मोटाई कहीं-कहीं 70 किलोमीटर तक होती है।

UP Board Solutions

(ग) ज्वालामुखी विस्फोट में निकलने वाला लावा कहाँ एकत्रित रहता है?
उत्तर :
ज्वालामुखी विस्फोट में निकलने वाला लोहा पृथ्वी (UPBoardSolutions.com) की सतह पर जमा होता है।

(घ) आग्नेय शैलों की विशेषताएँ लिखिए?
उत्तर :
आग्नेय शैलों की निम्नलिखित विशेषताएँ हैं –

  1. ये शैल कठोर होती हैं। अन्न: अपरदन कम होता है।
  2. ये शैल रवेदार और दानेदार होती है।
  3. इन शैलों में परत नहीं पाई जाती है।
  4. इन शैलों में जीवाश्म नहीं पाए जाते हैं।
  5. इन शैलों का सम्बन्ध प्रायः ज्वालामुखी क्रिया से होता है।
  6. इन शैलों में बहुमूल्य खनिज पदार्थ (सोना, चाँदी, अभ्रक आदि) मिलते हैं।

UP Board Solutions

(ङ) रूपांतरित शैलें कैसे बनती हैं?
उत्तर :
आग्नेय शैल तथा परतदार शैल में दाब व ताप द्वारा परिवर्तन के फलस्वरूप रूपान्तरित शैलें बनती है।

प्रश्न 2.
यहाँ कुछ शैलों के नाम दिए हैं उन्हें सही वर्ग में लिखिए –
ग्रेफाइट, हीरा, चूने का पत्थर, संगमरमर, अभ्रक, कोयला, (UPBoardSolutions.com) स्लेट, बालू, बेसाल्ट, ग्रेनाइट (आग्नेय, परतदार, रूपान्तरित)
उत्तर :

UP Board Solutions for Class 7 Geography Chapter 1 पृथ्वी की आन्तरिक संरचना 2
प्रश्न 3.
निम्नलिखित वाक्यों से गलत शब्द को काटकर वाक्य सही कीजिए (सही करके) –

(क) आग्नेय शैल कठोर और रवेदार होते हैं।
(ख) परतदार शैलों की उत्पत्ति में नदियों का बड़ा हाथ है।
(ग) रूप तथा गुणों के परिवर्तन से बनी (UPBoardSolutions.com) शैल को रूपान्तरित शैल कहते हैं।
(घ) चूने के पत्थर से संगमरमर बनता है।
(ङ) हिमालय पर्वत परतदार शैल का उदाहरण है।

UP Board Solutions

प्रश्न 4.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।

(क) पृथ्वी की ऊपरी परत को सियाल कहते हैं।
(ख) पृथ्वी की सबसे निचली परत को निफे कहते हैं।
(ग) चूना पत्थर रूपांतरण के फलस्वरूप (UPBoardSolutions.com) संगमरमर बनता है।
(घ) मैण्टल की ऊपरी परत को दुर्बलतामण्डल कहते हैं।

UP Board Solutions

भौगोलिक कुशलताएँ –
नोटः विद्यार्थी स्वयं करें।

परियोजना कार्य –
नोटः विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Geography Chapter 1 पृथ्वी की आन्तरिक संरचना help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Geography Chapter 1 पृथ्वी की आन्तरिक संरचना , drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 34 डॉ० राजेन्द्र प्रसाद (महान व्यक्तित्व)

UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 34 डॉ० राजेन्द्र प्रसाद (महान व्यक्तित्व)

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Hindi . Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 34 डॉ० राजेन्द्र प्रसाद (महान व्यक्तित्व).

पाठ का सारांश

डॉ० राजेन्द्र प्रसाद बचपन से ही अध्ययनशील स्वभाव के थे। इन्होंने अपने शैक्षिक जीवन की सभी परीक्षाएँ प्रथम श्रेणी में पास की। सन् 1915 ई० में कानून की परीक्षा में ये पाँच प्रांतों में प्रथम आए। मेधावी छात्र होने से इन्हें अनेक छात्रवृत्तियाँ प्राप्त हुई। अपने शिक्षार्थी जीवन में ये सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेते थे। सन् 1906 ई० में इन्होंने बिहारी युवा छात्रों का नेतृत्व किया।
पटना हाईकोर्ट में इनकी वकालत बहुत सफल थी। अफ्नी आय में से ये गरीब विद्यार्थियों की पर्याप्त मदद करते थे। इन्होंने देश सेवा के लिए वकालत छोड़कर स्वदेशी आन्दोलन में सक्रिय भाग लिया। सन् 1917 ई० में चम्पारन सत्याग्रह हुआ, (UPBoardSolutions.com) जो भारत का प्रथम किसान आन्दोलन था। इसमें राजेन्द्र ने अपनी नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन किया, जिससे अँग्रेजों को घुटने टेकने पड़े, इस आन्दोलन ने राजेन्द्र प्रसाद और बिहार को सारे देश में ख्याति दिलाई।।

सन् 1934 ई० में बिहार भूकम्प के समय इन्होंने अपनी बेजोड़ संगठन-शक्ति का परिचय दिया। बीमार होते हुए भी इनसे जनता की पीड़ा देखी नहीं गई और इन्होंने तत्परता से जनता के लिए भोजन, कपड़े और दवाइयाँ एकत्र कीं।

सन् 1934 ई० में इन्हें कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया। उनकी देशभक्ति, सच्चाई और अमूल्य त्याग के लिए,जनता ने इन्हें देशरत्न की उपाधि दी। सन् 1952 के आम चुनावों में स्वाधीन भारत के प्रथम राष्ट्रपति चुने गए। ये सन् 1962 ई० तक लगातार दो बार भारत के राष्ट्रपति रहे। राष्ट्रपति भवन में पहुँचकर भी इनकी सरलता, सादगी और संस्कृति में गहन आस्था कम नहीं हुई।

डॉ० राजेन्द्र प्रसाद को सामान्यत: कभी क्रोध नहीं आता था। इनकी स्मरण-शक्ति बहुत तेज थी। हिन्दी को राजभाषा बनाने का श्रेय इनको ही जाता है। इन्होंने स्वयं भी कई ग्रन्थ लिखे। इनकी महत्त्वपूर्ण कृतियाँ हैं- ‘आत्मकथा’, ‘चम्पारन में सत्याग्रह’, ‘इण्डिया डिवाइडेड’, ‘महात्मा गांधी एवं ‘बिहार रेमिनिसन्सेज’, ‘बापू के कदमों में’, संपादन ‘साप्ताहिक देश’, संस्थापक ‘लॉन्वीकली’।
सन् 1962 ई० में राष्ट्र ने इन्हें ‘भारत रत्न’ की सर्वश्रेष्ठ (UPBoardSolutions.com) उपाधि से विभूषित किया। 28 फरवरी, सन् 1963 ई० को पटना के सदाकत आश्रम में इनका देहान्त हो गयी।

UP Board Solutions

अभ्यास-प्रश्न

प्रश्न 1:
डॉ० राजेन्द्र प्रसाद ने वकालत क्यों छोड़ी?
उत्तर:
डॉ० राजेन्द्र प्रसाद ने स्वदेशी आन्दोलन में भाग लेने के लिए वकालत छोड़ी।

प्रश्न 2:
‘चम्पारन सत्याग्रह’ कब और क्यों किया गया?
उत्तर:
चम्पारन सत्याग्रह’ आन्दोलन सन् 1917 ई० (UPBoardSolutions.com) में नील की खेती करनेवालों ने, अँग्रेजों के अत्याचार के विरोध में किया।

UP Board Solutions

प्रश्न 3:
उन घटनाओं का उल्लेख कीजिए जिनसे डॉ० राजेन्द्र प्रसाद की देशभक्ति व देशसेवा का पता चलता है।
उत्तर:
डॉ० राजेन्द्र प्रसाद की देशभक्ति और देशसेवा से सम्बन्धित घटनाएँ निम्न हैं

  1. पटना हाईकोर्ट में सफल वकालत छोड़कर स्वदेशी आन्दोलन में शामिल होना।
  2.  सन् 1917 ई० चम्पारन सत्याग्रह में किसानों का नेतृत्व।।
  3.  सन् 1934 ई० में बिहार (UPBoardSolutions.com) भूकम्प पीड़ित जनता की बेजोड़ संगठन शक्ति से मदद करना।
  4. पटना से दरभंगा मार्ग पर रेलयात्रियों को दौड़-दौड़कर पानी पिलाना।
  5. राष्ट्रपति के वेतन (दस हजार) से केवल आंशिक वेतन लेना आदि।

UP Board Solutions

प्रश्न 4:
डॉ० राजेन्द्र प्रसाद के व्यक्तित्व के किन गुणों ने आपको सर्वाधिक प्रभावित किया। उनकी सूची बनाइए।
उत्तर:

  1.  सरलता, सादगी
  2. अध्ययनशीलता
  3.  मितव्यतिता
  4.  परिश्रमशीलता
  5. नेतृत्व-क्षमता
  6. संगठन-शक्ति
  7. सौम्य स्वभाव
  8.  क्षमाशीलता
  9.  सत्यनिष्ठा
  10.  ईमानदारी।
  11.  देशभक्ति
  12. सहिष्णुता आदि ने।

UP Board Solutions

प्रश्न 5:
पेन टूटने वाली घटना क्या थी? (UPBoardSolutions.com) इससे डॉ० राजेन्द्र प्रसाद के किस गुण का पता चलता है?
उत्तर:
एक दिन राष्ट्रपति भवन में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के कमरे की सफाई करते समय उनके पुराने नौकर तुलसी से गलती से हाथी के दाँत से बना पेन मेज से नीचे गिर कर टूट गया और स्याही कालीन पर फैल गई। राजेन्द्र प्रसाद बहुत गुस्सा हुए। यह पेन उन्हें किसी ने भेंट में दी थी। वह पेन उन्हें बहुत प्रिय थी। उन्होंने उसी दिन तुलसी को अपनी सेवा से हटा दिया। उस दिन व्यस्तता के बावजूद उनके दिल में एक काँटा-सा चुभता रहा। उन्हें लगा कि उन्होंने तुलसी के साथ अन्याय किया है। उन्होंने शाम को तुलसी को अपने कमरे में बुलाया। तुलसी डरता हुआ कमरे में गया। उसने देखा कि राष्ट्रपति (UPBoardSolutions.com) सिर झुकाए और हाथ जोड़े उसके सामने खड़े हैं। उन्होंने धीमे स्वर में कहा, “तुलसी मुझे क्षमा कर दो।” इससे उनकी महानता
और क्षमाशीलता का पता चलता है।

प्रश्न 6:
निम्नलिखित में सही वाक्यों के सामने सही (✓) तथा गलत के सामने सही (✘) का चिह्न लगाएँ (चिह्न लगाकर )

(क) डॉ० राजेन्द्र प्रसाद ने वकालत से मुँह मोड़ लिया; क्योंकि इसमें आमदनी कम थी। (✘)
(ख) डॉ० राजेन्द्र प्रसाद एक सफल किसान थे और अन्त में देश के प्रथम राष्ट्रपति निर्वाचित हुए। (✘)
(ग) अपने विद्यार्थी जीवन से ही डॉ० राजेन्द्र प्रसाद (UPBoardSolutions.com) सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लिया। करते थे। (✓)

UP Board Solutions

प्रश्न 7:
निम्नलिखित घटनाओं को सही क्रम में व्यवस्थित कीजिए (सही क्रम में व्यवस्थित करके)

  •  वे अपने हिन्दू और मुसलमान दोस्तों के साथ ‘चिक्का’ और ‘कबड्डी’ खेलते थे।
  • उन्होंने बिहारी युवा छात्रों को संगठित किया।
  • चम्पारन सत्याग्रह। वे संविधान (UPBoardSolutions.com) निर्मात्री सभा के अध्यक्ष बने।
  • वे भारत के प्रथम राष्ट्रपति चुने गए।

प्रश्न 8:
नोट:  विद्यार्थी अपने शिक्षक/शिक्षिका की सहायता से स्वयं करें।

योग्यता विस्तार:
नोट- विद्यार्थी ‘भारत रत्न’ से सम्मानित भारत के सभी (UPBoardSolutions.com) राष्ट्रपतियों की सूची अपने अध्यापक की सहायता से स्वयं बनाएँ।।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 34 डॉ० राजेन्द्र प्रसाद (महान व्यक्तित्व) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 34 डॉ० राजेन्द्र प्रसाद (महान व्यक्तित्व) drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 7 sanskrit chapter 1 पुनरावलोकनम्

UP Board Solutions for Class 7 Sanskrit chapter 1 पुनरावलोकनम्

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Sanskrit. Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Sanskrit chapter 1 पुनरावलोकनम्.

शब्दार्थाः- निवसति = निवास करता है, पाठयति = पढ़ाता है, कुर्वन्ति = करते हैं, (UPBoardSolutions.com) वेदाभ्यासम् = वेदों का अभ्यास, धेनुः = गाय, गोष्ठे = गोशाला में, मधुकोषेषु = मधुमक्ख्यिों के छत्तों में, परिणमति = रूपान्तरित होता है, परिवर्तित होता है, पात्रयोः = दो पात्रों में।
UP Board Solutions for Class 7 sanskrit chapter 1 पुनरावलोकनम् 1
UP Board Solutions

 

अभ्यासः

प्रश्न 1.
उच्चारणं कुरुत (UPBoardSolutions.com) पुस्तिकायां च लिखत–
नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

प्रश्न 2.
एकपदेन उत्तरत (उत्तर देकर)

(क)
फलं कः ददाति?
उत्तर :
पिता।

(ख)
वस्त्राणि के ददति?
उत्तर :
नेतारः

UP Board Solutions

(ग)
मुनयः कुत्र (UPBoardSolutions.com) निवसन्ति?
उत्तर :
आश्रमे।

(घ)
शिष्यान कः पाठयति?
उत्तर :
गुरुः।।

(ङ)
माता का आनयति?
उत्तर :
जलम्।

(च)
गोष्ठे काः निवसन्ति?
उत्तर :
धेनव:

(छ)
दधि कुत्र अस्ति?
उत्तर :
पात्रे

UP Board Solutions

(ज)
मधूनि कुत्र सन्ति?
उत्तर :
मधुकोषेषु।

प्रश्न 3.
शब्दरूपाणि (UPBoardSolutions.com) लिखत (लिखकर)
UP Board Solutions for Class 7 sanskrit chapter 1 पुनरावलोकनम् 2
प्रश्न 4.
मञ्जूषातः पदानि चित्वा रिक्तस्थानानि पूरयत (पूरे करके)
(क) धेनवः गोष्ठे निवसन्ति।
(ख) माता जलम् आनयति।
(घ) दधिनी पात्रयोः स्तः।
(ङ) मुनयः कुट्यां (UPBoardSolutions.com) निवसन्ति।
(ग) नद्यौ प्रवहतः।
(च) गुरु आश्रमे निवसन्ति।

UP Board Solutions

प्रश्न 5.
उचित-क्रियापदं चित्वा वाक्यं शुद्धं कुरुत (शुद्ध करके)
(क) सः मातरं नमति।
(ख) अयं छात्रः विद्यालयं गच्छति।
(ग) अहं प्रतिदिनं पुस्तकं पठामि।
(घ) इयं नदी (UPBoardSolutions.com) काश्यां प्रवहति।
(ङ) त्वं पुस्तक नयसि।

प्रश्न 6.
संस्कृतभाषायाम् अनुवादं कुरुत
(क) गुरु शिष्यों को पढ़ाते हैं।
अनुवाद : गुरुवः शिष्यान् पाठयन्ति।

(ख)
मुनि आश्रम में रहते हैं।
अनुवाद : मुनयः आश्रमे निवसन्ति।

UP Board Solutions

(ग)
गुरु वेदों का अभ्यास करते हैं।
अनुवाद : गुरवः वेदाभ्यासं कुर्वन्ति।

(घ)
माँ जल लाती है।
अनुवाद : माता जलम् (UPBoardSolutions.com) आनयति।

प्रश्न 7.
शब्दानुसारं चित्रनिर्माणं कुरुत (लिखकर)
UP Board Solutions for Class 7 sanskrit chapter 1 पुनरावलोकनम् 3
नोट – विद्यार्थी शिक्षण संकेत स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Sanskrit chapter 1 पुनरावलोकनम् help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Sanskrit chapter 1 पुनरावलोकनम्, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.