UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 1 पर्यावरण को जानें

UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 1 पर्यावरण को जानें

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Environment. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 1 पर्यावरण को जानें.

पर्यावरण को जानें

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) पर्यावरण से आप क्या समझते हैं?
उत्तर
जल, वायु, प्रकाश, मिट्टी, पेड़-पौधे आदि जिनसे हम चारों ओर से घिरे हैं, ये सभी एक साथ मिलकर हमारा पर्यावरण कहलाते हैं।

UP Board Solutions

(ख) प्राकृतिक और सामाजिक पर्यावरण में क्या अंन्तर है ?
उत्तर
वह पर्यावरण जो प्रकृति हमें प्रदान करती है। प्राकृतिक पर्यावरण कहलाता है। हवा, जल, मिट्टी, पेड़-पौधे, जीव-जन्तु, सूर्य, नदी, पहाड़ आदि प्राकृतिक पर्यावरण के अंतर्गत आते हैं क्योंकि इनको हम स्वयं नहीं बना सकते। मानव समाज द्वारा निर्मित पर्यावरण को सामाजिक पर्यावरण कहते हैं। जैसे (UPBoardSolutions.com) मकान, सड़क, बाजार, गाँव, शहर, रेल, मोटर, वायुयान आदि सामाजिक पर्यावरण के अंग हैं। सामाजिक पर्यावरण का निर्माण प्राकृतिक पर्यावरण की सहायता से किया जाता है।

(ग) अपने पर्यावरण के दस अजैविक घटकों के नाम लिखिए।
उत्तर
नदी, झील, सागर, महासागर, पहाड़, पठार, रेगिस्तान मैदान, हवा, धूप आदि अजैविक घटक हैं।

(घ) अपने विद्यालय परिसर में पाए जाने वाले जैविक घटकों की सूची बनाइए।
उत्तर
पौधे, पेड़, लताएँ, गिलहरी, चिड़ियाँ, बच्चे, शिक्षक, आदि।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
उत्तर
(क) प्रकृति, जल, स्थल, वायु, पेड़-पौधों एवं जीव-जंतुओं से मिलकर बनी है।
(ख) पृथ्वी के जल वाले भाग को जलमण्डल कहते हैं।
(ग) जैविक एवं अजैविक घटक एक दूसरे के पूरक हैं।
(घ) टिड्डा एक शाकाहारी जीव है।
(ङ) विद्यालय सामाजिक पर्यावरण का हिस्सा है।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 1 पर्यावरण को जानें help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 11 पर्यावरण को जानें, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

Leave a Comment