UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 9 वायु प्रदूषण

UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 9 वायु प्रदूषण

वायु प्रदूषण अभ्यास प्रश्न

प्रश्न १.
सही विकल्प पर सही का चिह्न लगाएँ (चिह्न लगाकर) –
(क) वायु में
(अ) केवल नाइट्रोजन गैस होती है।
(ब) केवल ऑक्सीजन गैस होती है।
(स) केवल कार्बन डाइआक्साइड गैस होती है।
(द) नाइट्रोजन, ऑक्सीजन, कार्बन डाइआक्साइड और कुछ अन्य गैसें होती हैं।  (✓)

(४) (ख) वायु प्रदूषण कम होता है –
(अ) पेड़-पौधों की संख्या कम करने से।
(ब) पेड़-पौधों की संख्या अधिक करने से।   (✓)
(स) धुआँ उत्पन्न करने से।
(द) परिवेश गंदा होने से।

UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 9 वायु प्रदूषण

प्रश्न २.
सही कथन पर (✓) और गलत कथन पर (✗) का चिह्न लगाइए (चिह्न लगाकर)

(क) प्रदूषित वायु स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।  (✓)
(ख) प्रदूषित वायु से पेड़-पौधों को कोई हानि नहीं होती है।   (✗)
(ग) धुआँ रहित चूल्हे का उपयोग करने से वायु प्रदूषण कम होता है।  (✓)
(घ) आबादी बढ़ने से वायु प्रदूषण पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।  (✗)

प्रश्न ३.
खाली स्थानों को कोष्ठक में दिए गए शब्दों में से सही शब्द से भरें। (अनेक, मुरझा, ऑक्सीजन, कार्बन डाइऑक्साइड) (भरकर)
(क) धुएँ में मुख्यतः कार्बन डाइऑक्साइड गैस होती है।
(ख) वायु प्रदूषण से अनेक बीमारियाँ होती हैं।
(ग) वायु प्रदूषण से पेड़-पौधों की पत्तियाँ मुरझा जाती हैं।
(घ) पेड़-पौधों की संख्या अधिक होने से ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ जाती है।

प्रश्न ४.
स्तम्भ ‘क’ और ‘ख’ की सहायता से सही वाक्य बनाइए (वाक्य बनाकर) –
UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 9 वायु प्रदूषण 1

प्रश्न ५.
वायु प्रदूषण के दो कारण बताइए।
उत्तर:
फैक्टरी से निकलने वाला धुआँ व वाहनों आदि से निकलने वाला धुआँ ।

प्रश्न ६.
पेड़-पौधों की संख्या अधिक होने से वायु प्रदूषण कम हो जाता है। क्यों?
उत्तर:
वायु प्रदूषण से कार्बन डाइऑक्साइड गैस निकलती है। पेड़-पौधे कार्बन डाइऑक्साइड ग्रहण करते हैं। इस कारण पेड़-पौधों की संख्या अधिक होने से वायु प्रदूषण कम हो जाता है।

UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 9 वायु प्रदूषण

प्रश्न ७.
वायु प्रदूषण को कम करने के दो उपाय बताएँ।
उत्तर:
वायु प्रदूषण को कम करने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाएँ तथा वाहनों, फैक्टरियों आदि को नियंत्रित करने से वायु प्रदूषण कम हो जाएगा।

  • घर पर करें –

नोट – विद्यार्थी स्वयं तैयार करें।

कितना सीखा-३

प्रश्न १.
रिक्त स्थानों की पूर्ति करें (पूर्ति करके) –
(क) ऑक्सीजन श्वसन में सहायक गैस है। (ऑक्सीजन, कार्बन डाइऑक्साइड)
(ख) वायू में सर्वाधिक प्रतिशत नाइट्रोजन गैस का होता है। (ऑक्सीजन, नाइट्रोजन)
(ग) वायु प्रदूषण से साँस से संबंधित बीमारियाँ हो जाती हैं। – (साँस से, हड्डी)
(घ) जनसंख्या नियंत्रण के द्वारा वायु प्रदूषण को रोका जा सकता है। – (पेड़ों की कटाई, जनसंख्या नियंत्रण)
(ङ) वायु की ऑक्सीजन गैस जलने में सहायक है। (ऑक्सीजन, नाइट्रोजन)

प्रश्न २.
निम्नांकित कथनों के सम्मुख ‘सत्य’ अथवा ‘असत्य’ लिखिए (लिखकर) –
(क) मृदा अपरदन से मिट्टी की उर्वरता कम हो जाती है। (सत्य)
(ख) आँधी से मृदा अपरदन नहीं होता है। (असत्य)
(ग) वायु अनेक गैसों का मिश्रण है। (सत्य)
(घ) यूरिया खाद बनाने में ऑक्सीजन का प्रयोग होता है। (असत्य)
(ङ) वायु में ७८ प्रतिशत नाइट्रोजन गैस पाई जाती है। (सत्य)
(च) कार्बन डाई ऑक्साइड गैस का प्रयोग हम साँस लेने में करते हैं। (असत्य)
(छ) वायु स्थान घेरती है। (सत्य)

प्रश्न ३.
स्तम्भ ‘क’ तथा ‘ख’ का मिलान करें (मिलान करके) –
UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 9 वायु प्रदूषण 2

प्रश्न ४.
सही विकल्प को चुनिए (विकल्प चुनकर) –
(क) पेड़-पौधे लगाने से मिट्टी का अपरदन –
(१) कम हो जाता है (✓)
(२) अधिक हो जाता है।
(३) पहले की ही तरह रहता है।

(ख) वायु प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सकता है –
(१) वृक्षारोपण द्वारा
(२) परिवेश को स्वच्छ रखकर
(३) कारखानों को शहर से बाहर ले जाकर
(४) इन सभी उपायों से (✓)

(ग) वायु प्रदूषण से होता है –
(१) फेफड़ों से संबंधित रोग (✓)
(२) मूत्र संबंधी रोग
(३) हड्डी संबंधी रोग
(४) पाचन संबंधी रोग

UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 9 वायु प्रदूषण

(घ) पौधे की वृद्धि में सहायक गैस है
(१) ऑक्सीजन
(२) नाइट्रोजन
(३) कार्बन डाइऑक्साइड (✓)
(४) सल्फर डाइऑक्साइड

(ङ)
पदार्थों को जलाने में सहायक गैस है –
(१) नाइट्रोजन
(२) ऑक्सीजन (✓)
(३) कार्बन डाइऑक्साइड
(४) अन्य गैसें

प्रश्न ५.
क्या होता है जब –
(क) वायु में ऑक्सीजन की मात्रा बहुत कम होती है – तब वायु प्रदूषित होती है।
(ख) पेड़-पौधे अधिक संख्या में लगाते हैं – तो पर्यावरण स्वच्छ हो जाता है।
(ग) जलती हुई मोमबत्ती की ज्वाला को गिलास से ढका जाता है – तो मोमबत्ती बुझ जाती है।
(घ) चूने के पानी में नली के द्वारा मुँह से फूंक कर वायु प्रवाहित करते हैं – तो चूने के पानी का रंग दुधिया हो जाता है।
(ङ) एक गिलास में बर्फ के टुकड़े लेकर गिलास को कुछ देर के लिए रखते हैं – तो गिलास की बाहरी सतह पर जल की बूंदे दिखाई देती हैं।

प्रश्न ६.
संकेतों के आधार पर निम्नांकित वर्ग पहेली में सोचकर शब्द लिखें (लिखकर) –
उत्तर:
बाएँ से दाएँ
१. वायु में सर्वाधिक मात्रा में उपस्थित गैस का नाम
२. वाहनों एवं कारखानों से निकलता है।
३. वायु में उपस्थित जलवाष्प को कहते हैं।

ऊपर से नीचे
४. चूने के पानी में नली से फूंकने पर चूने का पानी जिस रंग में परिवर्तित हो जाता है
५. वायु प्रदूषण के नियंत्रण का प्रमुख उपाय है
६. वायु में उपस्थित २१ प्रतिशत गैस का नाम
७. जिसके होने से वायु प्रदूषित हो जाती है।

UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 9 वायु प्रदूषण

प्रश्न ७.
मिट्टी की ऊपरी परत की सुरक्षा और संरक्षण क्यों आवश्यक है?
उत्तर:
मिट्टी की ऊपरी परत बहुत उपजाऊ होती है, इसलिए मिट्टी की ऊपरी परत की सुरक्षा और संरक्षण आवश्यक है।

प्रश्न ८.
पहाड़ों पर सीढ़ीनुमा खेत क्यों बनाए जाते हैं?
उत्तर:
पहाड़ों पर सीढ़ीनुमा खेत होने से मिट्टी कम बहती है, जिससे मृदा अपरदन रुक जाता है।

UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh

Leave a Comment