UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 1 संसाधन

UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 1 संसाधन

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 8 Geography. Here we have given UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 1 संसाधन.

संसाधन

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(क) संसाधन किसे कहते हैं?
उत्तर
विभिन्न प्रकार की वस्तु या पदार्थ जिसकी उपयोगिता हो संसाधन कहलाती है।

(ख) अक्षयशील संसाधन कौन-कौन से हैं?
उत्तर
सूर्य का प्रकाश, पवन, वायु आदि कभी न समाप्त होने वाले संसाधन को अक्षयशील संसाधन कहते हैं।

UP Board Solutions

(ग) जीवाश्मी ईंधन अनवीकरणीय संसाधन क्यों हैं?
उत्तर
ऐसे प्राकृतिक संसाधन जो भूतकाल में निर्मित हुए हैं तथा जिनका भंडार सीमित मात्रा में है, अनवीकरणीय संसाधन कहलाते हैं। इन संसाधनों का एक बार उपयोग कर लेने के बाद इन्हें पुन: प्राप्त नहीं (UPBoardSolutions.com) किया जा सकता। जीवाश्मी ईंधन भी एक ऐसा ही संसाधन है जिसे पुन: निर्मित होने में हजारों वर्ष लग जाते हैं। इसी कारण इसे अनवीकरणीय ईंधन कहा जाता है।

(घ) सतत पोषणीय विकास किसे कहते हैं?
उत्तर
संसाधनों के अंधाधुध उपयोग पर लगाम लगाने की जरूरत है संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग को संसाधन संरक्षण कहते हैं। संसाधन संरक्षण का अर्थ संसाधनों के प्रयोग को पूर्णतः रोकना नहीं है, बल्कि इस प्रकार से उपयोग करना है कि वर्तमान पीढी के साथ-साथ भावी पीढ़ी भी इनसे लाभान्वित हो सके। ऐसे विकास को ही सतत पोषण विकास कहते हैं।

(ङ) प्राकृतिक संसाधानों के संरक्षण के उपाय लिखिए।
उत्तर
प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के उपाय

  1. मृदा का संरक्षण- मृदा की बहुत बड़ी हानि अपरदन से होती है। मृदा के अपरदन को रोकने के लिए फसल का 10-15 से०मी० तक डंठल छोड़कर काटना चाहिए। जिससे वायु वेग का प्रभाव न पड़े। क्योंकि मृदा का अपरदन वायु द्वारा भी होता है। पशुचारण पर रोक लगाकर तथा खेतों में मेड़ बनाकर मृदा अपरदन को रोका जा सकता है। (UPBoardSolutions.com)
  2. वृक्षों का संरक्षण- औद्योगिक क्रांति के बाद वनों का बड़े पैमाने पर ह्रास हुआ है, अतः वृक्षारोपण को बढ़ावा देकर वन संपदा की वृद्धि की जा सकती है। वृक्षारोपण द्वारा मिट्टी के कटाव को भी कम किया जा सकता है।
  3. खनिज संरक्षण- खनिजों के संरक्षण के लिए इनका बहुत सोच-विचार कर ही उपयोग करना चाहिए। दुर्लभ या कम मिलने वाले खनिजों के लिए इनके विकल्पों को खोजा जाना चाहिए। जैसे धातुओं । के स्थान पर प्लास्टिक का उपयोग करके खनिजों का संरक्षण किया जा सकता है।
  4. जल का संरक्षण- जल का संरक्षण जीवन का संरक्षण है। जल का प्राकृतिक स्रोत वर्षा है। वर्षा का जल प्रवाहित होकर नदियों एवं नालों में पहुँचता है। वर्षा के जल के उपयोग के लिए बाँध बनाकर इसे जमा किया जा सकता है। नहरों को पक्का करके तथा टिकिल सिंचाई द्वारा जल के उपयोग को कम किया जा सकता है। घरों में पानी का सीमित प्रयोग कर जल का संरक्षण किया जा सकता है।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
निम्नलिखित के सही जोड़े बनाइए-
उत्तर
UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 1 संसाधन img-1

प्रश्न 3.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
उत्तर
(क) पुल एक मानवनिर्मित संसाधन है।
(ख) उपजाऊ भूमि प्राकृतिक संसाधन है।
(ग) संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग संसाधन संरक्षण कहलाता है।

परियोजना कार्य-
विद्यार्थी स्वयं करें।

UP Board Solutions

We hope the UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 1 संसाधन help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 1 संसाधन, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 10 प्राकृतिक प्रदेश एवं जनजीवन-2

UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 10 प्राकृतिक प्रदेश एवं जनजीवन-2

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 8 Geography. Here we have given UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 10 प्राकृतिक प्रदेश एवं जनजीवन-2.

प्राकृतिक प्रदेश एवं जनजीवन-2

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए
(क) मानसूनी प्रदेश के एशियाई देशों के नाम लिखिए।
उत्तर
भारत, श्रीलंका, सिंगापुर, नेपाल, पाकिस्तान, चीन, भूटान, अफगानिस्तान आदि।

(ख) मानसूनी प्रदेश का नाम कैसे पड़ा?
उत्तर
जहाँ मौसमी पवनों द्वारा वर्षा होती है, उन प्रदेशों को मानसूनी प्रदेश कहते हैं।

UP Board Solutions

(ग) मानसूनी प्रदेश में वर्षा किस ऋतु में अधिक होती है?
उत्तर
मानसूनी प्रदेश में वर्षा, वर्षा ऋतु में अधिक होती है।

(घ) मानसूनी प्रदेश की मुख्य फसलें कौन-कौन सी हैं?
उत्तर
मानसूनी प्रदेश की मुख्य फसलें चावल, दाल, कहवा, गन्ना, जूट, कपास, गेहूँ, जौ, चना आदि हैं।

(ङ) मानसूनी प्रदेश के चाय और चावल के दो प्रमुख उत्पादक देश कौन से हैं?
उत्तर
चीन और भारत मानसूनी प्रदेश के चाय और चावल के प्रमुख उत्पादक देश हैं।

प्रश्न 2.
कारण बताइए
(क) मानसूनी प्रदेश में जनसंख्या अधिक निवास करती है।
उत्तर
मानसूनी प्रदेश की अनुकूल जलवायु तथा मानसूनी वर्षा का कृषि में विशेष योगदान होने के कारण मानसूनी प्रदेश में जनसंख्या अधिक निवास करती है।

UP Board Solutions

(ख) यूरोप महाद्वीप में मानसूनी प्रदेश नहीं पाए जाते हैं।
उत्तर
यूरोप महाद्वीप के विषुवत रेखा से बहुत दूर होने के कारण, (UPBoardSolutions.com) यह स्थान वर्ष भर ठण्डा रहता है। जिसके कारण मानसून बनने की सम्भावना नहीं होती है। इसी कारण यहाँ मानसूनी प्रदेश नहीं पाए जाते हैं।

(ग) मानसूनी प्रदेश में बाढ़ और सूखा पड़ता है।
उत्तर
मानसूनी प्रदेश में मानसून के औसत से अधिक आने पर वर्षा बहुत अधिक होती है, जिसके कारण बाढ़ आने की सम्भावना बढ़ जाती है। मानसून के उचित समय पर न उपलब्ध होने के कारण सूखा पड़ने लगता है।

(घ) सर्दियों में साइबेरिया के पक्षी मानसूनी प्रदेश में प्रवास करते हैं।
उत्तर
सर्दियों में साइबेरिया में अत्यधिक बर्फ पड़ती है। अधिक बर्फ के कारण यहाँ के पक्षी मानसूनी । प्रदेश में प्रवास करते हैं।

(ङ) चीन तुल्य प्रदेश में वर्ष भर कृषि की जाती है।
उत्तर
चीन तुल्य प्रदेशों में शीतऋतु में साधारण ठंड पड़ती है। अतः सिंचाई की पर्याप्त सुविधा होने के कारण इन प्रदेशों में वर्ष भर कृषि की जाती है।

प्रश्न 3.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
उत्तर
(क) मानसूनी प्रदेश महाद्वीपों के पूर्वी तट पर स्थित हैं।
(ख) मानसूनी प्रदेश में पशुपालन के लिए जलवायु उपलब्ध है।
(ग) मानसूनी प्रदेश की कृषि बहुत कुछ वर्षा पर निर्भर होती है।
(घ) मानसूनी प्रदेश में अनेक प्रकार की वनस्पतियाँ पाई जाती हैं।
(ङ) पश्चिम यूरोपीय तुल्य प्रदेश में शीत काल में अधिक वर्षा होती है।
(च) सेंट लारेंश तुल्य प्रदेश में वसन्तकालीन गेहूँ की विस्तृत कृषि की जाती है।

UP Board Solutions

प्रश्न 4.
सही जोड़े बनाइएकराची –
उत्तर
UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 10 प्राकृतिक प्रदेश एवं जनजीवन-2 img-1

भौगोलिक कुशलताएँ-
● विश्व के एक रिक्त मानचित्र पर निम्नलिखित प्रदेशों को अलग-अलग रंगों से छायांकित कीजिए-
मानसूनी प्रदेश, सेंट लारेंश तुल्य प्रदेश, चीन तुल्य प्रदेश
नोट- मानसूनी प्रदेश- दक्षिण-पूर्वी एशिया, अफ्रीका के पूर्वी तटवर्ती भाग, उत्तरी अमेरिका के खाड़ी तटीय भाग व पश्चिमी द्वीप समूह एवं मध्य अमेरिका तथा आस्ट्रेलिया के उत्तरी तटीय भाग।
सेंट लारेंश तुल्य प्रदेश- संयुक्त राज्य अमेरिका का उत्तर-पूर्वी भाग, कनाडा का पूर्वी भाग, चीन का उत्तरी भाग, कोरिया तथा जापान का उत्तरी भाग।
चीन तुल्य प्रदेश- दक्षिण पूर्वी चीन, दक्षिण पूर्वी संयुक्त (UPBoardSolutions.com) राज्य अमेरिका, दक्षिण पूर्वी, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका का पूर्वी तट तथा अस्ट्रेलिया का दक्षिण पूर्वी भागे।
नोट- भारत के मानचित्र में इन स्थानों को बच्चे स्वयं अंकित करें।

विश्व के रिक्त मानचित्र पर मानसूनी प्रदेश के प्रमुख नगरों को एटलस की सहायता से दिखाइए।
नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।

UP Board Solutions

परियोजना कार्य- विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 10 प्राकृतिक प्रदेश एवं जनजीवन-2 help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 10 प्राकृतिक प्रदेश एवं जनजीवन-2, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 8 उत्तर प्रदेश : अर्थव्यवस्था एवं मानव संसाधन

UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 8 उत्तर प्रदेश : अर्थव्यवस्था एवं मानव संसाधन

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 8 Geography. Here we have given UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 8 उत्तर प्रदेश : अर्थव्यवस्था एवं मानव संसाधन.

उत्तर प्रदेश : अर्थव्यवस्था एवं मानव संसाधन

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) उत्तर प्रदेश कृषि एवं पशुपालन की दृष्टि से एक सम्पन्न राज्य क्यों है?
उत्तर
उत्तर प्रदेश राज्य का अधिकांश भाग मैदानी है, जो उपजाऊ जलोढ़ मिट्टी से बना है। तराई क्षेत्र की समतल, नम और दलदली मिट्टी भी कृषि हेतु महत्वपूर्ण है। उचित सिंचाई एवं उर्वरकों के प्रयोग द्वारा दक्षिण के (UPBoardSolutions.com) पठारी भाग में भी दलहनी फसलों की अच्छी पैदावार होती है। उत्तर प्रदेश की जलवायु मानसूनी है। यहाँ की अनुकूल भौगोलिक संरचना एवं जलवायु के कारण उत्तर प्रदेश कृषि एवं पशुपालन की दृष्टि से एक सम्पन्न राज्य है।

UP Board Solutions

(ख) उत्तर प्रदेश में सिंचाई का प्रमुख साधन कौन सा है?
उत्तर
उत्तर प्रदेश में सिंचाई के प्रमुख साधन नलकूप, नहर, कुआँ, तालाब, झील, आदि हैं।

(ग) किन-किन देशों की जनसंख्या उत्तर प्रदेश से अधिक है?
उत्तर
सम्पूर्ण विश्व में केवल 4 देश ही ऐसे हैं, जिनकी जनसंख्या उत्तर प्रदेश से अधिक है। ये देश चीन, भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका एवं इण्डोनेशिया हैं।

(घ) उत्तर प्रदेश राज्य की नकदी फसल कौन सी है?
उत्तर
उत्तर प्रदेश राज्य की नकदी फसल गन्ना है।

(ङ) उत्तर प्रदेश के किस भाग में खनिज मिलते हैं?
उत्तर
उत्तर प्रदेश के दक्षिण के पठारी भाग में खनिज मिलते हैं।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
उत्तर
(क) उत्तर प्रदेश में भारत की कुल जनसंख्या का 16.5 प्रतिशत हिस्सा निवास करता है।
(ख) उत्तर प्रदेश में खेल के सामान का उद्योग मेरठ जनपद में है।
(ग) उत्तर प्रदेश में बॉक्साइट (UPBoardSolutions.com) चित्रकूट जनपद में पाया जाता है।
(घ) उद्योग बन्धु योजना का आरम्भ 1981 वर्ष में हुआ।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित के सही जोड़े मिलाइए-
उत्तर
UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 8 उत्तर प्रदेश अर्थव्यवस्था एवं मानव संसाधन img-1

भौगोलिक कुशलताएँ- विद्यार्थी स्वयं करें।
परियोजना कार्य-  विद्यार्थी स्वयं करें।

UP Board Solutions

We hope the UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 8 उत्तर प्रदेश : अर्थव्यवस्था एवं मानव संसाधन help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 8 उत्तर प्रदेश : अर्थव्यवस्था एवं मानव संसाधन, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 7 भारत : मानव संसाधन

UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 7 भारत : मानव संसाधन

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 8 Geography. Here we have given UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 7 भारत : मानव संसाधन.

भारत : मानव संसाधन

अभ्यास

प्रश्न 1.
1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(क) अनुकूलतम जनसंख्या किसे कहते हैं?
उत्तर
अनुकूलतम जनसंख्या, जनसंख्या की वह स्थिति है जो देश में उपलब्ध भूमि, सुविधाओं एवं अन्य प्राकृतिक संसाधनों पर दवाब न डालती हो।

UP Board Solutions

(ख) मानव संसाधन के कौन से मुख्य घटक हैं?
उत्तर
मानव संसाधन के मुख्य घटक आयु, लिंग, साक्षरता, जीवन स्तर इत्यादि हैं।

(ग) भारत में जनसंख्या वृद्धि के कौन से कारण हैं?
उत्तर
जनसंख्या वृद्धि के मुख्य कारण इस प्रकार हैं

  1. अर्शिक्षा
  2. परम्परागत विचार
  3. मृत्युदर में कमी
  4. जलवायु
  5. दूसरे देशों से लोगों का भारत में आकर बसना (बांग्लादेश, नेपाल, भूटान) आदि।

UP Board Solutions

(घ) जनसंख्या के वितरण में अन्तर क्यों पाया जाता हैं?
उत्तर
गंगा, यमुना के मैदान में अधिक जनसंख्या निवास करती है, क्योंकि वहाँ की भूमि समतल एवं उपजाऊ है। अच्छी जलवायु होने के कारण कृषि भी अच्छी होती है। यातायात की सुविधाएँ एवं बड़े उद्योगों में (UPBoardSolutions.com) रोजगार होने के कारण समुद्र तटीय मैदानों में जनसंख्या निवास करती है। न्यूनतम जन घनत्व वाले क्षेत्र राजस्थान के मरूस्थल, हिमालय पर्वत, उत्तरी-पूर्वी पहाड़ी क्षेत्र एवं मध्य के पठार हैं। यही कारण है कि जनसंख्या वितरण में अन्तर पाया जाता है।

(ङ) बढ़ती हुई जनसंख्या से हम किस तरह प्रभावित होते हैं?
उत्तर
देश की अर्थव्यवस्था और जनसंख्या के आकार में घनिष्ठ सम्बन्ध होता है। जब देश में जनसंख्या वृद्धि दर अधिक होती है तब देश आर्थिक दृष्टि से कमजोर हो जाता है एवं प्रति व्यक्ति आय में कमी हो जाती है, जिससे रहन-सहन का स्तर गिरता है। अधिक जनसंख्या के कारण कुपोषण, बेरोजगारी, अशिक्षा, संसाधनों का (UPBoardSolutions.com) अधिक शोषण, पर्यावरण प्रदूषण आदि समस्याएँ उत्पन्न हो जाती हैं।

प्रश्न 2.
सही के सामने ✓ का चिह्न एवं गलत के सामने ✗ का चिह्न लगाइए-
उत्तर
UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 7 भारत मानव संसाधन img-1

प्रश्न 3.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
उत्तर
(क) विश्व में चीन के बाद सबसे अधिक जनसंख्या भारत की है।
(ख) जन्मदर एवं मृत्युदर में परिवर्तन होने के कारण जनसंख्या में परिवर्तन होता है।
(ग) भारत के नगरों में जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है।
(घ) भारत में स्त्रियों की तुलना में पुरुषों की संख्या अधिक है।

UP Board Solutions

परियोजना कार्य- विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 7 भारत : मानव संसाधन help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 7 भारत : मानव संसाधन, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 6 भारत : यातायात, व्यापार एवं संचार

UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 6 भारत : यातायात, व्यापार एवं संचार

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 8 Geography. Here we have given UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 6 भारत : यातायात, व्यापार एवं संचार.

भारत : यातायात, व्यापार एवं संचार

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए
(क) यातायात के साधनों की उपयोगिता लिखिए।
उत्तर
आधुनिक युग अन्तरराष्ट्रीय सम्पर्क का युग है। राष्ट्र का औद्योगिक तथा आर्थिक विकास यातायात के साधनों पर ही निर्भर करता है। यातायात के साधनों की उपयोगिता को निम्न प्रकार से व्यक्त किया जा सकता है

  1. यातायात के साधन जितने सुलभ और द्रुतगामी होंगे, देश में आर्थिक विकास भी उतनी ही तीव्रता से होगा।
  2. यातायात के साधनों द्वारा तैयार माल, खाद्यान्न, कृषि उपजें तथा खजिन उत्पादे माँग के अनुसार सुविध पूर्वक भेजे जाते हैं।
  3. सुरक्षा की दृष्टि से यातायात के साधनों का बहुत महत्त्व है। बाह्य आक्रमण के समय सेना तथा आवश्यक सामग्री लड़ाई के मोर्चे तक यातायात के साधनों द्वारा आसानी से पहुँचाई जाती है।
  4.  यातायात के साधनों द्वारा दूर-दूर (UPBoardSolutions.com) बिखरे गाँवों को शहरों से जोड़ा जा सकता है।
  5. यातायात के साधनों के विकास से राष्ट्र समृद्ध और शक्तिशाली बनता है।

UP Board Solutions

(ख) व्यापार से आप क्या समझते हैं?
उत्तर
वस्तुओं के खरीदने व बेचने की प्रक्रिया को व्यापार कहते हैं।

(ग) भारत का अधिकतर विदेशी व्यापार समुद्री मार्गों द्वारा होता है। क्यों?
उत्तर
भारत का विदेशी व्यापार जल यातायात द्वारा होता है क्योंकि यह सुविधाजनक और सस्ता पड़ता है।

(घ) वायु परिवहन की उपयोगिता लिखिए।
उत्तर
वायु परिवहन यातायात की सबसे तेज गति का साधन है। इसके द्वारा व्यक्ति देश व विदेश में कहीं भी बहुत कम समय में पहुँच सकता है।

UP Board Solutions

(ङ) भारत का विदेशी व्यापार मुख्य रूप से किन साधनों द्वारा होता है, और क्यों?
उत्तर
भारत का विदेशी व्यापार मुख्यतः स्थल मार्ग, वायु मार्ग (वायुयानों) तथा जल मार्ग द्वारा होता है। क्योंकि इससे माल की आवाजाही में सविधा होती है तथा समय की बचत होती है।

(च) देश की प्रगति के लिए आयात- निर्यात दोनों आवश्यक हैं। क्यों?
उत्तर
किसी देश की प्रगति के लिए आयात-निर्यात अत्यन्त आवश्यक हैं क्योंकि एक देश में सभी प्रकार की वस्तुएँ आवश्यकता के अनुरूप नहीं मिल सकती हैं। इस कारण अपनी आवश्यकता के अनुसार सभी देशों को आयात-निर्यात करना पड़ता है।

(छ) संचार के विभिन्न साधनों की उपयोगिता लिखिए।
उत्तर
भारत ने संचार के क्षेत्र में अच्छी प्रगति की है। हमारी डाक संचार व्यवस्था, विश्व में सबसे बड़ी है। यह पत्र, पार्सल, किताबें, अखबार, बिजली व टेलीफोन के बिल आदि स्थल या वायु परिवहन द्व रा लोगों तक बहुत जल्दी पहुँचाता है। हम लोग टेलीफोन (दूरभाष) और मोबाइल फोन का प्रयोग बातचीत के लिए करते हैं।

रेडियो व टेलीविजन के माध्यम से हम पूरे विश्व की जानकारियाँ घर बैठे (UPBoardSolutions.com) प्राप्त कर लेते हैं। टेली. विजन द्वारा हमारा मनोरंजन होता है। टेलीकांफ्रेंसिंग और वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा हम बहुत दूर बैठे किसी व्यक्ति से इस प्रकार बाते कर लेते हैं, जैसे वह हमारे सामने बैठा हो।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
सही उत्तर के सामने सही (✓) का चिह्न लगाइए-
उत्तर
(क) रेलमार्ग व सड़क मार्ग बनाना सस्ता व सरल है
• पठारों पर
• पहाड़ों पर
• मैदानों पर

(ख) सबसे तेज चलने वाला यातायात का साधन है-
• रेल
• हवाई जहाज
• बस

(ग) पाकिस्तान जाने के लिए सबसे उपयुक्त बन्दरगाह है-
• कोच्चि
• कान्डला
• पाराद्वीप

UP Board Solutions

(घ) दो या दो से अधिक देशों के बीच के व्यापार को दर्शाता है-
• आन्तरिक व्यापार
• बाहरी व्यापार
• अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार

(ङ) निम्नलिखित में कौन संचार का साधन नहीं है-
• टेलीकान्फ्रेन्सिंग
• हेलीकॉप्टर
• इण्टरनेट

UP Board Solutions

भौगोलिक कुशलताएँ- विद्यार्थी स्वयं करें।
परियोजना कार्य- विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 6 भारत : यातायात, व्यापार एवं संचार help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 6 भारत : यातायात, व्यापार एवं संचार, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.