UP Board Solutions for Class 8 Science Chapter 15 कार्बन एवं उसके यौगिक

UP Board Solutions for Class 8 Science Chapter 15 कार्बन एवं उसके यौगिक

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 8 Science. Here we have given UP Board Solutions for Class 8 Science Chapter 15 कार्बन एवं उसके यौगिक.

कार्बन एवं उसके यौगिक

● निम्न तालिका में अंकित कार्य के समक्ष उसमें प्रयुक्त ईंधन का नाम लिखिए –
UP Board Solutions for Class 8 Science Chapter 15 कार्बन एवं उसके यौगिक img-1

UP Board Solutions

● निम्नलिखित सारणी को पूरा कीजिए (पूरा करके)-
UP Board Solutions for Class 8 Science Chapter 15 कार्बन एवं उसके यौगिक img-2

अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों में सही विकल्प छाँटकर अभ्यासपुस्तिका में लिखिए (लिखकर)-
(क) निम्नलिखित पदार्थों में से किसमें कार्बन नहीं पाया जाता है-
(अ) कोयला में।
(ब) चीनी में
(स) रोटी में
(द) नमक में (UPBoardSolutions.com)
उत्तर
(द) नमक में।

(ख) प्रकृति में कार्बन पाया जाता है।
(अ) केवल मुक्त अवस्था में
(ब) केवल यौगिकों में
(स) मुक्त एवं यौगिक दोनों अवस्थाओं में
(द) केवल अपने अपररूपों में
उत्तर
(स) मुक्त एवं यौगिक दोनों अवस्थाओं में।

(ग) कुकिंग गैस (L.P.G.) में किसकी मात्रा अधिक है-
(अ) मेथेन
(ब) एथेन
(स) एथिलीन
(द) ब्यूटेन
उत्तर
(द) ब्यूटेन।

UP Board Solutions

(घ) कार्बन का क्रिस्टलीय रूप है-
(अ) जन्तु चारकोल
(ब) ग्रेफाइट
(स) कोयला
(द) लकड़ी का चारकोल
उत्तर
(अ) ग्रेफाइट।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (पूर्ति करके)-
उत्तर
(क) कार्बन सभी सजीव तथा कुछ निर्जीवों में उपस्थित है।
(ख) मेथेन सरलतम हाड्रोकार्बन है।
(ग) हीरा सबसे कठोर ‘दार्थ है।
(घ) पेट्रोल ज्वलनशील धन है।
(ङ) पेंसिल में उपस्थित ला पदार्थ ग्रेफाइट है।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित कथनों में सही कथन पर (✓) तथा गलत कथन पर (✗) का चिह्न लगाइए (लगाकर) –
उत्तर
UP Board Solutions for Class 8 Science Chapter 15 कार्बन एवं उसके यौगिक img-3

प्रश्न 4.
संक्षेप में उत्तर दीजिए-
(क) अपररूप क्या होते हैं? कार्बन के अपररूपों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर
अपररूप- वे पदार्थ जो विभिन्न भौतिक गुण परन्तु समान रासायनिक गुण रखते हैं, अपरलैंप कहलाते हैं।

कार्बन विभिन्न अपररूपों में मिलता है, जिन्हें निम्न दो भागों में बाँटा गया है-
1. क्रिस्टलीय –

  1. हीरा
  2. ग्रेफाइट।

2. अक्रिस्टलीय-

  1. लकड़ी का कोयला
  2. हड्डी का कोयला
  3. कोक
  4. काजल तथा
  5. गैस कार्बन।

UP Board Solutions

(ख) हीरा तथा ग्रेफाइट के गुणों की तुलना कीजिए।
उत्तर
ग्रेफाइट तथा हीरे के निम्न गुण स्पष्ट रूप से भिन्न हैं –

  1. रंग
  2. कार्य
  3. पारदर्शिता
  4. कठोरता

ग्रेफाइट तथा हीरा दोनों ही अपने गुणों में अधिकांशतः भिन्न हैं। ग्रेफाइट धूसर रंग का काला पदार्थ है। यह स्पर्श करने पर चिकना तथा फिसलने वाला पदार्थ है। जबकि, हीरा पारदर्शक तथा कठोर है। अब तक ज्ञात सबसे अधिक कठोर पदार्थ होने के बावजूद हीरा सरलता से टूट जाता है। बहुत से फलकों वाला क्रिस्टल बनाने (UPBoardSolutions.com) के लिए इसे विभिन्न तलों के साथ-साथ काफी सफाई से तोड़ा जाता है। इस पर पड़ने वाली प्रकाश की किरण-पुंज तेजी से बिखर कर अर्थात् परिशोषित होकर एक सजीव इन्द्रधनुष बनाती है। अतः इसको इसके स्थान से थोड़ा-सा हटाने पर यह चमकता है और सुन्दर रंगों के रूप में चिंगारी निकालता हुआ प्रतीत होता है।

ग्रेफाइट तथा हीरों में कार्बन परमाणु विभिन्न तरीकों (पैटर्नो) में परस्पर जुड़े अथवा आबन्धित होते हैं। परमाणुओं के इन्हीं विभिन्न पैट्रनें के कारण ही ये दोनों गुणों में भिन्न-भिन्न होते हैं। ग्रेफाइट में प्रत्येक कार्बन परमाणु एक ही तल में अपने पास के अन्य तीन कार्बन परमाणुओं के साथ जुड़ा रहता है। और षट्कोणीय जाल बनाता है। अनेक ऐसे तल एक-दूसरे के ऊपर ढीले-ढाले अथवा आबद्ध रूप में रखे होते हैं। इसी कारण ये तल सरलता से फिसल जाते हैं। इसी गुण के कारण ग्रेफाइट स्पर्श करने पर चिकना और फिसलने वाला पदार्थ लगता है और एक उत्तम स्नेहक के रूप में उपयोग होता है।

हीरे में कार्बन परमाणुओं की व्यवस्था पूर्णतया भिन्न है। प्रत्येक कार्बन परमाणु, अन्य चार कार्बन परमाणुओं के साथ जुड़कर त्रिविमीय (Three dimensions) दृढ़ क्रिस्टल की संरचना बनाता है। (UPBoardSolutions.com) इसी अत्यधिक स्थायी संरचना के कारण ही हीरा अब तक ज्ञात पदार्थों में सबसे अधिक कठोर पदार्थ है।

(ग) मेथेन को “मार्श” गैस क्यों कहते हैं?
उत्तर
मेथेन गैस (CH,) वायु की अनुपस्थिति में दलदली स्थानों पर, पेड़-पौधों और कार्बनिक पदार्थों (मार्श) के गलने-सड़ने से बनती है, इसलिए इसे मार्श गैस कहते हैं।

UP Board Solutions

(घ) पेट्रोल को जीवाश्म ईंधन क्यों कहते हैं?
उत्तर
पेट्रोल, करोड़ों वर्ष पहले दबे मृत जीव-जन्तु एवं वनस्पति के अपघटन से बने पेट्रोलियम से प्राप्त होता है। इसलिए पेट्रोल को जीवाश्म ईंधन कहते हैं।

(ङ) पेट्रोल को तरल सोना क्यों कहते हैं?
उत्तर
वर्तमान युग में पेट्रोलियम किसी राष्ट्र के लिए सोने से भी अधिक कीमती है, क्योंकि किसी भी राष्ट्र की उन्नति पेट्रोलियम की मात्रा पर निर्भर करती है। (UPBoardSolutions.com) कृषि, उद्योग, यातायात एवं संचार आदि विभिन्न कार्यों में इसका उपयोग अत्यन्त महत्त्वपूर्ण है, इसलिए पेट्रोलियम को तरल सोना कहा जाता है।

(च) प्रकृति में कार्बन किन पदार्थों में पाया जाता है?
उत्तर
प्रकृति में कार्बन – कार्बन एक तत्व है जिसका परमाणु भार 12 है तथा यह स्वतन्त्र अवस्था में प्रकृति में शुद्ध रूप में (हीरे तथा ग्रेफाइट के रूप में) मिलता है। इसके अतिरिक्त संयुक्त अवस्था में पेट्रोलियम, खड़िया तथा चूने के पत्थर में पाया जाता है।

(छ) लैम्प ब्लैक क्या होता है?
उत्तर
लैम्प ब्लैक मोम अथवा तेल को वायु की सीमित मात्रा में जलाने पर प्राप्त कालिख को कहते हैं।

(ज) हाइड्रोकार्बन यौगिक कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर
हाइड्रोकार्बन यौगिक दो प्रकार के होते हैं –

  1. संतृप्त हाइड्रोकार्बन
  2. असंतृप्त हाइड्रोकार्बन

UP Board Solutions

(झ) रॉकेट ईंधन के दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर
मेथिल हाइड्रोजन तथा द्रवित हाइड्रोजन।

(ट) पेट्रोलियम गैस किन गैसों का मिश्रण है?
उत्तर
पेट्रोलियम गैस ब्यूटेन एवं प्रोपेन गैसों का मिश्रण है।

प्रश्न 5.
लकड़ी, कण्डे, खेतों में धान व गेहूँ के पुआल जलाने से होने वाले प्रदूषण के कारण पर्यावरण पर होने वाले प्रभाव का वर्णन कीजिए।
उत्तर
लकड़ी, कण्डे, गेहूँ व धान के पुआल (पराली), कोयला, पेट्रोल, एल.पी.जी. के जलने से कार्बन डाइऑक्साइड गैस उत्पन्न होती है। खेतों में धान व गेहूँ के पुआल (पराली जलाने से वायुमण्डल में (UPBoardSolutions.com) धुएँ का कोहरा छा जाता है। जिससे आँखों में जलन व साँस लेने में तकलीफ होती है तथा वायुमण्डल में कार्बन डाईऑक्साइड की मात्रा बढ़ जाती है।

UP Board Solutions

प्रश्न 6.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए –
(क) ईंधन क्या है? ईंधन का वर्गीकरण उदाहरण सहित कीजिए।
उत्तर
ईंधन से दहन क्रिया द्वारा ऊर्जा प्राप्त होती है। ईंधन करोड़ों वर्ष पूर्व पृथ्वी के अन्दर दबे मृत जीव-जन्तु, वनस्पतियों के अपघटन द्वारा प्राप्त पेट्रोलियम के शोधन से प्राप्त किया जाता है। ईंधन तीन अवस्थाओं में पाया जाता है

  1. ठोस ईंधन – चारकोल, कोयला आदि।
  2. द्रव ईंधन – डीजल, पेट्रोल आदि।
  3. गैस ईंधन – गोबर गैस, एल०पी०जी० आदि।

ईंधन का वर्गीकरण पेट्रोलियम के प्रभाजी आसवन से प्राप्त प्रभाजों के क्वथनांक के आधार पर किया गया है।
UP Board Solutions for Class 8 Science Chapter 15 कार्बन एवं उसके यौगिक img-4

(ख) हीरा में कार्बन परमाणु किस प्रकार व्यवस्थित रहते हैं? चित्र की सहायता से समझाइए।
उत्तर
UP Board Solutions for Class 8 Science Chapter 15 कार्बन एवं उसके यौगिक img-5
हीरा कार्बन का एक पारदर्शी क्रिस्टलीय अपरूप है। इसमें कार्बन का एक परमाणु चार परमाणुओं से जुड़ा होता है। कार्बन परमाणुओं की चतुष्फलकीय व्यवस्था के कारण यह पूर्णतः आबद्ध कठोर तथा त्रिविमीय , संरचना चित्रानुसार होती है।

(ग) हीरा का उपयोग आभूषण बनाने में क्यों किया जाता है?
उत्तर
हीरे को सरलता से भिन्न-भिन्न तल में तोड़कर कई फलक वाले क्रिस्टल बनाए जा सकते हैं, जिससे इस पर पड़ने वाला प्रकाश पूँज विभक्त होकर शीघ्रता से इन्द्रधनुषी रंग बनाता है। यह थोड़ी-सी भी हलचल से झिलमिलाता है और सुन्दर रंगों वाला स्फुलिंग उत्पन्न करता है। अतः हीरे के उपयोग से आभूषण की सुन्दरता बढ़ जाती है। इसी कारण हीरे का उपयोग आभूषण बनाने में किया जाता है।

UP Board Solutions

(घ) सुगर चारकोल का उपयोग लिखिए।
उत्तर
सुगर चारकोल का उपयोग अपचायक के रूप में होता है। यह धातु ऑक्साइड को धातु के रूप में अपचयित करता है।

प्रश्न 7.
निम्नलिखित प्रश्नों में चार-चार पद हैं। प्रत्येक प्रश्न में तीन पद किसी-न-किसी रूप में एक से हैं और एक पद अन्य तीनों से भिन्न है। अन्य से भिन्न पद की पहचान कर अभ्यास-पुस्तिका में लिखिए (लिखकर) –
(क) हीरा, कोयला, जन्तु चारकोल, काजल
(ख) मेथेन, इथेन, प्रोपेन, इथलीन
(ग) एल०पी०जी० गैस, पेट्रोल, डीजल, लकड़ी
(घ) खाने का सोडा, चीनी, रोटी, नमक
उत्तर
(क) काजल,
(ख) इथलीन
(ग) लकड़ी
(घ) रोटी

● नोट- प्रोजेक्ट कार्य छात्र स्वयं करें।

UP Board Solutions

We hope the UP Board Solutions for Class 8 Science Chapter 15 कार्बन एवं उसके यौगिक help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 8 Science Chapter 15 कार्बन एवं उसके यौगिक, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 8 Science Chapter 14 चुम्बकत्व

UP Board Solutions for Class 8 Science Chapter 14 चुम्बकत्व

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 8 Science. Here we have given UP Board Solutions for Class 8 Science Chapter 14 चुम्बकत्व.

चुम्बकत्व

अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों में सही विकल्प छाँटकर अपनी अभ्यास-पुस्तिका में लिखिए-
(क) चुम्बक द्वारा आकर्षित होता है –
(अ) लकड़ी का बुरादा
(ब) काँच का बुरादा
(स) लोहे का बुरादा
(द) ताँबे का बुरादा

UP Board Solutions 

(ख) स्वतंत्रतापूर्वक लटकाने पर चुम्बकं रुकता है –
(अ) उत्तर-पूर्व दिशा में
(ब) उत्तर-दक्षिण दिशा में
(स) उत्तर दिशा के लम्बवत्
(द) कहीं भी रूक सकता है।

(ग) चुम्बकीय पदार्थ है –
(अ) पीतल
(ब) ताँबा(UPBoardSolutions.com)
(स) लोहा
(द) रबर

(घ) चुम्बक का चुम्बकत्व सर्वाधिक होता है-
(अ) चुम्बक के बीच में
(ब) चुम्बक से सिरों पर
(स) सभी जगह समान
(द) चुम्बक से दूर

(ङ) चुम्बकीय प्रभाव आर-पार नहीं निकल पाता है –
(अ) लोहे की चादर से
(ब) काँच की, पट्टी से
(स) लकड़ी के तख्ते से
(द) कागज से

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
दिये गये विकल्पों की सहायता से रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(आकर्षित, उत्तरी, दक्षिणी, प्राकृतिक, कृत्रिम, ध्रुवों, चुम्बकीय)
उत्तर
(क) चुम्बक जिन पदार्थों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं उन्हें चुम्बकीय पदार्थ कहते हैं।
(ख) चुम्बक में उत्तरी एवं दक्षिणी ध्रुव होते हैं।
(ग) चुम्बक के ध्रुवों को (UPBoardSolutions.com) एक दूसरे से अलग नहीं किया जा सकता है।
(घ) चुम्बक लोहे के चूर्ण को अपनी ओर आकर्षित करता है।
(ङ) प्रकृति में पाये जाने वाले चुम्बक को प्राकृतिक चुम्बक कहते हैं।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित वाक्यों में सही के सामने (✓) तथा गलत के सामने (✗) का चिह्न अपनी अभ्यास-पुस्तिका में लगाइए (लगाकर)
उत्तर
UP Board Solutions for Class 8 Science Chapter 14 चुम्बकत्व img-1

प्रश्न 4.
चुम्बक के चारे गुण लिखिए।
उत्तर

  • लोहे के कण मिले मिश्रण से लोहे के कणों को चुम्बक की सहायता से अलग किया जा सकता है।
  • चुम्बक लोहा तथा लोहे से बनी वस्तुओं को आकर्षित करता है।
  • चुम्बक की सहायता से मोटर साइकिल, (UPBoardSolutions.com) स्कूटर तथा मोटर कार में प्रयुक्त होने वाले डायनेमो का निर्माण किया जाता है।
  • चुम्बक का महत्वपूर्ण उपयोग कम्पास सुई बनाने में किया जाता है, जिसकी सहायता से दिशाएँ। ज्ञात की जाती हैं।

UP Board Solutions

प्रश्न 5.
विद्युत चुम्बक से क्या अभिप्राय है? इसका उपयोग लिखिए।
उत्तर
विद्युत चुम्बक – यदि एक नर्म लोहे की छड़ पर तार लपेट कर तार में विद्युत धारा प्रवाहित की जाए तो नर्म लोहे की छड़ चुम्बक बन जाती है, इसे विद्युत चुम्बक कहते हैं। इस प्रकार विद्युत धारा द्वारा बनाए गए चुम्बक को विद्युत चुम्बक कहते हैं। यह प्रायः घोड़े के नाल जैसे ‘U’ आकार के होते हैं।

विद्युत चुम्बक के उपयोग –

  1. इसका टेलीग्राफ तथा टेलीफोन (UPBoardSolutions.com) में प्रयोग किया जाता है।
  2. यह कारखानों में लोहे या इस्पात के बने भागों तथा टुकड़ों को ढोने के काम आता है।
  3. यह बिजली की घण्टी तथा लाउडस्पीकर में प्रयुक्त किया जाता है।
  4. यह मिट्टी और लोहे चूर्ण के मिश्रण में से लोहे को अलग करने के काम आता है।

प्रश्न 6.
चुम्बकीय क्षेत्र किसे कहते हैं?
उत्तर
चुम्बक के चारों ओर का वह क्षेत्र जिसमें चुम्बकीय प्रभाव का अनुभव होता है, चुम्बकीय क्षेत्र कहलाता है।

प्रश्न 7.
चुम्बकीय बल रेखाओं को चित्र सहित परिभाषित कीजिए।
उत्तर
UP Board Solutions for Class 8 Science Chapter 14 चुम्बकत्व img-2
चुम्बकीय बल रेखाएँ किसी चुम्बकीय क्षेत्र में वो काल्पनिक वक्र हैं ? जिनके किसी बिन्दु पर खींची गयी स्पर्श रेखा उस बिन्दु पर चुम्बकीय क्षेत्र
की दिशा को निरूपित करती है।

प्रश्न 8.
अस्थाई तथा स्थाई चुम्बक एक-दूसरे से किस प्रकार भिन्न हैं?
उत्तर
अस्थाई चुम्बक- जिस चुम्बक में चुम्बकत्व का गुण स्थायी नहीं रहता है उस चुम्बक को अस्थायी चुम्बक कहते हैं। अस्थायी चुम्बक को नर्म (मुलायम) लोहे का बनाया जाता है। अधिकांश अस्थाई चुम्बकों को लोहे के चारों ओर लपेटे गए चालक तार की कुण्डली में विद्युतधरा प्रवाहित कर बनाया जाता है। (UPBoardSolutions.com) कुण्डली में जब तक विद्युतधारा प्रवाहित होती रहती है, नर्म लोहे में चुम्बकत्व रहता है तथा धारा प्रवाह बन्द करते ही इसका चुंबकत्व समाप्त हो जाता है। इन्हें विद्युत चुम्बक कहते हैं।

स्थाई चुम्बक-जिस चुम्बक में चुम्बकत्व का गुण स्थायी होता है, उसे स्थायी चुम्बक कहते हैं। ये चुम्बक लोहा, निकेल कोबाल्ट आदि के बनाए जाते हैं। इसका चुम्बकत्व शीघ्र नष्ट नहीं होता है। अतः ये लम्बे समय तक उपयोग में लाए जा सकते हैं।

UP Board Solutions

प्रश्न 9.
पृथ्वी एक चुम्बक की भाँति कार्य करती है? इसके लिए तथ्य दीजिए।
उत्तर
जब स्वतन्त्रतापूर्वक लटके हुए किसी बड़े चुम्बक को पृथ्वी तल पर उत्तरी गोलार्द्ध से दक्षिणी गोलार्द्ध की ओर ले जाते हैं, तब दंड चुम्बक उसी भाँति व्यवहार करता है जैसा कि बड़े चुम्बक के ऊपर छोटा चुम्बक व्यवहार करता है। इससे यह निष्कर्ष निकलता है- पृथ्वी चुम्बक की भाँति व्यवहार करती है।

प्रश्न 10.
चुम्बक को उचित रखरखाव कैसे करते हैं?
उत्तर
चुम्बक का चुम्बकत्व बनाये रखने के लिये अधेलिखित सावधानियाँ बरतनी चाहिए

  • दो चुम्बकों को आपस में न रगड़े। विपरीत दिशा में घर्षण न करें।
  • चुम्बक को न पीटें, न ठोकें और न ही ऊँचाई से जमीन पर गिराएँ।
  • चुम्बक को गर्म नहीं करना चाहिए। (UPBoardSolutions.com)
  • पास-पास रखे चुम्बकों के समान ध्रुवों को साथ-साथ न रखें।

प्रश्न 11.
प्रयोग द्वारा दिखाइए कि चुम्बक के असमान ध्रुवों में आकर्षण होता है।
उत्तर

  • एक चुम्बकीय सुई तथा एक छड़ चुम्बक लीजिए।
  • चुम्बकीय सुई के उत्तरी ध्रुव (N) के पास छड़ चुम्बक के दोनों ध्रुवों को बारी-बारी से लाइये। देखिए क्या होता है?

आप देखेंगे कि जब सुई के पास छड़ चुम्बक का उत्तरी ध्रुव लाते हैं, तो सुई का उत्तरी ध्रुव प्रतिकर्षित हो । जाता है और जब चुम्बक को दक्षिण ध्रुव (Sसुई के उत्तरी ध्रुव के पास लाया जाता है तो चुम्बकीय सुई को उत्तरी ध्रुव आकर्षित हो जाता है। चित्र 14.6 अ एवं बे इससे स्पष्ट है कि चुम्बक के समान ध्रुवों में प्रतिकर्षण तथा असमान ध्रुवों में आकर्षण होता है।

UP Board Solutions

प्रश्न 12.
विद्युतधारा के चुम्बकीय प्रभाव को दर्शाने के लिए एक प्रयोग का वर्णन कीजिए।
उत्तर

  • एक चालक तार, एक कुंजी तथा एक शुष्क सेल लें। इनको मेज पर रखकर तार में बिना विद्युत धारा प्रवाहित किये चुम्बकीय सुई को तार के पास लायें। आप देखेंगे कि (UPBoardSolutions.com) चुम्बकीय सुई उत्तर-दक्षिण दिशा में रुक गयी है।
  • अब चित्रानुसार तार में विद्युतधारा प्रवाहित करके चुम्बकीय सुई के विक्षेप को देखें।

आपने देखा कि चुम्बकीय सुई विक्षेपित हो जाती है। इससे यह निष्कर्ष निकलता है कि तार में विद्युतधारा प्रवाहित करने पर इसके चारों ओर चुम्बकीय क्षेत्र उत्पन्न हो जाता है।

● नोट- प्रोजेक्ट कार्य छात्र स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 8 Science Chapter 14 चुम्बकत्व help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 8 Science Chapter 14 चुम्बकत्व, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 8 Science Chapter 13 विद्युत धारा

UP Board Solutions for Class 8 Science Chapter 13 विद्युत धारा

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 8 Science. Here we have given UP Board Solutions for Class 8 Science Chapter 13 विद्युत धारा.

विद्युत धारा

अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित में सही विकल्प चुनकर अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए-
उत्तर
(क) अमीटर द्वारा मापा जाता है
(क) विद्युत धारा
(ब) विभवान्तर
(स) आवेश
(द) अवद्युत ऊर्जा

UP Board Solutions 

(ख) किस सेल को पुनः आवेशित किया जा सकता है-
(क) शुष्क सेल
(ब) डेनियल सेल
(स) सीसा संचायक सेल
(द) वोल्टीय सेल

(ग) विद्युत विभवान्तर का मात्रक है-
(क) कूलॉम
(ब) एम्पियर
(स) सेकेण्ड
(द) बोल्ट

(घ) UP Board Solutions for Class 8 Science Chapter 13 विद्युत धारा img-1 प्रतीक (UPBoardSolutions.com) है।
(क) प्रतिरोध का 
(ब) सेल का
(स) वोल्टमीटर का
(द) अमीटर का

UP Board Solutions

(ङ) निम्नलिखित में से कौन-सी समीकरण सही है-
(क) I=Q x t
(ब) I =[latex]\frac { Q }{ t } [/latex]
(स) Q=[latex]\frac { I }{ t } [/latex]
(द) t=I x Q

प्रश्न 2.
निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
उत्तर
(क) विद्युत धरा का मात्रक एम्पियर होता है।
(ख) प्रतिरोध का (UPBoardSolutions.com) मात्रक ओम होता है।
(ग) रासायनिक ऊर्जा को शुष्क सेल द्वारा विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित किया जाता है।
(घ) लकड़ी विद्युत रोधी पदार्थ होता है।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित में सही कथन पर सही (✓) तथो गलत कथन पर गलत (✗) का चिह्न लगाइये-
उत्तर
UP Board Solutions for Class 8 Science Chapter 13 विद्युत धारा img-2

प्रश्न 4.
स्तम्भ ‘क’ का स्तम्भ ‘ख’ से मिलान कीजिए
उत्तर
UP Board Solutions for Class 8 Science Chapter 13 विद्युत धारा img-3

प्रश्न 5.
निम्नलिखित में अन्तर स्पष्ट कीजिए-
(क) विद्युत वाहक (UPBoardSolutions.com) बल तथा विभवान्तर
उत्तर
विद्युत वाहक बल तथा विभवान्तर में अन्तर-
UP Board Solutions for Class 8 Science Chapter 13 विद्युत धारा img-4

(ख) प्राथमिक तथा द्वितीयक सेल
उत्तर
प्राथमिक तथा द्वितीयक सेल में अन्तर-
UP Board Solutions for Class 8 Science Chapter 13 विद्युत धारा img-5

(ग) अमीटर तथा वोल्टमीटर
उत्तर
UP Board Solutions for Class 8 Science Chapter 13 विद्युत धारा img-6

प्रश्न 6.
निम्नलिखित किस भौतिक राशि के मात्रक हैं?
उत्तर
(क) कूलॉम=आवेश, ऐम्पियर=विद्युत धारा, (UPBoardSolutions.com) वोल्ट=विभवान्तर, जूल=व्यय ऊर्जा, ओम=प्रतिरोध

UP Board Solutions

प्रश्न 7.
धारा के निम्नलिखित प्रभाव पर आधारित एक-एक उपकरण का नाम तथा उपयोग लिखिए-
उत्तर
(क) चुम्बकीय प्रभाव = अमीटर एवं वोल्टमीटर
(ख) ऊष्मीय प्रभाव = बल्ब, हीटर
(ग) रासायनिक प्रभाव = विद्युत लेपन

प्रश्न 8.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
(अ) फ्यूज तार क्या है? इसका क्या उपयोग होता है? यह किस मिश्रधातु से बना होता है।
उत्तर
फ्यूज तार – यह सीसे और टिन से बनी मिश्र धातु का कम गलनांक वाला एक पतला तार होता है जो विद्युत परिपथ में शॉर्ट सर्किट से होने वाली हानि से हमें बचाता है।

उपयोग – विद्युत परिपथ में शार्ट सर्किट होने पर तथा (UPBoardSolutions.com) अधिक वोल्टेज आने पर यह स्वयं पिघल जाता है। जिससे विद्युत धारा का प्रवाह रुक जाता है और तारों तथा विद्युत उपकरणों को कोई हानि  नहीं पहुँचती है।

फ्यूज तार को चीनी मिट्टी के बने एक खोल में लगाते हैं, इसे फ्यूज कैरियर कहते हैं।

UP Board Solutions

(ब) तीन घरेलू उपकरणों का नाम लिखिए। यह मेन्स के साथ कैसे जोड़े जाते हैं?
उत्तर
विद्युत परिपथ में लगे उपकरण जैसे- बल्ब, पंखा, फ्रीज आदि। इन उपकरणों को खराब होने से बचाने के लिए प्रत्येक विद्युत परिपथ में एक कम गलनांक वाले मिश्र धातु के तार के (UPBoardSolutions.com) टुकड़े को प्रयोग किया जाता है। यह तार का टुकड़ा एक विद्युत रोधी आधार के कटआउट में लगाया जाता है। इस छोटे तार को फ्यूज कहते हैं। इसे मेंस के श्रेणी क्रम में जोड़ा जाता है।

(स) घरेलू विद्युत उपकणों के प्रयोग में क्या सावधानियाँ रखनी चाहिए?
उत्तर
घरेलू विद्युत प्रयोग में निम्नलिखित सावधानियाँ बरतनी चाहिए-

  • विद्युत धारा के खुले तार को नहीं छूना चाहिये।
  • भीगे हाथों से स्विच को नहीं छूना चाहिये।
  • घरों में अच्छे, विद्युत रोधी लेप वाले संयोजक तार लगाए जाएँ।
  • विद्युत उपकरण मानक स्तर (आई०एस०आई०) के ही प्रयोग में लाए जाएँ।
  • घरों में वायरिंग कराते समय उदासीन (UPBoardSolutions.com) तार का सम्बन्ध पृथ्वी (अर्थिंग) से अवश्य किया जाए।
  • विद्युत कार्य करते समय रबड़ के दस्ताने पहने जाएँ।
  • विद्युत परिपथों में सुरक्षा के दृष्टिकोण से सुरक्षा फ्यूज का प्रयोग अवश्य किया जाना चाहिए।
  • किसी प्रकार के खतरे की आशंका होने पर सर्वप्रथम मेन्स का स्विच आफ कर देना चाहिए।

प्रश्न 9.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए –
(अ) एक चालक तार का प्रतिरोध 3.0 ओम है। तार के सिरों के बीच 1.5 वोल्ट का विभवान्तर है। तार में बहने वाली विद्युत धारा का मान ज्ञात कीजिए।
उत्तर
UP Board Solutions for Class 8 Science Chapter 13 विद्युत धारा img-7

UP Board Solutions

(ब) एक चालक 40 कूलॉम विद्युत आवेश 8 सेकेण्ड तक (UPBoardSolutions.com) प्रवाहित किया जाता है। चालक में प्रवाहित विद्युत धारा का मान ज्ञात कीजिये।
उत्तर
UP Board Solutions for Class 8 Science Chapter 13 विद्युत धारा img-8

We hope the UP Board Solutions for Class 8 Science Chapter 13 विद्युत धारा help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 8 Science Chapter 13 विद्युत धारा, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 8 Science Chapter 7 जन्तुओं में जनन

UP Board Solutions for Class 8 Science Chapter 7 जन्तुओं में जनन

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 8 Science. Here we have given UP Board Solutions for Class 8 Science Chapter 7 जन्तुओं में जनन.

जन्तुओं में जनन

अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित के सही विकल्प चुनकर (UPBoardSolutions.com) अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए
उत्तर
(क) जन्तुओं में निरन्तरता के लिए आवश्यक है

(अ) पाचन
(ब) श्वसन
(स) प्रजनन
(द) उत्सर्जन

UP Board Solutions 

(ख) बाह्य निषेचन होता है (UPBoardSolutions.com)
(अ) मेढक
(ब) गाय
(स) मनुष्य
(द) बकरी

(ग) लैंगिक प्रजनन में भाग लेते हैं
(अ) दो नर जन्तु
(ब) एक नर एवं एक मादा जन्तु
(स) दो मादा जन्तु
(द) इनमें से कोई नहीं

(घ) आंतरिक निषेचन होता है
(अ) नर शरीर के बाहर
(ब) मादा शरीर के बाहर
(स) नर शरीर के अन्दर
(द) मादा शरीर के अन्दर

UP Board Solutions

(ङ) मादा जननांग है
(अ) वृषण
(ब) गर्भाशय
(स) शिश्न
(द) शुक्रवाहिनी

प्रश्न 2.
सत्य कथन के सामने सही (✓) तथा असत्य कथन (UPBoardSolutions.com) के सामने गलत (✗) का चिह्न लगाइये
उत्तर
UP Board Solutions for Class 8 Science Chapter 7 जन्तुओं में जनन img-1

प्रश्न 3.
स्तम्भ ‘क’ को स्तम्भ ‘ख’ से मिलान कर अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए।
उत्तर
UP Board Solutions for Class 8 Science Chapter 7 जन्तुओं में जनन img-2

प्रश्न 4.
द्विलिंगी किसे कहते हैं। उदाहरण सहित समझाइए।
उत्तर
जिन जन्तुओं को नर एवं मादा जनन अंग एक ही जन्तु में (UPBoardSolutions.com) पाये जाते हैं, द्विलिंगी कहलाते हैं। उदाहरण केंचुआ, जोंक आदि।

UP Board Solutions

प्रश्न 5.
प्रजनन से क्या समझते हैं?
उत्तर
जन्तुओं में अपनी ही जाति की निरंतरता बनाये रखने की क्रिया को प्रजनन कहते हैं।

प्रश्न 6.
लैंगिक प्रजनन तथा अलैंगिक प्रजनन में अन्तर समझाइए?
उत्तर
लैंगिक प्रजनन अलैंगिक प्रजनन में निम्नलिखित अन्तर है-
UP Board Solutions for Class 8 Science Chapter 7 जन्तुओं में जनन img-3

प्रश्न 7.
आन्तरिक निषेचन किसे कहते हैं?
उत्तर
जो निषेचन क्रिया मादा शरीर के (UPBoardSolutions.com) अन्दर होती है उसे आन्तरिक निषेचन कहते हैं।
उदाहरण- बैल, बकरी, मनुष्य आदि।

UP Board Solutions

प्रश्न 8.
अण्डयुज को उदाहरण सहित समझाइए।
उत्तर
अण्डयुज- अण्डे देने वाले जन्तुओं को (UPBoardSolutions.com) अण्डयुज कहते हैं। उदाहरण-: कबूतर, मुर्गी आदि।

प्रश्न 9.
बाह्य निषेचन किसे कहते हैं? उदाहरण सहित समझाइए।
उत्तर
शरीर के बाहर होने वाला निषेचन बाह्य (UPBoardSolutions.com) निषेचन कहलाता है। उदाहरण- मछली, मेढक आदि।

प्रश्न 10.
मादा के किस जनन अंग में भ्रूण का रोपण होता है?
उत्तर
मादा के गर्भाशय में भ्रूण को रोपन होता है।

● नोट- प्रोजेक्ट कार्य छात्र स्वयं करें।

UP Board Solutions

We hope the UP Board Solutions for Class 8 Science Chapter 7 जन्तुओं में जनन help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 8 Science Chapter 7 जन्तुओं में जनन, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 8 Science Chapter 6 कोशिका से अंग तंत्र तक

UP Board Solutions for Class 8 Science Chapter 6 कोशिका से अंग तंत्र तक

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 8 Science. Here we have given UP Board Solutions for Class 8 Science Chapter 6 कोशिका से अंग तंत्र तक.

कोशिका से अंग तंत्र तक

अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित के सही विकल्प चुनकर अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए
उत्तर
(क) एककोशिक जीव. का उदाहरण है
(अ) मनुष्य
(ब) हाथी
(स) अमीबा
(द) बरगद

UP Board Solutions 

(ख) पादप कोशिका की प्रमुख विशेषता है
(अ) कोशिकाभिति
(ब) हरितलवक
(स) बड़ी रिक्तिका
(द) उपरोक्त सभी

(ग) कोशिका का ऊर्जा ग्रह कहा जाता है
(अ) हरितलवक को
(ब) माइटोकाण्ड्रिया को
(स) रिक्तिका को
(द) राइबोसोम को

(घ) ऑक्सिन है-
(अ) जन्तु हार्मोन्स
(ब) औषधि
(स) उत्सर्जी पदार्थ
(द) पादप हार्मोन्स

(ङ) फलों को पकाने के लिए कौन सा हार्मोन्स उपयोग किया जाता है?
(अ) ऑक्सिन
(ब) एबसिसिक अम्ल
(स) एथिलीन
(द) साइटोकाइनिन

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति करो
उत्तर
(क) जन्तुओं में हार्मोन्स अन्तःस्रावी ग्रंथियाँ द्वारा स्रावित होते हैं।
(ख) कोशिका सजीवों की रचनात्मक एवं कार्यात्मक इकाई है।
(ग) जिबरेलिन ऊत्तक पौधों (UPBoardSolutions.com) की लम्बाई में वृद्धि करने में सहायक होता है।
(घ) शरीर के बाह्य सुरक्षात्मक आवरण बनाने में एपीथिलियम् ऊत्तक सहायता करते हैं।
(ङ) समान रचना एवं कार्य वाली कोशिका के समूह को ऊतक कहते हैं।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित के सही जोड़े बनाइए
उत्तर
UP Board Solutions for Class 8 Science Chapter 6 कोशिका से अंग तंत्र तक img-1

प्रश्न 4.
निम्नलिखित में से सही कथन के आगे सही (✓) का निशान लगाएँ (UPBoardSolutions.com) तथा गलत कथन के आगे गलत (✗) का निशान लगाएँ।
उत्तर
UP Board Solutions for Class 8 Science Chapter 6 कोशिका से अंग तंत्र तक img-2

प्रश्न 5.
कोशिका के किस भाग में कोशिकांग पाये जाते हैं?
उत्तर
जीवद्रव्य कला में कोशिकांग पाये जाते हैं।

UP Board Solutions

प्रश्न 6.
प्रतिभाजी ऊतक की दो विशेषताएँ बताइये। ये कहाँ पाये जाते हैं?
उत्तर
अविभाजी ऊतक की कोशिकाएँ-

  1. विभज्योत्तक उतक की कोशिकाएँ समान व्यास वाली होती हैं, जिनका आकार आयताकार या बहुभुजी होती है।
  2.  इन कोशिकाओं का केन्द्रक बड़ा, जीवद्रव्य सघन तथा (UPBoardSolutions.com) इनमें रिक्तिका अनुपस्थित रहती है। उदाहरण- प्याज,

ये पौधे के रूपट टिप, शूट टिप ओर कैबियम में पाये जाते हैं।

प्रश्न 7.
किन्हीं दो अन्तःस्रावी ग्रन्थियों के नाम तथा उनके कार्य लिखिए।
उत्तर
दो अन्तस्रावी ग्रन्थियाँ निम्नलिखित हैं-

  1. पीयूष ग्रन्थि (कार्य)- शरीर में वृद्धि करता है। इसकी कमी से वृद्धि रुक जाती है।
  2. थायरॉइड ग्रन्थि (कार्य)- शरीर की उपापचयी क्रियाओं को (UPBoardSolutions.com) नियन्त्रित करता है। इसकी कमी से पेंघा रोग होता है।

UP Board Solutions

प्रश्न 8.
पादप तथा जन्तु कोशिका में अन्तर लिखिए।
उत्तर
पादप और जन्तु कोशिका में अन्तर-
UP Board Solutions for Class 8 Science Chapter 6 कोशिका से अंग तंत्र तक img-3
प्रश्न 9.
केवल चित्रों के माध्यम से रेखित तथा अरेखित (UPBoardSolutions.com) पेशी ऊतक स्पष्ट कीजिए।
उत्तर
UP Board Solutions for Class 8 Science Chapter 6 कोशिका से अंग तंत्र तक img-4

प्रश्न 10.
पादप कोशिका का नामांकित चित्र बनाइये।
उत्तर
UP Board Solutions for Class 8 Science Chapter 6 कोशिका से अंग तंत्र तक img-5

● नोट- प्रोजेक्ट कार्य छात्र स्वयं करें।

UP Board Solutions

We hope the UP Board Solutions for Class 8 Science Chapter 6 कोशिका से अंग तंत्र तक help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 8 Science Chapter 6 कोशिका से अंग तंत्र तक, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.