UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 20 एनी बेसेन्ट (महान व्यक्तित्व)

UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 20 एनी बेसेन्ट (महान व्यक्तित्व)

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Hindi . Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 20 एनी बेसेन्ट (महान व्यक्तित्व).

पाठ का सारांश

जिन विदेशी महिलाओं ने भारत के राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक उत्थान में महत्त्वपूर्ण योगदान किया है, उनमें एनी बेसेन्ट का स्थान बहुत ऊँचा है। इनका जन्म 1 अक्टूबर, 1847 ई० को लन्दन में हुआ था। एनी बेसेन्ट स्वतन्त्र विचारक तो थी ही। हिन्दू धर्म के पुनरुत्थान में उनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका रही। अपने पादरी पति फ्रैंक बीसेन्ट के सम्पर्क में आते ही उनके मन में ईसाई धर्म के उपदेशों के विषय में शंकाएँ उत्पन्न होने लगीं। दाम्पत्य जीवन अधिक सुखमय नहीं था, फिर भी एनी बेसेन्ट अपने कर्तव्य का पालन करती रहीं।
छियालिस वर्ष की उम्र में एनी बेसेन्ट भारत आईं और फिर यही रह गईं। (UPBoardSolutions.com) उन्होंने भारत की सामाजिक और धार्मिक स्थिति का गहन अध्ययन किया। उन्होंने अनुभव किया कि भारत के विद्यालयों के पाठ्यक्रम में धार्मिक और नैतिक शिक्षा को भी सम्मिलित करने की आवश्यकता है। वे भारत के विद्वानों, विचारकों, धर्म-गुरुओं और समाज सुधारकों के सम्पर्क में आईं तथा उनके साथ विचार-विमर्श किया। अडयार (तमिलनाडु), वाराणसी, मुम्बई, आगरा, लाहौर आदि स्थानों पर जाकर उन्होंने भाषण दिए। शिक्षा के प्रचार-प्रसार और शिक्षा प्रणाली में सुधार पर उनके भाषणों में विशेष बल रहता था। काशी विश्वविद्यालय
की स्थापना में उन्होंने मालवीय जी के कन्धे से कन्धा मिलाकर (UPBoardSolutions.com) कार्य किया।
UP Board Solutions
एनी बेसेन्ट व्यक्ति की स्वतन्त्रता की हिमायती थीं। उनका कहना था कि व्यक्ति को अपने चिन्तन के परिणामों को स्वतन्त्रता से व्यक्त करने का अधिकार होना चाहिए। उनका विश्वास था कि एक-दूसरे के प्रति सत्य का आचरण करके ही हम स्वतन्त्रता प्राप्त कर सकते हैं। स्वेच्छाचारी और उच्छृखल व्यक्ति अपने को कभी स्वतन्त्र अनुभव नहीं कर सकता। वे कहती थीं कि आत्म-संयम की नींव पर स्वतन्त्रता का भवन खड़ा होता है। वर्ग-भेद, जाति भेद, पारस्परिक कलह और घृणा से छुटकारा पाए बिना कोई राष्ट्र स्वतन्त्र नहीं हो सकता। वे राष्ट्र को भी एक आध्यात्मिक सत्ता मानती थीं और कहती थीं राष्ट्र स्वाधीन भावना, एकता की (UPBoardSolutions.com) भावना पर आश्रित है। राष्ट्र का लक्ष्य है अपनी जातीय विशेषताओं के माध्यम से विश्व की सेवा करना। वे भारत को ऐसे ही समृद्ध राष्ट्र के रूप में देखना चाहती थीं। उनके मन में भारत से गहरा लगाव था।
एनी बेसेन्ट भारत के स्वाधीनता आन्दोलन से भी जुड़ी हुई थीं। एनी बेसेन्ट अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त महिला थीं। उनमें सत्य के लिए संघर्ष करनेवाली सशक्त आत्मा विद्यमान थी। जिस समय भारत ने स्वराज के लिए संघर्ष आरम्भ किया, उस समय अनेक ऐसी शक्तियाँ थीं, जो भारत को एक स्वतन्त्र राष्ट्र के रूप में नहीं स्वीकार करना चाहती थीं। एनी बेसेन्ट ने धर्म और आध्यात्म का मार्ग अपना कर भारतीय राष्ट्रबाद की शक्ति बढ़ाई। भूतपूर्व प्रधानमन्त्री पं० जवाहरलाल नेहरू ने कहा था- “आज की पीढ़ी के लिए नाममात्र हो सकती हैं; लेकिन मेरी और मुझसे पहले की पीढ़ी के लिए उनका व्यक्तित्व बहुत महान है, जिसने हम लोगों को बहुत प्रभावित किया। इसमें कोई शक नहीं हो सकता कि भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम में उनका योगदान बहुत अधिक था। इसके अतिरिक्त वे उन लोगों में से थीं, ज़िन्होंने हमारा ध्यान अपनी सांस्कृतिक धरोहर की ओर आकर्षित (UPBoardSolutions.com) किया और हममें उसके प्रति गर्व पैदा किया।”

UP Board Solutions

अभ्यास-प्रश्न

प्रश्न 1:
एनी बेसेन्ट का जन्म कब और कहाँ हुआ था?
उत्तर:
एनी बेसेन्ट का जन्म 1 अक्टूबर सन् (UPBoardSolutions.com) 1847 ई० को लन्दन में हुआ था।

प्रश्न 2:
एनी बेसेन्ट को बचपन में किन-किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ा?
उत्तर:
एनी बेसेन्ट को बचपन में आर्थिक और सामाजिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

UP Board Solutions

प्रश्न 3:
एनी बेसेन्ट ने जनता की भलाई के लिए कौन-कौन से कार्य किए?
उत्तर:
एनी बेसेन्ट ने लोगों को जाति और धर्म के भेदभाव को छोड़ विश्व-बन्धुत्व सिखाया; गीता के ज्ञानयोग और कर्मयोग की साधना स्वीकार की, स्वराज्य के कार्य को भारत में लोकप्रिय बनाया और लोकहित को ही राज्य और राष्ट्र का (UPBoardSolutions.com) लक्ष्य माना तथा समाज कल्याण के कार्य करना; दीन-दुखियों की सेवा करना सिखाया।

प्रश्न 4:
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में एनी बेसेन्ट के योगदान के बारे में लिखिए?
उत्तर:
एनी बेसेन्ट भारत की स्वतंत्रता की हिमायती थीं। वे 46 वर्ष की उम्र में भारत आईं और फिर भारत की ही बनकर रह गईं। उनका कहना था कि व्यक्ति को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता होनी चाहिए। वे भारत को समृद्ध राष्ट्र के रूप में देखना चाहती थी और यह स्वतंत्रता के पश्चात ही संभव था। उन्होंने अध्यात्म का मार्ग अपनाकर भारतीय राष्ट्रवाद की शक्ति बढाई। उनके मन में भारत के प्रति गहरा लगाव था। उन्होंने भारतीयों के साथ मिलकर भारत को आजाद कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्हें 1917 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया। महात्मा गांधी के साथ मिलकर भारत की स्वतंत्रता के (UPBoardSolutions.com) लिए लोगों को जागरूक किया तथा आजादी मिलने तक हर संघर्ष में भारतीयों के साथ रहीं।

UP Board Solutions

प्रश्न 5:
सही विकल्प चुनिए
एनी बेसेन्ट भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष बनीं| (UPBoardSolutions.com)
(क) 1907 में
(ख) 1911 में
(ग) 1917 में
(घ) 1927 में

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 20 एनी बेसेन्ट (महान व्यक्तित्व) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 20 एनी बेसेन्ट (महान व्यक्तित्व) drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 7 जन्तुओं में पोषण

UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 7 जन्तुओं में पोषण

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Science. Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 7 जन्तुओं में पोषण.

अभ्यास-प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित में से सही विकल्प चुन कर लिखिए।
(क) मुखगुहा में भोजन (UPBoardSolutions.com) के किस अवयव का सरलीकरण होता है।
(अ) प्रोटीन
(ब) कार्बोहाइड्रेट (✓)
(स) वसा
(द) विटामिन्स

UP Board Solutions

(ख) भोजन का पाचन पूर्ण हो जाता है-
(अ) आमाशय में
(ब) छोटी आँत में (✓)
(स) बड़ी आँत में
(द) मलाशय में

(ग) कृन्तक दाँत का कार्य है-
(अ) फाड़ने का
(ब) काटने का (✓)
(स) पीसने का
(द) चबाने का।

(घ) लार में पाया जाने वाला एन्जाइम है-
(अ) टाइलिन (✓)
(ब) पेप्सीन
(स) रेनिन
(द) इनमें से (UPBoardSolutions.com) कोई नहीं

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
उचित शब्दों द्वारा रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(क) मंड का पाचन मुखगुहा में होता है।
(ख) कृन्तक, रदनक, अग्रचवर्णक, चवर्णक दाँतों के चार प्रकार हैं।
(ग) आमाशय में जठररस एवं (UPBoardSolutions.com) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल का स्रावण होता है।
(घ) अमीबा अपने भोजन को पादाभों के द्वारा पकड़ता है।

प्रश्न 3.
कॉलम अ में दिये गये कथनों का मिलान कॉलम ब में दिये गये कथनों से कीजिए।
UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 7 जन्तुओं में पोषण 3

UP Board Solutions

प्रश्न 4.
निम्नलिखित कथनों में सही कथन पर सही का (✓) तथा गलत कथन पर गलत का चिह्न (✗) लगायें।
(क) चवर्णक भोजन को काटने का कार्य करती है।
(ख) आमाशय की दीवार से जठर रस का स्रावण होता है।
(ग) पेप्सीन द्वारा कार्बोहाइड्रेट (UPBoardSolutions.com) का पाचन होता है।
(घ) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल भोजन के माध्यम को क्षारीय बनाता है।
(ङ) रेनिन दूध को दही में बदलता है।

प्रश्न 5.
निम्नलिखित पाचन अंगों को सही क्रम में व्यवस्थित कीजिए-
छोटी आँत, मुख, ग्रासनली, बड़ी (UPBoardSolutions.com) आँत, गुदा, मलाशय, मुखगुहा, आमाशय
उत्तर-
मुख → मुखगुहा → ग्रासनली → आमाशय → छोटी आँत → बड़ी आँत → मलाशय → गुहा

प्रश्न 6.
आहार नाल के कौन से भाग द्वारा निम्नलिखित क्रियाएँ सम्पादित होती हैं-
(क) भोजन को चबाना दाँतों के द्वारा।
(ख) जीवाणु नष्ट करना आमाशय द्वारा।
(ग) पचे हुये भोजन का अवशोषण छोटी आँत के अंतिम भाग द्वारा
(घ) सेलूलोज का पाचन सीकम या अंधनाल द्वारा।

UP Board Solutions

प्रश्न 7.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) पित्त रस कहाँ बनता है ? यह भोजन के किस घटक के पाचन में सहायक है?
उत्तर-
पित्त रस छोटी आँत में बनता है। यह भोजन के (UPBoardSolutions.com) घटक-वसा, प्रोटीन, पॉली पेप्टाइड्स स्टार्च तथा माल्टोज के पाचन में सहायक है।

(ख) आमाशय में स्रावित अम्ल का कार्य बताइए।
उत्तर-
आमाशय की दीवारों से जठर रस का स्रावण होता है जिसमें हाइड्रोक्लोरिक अम्ल पाया जाता है। यह अम्ल भोजन के माध्यम को अम्लीय बनाता है, भोजन में उपस्थित सूक्ष्म जीवाणुओं को नष्ट करता है तथा भोजन को सड़ने से बचाता है।

UP Board Solutions

(ग) शाकाहारी जन्तु की आहार नाल की विशेषता बताइए।
उत्तर-
शाकाहारी जन्तु भोजन को निगल कर आमाशय के एक भाग में भंडारित कर लेते हैं। आमाशय का यह भाग रूमन कहलाता है। रूमन में भोजन का आंशिक पाचन होता है, इसे जुगल कहते हैं। दरअसल शाकाहारी जन्तुओं का मुख्य भोजन (UPBoardSolutions.com) घास होता जिसमें प्रचुर मात्रा में सेलुलोज पाया जाता है। इसका पाचन आसानी से नहीं होता है। शाकाहारी जन्तुओं में छोटी आँत और बड़ी आँत के बीच एक लंबी संरचना होती है, जिसे अंधनाल या सीकम कहते हैं। भोजन के सेलुलोज का पाचन इसी स्थान पर होता है।

UP Board Solutions

(घ) सूक्ष्मजीव अमीबा में भोजन का अन्तर्ग्रहण (UPBoardSolutions.com) और पाचन चित्र द्वारा स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-
सूक्ष्मजीव अमीबा में भोजन का अंतर्ग्रहण और पाचन
UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 7 जन्तुओं में पोषण 7

प्रोजेक्ट कार्य – नोट – विद्यार्थी स्वयं करें

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 7 जन्तुओं में पोषण help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 7 जन्तुओं में पोषण, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 4 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन

UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 4 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Science. Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 4 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन.

अभ्यास-प्रश्न

प्रश्न 1.
सही विकल्प को छाँटकर अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए-
(क) भौतिक परिवर्तनों में-
(अ) पदार्थ के अणुओं में परिवर्तन होता है।
(ब) पदार्थ के अणुओं में (UPBoardSolutions.com) कोई परिवर्तन नहीं होता है। (✓)
(स) नया पदार्थ बन जाता है।
(द) कोई परिवर्तन नहीं होता है।

UP Board Solutions

(ख) निम्नलिखित में से कौन सा रासायनिक परिवर्तन है –
(अ) कोयले को पीस कर पाउडर बनाना
(ब) कागज़ के बड़े टुकड़े को छोटे-छोटे टुकड़ों में बांटना
(स) कागज का जलना (✓)
(द) काँच की बोतल का टूटना।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(क) गर्म करने पर लोहे का लाल होना भौतिक परिवर्तन है।
(ख) भौतिक परिवर्तन में वस्तु के भौतिक गुण बदल जाते हैं।
(ग) बल्ब का जलना भौतिक (UPBoardSolutions.com) परिवर्तन कहलाता है।
(घ) चीनी गर्म करना रासायनिक परिवर्तन है।
(ङ) ऐसे परिवर्तन जिनमें नये पदार्थ बनते हैं, रासायनिक परिवर्तन कहलाते हैं।

UP Board Solutions

प्रश्न 3.
सही कथन पर सही (✓) तथा गलत पर गलत (✗) का निशान लगाइये-
(क) फल को चाकू से काटने पर चाकू तथा फल के बीच पारस्परिक क्रिया होती है। (✓)
(ख) प्रत्येक परिवर्तन के पीछे कोई न कोई कारण अवश्य होता है। (✓)
(ग) चावल का पकना भौतिक (UPBoardSolutions.com) परिवर्तन है। (✓)
(घ) मोमबत्ती का जलना भौतिक परिवर्तन है। (✗)
(ङ) कागज का जलना रासायनिक परिवर्तन है। (✓)

प्रश्न 4.
निम्नलिखित प्रक्रमों के अन्तर्गत होने वाले परिवर्तनों को भौतिक अथवा रासायनिक परिवर्तन के रूप में वर्गीकृत कीजिए-
(अ) कोयले को जलाना
(ब) ऐलुमीनियम के टुकड़े को पीटकर उसको पतला बनाना।
(स) भोजन का पाचन
(द) जल में शक्कर को घोलना
उत्तर-
रासायनिक परिवर्तन – कोयले को जलाना, भोजन का पाचन
भौतिक परिवर्तन – एलुमीनियम के टुकड़े को पीटकर उसको पतला बनाना।

UP Board Solutions

प्रश्न 5.
निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर दीजिए-
(क) परिवर्तन कितने प्रकार के होते हैं ?
उत्तर-
परिवर्तन दो प्रकार के होते हैं-भौतिक परिवर्तन और रासायनिक परिवर्तन

(ख) कच्चे आम का पकना कौन सा परिवर्तन है तथा क्यों ?
उत्तर-
कच्चे आम का पकना रासायनिक परिवर्तन है क्योंकि एक बार आम के पकने पर दोबारा उसे कच्चा नहीं किया जा सकता।

(ग) भौतिक तथा रासायनिक परिवर्तन के अन्तर को (UPBoardSolutions.com) उदाहरण सहित लिखिए।
उत्तर-
भौतिक परिवर्तन – वह परिवर्तन जिसमें परिवर्तन के पश्चात पदार्थ को पुनः अवस्था में प्राप्त किया जा सके, भौतिक परिवर्तन कहलाता है। इसमें परिवर्तन के पश्चात कोई नया पदार्थ नहीं बनता, बस उसके भौतिक गुणों में परिवर्तन आ जाता है। (UPBoardSolutions.com) भौतिक परिवर्तन अस्थायी होता है। जैसे- लोहे और गंधक के चूर्ण को मिला देना एक भौतिक परिवर्तन है क्योंकि चुंबक की सहायता से लोहे के चूर्ण को उसके मूल रूप में पृथक किया जा सकता है। अथवा इस मिश्रण को पानी में डालने पर लोहे का चूर्ण तली में बैठ जाएगा और गंधक तैरता रहेगा। इस प्रकार गंधक को भी मूलरूप में मिश्रण से अलग किया जा सकता है।

UP Board Solutions

रासायनिक परिवर्तन – वह परिवर्तन जिसमें परिवर्तन के पश्चात पदार्थ को पुनः पूर्व अवस्था में आसानी से प्राप्त न किया जा सके, रासायनिक परिवर्तन कहलाता है। इसमें नया पदार्थ बनता है, यह अस्थायी होता है। परिवर्तन के पश्चात पदार्थ के (UPBoardSolutions.com) भौतिक एवं रासायनिक गुण दोनों बदल जाते हैं। जैसे कि लोहे और गंधक के चूर्ण से बने मिश्रण को गर्म करने के बाद जो नया पदार्थ आयरन सल्फाइड बनता है, उससे पुनः लौह चूर्ण या गंधक चूर्ण प्राप्त नहीं किया जा सकता। इस पदार्थ चुंबक आकर्षित नहीं कर पाता है और पानी में डालने पर नया समस्त पदार्थ डूब जाता है।

(घ) ऊष्मा अवशोषित होने वाले दो परिवर्तन लिखिए।
उत्तर-
ऊष्मा अवशोषित होने वाले परिवर्तन
UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 4 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन 5

(ङ) क्रिस्टलीकरण से आप क्या समझते हैं, फिटकरी से क्रिस्टल कैसे बनायेंगे।
उत्तर-
किसी पदार्थ के शुद्ध तथा बड़े माप के क्रिस्टल उसके विलयन से प्राप्त किए जा सकते हैं। यह प्रक्रिया क्रिस्टलीकरण कहलाती है। फिटकरी का क्रिस्टलीकरण करने की विधिः फिटकरी का 2 चम्मच चूर्ण लेकर उसमें आधा कप पानी मिलाएँ। (UPBoardSolutions.com) उसे खूब अच्छी तरह घोलने के बाद थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। अब इसमें से एक छोटा साखी लेकर उसमें धागा बाँधकर आधे कप पानी में डुबोकर छोड़ दें। एक सप्ताह बाद आप देखेंगे कि फिटकरी का एक छोटा टुकड़ा धीरे-धीरे बड़ा हो गया है। इस बड़े टुकड़े को तोड़कर हम पुन: फिटकरी के छोटे-छोटे क्रिस्टल प्राप्त कर सकते हैं।

UP Board Solutions

प्रश्न 6.
आप यह कैसे दिखायेंगे कि दही का जमना एक रासायनिक परिवर्तन है।
उत्तर-
दूध से दही का जमना एक रासायनिक परिवर्तन है क्योंकि दूध को जमाने के बाद जो दही प्राप्त होती हैं, वह रंग, रूप आकार तथा गुण में दूध से भिन्न होता है। दही से पुनः दूध प्राप्त नहीं किया जा सकता; दूध का दही में परिवर्तन स्थायी होता है।

प्रश्न 7.
कॉपर सल्फेट के क्रिस्टल कैसे बनाते हैं ? इसका वर्णन कीजिए।
उत्तर-
एक बीकर में लगभग एक कप पानी लें। इसमें कुछ बूंद सल्फ्यूरिक अम्ल की डालें। जल को गर्म करें। जब यह उबलना आरम्भ करे तो उसमें कॉपर सल्फेट का चूर्ण डालते जाएँ और चम्मच की सहायता से घोलते जाएँ। जब घुलना बंद हो जाये तो एक (UPBoardSolutions.com) अन्य बीकर में विलयन को फिल्टर पेपर से छान लें। बीकर को स्थिर स्थान पर रख दें, ध्यान रहे वह हिले डुले नहीं। कुछ समय/दिन उपरान्त देखें। आपको कॉपर सल्फेट के क्रिस्टल बीकर तली में दिखेंगे। क्रिस्टलीकरण भौतिक परिवर्तन को एक उदाहरण है।

UP Board Solutions

प्रश्न 8.
जब नीबू के रस में खाने का सोडा मिलाया जाता है तो बुलबुले बनते हैं और गैस निकलती है, यह किस प्रकार का परिवर्तन है ? समझाइये।
उत्तर-
जब नींबू के रस में खाने का सोडा मिलाया जाता है तो बुलबुले बनते हैं और (UPBoardSolutions.com) गैस निकलती है, यह एक रासायनिक परिवर्तन है क्योंकि नींबू का रस और अम्ल और खाने का सोडा प्रतिक्रिया कर एक नया पदार्थ बनाते हैं।
UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 4 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन 8

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 4 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 4 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 19 महात्मा ज्योतिबा फुले (महान व्यक्तित्व)

UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 19 महात्मा ज्योतिबा फुले (महान व्यक्तित्व)

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Hindi . Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 19 महात्मा ज्योतिबा फुले (महान व्यक्तित्व).

पाठ का सारांश

ज्योतिबा का जन्म 1827 ई० में हुआ। एक वर्ष की अवस्था में ही माँ के मरने पर दाई सगुणाबाई ने मातृवत् इनका पालन किया। सात वर्ष की अवस्था में इन्होंने घर में ही पढ़ना शुरू किया। इनकी प्रतिभा को पहचान कर विद्वान गफ्फार बेग और फादर लिजीट साहब ने इन्हें स्कूल भिजवाया। ये स्कूल में सदा प्रथम आते रहे। ये समाज, धर्म और देश के बारे में चिन्तन किया करते थे। गुलामी से इन्हें नफरत होती थी। (UPBoardSolutions.com) समाज में -भेद था और दलितों व स्त्रियों की दशा अच्छी नहीं थी। दलितों और स्त्रियों की शिक्षा के रास्ते बन्द थे। इन्होंने दलितों और लड़कियों को अपने घर में पढ़ाना शुरू कर दिया। यह कार्य छिपाकर किया जाता। समर्थक बढ़ने पर इन्होंने खुले आम स्कूल चलाना शुरू कर दिया। एक कठिनाई यह थी कि पढ़ाई के लिए शिक्षक नहीं मिलते थे। इन्होंने अपनी पत्नी सावित्री को पढ़ाया। प्रशिक्षण के बाद वे भारत की प्रथम प्रक्षित शिक्षिकां बनीं।
समाज के लोग कुपित हो उठे। स्कूल जाती सावि का अपमान किया जाता। लोगों ने ज्योतिबा को समाज से बहिष्कृत करने की धमकी दी। पति-पत्नी को घर छोड़कर कठिनाइयाँ सहनी पड़ीं, परन्तु ये अपने लक्ष्य से डिगे नहीं।
महात्मा ज्योतिबा ने ‘सत्य शोधक समाज’ की स्थापना की। यह अन्य संगठनों से भिन्न था। यह सारे महाराष्ट्र में फैल गया। इस समाज ने जगह-जगह दलितों और लड़कियों के लिए स्कूल खोले। छुआछूत का विरोध किया गया। किसानों के हितों की (UPBoardSolutions.com) रक्षा के लिए आन्दोलन चलाया गया। इनके संघर्ष के कारण सरकार ने एग्रीकल्चर एक्ट पास किया। धर्मों, समाजों और परम्पराओं के सत्य को उजागर करने के लिए इन्होंने तृतीय रत्न, छत्रपति शिवा जी, ब्राह्मणों का चातुर्य, किसान का कोड़ा, राजा भोसला का पखड़ा, अछूतों की कैफियत आदि पुस्तकें लिखीं। सन् 1890 ई० में उनको निधन हो गया।
जीवन भर गरीबों, दलितों और महिलाओं के लिए संघर्ष करनेवाले इसे सच्चे नेता को जनता ने ‘महात्मा’ की उपाधि से विभूषित किया।

UP Board Solutions

अभ्यास-प्रश्न

प्रश्न 1:
महात्मा ज्योतिबा फुले का जन्म कब और कहाँ हुआ?
उत्तर:
महात्मा ज्योतिबा फुले का जन्म (UPBoardSolutions.com) 1827 ई० में महाराष्ट्र में हुआ।

प्रश्न 2:
उन्होंने भारत की गुलामी का क्या कारण माना?
उत्तर:
उन्होंने भारत की गुलामी का कारण जातियों और पंथों में बँटे रहने की मानसिकता बताया।

UP Board Solutions

प्रश्न 3:
ज्योतिबा को उनके पिता के घर से बाहर क्यों निकलवा दिया गया ?
उत्तर:
उस समय देश में जाति-पाँति, ऊँच-नीच की दीवारें बहुत ऊँची थीं। दलितों एवं स्त्रियों की शिक्षा के रास्ते बंद थे। ज्योतिबा इस व्यवस्था को तोड़ने हेतु दलितों एवं लड़कियों को अपने घर में पढ़ाते थे। ज्योतिबा ने अपनी (UPBoardSolutions.com) पत्नी सावित्री को पढ़ाना सिखाया। उसने अपनी पत्नी को भारत की प्रथम प्रशिक्षित महिला शिक्षिका बनाया। उनके इस कार्य से समाज के लोग कुपित हो उठे और समाज से बहिष्कृत करने . की धमकी दी और उन्हें उनके पिता के घर से बाहर निकलवा दिया।

प्रश्न 4:
किस घटना ने ज्योतिबा को सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध लड़ने को प्रेरित किया?
उत्तर:
ज्योतिबा को समाज से बहिष्कृत करने की धमकी दी गई और उन्हें उनके पिता के घर से बाहर निकलवा दिया गया।

UP Board Solutions

प्रश्न 5:
महात्मा ज्योतिबा ने दलितों और स्त्रियों (UPBoardSolutions.com) के सम्मान हेतु क्या-क्या कार्य किए?
उत्तर:
ज्योतिबा ने दलितों और स्त्रियों के सम्मान हेतु अनेक कार्य किए। उन्होंने सत्यशोधक समाज की स्थापना की। दलितों और स्त्रियों की शिक्षा के लिए जगह-जगह स्कूल खोले तथा छुआछूत का विरोध किया।

प्रश्न 6:
निम्नलिखित अधूरे वाक्यों को पूरा कीजिए (अधूरे वाक्य पूरे करके)
(क) वे अपने मित्र सदाशिव बल्लाल गोवंडे (UPBoardSolutions.com) के साथ समाज, धर्म और देश के बारे में चिन्तन किया करते थे।
(ख) उन्होंने तय किया कि जिन वर्गों के लिए शिक्षा के रास्ते बन्द थे, उनके लिए स्कूल खोले जाएँ।
(ग) महात्मा ज्योतिबा फुले ने ‘सत्य शोधक समाज की स्थापना की।
(घ) महात्मा ज्योतिबा द्वारा किसानों के हितों के लिए किए गए संघर्ष के फलस्वरूप सरकार ने एग्रीकल्चर एक्ट पास किया।

प्रश्न 7:
महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा लिखित पुस्तकों की सूची बनाइए। :
उत्तर:
महात्मा ज्योतिबा पलले द्वारा लिखित पस्तकों की सची-

  1. ततीय रत्न,
  2. ब्राह्मणों का चातुर्य,
  3. छत्रपति शिवाजी, (UPBoardSolutions.com)
  4. किसान को कोड़ा,
  5. राजा भोसला का पखड़ा
  6. अछूतों की कैफियत हैं।

UP Board Solutions

प्रश्न 8:
सही विकल्प छाँटकर लिखित (UPBoardSolutions.com) (सही विकल्प छाँटकर)
ज्योतिबा की हत्या के लिए भेजे गए लोग उनके शिष्य बन गए; क्योंकि

  •  वे महात्मा ज्योतिबा से डर गए थे।
  •  महात्मा ज्योतिबा ने उन्हें लालच दिया था।
  • वे उनके विचारों से प्रभावित हो गए थे।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 19 महात्मा ज्योतिबा फुले (महान व्यक्तित्व) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 19 महात्मा ज्योतिबा फुले (महान व्यक्तित्व) drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 7 Geography Chapter 3 धरातल के रूप बदलने वाले कारक

UP Board Solutions for Class 7 Geography Chapter 3 धरातल के रूप बदलने वाले कारक

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Geography. Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Geography Chapter 3 धरातल के रूप बदलने वाले कारक

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए –

(क) स्थलमण्डलीय प्लेट किसे (UPBoardSolutions.com) कहते हैं?
उत्तर :
स्थलमंडल अनेक दृढ़ खंडों में विभाजित है। इन्हीं खंडों को स्थलमण्डलीय प्लेट कहते हैं।

UP Board Solutions

(ख) पृथ्वी के आन्तरिक बल से आप क्या समझते हैं?
उत्तर :
ऐसे बल जो पृथ्वी के आंतरिक भाग में उत्पन्न होते हैं, आंतरिक बल कहलाते हैं।

(ग) मोड़दार पर्वत का निर्माण कैसे होता है?
उत्तर :
जब आन्तरिक बल आमने-सामने कार्य करता है (UPBoardSolutions.com) तबे दबाव की क्रिया होती है। इससे “धरातल में मोड़ पड़ जाते हैं और मोडदार (वलित) पर्वतों को निर्माण होता है।

UP Board Solutions

(घ) ज्वालामुखी कितने प्रकार के होते हैं? इनके लक्षणों को भी स्पष्ट करें।
उत्तर :
ज्वालामुखी तीन प्रकार के होते हैं – (i) जाग्रत् ज्वालामुखी (ii) सुषुप्त ज्वालामुखी और (iii) शांत ज्वालामुखी

  1. जाग्रत् ज्वालामुखी – ये ज्वालामुखी हमेशा क्रियाशील रहते हैं। इनसे लावा हमेशा निकलता रहता है, जैसे – सिसली द्वीप का एटना और स्ट्रोम्बोली ज्वालामुखी।
  2. सुषुप्त ज्वालामुखी – ये ज्वालामुखी काफी समय तक शांत रहने के (UPBoardSolutions.com) बाद एकाएक लावा, राख आदि उगलने लगते हैं, जैसे- जापान का फ्यूजीयामा और इटली का विसूवियस।।
  3. शांत ज्वालामुखी – इस ज्वालामुखी से कभी उद्गार हुआ था, किन्तु अब नहीं हो रहा है, क्योंकि इसका मुख (क्रेटर) ज्वालामुखी पदार्थों से या पानी भर जाने के कारण बन्द हो गया है।

जैसे – म्यांमार का पोपा और संयुक्त राज्य अमेरिका की क्रेटर झील।।

UP Board Solutions

(ङ) ज्वालामुखी से मनुष्य को होने वाले लाभ व हानि बताइए।
उत्तर :
ज्वालामुखी से हानि –

  1. ज्वालामुखी विस्फोट से निकलने वाले लावे के नीचे वनस्पति तथा जीव-जन्तु दब जाते हैं।
  2. इसके कारण समीपवर्ती भागों में प्रायः भूकम्प भी आ जाते हैं।
  3. लावा प्रवाहे से सैकड़ों किमी तक खेत, मकान आदि नष्ट हो (UPBoardSolutions.com) जाते हैं।
  4. समुद्र में विस्कोट से जले उबलने लगता है, जिसे बड़वानल कहा जाता है, इससे समुद्री जीव मर जाते हैं।
  5. इसके उद्गार के समय कई जहरीली गैसें निकलती हैं जो वायुमण्डल में प्रदूषण फैलाती हैं।

ज्वालामुखी से लाभ –

  1. ज्वालामुखी विस्फोट से निकले लावा से बनी काली मिट्टी में गन्ना तथा कपास की फसल अच्छी होती है।
  2. इससे बहुमूल्य खनिज पदार्थ ऊपर आ जाते हैं।
  3. ज्वालामुखी प्रदेश में मिलने वाले गर्म जलस्रोत के पानी (UPBoardSolutions.com) में गन्धक घुले रहते हैं, जो चर्म रोग के लिए लाभकारी होता है।
  4. अधिक तापमान वाली भाप को संचित कर भूतापीय बिजली का निर्माण होता है।
  5. इनसे बनने वाला क्रेटर झील एक पर्यटक स्थल बन जाता है और झील का पानी सिंचाई के काम आता है।

(च) भूकम्प उदगम केन्द्र और भूकम्प अधिकेन्द्र में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर :
पृथ्वी के अन्दर जहाँ से कम्पन उत्पन्न होता है, उस स्थान को भूकम्प उद्गम केन्द्र कहते हैं। इस उद्गम केन्द्र के ठीक ऊपर धरातल पर स्थित बिन्दु को अधिकेन्द्र कहते हैं।

(छ) भूकम्प आने के समय अपनाई जा सकने वाली कोई दो (UPBoardSolutions.com) सावधानियाँ लिखिए।
उत्तर :

  1. भूकम्प आने पर घर, स्कूल आदि जगहों से निकलकर खुले स्थान पर भवन से दूर खड़े हो जाना चाहिए।
  2. यदि सड़क पर चल रहे हैं तो तुरन्त रुककर फ्लाई (UPBoardSolutions.com) ओवर, पावर लाइन, विज्ञापन बोर्ड, पेड़ आदि से दूर खड़े हो जानी चाहिए।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
निम्नलिखित के सही जोड़े बनाइए –

UP Board Solutions for Class 7 Geography Chapter 3 धरातल के रूप बदलने वाले कारक 1

प्रश्न 3.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

(क) ज्वालामुखी के छिद्र को विवरे कहते हैं।
(ख) अधिकतर भूकम्प प्रशान्त महासागर के दोनों तट पर आते हैं।
(ग) स्थलमण्डलीय प्लेटें दुर्बलतामण्डल पर (UPBoardSolutions.com) तैर रही हैं।
(घ) मैग्मा जब धरातल पर फैलता है तो उसे लावा कहते हैं।

UP Board Solutions

भौगोलिक कुशलताएँ –
नोटः विद्यार्थी स्वयं करें।

परियोजना कार्य –
नोटः विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Geography Chapter 3 धरातल के रूप बदलने वाले कारक help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Geography Chapter 3 धरातल के रूप बदलने वाले कारक , drop a comment below and we will get back to you at the earliest.