UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 2 सल्तनत काल की शुरुआत

UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 2 सल्तनत काल की शुरुआत

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 History. Here we have given UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 2 सल्तनत काल की शुरुआत.

सल्तनत काल की शुरुआत

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) दिल्ली सुल्तनत का वास्तविक संस्थापक (UPBoardSolutions.com) किसे माना जाता है?
उत्तर
दिल्ली सल्तनत का वास्तविक संस्थापक इल्तुतमिश को माना जाता है।

UP Board Solutions

(ख) “चालीस गुलाम सरदारों का संगठन’ किस शासक ने बनाया ?
उत्तर
‘चालीस गुलाम सरदारों को संगठन’ इल्तुतमिश ने बनाया था।

(ग) कुतुबुद्दीन ऐबक को लाखबख्श क्यों कहा जाता है?
उत्तर
कुतुबुद्दीन ऐबक को उसकी उदारता के कारण लाखबक्श (UPBoardSolutions.com) कहा जाता था। वह लाखों का दान करने वाला दानप्रिय व्यक्ति था।

(घ) दिल्ली सल्तनत में कौन-कौन से राजवंशों ने शासन किया?
उत्तर
दिल्ली सल्तनत में प्रारंभिक तुर्क वंश (गुलाम वंश), कुतुबुद्दीन ऐबक, (UPBoardSolutions.com) इल्तुतमिश, रजिया सुल्तान, नासिरुद्दीन महमूद, गयासुद्दीन बलबन आदि राजवंशों ने शासन किया।

UP Board Solutions

(ङ) बलबन ने मंगोल आक्रमण से बचाव के लिए क्या किया?
उत्तर
बलबन ने मंगोल आक्रमणों से बचने के लिए सर्वप्रथम पुराने किलों (दुर्गों) की मरम्मत करवाई और नए किलों का निर्माण करवाया। वहाँ पर विश्वसनीय और अनुभवी अधिकारियों तथा हृष्ट-पुष्ट सैनिकों को नियुक्त किया। उनके लिए शस्त्र एवं भोजन सामग्री (UPBoardSolutions.com) की व्यवस्था भी कराई।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
सही मिलान कीजिए-
उत्तर
UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 2 सल्तनत काल की शुरुआत img-1
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए ( पूर्ति करके)-
उत्तर
(क) ‘अढ़ाई दिन का झोपड़ा’ कुतुबुद्दीन ऐबक ने बनवाया था।
(ख) कुतुबमीनार को इल्तुतमिश ने पूर्ण करवाया। (UPBoardSolutions.com)
(ग) प्रान्त (इक्ता) का प्रधान अधिकारी इक्तादार या अक्तादार कहलाता था।
(घ) इल्तुतमिश ने रजिया सुल्तान को अपना उत्तराधिकारी बनाया।

UP Board Solutions

प्रोजेक्ट कार्य – नोट – विद्यार्थी स्वयं करें। (UPBoardSolutions.com)

We hope the UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 2 सल्तनत काल की शुरुआत help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 2 सल्तनत काल की शुरुआत, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 36 वीर अब्दुल हमीद (महान व्यक्तित्व)

UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 36 वीर अब्दुल हमीद (महान व्यक्तित्व)

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Hindi . Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 36 वीर अब्दुल हमीद (महान व्यक्तित्व).

पाठ का सारांश

अब्दुल हमीद का जन्म 1 जुलाई, 1933 ई० को धामूपुर, गाजीपुर में हुआ। बचपन से ही अब्दुल की इच्छा वीर सिपाही बनने की थी। कक्षा 4 के बाद इन्होंने पढ़ना छोड़ दिया। घर के काम, सिलाई में इनका मन नहीं लगता था। इनके पिता और नाना पहलवान थे। इन्होंने भी सवेरे उठकर अखाड़े में कुश्ती के दाँव सीखना शुरू कर दिया। शाम को ये लकड़ी का खेल सीखते और रात को फौज और जंग के स्वप्न देखते। अपना स्वप्न पूरा करने के लिए 12 सितम्बर, को 1958 ई० को हमीद फौज में भर्ती हो गए। ये निशाना लगाने में सिद्धहस्त थे। सन् 1962 ई० में देश पर चीन का हमला हुआ। अब्दुल हमीद की मशीनगन् आग उगलने लगी। धीरे-धीरे उनके गोले खत्म हो गए। मशीनगन तोड़कर वह बर्फ की पहाड़ियों में रेंगकर निकल गए। इस मोर्चे की बहादुरी से वह लांस नायक बने। (UPBoardSolutions.com) 12 मार्च, सन् 1962 ई० को हमीद को नायक हवलदार और कम्पनी क्वाटर मास्टर बनाया गया।

सन् 1965 ई० में पाकिस्तान के हमले से हमीद का खून खौल उठा। हिन्दू-मुसलमान मिलकर रणभूमि की ओर उमड़ पड़े। 10 सितम्बर, 1965 ई० को कसूर क्षेत्र में घमासान युद्ध हुआ। हमीद की एंटी टैंक बन्दूक ने आग उगलनी शुरू कर दी। इनका निशाना अचूक था। क्षणभर में हमीद ने तीन पैंटन टैंक नष्ट कर दिए। पाकिस्तानी हमलावरों को मुँह की खानी पड़ी। हमीद अपने प्राण हथेली पर रखकर हमला करते जा रहे थे। (UPBoardSolutions.com) अचानक कोई चीज इनके सीने से टकराई। चारों तरफ अँधेरा ही अँधेरा छा गया ‘अल्लाह’ शब्द के साथ ये सन्नाटे में समा गए।

अब्दुल हमीद को देश पर कुर्बान हो जाने के लिए मरणोपरान्त परमवीर चक्र प्रदान किया गया। ये अपने त्याग और बलिदान से अमर हो गए।

UP Board Solutions

अभ्यास-प्रश्न

प्रश्न 1:
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए

( क ) अब्दुल हमीद का जन्म कब और कहाँ हुआ?
उत्तर:
अब्दुल हमीद का जन्म 1 जुलाई, 1933 ई० को धामूपुर (गाजीपुर) में हुआ।

( ख ) सेना में भर्ती होने के (UPBoardSolutions.com) पहले वे क्या करते थे?
उत्तर:
सेना में भर्ती होने से पहले वे सिलाई का काम करते थे।

UP Board Solutions

(ग) उन्होंने किन दो प्रमुख लड़ाइयों में भाग लिया और कहाँ-कहाँ मोर्चा सँभाला?
उत्तर:
उन्होंने 1962 ई० में चीन के विरुद्ध नेफा में और 1965 ई० में पाकिस्तान के विरुद्ध कसूर क्षेत्र में मोर्चा सँभाला।

(घ) किस वीरतापूर्ण कार्य के लिए उन्हें परमवीर चक्र मिला?
उत्तर:
अब्दुल हमीद ने कसूर क्षेत्र में पाकिस्तान (UPBoardSolutions.com) के तीन पैंटन टैंक नष्ट किए और वीरगति पाई। इस वीरतापूर्ण कार्य के लिए इन्हें मरणोपरान्त परमवीर चक्र मिला।

(ङ) चीन के युद्ध में हमीद ने जो वीरता दिखाई, उसके लिए उन्हें सेना का कौन-सा पद दिया गया?
उत्तर:
हमीद को लांस नायक का पद मिला।

UP Board Solutions

प्रश्न 2:
गाजीपुर का निवासी होना गौरव की बात क्यों हैं? सही उत्तर के सामने सही (✓) कीजिए- ( सही उत्तर के सामने (✓) लगाकर )
(क) क्योंकि गाजीपुर उत्तर प्रदेश का समृद्ध इलाका है।
(ख) क्योंकि अब्दुल हमीद (UPBoardSolutions.com) गाजीपुर के थे।
(ग) क्योंकि गाजीपुर के अब्दुल हमीद को त्याग और वीरता के लिए परमवीर चक्र मिला था। । योग्यता विस्तार- नोट- विद्यार्थी स्वयं करें। (✓)

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 36 वीर अब्दुल हमीद (महान व्यक्तित्व) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 36 वीर अब्दुल हमीद (महान व्यक्तित्व) drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 1 इस्लाम का भारत में आगमन

UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 1 इस्लाम का भारत में आगमन

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 History. Here we have given UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 1 इस्लाम का भारत में आगमन.

इस्लाम का भारत में आगमन

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) इस्लाम धर्म के संस्थापक कौन थे?
उत्तर
इस्लाम धर्म के संस्थापक हजरत मोहम्मद थे।

(ख) हजरत मोहम्मद के जन्म के समय अरब (UPBoardSolutions.com) देश का जनजीवन कैसा था?
उत्तर
हजरत मोहम्मद के जन्म के समय अरब में अनेक छोटे-छोटे कबीले थे जो लगातार एक दूसरे से लड़ते रहते थे। ये लोग बहुत सारे देवी-देवताओं की पूजा करते थे।

UP Board Solutions

(ग) अरबों तथा भारतीयों ने एक दूसरे से क्या-क्या सीखा? सूची बनाइए।
उत्तर
भारतीयों ने अरबों से सीखा- कागज बनाना, चरखे से सूत कातना, सिले हुए कपड़े-सलवार, कमीज; खान-पान- कचौड़ी, समोसे बनाना।

अरबों ने भारतीयों से सीखा- हिंदी संख्या से अरबी संख्या बनाना, (UPBoardSolutions.com) संख्याओं की गणना करना, ज्योतिष, गणित, शतरंज का खेल, भारतीय संगीत, चिकित्सा शास्त्र (आयुर्वेद का ज्ञान)।

(घ) महमूद गजनवी का भारत पर आक्रमण का क्या उद्देश्य था?
उत्तर
महमूद गजनवी एक महत्त्वाकांक्षी शासक था, वह गजनी को एक समृद्ध एवं शक्तिशाली साम्राज्य बनाना चाहता था। उसने धन एकत्र करने के लिए भारत पर 17 बार आक्रमण किया और सारा धन लूटकर गजनी ले गया।

मुहम्मद गौरी का उद्देश्य भारत से धन लूटना नहीं था। वह अपना राज्य (UPBoardSolutions.com) बढ़ाना चाहता था क्योंकि गौर में रहकर अपने राज्य का विकास नहीं कर सकता था।

UP Board Solutions

(ङ) तुर्क आक्रमण के समय भारत की राजनैतिक दशा कैसी थी?
उत्तर
गजनवी एवं गौरी के आक्रमण के समय भारत में कोई शक्तिशाली शासक नहीं था। कई छोटे-बड़े राजा और सामन्त राज्य करते थे। उत्तर भारत में चौहान, तोमर, गहड़वाल, चन्देल और चालुक्य जैसे वंशों के राज्य थे। ये राष्ट्रीय भावना की कमी एवं आपसी फूट (UPBoardSolutions.com) होने के कारण एक-दूसरे से लड़ते थे। इनमें व्यक्तिगत महत्त्वाकांक्षा और संकीर्ण राजनैतिक दृष्टिकोण था।

UP Board Solutions

(च) राजपूतों पर तुर्को की विजय के क्या कारण थे ?
उत्तर
राजपूतों पर तुर्की की विजय का कारण इतिहासकार अलग-अलग बताते हैं। (UPBoardSolutions.com) इतिहासकारों के बीच इस बात को लेकर सहमति नहीं है फिर भी मुख्य रूप से तुर्की की जीत के निम्नलिखित कारण हैं

  • राजपूत राजाओं में एकता का अभाव।
  • राजपूतों द्वारा पुरानी युद्ध प्रणाली व शस्त्रों का प्रयोग करना।
  • तुर्क सेना के पास अच्छी नस्ल के घोड़े और फुर्तीले घुड़सवारों का होना। .
  • तुर्क सैनिकों का कुशल तीरंदाज होना।
  • भारतीय समाज का ऊँच-नीच एवं जात-पाँत में बँटा होना।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
सही मिलान कीजिए-
उत्तर
UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 1 इस्लाम का भारत में आगमन img-1

UP Board Solutions

प्रश्न 3.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
उत्तर
(क) तहकीक-ए-हिन्द पुस्तक के लेखक अल्बरुनी हैं।
(ख) तराइन का युद्ध मुहम्मद गोरी और पृथ्वीराज चौहान (UPBoardSolutions.com) के मध्य लड़ा गया।
(ग) महमूद गजनवी ने भारत पर 17 बार आक्रमण किया।
(घ) मुहम्मद गोरी को गुजरात में चालुक्य वंश के राजा मूलराज वितीय ने पराजित किया।

प्रोजेक्ट कार्य – नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 1 इस्लाम का भारत में आगमन help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 1 इस्लाम का भारत में आगमन, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 35 मदर टेरेसा (महान व्यक्तित्व)

UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 35 मदर टेरेसा (महान व्यक्तित्व)

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Hindi . Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 35 मदर टेरेसा (महान व्यक्तित्व).

पाठ का सारांश

मदर टेरेसा का पूरा नाम एग्नेस गोन्वस्हा बोजाक्सिउ था। नौ वर्ष की उम्र में । पिता का देहान्त हो जाने पर परिवार चलाने के लिए माँ ने व्यापार शुरू कर दिया। इससे एग्नेस को साहस से कार्य करने की प्रेरणा मिली। बारह वर्ष की उम्र में इन्होंने नन बनने का निश्चय किया। अट्ठारह वर्ष की उम्र में नन बनने के प्रशिक्षण के लिए ये आयरलैंड गई। सन् 1928 ई० में ये कोलकाती आईं और सेन्ट मेरीज की प्रधानाचार्य बन गईं। सन् 1947 ई० में देश के विभाजन से शरणार्थी समस्या के हल की दिशा में पीड़ितों की सेवा करने के लिए इन्होंने प्रधानाचार्य का पद छोड़ दिया। नीली किनारे की साड़ी के वेश में वे सेवाभावी नर्स बन गईं।

कॉन्वेंट छोड़ने के बाद इन्होंने नर्स की ट्रेनिंग ली और कोलकाता को कार्यक्षेत्र बनाया। (UPBoardSolutions.com) इन्होंने एक स्कूल की शुरुआत से अपना कार्य आरम्भ किया। इन्होंने गरीबों को खाना खिलाना और भटके हुए बालकों के सुधार के लिए प्रतिभा सेन विद्यालय स्थापित किया। ये शहर के असहाय व्यक्ति को साथ लेकर उसकी सेवा करती थीं।

इन्होंने ‘निर्मल हृदय’ नामक घर की स्थापना की। इनके काम से प्रभावित होकर कोलकाता निगम ने एक पुराना मकान दे दिया। 7 अक्टूबर, 1950 ई० को इनकी संस्था ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटीज’ को मान्यता मिली। माँ की सेवा से यह मिशन सारे विश्व में फैल गया।

मदर टेरेसा द्वारा संचालित संस्थाएँ- निर्मल हृदय, शिशु सदन और प्रेमघर, (UPBoardSolutions.com) शान्ति नगर आदि बनाई गईं। मदर टेरेसा हाथ से स्वयं सेवाकार्य करती थीं। सत्तर वर्ष की अवस्था में भी ये दिन में इक्कीस घंटे काम करती थीं। ये दृढ़ और निर्भीक महिला थीं।

UP Board Solutions

अमेरिकी सीनेटर केनेडी ने भारत स्थित शरणार्थी शिविरों का (UPBoardSolutions.com) दौरा करते हुए माँ के पवित्र हाथों को अपने सिर पर रख लिया। 5 सितम्बर, 1997 ई० को माँ का निधन हो गया। इनकी अन्तिम यात्रा में विश्व के अनेक देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

मदर टेरेसा के सेवाभाव और नि:स्वार्थ कार्यों के लिए भारत और विश्व के देशों ने बड़ी धनराशियाँ पुरस्कार दिए। इन्हें इंग्लैंड की महारानी द्वारा ‘आर्डर ऑफ ब्रिटिश एम्पायर’ राजकुमार फिलिप द्वारा ‘टेंपलस पुरस्कार’, अमेरिका द्वारा केनेडी पुरस्कार’, भारत सरकार द्वारा ‘नेहरू शान्ति पुरस्कार’, ‘पद्म श्री’ व ‘भारत रत्न पुरस्कार’, पोप छठे का ‘पोप शान्ति पुरस्कार’ और 1979 में ‘नोबेल पुरस्कार’ से (UPBoardSolutions.com) सम्मानित किया गया।

UP Board Solutions

अभ्यास-प्रश्न

प्रश्न 1:
मदर टेरेसा ने नन बनने का निश्चय क्यों किया?
उत्तर:
उनके मन में लोगों की सेवा करने का भाव पैदा हुआ।

प्रश्न 2:
किस बात से प्रभावित होकर मदर (UPBoardSolutions.com) टेरेसा ने कॉन्वेंट की नौकरी छोड़ने का निश्चय किया?
उत्तर:
देश-विभाजन से शरणार्थी-जनता की सेवा करने के लिए नौकरी छोड़ने का निश्चय और मानव कल्याण जैसे कार्यों का अनुभव किया।

UP Board Solutions

प्रश्न 3:
कॉन्वेंट छोड़ने के बाद मदर टेरेसा ने क्या अनुभव किया?
उत्तर:
मदर टेरेसा ने नर्स की ट्रेनिंग लेकर लोगों की (UPBoardSolutions.com) सेवा और धन इकट्ठा करके स्कूल खोलने और मानव कल्याण जैसे कार्यों को शुरू करने का अनुभव किया।

प्रश्न 4:
अमेरिकी सीनेटर कैनेडी ने मदर टेरेसा के गन्दे हाथों को भी पवित्र क्यों कहा?
उत्तर:
मदर टेरेसा एक असहाय रोगी की सेवा कर रही थीं, जो उल्टी, दस्त और खून से लथ-पथ पड़ा था। उस दृश्य को देखकर कैनेडी प्रभावित हुआ।

प्रश्न 5:
“सारा विश्व ही मेरा घर है।”- मदर टेरेसा ने ऐसा क्यों कहा है?
उत्तर:
मनुष्यता के नाते दुखी, अनाथ, पीडित, रोगी, असहाय व्यक्ति (UPBoardSolutions.com) सब अपने हैं, उनकी सहायता करनी है। चूंकि ऐसे व्यक्ति सब जगह मौजूद हैं, इस कारण विश्व ही मेरा घर है।

UP Board Solutions

प्रश्न 6:
दिए गए विकल्पों में से उपयुक्त विकल्प पर सही (✓) का चिह्न लगाइए (चिह्न लगाकर )

एग्नेस के ‘नन’ बनने के फैसले से माँ दुखी थीं, क्योंकि

(क) उन्हें पता था कि नन बनने के बाद एग्नेस उनसे बहुत दूर चली जाएगी। (✓)
(ख) उन दिनों सभ्य समाज की लड़कियाँ ‘नन’ के पेशे को पसंद नहीं करती थीं।
(ग) उन दिनों नन का कार्य अत्यंत कठिन था।

मदर टेरेसा को कोलकाता नगर निगम ने (UPBoardSolutions.com) एक पुराना मकान दे दिया क्योंकि

(क) उनके पास रहने के लिए निजी मकान नहीं था।
(ख) उन्होंने नगर निगम से मकान पाने के लिए निवेदन किया था।
(ग) नगर निगम उनके सेवा कार्यों से बहुत प्रभावित था। (✓)
(घ) इनमें से कोई नहीं।

UP Board Solutions

प्रश्न 7:
पाठ के आधार पर सही कथन पर सही (✓) और (UPBoardSolutions.com) गलत कथन पर गलत (✘) का चिह्न लगाइए (चिह्न लगाकर)

(क) मदर टेरेसा अट्ठारह वर्ष की उम्र में ही नन बनने का प्रशिक्षण लेने आयरलैंड चली गईं। (✓)
(ख) निर्मल हृदय संस्थान’ का उद्देश्य लोगों के हृदय को पवित्र करना था। (✘)
(ग) मदर टेरेसा का कहना था कि कोई भी व्यक्ति सड़क पर तड़प-तड़पकर (✓)
लावारिस न मरे। (घ) दीन-दुखियों की सेवा के कारण टेरेसा को मदर की उपाधि मिली। (✓)

प्रश्न 8:
नोट- विद्यार्थी अपने शिक्षक/शिक्षिका की सहायता से स्वयं करें।

UP Board Solutions

प्रश्न 9:
पता कीजिए ये पुरस्कार किसके द्वारा और क्यों दिए जाते हैं? (पता करके)
उत्तर:
जवाहर लाल नेहरू शान्ति पुरस्कार- भारत (UPBoardSolutions.com) सरकार द्वारा विश्व शान्ति और सेवा कार्य के लिए दिया जाता है।

पद्म श्री:
कला, साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा दिया जाता है।

भारत रत्न:
देश में विशिष्ट योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा दिया जाता है।

नोबेल पुरस्कार:
शान्ति, साहित्य, भौतिकी, रसायनशास्त्र, अर्थशास्त्र (UPBoardSolutions.com) एवं चिकित्सा के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण खोज के लिए नार्वेयन एकेडमी द्वारा दिया जाता है।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 35 मदर टेरेसा (महान व्यक्तित्व) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 35 मदर टेरेसा (महान व्यक्तित्व) drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 14 ध्वनि

UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 14 ध्वनि

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Science. Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 14 ध्वनि.

अभ्यास-प्रश्न

प्रश्न 1.
सही विकल्प का चयन कीजिए-
(क) निम्नलिखित में किसे ध्वनि का तारत्व अधिकतम है-
(अ) शेर की दहाड़
(ब) नदी का कलकल
(स) मेघ गर्जन
(द) मच्छरों की भिनभिनाहट (✓)

(ख) SI पद्धति में आवृत्ति का मात्रक है- (UPBoardSolutions.com)
(अ) सेकण्ड
(ब) हर्ट्ज (✓)
(स) किलोग्राम
(द) मीटर

UP Board Solutions

(ग) 20 हर्ट्ज आवृत्ति से कम (UPBoardSolutions.com) आवृत्ति की उत्पन्न ध्वनि कहलाती है-
(अ) श्रव्य
(ब) कर्कश
(स) अपश्रव्य (✓)
(द) पराश्रवय

(घ) ढोलक में ध्वनि उत्पन्न होती है-
(अ) रगड़ने से
(ब) खींचने से
(स) फेंक मारने से
(द) आघात से (✓)

(ङ) ध्वनि की चाल (UPBoardSolutions.com) सबसे अधिक होती है-
(अ) ठोस (✓)
(ब) गैस
(स) द्रव
(द) निर्वात

प्रश्न 2.
सही जोड़े बनाइए स्तम्भ क के कथनों का स्तम्भ ख के कथनों से मिलान करके-
UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 14 ध्वनि 2

UP Board Solutions

प्रश्न 3.
निम्नलिखित कथनों में सही कथन के सामने सही (✓) तथा गलत कथन के सामने गलत (✗) का चिन्ह लगाइए-
(क) ध्वनि का वेग प्रकाश के वेग से अधिक होता है। (✗)
(ख) उच्च तारत्व वाली ध्वनि (UPBoardSolutions.com) का आवृत्ति अधिक होता है। (✓)
(ग) एक हर्ट्ज का अर्थ एक कम्पन प्रति सेकण्ड है। (✓)
(घ) वीणा में कर्कश ध्वनि उत्पन्न होती है। (✗)
(ङ) ताप बदलने से ध्वनि की चाल बदल जाती है। (✓)

UP Board Solutions

प्रश्न 4.
दिए गये निम्नलिखित शब्दों की सहायता से रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(क) कम्पन करती हुई वस्तु का अधिकतम विस्थापन आयाम कहलाता है।
(ख) ध्वनि संचरण के लिए माध्यम की आवश्यकता होती है।
(ग) कम्पन करने वाली वस्तु द्वारा एक कम्पन में लगे समय को उसका आवर्तकाल कहते हैं।
(घ) ध्वनि की चाल गैस (UPBoardSolutions.com) में न्यूनतम होती है।
(ङ) किसी माध्यम में निश्चित ताप पर ध्वनि की चाल परावर्तित होती है।

प्रश्न 5.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
(क) प्रतिध्वनि को परिभाषित कीजिए।
उत्तर-
किसी पहाड़ी के पास या किसी बड़े हॉल में चिल्लाने पर वही ध्वनि दोबारा सुनाई देती है। इसे ही प्रतिध्वनि कहा जाता है। यह ध्वनि परावर्तन के कारण होती है।

UP Board Solutions

(ख) तारत्व की परिभाषा लिखिए। मोटी तथा पतली ध्वनि के कारण का अंतर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-
तारत्व ध्वनि का वह गुण है जिसके द्वारा हम मोटी या पतली ध्वनि में अंतर कर सकते हैं। उच्च तारत्व वाले ध्वनि की आवृत्ति उच्च तथा निम्न तारत्व वाले ध्वनि की आवृत्ति निम्न होती है। ध्वनि का तारत्व व्यक्त करता है कि (UPBoardSolutions.com) ध्वनि मोटी है, या पतली। यह ध्वनि की आवृत्ति पर निर्भर करती है। जैसे-बिल्ली की आवाज की आवृत्ति (तारत्व) कुत्ते के भौंकने की आवृत्ति से अधिक होती है इसलिए बिल्ली की आवाज पतली तथा कुत्ते की आवाज मोटी होती है।

(ग) ध्वनि प्रदूषण के कारण तथा उनके निवारण लिखिए।
उत्तर-
वातावरण में अत्यधिक या अवांछित ध्वनियों का शोर ध्वनि प्रदूषण कहलाता है। वाहनों की तीव्र ध्वनियाँ, विस्फोटक ध्वनि, कारखानों तथा लाउडस्पीकर आदि ध्वनि, प्रदूषण के मुख्य कारक हैं।
ध्वनि प्रदूषण को कम करने के लिए हमें वाहनों के ध्वनि प्रदूषण को कम करने के लिए वाहनों का उचित रखरखाव व कम तीव्रता वाले पेटीनुमा विस्तारकों का उयोग करना चाहिए।

(घ) स्पष्ट कीजिए कि वर्षा काल में बादलों की बिजली की चमक क्यों पहले दिखाई देती है व गड़गड़ाहट बाद में क्यों सुनाई देती हैं।
उत्तर-
प्रकाश की गति ध्वनि की अपेक्षा कई गुना अधिक तीव्र होती है। इस कारण हमें वर्षाकाल में बादलों की बिजली की चमक बादलों की गड़गड़ाहट से पहले दिखाई देती है।

(ङ) स्पष्ट कीजिए कि ध्वनि किस प्रकार उत्पन्न होती है।
उत्तर-
वस्तुओं में ध्वनि कंपन के कारण उत्पन्न होती है। (UPBoardSolutions.com) कुछ स्थितियों में कपन आसानी से दिखाई दे जाते हैं, अधिकांश स्थितियों में हम इन कपनों को नहीं देख पाते। बल्कि उसका अनुभव कर पाते हैं। जैसे-विद्यालय की घंटी बजाने से उत्पन्न ध्वनि में घंटे के कंपन का अनुभव छूकर कर सकते हैं।

UP Board Solutions

प्रश्न 6.
निम्नलिखित प्रश्नों को हल कीजिए-
(क) तीन कम्पन करती वस्तुओं A, B, C की आवृत्ति क्रमशः 256 हर्ट्ज, 512 हर्ट्ज, 1024 हर्ट्ज है, उनके तारत्व को घटते क्रम में लिखिए।
उत्तर-
उच्च तारत्व वाले ध्वनि की आवृत्ति उच्च तथा निम्न तारत्व वाले ध्वनि की आवृत्ति निम्न होती है। अतः यदि A, B, C, की आवृत्ति क्रमशः 256 हज़, 512 हज और 1024 हज है तो उनका तारत्व घटते क्रम में C, B, A होगा।

(ख) दो व्यक्ति A तथा B एक ऊँची इमारत के सामने ध्वनि उत्पन्न करते हैं तथा दोनों क्रमशः एक परावर्तन तथा दस परावर्तन के पश्चात ध्वनि को सुनते हैं तो इसमें कौन सी ध्वनि प्रतिध्वनि तथा कौन सी ध्वनि पूँज होगी।
उत्तर-
A दुवारा सुनी जाने वाली एक परावर्तन वाली ध्वनि-प्रतिध्वनि B द्वारा सुनी जाने वाली 10 परावर्तन वाली ध्वनि-पूँज।

UP Board Solutions

प्रश्न 7.
हमें बाँसुरी और कोयल की कुहूक जैसी आवाजें कर्णप्रिय (UPBoardSolutions.com) लगती हैं परन्तु लाउडस्पीकर की तीव्र आवाज कर्ण प्रिय नहीं लगती है। ऐसा क्यों ?
उत्तर-
नियमित एवं आवर्ती कंपनों से उत्पन्न ध्वनि जो कान पर मधुर प्रभाव डालती है, सुस्वर कहलाती है। कोयल की कुहक इसी प्रकार की ध्वनि है जो हमें कर्णप्रिय लगती है। परंतु लाउडस्पीकर के तेज बजने से अनियमित एवं अनावर्ती कंपनों से कर्कश ध्वनि उत्पन्न होती है। इस कारण यह ध्वनि हमें कर्णप्रिय नहीं लगती।

प्रोजेक्ट कार्य – नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 14 ध्वनि help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 14 ध्वनि, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.