UP Board Class 12 Geography Model Papers Paper 4

UP Board Class 12 Geography Model Papers Paper 4 are part of UP Board Class 12 Geography Model Papers. Here we have given UP Board Class 12 Geography Model Papers Paper 4.

Board UP Board
Textbook NCERT
Class Class 12
Subject Geography
Model Paper Paper 4
Category UP Board Model Papers

UP Board Class 12 Geography Model Papers Paper 4

समय : 3 घण्टे 15 मिनट
पूर्णांक : 70

निर्देश :
प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों के प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।
नोट :

  • सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
  • प्रश्न संख्या-1 से 8 तक बहुविकल्पीय प्रश्न है। प्रश्न संख्या-9 से 16 तक अतिलघु उत्तरीय प्रश्न हैं, जिनका प्रत्येक उत्तर लगभग 20 शब्दों में, प्रश्न संख्या-17 से 24 तक लघु उत्तरीय प्रश्न हैं, जिनका प्रत्येक उत्तर लगभग 100 शब्दों में और प्रश्न संख्या-25 से 26 तक विस्तृत उत्तरीय प्रश्न हैं, जिनका प्रत्येक उत्तर लगभग 300 शब्दों में दीजिए।
  • सभी प्रश्नों के लिए निर्धारित अंक उनके सम्मुख अंकित हैं।
  • उपयुक्त रेखा मानचित्रों एवं आरेखों द्वारा अपने उत्तरों की पुष्टि कीजिए।

बहुविकल्पीय प्रश्न

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए। [1]

प्रश्न 1.
उत्तरी अमेरिका तथा उत्तरी यूरेशिया में किस प्रकार के वन पाए जाते है। [1]
(a) कोणधारी वैन
(b) मानसूनी वन
(c) विषुतूरेखीय वन
(d) भूमध्यसागरीय

प्रश्न 2.
पारिस्थितिक-तन्त्र की कार्यप्रणाली निर्भर करती है। [1]
(a) उपभोक्ता पर
(b) स्वपोषित पर
(c) वियोजक पर
(d) ऊर्जा प्रवाह

प्रश्न 3.
नेपानगर किस लिए प्रसिद्ध है? [1]
(a) अख़बारी कागज के लिए
(b) रेशम उद्योग के लिए
(c) सीमेण्ट उद्योग के लिए
(d) चीनी उद्योग के लिए

प्रश्न 4.
कैनेडियन पैसिफिक रेलमार्ग जोड़ता है। [1]
(a) हैलीक्स को प्रिन्स जॉर्ज से
(b) सेप्ट जॉन को प्रिन्स रुपर्ट से
(c) हैलीक्स को बैंकूवर से
(d) सेप्ट जॉन को बैंकूवर से

प्रश्न 5.
भारत में सबसे अधिक कहवा उत्पादक राज्य है। [1]
(a) केरल
(b) तमिलनाडु
(c) कर्नाटक
(d) आन्ध्र प्रदेश

प्रश्न 6.
निम्नलिखित में से कौन-सा बन्दरगाह भारत के पूर्वी तट पर स्थित है। [1]
(a) फ़ाज़ला
(b) कोच्चि
(c) न्यू मंगलौर
(d) चेन्नई

प्रश्न 7.
निम्नलिखित में से कौन-सा भारत का बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है। [1]
(a) पूर्वी उत्तर प्रदेश
(b) पूर्वी मध्य प्रदेश
(c) पूर्वी महाराष्ट्र
(d) पूर्वी कर्नाटक

प्रश्न 8.
भारत में विश्व का कितना प्रतिशत जल संसाधन उपलब्ध है? [1]
(a) 16%
(b) 5%
(c) 4%
(d) 2.4%

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 9.
उष्णकटिबन्धीय चौड़ी पत्ती वाले सदाबहार वन के वितरण को लिखिए। [2]

प्रश्न 10.
किन्हीं दो गैर-परम्परागत ऊर्जा स्रोतों का उल्लेख कीजिए। [2]

प्रश्न 11.
जापान के लौह-इस्पात उद्योग के दो केन्द्रों के नाम लिखिए। [2]

प्रश्न 12.
विश्व में चावल के प्रमुख आयातक देश कौन-कौन से हैं? [2]

प्रश्न 13.
विश्व के किन्हीं दो बन्दरगाहों के नाम बताइए। [2]

प्रश्न 14.
भारत में वनों पर आधारित दो उद्योगों के नाम लिखिए। [2]

प्रश्न 15.
‘गलियारा परियोजना’ क्या है?

प्रश्न 16.
भूकम्प को प्राकृतिक आपदा क्यों कहा गया है? [2]
अथवा
भूकम्प के दो प्रमुख कारणों का उल्लेख कीजिए। [2]

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 17.
प्राकृतिक वनस्पति की विभिन्न विशेषताओं का उल्लेख कीजिए। [4]

प्रश्न 18.
चक्रवातों के पूर्वानुमान की विधियों क्या हैं? [4]

प्रश्न 19.
जनसंख्या के वितरण को प्रभावित करने वाले चार कारकों का उल्लेख कीजिए। [4]

प्रश्न 20.
एशिया के दो प्रमुख बन्दरगाहों का उल्लेख कीजिए। [4]

प्रश्न 21.
भूकम्प आपदा के प्रमुख कारणों का वर्णन कीजिए। [4]

प्रश्न 22. ग्रामीण बस्तियों के दो प्रकारों का वर्णन कीजिए। [4]

प्रश्न 23.
कोलकाता की भौगोलिक स्थिति को रेखा-मानचित्र द्वारा प्रदर्शित कीजिए। [4]

प्रश्न 24.
भारतीय अर्थव्यवस्था की संरचना में कृषि के महत्त्व का परीक्षण कीजिए। [4]

विस्तृत उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 25.
भारत के रेल परिवहन पर एक निबन्ध लिखिए। [7]
अथवा
जनसंख्या स्थानान्तरण के विभिन्न प्रकार एवं कारणों का विवरण दीजिए। [7]

प्रश्न 26.
निम्नलिखित पर टिप्पणियाँ लिखिए। [7]

  1. भारत में जनसंख्या की व्यावसायिक संरचना
  2. भारत में लिंगानुपात

अथवा
भारत में गेहूं की कृषि पर वर्णन निम्नलिखित शीर्षकों के अन्तर्गत कीजिए। [7]

  1. भौगोलिक दशाएँ
  2. प्रमुख उत्पादक राज्य

उत्तर

उत्तर 1:
(a) कोणधारी वैन

उत्तर 2:
(d) ऊर्जा प्रवाह

उत्तर 3:
(a) अख़बारी कागज के लिए

उत्तर 4:
(c) हैलीक्स को बैंकूवर से

उत्तर 5:
(c) कर्नाटक

उत्तर 6:
(d) चेन्नई

उत्तर 7:
(a) पूर्वी उत्तर प्रदेश

उत्तर 8:
(c) 4%

उत्तर 9:
इस वन को विषुवत्रेखीय वन भी कहा जाता है। यह विश्व के कुल 245 करोड़ हेक्टेयर भू-भाग पर विस्तृत है, जिसमें दक्षिण अमेरिका में सर्वाधिक (51.3%) तथा उत्तरी अमेरिका में न्यूनतम (3%) भू-भाग पर पाई जाती है।

उत्तर 10:
गैर-परम्परागत दो ऊर्जा स्रोत निम्नलिखित हैं।

  1. सौर ऊर्जा
  2. पवन ऊर्जा

उत्तर 11:
जापान के लौह-इस्ताप उद्योग के दो केन्द्र निम्नलिखत हैं।

  1. नागासाकी-मौजी क्षेत्र
  2. ओसाका-कैमेशी क्षेत्र

उत्तर 12:
विश्व में चावल के प्रमुख आयातक देश हैं—जापान, फ्रांस, बांग्लादेश, जर्मनी एवं मध्य एशिया आदि।

उत्तर 13:
विश्व के दो प्रमुख बन्दरगाह निम्न हैं।

  1. लन्दन बन्दरगाह
  2. न्यूयॉर्क बन्दरगाह

उत्तर 14:
भारत में वनों पर आधारित दो उद्योग निम्नलिखित हैं।

  1. दियासलाई उद्योग
  2. कागज उद्योग

उत्तर 15:
श्रीनगर को कन्याकुमारी से तथा सिल्चर को पोरबन्दर से जोड़ने वाले राजमार्ग परियोजना को गलियारा परियोजना का नाम दिया गया है। [2]

उत्तर 16:
जब पृथ्वी की आन्तरिक शक्तियों की उथल-पुथल के कारण पृथ्वी हिलती या काँपती है, तो इसे भूकम्प कहा जाता है। भूकम्प के समय पृथ्वी में कम्पन्न होने लगता है, जिससे बड़ी-बड़ी इमारतें एवं सड़कें, पुल, रेलमार्ग आदि नष्ट हो जाते हैं तथा बहुत लोगों की मृत्यु भी मकानों के नीचे दबकर हो जाती है।

We hope the UP Board Class 12 Geography Model Papers Paper 4 help you. If you have any query regarding UP Board Class 12 Geography Model Papers Paper 4, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Class 12 Geography Model Papers Paper 3

UP Board Class 12 Geography Model Papers Paper 3 are part of UP Board Class 12 Geography Model Papers. Here we have given UP Board Class 12 Geography Model Papers Paper 3.

Board UP Board
Textbook NCERT
Class Class 12
Subject Geography
Model Paper Paper 3
Category UP Board Model Papers

UP Board Class 12 Geography Model Papers Paper 3

समय : 3 घण्टे 15 मिनट
पूर्णांक : 70

निर्देश :
प्रारम्भ में 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।
सामान्य निर्देश :

  • सभी प्रश्न अनिवार्य है।
  • प्रश्न संख्या 1 से 8 बदुविकल्पीय प्रश्न हैं। प्रश्न संख्या 9 से 18 तक अतिलघु छतरीय प्रश्न हैं, जिनका जुत्तर लगभग 25 शब्दों में लिखना है। प्रश्न संख्या 19 से 24 तक लघु उत्तरीय प्रश्न हैं, जिनका उत्तर लगभग 50 शब्दों में तथा प्रश्न संख्या 25 से 26 तक दीर्घ उत्तरीय प्रश्न हैं, जिनका उत्तर लगभग 150 शब्दों के अन्तर्गत लिखना है।
  • मानचित्र कार्य, जिसके अन्तर्गत विश्व तथा भारत के सन्दर्भ में 10 प्रश्न पूछे जाते हैं।
  • बहुविकल्पीय प्रश्नों में प्रत्येक पर 1 अंक, अतिलघु उत्तरीय पर 1 अंक, लघु उत्तरीय पर 4 अंक तथा दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों में प्रत्येक पर 9 अंक निर्धारित किए गए हैं। मानचित्र कार्य के लिए 10 अंक निर्धारित किए गए हैं।

बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्न में से कौन-सा जैविक संसाधन है?
(a) मिट्टी
(b) जस्ता
(c) वनस्पति
(d) वायु

प्रश्न 2.
निम्नलिखित में से कौन-सी पश्चिम बंगाल की प्रमुख फसल है?
(a) गेहूं।
(b) चावल
(c) पास
(d) जूट

प्रश्न 3.
निम्नलिखित में से किसका सम्बन्ध सूती वस्त्र उद्योग से है?
(a) भिलाई
(b) नेपानगर
(c) झायमियानगर
(d) कोयम्बटूर

प्रश्न 4.
विश्व में सर्वाधिक सड़कों का जाल किस देश में है?
(a) यू.एस.ए
(b) चीन
(c) भारत
(d) ब्राजील

प्रश्न 5.
जनसंख्या के वितरण को कौन-कौन से कारक प्रभावित करते हैं?
(a) प्राकृतिक कारक
(b) राजनैतिक कारक
(c) आर्थिक कारक
(d) ये सभी

प्रश्न 6.
निम्नलिखित इस्पात केन्द्रों में से कौन-सा छत्तीसगढ़ में स्थित है?
(a) राउरकेला
(b) भिलाई
(c) दुर्गापुर
(d) बोकारों

प्रश्न 7.
निम्नलिखित में से कौन आकस्मिक प्राकृतिक आपदा नहीं है?
(a) ज्वालामुखी
(b) मरुस्थलीकरण
(c) भूस्खलन
(d) भूकम्प

प्रश्न 8.
भूमिगत जलस्तर में गिरावट का कौन-सा कारण नहीं है?
(a) नलय द्वारा सिंचाई
(b) नगरीय पेयजल के लिए नलकूप
(c) जलीय क्षेत्र का अतिक्रमण
(d) जलसम्मर क्षेत्र

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 9.
विश्व के उष्णकटिबन्धीय घास के मैदान के क्षेत्रों का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 10.
पर्यावरण संरक्षण से आप क्या समझते हैं?

प्रश्न 11.
संयुक्त राज्य अमेरिका के दो लौह-इस्पात उद्योग क्षेत्र के नाम बताइए।

प्रश्न 12.
सड़कों के विकास के लिए आवश्यक दशाएँ कौन-सी हैं?

प्रश्न 13.
भिलाई किस उद्योग के लिए प्रसिद्ध है तथा वह भारत के किस राज्य में स्थित है?

प्रश्न 14.
उद्योगों के स्थानीयकरण के दो प्रमुख कारकों के नाम लिखिए।

प्रश्न 15.
भूकम्प को प्राकृतिक आपदा क्यों कहा जाता है?

प्रश्न 16.
भूमिगत जलस्तर में गिरावट के दो प्रमुख कारण बताइए।

प्रश्न 17.
विश्व के दो पार-महाद्वीपीय रेलमार्गों के नाम लिखिए।

प्रश्न 18.
भारत में जल के अभाव के दो प्रमुख कारण लिखिए।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 19.
मानव और पर्यावरण के बीच सम्बन्ध की व्याख्या कीजिए।

प्रश्न 20.
विश्व में लौह इस्पात उद्योग के स्थानीयकरण के प्रमुख कारकों का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 21.
पारिस्थितिक असन्तुलन की समस्या के निराकरण के उपाय बताएँ।

प्रश्न 22.
भारत में लौह-इस्पात के दो उत्पादन केन्द्रों का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 23.
भारत के सड़क यातायात के आर्थिक महत्त्व की विवेचना कीजिए।

प्रश्न 24.
भारत में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की समस्याओं का वर्णन कीजिए।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 25.
विश्व में जनसंख्या के असमान वितरण के लिए उत्तरदायी भौगोलिक कारकों का वर्णन कीजिए।
अथवा
संयुक्त राज्य अमेरिका में लौह-अयस्क उत्पादन के प्रमुख क्षेत्रों का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 26 .
गहन निर्वाहन कृषि की विशेषताओं और एशिया में इसके वितरण की विवेचना कीजिए।
अथवा
वर्षा-जल प्रबन्धन से आप क्या समझते हैं? वर्षा-जल प्रबन्धन की उपयोगिता को स्पष्ट कीजिए।
26. i. मानचित्र कार्य
1. निम्नलिखित को विश्व मानचित्र में दर्शाइए

  1. स्वेज नहर
  2. सिंगापुर बन्दरगाह
  3. टोकियो बन्दरगाह
  4. कागज उत्पादक देश
  5. कोयला उत्पादक देशः
    • संयुक्त राज्य अमेरिका
    • ऑस्ट्रेलिया

26. ii. निम्नलिखित को भारत के सन्दर्भ में दर्शाइए

  1. मुम्बई बन्दरगाह
  2. चाय उत्पादक राज्य
    • असम
    • पश्चिम बंगाल
  3. उत्तर प्रदेश के बाढ़ प्रभावित दो क्षेत्र
  4. प्रमुख गेहूं उत्पादक क्षेत्र
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  5. प्रमुख इस्पात उद्योग
    • दुर्गापुर
    • राउरकेला

उत्तर

उत्तर 1:
(c) वनस्पति

उत्तर 2:
(d) जूट

उत्तर 3:
(d) कोयम्बटूर

उत्तर 4:
(a) यू.एस.ए

उत्तर 5:
(d) ये सभी

उत्तर 6:
(b) भिलाई

उत्तर 7:
(b) मरुस्थलीकरण

उत्तर 8:
(d) जलसम्मर क्षेत्र

उत्तर 9:
ये घास के मैदान सवाना वनस्पति के क्षेत्र हैं, इन्हें पार्कलैण्ड या बुशलैण्ड भी कहा जाता है, क्योंकि इनमें छतरीनुमा वृक्ष 3 मी. से 5 मी. लम्बी घास के बीच-बीच में पाए जाते हैं। ये उष्ण मरुस्थलों एवं विषुवतीय प्रदेशों के बीच के संक्रमण प्रदेश हैं। इनका सर्वोत्तम विकास सूडान में हुआ है, इसलिए इन्हें सूडान तुल्य घास के मैदान भी कहते हैं। इनमें निम्नलिखित घास के मैदान सम्मिलित हैं।

  1. दक्षिणी अमेरिका में लानोज (वेनेजुएला)
  2. दक्षिणी अमेरिका में कम्पास (ब्राजील)।
  3. अफ्रीका में सवाना (सूडान)

उत्तर 10:
पर्यावरण संरक्षण से तात्पर्य पर्यावरण के सन्तुलन एवं गुणवत्ता को अनुकूलतम अथवा आदर्श स्थिति पर बनाए रखने से हैं, क्योंकि जीवों की समस्त जैविक एवं रासायनिक प्रक्रियाओं का संचालन पर्यावरण के माध्यम से ही ” होता है।

उत्तर 11:
संयुक्त राज्य अमेरिका के दो लौह-इस्ताप उद्योग केन्द्र निम्नलिखित हैं।

  1. उत्तरी अप्लेशियन या पिट्सबर्ग क्षेत्र
  2. महान झील क्षेत्र

उत्तर 12:
सड़कों के विकास के लिए आवश्यक दशाएँ निम्नवत् हैं। समतल भूमि, जनसंख्या, नगरीकरण, औद्योगीकरण आदि।

उत्तर 13:
भिलाई लौह-इस्पात उद्योग के लिए प्रसिद्ध है तथा ये भारत के छत्तीसगढ़ राज्य में स्थित है।

उत्तर 14:
उद्योगों के स्थानीयकरण के दो प्रमुख कारक निम्नलिखित है।

  1. पर्याप्त कच्चे माल की उपलब्धता
  2. उद्योगों की स्थापना के लिए अनुकूलतम जलवायवीय दशाएँ।

उत्तर 15:
जब पृथ्वी की आन्तरिक शक्तियों की उथल-पुथल के कारण पृथ्वीं हिलतो या उसमें कम्पन्न होती है, तो इसे भूकम्प कहा जाता है। भूकम्प के समय पृथ्वी में कम्पन्न होने लगता है, जिससे बड़ी-बड़ी इमारतें एवं सड़कें, पुल, रेलमार्ग आदि नष्ट हो जाते हैं तथा बहुत लोगों की मृत्यु भी मकानों के नीचे दबकर हो जाती है। इस कारण मूकम्प को एक प्राकृतिक आपदा कहते हैं।

  1. पृथ्वी को आन्तरिक प्लेटों के आपस में टकराने से पृथ्वी में कम्पन्न होने लगता है।
  2. ज्वालामुखी क्रिया के कारण भी भूकम्पों का जनन होता हैं।

उत्तर 16:
भूमिगत जलस्तर में गिरावट के निम्नलिखित दो कारण

  1. नलकूपों द्वारा सिंचाई के लिए जल का अत्यधिक दोहन
  2. झीलों, तालाबों आदि का अतिक्रमण

उत्तर 17:
विश्व के दो पार-महाद्वीपीय रेलमार्गों के नाम निम्नलिखित हैं।

  1. ट्रांस साइबेरियन रेलमार्ग-रूस।
  2. कैनेडियन पैसिफिक रेलमार्ग-कनाड़ा।

उत्तर 18:
भारत में जल के अभाव के निम्नलिखित दो प्रमुख कारण हैं।

  1. जनसंख्या में तीव्र गति से वृद्धि
  2. नलकूपों द्वारा अतार्किक ढंग से सिंचाई

उत्तर 26. i:

UP Board Class 12 Geography Model Papers Paper 3 image 1

अथवा

उत्तर 26. ii:
UP Board Class 12 Geography Model Papers Paper 3 image 2

We hope the UP Board Class 12 Geography Model Papers Paper 3 help you. If you have any query regarding UP Board Class 12 Geography Model Papers Paper 3, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Class 12 Computer Model Papers Paper 3

UP Board Class 12 Computer Model Papers Paper 3 are part of UP Board Class 12 Computer Model Papers. Here we have given UP Board Class 12 Computer Model Papers Paper 3.

Board UP Board
Textbook NCERT
Class Class 12
Subject Computer
Model Paper Paper 3
Category UP Board Model Papers

UP Board Class 12 Computer Model Papers Paper 3

समय : 3 घण्टे 15 मिनट
पूर्णांक : 70

निर्देश प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।
नोट

  • इस प्रश्न-पत्र में कुल पाँच प्रश्न हैं।
  • सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
  • आवश्यकतानुसार अपने उत्तरों की पुष्टि नामांकित रेखाचित्रों द्वारा कीजिए।
  • सभी प्रश्नों के निर्धारित अंक उनके सम्मुख अंकित हैं।

प्रश्न 1.
I. निम्न प्रश्नों के उत्तर दिए गए विकल्पों में से दीजिए: (5 × 1 = 5)
(क) LibreOffice उदाहरण है।
(a) ट्राइनक्स
(b) रेड हैट
(c) डेवियन
(d) इनमें से कोई नहीं

(ख) निम्न में से कौन-सा ऑपरेटिंग सिस्टम केवल एक बार में एक उपयोगकर्ता को ही कार्य करने की अनुमति प्रदान करता है?
(a) मल्टी यूजर OS
(b) सिंगल यूजर OS
(c) सिंगल टास्किंग OS
(d) बैच OS

(ग) निम्न में से कौन-से पहले से परिभाषित फंक्शन्स होते हैं?
(a) बिल्ट इन फंक्शन
(b) गणितीय फंक्शन
(c) यूजर डिफाइण्ड फंक्शन
(d) इनमें से कोई नहीं

(घ) निम्न में से कौन-सा सीधे मेमोरी के एड्स पर कार्य करने की सुविधा प्रदान करता हैं?
(a) पॉइण्टर
(b) ऐरेज
(e) इनहेरिटेन्स
(d) स्ट्रिंग

(ङ) RDBMS का पूर्ण रूप क्या है?
(a) रेशनल डाटाबेस मैनेज सिस्टम
(b) रिकॉर्ड डाटाबेस मैनेजमेण्ट सिस्टम
(c) रिलेशनल डाटाबेस मैनेजमेण्ट सिस्टम
(d) रिकॉर्ड डाटाबेस मैनेज सिस्टम

(च) HTML में, इमेज को URL देने के लिए किस एट्रिब्यूट का प्रयोग किया जाता है?
(a) align
(b) src
(c) width
(d) alt

प्रश्न 2.
निम्न प्रश्नों के उत्तर सत्य अथवा असत्य में दें। (5 × 1 = 5)
(क) clrscr () फंक्शन का प्रयोग आउटपुट स्क्रिन पर आउटपुट प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है।
(ख) ऑब्जेक्ट को ऑब्जेक्ट के नाम से पहचाना जाता हैं।
(ग) HTML में, लिंकिंग तीन प्रकार की होती है।
(घ) कम्प्यूटर के क्षेत्र में आदेशों के समूह को प्रोग्राम कहा जाता है।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (5 × 2 = 10)
(क) सॉफ्टवेयर व हार्डवेयर में अन्तर बताइए।
(ख) प्रचालन तन्त्र (ऑपरेटिंग सिस्टम) के प्रकार की व्याख्या कीजिए।
(ग) लाइनक्स के फाइल सिस्टम को समझाइए।
(घ) उदाहरण सहित टोकन का अर्थ समझाइए।
(ङ) स्ट्रिग से आपका क्या तात्पर्य है?

प्रश्न 4.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (5 × 3 = 15)
(क) स्यूडोकोड के लाभ व सीमाएँ बताइए।
(ख) एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर को परिभाषित कीजिए।
(ग) कम्प्यूटर प्रोग्राम के विकास की प्रक्रिया लिखिए।
(घ) C++ का परिचय दीजिए तथा इसके तत्त्व भी बताइए।
(ङ) लूपिंग स्टेटमेण्ट को उदाहरण देकर समझाइए

प्रश्न 5.
निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं 6 प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (5 × 5 = 25)
[प्रश्न (झ) अथवा (ज) में से कोई एक अनिवार्य है।
(क) सिस्टम सॉफ्टवेयर से आपको क्या तात्पर्य है? इनके प्रमुख कार्यों को लिखिए।
(ख) लाइनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम के भागों का वर्णन कीजिए।
(ग) एल्गोरिथ्म से आप क्या समझते है? इसकी संरचना क्यों करते हैं? समझाइए।
(घ) वेबसाइट पर एक निबन्ध लिखिए।
(ङ) ब्रांचिंग का संक्षिप्त विवरण दीजिए। दी गई 2 से विभाज्य है या नहीं, जानने के लिए C++ में प्रोग्राम लिखिए।
(च) C++ में दस संख्याओं की ऐरे में सबसे छोटी तथा सबसे बड़ी संख्या छापने हेतु प्रोग्राम लिखिए।
(छ) स्टैटिक वैरिएबल किस प्रकार अन्य वैरिएबल से भिन्न है? उदाहरण सहित समझाइए।
(ज) क्लास की परिभाषा का प्रारूप लिखिए और उसके प्रत्येक भाग का अर्थ समझाइए।
(झ) एक वेब पेज बनाइए जो मल्टीपल हाइपरटैक्स्ट को लिंक करता हो।
(त्र) C++ में, एक प्रोग्राम बनाए जो यूजर द्वारा करैक्टर एण्टर कराए और प्रिण्ट कराए कि दिया गया करैक्टर एल्फाबेट है या डिजिट।

Solutions

उत्तर 1.
(क) (b) रेड हैट
(ख) (b) सिंगल यूजर OS
(ग) (a) बिल्ट इन फंक्शन
(घ) (a) पॉइण्टर
(ङ) (c) रिलेशनल डाटाबेस मैनेजमेण्ट सिस्टम
(च) (b) src

उत्तर 2.
(क) असत्य
(ख) सत्य
(ग) असत्य
(घ) सत्य

We hope the UP Board Class 12 Computer Model Papers Paper 3 will help you. If you have any query regarding UP Board Class 12 Computer Model Papers Paper 3, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Class 12 Computer Model Papers Paper 2

UP Board Class 12 Computer Model Papers Paper 2 are part of UP Board Class 12 Computer Model Papers. Here we have given UP Board Class 12 Computer Model Papers Paper 2.

Board UP Board
Textbook NCERT
Class Class 12
Subject Computer
Model Paper Paper 2
Category UP Board Model Papers

UP Board Class 12 Computer Model Papers Paper 2

समय : 3 घण्टे 15 मिनट
पूर्णांक : 70

निर्देश प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।
नोट

  • इस प्रश्न-पत्र में कुल पाँच प्रश्न हैं।
  • सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
  • आवश्यकतानुसार अपने उत्तरों की पुष्टि नामांकित रेखाचित्रों द्वारा कीजिए।
  • सभी प्रश्नों के निर्धारित अंक उनके सम्मुख अंकित हैं।

प्रश्न 1.
I. निम्न प्रश्नों के उत्तर दिए गए विकल्पों में से दीजिए: (5 × 1 = 5)
(क) निम्न में से कौन सम्पूर्ण सोर्स प्रोग्राम को एक बार में ही मशीनी भाषा में अनुवादित करता है?
(a) इण्टरप्रेटर
(b) कम्पाइलर
(c) लोडर
(d) असेम्बलर

(ख) निम्न में से कौन सा माइक्रोसॉफ्ट कम्पनी द्वारा बनाया गया ऑपरेटिंग सिस्टम नहीं है।
(a) Windows 98
(b) Unix
(c) Windows XP
(d) इनमें से कोई नहीं

(ग) क्लास में डाटा छुपाने के लिए निम्न में से किसका प्रयोग किया जाता है?
(a) फंक्शन
(b) एब्सट्रैक्शन
(c) पॉलीमॉरफिज्म
(d) इनमें से कोई नहीं

(घ) प्रोग्राम को छोटेछोटे भागों में विभाजित करना क्या कहलाता है?
(a) फंक्शन
(b) क्लास
(c) ऑब्जेक्ट
(d) इनहेरिटेन्स

(ङ) लूप से बाहर निकलने के लिए निम्न में से किस स्टेटमेण्ट का प्रयोग किया जाता है?
(a) break
(b) switch
(c) continue
(d) if

प्रश्न 2.
निम्न प्रश्नों के उत्तर सत्य अथवा असत्य में दें। (5 × 1 = 5)
(क) लाइनक्स कर्नल को लाइनस टॉरवाल्ड्स ने विकसित किया है।
(ख) टैग किसी वेब पेज में लाइन को ब्रेक करने के लिए प्रयोग किया जाता है।
(ग) gets () फंक्शन की परिभाषा हैडर फाइल में है।
(घ) कन्स्ट्रक्टर के नाम में पहले (-) प्रीफिक्स का उपयोग किया जाता है।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (5 × 2 = 10)
(क) वेब पेज का अर्थ बताइए।
(ख) लिंकिंग क्या होती है? एक्सटर्नल लिंकिंग को समझाइए।
(ग) उदाहरण सहित ऑब्जेक्ट का अर्थ समझाइए।
(घ) For a while लूपों में दो अन्तर लिखिए।
(ङ) ऐरे को कैसे घोषित किया जाता है?

प्रश्न 4.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (5 × 3 = 15)
(क) 4GL में प्रयोग होने वाली भाषाओं को समझाइए।
(ख) एक फ्लोचार्ट बनाइए जो 1 से 50 के बीच 5 से विभाज्य होने वाली संख्याओं को प्रिण्ट करें।
(ग) वेब पेज पर हाइपरलिंक कैसे बनाया जाता है?
(घ) हाइब्रिड इनहेरिटेन्स को उदाहरण सहित समझाइए।
(ङ) स्ट्रक्चर्ड प्रोग्रामिंग तथा ऑब्जेक्ट ओरिएण्टेड प्रोगामिंग में अन्तर स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 5.
निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं 5 प्रश्नों के उत्तर लिखिए। (5 × 5 = 25)
(क) लाइनक्स क्या है? यह कैसे कार्य करता है? इसकी विशेषताओं को भी समझाइए।
(ख) यूटिलिटी सॉफ्टवेयर क्या होता है? उदाहरण सहित समझाइए।
(ग) कुछ सर्वाधिक प्रचलित पर्सनल कम्प्यूटर ऑपरेटिंग सिस्टम की संक्षिप्त जानकारी दीजिए।
(घ) लाइनक्स की विशेषताएँ बताइए।
(ङ) क्लासेस तथा ऑब्जेक्ट्स का वर्णन कीजिए।
(च) C++ के प्रोग्राम के ढाँचे को समझाइए।
(छ) एक्सेशन क्या होती है? यह कितने प्रकार की होती है? उदाहरण सहित समझाइए।
(ज) C++ में प्रोटेक्टेड मेम्बर फंक्शन द्वारा m की घाते n के मान ज्ञात कीजिए।

Solutions

उत्तर 1.
(क) (a) इण्टरप्रेटर
(ख) (b) Unix
(ग) (b) एब्सट्रैक्शन
(घ) (a) फंक्शन
(ङ) (a) break

उत्तर 2.
(क) सत्य
(ख) असत्य
(ग) सत्य
(घ) असत्य

We hope the UP Board Class 12 Computer Model Papers Paper 2 will help you. If you have any query regarding UP Board Class 12 Computer Model Papers Paper 2, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Class 12 Geography Model Papers Paper 2

UP Board Class 12 Geography Model Papers Paper 2 are part of UP Board Class 12 Geography Model Papers. Here we have given UP Board Class 12 Geography Model Papers Paper 2.

Board UP Board
Textbook NCERT
Class Class 12
Subject Geography
Model Paper Paper 2
Category UP Board Model Papers

UP Board Class 12 Geography Model Papers Paper 2

समय : 3 घण्टे 15 मिनट
पूर्णांक : 70

निर्देश :
प्रारम्भ में 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।
सामान्य निर्देश :

  • सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
  • ‘प्रश्न संख्या 1 से 8 बहुविकल्पीय प्रश्न हैं। प्रश्न संख्या 9 से 18 तक अतिलघु उत्तरीय प्रश्न हैं, जिनका उत्तर लगभग 25 शब्दों में लिखना है। प्रश्न संख्या 19 से 24 तक लघु उत्तरीय प्रश्न हैं, जिनका उत्तर लगभग 50 शब्दों में तथा प्रश्न संख्या 25 से 26 तक दीर्घ उत्तरीय प्रश्न हैं, जिनका उत्तर लगभग 150 शब्दों के अन्तर्गत लिखना है।
  • मानचित्र कार्य, जिसके अन्तर्गत विश्व तथा भारत के सन्दर्भ में 10 प्रश्न पूछे जाते हैं।
  • बहुविकल्पीय प्रश्नों में प्रत्येक पर 1 अंक, अतिलघु उत्तरीय पर 1 अंक, लघु उत्तरीय पर 4 अंक तथा दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों में प्रत्येक पर 9 अंक निर्धारित किए गए हैं। मानचित्र ‘कार्य के लिए 10 अंक निर्धारित किए गए हैं।

बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
पारिस्थितिकी शब्द का अंग्रेजी पर्याय ‘इकोलॉजी’ शब्द का प्रतिपादन किस जर्मन जैव वैज्ञानिक ने किया था।
(a) ओडम
(b) डेविस
(c) अर्नेस्ट हैकल
(d) हरबर्ट सन

प्रश्न 2.
सुनामी की उत्पत्ति का सम्बन्ध हैं।
(a) भूकम्प से
(b) ज्वालामुखी क्रिया से
(c) भू-स्खलन से
(d) बाद से

प्रश्न 3.
निम्नलिखित में से कौन-सा खनिज आधारित उद्योग हैं?
(a) लौह इस्पात
(b) मोटर गाड़ी
(c) हवाई जहाज
(d) रसायन

प्रश्न 4.
निम्नलिखित में से कौन-सा ट्रांस साइबेरियन रेलमार्ग पर स्थित नहीं है?
(a) मॉस्को
(b) ओमस्क
(c) चीता
(d) टोमस्क

प्रश्न 5.
भारत में वर्तमान जनसंख्या वृद्धि का प्रमुख कारण है।
(a) निरक्षरता
(b) तीव्र नगरीकरण
(c) स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार
(d) तीव्र औद्योगीकरण

प्रश्न 6.
निम्नलिखित में कौन-सा उद्योग कच्चे माल के समीप विकसित होता है?
(a) लौह-इस्ताप उद्योग
(b) वस्त्र उद्योग
(c) उर्वरक उद्योग,
(d) चीनी उद्योग

प्रश्न 7.
निम्नलिखित में से कौन आपदा पूर्वानुमान में शामिल नहीं है?
(a) मौसम विभाग
(b) इसरो
(c) न्यूट्रिनो वेधशाला
(d) डी.आर.डी.ओ

प्रश्न 8. नगरीय क्षेत्रों में जलाभाव का कारण है।
(a) झीलों का विस्तार
(b) सड़क के किनारे जलग्रहण गड्ढे का निर्माण
(c) जल का अपव्यय
(d) जल का भूमिगत संचयन

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 9.
विषुवत् रेखीय वनों का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 10.
पारिस्थितिक-तन्त्र की कार्यप्रणाली किस पर निर्भर करती है?

प्रश्न 11.
जापान के दो सूती वस्त्र उद्योग केन्द्रों के नाम बताइए।

प्रश्न 12.
विश्व में प्रचलित दो वायु परिवहन मार्ग का नाम बताइए।

प्रश्न 13.
भारत के निर्यात-व्यापार की पाँच प्रमुख वस्तुओं के नाम बताइए।

प्रश्न 14.
भारत के दो कृषि आधारित उद्योगों के नाम लिखिए।

प्रश्न 15.
‘स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना’ क्या है?

प्रश्न 16.
प्राकृतिक आपदाओं को वर्गीकृत कीजिए।

प्रश्न 17.
भौम जल क्या है?

प्रश्न 18.
धरातलीय जल क्या है?

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 19.
प्राकृतिक वनस्पति पर जलवायु के प्रभाव की व्याख्या कीजिए।

प्रश्न 20.
सूती वस्त्र उद्योग के स्थानीयकरण के प्रमुख चार कारक बताइए।

प्रश्न 21.
कैनेडियन पैसिफिक रेलमार्ग के महत्त्व की विवेचना कीजिए।

प्रश्न 22.
उत्तर प्रदेश में चीनी उद्योग के विकास की समस्याओं का उल्लेख कीजिए।

प्रश्न 23.
भारत में सूखा प्रभावित क्षेत्रों की समस्याओं का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 24.
वर्षा-जल संचयन के क्या-क्या लाभ हो सकते हैं?

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 25.
चावल के उत्पादन के लिए उपयुक्त भौगोलिक परिस्थितियों का वर्णन कीजिए तथा विश्व में उसके उत्पादन के प्रमुख क्षेत्र बताइए।
अथवा
कपास की कृषि का निम्नलिखित शीर्षकों के अन्तर्गत वर्णन कीजिए।
1.भौगोलिक दशाएँ
2. उत्पादन क्षेत्र
3. अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार

प्रश्न 26.
चाय की कृषि के लिए अनुकूल भौगोलिक दशाओं तथा प्रमुख उत्पादन क्षेत्रों का विवरण दीजिए।
अथवा
भारत में जनसंख्या वृद्धि तथा उससे सम्बन्धित समस्याओं का विवरण प्रस्तुत कीजिए।

उत्तर

उत्तर 1:
(c) अर्नेस्ट हैकल

उत्तर 2:
(a) भूकम्प से

उत्तर 3:
(a) लौह इस्पात

उत्तर 4:
(d) टोमस्क

उत्तर 5:
(d) निरक्षरता

उत्तर 6:
(d) चीनी उद्योग

उत्तर 7:
(c) न्यूट्रिन वेधशाला

उत्तर 8:
(c) जल का अपव्यय

उत्तर 9:
ये वन विषुवत रेखा के दोनों ओर 6° उत्तरी एवं दक्षिणी अक्षांशों के मध्य स्थित हैं। ये वन अधिक तापमान तथा अधिक वर्षा वाले स्थानों पर उगते हैं। इसी कारण से ये सदाबहार एवं सघन वन होते हैं एवं इनकी ऊँचाई भी 70 से 100 मी के बीच होती है। यहाँ पाए जाने वाले मुख्य वृक्ष है-आबनूस, महोगनी, बाँस, रोजवुड, लॉगवुड, आयरनवुड, ब्राजीलवुड, मेनिओक, रबड़, ग्रीन हार्ट, सैगो, बैंड-फुट, ताड़, नारियल, कत्था, सिनकोना तथा बेंत आदि।

उत्तर 10:
पारिस्थितिक-तन्त्र की कार्यप्रणाली मुख्यतया ऊर्जा प्रवाह पर निर्भर करती है। ऊर्जा और रासायनिक पदार्थों के अन्तर्रवाह से पारिस्थितिक तन्त्र गतिशील रहता है।

उत्तर 11:
जापान के दो सूती वस्त्र उद्योग केन्द्र निम्नलिखित हैं।

कोने-ओसाका क्षेत्र
नागोया क्षेत्र

उत्तर 12:
विश्व के दो वायु परिवहन मार्ग हैं

  1. यूरोप से ऑस्ट्रेलिया तथा एशिया जाने वाले वायुमार्ग।
  2. अमेरिका से एशिया के बीच वायुमार्ग।

उत्तर 13:
भारत के निर्यात-व्यापार की पाँच प्रमुख वस्तुओं के नाम निम्नलिखित हैं।

  1. चाय
  2. चमड़े का सामान
  3. लौह-अयस्क
  4. जूट से निर्मित सामान
  5. चावल

उत्तर 14:
भारत के दो कृषि आधारित उद्योग निम्नलिखित हैं।

  1. चीनी उद्योग मुख्य उत्पादक उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र।
  2. जूट उद्योग मुख्य उत्पादक पश्चिम बंगाल।

उत्तर 15:
स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना चारों महानगरों को जोड़ने का कार्यक्रम है। देश के आर्थिक विकास को गति प्रदान करने के उद्देश्य से यह परियोजना राष्ट्रीय राजमार्ग विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रारम्भ की गई है। इस योजना के तहत देश के चार महानगरों (दिल्ली, मुम्बई, चेन्नई एवं कोलकाता) को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास का लक्ष्य है, इसकी लम्बाई 5846 किमी हैं।

उत्तर 16:
प्राकृतिक आपदाएँ दो प्रकार की होती हैं।

  1. अचानक उत्पन्न होने वाली प्राकृतिक आपदा; जैसे-भूकम्प, सुनामी लहरें, भू-स्खलन, ज्वालामुखी आदि।
  2. धीरे-धीरे उत्पन्न होने वाली प्राकृतिक आपदा जैसे-सूखा, पर्यावरण हास, भूमि का मरुस्थलीकरण आदि।

उत्तर 17:
धरातल या भूमि के नीचे उपयोग लायक उपलब्ध जल को भौम जल कहते हैं।

उत्तर 18:
नदियों, झीलों, तलाबों एवं अन्य सतही जलाशयों में उपलब्ध जल को सतही या धरातलीय जल कहते हैं।

उत्तर 26:
मानचित्र कार्य
1. दिए गए विश्व के मानचित्र पर 1, 2, 3, 4 व 5 अंक अंकित हैं। ये अंक विश्व के लौह अयस्क उत्पादक क्षेत्रों से सम्बन्धित हैं। इन स्थानों को पहचान कर उनके नाम मानचित्र पर लिखें।

  1. भारत
  2. चीन
  3. संयुक्त राज्य अमेरिका
  4. ब्राजील

उत्तर :
UP Board Class 12 Geography Model Papers Paper 2 image 1
2. निम्नलिखित को भारत के सन्दर्भ में दर्शाइए।

  1. जूट उत्पादक राज्य
    • पश्चिम बंगाल
    • आन्ध्र प्रदेश
  2. विशाखापट्टनम् बन्दरगाह
  3. सूती वस्त्र उद्योग
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  4. सबसे कम जन्म दर वाला राज्य
  5. कोलकाता बन्दरगाह

उत्तर :
UP Board Class 12 Geography Model Papers Paper 2 image 2

We hope the UP Board Class 12 Geography Model Papers Paper 2 help you. If you have any query regarding UP Board Class 12 Geography Model Papers Paper 2, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.