UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 7 महाराजा अग्रसेन (महान व्यक्तित्व)

UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 7 महाराजा अग्रसेन (महान व्यक्तित्व)

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Hindi . Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 7 महाराजा अग्रसेन (महान व्यक्तित्व).

पाठ का सारांश

धनपाल नामक राजा ने सरस्वती नदी के किनारे प्रतापनगर राज्य स्थापित किया। धनपाल की छठी पीढ़ी में महाराजा बल्लभ हुए, जिनके अग्रसेन और शूरसेन नामक पुत्र थे। अग्रसेन का विवाह माधवी से हुआ। इसके अलावा महाराज अग्रसेन ने कोलापुर के नागवंशी महाराज महीरथ की पुत्री सुन्दरावती के साथ विवाह किया। दोनों पत्नियों- माधवी और सुन्दरावती के पिता कुमुद और महीरथ ने अग्रसेन की सहायता की, जिससे इनका राज्य समृद्धिशाली हो गया। (UPBoardSolutions.com) दो नागवंशों से सम्बन्ध हो जाने पर यह स्वाभाविक ही था। इनकी प्रजा भी सन्तुष्ट थी। इन्होंने अपने भाई शूरसेन के विवाह पर इन्द्र को आमंत्रित कर उनसे मैत्री सम्बन्ध स्थापित कर लिए।
महाराजा बल्लभ की मृत्यु के बाद अग्रसेन अनेक तीर्थस्थानों पर गए। अग्रसेन ने पंचनद (पंजाब) में नए राज्य की स्थापना की और आग्रेयगण (अग्रोहा) नगर बसाया। शूरसेन प्रतापनगर के राजा बने। अग्रसेन ने अट्ठारह बस्तियाँ बसाईं। ‘जीयो और जीने दो’ इनकी राजनीति का आधार था। इनके राज्य में हिंसा और दुर्नीति के लिए कोई स्थान नहीं था। अग्रसेन की सन्तानों में राजकुमार विभु सबसे बड़े थे।
सन्तान होने की खुशी में अग्रसेन ने अश्वमेध यज्ञ किया; लेकिन पशुबलि नहीं होने दी। उसके स्थान पर नारियल को ही यज्ञ की पूर्णाहुति का साधन बनाया। अपने राज्य में कहीं भी होने वाली पशुबलि इन्होंने रुकवा दी।
इनके राज्य में प्रत्येक व्यक्ति एक दूसरे की मदद और सहयोग करने वाला था। (UPBoardSolutions.com) नवागंतुक व्यक्ति की भी लोग आवास और भरण-पोषण में मदद करते थे। अग्रसेन ने जनपदों में जन-प्रतिनिधियों की नई व्यवस्था को जन्म दिया। एक लम्बी अवधि तक राज करके अपने पुत्र विभु को शासन सौंप दोनों महारानियों सहित इन्होंने वनवास ग्रहण कर लिया।

UP Board Solutions

अभ्यास-प्रश्न

प्रश्न 1:
अग्रोहा में बसने आये नवागन्तुक को सभी के द्वारा एक मुद्रा और एक ईंट क्यों दी जाती थी ?
उत्त:
अग्रोहा राज्य में बसने आए नवागन्तुक को सभी नागरिकों द्वारा एक मुद्रा और एक ईंट इसलिए दी जाती थी ताकि राज्य में नया आने वाला व्यक्ति राज्य में सुख-शांति से रह सके।

प्रश्न 2:
महाराजा अग्रसेन ने यज्ञों में होने वाली किस प्रथा को रुकवा दिया था? (UPBoardSolutions.com) इसके स्थान पर क्या प्रथा प्रचलित कराई?
उत्तर:
महाराजा अग्रसेन ने यज्ञों में होने वाली पशुबलि प्रथा को रुकवा दिया। इसके स्थान पर नारियल को ही इन्होंने यज्ञ की पूर्णाहुति का साधन बनाया।

UP Board Solutions

प्रश्न 3:
सही विकल्प चुनिए (विकल्प चुनकर) (UPBoardSolutions.com)
(अ) अश्वमेध यज्ञ में कौन-सा पशु विश्व विजय के प्रतीक स्वरूप छोड़ा जाता था
(1) बैल
(2) घोड़ा
(3) भैंसा
(4) गधा।
उत्तर:
(2) घोड़ा

(ब) महाराजा अग्रसेन ने कौन-सा नया नगर बसाया था?
(1) गंगोहा
(2) अग्रोहा
(3) वैदेहा
(4) सोरहा
उत्तर:
(2) अग्रोहा

UP Board Solutions

प्रश्न 4:
खाली स्थानों की पूर्ति कीजिए (पूर्ति करके) (UPBoardSolutions.com)

(अ) महाराजा अग्रसेन के राज्य में हिंसा का कोई स्थान नहीं थी। (न्याय, हिंसा, सम्पति, सुख)
(ब) अग्रोहा स्थान वर्तमान में हरियाणा राज्य में है। (दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र, हरियाणा)
(स) अग्रवंशजों के विवाह में छत्र व चँवर के प्रयोग की आज भी परम्परा है।। (छत्र व दण्ड, छत्र व चँवर, चँवर व दण्ड, छत्र व मुकुट)

प्रश्न 5:
नोट- छात्र अपने शिक्षक/शिक्षिका (UPBoardSolutions.com) की सहायता से स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 7 महाराजा अग्रसेन (महान व्यक्तित्व) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 7 महाराजा अग्रसेन (महान व्यक्तित्व), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 6 भीष्म (महान व्यक्तित्व)

UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 6 भीष्म (महान व्यक्तित्व)

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Hindi . Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 6 भीष्म (महान व्यक्तित्व).

पाठ का सारांश

भीष्म के बचपन का नाम देवव्रत थी। ये हस्तिनापुर के राजा शान्तनु और गंग के पुत्र थे। इन्होंने वेदशास्त्र की शिक्षा वशिष्ठ से और युद्ध कौशल परशुराम से सीखा था। ये शस्त्र-शास्त्र दोनों में निपुण थे।
यमुना तट पर आखेट करते हुए इनके पिता शान्तनु ने निषादराज की सुन्दर कन्या सत्यवती को देखकर उससे विवाह करने की इच्छा व्यक्त की। निषादराज ने शर्त रखी कि सत्यवती का पुत्र राजा बनेगा, देवव्रत नहीं। शान्तनु ने शर्त नहीं मानी और वे बीमार रहने लगे। भीष्म ने निषादराज से सत्यवती का विवाह अपने पिता से करने का अनुरोध किया। इन्होंने आजीवन ब्रह्मचारी रहने की प्रतिज्ञा की। सत्यवती से विवाह होने के बाद उसके दो पुत्र चित्रांगद और विचित्रवीर्य हुए। चित्रांगद की मृत्यु जल्दी हो गई और विचित्रवीर्य गद्दी पर बैठे। उनके तीन पुत्र थे- धृतराष्ट्र, पांडु और विदुर। धृतराष्ट्र अन्धे (UPBoardSolutions.com) थे इस कारण पांडु को राजा बनाया गया, क्योंकि भीष्म राज्य स्वीकार नहीं कर सकते थे। ये अपनी प्रतिज्ञा पर अटल रहे।
महाभारत के युद्ध में भीष्म कौरवों की तरफ थे। इन्होंने प्रतिज्ञा की थी कि मैं युद्ध में कृष्ण को शस्त्र उठाने पर विवश कर दूंगा। इनके घोर संग्राम करने पर कृष्ण ने क्रोधित हो, रथ का पहिया निकाल कर हमला करना चाहा। भीष्म की प्रतिज्ञा पूर्ण हुई।
महाभारत के युद्ध से भीष्म ने दस दिनों तक सेनापति का कार्य किया। अर्जुन ने शिखण्डी को आगे करके इन्हें बाणों मे छेद दिया। भीष्म ने सूर्य के उत्तरायण होने तक प्राण न त्यागने की प्रतिज्ञा की।
भीष्म पितामह पराक्रमी राजनीतिज्ञ और धर्मज्ञ थे। इन्होंने युधिष्ठिर को ज्ञान, वैराग्य, भक्ति, धर्म और नीति का उपदेश दिया। ये उपदेश सदैव मानव जाति का पथ प्रशस्त करते रहेंगे।

UP Board Solutions

अभ्यास-प्रश्न

प्रश्न 1:
देवव्रत का नाम भीष्म क्यों पड़ा?
उत्तर:
देवव्रत ने आजीवन ब्रह्मचारी रहकर हस्तिनापुर की (UPBoardSolutions.com) रक्षा करने की प्रतिज्ञा की। इस प्रतिज्ञा के कारण इनका नाम भीष्म पड़ा।।

प्रश्न 2:
भीष्म के माता-पिता का क्या नाम था?
उत्तर:
भीष्म के माता-पिता का नाम गंगा और शान्तनु था।

प्रश्न 3:
निषादराज ने शान्तनु के समक्ष कौन-सी (UPBoardSolutions.com) शर्त रखी?
उत्तर:
निषादराज ने शान्तनु के समक्ष यह शर्त रखी कि सत्यवती का पुत्र राजा होगा, देवव्रत नहीं।

UP Board Solutions

प्रश्न 4:
युद्धभूमि में भीष्म ने शस्त्र का त्याग कब और क्यों किया?
उत्तर:
युद्धभूमि में भीष्म ने शिखण्डी को देखकर शस्त्र (UPBoardSolutions.com) त्याग कर दिया, क्योंकि वह स्त्री-रूप था और वे स्त्री पर हथियार नहीं चला सकते थे।

प्रश्न 5:
सही (✓) अथवा गलत (✘) का चिह्न लगाइए (चिह्न लगाकर )
(अ) भीष्म महाराज भरत के पुत्र थे। (✘)
(ब) शान्तनु की मृत्यु के पश्चात् भीष्म हस्तिनापुर के राजा हुए। (✘)
(स) भीष्म अपनी प्रतिज्ञा से कभी हटते न थे। (✓)
(द) महाभारत के युद्ध में भीष्म पांडवों की ओर थे। (✘)

UP Board Solutions

प्रश्न 6:
महाभारत के युद्ध में भीष्म ने घोर संग्राम किया, क्योंकि वे
(क) अर्जुन को मारना (UPBoardSolutions.com) चाहते थे।
(ख) वह अपना पराक्रम दिखाना चाहते थे।
(ग) कृष्ण को शस्त्र ग्रहण करवाकर उनकी प्रतिज्ञा भंग कराना चाहते थे।
(घ) वह पाण्डवों का विनाश करना चाहते थे।

प्रश्न 7:
भीष्म पितामह के चरित्र के प्रेरक प्रसंगों को अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर:
भीष्म पितामह के चरित्र के प्रेरक प्रसंग
(1) भीष्म ने अपने पिता शान्तनु (UPBoardSolutions.com) की शादी कराने के लिए आजीवन ब्रह्मचारी रहने की प्रतिज्ञा की।
(2) भीष्म ने ऐसा संग्राम किया कि श्री कृष्ण को युद्ध में शस्त्र उठाने पड़े।
(3) भीष्म शिखण्डी के सम्मुख धनुष नहीं उठाते थे। अपनी मृत्यु का उपाय बताना भीष्म की महान उदारता में गिना जाता है।
(4) भीष्म ने सूर्य उत्तरायण होने पर शरीर त्यागने का संकल्प लिया और ऐसा ही हुआ।

UP Board Solutions

प्रश्न 8:
पाठ की किस घटना ने आपको प्रभावित किया और क्यों?
उत्तर:
पाठ की एक घटना शान्तनु और सत्यवती के विवाह से सम्बन्धित है, जो देवव्रत के आजीवन ब्रहमचारी रहने की प्रतिज्ञा का कारण बनती है, हमें सबसे ज्यादा प्रभावित करती है। इसका कारण यह है। कि भीष्म के इस प्रकार (UPBoardSolutions.com) के त्याग के समान अन्य उदाहरण नहीं मिलते हैं।

UP Board Solutions

प्रश्न 9:
भीष्म के समान अपने वचन पर दृढ़ रहने वाले किसी महापुरुष के बारे में लिखिए।
उत्तर:
भीष्म के समान अपने वचनों पर दृढ़ रहने वाले महापुरुष सत्यवादी (UPBoardSolutions.com) हरिश्चन्द्र थे, जिन्होंने आखिरी हद तक सत्य नहीं छोड़ा और अपना नाम सत्यवादी चरितार्थ किया।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 6 भीष्म (महान व्यक्तित्व) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 6 भीष्म (महान व्यक्तित्व), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 13 रानी दुर्गावती (महान व्यक्तित्व)

UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 13 रानी दुर्गावती (महान व्यक्तित्व)

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Hindi . Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 13 रानी दुर्गावती (महान व्यक्तित्व).

पाठ का सारांश

दुर्गावती गोंडवाना के राजा दलपतिशाह की रानी थी। इनका जन्म 1530 ई० के लगभग महोबा में हुआ। दुर्गावती सुन्दर, सुशील, विनम्र, योग्य व साहसी महिला थीं। पढ़ाई के साथ-साथ इसने घुड़सवारी, तलवार चलाना, पिता के साथ शिकार खेलना आदि सीख लिये। विवाह योग्य होने पर दलपति शाह ने इनके पिता को युद्ध में हराकर इनसे विवाह कर लिया। दुर्गावती के पिता की मृत्यु हो जाने पर अकबर ने महोबा और कालिंजर पर अधिकार कर लिया। (UPBoardSolutions.com)
विवाह के एक वर्ष पश्चात् दुर्गावती को एक पुत्र हुआ, जिसका नाम वीरनारायण रखा गया। उसके जन्म के तीन वर्ष बाद दलपतिशाह की मृत्यु हो गई। वीरनारायण के गद्दी पर बैठने पर दुर्गावती उसकी संरक्षिका बनीं। इन्होंने योग्यता से शासन चलाकर गोंडवाना की उन्नति की। गोंडवाना शक्ति सम्पन्न राज्य बन गया। इससे दुर्गावती की ख्याति फैल गई।
दुर्गावती की योग्यता और वीरता की प्रशंसा अकबर ने सुनी। उसने आसफ खाँ नामक सरदार को | गोंडवाना पर चढ़ाई करने की सलाह दी। दुर्गावती ने दो बार आसफ खाँ को सैनिक वेश में युद्ध करके परास्त किया। दो बार हारकर आसफ खाँ ग्लानि से भर गया। (UPBoardSolutions.com) उसने तीसरी बार हमला किया। रानी ने अपने पुत्र के नेतृत्व में सेना भेजकर स्वयं एक टुकड़ी को सँभाला। इसका पुत्र वीरनारायण घोड़े से गिरकर घायल हो गया। रानी ने मरते पुत्र के दर्शन न करके दोगुने उत्साह से लंड़ना शुरू कर दिया। रानी ने अपने वीर पुत्र से स्वर्गलोक में मिलने की बात कही। आँख और गर्दन में तीर लगने से उन्होंने अपनी मृत्यु निकट जानकर अपनी छाती में तलवार भोंक ली और अपने प्राण की बलि दे दी। रानी दुर्गावती ने सोलह वर्षों तक गोंडवाना की संरक्षिका बनकर शासन किया। भारतीय इतिहास में रानी दुर्गावती और चाँदबीबी इन दो महिलाओं ने मुगल सेना के दाँत खट्टे किए। रानी दुर्गावती वीर और साहसी होने के साथ-साथ त्याग और ममता की मूर्ति थीं। इनका जीवन सरल, सीधा-सादा था। राजकाज देखने के बाद यह अपना समय पूजा-पाठ और धर्म-कर्म में लगाती थीं। इनकी वीरता और बलिदान की यह घटना अमर रहेगी।

UP Board Solutions

अभ्यास-प्रश्न

प्रश्न 1:
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(क) दुर्गावती को बचपन में कैसी कहानियाँ सुनने का शौक था?
उत्तर:
रानी दुर्गावती को बचपन में वीरतापूर्ण एवं साहसभरी (UPBoardSolutions.com) कहानियाँ सुनने व पढ़ने में अच्छा लगता था।

(ख) दुर्गावती के पुत्र का क्या नाम था?
उत्तर:
दुर्गावती के पुत्र का नाम वीरनारायण था।

UP Board Solutions

(ग) आसफ खाँ ने गढ़मण्डल पर आक्रमण क्यों किया?
उत्तर:
आसफ खाँ ने गढ़मण्डल पर आक्रमण इसलिए किया; ताकि गोंडवाना को जीतकर अकबर के राज्य में मिला दिया जाए।

(घ) पुत्र के अन्तिम दर्शन के लिए रानी ने (UPBoardSolutions.com) क्या उत्तर दिया?
उत्तर:
पुत्र के अन्तिम दर्शन के लिए रानी ने उत्तर दिया, “यह मिलने का समय नहीं है। मैं पुत्र से देवलोक में ही मिलूंगी।”

प्रश्न 2:
सही विकल्प चुनिए (सही विकल्प चुनकर)

(क) रानी दुर्गावती दलपतिशाह से विवाह करना चाहती थी, क्योंकि

  1.  वे बड़े देश के राजा थे।
  2. वे बड़े वीर थे।
  3.  वे बड़े सुंदर थे।

UP Board Solutions

(ख) युद्ध भूमि में रानी ने तलवार अपनी छाती में भोंक ली क्योंकि

  1.  उनके पुत्र की मृत्यु हो गई थी।
  2.  वह जीते जी शत्रु के हाथ में पड़ना (UPBoardSolutions.com) नहीं चाहती थीं।
  3.  वह युद्ध नहीं करना चाहती थीं।

योग्यता विस्तार: नोट- विद्यार्थी अपने शिक्षक/शिक्षिका की सहायता से स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 13 रानी दुर्गावती (महान व्यक्तित्व) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 13 रानी दुर्गावती (महान व्यक्तित्व), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 12 अकबर महान (महान व्यक्तित्व)

UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 12 अकबर महान (महान व्यक्तित्व)

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Hindi . Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 12 अकबर महान (महान व्यक्तित्व).

पाठ का सारांश

अकबर का जन्म राणा वीरसाल के महल में 15 अक्टूबर, सन् 1542 ई० में हुआ था। इनके पिता का नाम हुमायूँ और माता का नाम हमीदाबानो था। अकबर का बचपन कड़े संघर्ष के बीच बीता लेकिन बचपन की मुसीबतों ने इसे निर्भीक और साहसी बना दिया। इसका मन पढ़ाई में नहीं; बल्कि अनुभव ज्ञान में अधिक लगता था। जब यह चौदह वर्ष का हुआ तब पिता का देहान्त हो गया था। फिर भी अपने संरक्षक बैरम खाँ तथा (UPBoardSolutions.com) धर्म-शिक्षक अब्दुल लतीफ के सहयोग से इसने यश अर्जित किया। यह उदार मुगल शासक था। इसने एकता और समानता का भाव उत्पन्न करने के लिए हिन्दुओं पर लगा जजिया कर समाप्त कर दिया और सब धर्मों के लोगों को अपना-अपना धर्म पालन करने की स्वतन्त्रता दी। इसने ‘दीन-ए-इलाही’ नामक एक नया धर्म चलाया, जिसमें सब धर्मों की अच्छी बातों को ग्रहण किया गया था। इसके दरबार में विद्वानों, साहित्यक़ारों, संगीतज्ञों, चित्रकारों तथा सुलेखकों का बहुत आदर होता था। वह कठिनाइयों का डटकर सामना करता था। तैमूर और चंगेज खाँ का वंशज होने पर भी उसने अपने को पूरी तरह भारतीय बना लिया था। भारत के इतिहास में इसे अकबर महान के रूप में याद रखा जाएगा।

UP Board Solutions

अभ्यास-प्रश्न

प्रश्न 1:
अकबर अपनी किन विशेषताओं के लिए याद रखे जाएँगे ?
उत्तर:
अकबर ने सम्राट बनते ही देश की खराब स्थिति सुधारी। उसने अपनी धार्मिक उदारता के कारण ‘दीन-ए-इलाही’ धर्म चलाया। वह विद्वानों का आदर करती थी। यह काल हिन्दी कविता का स्वर्ण काल था क्योंकि प्रसिद्ध कवि तुलसी, सूर (UPBoardSolutions.com) और रहीम इसी काल में हुए। भारतीय राष्ट्रीय संगीत को जन्म देने वाला अकबर ही था। तानसेन और बैजू बावरा प्रसिद्ध गायक इसी शासन काल में हुए। उसके शासन काल में स्थापत्य कला और चित्रकारी की भी उन्नति हुई। उसे अपनी प्रजा से बहुत सहानुभूति और प्रेम था। अपनी इन्हीं विशेषताओं के लिए अकबर को याद रखा जाएगा। |

प्रश्न 2:
अकबर ने दीन-ए-इलाही’ सम्प्रदाय क्यों चलाया?
उत्तर:
अकबर ने दीन-ए-इलाही’ सम्प्रदाय इसलिए चलाया, क्योंकि यह ईश्वर की एकता परे विश्वास करता था।

UP Board Solutions

प्रश्न 3:
अकबर के दरबार में कौन-कौन से विद्वान रहते थे ? (UPBoardSolutions.com)
उत्तर:
अकबर के दरबार में अबुल फजल, अब्दुर्रहीम खानखाना, रसखान, निजामुद्दीन आदि अनेक कवि रहते थे।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 12 अकबर महान (महान व्यक्तित्व) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 12 अकबर महान (महान व्यक्तित्व), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 1 मानव, विज्ञान और प्रौद्योगिकी

UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 1 मानव, विज्ञान और प्रौद्योगिकी

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Science. Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 1 मानव, विज्ञान और प्रौद्योगिकी

अभ्यास-प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्न में सही विकल्प छाँटकर (UPBoardSolutions.com) अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए
(क) ………….. द्वारा मस्तिष्क की जाँच होती है।
(अ) एक्स-रे
(ब) स्कैनर (✓)
(स) अल्ट्रासाउण्ड
(द) इनमें से कोई नहीं

(ख) दैनिक जीवन में उपयोगी है।
(अ) केवल विज्ञान
(ब) केवल प्रौद्योगिकी
(स) विज्ञान और प्रौद्योगिकी (✓)
(द) इनमें से कोई नहीं

(ग) टेलीफोन लाइन की सहायता से जुड़ा नेटवर्क कहलाता है-
(अ) स्मार्ट फोन
(ब) इंटरनेट (✓)
(स) कम्प्यूटर
(द) कोई नहीं।

(घ) मृदा प्रदूषण से कम होती है-
(अ) उर्वरा शक्ति (✓)
(ब) मृदा
(स) खनिज
(द) इनमें से कोई नहीं

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(क) इन्डोस्कोप द्वारा शरीर के (UPBoardSolutions.com) अन्दर के भागों की जाँच होती है।
(ख) मोबाइल, कम्प्यूटर और वीडियोगेम मनोरंजन के साधन हैं।
(ग) ढेकुली, रहट कृषि के पारम्परिक साधन हैं।
(घ) कृषि उपज में आशातीत वृद्धि को हरित क्रान्ति कहते हैं।
(ङ) विज्ञान के नियमों एवं सिद्धान्तों का अनुप्रयोग प्रौद्योगिकी कहलाता है।

प्रश्न 3.
स्तम्भ (क) में दिए गए वाक्यों को स्तम्भ (ख) के वाक्यों से मिलान कीजिए।
UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 1 मानव, विज्ञान और प्रौद्योगिकी image - 1

UP Board Solutions
प्रश्न 4.
प्रौद्योगिकी का क्या अर्थ है ?
उत्तर-
विज्ञान के नियमों एवं सिद्धान्तों के अनुप्रयोग (UPBoardSolutions.com) से मानव हित संसाधनों का निर्माण ही प्रौद्योगिकी कहलाता है।

प्रश्न 5.
विज्ञान और प्रौद्योगिकी में क्या सम्बन्ध है?
उत्तर-
पेट्रोल और डीजल की खोज के बाद पेट्रोल (UPBoardSolutions.com) एवं डीजल के इंजन का आविष्कार हुआ, जिसका दैनिक जीवन में उपयोग कार, बस, ट्रैक्टर, स्कूटर आदि चलाने में किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त विद्युत् का आविष्कार हुआ, जिसका उपयोग रेल इंजन, इलेक्ट्रॉनिक (विद्युत्) उपकरणों आदि में किया जा रहा है।
इस प्रकार विज्ञान के आविष्कार से नई प्रौद्योगिकी विकसित होती है तथा प्रौद्योगिकी के उपयोग से नए वैज्ञानिक खोज एवं आविष्कार होते हैं। अतः स्पष्ट है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी में घनिष्ठ सम्बन्ध है।

UP Board Solutions

प्रश्न 6.
हरित क्रान्ति क्या है ?
उत्तर-
कृषि उपज में आशातीत वृद्धि को ही हरित क्रान्ति कहते हैं।

प्रश्न 7.
राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में प्रौद्योगिकी का क्या योगदान है?
उत्तर-
राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में प्रौद्योगिकी का महत्वपूर्ण योगदान है। (UPBoardSolutions.com)  हमारे देश में पृथ्वी, अग्नि, त्रिशूल जैसी मिसाइलों का निर्माण और सफल प्रक्षेपण हो चुका है। इनके प्रयोग से शत्रु देशों के युद्ध अस्त्रों को नष्ट किया जाता है।

प्रश्न 8.
विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास में होने वाली हानियों को संक्षेप में लिखिए।
उत्तर-
विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास से मनुष्य को केवल लाभ ही नहीं मिला है वरन इससे अनेक प्रकार की हानियाँ भी हुई हैं। बड़े-बड़े उद्योगों से निकलने वाले अपशिष्टों को नदियों में अथवा भूमि पर विसर्जित कर दिया जाता है, जिसके कारण नदी का (UPBoardSolutions.com) जल तथा भूमि प्रदूषित हो रही है। कृषि में उर्वरकों और कीटनाशकों के अत्यधिक प्रयोग से मृदा प्रदूषण हो रहा है। स्वचालित मशीनों का प्रयोग बढ़ने से बेरोजगारी बढ़ रही है। जंगलों की अंधाधुंध कटाई के कारण वातावरण प्रदूषित हो रहा है और अनेक वन्य प्राणियों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है।

UP Board Solutions

प्रश्न 9.
इंटरनेट क्या है ?
उत्तर-
इन्टरनेट कंप्यूटर की नवीनतम प्रणाली है। विश्व के हजारों छोटे-छोटे (UPBoardSolutions.com) कम्प्यूटर नेटवर्क टेलीफोन लाइन से जोड़ दिए जाते हैं। टेलीफोन लाइन की सहायता से जुड़े कम्प्यूटर नेटवर्क को इन्टरनेट कहते हैं। इसकी सहायता से हम घर बैठे विभिन्न प्रकार की, विभिन्न विषयों से जुड़ी सूचनाएँ पलभर में प्राप्त कर सकते हैं।

UP Board Solutions

प्रश्न 10.
परिवहन के चार साधनों के नाम लिखिए?
उत्तर-
रेलगाड़ी, जलयान, हवाईजहाज, कार

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 1 मानव, विज्ञान और प्रौद्योगिकी help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 1 मानव, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.