UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 13 सीख

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 13 सीख

सीख शब्दार्थ

उपदेश = शिक्षा
कुशल = योग्य
अवश्य = जरूर
प्रभाव = असर

सीख पाठ का सार (सारांश)

वैभव के स्कूल में 2 अक्टूबर को गांधी जी का जन्मदिन मनाया गया। अध्यापिका जी ने गांधी जी के विषय में रोचक घटना सुनाई। वैभव ने यह घटना अपनी माता जी को सुनाई। घटना निम्न प्रकार है–

एक बार कस्तूरबा बीमार पड़ गईं। गांधी जी ने उन्हें सलाह दी कि वे भोजन में नमक न खाएँ। दवा से कोई लाभ नहीं हो रहा था। कस्तूरबा ने गांधी जी की बात नहीं मानी। कस्तूरबा ने कहा कि नमक तो गांधी जी स्वयं भी नहीं छोड़ सकते। गांधी जी ने सोचा ‘पर-उपदेश कुशल बहुतेरे’, ‘हम जो दूसरों से कराना चाहते हैं, वह हमें पहले स्वयं करना चाहिए। इसी में भलाई है।’ उन्होंने कस्तूरबा से कहा, “पहले मैं ही एक वर्ष के लिए नमक छोड़ देता हूँ।” उन्होंने नमक छोड़ दिया। इसका कस्तूरबा पर बहुत प्रभाव पड़ा। उन्होंने भी नमक खाना छोड़ दिया और वे स्वस्थ हो गईं। वैभव की बात सुनकर माँ ने कहा, “ऐसे थे बापू। वे जो कहते थे, पहले स्वयं करते थे।”

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 13 सीख

सीख अभ्यास

प्रश्न 1.
उत्तर दो
(क) दो अक्टूबर को किन-किन महापुरुषों का जन्मदिन मनाया जाता है?
उत्तर:
दो अक्टूबर को महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन मनाया जाता है।

(ख) गांधी जी ने कस्तूरबा को नमक छोड़ने के लिए क्यों कहा?
उत्तर:
कस्तूरबा की बीमारी दवा से ठीक नहीं हो रही थी। उन्हें स्वस्थ करने के लिए गांधी जी ने उनसे नमक छोड़ने को कहा।

(ग) हमारी बात का दूसरों पर कब प्रभाव पड़ता है?
उत्तर:
हमारी बात का दूसरों पर तभी प्रभाव पड़ता है जब हम स्वयं भी उस बात पर अमल करते हैं।

प्रश्न 2.
तुम अपने घर की बोली में इन्हें क्या कहते हो
(क) माँ के भाई को
उत्तर:
मामा जी

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 13 सीख

(ख) पिता जी के पिता जी को
उत्तर:
दादा जी

(ग) पिता जी की बहन को पिता जी की बहन को
उत्तर:
बुआ जी

(घ) माता जी की बहन को
उत्तर:
मौसी जी

प्रश्न 3.
‘भला’ शब्द से बना है- भलाई। इसी प्रकार इन शब्दों से नए शब्द बनाओ
उत्तर:
अच्छा – अच्छाई
बुरा – बुराई
मीठा – मिठाई
सच्चा – सच्चाई

प्रश्न 4.
नोट – विद्यार्थी स्वयं लिखें।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 13 सीख

प्रश्न 5.
नीचे बने खानों में इन नामों को छाँटकर लिखो-
गांधी जी, कम्प्यूटर, फूल, घर, कस्तूरबा, नमक, पुस्तक, कोयल, दिल्ली, गोपाल, हरिद्वार, घड़ी, चरखा, अहमदाबाद, लखनऊ, केला, पानी, गेंद, कलम, बल्ला, गाय, रबर, हर्ष, वैभव, लड्डू, कबूतर
उत्तर:

प्राणियों के नाम स्थानों के नाम

वस्ताका नाम

गांधी जी, कस्तूरबा, कोयल, गोपाल, गाय, हर्ष, वैभव, कबूतर घर, दिल्ली, हरिद्वार, अहमदाबाद, लखनऊ कंप्यूटर, फूल, नमक, पुस्तक, घड़ी, चरखा, केला, गेंद, कलम, . बल्ला, रबर, लड्डू

कितना सीखा?

प्रश्न 1.
नीचे दिए गए शब्दों के समान अर्थ वाले (समानार्थी) दो-दो शब्द लिखो।
उत्तर:
पेड़ – वृक्ष, विटप
चंद्रमा – चाँद, शशि
फूल – पुष्प, कुसुम

प्रश्न 2.
नीचे लिखे शब्दों में से संज्ञा, सर्वनाम छाँटकर अलग-अलग लिखो
हाथी, तुम, स्कूल, मैं, वह, अध्यापक, हम, रामपुर, पतंग
उत्तर:
संज्ञा – हाथी, स्कूल, अध्यापक, रामपुर, पतंग।
सर्वनाम – तुम, मैं, वह, हम।

प्रश्न 3.
बहुवचन में लिखो (बहुवचन में लिखकर)
उत्तर:
तोता – तोते
सड़क – सड़कें
आँख – आँखें
सीढ़ी – सीढ़ियाँ।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 13 सीख

प्रश्न 4.
नीचे लिखे शब्दों से वाक्य बनाओ (वाक्य बनाकर)
उत्तर:
रोशनी – बिजली की रोशनी तेज होती है।
उदास – बाढ़ देखकर सीमा उदास हो गई।
अचानक – अचानक पेड़ की डाली टूट गई।

प्रश्न 5.
सोचो और लिखो – क्या होता यदि पहाड़ उड़ सकते?
उत्तर:
यदि पहाड़ उड़ते तो हम आकाश की सैर करते।

प्रश्न 6.
चाँद ने माता से क्या हठ की?
उत्तर:
चाँद ने माता से स्वयं के लिए एक झिंगोला सिलवाने की हठ की।

प्रश्न 7.
माँ ने कुर्ता सिलवाने में क्या कठिनाई बताई?
उत्तर:
माँ ने कुर्ता सिलवाने में चाँद के एक आकार में नहीं रहने की कठिनाई बताई।

प्रश्न 8.
बापू की बात का कस्तूरबा पर क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर:
बापू की बात का कस्तूरबा पर बहुत अधिक प्रभाव पड़ा। उन्होंने नमक खाना बन्द कर दिया और वे स्वस्थ हो गईं।

प्रश्न 9.
याद की गई कोई कविता कॉपी पर लिखो और सुनाओ।
नोट – विद्यार्थी कविता स्वयं लिखें और सुनाएँ।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 13 सीख

प्रश्न 10.
वैभव की सुनाई हुई कहानी को तुम अपने शब्दों में सुनाओ।
नोट -विद्यार्थी इस पाठ का सार (सारांश) पढ़कर सुनाएँ।

प्रश्न 11. व 12.
नोट – विद्यार्थी स्वयं लिखें। …

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav

Leave a Comment