UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 9 प्राकृतिक प्रदेश एवं जनजीवन-1

UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 9 प्राकृतिक प्रदेश एवं जनजीवन-1

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 8 Geography. Here we have given UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 9 प्राकृतिक प्रदेश एवं जनजीवन-1.

प्राकृतिक प्रदेश एवं जनजीवन-1

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए।
(क) शीतोष्ण घास प्रदेश में खेती करने के लिए मशीनों का अधिक प्रयोग क्यों करते हैं?
उत्तर
क्योंकि शीतोष्ण घास के प्रदेश में खेती बहुत दूर तक अर्थात् फार्महाउस का क्षेत्र बहुत दूर तक फैला होता है जिसे केवल मशीनों द्वारा ही किया जा सकता है।

UP Board Solutions

(ख) घास प्रदेश में वृक्ष क्यों नहीं पाए जाते हैं?
उत्तर
वर्षा और तापमान में कमी के कारण इन प्रदेशों में वृक्ष बढ़ नहीं पाते हैं और दूर-दूर तक घास के मैदान नजर आते हैं।

(ग) भूमध्य सागरीय प्रदेश किस लिए प्रसिद्ध हैं?
उत्तर
जिस तरह शीतोष्ण घास के मैदान खाद्यान्न उत्पादन एवं दुग्ध उत्पादन के लिए विश्व विख्यात हैं। उसी तरह भूमध्य सागरीय प्रदेश फलों के उत्पादन के लिए विश्व प्रसिद्ध हैं।

(घ) महाद्वीपीय जलवायु की क्या विशेषता होती है?
उत्तर
महाद्वीपीय जलवायु में जाड़े में कड़ाके की सर्दी पड़ती है और गरमी में साधारण गर्मी पड़ती है।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
उत्तर
(क) रूस में घास के मैदान को स्टेपी कहते हैं।
(ख) संयुक्त राज्य (UPBoardSolutions.com) अमेरिका के घास के मैदान को प्रेयरी कहते हैं।
(ग) भूमध्य सागरीय प्रदेश महाद्वीपों के पश्चिमी भागों पर पाये जाते हैं।
(घ) अर्जेन्टीना में घास के मैदान को पम्पाज कहते हैं।
(ङ) भूमध्य सागरीय प्रदेश में अधिक वर्षा होती है।

प्रश्न 3.
सही जोड़े बनाइए-
उत्तर
UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 9 प्राकृतिक प्रदेश एवं जनजीवन-1 img-1

प्रश्न 4.
कारण बताइए-
(क) भूमध्य सागरीय प्रदेश में जाड़े में वर्षा क्यों होती है?
उत्तर
यहाँ पर पछुआ हवाओं के चलने से शीतऋतु में वर्षा होती है।

(ख) घासे प्रदेश में दुग्ध व्यवसाय क्यों विकसित है?
उत्तर
क्योंकि यहाँ बड़े-बड़े घास के मैदान होने के कारण पशुओं के लिए चारा आसानी से उपलब्ध हो जाता है।

UP Board Solutions

(ग) घास प्रदेश के लोग कृषि के लिए मशीनों का प्रयोग न करें तो क्या परिणाम होगा?
उत्तर
अगर मशीनों का प्रयोग नहीं किया जाए, तो कृषि सम्भव नहीं क्योंकि यहाँ खेत बहुत बड़े हैं। तथा मजदूरों का अभाव भी मुख्य कारण है।

भौगोलिक कुशलताएँ-
संसार के रिक्त मानचित्र पर निम्नलिखित प्रदेशों को अलग-अलग रंग से छायांकित कीजिए-
● शीतोष्ण घास प्रदेश
संकेत- प्रेरीज, स्टेपी, पम्पाज, बेल्ड, सवाना तथा डाउन्स को हरे रंग से छायांकित करें।
● भूमध्य सागरीय प्रदेश
संकेत- उत्तरी अमेरिका में कैलिफोर्निया, दक्षिणी (UPBoardSolutions.com) अमेरिका में चिली, ऑस्ट्रेलिया का दक्षिण पश्चिमी भाग तथा दक्षिण अफ्रीका का दक्षिण-पश्चिम भाग पीले रंग से छायांकित करें।

नोट- भारत के मानचित्र में इन स्थानों को बच्चे स्वयं अंकित करें।

UP Board Solutions

परियोजना कार्य- विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 9 प्राकृतिक प्रदेश एवं जनजीवन-1 help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 9 प्राकृतिक प्रदेश एवं जनजीवन-1, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 2 भारत : कृषि एवं सिंचाई

UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 2 भारत : कृषि एवं सिंचाई

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 8 Geography. Here we have given UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 2 भारत : कृषि एवं सिंचाई.

भारत : कृषि एवं सिंचाई

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
(क) निर्वाह कृषि और व्यापारिक कृषि में क्या अन्तर है?
उत्तर
जो कृषि केवल अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए की जाती है, उसे निर्वाह कृषि कहा। जाता है और जिस कृषि का मुख्य उद्देश्य बाजार में फसल बेचना हो उसे व्यापारिक कृषि कहा जाता है। इसे फसल-विशिष्टीकरण भी कहते हैं। (UPBoardSolutions.com)

UP Board Solutions

(ख) चावल के उत्पादन के लिए किस प्रकार की जलवायु होनी चाहिए?
उत्तर
चावल के उत्पादन के लिए मानसूनी जलवायु होनी चाहिए।

(ग) भारत के मुख्य कपास उत्पादक राज्यों के नाम लिखिए?
उत्तर
भारत में कपास का उत्पादन महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश, पंजाब, तमिलनाडु, कर्नाटक, हरियाणा आदि राज्यों में होता है।

(घ) भारत में चकबंदी से क्या लाभ हुए हैं?
उत्तर
चकबंदी से निम्न लाभ हुए हैं।

  1. किसानों की बिखरी जमीन एक स्थान पर हुई है।
  2. किसानों के समय की बचत होती है।
  3. किसान आसानी से बुआई, जुताई तथा सिंचाई कर लेते हैं।
  4. इससे पैदावार में वृद्धि हुई है।

UP Board Solutions

(ङ) हरित क्रान्ति क्या है? इसके प्रभावों को लिखिए।
उत्तर
वर्ष 1966-67 में हरित क्रान्ति के माध्यम से कृषि उत्पादन के क्षेत्र में क्रान्तिकारी परिवर्तन आया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उन्नत किस्म के बीज, खाद, सिंचाई तथा आधुनिक यंत्रों के उपयोग द्वारा कृषि उपज (UPBoardSolutions.com) में तीव्र गति से वृद्धि करना था। इसे ही हरित क्रान्ति कहते हैं। भारत में डॉ०एम०एस० स्वामीनाथन को हरित क्रान्ति का जनक कहा जाता है।

हरित क्रांति का प्रभाव- हरित क्रांति के प्रभाव स्वरूप अधिक उपज के लिए सुधरे हुए उन्नत बीजों का प्रयोग होने लगा।

  • रासायनिक खादों जैसे- अमोनियम सल्फेट, यूरिया, सुपर फॉस्फेट, पोटैशियम सल्फेट, डाई-अमोनियम फॉस्फेट तथा पोटैशियम नाइट्रेट का विकास व उपयोग किया गया।
  • जैविक खाद का उत्पादन बढ़ाना जैसे कंपोस्ट की खाद, हरी खाद (जिसमें सनई, हैचा को सड़ाया जाता है) नीम की खली की खाद इत्यादि।
  • रासायनिक कीट नाशक दवाओं को प्रयोग करना।
  • कृषि यंत्र जैसे ट्रैक्टर, थ्रेशर आदि का प्रयोग करना।
  • फसलों की सिंचाई के लिए नलकूप, नहरों तथा तालाब आदि बनाने का कार्य किया गया।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
उत्तर
(क) कृषि कार्य में कृषि के साथ-साथ पशुपालन को शामिल किया जाता है।
(ख) गन्ना भारत की नकदी फसल है।
(ग) चावल के लिए अधिक गर्मी तथा अधिक पानी की आवश्यकता होती है।
(घ) खरीफ की फसलें वर्षा ऋतु के प्रारम्भ में बोई और शीत ऋतु के प्रारम्भ में काटी जाती हैं।
(ङ) भारत में सिंचाई का सबसे प्रचलित साधान नहर है।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित के सही जोड़े बनाइए-
उत्तर
UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 2 भारत कृषि एवं सिंचाई img-1

प्रश्न 4.
सही पर सही का चिह्न ✓ और गलत पर ✗ का चिह्न लगाइए-
उत्तर
UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 2 भारत कृषि एवं सिंचाई img-2

भौगोलिक कुशलताएँ-
विद्यार्थी स्वयं करें।

UP Board Solutions

परियोजना कार्य –
विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 2 भारत : कृषि एवं सिंचाई help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 2 भारत : कृषि एवं सिंचाई, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 11 आपदा एवं आपदा प्रबन्धन

UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 11 आपदा एवं आपदा प्रबन्धन

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 8 Geography. Here we have given UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 11 आपदा एवं आपदा प्रबन्धन.

आपदा एवं आपदा प्रबन्धन

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(क) आपदा किसे कहते हैं?
उत्तर
जिन घटनाओं से मानव समाज, जानवरों और वनस्पतियों को बड़ी मात्रा में तथा तीव्र गति से हानि हो, उन्हें आपदा कहते हैं; जैसे- भूकंप, बाढ़ आदि।

UP Board Solutions

(ख) प्राकृतिक आपदाओं के पाँच उदाहरण लिखिए।
उत्तर
प्राकृतिक आपदाओं के पाँच उदाहरण हैं- भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट, सुनामी, बादल फटना और बाढ़।।

(ग) भूकंप के दौरान कौन-कौन सी सावधानियाँ बरतनी चाहिए?
उत्तर

  • भूकंप के दौरान किसी मजबूत वस्तु जैसे मेज, तख्त, आदि के नीचे बैठ जाना चाहिए।
  • कमरे के कोनों में खड़े हो जाना चाहिए। (UPBoardSolutions.com)
  • भूकंप के दौरान सीढ़ी से नीचे उतरना और लिफ्ट का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
  • बिजली का मुख्य स्विच बन्द कर देना चाहिए।
  • खुले स्थान की तरफ जाना चाहिए। हड़बड़ी बिल्कुल नहीं करनी चाहिए।

(घ) बादल फटने से आप क्या समझते हैं?
उत्तर
सीमित समय और सीमित क्षेत्र में गरज और बिजली कड़कने के साथ मूसलाधार वर्षा होने को बादल फटना कहते हैं। बादल फटने पर उस क्षेत्र विशेष में एक घण्टे में 100 मिलीमीटर या उससे अधिक वर्षा हो जाती है।

UP Board Solutions

(ङ) आपदा प्रबन्धन के कौन-कौन से तत्त्व हैं?
उत्तर
आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के अन्तर्गत आपदा (UPBoardSolutions.com) प्रबन्धन के छः तत्त्वों को सम्मिलित किया गया हैं-

  1. आपदा निरोध,
  2. आपदा निवारण,
  3. आपदा तैयारी,
  4. प्रतिक्रिया,
  5. पुनर्वास,
  6. पुनर्निर्माण और रिकवरी।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
उत्तर
(क) सुनामी जापानी भाषा का शब्द है।
(ख) आकाशीय बिजली का गिरना प्राकृतिक आपदा है।
(ग) संसद द्वारा आपदा प्रबन्धन अधिनियम वर्ष 2005 में पारित किया गया।
(घ) आपदा-पुनर्वास, आपदा के उपरान्त की अवस्था है।

UP Board Solutions

प्रश्न 3.
सही जोड़े बनाइए-
उत्तर
UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 11 आपदा एवं आपदा प्रबन्धन img-1

भौगोलिक कुशलताएँ- विद्यार्थी स्वयं करें।

परियोजना कार्य- विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 11 आपदा एवं आपदा प्रबन्धन help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 11 आपदा एवं आपदा प्रबन्धन, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 17 अमरकंटक से डिंडौरी (मंजरी)

UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 17 अमरकंटक से डिंडौरी (मंजरी)

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 8 Hindi. Here we have given UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 17 अमरकंटक से डिंडौरी (मंजरी).

पाठ का साट (सारांश)

प्रस्तुत पाठ में लेखक अमृतलाल बेगड़ ने नर्मदा-सौन्दर्य के साथ-साथ नदी तट के जन-जीवन की झलक वर्णित की है। यात्रा नर्मदा के किनारे-किनारे से वर्णित हुई है। अमरकंटक जहाँ नर्मदा का उद्गम स्थल है, कोई बड़ा पहाड़ नहीं है। लेखक जाते समय इस पर पगडंडी से केवल दो घण्टे में ही चढ़ गए। यहाँ कपिलधारा के सामने गहरी घाटी चौड़ी हो गई, मैदान आ गया। नर्मदा को मेकलसुता भी कहा जाता है क्योंकि अमरकंटक का नाम मेकल भी है। पगडंडी मिल जाने पर शाम तक पकरीसोदो पहुँचे।

दूसरे दिन पदयात्रा करते किरंगी गाँव आ गए। एक ग्रामीण के घर ठहरकर अखण्ड कीर्तन और आम के पेड़ के विवाह में शामिल हुए। गारकाभट्टा में गोपी कोटवार के घर रहे। यहाँ एक शादी में दूल्हा-दुल्हन के पैर पूजे जा रहे थे। यहाँ से आगे चलने पर नर्मदा का एक प्रपात कोठीघुघरा मिला। अगला पड़ाव था बंजरटोली। इसके (UPBoardSolutions.com) सिवनीसंगम पर सिवनी नदी नर्मदा से मिलती है। बैसाखी पूर्णिमा के दिन खूब बरातें देखने को मिलीं। मैदान में पगडण्डी की परवाह किए बिना नर्मदा के किनारे-किनारे चलना आसान था। पथरकुचा तक पहुँचते-पहुँचते वर्षा हो गई और कीचड़ होने से रात में रुकना पड़ा।

दूसरे दिन लिखनी गाँव में पहुँचे, जहाँ एक वृद्धा ने भोजन-पानी से सेवा की। अगला पड़ाव मझियाखार था और इसके बाद गोमतीसंगम और लछमणमड़वा। दोपहर होने पर डिंडौरी पहुँचे जो एक बड़ा कस्बा है। वहाँ नर्मदा पार करने वाले ग्रामीणों का क्रम चलता रहता है। लोग नर्मदा मैया की जय बोलकर सावधानीपूर्वक तेज प्रवाह में मुख्यधारा से पार होते हैं। यह दृश्य बहुत रोमांचकारी होता है। तीन दिन तक यहाँ मगन रहकर अमरकंटक से डिंडौरी तक की आसान यात्रा पूरी की। इसमें आधे दिन का पहाड़ एक दिन का जंगल और कुछ दिनों का सँकरे मैदान का भ्रमण शामिल था।

UP Board Solutions

प्रश्न-अभ्यास

कुछ करने को
प्रश्न 1.
जहाँ दो या दो से अधिक नदियाँ मिलती हैं, उस स्थान को संगम कहते हैं। हमारे देश में ऐसे कई संगम हैं। निम्नांकित शीर्षकों के अन्तर्गत कुछ संगमों का विवरण तैयार करें।
उत्तर :
UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 17 अमरकंटक से डिंडौरी (मंजरी) 1

प्रश्न 2.
छात्र स्वयं करे।

प्रश्न 3.
आपके घर के आसपास भी कोई न कोई नदी होगी। पता कीजिए-उसका उद्गम स्थल कहाँ से है और वह कहाँ तक जाती है।
उत्तर :
हमारे घर के पास यमुना नदी है। इसका उद्गम स्थल यमुनोत्री है और यह बंगाल की खाड़ी तक जाती है।

प्रश्न 4.
हमारी नदियाँ हमारे ही द्वारा निरंतर प्रदूषित की जा रही हैं जिससे इनके अस्तित्व पर संकट पैदा हो गया है। कक्षा में शिक्षक की मदद से चर्चा कीजिए कि – – नदियाँ किन-किन कारणों से प्रदूषित हो रही हैं?
– आप इनके बचाव के लिए क्या-क्या कर सकते हैं?
उत्तर :
संकेत –
मानव द्वारा नदी में कूड़ा-कचरा बहाना, बरतन, कपड़े धोना, पशुओं को नहलाना, कारखानों को रसायन नदी में गिराना आदि। नदी में कूड़ा-कचरा न बहाया जाए, नदी की वार्षिक सफाई हो, रसायन का बहाव नदी में न होने दिया जाए।

UP Board Solutions

प्रश्न 5.
नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।

विचार और कल्पना

प्रश्न 1.
नर्मदा नदी का उद्गम अमरकंटक है। हिमालय पर्वत से हमारे देश की अनेक नदियाँ निकलती हैं। नीचे दी गई नदियों के नाम से उसके उद्गम स्थल का मिलान कीजिए।
उत्तर :
UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 17 अमरकंटक से डिंडौरी (मंजरी) 2

प्रश्न 2.
नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।

पाठ से

प्रश्न 1.
नर्मदाकुंड से आगे की यात्रा को लेखक ने नया अध्याय क्यों कहा है?
उत्तर :
नर्मदाकुंड से आगे की यात्रा संगम की ओर है जो दक्षिण तट से होती है।

प्रश्न 2.
लेखक ने विवाह और उससे सम्बन्धित जिन घटनाओं का वर्णन किया है, उसे लिखिए।
उत्तर :
विवाह में दूल्हा-दुल्हन के पैर पूजे जाते हैं। चार भाँवरे लड़की के घर पड़ती हैं तथा तीन लूड़के के घर।

प्रश्न 3.
लिखनी गाँव में पहुँचने पर लेखक न चाहने पर भी रोटी क्यों खा लेता है?
उत्तर :
लिखनी गाँव में पहुंचने पर लेखक बुढिया के प्यार-दुलार से प्रभावित हो गया और उसके चेहरे पर आए तृप्ति के भाव से न चाहने पर भी रोटी खा लेता है।

UP Board Solutions

प्रश्न 4.
“बेटा, बूंदी का लड्डू पूरा खाओ तो मीठा लगता है और चूरी खाओ तो मीठा लगता है। साध्वी ने ऐसा क्यों कहा?
उत्तर :
साध्वी ने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि यदि पूरी (UPBoardSolutions.com) परिक्रमा एक साथ करने का समय नहीं हो तो छुट्टियों में थोड़ी-थोड़ी परिक्रमा करने पर भी सिद्धि मिल जाती है।

प्रश्न 5.
यात्रावृत्त में आए सभी गाँवों व स्थानों की सूची बनाइए।।
उत्तर :
गाँव व स्थानों के नाम: गंगोत्री, नर्मदा कुंड, उत्तर तट-दक्षिण तट, कपिलधारा, कबीरचौरा, डिंडौरी, दूधधारा, अमरकंटक, पकरीसोंढा, किरंगी, गारकामटो, कोठीघुघरा, बंजर टोला, सिवनी संगम, गोरखपुर, पथरकुचा, लिखनी, मझियाखार, गोमतीसंगम, लक्ष्मनमड़वा

भाषा की बात

प्रश्न 1.
‘नवजात शिशु की तरह नदी यहाँ धवल, उज्ज्वल और कोमल होती है। इस पंक्ति में नर्मदा नदी की तुलना नवजात शिशु से की गई है। इस प्रकार के अन्य वाक्य पाठ से चुनकर लिखिए। यमना यमुना
उत्तर :
नर्मदा का जन्म मानो गौरैया की तरह हुआ है। ऊपर कुण्ड के घोंसले में अण्डे की तरह अंवतरित हुई है। अण्डे में से बाहर वह नीचे निकली है।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए।
उत्तर :
UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 17 अमरकंटक से डिंडौरी (मंजरी) 3

प्रश्न 3.
“गिरते-पड़ते, चढ़ते-उतरते, चप्पा-चप्पा आगे बढ़ रहे थे। इस वाक्य में तीन प्रकार के शब्द-युग्मों का प्रयोग हुआ है। नीचे लिखे शब्द-युग्मों का अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिए।
उत्तर :
इक्का-दुक्का
= रास्ता खतरनाक होने के कारण इक्का-दुक्का आदमी ही यहाँ से गुजरता है।
दस्सी-दस्सी = दस्सी-दस्सी कह-कहकर छोटा बच्चा सो गया।
हरे-भरे = आजकल हरे-भरे आम के बागों से गुजरना स्फूर्तिदायक होता है।
आमने-सामने = फाइनल मैच में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी।

UP Board Solutions

प्रश्न 4.
अद्भुत आकर्षक में ‘अद्भुत’ शब्द ‘विशेषण’ है। पाठ में आए पाँच विशेषण और विशेष्य शब्द छाँटकर लिखिए।
उत्तर :
UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 17 अमरकंटक से डिंडौरी (मंजरी) 4

We hope the UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 17 अमरकंटक से डिंडौरी (मंजरी) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 17 अमरकंटक से डिंडौरी (मंजरी), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 18 नीड़ का निर्माण फिर-फिर (मंजरी)

UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 18 नीड़ का निर्माण फिर-फिर (मंजरी)

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 8 Hindi. Here we have given UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 18 नीड़ का निर्माण फिर-फिर (मंजरी).

समस्त पद्यांशों की व्याख्या
नीड़ का निर्माण ………………………………………. फिर फिर।

संदर्भ – प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारी पाठ्यपुस्तक ‘मंजरी’ के नीड़ का निर्माण फिर-फिर’ कविता से उद्धृत हैं। इसके रचयिता हरिवंशराय बच्चन’ हैं।

प्रसंग – कवि ने कविता द्वारा जीवन की कठिनाइयों से लड़ने और सब कुछ नष्ट हो जाने पर भी फिर से नए निर्माण की प्रेरणा दी है।

व्याख्या – हे पक्षी! अपने नष्ट हुए घोंसले का फिर से निर्माण कर और अपने मीठे स्वर से इस संसार में फिर से प्रेम और स्नेह भर दे।
आकाश में आँधी उठने से अचानक अँधेरा हो गया। धूल से भरे बादलों ने एकदम पृथ्वी को घेर लिया। इससे दिन, रात्रि के समान अंधकारयुक्त हो गया। रात्रि और भी अधिक अँधेरे वाली काली हो गई। (UPBoardSolutions.com) ऐसा प्रतीत होता है मानो अब प्रकाश करने वाला सवेरा नहीं हो सकेगा। इस रात के तूफान और अंधकार से पृथ्वी का कण-कण और जीवजगत् भयभीत हो गया। परन्तु पूर्व दिशा में सूर्य की किरणें चमकने से अंधकार दूर हो गया। इससे हे पक्षी! निराश न हो और प्रेम को निमन्त्रण देकर, फिर से निर्माण कार्य कर नए घोंसले को निर्मित कर।

UP Board Solutions

बह चले झोंके ………………………………………. फिर फिर।

संदर्भ – पूर्ववत्।।

प्रसंग – रात्रि के भयंकर तूफान और आँधी ने जन जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया।

व्याख्या – रात्रि में आई आँधी इतनी भयंकर और विनाशकारी थी कि उससे बड़े आकार वाले पर्वत भी हिल उठे। अच्छे और बड़े-बड़े पेड़ टूटकर जड़ समेत उखड़-उखड़कर नीचे गिर पड़े। फिर तिनकों से बने घोंसले नष्ट होने से कैसे बच सकते थे? अर्थात् घोंसले भी नष्ट हो गए। कंकड़, पत्थर और ईंट से बने सुदृढ़ महल भी डगमगा गए। इतने (UPBoardSolutions.com) विनाश के होने पर भी आशारूपी पक्षी छिपा बैठा था। यह पक्षी आकाश में ऊँचा चढ़कर गर्व से अपनी छाती खोले उड़ रहा था। नए सिरे से फिर से घोंसले के निर्माण में व्यस्त होकर, स्नेह और प्रेम को निमन्त्रण देकर सृजन में लगा था।

प्रश्न-अभ्यास।

कुछ करने को

प्रश्न 1.
‘आशावान व्यक्ति कभी पराजित नहीं होता है’ -विषय पर कक्षा में भाषण : प्रतियोगिता आयोजित कीजिए।
उत्तर :
इन बिंदुओं पर आप भाषण लिख सकते हैं-आशा मनुष्य का शुभ संकल्प है। प्राणियों में वह अमृत समान है। जैसे सारा वनस्पति जगत सूर्य से प्रेरणा पाता है वैसे ही मनुष्य में आशाएँ ही पूर्ण शक्ति का संचार करती हैं। मनुष्य की प्रत्येक उन्नति जीवन की सफलता, जीवन लक्ष्य की प्राप्ति का संचार आशाओं द्वारा होता है। आशाएँ न होती तो संसार नीरस, अव्यक्त और निश्चेष्ठ सा दिखाई देता है। आशावाने व्यक्ति कभी पराजित नहीं हो सकता।।

आशाएँ जीवन का शुभ लक्षण हैं। इनके सहारे मनुष्य घोर विपत्तियों में दुश्चिंताओं को हँसते-हँसते जीत लेता है जो केवल दुनिया का रोना रोते रहते हैं उन्हें अर्धमृत ही समझना चाहिए किन्तु आशावान व्यक्ति पौरुष के लिए सदैव समुद्यत रहता है। वह हाथ में फावड़ा लेकर टूट पड़ता है। खेतों में मिट्टी से सोना पैदा कर लेता है। आशावान व्यक्ति अपने भाग्य का स्वयं निर्माण करता है। वह औरों के आगे अपना हाथ नहीं फैलाता है वरन् औरों को जीवन देता है।

आशा और आत्मविश्वास चिरसंगी है। आशावादी व्यक्ति का आत्मविश्वासी होना भी अवश्यंभावी है। आत्मविश्वास से आंतरिक शक्तियाँ जागृत होती हैं। इन शक्तियों को वह जिस कार्य में जुटा दे, वहीं आश्चर्यजनक सफलता दिखाई देने लगेगी। संपूर्ण मानसिक चेष्टाओं से किए हुए प्रयास असफल नहीं होते किन्तु निराशा वह मानवीय दुर्गुण है जो वृद्धि को (UPBoardSolutions.com) भ्रमित कर देता है। मानसिक शक्तियों को लुज-पुंज कर देता है। ऐसा व्यक्ति आधे मन से डरा-डरा सा काम करेगा। ऐसी अवस्था में सफलता प्राप्त कर सकना संभव नहीं है। जहाँ आशा नहीं वहाँ प्रयत्न नहीं।।

विद्वान विचारक स्वेट मार्डन ने लिखा है-निराशावाद भयंकर राक्षस है जो हमारे नाश की ताक में बैठा रहता है। निराशावादी प्रगति की भावना का त्याग कर देते हैं। यदि कभी उन्नति करने का कुछ खयाल आया भी तो विपत्तियों के पहाड़ उन्हें दिखाई देने लगते हैं। कार्य आरम्भ नहीं हुआ कि चिंताओं के बादल मँडराने लगे पर आशावादी व्यक्ति प्रसन्न होकर कार्य प्रारम्भ करता है। गतिमान बने रहने के लिए मुसीबतों को सहायक मानकर चलता है। उत्साहपूर्वक अंत तक पूर्व नियोजित कार्य में सन्नद्ध रहता, है इसी से उसकी आशाएँ फलवती होती हैं।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
नोट- विद्यार्थी चित्र स्वयं बनाएँ।

विचार और कल्पना.

प्रश्न 1.
जैसे चिड़िया अपना घोंसला बनाती है वैसे ही मनुष्य अपने पक्के मकान बनाता है। बताइए एक मकान के निर्माण में किन-किन वस्तुओं की आवश्यकता होती है?
उत्तर :
एक मकान के निर्माण में पक्की ईंटें, सीमेण्ट, रेत, सरिया, लकड़ी पानी आदि की आवश्यकता होती है।

प्रश्न 2.
“आशा ही जीवन है’ पर 1० पंक्तियाँ लिखिए।
उत्तर :
आशा ही जीवन है, जबकि निराशा मृत्यु। संसार के सारे बड़े-बड़े रचनात्मक कार्य आशावान, साहसी लोगों ने ही किए हैं। आशा व्यक्ति का मार्ग-दर्शन करती है। मनुष्य का भविष्य के प्रति आशावान होकर कार्य करना ही उचित होता है। यदि हम इतिहास उठाकर देखें तो पता चलेगा कि सभी पराक्रमी । महापुरुष आशावादी थे। उन सबका दृष्टिकोण सकारात्मक था। आशा का पतवार लेकर बड़े-बड़े नाविकों ने महाद्वीपों का पता लगाया। इसके प्रतिकूल निराशा जीवन का नाश करने वाली (UPBoardSolutions.com) और मनोबल गिराने वाली होती है। अतः हमें आशावादी होना चाहिए।

प्रश्न 3.
नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।

कविता से

प्रश्न 1.
‘नेह का आह्वान फिर-फिर’ से कवि का क्या आशये है?
उत्तर :
‘नेह का आह्वान फिर-फिर’ से कवि का आशय है, स्नेह (आशा) से युक्त होकर नए सृजन कार्य में व्यस्त होना।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
निराशा में आशा का संचार किस रूप में होता है?
उत्तर :
कवि के अनुसार निराशा में आशा का संचार प्रेम और स्नेह के रूप में होता है।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित भाव किन पंक्तियों में आए हैं? लिखिए

(क)
घोर तूफान और रात्रि के कष्टों से भयभीत जन में उषा अपनी सुनहरी किरणों से नई आशा भर देती है।
उत्तर :
रात के उत्पात-भय से.
भीत जन-जन, भीत कण-कण
किन्तु प्राची से ऊषा की।
मोहनी मुस्कान फिर-फिर

(ख) तेज आँधी के झोंकों के चलने से जब बड़े-बड़े पेड़-पर्वत काँपने लगते हैं, बड़े-बड़े पेड़ उखड़ जाते हैं, तब तिनकों से बने हुए घोंसलों की क्या स्थिति होगी?
उत्तर :
बह चले झोंके कि काँपे
भीम कायावान भूधर,
जड़ समेत उखड़े-पुखड़कर,
गिर पड़े, टूटे विटप वर,
हाय तिनकों से विनिर्मित घोंसलों पर क्या न बीती।

UP Board Solutions

प्रश्न 4.
सतत संघर्ष और निर्माण की क्रियाओं की उपमा कवि ने किससे की है?
उत्तर :
सतत संघर्ष और निर्माण की क्रिया की उपमा कवि ने नीड़’ का निर्माण फिर-फिर और नेह का आह्वान ‘फिर-फिर’ से की है।

प्रश्न 5.
निम्नलिखित पंक्तियों के भाव स्पष्ट कीजिए

(क) रात-सा दिन हो गया, फिर रात आयी और काली।
भाव – धूल युक्त बादलों ने धरती पर इस प्रकार घेरा डाल दिया मानो दिन रात में बदल गया हो। और रात का अंधकार और बढ़ गया।

(ख)
बोल, आशा के विहंगम किस जगह पर तू छिपा था।
भाव – आशारूपी पक्षी, तू अब तक कहाँ छिपा था (UPBoardSolutions.com) जो आकाश पर चढ़कर गर्व से बार-बार सीना तानता है।

भाषा की बात

प्रश्न 1.
‘धूलि धूसर बादलों ने भूमि को इस भाँति घेरा’ में ध-ध और भ-भ की आवृत्ति हुई है। इससे पंक्ति में एक सरसता आ गई है, बताइए यहाँ किस अलंकार का प्रयोग हुआ है?
उत्तर :
अनुप्रास अलंकार का प्रयोग हुआ है।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
कविता में ‘फिर-फिर’, ‘जन-जन’ तथा ‘कण-कण’ (पुनरुक्त शब्द) का प्रयोग हुआ है। फिर-फिर निर्माण करने की क्रिया’ की विशेषता प्रकट कर रहा है जबकि ‘जन-जन’ से ‘प्रत्येक जन’ और ‘कण-कण’ से ‘प्रत्येक कण’ का बोध हो रहा है। इसी प्रकारे नीचे लिखे पुनरुक्त शब्दों का अपने वाक्य में प्रयोग कीजिए।
उत्तर :
घर-घर = राम के राज्याभिषेक पर अवध में घर-घर खुशियाँ मनाई गई।
क्षण-क्षण = युद्ध के मोर्चे पर क्षण-क्षण की खबर रखनी पड़ती है।
धीरे-धीरे = धीरे-धीरे गर्मी बढ़ती जा रही है।
भाई-भाई = हिन्दी-चीनी भाई-भाई का नारा बहुत पुराना है।

प्रश्न 3.
इस कविता को पढ़िए
‘दुख की पिछली रजनी बीच विकसता सुख का नवल प्रभात;
एक परदा यह झीना नील छिपाये है जिसमें सुख गात।
जिसे तुम समझे हो अभिशाप, जगत की ज्वालाओं का मूल;
ईश का वह रहस्य वरदान, कभी मत इसको जाओ भूल।
विषमता की पीड़ा से व्यस्त हो रहा स्पंदित विश्व महान;
यही दुख-सुख-विकास का सत्य यही भूमा का मधुमय दान।”

(क) कविता में आए कठिन शब्दों के अर्थ शब्दकोश से ढूंढकर लिखिए।
उत्तर :
रजनी-रात; नवल-नया; प्रभात-सवेरा; गात-शरीर; ज्वाला-अग्नि; स्पंदित-धड़कता, जीवित; भूमा-ऐश्वर्य

(ख) इस कविता का सार अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर :
कवि कहता है कि दुख की रात्रि में ही कहीं सुख का नया सवेरा जन्म लेता है। यह एक झीना परदा है जिसने दुख रूपी नीले निशान के पीछे सुख रूपी शरीर छिपा रखा है। जिसे मनुष्य अभिशाप समझता। वही जगत की ज्वाला रूपी जीवन का मूल होता है। ईश्वर के इस रहस्य रूपी वरदान को भूलना नहीं चाहिए। जीते जागते विशाल विश्व में अनेक (UPBoardSolutions.com) विषमताएँ हैं जो जग की पीड़ा का कारण हैं। दुख या सुख के विकास का सत्य है और यही ऐश्वर्य का दान है।

UP Board Solutions

(ग) कविता पर अपने साथियों से पूछने के लिए प्रश्न बनाइए।
उत्तर :

  • दुख की पिछली रजनी बीच विकसता सुख का नवल प्रभात से कवि को क्या तात्पर्य है?
  • जग की पीड़ा के क्या कारण हैं?

(घ) कविता को उचित शीर्षक दीजिए।
उत्तर :
सुख-दुख।

We hope the UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 18 नीड़ का निर्माण फिर-फिर (मंजरी) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 18 नीड़ का निर्माण फिर-फिर (मंजरी), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.