UP Board Solutions for Class 8 History Chapter 7 भारत में नवजागरण

UP Board Solutions for Class 8 History Chapter 7 भारत में नवजागरण

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 8 History. Here we have given UP Board Solutions for Class 8 History Chapter 7 भारत में नवजागरण.

भारत में नवजागरण

अभ्यास

प्रश्न 1.
बहुविकल्पीय प्रश्न
(1) ब्रह्म समाज की स्थापना की-
(क) स्वामी विवेकानंद ने
(ख) राजा राम मोहन राय ने 
(ग) दयानंद सरस्वती ने ।
(घ) महादेव गोविंद रानाडे ने

UP Board Solutions

(2) लार्ड बैंटिक ने सती प्रथा रोकने का कानून बनाया
(क) 1829 ई० में 
(ख) 1856 ई० में
(ग) 1817 ई० में
(घ) 1818 ई० में

प्रश्न 2.
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न ।
(क) दयानंद सरस्वती ने किस संस्कृति को अपनाने पर जोर दिया?
उत्तर
दयानंद सरस्वती ने वैदिक संस्कृति को अपनाने पर जोर दिया।

(ख) ज्योतिबा फूले ने किस समाज का गठन किया?
उत्तर
ज्योतिबा फूले ने सत्यशोधक समाज का गठन किया?

UP Board Solutions

प्रश्न 3.
लघु उत्तरीय प्रश्न
(क) स्वामी विवेकानंद के बारे में लिखिए?
उत्तर
स्वामी विवेकानंद रामकृष्ण परमहंस के शिष्य थे। इन्होंने सन् 1896 में रामकृष्ण मिशन की स्थापना की। सन् 1893 में शिकागो में विश्व धार्मिक संसद में हिन्दुत्व की बात रखी। वे गर्व से कहते थे कि ‘मैं (UPBoardSolutions.com) भारतीय हूँ तथा प्रत्येक भारतीय मेरा भाई है।’ वे अंधविश्वास और अस्पृश्यता के विरोधी थे। उन्होंने मानवता, स्वतंत्रता तथा समानता की शिक्षा दी।

(ख) सावित्री फूले कौन थी? इनके कार्यों पर प्रकाश डालिए।
उत्तर
सावित्री फूले ज्योतिबा फूले की पत्नी थीं। इन्होंने पुणे में प्रथम बालिका विद्यालय की शुरुआत की। शिक्षा से जुड़े कार्यों के साथ-साथ इनका अन्य सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय योगदान था।

(ग) नवजागरण से क्या तात्पर्य है?
उत्तर
धर्म तथा समाज संबंधित पुरानी परंपराओं एवं मान्यताओं में परिवर्तन लाने के लिए किए गए प्रयास।

UP Board Solutions

प्रश्न 4.
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
(क) धार्मिक आंदोलनों के नाम लिखिए। उनसे संबंधित व्यक्तियों के योगदान पर प्रकाश डालिए।
उत्तर
मुस्लिम सुधार आन्दोलन- सर सैय्यद अहमद खाँ ने विज्ञान समिति की स्थापना की। ये मुसलमानों के लिए अँग्रेजी शिक्षा, पश्चिमी विज्ञान तथा आधुनिक विचारों को अपनाने के पक्ष में थे तथा पर्दा प्रथा, बहु विवाह और (UPBoardSolutions.com) आसान तालाक के विरोधी थे। इन्होंने मुसलमानों के लिए अलीगढ़ ऐंग्लो ओरिएण्टल विद्यालय खोला। जिसे अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के नाम से जाना जाता है।

पारसी सुधार आन्दोलन- दादाभाई नौरोजी ने पारसियों में व्याप्त सामाजिक बुराइयों तथा अन्धविश्वास को दूर किया तथा पारसी समुदाय को आधुनिक भारतीय समाज के अनुरूप बनाने का प्रयास किया था।

प्रोजेक्ट वर्क-
विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 8 History Chapter 7 भारत में नवजागरण help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 8 History Chapter 7 भारत में नवजागरण, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 8 धानों का गीत (मंजरी)

UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 8 धानों का गीत (मंजरी)

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 8 Hindi. Here we have given UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 8 धानों का गीत (मंजरी).

समस्त पद्याशों का भावार्थ

धान उगेंगे……………………………………………………………………… बादल जरूर।
संदर्भ-प्रस्तुत गीत हमारी पाठ्यपुस्तक ‘मंजरी’ के संकलित पाठ ‘धानों का गीत’ नामक गीत से उद्धृत है। यह गीत लेखक केदारनाथ सिंह द्वारा रचित है।
प्रसंग-प्रस्तुत गीत में किसान की तान में सुर मिलाकर धान, चाँदनी एवं गाँव के विश्वास को बड़ी ही सरलता से प्रस्तुत किया गया है। कवि ग्रामीण परिवेश के अन्तर्गत किसान के स्वर में बादल को स्वागत करता है।
भावार्थ-लहलहाते धान के खेतों को देखकर किसान प्रसन्न हो जाता है और कहता है कि उसके खेतों में धान होंगे जिनके लिए वर्षा की, पानी की जरूरत होने के कारण बादलों को आने का निमन्त्रण देता है। (UPBoardSolutions.com) चन्द्रमा धान की कोमल बालियों पर चाँदनी छिटकाएगा और सूरज सूखी रेत पर प्रकाशित होगा। वर्षा होने के कारण खेत से आगे रास्ते खाली होंगे और बसों के पेड़ झुके दिखाई देंगे। संध्या समय नमी से आँखें गीली होंगी और सवेरे खेतों में धान लहराता नजर आएगा, जिसके लिए बादलों को आने को निमन्त्रण दिया जा रहा है, ताकि वर्षा हो। .

UP Board Solutions

धान कैंपेंगे …………………………………………………………………….. बादल जरूर।
संदर्भ एव प्रसंग-पूर्ववत्।
भावार्थ-किसान खेत में हिलते हुए धान को देखकर प्रसन्न होकर कहता है कि (हवा चलने पर) धान हिलने लगेंगे। पानी की जरूरत पूरी करने के लिए बादलों को अनिवार्य आगमन को निमन्त्रण देता है। धूपं ढलने पर तुलसी के पौधे हिलने लगेंगे और संध्या समय कनेर के फूल खिल उठेंगे और ज्वार तथा धान की लहलहाती फसलें हिलती (UPBoardSolutions.com) नजर आएँगी। फसलों की पानी की जरूरत पूरी करने के लिए किसान बादलों को अनिवार्य रूप से आने का निमन्त्रण देता है और कहता है कि फसल उनके खेतों में पक जाएगी।

प्रश्न-अभ्यास

कुछ करने को-        नोट-विद्यार्थी स्वयं करें।
विचार और कल्पना-    नोट-विद्यार्थी स्वयं करें।

गीत से-
प्रश्न 1.
बादल को स्वागत कौन-कौन और कब-कब कर रहे हैं?
उत्तर-
बादल का स्वागत किसान भोर (सुबह), धूप ढले, साँझ, पूजा की बेला आदि पर कर रहे हैं।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
पंक्तियों के भावार्थ स्पष्ट कीजिए
(क) चंदा को बाँचेंगे कच्ची कलगियों, सूरज को सूखी रेत में।
भावार्थ-चन्द्रमा की चाँदनी धान की कोमल बालियों पर और सूरज सूखे रेत में प्रकाशित होगा।
(ख) संझा पुकारेंगी गीली आँखड़ियाँ भोर हुए धन-खेत।
भावार्थ-संध्या समय नमी से आँखें गीली होंगी और सुबह खेत दिखाई देंगे।
(ग) पूजा की बेला में ज्वार अरेंगे, धान-दिये की बेर।
भावार्थ-प्रात:काल में ज्वार और रात्रि में धान के खेत लहराएँगे।

प्रश्न 3.
धान को प्रान क्यों कहा गया है? समझाकर लिखिए।
उत्तर-
धान को प्रान इसलिए कहा गया है क्योंकि संसार में एक बड़ी जनसंख्या के भोजन का आधार चावल ही है।

प्रश्न 4.
धान उगेंगे कि प्रान उगेंगे,
धान कैंपेंगे कि प्रान कैंपेंगे, और
धान पकेंगे कि प्रान पकेंगे- इन तीनों पंक्तियों के भावार्थ की तुलना करते हुए यह स्पष्ट कीजिए कि ‘उगेंगे’, कैंपेंगे और ‘पकेंगे’ से क्या आशय है?
उत्तर-
धान के उगने, लहलहाने और पक जाने से आशय है। 

भाषा की बात-
प्रश्न 1.
जहाँ प्रकृति की वस्तुओं को मानवीय व्यवहार की तरह दिखाया जाता है, वहाँ मानवीकरण अलंकार होता है, जैसे-संझा पुकारेगी। इसकी तरह कविता में मानवीकरण अलंकार के अन्य उदाहरण हूँढकर लिखिए।
उत्तर-
बादल आना जी, डगरिया पुकारेगी, तुलसी-वन झरेंगे, ज्वार झरेंगे।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
कविता में अनेक तद्भव शब्दों का प्रयोग हुआ है। जैसे- प्रान और चन्दा। इनका तत्सम रूप क्रमशः ‘प्राण’ और ‘चन्द्रमा’ है। कविता में आए अन्य तद्भव शब्दों को छाँटिए तथा उनका तत्सम रूप लिखिए।
उत्तर-
तद्भव                   तत्सम
सूरज                    सूर्य
सूखी                    
शुष्क
खेत                     क्षेत्र
साँझ                   संध्या
दिये                    दीपक

We hope the UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 8 धानों का गीत (मंजरी) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 8 धानों का गीत (मंजरी), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 8 History Chapter 6 ब्रिटिश राज के अधीन भारत

UP Board Solutions for Class 8 History Chapter 6 ब्रिटिश राज के अधीन भारत

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 8 History. Here we have given UP Board Solutions for Class 8 History Chapter 6 ब्रिटिश राज के अधीन भारत.

ब्रिटिश राज के अधीन भारत

अभ्यास

प्रश्न 1
बहुविकल्पीय प्रश्न
(1) इण्डियन काउंसिल एक्ट पास किया गया
(क) 1892 ई० में
(ख) 1861 ई० में
(ग) 1883 ई० में
(घ) 1885 ई० में

UP Board Solutions

(2) पहली रेल बोरीवली से थाणे के बीच चली
(क) 1851 ई० में
(ख) 1852 ई० में
(ग) 1853 ई० में
(घ) 1854 ई० में

प्रश्न 2.
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
(1) सी०वी० रमन ने अपने कार्य और योगदान के आधार पर भौतिकी के क्षेत्र में कौन-सा पुरस्कार प्राप्त किया?
उत्तर
सी०वी० रमन ने अपने कार्य और योगदान के आधार पर भौतिकी के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया।

(2) 1835 ई० में कौन-सी भाषा भारतीय प्रशासन की सरकारी भाषा बनी?
उत्तर
1835 ई० में अंग्रेजी भाषा भारतीय प्रशासन की सरकारी भाषा बनी।

(3) किस अधिनियम के द्वारा वाइसराय की परिषद् के सदस्यों की संख्या 12-16 कर दी गईं?”
उत्तर
इण्डिया काउंसिल एक्ट 1892 के द्वारा वाइसराय की परिषद् के सदस्यों की संख्या 12-16 कर दी गई।

UP Board Solutions

प्रश्न 3.
लघु उत्तरीय प्रश्न
(1) मैकाले भारतीयों को अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा क्यों देना चाहता था?
उत्तर
अंग्रेज शासकों, प्रशासकों ने भारत में आधुनिक शिक्षा का प्रसार इस उद्देश्य से किया कि अंग्रेजी शिक्षा प्राप्त भारतीय उनके समर्थक बन जाएँगे। अंग्रेजी भाषा के रूप में उन्हें सम्पर्क भाषा प्राप्त हुई, जिसके परिणामस्वरूप वे अंग्रेजी साहित्य के सम्पर्क में आए।

लार्ड मैकाले ने जब अंग्रेजी साहित्य की शिक्षा और अंग्रेजी माध्यम (UPBoardSolutions.com) से शिक्षा देने की नीति बनाई थी तो उसका उद्देश्य था कि इस शिक्षा से ऐसे व्यक्ति तैयार होंगे जो आत्मा और आस्था से ब्रिटिशवादी होंगे। मैकाले का अनुमान बहुत हद तक सही था।

(2) महारानी विक्टोरिया ने घोषणा पत्र में भारतीयों के लिए कौन-से आश्वासन दिए गए?
उत्तर
महारानी के घोषणा पत्र में भारतीयों के लिए निम्न आश्वासन दिए गए|

  1. क्षेत्रे के सीमा विस्तार की नीति समाप्त कर दी गई।
  2. अँग्रेजों की हत्या के दोषियों को छोड़ शेष सभी को क्षमा कर दिया गया।
  3. विद्रोह में भाग लेने वाले तालुकेदारों को राजभक्ति प्रदर्शित करने पर उन्हें उनकी जागीर वापस कर दी गई।
  4. बिना भेद-भाव तथा योग्यता के आधार पर सरकारी सेवा में भर्ती करने का वचन दिया गया।

UP Board Solutions

प्रश्न 4.
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|
(1) ब्रिटिश संसद द्वारा भारत में किए गए चार प्रशासनिक सुधारों के बारे में लिखिए। ”
उत्तर

  1. ब्रिटिश संसद द्वारा 1861 ई० का इण्डिया कौंसिल एक्ट पास किया गया, जिसके तहत इंग्लैण्ड में भारत के लिए मन्त्री और भारत में वायसराय की नियुक्ति हुई।
  2. इसके बाद इण्डिया कौंसिल एक्ट 1892 अधिनियम पास हुआ, जिसमें वायसराय परिषद् के सदस्य 16 कर दिए गए। घोषणा पत्र के तहत 1861 का इण्डियन सिविल सर्विस एक्ट भी पास हुआ, जिसके अन्तर्गत महत्त्वपूर्ण पदों पर आई०सी०एस० अधिकारी नियुक्त होते थे। इनका चयन लन्दन में खुली प्रतियोगिता के द्वारा होता था।
  3. 1883-85 ई० में स्थानीय स्वशासन अधिनियम (UPBoardSolutions.com) पारित किया गया।
  4. 1893 ई० में सेना और पुलिस को भी पुनर्गठित किया गया। भारतीय सेना में सूबेदार और पुलिस संगठन में दारोगा के पद भारतीयों के लिए रखे गए।

प्रोजेक्ट वर्क-
विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 8 History Chapter 6 ब्रिटिश राज के अधीन भारत help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 8 History Chapter 6 ब्रिटिश राज के अधीन भारत, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 14 कर्मवीर (मंजरी)

UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 14 कर्मवीर (मंजरी)

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 8 Hindi. Here we have given UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 14 कर्मवीर (मंजरी).

समस्त पद्याथों की व्याख्या

देख कर बाधा ………………………………………………. मिले फूले फले।।

संदर्भ – प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारी पाठ्य पुस्तक ‘मंजरी-8’ के ‘कर्मवीर’ नामक कविता से ली गई हैं। इस कविता के लेखक अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ हैं।

प्रसंग – प्रस्तुत पंक्तियों में कवि ने कर्मवीर अर्थात कर्मठ लोगों की प्रशंसा करते हुए उनके गुणों को बताया है।

व्याख्यो – कवि कहता है कि जो कर्मठ लोग होते हैं वे किसी भी बाधा से घबराते नहीं हैं। वे भाग्य के भरोसे बैठकर दुख नहीं भोगते और पछताते भी नहीं हैं। उनके लिए कोई भी काम कठिन नहीं होता और (UPBoardSolutions.com) वे अपनी योग्यता का दिखावा भी नहीं करते। वे अपनी लगन और मेहनत से अपनी किसी भी परेशानी को दूर कर सकते हैं। साथ ही ऐसे लोग सदैव ही सुखी रहते हैं।

UP Board Solutions

आज करना है ………………………………………………. जिसे सकते नहीं।

संदर्भ एवं प्रसंग – पूर्ववत्।।

व्याख्या – कवि कहता है कि ऐसे लोग किसी भी काम को कल के लिए नहीं छोड़ते और जो एक बार सोच लेते हैं उसे करके ही दम लेते हैं। ऐसे लोग कभी अहंकार नहीं करते और सबकी सलाह को सुनते हैं। ऐसे लोग किसी भी काम के लिए कभी दूसरे का मुँह नहीं ताकते और ऐसा कोई काम नहीं है जिसे कर्मठ व्यक्ति कर नहीं सकता।

जो कभी अपने ………………………………………………. औरों के लिए।

संदर्भ एवं प्रसंग – पूर्ववत्।।

व्याख्या – कवि कहता है कि ऐसे लोग अपना समय व्यर्थ बातों में नहीं गंवाते और किसी काम को कल पर नहीं छोड़ते तथा परिश्रम करने से कभी जी भी नहीं चुराते। अर्थात उनके लिए कोई भी काम कठिन नहीं होता। ऐसे लोग अपनी कार्य-कुशलता के दम पर दूसरों के लिए उदाहरण बन जाते हैं।

व्योम को छूते ………………………………………………. रहती है कहीं।

संदर्भ एवं प्रसंग – पूर्ववत्।

व्याख्या – कवि कहता है कि चाहे आकाश को छूता हुआ पर्वत शिखर हो, या घना अंधेरी जंगल हो यो उफनती लहर हो या भयानक अग्नि की ज्वाला हो, कुछ भी इनको भयभीत नहीं कर सकती। अर्थात ऐसे लोगों की राह में कैसी भी रूकावट आए तो ये कभी घबराते नहीं और ये अपनी मंजिल पर पहुँच कर ही दम लेते हैं। इस कविता के (UPBoardSolutions.com) माध्यम से कवि कहना चाहता है कि भारत के समस्त नागरिक कर्मवीर बनें और अपने देश की शान बढ़ाएँ।

UP Board Solutions

प्रश्न-अभ्यास

कुछ करने को- नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।
विचार और कल्पना

प्रश्न 1.
जीवन में किसी कार्य की सफलता के लिए क्या-क्या आवश्यक है इस बिन्दु पर अपने विचार लिखिए।
उत्तर :
वन में किसी भी कार्य की सफलता के लिए सच्ची लगन, कार्य के प्रति पूरी निष्ठा । और समर्पण अति आवश्यक है।

प्रश्न 2.
नोट-विद्यार्थी स्वयं करें।

कविता से

प्रश्न 1.
कविता में कवि ने किसकी प्रशंसा की है ?
उत्तर :
इस कविता में कवि ने मेहनती जुझारू और लगनशील व्यक्ति की प्रशंसा की है।

प्रश्न 2.
कर्मवीर देख मिलने पर भी क्यों नहीं पछताते ?
उत्तर :
क्योंकि कर्मवीर इसके बारे में सोचता ही नहीं, न ही इन बातों के बारे में सोचने के लिए उसके पास समय होता है। उसका पूरा ध्यान अपने काम पर और उसकी नजर अपनी मंजिल पर होती है।

UP Board Solutions

प्रश्न 3.
“सब जगह सब काल में फूलने-फलने से” कवि का क्या तात्पर्य है ?
उत्तर:
कवि का तात्पर्य यह है कि कर्मवीर या कर्मठ व्यक्ति हर संमय और हर स्थान पर सफलता प्राप्त करता है।

प्रश्न 4.
कर्मवीर दूसरों के लिए किस प्रकार नमूना बन जाते हैं ?
उत्तर:
कर्मवीर व्यक्ति अपनी मेहनत, लगन और सफलता से औरों के लिए उदाहरण बन जाती है। और सभी उसकी मिशाल देते हैं।

प्रश्न 5.
निम्नलिखित पंक्तियों का आशय स्पष्ट कीजिए
(क) रह भरोसे भाग्य के दुख भोग पछताते नहीं।।
उत्तर :
प्रस्तुत पंक्ति में कवि का आशय यह है कि कर्मवीर व्यक्ति भाग्य के भरोसे कभी नहीं बैठते और न ही कभी उन्हें दुख होता है और न ही वे कभी असफल होते हैं और न ही भी पछताते हैं।

(ख)
काम करने की जगह बातें बनाते हैं नहीं।
उत्तर :
प्रस्तुत पंक्ति का आशय यह है कि कर्मवीर या कर्मठ व्यक्ति काम के समय कभी गप्पे नहीं करता अर्थात वे अपने कीमती समय को कभी व्यर्थ में नहीं आँवाता उसके लिए हर क्षण (UPBoardSolutions.com) कीमती होता है और वह समय के हर क्षण का सदुपयोग करता है।

UP Board Solutions

भाषा की बात

प्रश्न 1.
दिए गए शब्द स्त्रीलिंग हैं या पुल्लिंग? लिखिए
उत्तर :
UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 14 कर्मवीर (मंजरी) 1
प्रश्न 2.
कुछ शब्द उपसर्ग और प्रत्यय दोनों के योग से बनते हैं।
जैसे क् + अधीन + ता = पराधीनता
आप भी इस प्रकार के शब्द बनाइए
उत्तर :
UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 14 कर्मवीर (मंजरी) 2

We hope the UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 14 कर्मवीर (मंजरी) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 14 कर्मवीर (मंजरी), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 8 History Chapter 11 स्वतन्त्र भारत की चुनौतियाँ एवं विकास

UP Board Solutions for Class 8 History Chapter 11 स्वतन्त्र भारत की चुनौतियाँ एवं विकास

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 8 History. Here we have given UP Board Solutions for Class 8 History Chapter 11 स्वतन्त्र भारत की चुनौतियाँ एवं विकास.

स्वतन्त्र भारत की चुनौतियाँ एवं विकास

अभ्यास

प्रश्न 1.
बहुविकल्पीय प्रश्न
(1) भारत स्वतंत्र हुआ
(क) 14 अगस्त, 1947 ई० को
(ख) 15 अगस्त, 1947 ई० को
(ग) 26 जनवरी, 1947 ई० को
(घ) 26 जनवरी, 1950 ई० को

UP Board Solutions

(2) प्रथम पंचवर्षीय योजना लागू की गई|
(क) 1 अप्रैल, 1951 ई० में
(ख) 11 अप्रैल, 1952 ई० में
(ग) 11 अप्रैल, 1951 ई० में
(घ) 15 दिसम्बर 1952 ई० में

प्रश्न 2.
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
(1) जब हम आजाद हुए तो देश में कुल रियासतें कितनी थीं?
उत्तर
जब हम आजाद हुए तो देश में कुल 562 रियासतें थीं?

(2) लौह पुरुष किसे कहा जाता है?
उत्तर
लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल को कहा जाता है?

प्रश्न 3.
लघु उत्तरीय प्रश्न
(1) स्वतंत्र भारत का प्रधानमंत्री किसे बनाया गया तथा उनको शपथ किसने दिलाई?
उत्तर
स्वतंत्र भारंत का प्रधानमंत्री पं० जवाहर लाल नेहरू को बनाया गया तथा उनको शपथ गवर्नर । जनरल लार्ड माउन्ट बेटेन ने दिलाई।

UP Board Solutions

(2) शरणार्थियों को समस्या क्या थी? ।
उत्तर
देश के विभाजन के बाद भारत और पाकिस्तान में हुए साम्प्रदायिक (UPBoardSolutions.com) दंगों के कारण पाकिस्तान से भारत आए लगभग 75 हजार हिन्दू, सिख और मुसलमान शरणार्थी भाइयों को बसाना एवं उनको रोजगार देना एक गंभीर समस्या थी।

प्रश्न 4.
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
(1) स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भारत में कौन-कौन सी तत्कालीन समस्याएं थीं? इनका समाधान किस प्रकार से किया गया?
उत्तर
स्वतन्त्रता मिलने के बाद भारत को निम्नलिखित समस्याओं का सामना करना पड़ा-
(क) शरणार्थियों की समस्या- शरणार्थी लाखों की संख्या में पाकिस्तान के भिन्न-भिन्न इलाकों से आए। उनकी सहायता तथा रोजगार देने की कठिन समस्या भारत के सामने थी।

(ख) औद्योगिक समस्या- देश के विभाजन से पहले भारत का जूट तथा वस्त्र उद्योग बहुत उन्नत था परन्तु विभाजन के बाद जूट और कपास पैदा करने वाले क्षेत्र पाकिस्तान चले गए और अर्थव्यवस्था असन्तुलित हो गई थी। उद्योगों के लिए कच्चे माल का अभाव हो गया। कपास और पटसन के कारखाने तो भारत में थे परन्तु कच्चे माल का उत्पादन करने वाले अधिकांश (UPBoardSolutions.com) क्षेत्र पाकिस्तान में थे। अत: बहुत से कारखाने बन्द हो गए।

(ग) देशी राज्यों की समस्या- भारत की स्वतन्त्रता के साथ 500 से अधिक देशी रियासतें भी स्वतन्त्र हो गईं। इन रियासतों को भारतीय संघ में शामिल किए बिना भारत की स्वतन्त्रता अधूरी थी।

(घ) खाद्यान्न की समस्या- देश के विभाजन से गेहूँ और चावल पैदा करने वाला काफी सारा उपजाऊ क्षेत्र पाकिस्तान में चला गया। इसी प्रकार भारत में नहरी सिंचाई वाले क्षेत्र भी कम रह गए। अतः भारत में खाद्यान्न की समस्या पैदा हो गई।

(ङ) परिवहन व्यवस्था का तहस-नहस होना- परिवहन व्यवस्था तहस-नहस हो गई, जरूरी चीजों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचाने में कठिनाई आई।

समाधान- सरकार ने करोड़ों रुपये खर्च करके शरणार्थियों को बसाया। पंचवर्षीय योजनाओं के द्वारा खाद्यान्न, औद्योगिक तथा रोजगार समस्याओं को हल किया गया। सरदार पटेल के प्रयत्नों (UPBoardSolutions.com) से देश को एकीकरण हुआ। सितम्बर 1961 ई० में सैनिक कार्यवाही करने पर पुर्तगालियों ने गोआ, दमन और दीव, दादरा और नगर हवेली भारत को सौंप दिए।

UP Board Solutions

प्रोजेक्ट वर्क-
विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 8 History Chapter 11 स्वतन्त्र भारत की चुनौतियाँ एवं विकास help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 8 History Chapter 11 स्वतन्त्र भारत की चुनौतियाँ एवं विकास, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.