UP Board Solutions for Class 8 History Chapter 8 भारत में राष्ट्रवाद का उदय एवं विकास

UP Board Solutions for Class 8 History Chapter 8 भारत में राष्ट्रवाद का उदय एवं विकास

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 8 History. Here we have given UP Board Solutions for Class 8 History Chapter 8 भारत में राष्ट्रवाद का उदय एवं विकास.

भारत में राष्ट्रवाद का उदय एवं विकास

अभ्यास

प्रश्न 1.
बहुविकल्पीय प्रश्न
(1) कांग्रेस का प्रथम अधिवेशन हुआ
(क) 1885 में 
(ख) 1880 में
(ग) 1886 में
(घ) 1890 में

UP Board Solutions

(2) ‘वंदे मातरम्’ गीत के रचयिता-
(क) बाल गंगाधर तिलक
(ख) बंकिमचन्द्र चटर्जी ✓ 
(ग) लाला लाजपत राय ।
(घ) गोपाल कृष्ण गोखले

प्रश्न 2.
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
(1) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना में अग्रणी भूमिका किस अधिकारी की रही?
उत्तर
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना में अग्रणी भूमिका श्री एलेन ओक्टेवियन ह्यूम नामक अवकाश प्राप्त अधिकारी की रही।

(2) “स्वराज्य हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है इसे हम लेकर रहेंगे।” किसका कथन है?
उत्तर
यह कथन लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक का है।

(3) भारतीय मुस्लिम लीग की स्थापना किस सन् में हुई?
उत्तर
भारतीय मुस्लिम लीग की स्थापना सन् 1906 में हुई।

UP Board Solutions

प्रश्न 3.
लघु उत्तरीय प्रश्न
(1) कांग्रेस के प्रथम अधिवेशन में घोषित किए गए उद्देश्य लिखिए?
उत्तर
कांग्रेस के प्रथम अधिवेशन में घोषित उद्देश्य निम्नलिखित थे-

  1. देश के विभिन्न भागों के राजनीतिक एवं सामाजिक नेताओं को एकजुट करना।
  2. भारतीयों में राष्ट्रीय एकता की भावना विकसित करना।
  3. राजनीतिक एवं सार्वजनिक प्रश्नों पर अपने विचारों को अभिव्यक्त करना।

(2) कांग्रेस की दो विचारधाराएं कौन सी थीं? उनके बारे में लिखिए?
उत्तर
कांग्रेस की दो विचारधाराएं निम्नलिखित थीं- नरम दल और गरम दल।
(क) नरम दल-कांग्रेस के वे नेता जो शांतिपूर्ण तथा वैधानिक ढंग से देश की आवश्यकताओं को पूरा कराना चाहते थे, उदारवादी कहलाये। उनका विश्वास था कि अगर जनमत को उभारा जाए और प्रार्थना पत्रों, (UPBoardSolutions.com) सभाओं, प्रस्तावों तथा भाषणों के द्वारा जनता की माँग को शासन तक पहुँचाया जाए तो वे धीरे-धीरे एक-एक करके हमारी माँगों को पूरा कर देंगे। ऐसे नेताओं में दादा भाई नौरोजी, गोपाल कृष्ण गोखले, मदन मोहन मालवीय, सच्चिदानंद सिंहा आदि प्रमुख थे।

(ख) गरम दले- उन्नीसवीं सदी के अन्तिम वर्षों में राष्ट्रीय आंदोलन में एक नयी विचारधारा का उदय हुआ। बाल गंगाधर तिलक, लाला लाजपत राय और विपिन चन्द्र पाल गरम विचार धारा के थे। उनका मानना था कि अंग्रेज सरकार से केवल अनुनय-विनय करके भारतीय अपने अधिकारों को नहीं प्राप्त कर सकते हैं। इनकी मान्यता थी कि वे उग्र विरोध के बिना हमारी माँगें पूरी नहीं करेंगे। लोकमान्य तिलक ने ‘स्वराज्य हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है इसे हम लेकर रहेंगे’ का नारा देकर जनता में देश-प्रेम की भावना भर दी। बंकिमचन्द्र चटर्जी के गीत ‘वंदे मातरम्’ ने भारतवासियों में मातृभूमि के प्रति देश-प्रेम की भावना जगाई।

(3) होमरूल आंदोलन से आप क्या समझते हैं?
उत्तर
सन् 1914 ई० में प्रथम विश्व युद्ध आरम्भ हो गया। इंग्लैण्ड ने युद्ध में लड़ने के लिये भारतीय जनता और भारतीय साधनों का पूर्ण उपयोग किया। भारतीयों को बहुत बड़ी संख्या में सेना में भर्ती किया गया। ब्रिटिश सरकार ने करोड़ों रुपये भारत से ले जाकर युद्ध में खर्च किये। ब्रिटिश सरकार ने युद्ध बन्द होने के बाद कांग्रेस की माँगों को पूरा करने का (UPBoardSolutions.com) आश्वासन दिया था। इसी आधार पर भारतीयों ने विश्व युद्ध में ब्रिटिश सरकार की सहायता भी की थी। किंतु युद्ध की समाप्ति के बाद अंग्रेज अपने वादे से मुकर गए। 1916 ई० आते-आते कांग्रेस के दोनों नरम एवं गरम दलों और दूसरी ओर कांग्रेस एवं मुस्लिम लीग में समझौता हो गया। इसी समय श्रीमती एनी बेसेन्ट एवं लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने ‘होमरुल आंदोलन’ प्रारम्भ किया।

UP Board Solutions

प्रश्न 4.
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
(1) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना कब और क्यों हुई? स्पष्ट करिए।
उत्तर
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 28 दिसम्बर 1885 ई० में हुई। अँग्रेजी सरकार के उत्पीड़न तथा आर्थिक शोषण से अपनी तत्कालीन दुर्दशा को सुधारने के लिए भारतवासियों ने अनेक प्रयत्न किए किन्तु उनकी दशा ज्यों-की-त्यों बनी रही। आखिर तंग आकर मध्य वर्ग के प्रबुद्ध लोगों ने तत्कालीन दुर्दशा के खिलाफ आवाज उठाई। उदाहरण के लिए, राजा राममोहन राय ने लोगों को राजनैतिक अधिकार और सुविधाएँ तथा प्रेस को स्वतन्त्रता प्रदान करने की माँग की, लेकिन ब्रिटिश सरकार ने उनकी एक न सुनी। अतः लोगों ने अपने-अपने क्षेत्रों में विभिन्न संस्थाओं का निर्माण किया जैसे बंगाल में लैण्ड होल्डर्स (UPBoardSolutions.com) सोसायटी, ब्रिटिश इण्डिया सोसायटी, इण्डियन एसोसिएशन, महाराष्ट्र में सार्वजनिक सभा तथा चेन्नई (मद्रास) में महाजन सभा। वैसे इन संस्थाओं ने अच्छा काम किया परन्तु इससे स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।
अन्ततः विवश होकर भारतीय नेता अपनी समस्याओं के हल के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कोई संस्था बनाने की बात सोचने लगे। उनकी इस मन:स्थिति को ए०ओ० ह्यूम नामक एक अँग्रेज ने पहचाना और उनकी भावनाओं को मूर्तरूप देने के लिए अपने प्रयत्न शुरु कर दिए। उसने विभिन्न भारतीय नेताओं से विचार-विमर्श किया और अन्त में 28 दिसम्बर, 1885 ई० को देश के विभिन्न भागों से आए हुए 73 प्रतिष्ठित व्यक्तियों के सहयोग से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का जन्म हुआ।

प्रोजेक्ट वर्क-
विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 8 History Chapter 8 भारत में राष्ट्रवाद का उदय एवं विकास help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 8 History Chapter 8 भारत में राष्ट्रवाद का उदय एवं विकास, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 13 जंगल (मंजरी)

UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 13 जंगल (मंजरी)

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 8 Hindi. Here we have given UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 13 जंगल (मंजरी).

पाठ का सर (सारांश)

प्रस्तुत कहानी में लेखिका ने बच्चों में जीव-जंतुओं के प्रति संवेदना का बड़ा ही सजीव वर्णन किया है। लेखिका की सहेली का एक पोता है जो अभी प्ले स्कूल में पढ़ता है। उसका नाम पियूष है। एक बार वह अपने पापा के साथ उनके एक मित्र के घर जाता है और वहाँ वह कुछ पालतू जानवरों एवं पक्षियों को देखता है। पालतू खरगोश एवं तोतों को (UPBoardSolutions.com) देखकर उसके भी बाल मन में इन्हें पालने की इच्छा जागृत होती है और वह जिद करके खरगोश के बच्चों का एक जोड़ा अपनी दादी से खरीदवाकर अपने घर लाता है। कुछ ही दिनों में दोनों खरगोश के बच्चों से उसकी अच्छी दोस्ती हो जाती है।

वह घर पर जब भी रहता है, उन्हीं खरगोश के बच्चों के साथ खेलता है। उसने खरगोश के बच्चों का नाम सोनू और मोनू रखा है। एक दिन उसके स्कूल में रहने के दौरान ही सोनू की मृत्यु हो जाती है। स्कूल से आने के बाद उसे इस घटना की जानकारी मिलती है। वह बहुत दुखी होता है और अपनी दादी से खरगोश के बच्चे सोनू की मृत्यु का (UPBoardSolutions.com) कारण पूछती है। दादी उसे बताती हैं कि सोनू की मृत्यु अपने माँ-पिता से बिछड़ने के कारण हुई। यह सुनकर पियूष के मन में जिंदा बचे खरगोश के बच्चे मोनू के प्रति ममता जागृत होती है और वह दादी से कहता है कि क्यों न हम मोनू को जंगल में उसके मम्मी-पापा के पास छोड़ आएँ ताकि मोनू की मृत्यु न हो और वह अपने मम्मी-पाना के साथ खुशी-खुशी रहे जैसे हम रहते हैं।

UP Board Solutions

प्रश्न-अभ्यास

कुछ करने को
प्रश्न 1.
दिए गये शब्दों के बहुवचन लिखिएउपवन
उत्तर :
UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 13 जंगल (मंजरी) 1

प्रश्न 2.
दिए गए शब्दों में उचित स्थान पर अनुस्वार (÷) लगाकर उन्हें दोबारा लिखिए
उत्तर :
UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 13 जंगल (मंजरी) 2

प्रश्न 3.
दिए गए शब्दों से वाक्य बनाइए
(i) प्रतिक्रिया – खरगोश के बच्चे को जंगल में छोड़ने के सवाल पर पियूष ने अपनी स्पष्ट प्रतिक्रिया दी।
(ii) धमाचौकड़ी –  खरगोश के बच्चे दिन भर घर में धमाचौकड़ी मचाते थे।
(iii) सफाचट – खरगोश के बच्चों को बिल्ली कब सफाचट कर जाए, कहना मुश्किल है।
(iv) हमजोली – सोनू और मोनू दोनों हमजोली थे।

विचार और कल्पना|
प्रश्न 1.

शु-पक्षियों को पालना सही है। यदि हाँ तो क्यों और यदि नहीं तो क्यों? अपने विचार लिखिए।
उत्तर :
नहीं, मेरे विचार से पक्षियों को पालना सही नहीं है। कुछ पालतू पशुओं जैसे-गाय, भैंस, कुत्ता, घोड़ा आदि को छोड़कर अन्य जंगली जानवरों को भी पिंजरे में बंद करके रखना अनुचिका है। हमें किसी की स्वतंत्रता छीनने का कोई अधिकार नहीं है।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
यदि आपको पिंजरे में बन्द रखा जाय तो आपको कैसा लगेगा? अपने विचार लिखिए।
उत्तर :
यदि मुझे पिंजरे में बंद करके रखा जाय तो मुझे बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगेगा क्योंकि मुझे स्वतंत्रता पसंद है। किसी भी जीव को पिंजरे में बंद करके नहीं रखना चाहिए। सभी को स्वतंत्रता (UPBoardSolutions.com) पसंद है। सभी जीव आजाद रहना चाहते हैं ताकि वो अपनी इच्छानुसार जी सकें। किसी को भी पिंजरे में बंद करके रखना अन्नया है, जुर्म है।

प्रश्न 3.
जानवरों की बीमारियों को डॉक्टर (जानवरों के) कैसे ज्ञात करते हैं? पता करके लिखिए।
उत्तर :
जानवरों की बीमारियों को डॉक्टर उनके हाव-भाव तथा अपने अनुभव द्वारा ज्ञात करते हैं।

कहानी से

UP Board Solutions

प्रश्न 1.
तविषा घबराई हुई क्यों थी? वह मांडवी दीदी से क्यों बात करना चाह रही थी?
उत्तर :
तविषा इसलिए घबराई हुई थी क्योंकि घर में उसी की गलती से खरगोश के बच्चे सोनू की मृत्यु हो गई थी। तविषा यही बात बताने के लिए मांडवी दीदी से बात करना चाहती थी।

प्रश्न 2.
तविषा एवं शैलेश ने क्यों कहा-“फ्लैट में पशु-पक्षी पालना कठिन है?
उत्तर :
तविषा एवं शैलेश पशु-पक्षी पालना नहीं चाहते थे। इसलिए उन्होंने ऐसा कहा।

प्रश्न 3.
मोनू ने दूध के कटोरे को क्यों नहीं छुआ?
उत्तर :
सोनू के मरने से मोनू बहुत दुखी और उदास था। इसलिए उसने दूध के कटोरे को नहीं छुआ।

UP Board Solutions

प्रश्न 4.
पियूष क्यों मोनू को जंगल में वापस छोड़ने के लिए तैयार हो गया?
उत्तर :
पियूष मोनू को जंगल में वापस छोड़ने के लिए इसलिए तैयार हो गया ताकि वह अपने माता-पिता के साथ रह सके।

We hope the UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 13 जंगल (मंजरी) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 13 जंगल (मंजरी), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 8 Science Chapter 17 कम्प्यूटर

UP Board Solutions for Class 8 Science Chapter 17 कम्प्यूटर

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 8 Science. Here we have given UP Board Solutions for Class 8 Science Chapter 17 कम्प्यूटर.

कम्प्यूटर

अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों में सही उत्तर पर सही (✓) का निशान लगाइए (लगाकर)-
उत्तर
(क) कार्यालयों में सामान्यतः प्रयोग होता है –
(अ) लोकल एरिया नेटवर्क (✓)
(ब) वाइड एरिया नेटवर्क
(स) मेट्रोपालिटन एरिया नेटवर्क
(द) इनमें से सभी

UP Board Solutions 

(ख) सभी वेब ऐड्रेसेज इनमें से किससे शुरु होते हैं।
(अ) HtP
(ब) http:// (✓)
(स) http:/
(द) www

(ग) इनमें कौन सा शब्द एक ब्राउजर है-
(अ) नेटस्केप
(ब) वर्ल्डवाइड बेब
(स) लॉचर (✓)
(द) ई-मेल

(घ) इनमें कौन सा शब्द एक ब्राउजर है-
(अ) बेबसाइट
(ब) आई.एस.पी.
(स) ब्राउजर (✓)
(द) हार्डवेयर

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कोष्ठक में दिए गए शब्दों की सहायता से कीजिए-
उत्तर
UP Board Solutions for Class 8 Science Chapter 17 कम्प्यूटर img-1

प्रश्न 3.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए।
(क) वाइड एरिया नेटवर्क क्या होता है?
उत्तर
इसे वैन भी कहते हैं। इसमे दो कम्प्यूटर सैटेलाइट के माध्यम से जुड़े होते हैं। इनमें दो कम्प्यूटरों की दूरी किसी दो शहर, राज्य या देश की हो सकती है। जिसे साधारणतः वायरलेस नेटवर्क भी कहते हैं।

UP Board Solutions

(ख) ई-मेल भेजने की विधि लिखिए।
उत्तर
ई-मेल भेजने के लिए ई-मेल एकाउन्ट खोलना होता है। इसके लिए इन्टरनेट एक्सप्लोरर के एड्रेस बार पर वेबसाइट लिखकर एन्टर बटन दबाते हैं। एकाउन्ट खोलने के लिए साइन इन पर माउस से क्लिक करना पड़ेगा। स्क्रीन पर फॉर्म का चित्र आएगा, जिसमें ई-मेल एकाउन्ट यूजर आई०डी०, पासवर्ड व अन्य जानकारी भरी जाएँगी। (UPBoardSolutions.com) agree वाला बटन दबाते ही बधाई संदेश आएगा। अब मेल बटन को माउस से क्लिक करेंगे। क्लिक करते ही वह यूजर आई०डी० और पासवर्ड माँगता है। यूजर आई०डी० और पासवर्ड लिखने के बाद साइन इन बटन या एन्टर बटन दबाते हैं। (UPBoardSolutions.com) संदेश लिखने के लिए कम्पोज बटन पर क्लिक करते हैं। संदेश के तीन भाग होते हैं, पहले वाले भाग में व्यक्ति का ई-मेल एकाउन्ट लिखते हैं और संदेश सबसे नीचे टाईप होता है। तत्पश्चात् send बटन पर क्लिक कर देते हैं, जैसे ही ई-मेल पहुँच जाता है, इसकी सूचना स्क्रीन पर दिखने लगती है।

(ग) ई-मेल एकाउण्ट क्या होता है?
उत्तर
ई-मेल एकाउण्ट व्यक्ति की पहचान (User ID) तथा उस वेबसाइट का नाम जिस पर वह एकाउण्ट खोला गया है।

(घ) किस युक्ति द्वारा किसी सूचना को कुछ सेकण्डों में ही निश्चित व्यक्ति के पास पहुँचाया जा सकता है?
उत्तर
ई-मेल द्वारा।

UP Board Solutions

प्रश्न 4.
खण्ड ‘क’ के अधूरे वाक्यों को खण्ड ‘ख’ की सहायता से पूरा कीजिए (पूरा करके)-
उत्तर
UP Board Solutions for Class 8 Science Chapter 17 कम्प्यूटर img-2

● नोट- प्रोजेक्ट कार्य छात्र स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 8 Science Chapter 17 कम्प्यूटर help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 8 Science Chapter 17 कम्प्यूटर, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 8 Science Chapter 8 किशोरावस्था 

UP Board Solutions for Class 8 Science Chapter 8 किशोरावस्था

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 8 Science. Here we have given UP Board Solutions for Class 8 Science Chapter 8 किशोरावस्था.

किशोरावस्था

अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित के सही विकल्प चुनकर (UPBoardSolutions.com) अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए
उत्तर
(क) किशोरावस्था की अवधि है-
(अ) 0-5 वर्ष
(ब) 6 – 11 वर्ष
(स) 11 – 19 वर्ष
(द) 20 – 50 वर्ष

UP Board Solutions 

(ख) एस्ट्रोजन है-
(अ) अंतः स्रावी ग्रन्थि
(ब) स्त्री हार्मोन
(स) पुरुष हार्मोन
(द) प्रजनन विधि,

(ग) सामान्यतः ऋतुस्राव आरम्भ होता है-
(अ) 11 – 13 वर्ष
(ब) 20-25 वर्ष
(स) 45-50 वर्ष
(द) कभी नहीं

(घ) किशोरावस्था में स्वास्थ्य पोषण से सम्बन्धित योजनाएँ हैं-
(अ) समेकित बाल विकास कार्यक्रम
(ब) राष्ट्रीय बाल (UPBoardSolutions.com) स्वास्थ्य कार्यक्रम
(स) सर्वशिक्षा अभियान ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस
(द) उपरोक्त सभी

(ङ) विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है-
(अ) 31 मई।
(ब) 5 जून
(स) 11 जुलाई
(द) 13 अक्टूबर

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति करो
उत्तर
(क) जनन परिपक्वता जननांग में आती है।
(ख) किशोरों के गले में स्वर यंत्र के उभार को कंठमणि कहा जाता है।
(ग) युग्मनज का पोषण गर्भ में होता है।
(घ) अधिक मदिरा का सेवन, (UPBoardSolutions.com) व्यक्ति के तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है।
(ङ) मिशन इन्द्रधनुष का उद्देश्य सभी बच्चों का टीकाकरण करना है।

प्रश्न 3.
सत्य कथन के सामने सही (✓) तथा असत्य कथन के सामने गलत का गलत (✗) का चिह्न लगाइये
उत्तर
UP Board Solutions for Class 8 Science Chapter 8 किशोरावस्था img-1

प्रश्न 4.
निम्नलिखित के सही जोड़े बनाइए
उत्तर
UP Board Solutions for Class 8 Science Chapter 8 किशोरावस्था img-2

प्रश्न 5.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक तथा मानसिक परिवर्तनों का उल्लेख कीजिए?
उत्तर
किशोरावस्था के शारीरिक परिवर्तन (UPBoardSolutions.com) (लम्बाई में वृद्धि, स्वर में बदलाव, जननांगों में परिपक्वता एवं स्वेद एवं तैल ग्रन्थियों की सक्रियता) तथा मानसिक परिवर्तन (संवेदनशीलता, भावुकता, चिन्तनशीलता आदि परिलक्षित होते हैं।

UP Board Solutions

(ख) द्वितीयक लैंगिक लक्षण किसे कहते हैं तथा ये किस प्रकार नियंत्रित होते हैं?
उत्तर
पुरुष तथा स्त्री में अन्तर को स्पष्ट करने वाले लक्षण जैसे-दाढ़ी, मूंछ निकलना, स्तन का विकास होना, द्वितीयक लैंगिक लक्षण कहलाता है। ये अन्तःस्रावी ग्रन्थियों में स्रावित हार्मोन द्वारा नियंत्रित होता है।

(ग) किशोरावस्था में व्यक्तिगत सफाई के महत्त्व को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर
किशोरावस्था में व्यक्तिगत सफाई का महत्त्व-स्वेद एवं तैल ग्रन्थियों की क्रिया (UPBoardSolutions.com) भी बढ़ जाने से शरीर से गन्ध आने लगती है। गन्दगी बने रहने की स्थिति में चर्म रोग, खुजली तथा अन्य यौन रोग होने की आशंका बनी रहती है।

(घ) युग्मज में लिंग निर्धारण किस प्रकार होता है? समझाइए।
उत्तर
मनुष्य की प्रत्येक कोशिका में 23 जोड़ा (46) ) गुणसूत्र होते हैं। (UPBoardSolutions.com) पुरुषों में X और Y गुणसूत्र होते हैं जबकि स्त्रियों में केवल ४ गुणसूत्र ही होते हैं। पुरुषों का X या Y गुणसूत्र जब स्त्रियों के X गुणसूत्र से मिलता है तो युग्मज में लिंग निर्धारण होता है। (XX) बालिका (XY) बालक।।

UP Board Solutions

(ङ) किशोरावस्था में पोषण का क्या महत्त्व है? किशोर तथा किशोरियों के पोषण में सुधार लाने हेतु किए जाने वाले क्रियाकलाप पर प्रकाश डालिए?
उत्तर
किशोरावस्था में पोषक आहार लेने से शरीर तेजी से वृद्धि एवं विकास करता है। किशोर तथा किशोरियों के पोषण में सुधार लाने हेतु किये जाने वाले क्रियाकलाप पर प्रकाश

  1. समेकित बाल विकास कार्यक्रम- वृद्धि निगरानी (UPBoardSolutions.com) अनुपूरक पोषाहार किशोरी व गर्भवती माँ की देखभाल।।
  2. स्वास्थ्य विभाग- टीकाकरण
  3. पंचायती राज- शौचालय का निर्माण व साफ-सफाई करना।

(च) धुम्रपान एवं मादक द्रव्यों से होने वाले दुष्प्रभावों का वर्णन कीजिए?
उत्तर
मनुष्य कमजोर तथा संवेदनशून्य हो जाता है।

(छ) जनसंख्या वृद्धि के कारण तथा (UPBoardSolutions.com) उससे होने वाले कुप्रभाव को समझाइए।
उत्तर
जनसंख्या वृद्धि के कारण-

  1. देश की गर्म जलवायु,
  2. विवाह की अनिवार्यता,
  3. कम उम्र में विवाह,
  4. यौन शिक्षा का अभाव,
  5. परिवार नियोजन उपायों की सीमित जानकारी।

कुप्रभाव-

  1. प्राकृतिक संसाधनों पर दबाव, जिससे भोजन, पानी, भूमि पर बुरा प्रभाव,
  2. देश की सामाजिक, आर्थिक विकास की गति पर बुरा प्रभाव,
  3. निर्धनता,
  4. महँगाई,
  5. आवास सुविधाओं में कमी,
  6. रोजगार में कमी,
  7. अपराधों में वृद्धि।

UP Board Solutions

(ज) परिवार-निरोध विधियों का प्रसार किस प्रकार किया जा सकता है?
उत्तर
परिवार-निरोध, विधियों का प्रसार मनुष्यों में परिवार नियोजन उद्देश्य की जागरूकता से , किया जा सकता है। जैसे

  1. दो बच्चों के बीच कम से कम तीन वर्षों का अंतराल रखना।
  2. बेटे हो या बेटियाँ, दोनों की समान (UPBoardSolutions.com) शिक्षा उपलब्ध कराकर।
  3. ग्रामीण क्षेत्रों में परिवार कल्याण कार्यक्रम के प्रति जागरूकता लाकर।

(झ) परिवार कल्याण कार्यक्रम के अन्तर्गत संचालित योजनाओं को लिखिए?
उत्तर

  1. मिशन इन्द्रधनुष,
  2. जननी सुरक्षा योजना,
  3. एम्बुलेंस सेवा

● नोट- प्रोजेक्ट कार्य छात्र स्वयं करें।

UP Board Solutions

We hope the UP Board Solutions for Class 8 Science Chapter 8 किशोरावस्था help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 8 Science Chapter 8 किशोरावस्था, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 8 Science Chapter 16 ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत

UP Board Solutions for Class 8 Science Chapter 16 ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 8 Science. Here we have given UP Board Solutions for Class 8 Science Chapter 16 ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत.

ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत

अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों में सही विकल्प छाँटकर अपनी अभ्यास-पुस्तिका में लिखिए-
(क) पुनः प्राप्त न होने वाली (अनवीकरणीय) ऊर्जा का स्रोत है –
(अ) पवन ऊर्जा
(ब) बहते हुए जल की ऊर्जा
(स) सौर ऊर्जा
(द) कोयले की ऊर्जा
उत्तर
(स) कोयले की ऊर्जा

UP Board Solutions 

(ख) पुनः प्राप्त होने वाली (नवीकरणीय ऊर्जा का स्रोत है –
(अ) कोयला
(ब) पेट्रोलियम
(स) ज्वार-भाटा की ऊर्जा
(द) प्राकृतिक गैस
उत्तर
(स) ज्वार-भाटा की ऊर्जा

(ग) सौर ऊर्जा को सीधे विद्युत ऊर्जा में बदला जाता है –
(अ) सौर भटूटी द्वारा
(ब) सौर-सेल द्वारा
(स) सोलर कुकर द्वारा
(द) सौर-जल ऊष्मक द्वारा
उत्तर
(ब) सौर-सेल द्वारा।

(घ) पवन चककी में प्रयोग होने वाली ऊर्जा है-
(अ) सौर ऊर्जा
(ब) वायु की ऊर्जा
(स) नाभिकीय ऊर्जा
(द) जल ऊर्जा (UPBoardSolutions.com)
उत्तर
(ब) वायु की ऊर्जा

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
निम्नलिखित कथनों में सही कथन के सम्मुख (✓) और गलत कथन के सम्मुख (✗) का चिह्न लगाइएउत्तर-
उत्तर
UP Board Solutions for Class 8 Science Chapter 16 ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत img-1

प्रश्न 3.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
उत्तर
(क) मुख्यतः जीवाश्म ईंधन पेट्रोलियम और कोयला है।
(ख) सभी प्राणी अपना (UPBoardSolutions.com) भोजन सूर्य से प्राप्त करते हैं।
(ग) बायोगैस मुख्यतः मेथेन और कार्बन डाइऑक्साइड का मिश्रण है।
(घ) जलविद्युत संयंत्र का मुख्य स्रोत जल है।

प्रश्न 4.
निम्नलिखित प्रश्नों में चार पद हैं। तीन पद किसी-न-किसी रूप में एक से हैं। एक पद अन्य तीनों से भिन्न है। भिन्न पद की पहचान कर अभ्यास-पुस्तिका में लिखिए –
(क) डीजल, पेट्रोल, सूर्य, मिट्टी का तेल
(ख) वायु, जल, बायोगैस, कोयला
(ग) सोलर कुकर, सौर सेल, प्रकाश, सौर जल ऊष्मक,
(घ) ईंधन, अनाज, फल, सब्जियाँ
उत्तर
(क) सूर्य
(ख) कोयला
(ग) प्रकाश
(घ) ईंधन

UP Board Solutions

प्रश्न 5.
स्तम्भ ‘क’ और स्तम्भ ‘ख’ में दिए गए शब्दों को मिलान कीजिए –
उत्तर
UP Board Solutions for Class 8 Science Chapter 16 ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत img-2

प्रश्न 6.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए –
(क) पृथ्वी पर ऊर्जा का सबसे बड़ा स्रोत कौन है?
उत्तर
पृथ्वी पर ऊर्जा का सबसे बड़ा स्रोत सूर्य है।

(ख) सोलर सेल का क्या उपयोग होता है?
उत्तर
सोलर सेल प्रकाश उत्पन्न करने, रेडियो, टी०वी०, जल पम्प आदि चलाने में प्रयोग किया जाता है।

(ग) पेट्रोलियम किस प्रकार बनता है?
उत्तर
लाखों-करोड़ों वर्ष में भौगोलिक उथल-पुथल के फलस्वरूप पृथ्वी के अन्दर जीव-जन्तु एवं पौधे दब जाते हैं। मृत जीव-जन्तु एवं वनस्पतियाँ, ऊष्मा, दाब तथा ।
उत्प्रेरक क्रिया के द्वारा अपघटित होने से पेट्रोलियम बन जाते हैं।

UP Board Solutions

(घ) सौर ऊर्जा के ऊष्मीय प्रभाव का उपयोग किस प्रकार किया जा सकता है?
उत्तर
सूर्य की ऊष्मीय ऊर्जा का उपयोग वायु ऊर्जा में, जल ऊर्जा में, प्रकाश संश्लेषण क्रिया में, सोलर कुकर, सोलर सेल, सौर जल ऊष्मक तथा सभी प्राणियों के भोजन में किसी-न-किसी रूप में होता है।

(ङ) नाभिकीय ऊर्जा क्या है? इसका क्या उपयोग है?
उत्तर
नाभिकीय विखण्डन से प्राप्त ऊर्जा को नाभिकीय ऊर्जा कहते हैं। इसका उपयोग परमाणु भट्टी द्वारा विद्युत ऊर्जा उत्पन्न करने में किया जाता है।

(च) वर्तमान में जीवाश्म ईंधन ऊर्जा के प्रमुख स्रोत क्यों हैं?
उत्तर
वर्तमान में शहरों और कस्बों में भोजन पकाने के लिए द्रव पेट्रोलियम गैस (L.PG.) का प्रयोग किया जाता है। इसके अलावा जेनरेटर, मोटरकार, बस, मोटर साइकिल, ट्रक, रेलगाड़ी, वायुयान चलाने में (UPBoardSolutions.com) पेट्रोलियम उत्पादों (डीजल/मिट्टी का तेल/पेट्रोल) का उपयोग किया जाता है। रेल इंजन में कोयले का प्रयोग किया जाता है। उपरोक्त ऊर्जा के सभी स्रोत हमें जीवाश्म ईंधन से प्राप्त होते हैं। इसीलिए वर्तमान में जीवाश्म ईंधन ऊर्जा के प्रमुख स्रोत हैं।

UP Board Solutions

(छ) ऊर्जा संकट क्या है? आप उस संकट को दूर करने के क्या उपाय करेंगे? |
उत्तर
जनसंख्या वृद्धि और दैनिक जीवन की विभिन्न आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए ऊर्जा की माँग दिनों-दिन बढ़ रही है। वर्तमान में कुल ऊर्जा व्यय का 80% भाग पेट्रोलियम उत्पादों पर निर्भर है। जीवाश्म ईंधन अनवीकरणीय ऊर्जा के स्रोत हैं। यदि हम इसी प्रकार अनवीकरणीय ऊर्जा का अन्धाधुन्ध प्रयोग करते रहे, तो ये स्रोत एक दिन समाप्त हो जाएँगे। इस कारण ऊर्जा संकट उत्पन्न हो जाएगा।

ऊर्जा संकट को दूर करने के लिए हम नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत जैसे- सूर्य, जल, वायु, बायोगैस आदि के प्रयोग पर जोर देंगे तथा निम्नलिखित उपायों पर अमल कराने का प्रयास करेंगे –

  1. घर के विद्युत उपकरण जैसे- पंखे, बल्ब, हीटर आदि की आवश्यकता न होने पर बन्द रखना चाहिए।
  2. जहाँ पर सम्भव हो, भोजन पकाने में, भोज्य पदार्थों के सुखाने में, पानी को गर्म करने में सौर ऊर्जा का ही प्रयोग करना चाहिए।
  3. प्रकाश उत्पन्न करने के लिए ट्यूब लाइट, (UPBoardSolutions.com) सोडियम वाष्प लैम्प/मरकरी वाष्प लैम्प का प्रयोग घरों में तथा सड़कों पर करना चाहिए।
  4. कम दूरी के लिए पेट्रोल/डीजल के वाहनों का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
  5. ईंधन की कम खपत करने वाले वाहनों का प्रयोग करना चाहिए तथा इंजनों की सफाई करते रहना चाहिए।
  6. ऊर्जा अपव्यय की रोकथाम और ऊर्जा बचत की उचित आदतों का ज्ञान होना चाहिए।

(ज) सीमित तथा असीमित ऊर्जा के तीन-तीन उदाहरण लिखिए।
उत्तर
सीमित ऊर्जा – कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस ।।
असीमित ऊर्जा – जल, वायु, बायो गैस।।

प्रश्न 7.
ऊर्जा के कौन-कौन स्रोत वायुमण्डल को प्रदूषित नहीं करते हैं?
उत्तर
जल, पवन, जैव गैस तथा सूर्य ऊर्जा।।

प्रश्न 8.
ऊर्जा के उन स्रोतों का नाम बताइए जिनसे वायुमण्डल प्रदूषित होता है।
उत्तर
कोयला, पेट्रोलियम्।

प्रश्न 9.
गोबर गैस प्लाण्ट का सचित्र वर्णन कीजिए?
उत्तर
UP Board Solutions for Class 8 Science Chapter 16 ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत img-3

जीव-जन्तुओं के मलमूत्र, गोबर, कचरा, कृषि उत्पादों के अपशिष्ट आदि को जैव मात्रा कहते हैं। इनका विशेष प्रकार के संयंत्र में विघटन कर ऊर्जा के एक स्रोत बायोगैस का उत्पादन किया जाता है। (UPBoardSolutions.com) गोबर में संचित रासायनिक ऊर्जा को बायो गैस में बदलने का कार्य गोबर गैस प्लांट में किया जाता है। इसमें चित्रानुसार (चित्र १६६) मिक्सिंग टैंक में गोबर को जल में मिलाकर पाचक टैंक में डाला जाता है। इससे मेथेन और कार्बन डाइऑक्साइड के मिश्रण युक्त गैस उत्पन्न होती है। इस गैस को गोबर गैस या बायोगैस कहते हैं।

UP Board Solutions

प्रश्न 10.
सोलर कुकर की संरचना एवं उपयोग लिखिए।
उत्तर
सोलर कुकर द्वारा सौर ऊर्जा को ऊष्मा के रूप में एकत्रित करके इसे भोजन पकाने में । प्रयोग किया जाता है। सूर्य की प्रकाश किरणें कुकर के काँच के ढक्कन तथा परावर्तक पर पड़ती है। काँच के ढक्कन पर तथा परावर्तक से परावर्तित होकर आने वाली प्रकाश किरणें बाक्स में रखे बर्तन तथा उसकी भीतरी दीवारों पर पड़ती है। बर्तन की बाहरी (UPBoardSolutions.com) सतह तथा बॉक्स की दीवारें व तली सभी काले रंग की होती हैं, जिससे सूर्य की किरणों की ऊर्जा को अवशोषित कर लिया जाता हैं परिणामस्वरूप बॉक्स के अन्दर का ताप बढ़ जाता है। दो तीन घंटों में इसके अन्दर रखा खाना पक जाता है। सोलर कुकर की सहायता से चपाती बनाने और सफाई करने के अतिरिक्त सभी प्रकार के भोजन पकाये जा सकते हैं।

प्रश्न 11.
नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों का अधिक उपयोग क्यों करना चाहिए?
उत्तर
नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत जैसे सौर ऊर्जा, वायु ऊर्जा, जल ऊर्जा तथा बायोगैस से प्राप्त ऊर्जा पुनः प्राप्त होने वाले ऊर्जा के स्रोत है। विकास के साथ-साथ ऊर्जा की माँग में वृद्धि हुई है। अतः विभिन्न ऊर्जा स्रोतों का न्यायसंगत उपयोग किया जाना चाहिए। अनवीकरणीय ऊर्जा स्रोत समाप्त होते जा रहे हैं। अतः हमें नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों का अधिकाधिक उपयोग करना चाहिए।

प्रश्न 12.
ऊर्जा के अनवीकरणीय स्रोतों का संरक्षण किस प्रकार किया जा सकता है? विस्तार से समझाइये।
उत्तर
ऊर्जा संरक्षण हेतु निम्नलिखित उपायों को अपनाना चाहिए

  • ऊर्जा अपव्यय की रोकथाम और ऊर्जा बचत की उचित आदतों का ज्ञान ऊर्जा बचत में सहायक हो सकता है।
  • ऊर्जा संरक्षण के दृष्टिकोण से परम्परागत (अनवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों का उपयोग यदाकदा ही करना उपयुक्त होगा।
  • घर के विद्युत उपकरण जैसे पंखे, बल्ब, हीटर आदि को अति आवश्यक होने पर ही प्रयोग में लाना चाहिए। आवश्यकता न होने पर इनका उपयोग बन्द रखना चाहिए।
  • जहाँ पर सम्भव हो भोजन पकाने में, भोज्य पदार्थों के सुखाने में, पानी को गर्म करने में सौर ऊर्जा का ही प्रयोग करना चाहिए।
  • सोलर कुकर से भोजन पकाने पर आवश्यक तत्त्व भी सुरक्षित रहते हैं।
  • प्रकाश उत्पन्न करने के लिए ट्यूब लाइट, सोडियम वाष्प लैम्प/मरकरी वाष्प लैंप का प्रयोग घरों में तथा सड़क पर करना चाहिए।
  • भोजन पकाने के लिए प्रेशर कुकर का प्रयोग करना चाहिए, इससे ऊर्जा की बचत होती है।
  • खाना पकाने में मिट्टी के तेल का प्रयोग करते समय अच्छे किस्म के स्टोव का प्रयोग करना चाहिए।
  • आस-पास के स्थानों के आने जाने के लिए पेट्रोल/डीजल के वाहनों का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
  • व्यक्तिगत वाहनों के प्रयोग के स्थान पर यात्रा रेलगाड़ी/बस जैसे सार्वजनिक वाहनों से करनी चाहिए। ऐसा करने पर ईंधन की बचत होगी।

UP Board Solutions

प्रश्न 13.
बायोगैस किसे कहते हैं?
उत्तर
बायोगैस मेथेन और कार्बन डाइऑक्साइड गैसों का मिश्रण है। (UPBoardSolutions.com) यह गैस प्लांट में गोबर और जल के मिश्रण से उत्पन्न की जाती है। जब मिक्सिग टैंक में गोबर और जल को मिलाकर पाचक टैंक में डाला जाता है, तो मेथेन और कार्बन डाइऑक्साइड गैस उत्पन्न होती है। इस गैस को ही बायोगैस कहते हैं।

● नोट- प्रोजेक्ट कार्य छात्र स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 8 Science Chapter 16 ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 8 Science Chapter 16 ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.