UP Board Class 12 Geography Model Papers Paper 3

UP Board Class 12 Geography Model Papers Paper 3 are part of UP Board Class 12 Geography Model Papers. Here we have given UP Board Class 12 Geography Model Papers Paper 3.

Board UP Board
Textbook NCERT
Class Class 12
Subject Geography
Model Paper Paper 3
Category UP Board Model Papers

UP Board Class 12 Geography Model Papers Paper 3

समय : 3 घण्टे 15 मिनट
पूर्णांक : 70

निर्देश :
प्रारम्भ में 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।
सामान्य निर्देश :

  • सभी प्रश्न अनिवार्य है।
  • प्रश्न संख्या 1 से 8 बदुविकल्पीय प्रश्न हैं। प्रश्न संख्या 9 से 18 तक अतिलघु छतरीय प्रश्न हैं, जिनका जुत्तर लगभग 25 शब्दों में लिखना है। प्रश्न संख्या 19 से 24 तक लघु उत्तरीय प्रश्न हैं, जिनका उत्तर लगभग 50 शब्दों में तथा प्रश्न संख्या 25 से 26 तक दीर्घ उत्तरीय प्रश्न हैं, जिनका उत्तर लगभग 150 शब्दों के अन्तर्गत लिखना है।
  • मानचित्र कार्य, जिसके अन्तर्गत विश्व तथा भारत के सन्दर्भ में 10 प्रश्न पूछे जाते हैं।
  • बहुविकल्पीय प्रश्नों में प्रत्येक पर 1 अंक, अतिलघु उत्तरीय पर 1 अंक, लघु उत्तरीय पर 4 अंक तथा दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों में प्रत्येक पर 9 अंक निर्धारित किए गए हैं। मानचित्र कार्य के लिए 10 अंक निर्धारित किए गए हैं।

बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्न में से कौन-सा जैविक संसाधन है?
(a) मिट्टी
(b) जस्ता
(c) वनस्पति
(d) वायु

प्रश्न 2.
निम्नलिखित में से कौन-सी पश्चिम बंगाल की प्रमुख फसल है?
(a) गेहूं।
(b) चावल
(c) पास
(d) जूट

प्रश्न 3.
निम्नलिखित में से किसका सम्बन्ध सूती वस्त्र उद्योग से है?
(a) भिलाई
(b) नेपानगर
(c) झायमियानगर
(d) कोयम्बटूर

प्रश्न 4.
विश्व में सर्वाधिक सड़कों का जाल किस देश में है?
(a) यू.एस.ए
(b) चीन
(c) भारत
(d) ब्राजील

प्रश्न 5.
जनसंख्या के वितरण को कौन-कौन से कारक प्रभावित करते हैं?
(a) प्राकृतिक कारक
(b) राजनैतिक कारक
(c) आर्थिक कारक
(d) ये सभी

प्रश्न 6.
निम्नलिखित इस्पात केन्द्रों में से कौन-सा छत्तीसगढ़ में स्थित है?
(a) राउरकेला
(b) भिलाई
(c) दुर्गापुर
(d) बोकारों

प्रश्न 7.
निम्नलिखित में से कौन आकस्मिक प्राकृतिक आपदा नहीं है?
(a) ज्वालामुखी
(b) मरुस्थलीकरण
(c) भूस्खलन
(d) भूकम्प

प्रश्न 8.
भूमिगत जलस्तर में गिरावट का कौन-सा कारण नहीं है?
(a) नलय द्वारा सिंचाई
(b) नगरीय पेयजल के लिए नलकूप
(c) जलीय क्षेत्र का अतिक्रमण
(d) जलसम्मर क्षेत्र

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 9.
विश्व के उष्णकटिबन्धीय घास के मैदान के क्षेत्रों का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 10.
पर्यावरण संरक्षण से आप क्या समझते हैं?

प्रश्न 11.
संयुक्त राज्य अमेरिका के दो लौह-इस्पात उद्योग क्षेत्र के नाम बताइए।

प्रश्न 12.
सड़कों के विकास के लिए आवश्यक दशाएँ कौन-सी हैं?

प्रश्न 13.
भिलाई किस उद्योग के लिए प्रसिद्ध है तथा वह भारत के किस राज्य में स्थित है?

प्रश्न 14.
उद्योगों के स्थानीयकरण के दो प्रमुख कारकों के नाम लिखिए।

प्रश्न 15.
भूकम्प को प्राकृतिक आपदा क्यों कहा जाता है?

प्रश्न 16.
भूमिगत जलस्तर में गिरावट के दो प्रमुख कारण बताइए।

प्रश्न 17.
विश्व के दो पार-महाद्वीपीय रेलमार्गों के नाम लिखिए।

प्रश्न 18.
भारत में जल के अभाव के दो प्रमुख कारण लिखिए।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 19.
मानव और पर्यावरण के बीच सम्बन्ध की व्याख्या कीजिए।

प्रश्न 20.
विश्व में लौह इस्पात उद्योग के स्थानीयकरण के प्रमुख कारकों का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 21.
पारिस्थितिक असन्तुलन की समस्या के निराकरण के उपाय बताएँ।

प्रश्न 22.
भारत में लौह-इस्पात के दो उत्पादन केन्द्रों का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 23.
भारत के सड़क यातायात के आर्थिक महत्त्व की विवेचना कीजिए।

प्रश्न 24.
भारत में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की समस्याओं का वर्णन कीजिए।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 25.
विश्व में जनसंख्या के असमान वितरण के लिए उत्तरदायी भौगोलिक कारकों का वर्णन कीजिए।
अथवा
संयुक्त राज्य अमेरिका में लौह-अयस्क उत्पादन के प्रमुख क्षेत्रों का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 26 .
गहन निर्वाहन कृषि की विशेषताओं और एशिया में इसके वितरण की विवेचना कीजिए।
अथवा
वर्षा-जल प्रबन्धन से आप क्या समझते हैं? वर्षा-जल प्रबन्धन की उपयोगिता को स्पष्ट कीजिए।
26. i. मानचित्र कार्य
1. निम्नलिखित को विश्व मानचित्र में दर्शाइए

  1. स्वेज नहर
  2. सिंगापुर बन्दरगाह
  3. टोकियो बन्दरगाह
  4. कागज उत्पादक देश
  5. कोयला उत्पादक देशः
    • संयुक्त राज्य अमेरिका
    • ऑस्ट्रेलिया

26. ii. निम्नलिखित को भारत के सन्दर्भ में दर्शाइए

  1. मुम्बई बन्दरगाह
  2. चाय उत्पादक राज्य
    • असम
    • पश्चिम बंगाल
  3. उत्तर प्रदेश के बाढ़ प्रभावित दो क्षेत्र
  4. प्रमुख गेहूं उत्पादक क्षेत्र
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  5. प्रमुख इस्पात उद्योग
    • दुर्गापुर
    • राउरकेला

उत्तर

उत्तर 1:
(c) वनस्पति

उत्तर 2:
(d) जूट

उत्तर 3:
(d) कोयम्बटूर

उत्तर 4:
(a) यू.एस.ए

उत्तर 5:
(d) ये सभी

उत्तर 6:
(b) भिलाई

उत्तर 7:
(b) मरुस्थलीकरण

उत्तर 8:
(d) जलसम्मर क्षेत्र

उत्तर 9:
ये घास के मैदान सवाना वनस्पति के क्षेत्र हैं, इन्हें पार्कलैण्ड या बुशलैण्ड भी कहा जाता है, क्योंकि इनमें छतरीनुमा वृक्ष 3 मी. से 5 मी. लम्बी घास के बीच-बीच में पाए जाते हैं। ये उष्ण मरुस्थलों एवं विषुवतीय प्रदेशों के बीच के संक्रमण प्रदेश हैं। इनका सर्वोत्तम विकास सूडान में हुआ है, इसलिए इन्हें सूडान तुल्य घास के मैदान भी कहते हैं। इनमें निम्नलिखित घास के मैदान सम्मिलित हैं।

  1. दक्षिणी अमेरिका में लानोज (वेनेजुएला)
  2. दक्षिणी अमेरिका में कम्पास (ब्राजील)।
  3. अफ्रीका में सवाना (सूडान)

उत्तर 10:
पर्यावरण संरक्षण से तात्पर्य पर्यावरण के सन्तुलन एवं गुणवत्ता को अनुकूलतम अथवा आदर्श स्थिति पर बनाए रखने से हैं, क्योंकि जीवों की समस्त जैविक एवं रासायनिक प्रक्रियाओं का संचालन पर्यावरण के माध्यम से ही ” होता है।

उत्तर 11:
संयुक्त राज्य अमेरिका के दो लौह-इस्ताप उद्योग केन्द्र निम्नलिखित हैं।

  1. उत्तरी अप्लेशियन या पिट्सबर्ग क्षेत्र
  2. महान झील क्षेत्र

उत्तर 12:
सड़कों के विकास के लिए आवश्यक दशाएँ निम्नवत् हैं। समतल भूमि, जनसंख्या, नगरीकरण, औद्योगीकरण आदि।

उत्तर 13:
भिलाई लौह-इस्पात उद्योग के लिए प्रसिद्ध है तथा ये भारत के छत्तीसगढ़ राज्य में स्थित है।

उत्तर 14:
उद्योगों के स्थानीयकरण के दो प्रमुख कारक निम्नलिखित है।

  1. पर्याप्त कच्चे माल की उपलब्धता
  2. उद्योगों की स्थापना के लिए अनुकूलतम जलवायवीय दशाएँ।

उत्तर 15:
जब पृथ्वी की आन्तरिक शक्तियों की उथल-पुथल के कारण पृथ्वीं हिलतो या उसमें कम्पन्न होती है, तो इसे भूकम्प कहा जाता है। भूकम्प के समय पृथ्वी में कम्पन्न होने लगता है, जिससे बड़ी-बड़ी इमारतें एवं सड़कें, पुल, रेलमार्ग आदि नष्ट हो जाते हैं तथा बहुत लोगों की मृत्यु भी मकानों के नीचे दबकर हो जाती है। इस कारण मूकम्प को एक प्राकृतिक आपदा कहते हैं।

  1. पृथ्वी को आन्तरिक प्लेटों के आपस में टकराने से पृथ्वी में कम्पन्न होने लगता है।
  2. ज्वालामुखी क्रिया के कारण भी भूकम्पों का जनन होता हैं।

उत्तर 16:
भूमिगत जलस्तर में गिरावट के निम्नलिखित दो कारण

  1. नलकूपों द्वारा सिंचाई के लिए जल का अत्यधिक दोहन
  2. झीलों, तालाबों आदि का अतिक्रमण

उत्तर 17:
विश्व के दो पार-महाद्वीपीय रेलमार्गों के नाम निम्नलिखित हैं।

  1. ट्रांस साइबेरियन रेलमार्ग-रूस।
  2. कैनेडियन पैसिफिक रेलमार्ग-कनाड़ा।

उत्तर 18:
भारत में जल के अभाव के निम्नलिखित दो प्रमुख कारण हैं।

  1. जनसंख्या में तीव्र गति से वृद्धि
  2. नलकूपों द्वारा अतार्किक ढंग से सिंचाई

उत्तर 26. i:

UP Board Class 12 Geography Model Papers Paper 3 image 1

अथवा

उत्तर 26. ii:
UP Board Class 12 Geography Model Papers Paper 3 image 2

We hope the UP Board Class 12 Geography Model Papers Paper 3 help you. If you have any query regarding UP Board Class 12 Geography Model Papers Paper 3, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

Leave a Comment